Maldives - Loktej

भारत मालदीव के साथ संबंधों की मजबूती को लेकर उत्सुक, क्षमता निर्माण में मदद के लिए प्रतिबद्ध: मोदी
माले, 26 जून (भाषा) प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने मालदीव के उपराष्ट्रपति हुसैन मोहम्मद लतीफ सहित देश के प्रमुख नेताओं से मुलाकात के दौरान शनिवार को कहा कि भारत मालदीव के साथ अपनी साझेदारी को और गहरा करने के लिए उत्सुक है। मोदी दो दिवसीय यात्रा के तहत मालदीव में हैं।उन्होंने लतीफ के साथ भारत-मालदीव संबंधों के प्रमुख स्तंभों पर चर्चा की।

मोदी ने सोशल मीडिया मंच ‘एक्स’ लिखा, ‘‘हमारे देश बुनियादी ढांचे, प्रौद्योगिकी, जलवायु परिवर्तन, ऊर्जा आदि जैसे क्षेत्रों में मिलकर काम कर रहे हैं। यह हमारे देशों के लोगों के लिए अत्यंत लाभकारी है। हम आगामी वर्षों में इस साझेदारी को और गहरा करने के लिए उत्सुक हैं।’’

उन्होंने ‘पीपुल्स मजलिस’ (मालदीव की संसद) के अध्यक्ष अब्दुल रहीम अब्दुल्ला से भी मुलाकात की। मोदी ने कहा, ‘‘हमने हमारी संसदों के बीच घनिष्ठ संबंधों समेत भारत-मालदीव की गहरी मित्रता पर चर्चा की।’’

प्रधानमंत्री ने 20वीं मजलिस में भारत-मालदीव संसदीय मैत्री समूह के गठन का भी स्वागत किया। उन्होंने कहा, ‘‘भारत मालदीव में क्षमता निर्माण में सहयोग करने के लिए प्रतिबद्ध है।’’ उन्होंने मालदीव के पूर्व राष्ट्रपति मोहम्मद नशीद से भी मुलाकात की।

मोदी ने कहा, ‘‘वह (नशीद) भारत एवं मालदीव की गहरी मित्रता के हमेशा से प्रबल समर्थक रहे हैं। उनसे इस बारे में बात की कि मालदीव हमारी ‘पड़ोसी प्रथम’ नीति और महासागर दृष्टिकोण का कैसे हमेशा एक महत्वपूर्ण स्तंभ रहेगा।’’ नशीद 11 नवंबर, 2008 से सात फरवरी, 2012 तक मालदीव के राष्ट्रपति रहे।

प्रधानमंत्री ने कहा कि भारत क्षमता निर्माण और विकास में मालदीव को सहयोग देना जारी रखेगा।प्रधानमंत्री मोदी ने मालदीव के राष्ट्रपति मोहम्मद मुइज्जू के साथ शुक्रवार को व्यापक वार्ता की। उन्होंने मालदीव के लिए 4,850 करोड़ रुपये की ऋण सुविधा देने की घोषणा की।

प्रधानमंत्री मोदी दो दिवसीय यात्रा पर मालदीव पहुंचे मोदी
माले, 25 जुलाई (भाषा) प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी शुक्रवार को दो दिवसीय यात्रा पर मालदीव पहुंचे, जहां वे द्वीपीय देश के 60वें स्वतंत्रता दिवस समारोह में मुख्य अतिथि के रूप में शामिल होंगे।

मालदीव की राजधानी माले पहुंचने पर राष्ट्रपति मोहम्मद मुइज्जू ने प्रधानमंत्री मोदी का स्वागत किया। दोनों नेताओं के बीच इस यात्रा के दौरान व्यापक वार्ता होने की उम्मीद है। प्रधानमंत्री मोदी मालदीव के राष्ट्रपति के निमंत्रण पर यहां आए हैं। प्रधानमंत्री मोदी का स्वागत बच्चों ने पारंपरिक नृत्य प्रस्तुति के साथ किया।

