Bhutan - Loktej

भूटान के सोनम येशे ने टी20 में विश्व रिकॉर्ड बनाया, आठ विकेट लेने वाले पहले गेंदबाज बने
नयी दिल्ली, 29 दिसंबर (भाषा) भूटान के स्पिनर सोनम येशे पुरुषों के टी20 अंतरराष्ट्रीय मैच में आठ विकेट लेने वाले पहले गेंदबाज बन गए हैं।

ईएसपीएनक्रिकइंफो के अनुसार बाएं हाथ के स्पिनर सोनम येशे ने 26 दिसंबर को भूटान के गेलेफू माइंडफुलनेस सिटी में म्यांमार के खिलाफ तीसरे टी20 अंतरराष्ट्रीय मैच के दौरान यह उपलब्धि हासिल की।

इस 22 वर्षीय गेंदबाज ने सात रन देकर आठ विकेट लिए जिससे भूटान ने म्यांमार को 45 रन पर आउट कर दिया। इससे पहले भूटान ने नौ विकेट पर 127 रन बनाए थे।

भूटान क्रिकेट ने एक्स पर पोस्ट किया, ‘‘एक यादगार स्पेल। सोनम येशे ने अविश्वसनीय प्रदर्शन करके चार ओवर में सात रन देकर आठ विकेट लिए और इस तरह से नया विश्व रिकॉर्ड बनाया।’’

इससे पहले किसी भी गेंदबाज ने किसी भी तरह के टी20 मैच में आठ विकेट लेने का कारनामा नहीं किया था।

इससे पहले टी20 अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट में सर्वश्रेष्ठ गेंदबाजी का रिकॉर्ड मलेशिया के तेज गेंदबाज स्याजरुल इद्रस के नाम था, जिन्होंने 2023 में चीन के खिलाफ आठ रन देकर सात विकेट लिए थे।

इनके अलावा बहरीन के अली दाऊद ही एकमात्र ऐसे गेंदबाज हैं जिन्होंने टी20 अंतरराष्ट्रीय मैच में सात विकेट लिए हैं। उन्होंने इस साल की शुरुआत में भूटान के खिलाफ 19 रन देकर सात विकेट हासिल किए थे।

अगर टी20 मैचों की बात करें तो नीदरलैंड के ऑलराउंडर कॉलिन एकरमैन ने 2019 में लीसेस्टरशर की तरफ से बर्मिंघम बियर्स के खिलाफ 18 रन देकर सात विकेट जबकि बांग्लादेश के तेज गेंदबाज तस्कीन अहमद ने इस साल के शुरू में दरबार राजशाही के लिए खेलते हुए ढाका कैपिटल्स के खिलाफ 19 रन देकर सात विकेट चटकाए थे।

प्रधानमंत्री मोदी भूटान की दो दिवसीय यात्रा के बाद नयी दिल्ली के लिए रवाना
थिम्पू, 12 नवंबर (भाषा) प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी बुधवार को भूटान की अपनी दो दिवसीय राजकीय यात्रा समाप्त कर नयी दिल्ली के लिए रवाना हो गए। इस यात्रा के दौरान उन्होंने भारतीय सहायता से निर्मित 1,020 मेगावाट की जलविद्युत परियोजना का उद्घाटन किया और भूटान नरेश जिग्मे खेसर नामग्याल वांगचुक के साथ वार्ता की।

भूटान नरेश प्रधानमंत्री मोदी को हवाई अड्डे पर विदा करने आए।

विदेश मंत्रालय ने कहा, ‘‘यह यात्रा भारत-भूटान द्विपक्षीय मित्रता को और गहरा करेगी तथा विभिन्न क्षेत्रों में सहयोग को आगे बढ़ाएगी।’’

मोदी और भूटान नरेश जिग्मे खेसर नामग्याल वांगचुक ने मंगलवार को व्यापक चर्चा के बाद पुनात्सांचु-2 परियोजना का उद्घाटन किया। इस परियोजना से उत्पादित बिजली दोनों देशों को आपूर्ति की जाएगी।

