World Cup - Loktej

जॉर्जिया और आर्मेनिया मिलकर करेंगे 2029 फीफा अंडर-20 वर्ल्ड कप की मेजबानी
येरेवन/त्बिलिसी, 30 अप्रैल (वेब वार्ता)। विश्व फुटबॉल की सर्वोच्च संस्था फीफा ने 2029 के अंडर-20 वर्ल्ड कप की मेजबानी के लिए जॉर्जिया और आर्मेनिया को संयुक्त रूप से चुना है। यह पहली बार होगा जब दक्षिण कॉकस क्षेत्र के ये दोनों देश किसी फीफा टूर्नामेंट की मेजबानी करेंगे।

यह फैसला बुधवार को कनाडा के वैंकूवर में हुई फीफा काउंसिल की बैठक में लिया गया, जो 76वीं फीफा कांग्रेस से ठीक पहले आयोजित की गई थी। हर दो साल में आयोजित होने वाला यह टूर्नामेंट दुनिया की 24 युवा टीमों को एक मंच पर लाता है और इसे भविष्य के सितारों का मंच माना जाता है।

फुटबॉल फेडरेशन ऑफ आर्मेनिया ने इसे “ऐतिहासिक उपलब्धि” बताते हुए कहा कि यह अंतरराष्ट्रीय फुटबॉल समुदाय के भरोसे का प्रतीक है। फेडरेशन के अध्यक्ष आर्मेन मेलिकबेकयान ने कहा कि यह टूर्नामेंट स्थानीय खिलाड़ियों और प्रशंसकों को विश्व कप जैसा अनुभव देगा।

वहीं, जॉर्जियन फुटबॉल फेडरेशन के अध्यक्ष लेवन कोबियाशविली ने विश्वास जताया कि यह आयोजन क्षेत्र में फुटबॉल के विकास को नई दिशा देगा। उन्होंने इसे जॉर्जिया के स्वतंत्र फुटबॉल इतिहास का “अद्वितीय क्षण” बताया।

इस प्रतियोगिता की शुरुआत 1977 में ट्यूनीशिया में हुई थी, तब इसे फीफा वर्ल्ड यूथ चैंपियनशिप के नाम से जाना जाता था। 2007 में इसका नाम बदलकर वर्तमान स्वरूप दिया गया।

अब तक 23 संस्करण खेले जा चुके हैं, जिसमें अर्जेंटीना अंडर-20 ने सबसे ज्यादा छह खिताब जीते हैं, जबकि ब्राजील अंडर-20 पांच खिताब के साथ दूसरे स्थान पर है।

हाल ही में 2025 में चिली में खेले गए टूर्नामेंट में मोरक्को ने खिताब जीता था। वहीं, 2027 का अगला संस्करण अजरबैजान और उज़्बेकिस्तान की संयुक्त मेजबानी में आयोजित होगा।

फीफा के इस फैसले को क्षेत्रीय खेल विकास के लिए एक बड़ा कदम माना जा रहा है, जिससे आने वाले वर्षों में युवा फुटबॉल को नई ऊर्जा मिलने की उम्मीद है।

एक दिवसीय वर्ल्ड कप 2027 पर हार्दिक पांड्या की नजर- 10 ओवर गेंदबाजी के लिए कर रहे खास तैयारी
नई दिल्ली, 05 अप्रैल (वेब वार्ता)। भारतीय टीम के स्टार ऑलराउंडर हार्दिक पांड्या ने अभी से वनडे वर्ल्ड कप 2027 की तैयारियां शुरू कर दी हैं। रिपोर्ट्स के मुताबिक पांड्या ने चयनकर्ताओं और टीम मैनेजमेंट को स्पष्ट कर दिया है कि वह 2027 विश्व कप का हिस्सा बनना चाहते हैं।

इसी लक्ष्य को ध्यान में रखते हुए वह पिछले कुछ महीनों से अपनी गेंदबाजी पर खास काम कर रहे हैं। टीम मैनेजमेंट और सिलेक्टर्स की सबसे बड़ी शर्त यह है कि पांड्या वनडे क्रिकेट में जरूरत पड़ने पर पूरे 10 ओवर गेंदबाजी करने के लिए पूरी तरह फिट रहें।

हालांकि हर मैच में उनसे पूरा स्पेल नहीं कराया जाएगा, लेकिन टीम को जब जरूरत हो, तब वह यह जिम्मेदारी निभा सकें। यही कारण है कि पांड्या अपनी फिटनेस और वर्कलोड मैनेजमेंट पर विशेष ध्यान दे रहे हैं।

इस दिशा में उनकी प्रगति का संकेत विजय हजारे ट्रॉफी में देखने को मिला, जहां उन्होंने चंडीगढ़ के खिलाफ मुकाबले में पूरे 10 ओवर गेंदबाजी करते हुए तीन विकेट झटके। इस प्रदर्शन ने यह साफ कर दिया कि वह लंबा स्पेल डालने के लिए खुद को तैयार कर रहे हैं।

