Amritsar - Loktej

अमृतसर में मंदिर के बाहर विस्फोट
अमृतसर, 15 मार्च (भाषा) शहर में एक मंदिर के बाहर हुए विस्फोट से इसकी दीवारें क्षतिग्रस्त हो गईं और खिड़कियों के शीशे टूट गए। अधिकारियों ने शनिवार को यह जानकारी दी।

हालांकि इस घटना में कोई हताहत नहीं हुआ, लेकिन इससे अमृतसर के खंडवाला क्षेत्र के निवासियों में दहशत फैल गई है।

घटना की सीसीटीवी फुटेज में दो अज्ञात व्यक्ति मोटरसाइकिल पर ठाकुर द्वार मंदिर की ओर आते हुए दिखाई देते हैं। कुछ सेकंड रुकने के बाद उनमें से एक व्यक्ति मंदिर की ओर कुछ विस्फोटक सामग्री फेंकता दिखता है और फिर वे मौके से भाग जाते हैं।

अमृतसर के पुलिस आयुक्त गुरप्रीत सिंह भुल्लर ने बताया कि मंदिर के पुजारी ने पुलिस को रात करीब दो बजे घटना की जानकारी दी। उन्होंने बताया कि वह और अन्य वरिष्ठ अधिकारी मौके पर पहुंचे।

भुल्लर ने कहा कि पुलिस टीम विस्फोट में शामिल लोगों का पता लगाने की कोशिश कर रही हैं और उन्हें जल्द ही पकड़ लिया जाएगा।

उन्होंने बताया कि फॉरेंसिक टीम ने घटनास्थल से नमूने एकत्र कर लिए हैं तथा जांच जारी है।

पिछले चार महीनों में अमृतसर और गुरदासपुर में पुलिस चौकियों को भी निशाना बनाया गया है और विस्फोट की कई घटनाएं हुई हैं।

अमेरिका से निर्वासित लोगों ने खतरनाक 'डंकी रूट' के बारे में बताया
चंडीगढ़, 17 फरवरी (भाषा) मंदीप सिंह से वादा किया गया था कि उन्हें अमेरिका में कानूनी रूप से प्रवेश दिलाया जाएगा, लेकिन उनका जीवन खतरे में पड़ गया और उन्हें मगरमच्छों व सांपों से निपटना पड़ा, सिख होने के बावजूद दाढ़ी कटवानी पड़ी और कई दिनों तक बिना भोजन के रहना पड़ा।

लेकिन अमृतसर में अपने परिवार के लिए बेहतर जीवन सुनिश्चित करने का उनका सपना 27 जनवरी को उस समय टूट गया, जब मैक्सिको के तिजुआना के रास्ते अमेरिका में घुसने की कोशिश करते समय उन्हें अमेरिकी सीमा गश्ती दल ने गिरफ्तार कर लिया।

मनदीप उन 116 भारतीयों में शामिल थे जिन्हें अमेरिकी सैन्य विमान द्वारा वापस भेजा गया। विमान शनिवार देर रात अमृतसर हवाई अड्डे पर उतरा। यह अवैध प्रवासियों के खिलाफ डोनाल्ड ट्रंप प्रशासन की कार्रवाई के बीच पांच फरवरी के बाद वापस भेजा गया भारतीयों का दूसरा जत्था था।

रविवार रात को 112 निर्वासितों का तीसरा जत्था अमृतसर पहुंचा।

अमृतसर में पत्रकारों से बात करते हुए मनदीप (38) ने अपने ट्रैवल एजेंट और उप-एजेंटों द्वारा कराई गई खतरनाक यात्रा के कई वीडियो दिखाए।

वादे के अनुसार कानूनी प्रवेश के बजाय मनदीप के ट्रैवल एजेंट ने उन्हें 'डंकी रूट' पर डाल दिया। यह प्रवासियों द्वारा अमेरिका में प्रवेश करने के लिए इस्तेमाल किया जाने वाला एक अवैध और जोखिम भरा मार्ग है।

पंजाब के रहने वाले कई निर्वासितों ने भी मनदीप जैसी ही पीड़ाएं साझा कीं।

शनिवार को लौटे निर्वासित लवप्रीत सिंह ने 'डंकी रूट' से गुजरने की कठिनाइयों को साझा करते हुए बताया, "पनामा के जंगलों से होकर गुजरना बहुत खतरनाक था। हम किसी तरह सांपों, मगरमच्छों और अन्य जानवरों से खुद को बचाने में कामयाब रहे।"

अमृतसर जिले के जसनूर सिंह के परिवार ने कहा कि उन्होंने जसनूर को अमेरिका भेजने के लिए 55 लाख रुपये खर्च किये।

परिवार के एक सदस्य ने बताया, "हमने धन जुटाने के लिए अपनी संपत्तियां, वाणिज्यिक वाहन और एक भूखंड बेच दिया।"