भारत ने भूटान में ऊर्जा परियोजनाओं के वित्तपोषण के लिए 4,000 करोड़ रुपये की रियायती ऋण सुविधा की भी घोषणा की।

मोदी ने बुधवार को भूटान में आयोजित वैश्विक शांति प्रार्थना उत्सव में नरेश जिग्मे खेसर नामग्याल वांगचुक और पूर्व नरेश जिग्मे सिंग्ये वांगचुक के साथ ‘कालचक्र एम्पॉवरमेंट’ समारोह का उद्घाटन किया।

इससे पहले, बुधवार को मोदी ने भूटान के पूर्व नरेश जिग्मे सिंग्ये वांगचुक से मुलाकात की और कहा कि वह दोनों दक्षिण एशियाई पड़ोसियों के बीच संबंधों को और मजबूत करने के लिए वर्षों से उनके द्वारा किए गए व्यापक प्रयासों की सराहना करते हैं।

मोदी ने मंगलवार को चांगलीमेथांग स्टेडियम में भूटान के चौथे ‘ड्रुक ग्यालपो’ जिग्मे सिंग्ये वांगचुक के 70वें जन्मदिन के अवसर पर आयोजित एक कार्यक्रम को संबोधित किया था।

प्रधानमंत्री मोदी ने कहा कि भारत और भूटान के बीच सदियों से गहरा आध्यात्मिक और सांस्कृतिक संबंध रहा है और इस ‘महत्वपूर्ण अवसर’ पर भाग लेना उनकी प्रतिबद्धता थी।

दिल्ली विस्फोट के सभी दोषियों को न्याय के कटघरे में लाया जाएगा : प्रधानमंत्री मोदी
थिंपू, 11 नवंबर (भाषा) प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने मंगलवार को कहा कि दिल्ली विस्फोट के षड्यंत्रकारियों को बख्शा नहीं जाएगा और जांच एजेंसियां ​​मामले की तह तक जाएंगी।

मोदी ने लाल किले के पास हुए कार विस्फोट के एक दिन बाद भूटान में एक कार्यक्रम के दौरान यह टिप्पणी की। इस विस्फोट में 12 लोग मारे गए हैं।

उन्होंने कहा, ‘‘आज मैं यहां बहुत भारी मन से आया हूं। कल शाम दिल्ली में हुई भयावह घटना ने सभी को बहुत दुखी किया है।’’

मोदी ने कहा, ‘‘मैं प्रभावित परिवारों का दुःख समझता हूं। पूरा देश उनके साथ खड़ा है। मैं घटना की जांच कर रही सभी एजेंसियों के संपर्क में हूं।’’

उन्होंने कहा, ‘‘हमारी एजेंसियां इस साजिश की तह तक जाएंगी। इसके षड्यंत्रकारियों को बख्शा नहीं जाएगा। सभी जिम्मेदार लोगों को न्याय के कटघरे में लाया जाएगा।’’

भूटान नरेश जिग्मे खेसर नामग्याल वांगचुक ने थिंपू के चांगलीमेथांग स्टेडियम में हजारों भूटानी नागरिकों की उपस्थिति में दिल्ली विस्फोट के पीड़ितों के लिए प्रार्थना की।

भारतीय अधिकारियों ने बताया कि भूटानी नेतृत्व ने दिल्ली में हुए विस्फोट में लोगों की मौत होने की दुखद घटना पर हार्दिक संवेदना व्यक्त की और विस्फोटों से प्रभावित सभी लोगों के लिए विशेष प्रार्थना की।

दिल्ली पुलिस ने सोमवार रात बताया था कि विस्फोट में नौ लोगों की मौत हो गई और कई अन्य लोग घायल हो गए। उसने मंगलवार को बताया कि तीन और लोगों की मौत होने से मृतकों की संख्या बढ़कर 12 हो गई है।