विदेश सचिव विक्रम मिसरी ने कहा कि प्रधानमंत्री की यह राजकीय यात्रा किसी शासनाध्यक्ष की पहली राजकीय यात्रा भी है, जिसकी मेजबानी राष्ट्रपति मुइज्जू नवंबर 2023 में पदभार ग्रहण करने के बाद से कर रहे हैं।

मोदी ब्रिटेन की दो दिवसीय यात्रा से यहां पहुंचे हैं, जिसके दौरान दोनों देशों ने कार, वस्त्रों, व्हिस्की और कई अन्य उत्पादों पर शुल्क समाप्त करके द्विपक्षीय व्यापार को बढ़ावा देने के लिए एक ऐतिहासिक व्यापार समझौते पर हस्ताक्षर किए।

मोदी की मालदीव यात्रा को मुइज्जू के शासनकाल में दोनों देशों के बीच संबंधों में ठहराव आने के बाद एक महत्वपूर्ण मोड़ के रूप में देखा जा रहा है।प्रधानमंत्री 26 जुलाई को मालदीव के स्वतंत्रता दिवस समारोह में मुख्य अतिथि होंगे।

वह राष्ट्रपति मुइज्जू के साथ व्यापक वार्ता भी करेंगे और द्वीपीय राष्ट्र में भारत की सहायता से चलने वाली कई विकास परियोजनाओं का उद्घाटन करेंगे।

मोदी ने दोनों देशों की यात्रा पर रवाना होने से पहले कहा था, ‘‘इस वर्ष दोनों देशों के बीच राजनयिक संबंधों की स्थापना की 60वीं वर्षगांठ भी है।’’

उन्होंने कहा, ‘‘मैं राष्ट्रपति मुइज्जू और अन्य राजनीतिक नेतृत्व के साथ अपनी बैठकों के लिए उत्सुक हूं, ताकि व्यापक आर्थिक और समुद्री सुरक्षा साझेदारी के हमारे संयुक्त दृष्टिकोण को आगे बढ़ाया जा सके तथा हिंद महासागर क्षेत्र में शांति, समृद्धि और स्थिरता के लिए हमारा सहयोग मजबूत हो।’’

भारत ने मालदीव को उसके आर्थिक मुद्दों से निपटने में सहयोग का वादा किया
नयी दिल्ली, तीन जनवरी (भाषा) विदेश मंत्री एस जयशंकर ने कहा है कि भारत की ‘‘पड़ोस पहले’’ नीति का मालदीव एक शानदार उदाहरण है और उन्होंने हिंद महासागर में स्थित इस द्वीपीय देश को नयी दिल्ली के सहयोग का वादा किया।

मालदीव की अर्थव्यवस्था कुछ हद तक संकट का सामना कर रही है।

जयशंकर ने मालदीव के अपने समकक्ष अब्दुल्ला खलील के साथ बैठक की शुरुआत में, भारत और मालदीव के बीच व्यापार के लिए स्थानीय मुद्राओं के उपयोग को बढ़ावा देने के सिलसिले में एक रूपरेखा को अंतिम रूप देने का उल्लेख किया। साथ ही, आर्थिक समस्याओं से निपटने में द्वीपीय देश की मदद के लिए नयी दिल्ली की ओर से दी गई वित्तीय सहायता का उल्लेख किया।

दोनों पक्षों ने भारत से अनुदान सहायता के माध्यम से मालदीव में तीसरे चरण के तहत उच्च सामुदायिक प्रभाव वाली विकास परियोजनाओं के कार्यान्वयन के लिए एक सहमति पत्र पर हस्ताक्षर किए।