जसनूर उस अमेरिकी सैन्य विमान में सवार थे जो रविवार को अमेरिका में अवैध रूप से रह रहे 112 भारतीयों को वापस लाया था।

अपनी आपबीती बताते हुए मनदीप ने कहा, "जब मैंने अपने एजेंट से बात की तो उसने कहा कि एक महीने के भीतर मुझे कानूनी तरीके से अमेरिका ले जाया जाएगा।"

एजेंट ने 40 लाख रुपए मांगे, जो उन्होंने दो किस्तों में चुकाए। यात्रा पिछले साल अगस्त में अमृतसर से दिल्ली की उड़ान से शुरू हुई थी।

मनदीप ने बताया, "दिल्ली से मुझे मुंबई, फिर नैरोबी और फिर दूसरे देश के रास्ते एम्स्टर्डम ले जाया गया। वहां से हमें सूरीनाम ले जाया गया। जब मैं वहां पहुंचा तो उप-एजेंट ने 20 लाख रुपये मांगे जो मेरे परिवार ने घर पर चुकाए।"

मनदीप ने कहा, "सूरीनाम से हम एक वाहन में सवार हुए, जिसमें मेरे जैसे कई लोग सवार थे। हमें गुयाना ले जाया गया। वहां से कई दिनों तक लगातार यात्रा हुई। हम गुयाना और फिर बोलीविया से होते हुए इक्वाडोर पहुंचे।"

इसके बाद समूह को पनामा के जंगलों को पार कराया गया।

उन्होंने कहा, "यहां हमें साथी यात्रियों ने बताया कि अगर हम बहुत अधिक सवाल पूछेंगे तो हमें गोली मार दी जाएगी। 13 दिनों तक हम खतरनाक रास्ते से गुजरे जिसमें 12 नहरें शामिल थीं। मगरमच्छ, सांप - हमें सब कुछ सहना पड़ा। कुछ लोगों को खतरनाक सरीसृपों से निपटने के लिए लाठियां दी गईं।"

मनदीप ने कहा, "हम अधपकी रोटियां और कभी-कभी नूडल्स खाते थे, क्योंकि उचित भोजन तो दूर की बात थी। हम दिन में 12 घंटे यात्रा करते थे।"

मनदीप ने बताया कि पनामा पार करने के बाद समूह ने कोस्टा रिका में रुककर होंडुरास की यात्रा शुरू की, जहां, "हमें अंततः चावल खाने को मिला।"

मनदीप ने बताया, "लेकिन निकारागुआ से गुजरते समय हमें कुछ खाने को नहीं मिला। हालांकि ग्वाटेमाला में हमें किस्मत से दही चावल मिल गया। जब हम तिजुआना पहुंचे तो मेरी दाढ़ी जबरन काट दी गई।"

उन्होंने बताया कि 27 जनवरी की सुबह उन्हें बॉर्डर पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया, जब वे अमेरिका में घुसने के लिए सीमा पार कर रहे थे।

उन्होंने कहा, "अधिकारियों ने हमें बताया कि हमें निर्वासित कर दिया जाएगा। वापस भेजे जाने से पहले हमें कुछ दिनों तक हिरासत केंद्र में रखा गया।"

गुरदासपुर जिले के रहने वाले लवप्रीत ने बताया कि वह एक साल पहले घर से चले गए थे।

लवप्रीत ने कहा, "मेरे ट्रैवल एजेंट ने मुझे डंकी रूट से जाने को कहा, जो सुरक्षित नहीं था। पनामा के जंगलों से गुजरना बहुत खतरनाक था। हम किसी तरह खुद को सांपों, मगरमच्छों और दूसरे जानवरों से बचाने में कामयाब रहे।"

लवप्रीत ने कहा, "हमें एक कंटेनर में मेक्सिको ले जाया गया। हमें शौच के लिए भी नहीं जाने दिया गया। अगर हम शौच के लिए कहते तो वे हमें पीटते थे।"

कपूरथला जिले के बीस वर्षीय निशान सिंह ने भी ऐसी ही आपबीती सुनाई।

निशान के परिवार ने उन्हें अमेरिका भेजने के लिए 40 लाख रुपए खर्च किए थे।

निशान ने कहा, "हमें पीटा गया, खाना नहीं दिया गया। हमने 16 दिन जंगल में बिताए, मुख्य रूप से पानी पर जीवित रहे। हमारे मोबाइल फोन और अन्य सामान छीन लिए गए।"

इससे पहले पांच फरवरी को 104 अवैध भारतीय प्रवासियों को लेकर पहला अमेरिकी सैन्य विमान अमृतसर हवाई अड्डे पर उतरा था।