भारत निर्मित ईवीएम से हमारे देश की चुनाव प्रक्रिया में दक्षता आई है: भूटान निर्वाचन प्रमुख
नयी दिल्ली, 23 जनवरी (भाषा) भूटान के मुख्य निर्वाचन आयुक्त दाशो सोनम टोपगे ने बृहस्पतिवार को कहा कि भारत द्वारा उपलब्ध कराई गईं इलेक्ट्रॉनिक वोटिंग मशीनों (ईवीएम) से उनके देश की चुनाव प्रक्रिया में दक्षता आई है।

उन्होंने यहां निर्वाचन आयोग द्वारा आयोजित चुनाव प्रबंधन निकायों के एक अंतरराष्ट्रीय सम्मेलन को संबोधित करते हुए कहा कि ईवीएम ने भूटान में लोगों का विश्वास जीता है।

टोपगे ने ईवीएम उपलब्ध कराने के लिए भारत को धन्यवाद देते हुए उनके देश में चुनावों के दौरान मशीनों के उपयोग से चुनाव प्रक्रिया में आई दक्षता की सराहना की।

टोपगे ने डिजिटल आईडी पर कहा कि भूटान के पास बायोमेट्रिक एकीकृत राष्ट्रीय आईडी है, जिसका उपयोग मतदाता प्रमाणीकरण के लिए किया जाता है।

उन्होंने सम्मेलन में कहा कि भूटान भविष्य के चुनावों में ऑनलाइन मतदान की संभावना तलाश रहा है।

निर्वाचन आयोग के अधिकारियों ने बताया कि भूटान के अलावा नेपाल और नामीबिया में भी सीमित संख्या में भारतीय ईवीएम का उपयोग किया जाता है।

भूटान में खोरलोचू जलविद्युत परियोजना 2029 में चालू होगी: टाटा पावर
(अभिषेक सोनकर)

नयी दिल्ली, आठ दिसंबर (भाषा) टाटा पावर के सीईओ और प्रबंध निदेशक प्रवीर सिन्हा ने कहा कि भूटान में 6,900 करोड़ रुपये की खोरलोचू जलविद्युत परियोजना का निर्माण कार्य शुरू हो गया है और संयंत्र के 2029 तक चालू होने की संभावना है।

यह 600 मेगावाट की परियोजना पड़ोसी देश के पूर्वी हिस्से में खोलोंगचू नदी पर विकसित की जा रही है।

भारत के बाहर जलविद्युत परियोजनाओं की योजनाओं पर एक सवाल के जवाब में सिन्हा ने पीटीआई-भाषा को बताया, ''हम भूटान पर नजर रख रहे हैं। खोरलोचू में 600 मेगावाट की परियोजना के लिए काम पहले ही शुरू हो चुका है... सुरंग का काम चल रहा है।''

उन्होंने कहा कि परियोजना सितंबर 2029 में चालू होने की उम्मीद है। टाटा पावर और भूटान स्थित ड्रुक ग्रीन पावर कॉरपोरेशन लिमिटेड (जीजीपीसी) ने अगस्त में 6,900 करोड़ रुपये की अनुमानित लागत से जलविद्युत परियोजना विकसित करने के लिए साझेदारी की थी।

इस साझेदारी के तहत टाटा पावर का सार्वजनिक-निजी भागीदारी वाली कंपनी खोरलोचू हाइड्रो पावर लिमिटेड में 40 प्रतिशत इक्विटी निवेश शामिल है।

सिन्हा ने कहा कि साझेदारी के तहत भूटान में 1,125 मेगावाट की एक और परियोजना स्थापित की जाएगी। उन्होंने कहा कि दोरजिलुंग एचईपी (जलविद्युत परियोजना) का निर्माण-पूर्व कार्य जनवरी 2025 में शुरू होगा और परियोजना के 2031 के मध्य तक चालू होने की उम्मीद है।

जब उनसे पूछा गया कि क्या कंपनी नेपाल में भी ऐसी कोई परियोजना शुरू करने पर विचार कर रही है, तो उन्होंने कहा कि अभी तक ऐसी कोई योजना नहीं है।