वार्ता के दौरान खलील ने व्यापक आर्थिक व समुद्री सुरक्षा साझेदारी संबंधी भारत-मालदीव संयुक्त दृष्टिकोण को साकार करने में नयी दिल्ली के साथ मिलकर काम करने की राष्ट्रपति मोहम्मद मुइज्जु की दृढ़ प्रतिबद्धता प्रकट की।

खलील व्यापार और निवेश समेत कई प्रमुख क्षेत्रों में द्विपक्षीय संबंधों को मजबूत करने के तरीके तलाशने के लिए बृहस्पतिवार को तीन दिवसीय यात्रा पर यहां पहुंचे थे।

जयशंकर ने कहा, "दोनों देशों के बीच व्यापार के लिए स्थानीय मुद्राओं के उपयोग को बढ़ावा देने की रूपरेखा पर हस्ताक्षर किए गए हैं।"

उन्होंने कहा, "विभिन्न क्षेत्रों में हमारी भागीदारी बढ़ी है और भारत हमेशा मालदीव के साथ खड़ा रहा है। हमारे लिए, आपके साथ सहयोग हमारी ‘पड़ोस पहले’ नीति का शानदार उदाहरण है।”

विदेश मंत्री ने मालदीव को भारत की ओर से दी गई आर्थिक सहायता के बारे में बताते हुए 40 करोड़ अमेरिकी डॉलर की मुद्रा आदान-प्रदान व्यवस्था का उल्लेख किया।

उन्होंने कहा, "हमने मालदीव को आवश्यक वस्तुओं के निर्यात की भी सुविधा प्रदान की है। यह हमारे संबंधों में एक परंपरा रही है।"

उन्होंने कहा, "हमें निश्चित रूप से उम्मीद है कि हमारे संबंधों ने इस कठिन समय से निपटने में आपकी मदद की है।"

वहीं विदेश मंत्रालय ने एक बयान में कहा कि खलील ने जरूरत के समय भारत द्वारा मालदीव को दी गई समय पर आपातकालीन वित्तीय सहायता की सराहना की।

बयान में कहा गया है, "विदेश मंत्री खलील ने भारत-मालदीव व्यापक आर्थिक और समुद्री सुरक्षा साझेदारी के संयुक्त दृष्टिकोण को साकार करने में भारत सरकार के साथ मिलकर काम करने के लिए राष्ट्रपति मुइज्जु और मालदीव सरकार की दृढ़ प्रतिबद्धता की पुष्टि की।"

भारत हमेशा मालदीव के साथ खड़ा है: जयशंकर
नयी दिल्ली, तीन जनवरी (भाषा) भारत और मालदीव ने सीमा पार व्यापार के लिए स्थानीय मुद्राओं के उपयोग को बढ़ावा देने के वास्ते एक रूपरेखा को अंतिम रूप दिया है और विदेश मंत्री एस. जयशंकर ने कहा है कि भारत हमेशा मालदीव के साथ खड़ा है।

जयशंकर ने दिल्ली में मालदीव के अपने समकक्ष अब्दुल्ला खलील के साथ बैठक में यह टिप्पणी की। समुद्री सुरक्षा, व्यापार और निवेश समेत कई प्रमुख क्षेत्रों में द्विपक्षीय संबंधों को मजबूत बनाने के तरीकों पर चर्चा के लिए खलील बृहस्पतिवार को तीन दिवसीय यात्रा पर यहां पहुंचे।

जयशंकर ने कहा, “सीमा पार लेनदेन के लिए स्थानीय मुद्राओं के उपयोग को बढ़ावा देने की रूपरेखा पर हस्ताक्षर किए गए हैं।”

उन्होंने कहा, “हमने विभिन्न क्षेत्रों में अपनी भागीदारी बढ़ाई है और मैं यह कहना चाहता हूं कि भारत हमेशा मालदीव के साथ खड़ा रहा है। आप हमारी पड़ोस पहले की नीति में बहुत महत्व रखते हैं।”