अमेरिका से निर्वासित गुजरात के आठ लोग अहमदाबाद पहुंचे
अहमदाबाद, 16 फरवरी (भाषा) अमेरिका से अवैध प्रवास के कारण निर्वासित किए गए 116 भारतीयों में शामिल गुजरात के आठ लोगों को लेकर एक विमान रविवार को अमृतसर से अहमदाबाद हवाई अड्डे पर उतरा। अधिकारियों ने यह जानकारी दी।

उन्होंने बताया कि हवाई अड्डे पर उतरने के बाद उन्हें पुलिस वाहनों से उनके गृह जिलों में भेज दिया गया।

सहायक पुलिस आयुक्त (‘जी’ डिवीजन) आर डी ओझा ने बताया, ‘‘गुजरात के आठ निर्वासित प्रवासी रविवार सुबह 11 बजे अहमदाबाद हवाई अड्डे पर पहुंचे। इनमें एक महिला और एक बच्चा भी शामिल था। पुलिस वाहनों के जरिए निर्वासितों को उनके गृह जिले भेज दिया गया।’’

अमेरिका से 116 अवैध प्रवासी भारतीयों को लेकर एक विमान शनिवार देर रात अमृतसर अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डे पर उतरा था। ये आठ लोग उन 116 भारतीयों में शामिल थे।

सूत्रों के अनुसार, इन आठ लोगों में से तीन गांधीनगर और एक अहमदाबाद का निवासी है।

यह आठ लोग अमेरिकी राष्ट्रपति द्वारा अवैध प्रवासियों पर कार्रवाई के तहत निर्वासित किए गए भारतीयों के दूसरे जत्थे का हिस्सा हैं।

इससे पहले, पांच फरवरी को एक अमेरिकी सैन्य विमान 104 अवैध प्रवासियों को हथकड़ियों और बेड़ियों में जकड़कर अमृतसर लाया था। निर्वासितों को हथकड़ी पहनाने पर विपक्ष ने तीखी आलोचना की थी। इनमें से 33 निर्वासित गुजरात से थे।

अमृतसर हवाई अड्डे पर रविवार को एक और विमान के उतरने की संभावना है जिसमें 157 और निर्वासित भारतीयों को लाया जाएगा।

गुजरात के पूर्व उपमुख्यमंत्री नितिन पटेल ने इन निर्वासित लोगों के प्रति सहानुभूति व्यक्त की और कहा कि वे रोजगार या करियर की तलाश में विदेश गए थे और उन्हें अपराधी के रूप में नहीं देखा जाना चाहिए।

अमेरिका से 119 निर्वासितों को लेकर विमान आज रात अमृतसर पहुंचेगा
चंडीगढ़, 15 फरवरी (भाषा) अमेरिका से 119 अवैध प्रवासियों को लेकर एक विमान शनिवार रात अमृतसर हवाई अड्डे पर उतरेगा।

यह दूसरी बार होगा, जब डोनाल्ड ट्रंप के पिछले महीने अमेरिका के राष्ट्रपति पद की शपथ लेने के बाद भारतीयों को निर्वासित किया जाएगा।

आधिकारिक सूत्रों ने बताया कि विमान के शनिवार रात करीब 10 बजे हवाई अड्डे पर उतरने की उम्मीद है। निर्वासित किए गए 119 लोगों में से 100 लोग सिर्फ पंजाब और हरियाणा से हैं।

इनमें पंजाब के 67, हरियाणा के 33, गुजरात के आठ, उत्तर प्रदेश के तीन, गोवा, महाराष्ट्र और राजस्थान के दो-दो तथा हिमाचल प्रदेश और जम्मू-कश्मीर का एक-एक नागरिक है।

सूत्रों ने बताया कि अवैध भारतीय प्रवासियों के दूसरे समूह में चार महिलाएं और दो नाबालिग हैं, जिनमें छह साल की एक बच्ची भी शामिल है। ज्यादातर निर्वासितों की उम्र 18 से 30 साल के बीच है।

उन्होंने कहा कि कुल 157 निर्वासितों को लेकर तीसरे विमान के 16 फरवरी को पहुंचने की उम्मीद है।

इससे पहले पांच फरवरी को अमेरिका का एक सैन्य विमान भारत के विभिन्न राज्यों के 104 ‘‘अवैध प्रवासियों’’ को लेकर अमृतसर पहुंचा था। ट्रंप प्रशासन ने अवैध प्रवासियों के खिलाफ कार्रवाई के तहत इन लोगों को भारत निर्वासित किया था।

इस बीच, पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान ने ‘‘अवैध’’ भारतीय प्रवासियों को लेकर एक और विमान के अमृतसर हवाई अड्डे पर आने की संभावना पर शुक्रवार को सवाल उठाया। मान ने केंद्र सरकार पर पंजाब को बदनाम करने का आरोप लगाया।

