Indian Navy - Loktej

भारतीय नौसेना ने पनामा के ध्वज वाले जहाज से चालक दल के तीन घायल सदस्यों को बचाया
मुंबई, 21 मार्च (भाषा) भारतीय नौसेना ने शुक्रवार तड़के गोवा तट के नजदीक एक अभियान चलाकर पनामा के ध्वज वाले जहाज में फंसे चालक दल के तीन सदस्यों को सुरक्षित निकाल लिया, जिनमें दो चीनी और एक इंडोनेशियाई नागरिक शामिल हैं।

भारतीय नौसेना के एक अधिकारी ने बताया कि चालक दल के चौथे सदस्य की पहले ही मौत हो गई थी और वह चीनी नागरिक था।

बल द्वारा जारी बयान के मुताबिक, बचाए गए चालक दल के सदस्यों को तुरंत गोवा के आईएनएस हंसा ले जाया गया, जहां से उन्हें आगे की चिकित्सा देखभाल के लिए एक सिविल अस्पताल में स्थानांतरित कर दिया गया।

नौसेना के मुताबिक, ‘‘21 मार्च की सुबह भारतीय नौसेना ने गोवा से लगभग 230 समुद्री मील पश्चिम में स्थित पनामा-ध्वजांकित बल्क मालवाहक जहाज एमवी हेइलन स्टार से एक अहम आपात चिकित्सा निकासी (एमईडीईवीएसी) अभियान को सफलतापूर्वक अंजाम दिया।’’

बयान के अनुसार, 20-21 मार्च की दरमियानी रात को मुंबई स्थित भारतीय तटरक्षक बल के समुद्री बचाव समन्वय केंद्र (एमआरसीसी) ने भारतीय नौसेना को सूचित किया कि एमवी हेइलन स्टार के चालक दल के चार सदस्य गंभीर रूप से झुलस गए हैं और उन्हें तत्काल उन्नत चिकित्सा देखभाल की आवश्यकता है।

नौसेना ने बताया कि तत्काल कार्रवाई करते हुए नौसेना ने दो जहाजों, आईएनएस विक्रांत और दीपक को उनकी तैनाती से हटाकर सहायता प्रदान करने के लिए मौके पर भेजा।

नौसेना की प्रतिबद्धता राष्ट्र की सुरक्षा, समृद्धि सुनिश्चित करती है: प्रधानमंत्री मोदी
नयी दिल्ली, चार दिसंबर (भाषा) प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने बुधवार को नौसेना दिवस पर भारतीय नौसेना की सराहना की और कहा कि उसकी प्रतिबद्धता राष्ट्र की सुरक्षा, संरक्षा और समृद्धि सुनिश्चित करती है।

वर्ष 1971 के भारत-पाकिस्तान युद्ध के दौरान ‘ऑपरेशन ट्राइडेंट’ में नौसेना की उपलब्धियों की याद में नौसेना दिवस मनाया जाता है। इस दिन को मनाने का उद्देश्य भारतीय नौसेना के अद्वितीय साहस, कार्यकुशलता और देश की रक्षा में उसके योगदान को याद करना है।

On Navy Day, we salute the valiant personnel of the Indian Navy who protect our seas with unmatched courage and dedication. Their commitment ensures the safety, security and prosperity of our nation. We also take great pride in India’s rich maritime history. pic.twitter.com/rUrgfqnIWs

— Narendra Modi (@narendramodi) December 4, 2024

प्रधानमंत्री ने ‘एक्स’ पर एक पोस्ट में कहा, ‘‘नौसेना दिवस पर हम भारतीय नौसेना के बहादुर कर्मियों को सलाम करते हैं जो अतुलनीय साहस और समर्पण के साथ हमारे समुद्र की रक्षा करते हैं। उनकी प्रतिबद्धता हमारे राष्ट्र की सुरक्षा, संरक्षा और समृद्धि सुनिश्चित करती है। हमें भारत के समृद्ध समुद्री इतिहास पर भी बहुत गर्व है।’’