नई दिल्ली : भारत और मालदीव के बीच वार्ता, रुपे कार्ड से भुगतान शुरू
नई दिल्ली, 7 अक्टूबर (हि.स.)। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी और मालदीव के राष्ट्रपति मोहम्मद मुइज्जू के बीच सोमवार को व्यक्तिगत एवं प्रतिनिधिमंडल स्तर की वार्ता हुई। इस दौरान दोनों देशों के बीच करंसी स्वैप, कानून प्रवर्तन, भ्रष्टाचार निरोधी, न्यायिक अधिकारियों के प्रशिक्षण और खेल क्षेत्र में सहयोग से जुड़े पांच करार हुए। दोनों नेता मालदीव में रुपे कार्ड से भुगतान की व्यवस्था के लांच के साक्षी बने। साथ ही मालदीव के हनीमाधू अंतरराष्ट्रीय एयरपोर्ट के न्यू रनवे का उद्घाटन किया गया और एक्सिम बैंक बायर्स क्रेडिट फैसिलिटी के माध्यम से तैयार किए गए 700 विशेष घरों को हस्तांतरित किया गया।

प्रधानमंत्री मोदी और मेहमान नेता मोहम्मद मोइज्जू के बीच आज दिल्ली के हैदराबाद हाउस में वार्ता हुई। वार्ता के बाद दोनों नेताओं ने साझा प्रेस व्यक्तव्य दिया। इस दौरान दोनों देशों के बीच समझौता ज्ञापनों का आदान-प्रदान हुआ।

प्रधानमंत्री ने अपने वक्तव्य में बताया कि दोनों देशों ने मुक्त व्यापार समझौते पर चर्चा करने का निर्णय लिया है। हम स्थानीय मुद्रा में व्यापार करने पर भी काम करेंगे। इसके अतिरिक्त डिजिटल कनेक्टिविटी पर ध्यान केंद्रित किया जाएगा। दोनों देश मिलकर एक उज्जवल भविष्य के निर्माण के लिए काम करेंगे। उन्होंने कहा कि भारत अड्डू में और मालदीव बेंगलुरु में वाणिज्य दूतावास खोलने को लेकर इच्छुक है।

उन्होंने कहा कि भारत और मालदीव के संबंध सदियों पुराने हैं। भारत, मालदीव का सबसे करीबी पड़ोसी और घनिष्ठ मित्र देश है। हमारी “पड़ोसी प्रथम” की नीति और “सागर” विजन में भी मालदीव का महत्वपूर्ण स्थान है। आज हमने अपने आपसी सहयोग को रणनीतिक दिशा देने के लिए एक व्यापक, आर्थिक और समुद्री सुरक्षा साझेदारी दृष्टिकोण अपनाया है।

पड़ोसी प्रथम की भारत सरकार की नीति का उल्लेख करते हुए प्रधानमंत्री ने कहा कि भारत ने सदैव मालदीव के लिए पहले मददगार की भूमिका निभाई है। मालदीव के लोगों के लिए आवश्यक सामग्री की जरूरत पूरा करना हो, प्राकृतिक आपदा के समय पीने का पानी उपलब्ध कराना हो, कोविड के समय वैक्सीन देने की बात हो, भारत ने हमेशा अपने पड़ोसी होने के दायित्व को निभाया है।

उन्होंने कहा कि जलवायु परिवर्तन दोनों देशों के लिए बड़ी चुनौती है। इस संबंध में, भारत मालदीव के साथ सौर और ऊर्जा दक्षता के संबंध में अपने अनुभव साझा करने के लिए तैयार है। आने वाले समय में भारत और मालदीव यूपीआई के जरिए जुड़ेंगे। एकथा हार्बर प्रोजेक्ट में तेजी से काम किया जा रहा है। हिंद महासागर क्षेत्र में स्थिरता और समृद्धि के लिए हम मालदीव के राष्ट्रीय रक्षा बलों के प्रशिक्षण और क्षमता निर्माण की दिशा में अपना सहयोग जारी रखेंगे।