सिन्हा ने कहा कि हालांकि, अगर कोई अवसर आता है, तो उसका मूल्यांकन किया जा सकता है।

अहमदाबाद : मुख्यमंत्री भूपेंद्र पटेल ने भूटान नरेश और प्रधानमंत्री शेरिंग तोबगे को हवाई अड्डे पर भावपूर्ण विदाई दी
गांधीनगर, 24 जुलाई (हि.स.)। भूटान नरेश जिग्मे खेसर नामग्याल वांगचुक एवं प्रधानमंत्री शेरिंग तोबगे की 3 दिवसीय गुजरात यात्रा सम्पन्न हो गई। मुख्यमंत्री भूपेंद्र पटेल ने बुधवार को वांगचुक और तोबगे को अहमदाबाद हवाई अड्डे पर गुजरात से भावपूर्ण विदाई दी।

इस अवसर पर राज्य के प्रोटोकॉल मंत्री जगदीश विश्वकर्मा, भारत के भूटान स्थित राजदूत सुधाकर दलेला, राज्य के मुख्य सचिव राज कुमार, राज्य पुलिस महानिदेशक विकास सहाय, विदेश मंत्रालय के संयुक्त सचिव अनुराग श्रीवास्तव, अहमदाबाद के संयुक्त पुलिस आयुक्त अजय चौधरी, मुख्य प्रोटोकॉल अधिकारी ज्वलंत त्रिवेदी, अहमदाबाद जिला कलेक्टर प्रवीणा डी. के. आदि उच्चाधिकारियों ने भी भूटान नरेश तथा प्रधानमंत्री को विदाई दी।

गुजरात यात्रा पूर्ण कर रवाना होने से पूर्व भूटान नरेश वांगचुक तथा प्रधानमंत्री तोबगे ने हेलीकॉप्टर से अहमदाबाद शहर का विहंगावलोकन किया। दोनों भूटानी महानुभाव वर्ल्ड हेरिटेज सिटी अहमदाबाद का विकास देख कर अत्यंत प्रभावित हुए।

गुजरात यात्रा पर आए भूटान नरेश को मुख्यमंत्री पटेल ने कच्छ की चार शताब्दी पुरानी कलाकृति भेंट की
गांधीनगर, 23 जुलाई (हि.स.)। भारत के पड़ोसी देश भूटान नरेश जिग्मे खेसर नामग्याल वांगचुक और प्रधानमंत्री शेरिंग तोबगे गुजरात की तीन दिवसीय यात्रा पर हैं। उनकी इस यात्रा के दौरान वांगचुक तथा तोबगे सोमवार को गांधीनगर पहुंचे, जहाँ उन्होंने मुख्यमंत्री भूपेंद्र पटेल से भेंट की।

पटेल ने भूटान नरेश तथा प्रधानमंत्री के सम्मान में स्नेह भोजन दिया तथा उन्हें कच्छ की विश्वविख्यात रोगन कला की प्रतिकृति एवं भुजोडी की शॉल स्मृति भेंट स्वरूप दी।

भुजोडी बुनाई कला राज्य के कच्छ जिले के भुजोडी गाँव की विख्यात परंपरागत हस्तकला है। भुजोडी गाँव के कुशल बुनकर पीढ़ियों से चली आ रही इस परंपरागत तकनीक का उपयोग कर हाथ बुनाई के उत्कृष्ट कपड़े बनाते हैं। भुजोडी बुनाई कला में ऊन तथा कॉटन जैसे उच्च गुणवत्ता के फाइबर्स का उपयोग किया जाता है और ये फाइबर्स स्थानीय स्तर पर ही प्राप्त किए जाते हैं। शॉल, स्टॉल्स, साड़ियों, कंबलों आदि जैसे विभिन्न हाथ बुनाई उत्पाद बनाने के लिए भुजोडी के बुनकर अतिरिक्त वेफ्ट विविंग टेक्निक यानी ताने-बाने वाली बुनाई तकनीक का उपयोग करते हैं। भुजोडी बुनाई की अद्भुत सुंदरता तथा समृद्ध विरासत के कारण वह विश्वभर में अत्यंत लोकप्रिय हस्तकला बनी है।