दो परमाणु ऊर्जा चालित पनडुब्बियों के निर्माण को मंजूरी मिली : एडमिरल त्रिपाठी
नयी दिल्ली, दो दिसंबर (भाषा) नौसेना प्रमुख एडमिरल दिनेश त्रिपाठी ने सोमवार को कहा कि सरकार ने परमाणु चालित दो स्वदेशी हमलावर पनडुब्बियों के निर्माण को मंजूरी दे दी है तथा अगले महीने 26 राफेल जेट विमानों के नौसेनिक संस्करण और तीन स्कॉर्पीन पनडुब्बियों की खरीद के लिए अनुबंध पर हस्ताक्षर होने की उम्मीद है।

नौसेना दिवस से पहले संवाददाता सम्मेलन में एडमिरल त्रिपाठी ने कहा कि नौसेना हिंद महासागर में चीनी नौसेना की गतिविधियों पर पैनी नजर रख रही है। उन्होंने पाकिस्तान की अर्थव्यवस्था की हालत के मद्देनजर उसकी नौसेना के विकास को ‘‘आश्चर्यजनक’’ बताया।

उन्होंने कहा कि भारतीय नौसेना अपने परिचालन क्षेत्र में किसी भी अतिक्रमण को रोकने के लिए अपनी रणनीति में बदलाव कर रही है। नौसेना प्रमुख ने कहा, ‘‘हम अपने पड़ोसियों की ओर से आने वाले सभी खतरों से निपटने के लिए पूरी तरह तैयार हैं।’’

नौसेना प्रमुख ने कहा कि भारत अपने बेड़े में अगले 10 वर्षों में लगभग 95 जहाजों को शामिल करेगा क्योंकि 2047 तक भविष्य के लिए तैयार नौसैन्य बल बनाने पर ध्यान केंद्रित किया गया है जो एक समुद्री शक्ति के रूप में भारत के पुनरुत्थान को मजबूत करेगा तथा विश्वसनीय प्रतिरोध सुनिश्चित करेगा।

सुरक्षा मामलों की मंत्रिमंडलीय समिति द्वारा दो परमाणु हमलावर पनडुब्बियों (एसएसएन) के निर्माण को मंजूरी दिए जाने के बारे में एडमिरल त्रिपाठी ने कहा कि पहली पनडुब्बी को 2036-37 तक तथा दूसरी को उसके लगभग दो वर्ष बाद चालू करने की योजना है।

भारत की नौसैनिक ताकत को बढ़ाने के उपायों का उल्लेख करते हुए उन्होंने यह भी कहा कि फ्रांस से 26 राफेल के नौसैनिक संस्करण खरीदने का अनुबंध और तीन अतिरिक्त स्कॉर्पीन पनडुब्बियों के निर्माण का सौदा अगले महीने तक होने की उम्मीद है।

उन्होंने कहा, ‘‘हमें उम्मीद है कि इस महीने नहीं तो अगले महीने इसे अंतिम रूप दे दिया जाएगा। दोनों (स्कॉर्पीन पनडुब्बी) और राफेल-एम (परियोजना) पर हस्ताक्षर हो जाने चाहिए।’’

पिछले साल जुलाई में रक्षा मंत्रालय ने फ्रांस से राफेल-एम जेट विमानों की खरीद को मंजूरी दी थी, जिसका इस्तेमाल मुख्य रूप से स्वदेश निर्मित विमानवाहक पोत आईएनएस विक्रांत पर तैनाती के लिए किया जाएगा। मंत्रालय ने भी फ्रांस से तीन स्कॉर्पीन पनडुब्बियों की खरीद को मंजूरी दे दी है।

भारतीय नौसेना की परियोजना 75 के तहत, फ्रांस के नौसेना समूह के सहयोग से मझगांव डॉक लिमिटेड (एमडीएल) द्वारा भारत में पहले ही छह स्कॉर्पीन पनडुब्बियों का निर्माण किया जा चुका है।

नौसेना प्रमुख ने कहा कि भारत चीनी पीएलए नौसेना की गतिविधियों और पाकिस्तानी नौसेना के विकास पर बारीकी से नजर रख रहा है।

उन्होंने कहा, ‘‘हम पाकिस्तानी नौसेना की आश्चर्यजनक वृद्धि से अवगत हैं, जिसका लक्ष्य 50 जहाजों वाली नौसेना बनना है। पाकिस्तान की अर्थव्यवस्था को देखकर बहुत हैरानी होती है कि वे इतने सारे जहाज और पनडुब्बियां कैसे बना रहे हैं या बनवा रहे हैं। निश्चित रूप से उन्होंने अपने लोगों के कल्याण के बजाय हथियारों को चुना है।’’