मालदीव के राष्ट्रपति ने उनके देश की कठिन समय में सहायता और बजटीय मदद के लिए धन्यवाद दिया। राष्ट्रपति मोइज्जू ने कहा कि भारत ढांचागत सुविधाओं के विकास में मालदीव का प्रमुख सहयोगी है। समुद्री सुरक्षा क्षेत्र में भारत एक महत्वपूर्ण भागीदार है। राष्ट्रपति ने कहा कि उनके नेतृत्व में मालदीव भारत के साथ रिश्ते अधिक मजबूत करने को उत्सुक है। उन्हें आशा है कि दोनों देशों के बीच मुक्त व्यापार समझौते पर चर्चा जल्द पूरी होगी। साथ ही मालदीव में भारत से और अधिक पर्यटकों का आगमन होगा।

मालदीव भी फंसा चीन के कर्ज जाल में, आईएमएफ की चेतावनी के बाद कर्ज चुकाने की कर रहा जुगत
माले, 18 मई (हि.स.)। चीन ने श्रीलंका के बाद मालदीव को भी अपने कर्ज के जाल में फंसा लिया है, जिससे मालदीव सरकार की मुश्किलें बढ़ गई है। ताजा घटनाक्रम में अंतरराष्ट्रीय मुद्रा कोष (आईएमएफ) की ओर से मालदीव को ऋण संकट के उच्च जोखिम की चेतावनी देने के बाद चीनी ऋण चुकाने के लिए मालदीव रास्ता तलाश रहा है। उसने इसे लेकर चीन से ऋण पुनर्गठन कर राहत देने की अपील की है।

चीन ने कहा है कि मालदीव सरकार द्वारा वर्तमान में चीन से लिए गए कर्ज पर ऋण पुनर्भुगतान में कुछ आसानी प्रदान करने पर देशों के बीच चर्चा हो रही है। हालांकि, मालदीव में चीन की राजदूत वांग लिक्सिन ने कहा कि ऋण पुनर्गठन कोई समाधान नहीं है, क्योंकि ऐसा करने से मालदीव को बीजिंग से आगे वित्तीय सहायता मांगने में बाधा उत्पन्न होगी। राजदूत वांग ने कहा कि चीन और मालदीव की तकनीकी टीम इस मुद्दे की जिम्मेदारी संभाल रही है। वांग ने उन दावों को भी खारिज कर दिया कि चीन मालदीव को ऋण जाल में डाल रहा है और इस बात पर जोर दिया कि चीन ने हमेशा मालदीव का सम्मान किया है। साथ ही देश में चल रही परियोजनाएं चीन के लिए लाभ या लाभ के किसी भी उद्देश्य से संचालित नहीं की जा रही हैं।

आईएमएफ की रिपोर्ट में कहा गया है कि मालदीव की वास्तविक जीडीपी वृद्धि का चीन की सेवा आयात की मांग के साथ गहरा संबंध है, जो दर्शाता है कि चीनी बाजार मालदीव के विकास का प्रमुख वाहक बना रहेगा, जो मालदीव के विकास के लिए जोखिम पैदा कर सकती है।

मालदीव के राष्ट्रपति मुइज्जू की पार्टी को संसदीय चुनाव में दो तिहाई बहुमत
माले, 22 अप्रैल (हि.स.)। मालदीव में रविवार को हुए संसदीय चुनाव में राष्ट्रपति मोहम्मद मुइज्जू के नेतृत्व वाली पीपुल्स नेशनल कांग्रेस ने 60 से अधिक सीट पर जीत दर्ज करके दो तिहाई बहुमत हासिल किया है। मीडिया में आई खबरों में यह जानकारी दी गई। कुल 93 निर्वाचन क्षेत्रों में सांसद चुने जाने के लिए मतदान हुआ है। इस चुनाव को देश के राष्ट्रपति मुइज्जू के लिए बहुत महत्वपूर्ण माना जा रहा है, जिनकी नीतियों पर मालदीव में प्रभाव बढ़ाने की कोशिश कर रहे भारत और चीन की नजर रहती है।