भुजोडी बुनाई कला अपनी जटिल डिजाइन तथा उच्च गुणवत्ता वाली सामग्री के कारण भारत में और समग्र विश्व में फैशन डिजाइनर्स एवं उपभोक्ताओं में लोकप्रिय पसंद बनी है। भुजोडी बुनाई कला स्थानीय अर्थव्यवस्था का एक महत्वपूर्ण हिस्सा है, कारण कि भुजोडी गाँव के कई परिवार आज भी इस कला के माध्यम से ही जीवन निर्वाह कर रहे हैं। भावी पीढ़ियों के लिए इस कला का संवर्द्धन करने के उद्देश्य से उसे प्रमोट करने के प्रयास किए जा रहे हैं। गुणवत्तायुक्त उत्पाद देने वाली भुजोडी बुनाई कला टेक्सटाइल्स आर्ट्स की दुनिया में सच्चे रत्न के समान है।

रोगन आर्ट : कच्छ की चार शताब्दी पुरानी कला

रोगन आर्ट कपड़े पर पेंटिंग करने की एक पद्धति है, जो चार शताब्दी पुरानी कला है और यह कला केवल गुजरात के कच्छ जिले में देखने को मिलती है। रोगन कला एक समय लुप्त होने को थी, परंतु राज्य सरकार एवं कच्छी समाज के संयुक्त प्रयासों के कारण इस कला का पुनरुत्थान हुआ है। रोगन कला में जो पेंटिंग की जाती है; उसमें मुख्य घटक के रूप में अरंडी के तेल का उपयोग किया जाता है। रोगन मूलत: फारसी शब्द है, जिसका अर्थ होता है ‘तेल आधारित’। इस प्रकार; रोगन कला में उपयोग किए जाने वाले मुख्य घटक के नाम के आधार पर इसे रोगन आर्ट नाम दिया गया है। रोगन आर्ट में देखी जाने वाली प्रचलित डिजाइन फूल और मंडला पैटर्न है। रोगन आर्ट में ‘ट्री ऑफ लाइफ’ यानी जीवन वृक्ष सबसे अधिक सराही गई डिजाइन है और उस पर काम करना भी बहुत कठिन है।

भूटान में भारत की धूम, प्रधानमंत्री मोदी के दौरे का आज आखिरी दिन
थिम्पू, 23 मार्च (हि.स.)। भारतीय प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी की दो दिवसीय राजकीय यात्रा का आज (शनिवार) आखिरी दिन है। भूटान में चारों ओर भारत की धूम है। लोग भारत-भूटान के मध्य मजबूत हो रहे रिश्तों से बेहद खुश हैं। प्रधानमंत्री मोदी आज थिम्पू में ग्यालत्सुएन जेत्सुन पेमा मातृ एवं शिशु अस्पताल का उद्घाटन करेंगे। थिम्पू में इस अत्याधुनिक अस्पताल का निर्माण भारत सरकार की सहायता से किया गया है।

कल (शुक्रवार) यहां पहुंचे प्रधानमंत्री मोदी को भूटान के सर्वोच्च नागरिक सम्मान 'ऑर्डर ऑफ द ड्रुक ग्यालपो' से अलंकृत किया गया। यह सम्मान पाने वाले वो किसी विदेशी सरकार के पहले प्रमुख हैं। प्रधानमंत्री मोदी को यह सम्मान ''भारत-भूटान संबंधों के विकास में उनके उत्कृष्ट योगदान और भूटानी राष्ट्र व इसके लोगों के वास्ते उनकी विशिष्ट सेवा'' के लिए प्रदान किया गया है। भूटान के राजा जिग्मे खेसर नांग्याल वांगचुक ने प्रधानमंत्री मोदी को 'ऑर्डर ऑफ द ड्रुक ग्यालपो' से सम्मानित किया। सम्मान की घोषणा भूटान के राजा ने 17 दिसंबर, 2021 को 114वें राष्ट्रीय दिवस समारोह में की थी।