चीन द्वारा पाकिस्तान की समुद्री ताकत बढ़ाने में मदद के बारे में नौसेना प्रमुख ने कहा कि इससे पता चलता है कि चीन पाकिस्तान को सैन्य रूप से मजबूत बनाने में दिलचस्पी रखता है।

उन्होंने कहा, ‘‘उनकी आठ नयी पनडुब्बियां पाकिस्तानी नौसेना के लिए महत्वपूर्ण लड़ाकू क्षमता होगी, लेकिन हम उनकी क्षमताओं से पूरी तरह अवगत हैं। यही कारण है कि हम अपने पड़ोसियों से सभी खतरों से निपटने में सक्षम होने के लिए अपनी अवधारणाओं में सुधार कर रहे हैं।’’

नौसेना प्रमुख ने कहा, ‘‘इसलिए हम अपने संचालन क्षेत्र में किसी भी तरह के उल्लंघन को रोकने के लिए अपनी रणनीति में बदलाव कर रहे हैं और हम अपने पड़ोसियों की तरफ से पेश होने वाले सभी खतरों से निपटने के लिए पूरी तरह तैयार हैं।’’

भारतीय नौसेना के आधुनिकीकरण पर उन्होंने कहा कि अगले एक साल में बड़ी संख्या में साजो-सामान शामिल होने की प्रतीक्षा कर रहे हैं और कम से कम एक जहाज नौसेना में शामिल किया जाएगा।

एडमिरल त्रिपाठी ने कहा कि नौसेना में विशिष्ट प्रौद्योगिकियों को शामिल करने के प्रयासों को दोगुना कर दिया गया है। उन्होंने कहा, ‘‘विभिन्न भारतीय शिपयार्ड में 62 जहाजों और एक पनडुब्बी का निर्माण किया जा रहा है। हमारे पास 31 जहाजों और पनडुब्बियों के लिए प्रारंभिक मंजूरी है, जो सभी भारत में बनाए जाएंगे।’’

दक्षिण चीन सागर में चीन की सैन्य ताकत के प्रदर्शन के बारे में पूछे जाने पर उन्होंने कहा कि यह ‘‘चिंता का विषय’’ है। नौसेना प्रमुख ने कहा कि चीन की मंशा विश्व शक्ति बनने की है।

उन्होंने कहा, ‘‘हमारा अनुमान है कि यह प्रशांत महासागर में और अधिक दिखाई देगा और हम यह सुनिश्चित करने के लिए निगरानी रख रहे हैं कि हिंद महासागर क्षेत्र में हमारे हितों पर कोई असर न पड़े।’’

नौसेना के लिए 26 राफेल-एम जेट खरीदने पर जल्द समझौता होगा: नौसेना प्रमुख
नयी दिल्ली, दो दिसंबर (भाषा) नौसेना प्रमुख एडमिरल दिनेश के. त्रिपाठी ने सोमवार को कहा कि भारत नौसेना के लिए खास तौर पर बनाए गए राफेल के 26 जेट विमान और तीन अतिरिक्त स्कॉर्पीन पनडुब्बियों की प्रस्तावित खरीद के अनुबंध को जल्द ही अंतिम रूप देने वाला है।

नौसेना दिवस से पहले मीडिया से बातचीत में एडमिरल त्रिपाठी ने यह भी कहा कि दो एसएसएन (परमाणु ऊर्जा चालित पनडुब्बियों) के लिए सरकार की मंजूरी से यह संकेत मिलता है कि सरकार को ऐसी नौकाओं के निर्माण के लिए देश की स्वदेशी क्षमताओं पर भरोसा है।

नौसेना प्रमुख ने यह भी कहा कि देश की नौसैन्य क्षमता को बढ़ाने के प्रयासों के तहत वर्तमान में 62 जहाज और एक पनडुब्बी का निर्माणकार्य जारी है।

उन्होंने कहा कि अगले एक साल में कुछ जहाजों को शामिल किया जाएगा और कम से कम एक जहाज को नौसेना में शामिल किया जाएगा।

एडमिरल त्रिपाठी ने कहा, ‘‘हमने नौसेना में विशिष्ट प्रौद्योगिकियों को शामिल करने के लिए प्रयास दोगुने कर दिए हैं।’’