निर्वाचन आयोग (ईसी) की ओर से दी गयी जानकारी के अनुसार स्थानीय समयानुसार शाम 5:00 बजे तक 2,07,693 लोगों ने मतदान किया, इसके अनुसार 72.96 प्रतिशत मतदान हुआ। इसमें 1,04,826 पुरुष और 1,02,867 महिलाएं शामिल हैं। कुल 2,84,663 लोग मतदान के लिए पात्र थे। खबरों के अनुसार, मालदीव के बाहर जिन देशों में मतदान के लिए मतपेटियां रखी गई थीं, उनमें भारत में तिरुवनंतपुरम, श्रीलंका में कोलंबो और मलेशिया में कुआलालंपुर शामिल हैं।

देश के संसदीय चुनाव के लिए छह पार्टियों से 368 उम्मीदवार चुनाव मैदान हैं। इन छह दलों में मुइज्जू की पीपुल्स नेशनल कांग्रेस (पीएनसी), मुख्य विपक्षी मालदीवियन डेमोक्रेटिक पार्टी (एमडीपी) और 130 निर्दलीय शामिल हैं।

जानकारी के अनुसार पीएनसी ने 90 उम्मीदवार, एमडीपी ने 89, डेमोक्रेट्स ने 39, जम्हूरी पार्टी (जेपी) ने 10, मालदीव्स डेवलपमेंट अलायंस (एमडीए) और अधालथ पार्टी (एपी) ने चार-चार तथा मालदीव्स नेशनल पार्टी (एमएनपी) ने दो उम्मीदवार मैदान में उतारे हैं।

खबर में शुरुआती नतीजों के हवाले से बताया गया कि मुइज्जू के नेतृत्व वाली पीएनसी ने 93 सदस्यीय पीपुल्स मजलिस में 60 से अधिक सीट हासिल कीं, जो लगभग दो-तिहाई बहुमत है। रुझानों के मुताबिक मुइज्जू के नेतृत्व वाली पीएनसी को 67 सीट मिलीं, उसके बाद एमडीपी को 12 सीट मिलीं और निर्दलीय उम्मीदवारों ने 10 सीट जीतीं। बाकी सीट अन्य दलों के खाते में गईं।

मोइज्जू की अग्निपरीक्षाः मालदीव में संसदीय चुनाव के लिए मतदान आज, नतीजों पर रहेगी सबकी निगाह
माले, 21 अप्रैल (हि.स.)। मालदीव में रविवार को संसदीय चुनाव के लिए मतदान होगा, जिसमें राष्ट्रपति मोहम्मद मोइज्जू की भारत विरोध की नीति की भी परीक्षा होगी। चुनाव के नतीजे पर देश के लोगों के साथ-साथ अंतरराष्ट्रीय जगत की भी निगाह है।

मालदीव चुनाव आयोग के मुताबिक देश के 93 निर्वाचन क्षेत्रों में आज मतदान होंगे। 2,84,663 से अधिक मतदाता 602 मतदान केंद्रों पर मतदान करेंगे। विधायिका की एक सीट के लिए कम से कम 368 उम्मीदवार मैदान में हैं।

पिछले साल राष्ट्रपति चुनाव के बाद से मालदीव के राजनीतिक परिदृश्य में काफी बिखराव आया है। पूर्व राष्ट्रपति मोहम्मद नशीद और उनके समर्थकों ने डेमोक्रेट बनाने के लिए तत्कालीन सत्तारूढ़ एमडीपी को छोड़ दिया। जबकि पूर्व राष्ट्रपति अब्दुल्ला यामीन और मोइज्जू के बीच मतभेद गहरे हो गए।