प्रधानमंत्री मोदी ने सम्मान के प्रति भूटान का आभार प्रकट करते हुए इसे 140 करोड़ भारतीयों को समर्पित किया। प्रधानमंत्री मोदी ने इस अवसर पर उपस्थित जनसमूह को संबोधित किया। उन्होंने कहा, ''ये सम्मान मेरी व्यक्तिगत उपलब्धि नहीं है। ये भारत और 140 करोड़ भारतीयों का सम्मान है। भूटान की इस महान भूमि पर मैं सभी भारतवासियों की ओर से ये सम्मान नम्रता से स्वीकार करता हूं। इस सम्मान के लिए आप सभी का हृदय से कोटि-कोटि धन्यवाद करता हूं।''

प्रधानमंत्री ने कहा कि भारत-भूटान की साझेदारी केवल जमीन और पानी तक ही सीमित नहीं है। भूटान अब अपने अंतरिक्ष अभियानों में भारत का भागीदार है। भूटान के वैज्ञानिकों ने इसरो के साथ मिलकर सैटेलाइट लॉन्च किया है। भारत और भूटान के युवाओं की आकांक्षाएं एक जैसी हैं। भारत ने 2047 तक एक विकसित राष्ट्र बनने का निर्णय लिया है। भूटान ने 2034 तक ''उच्च आय'' देश बनने का फैसला किया है।

भूटान को उसके लक्ष्यों को पाने में सहयोग का आश्वासन देते हुए प्रधानमंत्री ने कहा कि भारत ''बीबी''- ब्रांड भूटान और भूटान ''बिलीव'' के लिए आपके साथ खड़ा है। आने वाले पांच साल हमारे संबंधों को एक नई ऊर्जा देंगे। हम कनेक्टिविटी, बुनियादी ढांचे, व्यापार और ऊर्जा क्षेत्रों में रास्ते बनाने के लिए काम करेंगे। प्रधानमंत्री मोदी ने अपनी यात्रा के पहले दिन के कुछ फोटो एक्स हैंडल पर साझा किए हैं।

प्रधानमंत्री मोदी पहुंचे भूटान, पारो हवाई अड्डे पर जोरदार स्वागत
थिम्फू, 22 मार्च (हि.स.)। भारत के प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी भूटान की दो दिवसीय राजकीय यात्रा पर आज यहां पहुंच गए। पारो हवाई अड्डे पर भूटान के प्रधानमंत्री शेरिंग टोबगे ने अपने भारतीय समकक्ष नरेन्द्र मोदी को गले लगाकर उनका गर्मजोशी से स्वागत किया। प्रधानमंत्री मोदी 22 से 23 मार्च तक पड़ोसी देश में रहेंगे। इससे पहले पारो हवाई अड्डे पर खराब मौसम के कारण भारतीय प्रधानमंत्री मोदी की भूटान यात्रा 21 मार्च को स्थगित कर दी गई थी।

भारतीय प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी आज सुबह करीब सात बजे नई दिल्ली से भूटान के लिए रवाना हुए। भूटान यात्रा के संबंध में आज सुबह प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने एक्स पोस्ट में लिखा,'' मैं भारत-भूटान साझेदारी को और मजबूत करने के उद्देश्य से विभिन्न कार्यक्रमों में भाग लूंगा। मैं भूटान के महामहिम राजा, महामहिम चतुर्थ ड्रुक ग्यालपो और प्रधानमंत्री के साथ बातचीत के लिए उत्सुक हूं।''

इससे पहले भूटान के प्रधानमंत्री शेरिंग टोबगे पिछले सप्ताह गुरुवार से भारत की पांच दिवसीय यात्रा पर थे। जनवरी में प्रधानमंत्री का पदभार संभालने के बाद यह उनकी पहली विदेश यात्रा थी। अपनी यात्रा के दौरान उन्होंने राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू और प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी से मुलाकात की थी।