उन्होंने कहा कि राफेल-एम (नौसैनिक संस्करण) और स्कॉर्पीन पनडुब्बियों की खरीद का अनुबंध अगले महीने अंतिम रूप ले लेगा।

पिछले साल जुलाई में रक्षा मंत्रालय ने फ्रांस से राफेल-एम जेट विमानों की खरीद को मंजूरी दी थी, जिसका इस्तेमाल मुख्य रूप से स्वदेश निर्मित विमानवाहक पोत आईएनएस विक्रांत पर तैनाती के लिए किया जाएगा।

पाकिस्तान द्वारा अपनी समुद्री ताकत बढ़ाने के प्रयासों पर एडमिरल त्रिपाठी ने कहा कि भारतीय नौसेना पड़ोसी देशों से किसी भी संभावित खतरे से निपटने के लिए तैयार है।

केंद्र की हरी झंडी, वाइस एडमिरल दिनेश कुमार त्रिपाठी होंगे अगले नौसेना प्रमुख
नई दिल्ली, 19 अप्रैल (हि.स.)। केंद्र सरकार ने वाइस एडमिरल दिनेश कुमार त्रिपाठी को भारतीय नौसेना का अगला अध्यक्ष नियुक्त कर दिया है। वह वर्तमान में नौसेना उप प्रमुख के रूप में कार्यरत हैं। मौजूदा नौसेना प्रमुख एडमिरल आर हरि कुमार 30 अप्रैल की दोपहर सेवानिवृत्त हो रहे हैं, इसलिए वाइस एडमिरल त्रिपाठी उसी दिन नए नेवी चीफ के रूप में कार्यभार संभालेंगे।

वाइस एडमिरल दिनेश कुमार त्रिपाठी को 01 जुलाई, 1985 को भारतीय नौसेना की कार्यकारी शाखा में नियुक्त किया गया था। नौसेना में अब तक उनकी लगभग 39 वर्षों की विशिष्ट सेवा रही है। उन्हें संचार और इलेक्ट्रॉनिक युद्ध में विशेषज्ञता हासिल है। नौसेना उप प्रमुख के रूप में कार्यभार संभालने से पहले उन्होंने पश्चिमी नौसेना कमान के फ्लैग ऑफिसर कमांडिंग-इन-चीफ के रूप में कार्य किया था। उन्हें परम विशिष्ठ सेवा मेडल, अति विशिष्ठ सेवा मेडल और नौसेना मेडल से नवाजा जा चुका है।

वाइस एडमिरल डीके त्रिपाठी ने भारतीय नौसेना के जहाजों विनाश, किर्च और त्रिशूल की कमान संभाली है। उन्होंने विभिन्न महत्वपूर्ण परिचालन और स्टाफ नियुक्तियों पर भी काम किया है, जिनमें पश्चिमी बेड़े के संचालन अधिकारी, नौसेना संचालन निदेशक, नई दिल्ली में प्रधान निदेशक, नेटवर्क सेंट्रिक ऑपरेशंस और प्रधान निदेशक, नौसेना योजनाएं हैं। रियर एडमिरल के रूप में उन्होंने नौसेना स्टाफ के सहायक प्रमुख (नीति और योजना) और पूर्वी बेड़े के फ्लैग ऑफिसर कमांडिंग के रूप में कार्य किया है।

वाइस एडमिरल के पद पर उन्होंने प्रतिष्ठित भारतीय नौसेना अकादमी, एझिमाला के कमांडेंट, नौसेना संचालन के महानिदेशक, कार्मिक प्रमुख और पश्चिमी नौसेना कमान के फ्लैग ऑफिसर कमांडिंग-इन-चीफ के रूप में कार्य किया है। सैनिक स्कूल, रीवा और राष्ट्रीय रक्षा अकादमी खडकवासला के पूर्व छात्र वाइस एडमिरल दिनेश कुमार त्रिपाठी ने डिफेंस सर्विसेज स्टाफ कॉलेज, वेलिंगटन, नेवल हायर कमांड कोर्स, करंजा और यूनाइटेड स्टेट्स नेवल वॉर कॉलेज, यूएसए में नेवल कमांड कॉलेज से पाठ्यक्रम पूरा किया है।