मोइज्जू की मालदीव से भारतीय सैन्य कर्मियों को बाहर निकालने के फैसले की देश के भीतर चौतरफा आलोचना हो रही है। इसलिए संसदीय चुनाव को लेकर यह उम्मीद कर रही है कि मुख्य विपक्षी और भारत समर्थक पार्टी मालदीवियन डेमोक्रेटिक पार्टी (एमडीपी) बहुमत हासिल करेगी।

एमडीपी नेता और पूर्व विदेश मंत्री अब्दुल्ला शाहिद के मुताबिक उनकी पार्टी जीत को लेकर आशावादी है। उनका कहना है कि मोइज्जू प्रशासन पिछले पांच महीने में घरेलू और विदेशी दोनों नीतियों में विफल रहा है। संयुक्त राष्ट्र महासभा के पूर्व अध्यक्ष शाहिद ने कहा कि मोइज्जू झूठ और नफरत फैलाकर सत्ता में आए और सभी विकास परियोजनाएं रोक दी गईं।

भारत विरोध का नारा देने वाले चीन समर्थक मोइज्जू ने पिछले साल हुए राष्ट्रपति चुनाव में इब्राहिम सोलिह को हराया था।

भारत के खिलाफ बयानबाजी पर मालदीव ने कहा- यह सरकार का नजरिया नहीं
नई दिल्ली, 7 जनवरी (हि.स.)। मालदीव में नई सरकार बनने के साथ ही भारत के उसके साथ संबंधों में खटास आनी शुरू हो गई थी। इस क्रम में वहां की एक मंत्री मरियम शिउना और अन्य नेता का बयान आग में घी डालने का काम कर गया। भारत और प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के खिलाफ टिप्पणी के बाद सोशल मीडिया पर बायकॉट मालदीव ट्रेंड कर रहा है। वहीं भारत ने भी आधिकारिक तौर पर मालदीव के समक्ष इसका मुद्दा उठाया है।

मालदीव में भारतीय उच्चायुक्त मुनु महावर ने माले में वहां की मोहम्मद मोइजू सरकार के साथ यह मामला उठाया है। भारत के मामला उठाने के बाद वहां की सरकार का आधिकारिक बयान आया है कि मंत्री शिउना की राय व्यक्तिगत थी और यह सरकार की सोच को प्रदर्शित नहीं करती। बयान में यह भी कहा है कि सरकार इस तरह के आपत्तिजनक बयानों पर कार्रवाई करने से पीछे नहीं हटेगी। अभिव्यक्ति की आजादी का उपयोग जिम्मेदार ढंग से किया जाना चाहिए।

मालदीव की युवा सशक्तीकरण, सूचना और कला उपमंत्री मरियम शिउना ने प्रधानमंत्री मोदी की लक्षद्वीप यात्रा की तस्वीरें पोस्ट करने के बाद अपमानजनक टिप्पणी की थी। मरियम ने उनके के लिए ‘जोकर’ और ‘इजराइल की कठपुतली’ जैसे शब्दों का इस्तेमाल किया था। हालांकि बाद में उन्होंने ये ट्वीट हटा लिए लेकिन उनके बयान पहले ही काफी नुकसान कर चुके थे।

मालदीव की मंत्री के माइक्रो-ब्लॉगिंग साइट पर इस पोस्ट की जबर्दस्त प्रतिक्रिया हो रही है। सोशल मीडिया पर मालदीव भी ट्रेंड कर रहा है। प्रधानमंत्री की लक्षद्वीप आने की अपील को मालदीव में उनके देश के विकल्प के तौर पर देखा जा रहा है। साथ ही वहां चुनी गई नई सरकार चीनी प्रभाव की मानी जा रही है। प्रधानमंत्री मोदी के लक्षद्वीप जाने के बाद वहां की सुंदरता से जुड़ी तस्वीर देख सोशल मीडिया पर फिल्म और कला जगत की हस्तियां लोगों से वहां जाने की अपील कर रही हैं।