मान ने शुक्रवार शाम अमृतसर में पत्रकारों से कहा, ‘‘भाजपा नीत केंद्र सरकार हमेशा पंजाब के साथ भेदभाव करती है। वह राज्य को बदनाम करने का कोई मौका नहीं छोड़ती।’’

उन्होंने कहा, ‘‘एक साजिश के तहत वे पंजाब और पंजाबियों को बदनाम करने की कोशिश कर रहे हैं।’’

मान ने केंद्र से यह भी पूछा कि दूसरे विमान को उतारने के लिए अमृतसर हवाई अड्डे को किस मानदंड के तहत चुना गया।

उन्होंने कहा, ‘‘अमृतसर को चुनने का मानदंड क्या है? केंद्र और विदेश मंत्रालय को मुझे बताना चाहिए। आपने राष्ट्रीय राजधानी के बजाय अमृतसर को क्यों चुना? आपने पंजाब और पंजाबियों को बदनाम करने के लिए ऐसा किया।’’

भाजपा ने शनिवार को मान पर पलटवार करते हुए उन पर इस मुद्दे पर राजनीति करने का आरोप लगाया।

आप नेता पर भाजपा नेता तरुण चुघ ने निर्वासितों को लेकर राजनीति करने का आरोप लगाया।

उन्होंने कहा, ‘‘भगवंत मान साहब पंजाब के लोग जानना चाहते हैं कि मासूम नौजवान कैसे बाहर गए, क्यों जाना पड़ा, कौन थे वो लोग जिन्होंने उनकी जिंदगी खराब की। उन्हें अवैध रास्ते क्यों अपनाने पड़े, किसने भेजा, कौन थे वो धोखेबाज एजेंट जिन्होंने उनकी जिंदगी खराब की?’’

भाजपा महासचिव ने कहा, ‘‘युवाओं को अपनी जमीन, घर बेचने के लिए मजबूर होना पड़ा। दोषियों को पकड़ने और इन युवाओं का जीवन बर्बाद करने वालों के खिलाफ कार्रवाई करने के बजाय, ‘आप-दा’ पार्टी के नेता इस मुद्दे पर राजनीति कर रहे हैं।’’

पंजाब और अन्य राज्यों के बहुत से लोग जो ‘डंकी रूट’ (अवैध और जोखिम भरा मार्ग) से अमेरिका में प्रवेश कर गए थे उन्हें अब निर्वासन का सामना करना पड़ रहा है।

अमृतसर पुलिस ने ड्रोन से फेंकी गई दो किलो आइस ड्रग व चीनी पिस्तौल बरामद की, एक गिरफ्तार
अमृतसर, 04 जनवरी (हि.स.)। सीमा पार से नशीले पदार्थों की तस्करी के नेटवर्क को बड़ा झटका देते हुए पंजाब पुलिस ने दो किलो आइस ड्रग (मेथामफेटामाइन) बरामद की है। पुलिस ने एक व्यक्ति को गिरफ्तार करके सीमा पार से चलाए जा रहे नशा और हथियारों की तस्करी के रैकेट का पर्दाफाश किया है।

पंजाब पुलिस महानिदेशक गौरव यादव ने गुरुवार को बताया कि गिरफ्तार किया गया व्यक्ति अमृतसर के गांव गग्गड़माल का निवासी सिमरनजीत सिंह उर्फ सिमर मान है। पुलिस टीम ने आइस ड्रग की खेप के अलावा उसके कब्ज़े से एक अति-आधुनिक .30 बोर का चीनी पिस्तौल और पांच जिंदा कारतूस भी बरामद किए हैं।

डीजीपी ने बताया कि प्राथमिक जांच से पता लगा है कि गिरफ़्तार मुलजिम पाकिस्तान आधारित तस्कर पठान और आमेर के सीधे संपर्क में था, जो उसे ड्रोन के जरिये सरहद पार से आइस ड्रग्ज़ और हथियार सप्लाई कर रहे थे। उन्होंने कहा कि यह गिरोह राज्य भर में आइस ड्रग्ज़ की सप्लाई करता था, इसलिए उसके नेटवर्क के बारे में पता लगाने के लिए जांच जारी है।

उन्होंने बताया कि अमृतसर के पुलिस आयुक्त गुरप्रीत सिंह भुल्लर के नेतृत्व में डीसीपी हरप्रीत मंडेर, एडीसीपी सिटी-3 अभिमन्यु राणा और एसीपी वेस्ट कमलजीत औलख की टीम ने छेहरटा क्षेत्र में व्यापक ऑपरेशन किया। उन्होंने बताया कि पुलिस टीम ने सिमर मान को उस समय गिरफ्तार किया, जब वह इस खेप की डिलीवरी करने के लिए किसी व्यक्ति का इन्तजार कर रहा था। पुलिस ने मामला दर्ज करके अगली कार्रवाई शुरू कर दी है।