इससे पहले न्यूजीलैंड के खिलाफ वनडे सीरीज में उन्हें इसी वजह से शामिल नहीं किया गया था क्योंकि तब वह 10 ओवर गेंदबाजी के लिए पूरी तरह फिट नहीं माने गए थे। वर्ल्ड कप 2027 दक्षिण अफ्रीका में खेला जाएगा, जहां की पिचें तेज गेंदबाजों के लिए मददगार मानी जाती हैं।

ऐसे में हार्दिक पांड्या जैसे सीम-बॉलिंग ऑलराउंडर की भूमिका टीम के लिए बेहद अहम हो सकती है। हालांकि, चयनकर्ता उनकी फिटनेस को लेकर सतर्क हैं, क्योंकि वह पहले भी चोट के कारण लंबे समय तक टीम से बाहर रह चुके हैं।

पांड्या के बैकअप के तौर पर चयनकर्ताओं की नजर नितीश कुमार रेड्डी पर भी बनी हुई है। उन्होंने भी घरेलू क्रिकेट में अपनी गेंदबाजी पर काम किया है और वर्कलोड बढ़ाने की कोशिश कर रहे हैं।

अगर पांड्या के पिछले रिकॉर्ड पर नजर डालें, तो 2018 में दक्षिण अफ्रीका दौरे पर उन्होंने 6 वनडे मैचों में 44 ओवर गेंदबाजी कर 4 विकेट लिए थे और उनका इकॉनमी रेट 4.90 रहा था।

हालांकि बल्लेबाजी में वह ज्यादा प्रभाव नहीं छोड़ सके थे। कुल मिलाकर, हार्दिक पांड्या का फोकस साफ है फिटनेस, निरंतरता और ऑलराउंड प्रदर्शन के दम पर वह 2027 वर्ल्ड कप में टीम इंडिया के लिए अहम भूमिका निभाना चाहते हैं।

बीसीसीआई का मास्टरस्ट्रोक…वनडे वर्ल्ड कप 2027 से पहले इतने वनडे मुकाबले खेलेगी भारतीय टीम
मुंबई, 27 मार्च (वेब वार्ता)। वनडे वर्ल्ड कप 2027 से पहले टीम इंडिया कितने मैच खेलेगी, यह साफ हो गया है। बीसीसीआई के नए शेड्यूल में तस्वीर स्पष्ट भी स्पष्ट हो चुकी है।

वनडे विश्व कप 2027 से पहले भारतीय क्रिकेट टीम अपनी तैयारियों में जुट गई है। सभी की नजर अब टीम इंडिया के प्रदर्शन पर टिकी हुई है। खास तौर पर विराट कोहली और रोहित शर्मा के लिए यह वर्ल्ड कप बेहद अहम माना जा रहा है। दोनों दिग्गज खिलाड़ी फिलहाल सिर्फ वनडे क्रिकेट खेल रहे हैं, ऐसे में हर मुकाबला उनके लिए अपनी फॉर्म साबित करने का बड़ा मौका होगा।

बीसीसीआई के शेड्यूल से साफ हुई तस्वीर
बीसीसीआई द्वारा जारी नए शेड्यूल के बाद यह साफ हो गया है कि टीम इंडिया वर्ल्ड कप 2027 से पहले करीब 20 वनडे मुकाबले खेलेगी। हालांकि भविष्य में इसमें कुछ और मैच जोड़े जा सकते हैं, लेकिन फिलहाल तय कार्यक्रम के अनुसार टीम के पास खुद को तैयार करने के लिए पर्याप्त मौके होंगे। आईपीएल खत्म होने के बाद भारतीय टीम अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट में वापसी करेगी और लगातार सीरीज खेलेगी।

अफगानिस्तान से होगा वनडे सीरीज का आगाज
टीम इंडिया अपने वनडे अभियान की शुरुआत अफगानिस्तान के खिलाफ सीरीज से करेगी। यह सीरीज भारत में खेली जाएगी, जहां पहले एक टेस्ट मैच होगा और उसके बाद तीन वनडे मुकाबले खेले जाएंगे।

वनडे सीरीज 14 जून से शुरू होगी और 20 जून तक चलेगी। आईपीएल के बाद यह भारतीय टीम की पहली अंतरराष्ट्रीय सीरीज होगी, जिससे खिलाड़ियों को लय हासिल करने का मौका मिलेगा।

विदेशी दौरों और घरेलू सीरीज का संतुलन
अफगानिस्तान सीरीज के बाद टीम इंडिया इंग्लैंड का दौरा करेगी, जहां तीन वनडे मैच खेले जाएंगे। इसके अलावा वेस्टइंडीज के खिलाफ भारत में तीन मैचों की वनडे सीरीज होगी।

न्यूजीलैंड दौरे पर भारतीय टीम पांच वनडे मैचों की लंबी सीरीज खेलेगी, जो तैयारी के लिहाज से बेहद महत्वपूर्ण मानी जा रही है। वहीं श्रीलंका और जिम्बाब्वे के खिलाफ भी तीन-तीन वनडे मुकाबले भारत में ही आयोजित किए जाएंगे।