अभिनेता अक्षय कुमार ने ट्वीट कर कहा कि मालदीप की प्रमुख हस्तियां भारतीयों पर घृणित और नक्सलवादी टिप्पणियां कर रही हैं। आश्चर्य है कि वह एक ऐसे देश के बारे में कह रहे हैं जहां से सबसे ज्यादा पर्यटक वहां जाते हैं। हम अपने पड़ोसियों के प्रति अच्छे हैं लेकिन हमें ऐसी अकारण नफरत क्यों बर्दाश्त करनी चाहिए। उन्होंने स्वयं कई बार मालदीव का दौरा किया है और हमेशा इसकी प्रशंसा की है लेकिन उनके लिए गरिमा पहले आती है। हम भारतीयों को अपने द्वीपों का अन्वेषण करना चाहिए और स्वयं अपने देश के पर्यटन का समर्थन करना चाहिए।

पूर्व भारतीय क्रिकेट खिलाड़ी आकाश चोपड़ा ने कहा कि मालदीव की सरकार के मेनिफेस्टो में भारत को बाहर करो का नारा था। मालदीप ने इसके लिए वोट किया है। अब हम भारतीयों को चाहिए कि हम सोच समझकर निर्णय लें।

सलमान खान सोशल मीडिया पर लिखते हैं कि लक्षद्वीप के सुंदर, स्वच्छ और आश्चर्यजनक समुद्र तटों पर प्रधानमंत्री मोदी को देखकर अच्छा लगा। सबसे अच्छी बात यह है कि यह हमारे देश में है। फिल्म अभिनेत्री श्रद्धा कपूर ने एक्सप्लोरइंडियनआइसलैंड के नाम से एक सोशल मीडिया पोस्ट में कहा कि यह छवियां बता रही हैं कि लक्षद्वीप में ऐसे प्राचीन समुद्र तट और तट रेखाएं हैं, स्थानीय संस्कृति समृद्ध है। वह वहां छुट्टियां बिताने के लिए बेकरार हैं।

जॉन इब्राहिम ने भी लक्ष्यद्वीप की सुंदर तस्वीरें साझा की हैं। अतिथि देवो भवः की बात लिखी है और कहा है कि विचार और विशाल समुद्री जीवन की खोज के साथ लक्षद्वीप जाने लायक जगह है।

एक तरफ जहां भारत में सोशल मीडिया पर ‘बायकॉट मालदीव्स’ और ‘लक्षद्वीप’ चर्चा का प्रमुख विषय बना हुआ है वहीं दूसरी ओर मालदीव में राजनीतिक बहस शुरू हो गई है। वहां के कई नेता और पार्टी एक मित्र देश भारत के साथ इस तरह के व्यवहार को लेकर चिंता जाहिर कर रहे हैं और सरकार से उनके मंत्री की ओर से दिए गए बयान से दूरी बनाने की अपील कर रहे हैं।

मालदीप के पूर्व राष्ट्रपति मोहम्मद नासिर ने मालदीप के बयान से किनारा करने की अपील की है। उन्होंने कहा है कि भारत मालदीव की सुरक्षा और समृद्धि में महत्वपूर्ण भूमिका निभाता रहा है। साथ ही उन्होंने वहां की सरकार को कहा है कि वह भारत को लेकर इस बात का भरोसा दिलाए कि इस तरह के बयान सरकार की नीति का हिस्सा नहीं हैं।

क्रिकेटर सचिन तेंदुलकर ने भी एक्सप्लोर इंडियन आइसलैंड#के साथ अतिथि देवो भवः की सोच और भारत की खूबसूरत जगह की खोज और उससे जुड़ी हुई यादें समेटने की सलाह दी है। उन्होंने कहा है कि भारत को सुंदर तट रेखाओं और बेहद ही शानदार द्वीपों से नवाजा गया है।