रोहित-कोहली पर रहेंगी खास नजरें
आने वाले समय में रोहित शर्मा और विराट कोहली के प्रदर्शन पर सभी की नजरें रहेंगी। दोनों खिलाड़ी इस दौरान ज्यादा से ज्यादा रन बनाकर अपनी जगह मजबूत करना चाहेंगे। उनके प्रदर्शन से ही यह तय होगा कि वे वर्ल्ड कप 2027 तक टीम का हिस्सा बने रहेंगे या नहीं।

विश्व कप 2027 तक टीम इंडिया का वनडे शेड्यूल
अफगानिस्तान के खिलाफ 3 ODI
इंग्लैंड के खिलाफ 3 ODI
वेस्टइंडीज के खिलाफ 3 ODI
न्यूजीलैंड के खिलाफ 5 ODI
श्रीलंका के खिलाफ 3 ODI
जिम्बाब्वे के खिलाफ 3 ODI

भारत 2028 विश्व एथलेटिक्स इंडोर चैंपियनशिप की करेगा मेजबानी
नयी दिल्ली, 20 मार्च (वेब वार्ता)। भारत 2028 विश्व इंडोर एथलेटिक्स चैंपियनशिप की मेजबानी करेगा।ये खेल ओडिशा की राजधानी भुवनेश्वर में आयोजित किये जाये।

भारत की मेजबानी वाली बोली को विश्व एथलेटिक्स परिषद की गुरुवार को पोलैंड के टोरून में हुई बैठक में मंजूरी दी। इससे पहले जनवरी में वर्ल्ड एथलेटिक्स की टीम ने भुवनेश्वर के कलिंगा स्टेडियम कॉम्प्लेक्स के इंडोर स्टेडियम का निरीक्षण किया था।

भारतीय एथलेटिक्स महासंघ (एएफआई) ने जनवरी 2026 में इस चैंपियनशिप के लिए अपनी बोली पेश की थी।

इसके तुरंत बाद, उसी महीने वैश्विक एथलेटिक्स संस्था की दो-सदस्यीय टीम ने भुवनेश्वर के कलिंगा स्टेडियम परिसर में स्थित इंडोर सुविधा का दौरा किया था।

केन्द्रीय खेल मंत्री डॉ. मनसुख मांडविया ने इस घटनाक्रम पर अपनी खुशी व्यक्त करते हुए सोशल मीडिया मंच एक्स पर लिखा, “यह जानकर बहुत खुशी हुई कि ओडिशा का भुवनेश्वर 2028 विश्व एथलेटिक्स इंडोर चैंपियनशिप की मेज़बानी करेगा।”

भारत इस चैंपियनशिप की मेज़बानी करने वाला चौथा एशियाई देश बन जाएगा। जापान (1999), कतर (2010) और चीन (2025) अन्य एशियाई देश हैं जिन्होंने इस प्रतियोगिता की मेजबानी की है।

महिला हॉकी विश्व कप 2026 में अपनी जगह पक्की करने के इरादे से उतरेगी भारतीय टीम
हैदराबाद, 07 मार्च (वेब वार्ता)। भारत की महिला नेशनल फील्ड हॉकी टीम रविवार से हैदराबाद, तेलंगाना में शुरू हो रहे एफआईएच हॉकी वर्ल्ड कप क्वालिफायर 2026 में महिला हॉकी वर्ल्ड कप 2026 में अपनी जगह पक्की करने के लक्ष्य के साथ उतरेगी।

इस टूर्नामेंट में मेजबान भारत के अलावा इंग्लैंड, स्कॉटलैंड, कोरिया, इटली, उरुग्वे, वेल्स और ऑस्ट्रिया शामिल हैं। सभी 8 टीमों को 4-4 के दो ग्रुप में बांटा गया है।

ग्रुप ए में इंग्लैंड, कोरिया, इटली और ऑस्ट्रिया हैं, जबकि ग्रुप बी में भारत, स्कॉटलैंड, उरुग्वे और वेल्स हैं। प्रत्येक ग्रुप से 2-2 टीमें सेमीफाइनल में जाएंगी। फाइनल के अलावा एक कांस्य पदक मैच होगा।

टूर्नामेंट में पहला, दूसरा और तीसरा स्थान हासिल करने वाली टीमें विश्व कप 2026 के लिए सीधा क्वालिफिकेशन हासिल करेंगी। इसके अलावा, हैदराबाद में चौथे स्थान पर रहने वाली दुनिया की सबसे ऊंची रैंक वाली टीम को भी टूर्नामेंट में जगह मिलेगी।

आने वाले वर्ल्ड कप में पुरुषों और महिलाओं दोनों के कॉम्पिटिशन में 16 टीमें होंगी, जिसमें हर कैटेगरी में नौ टीमें पहले ही क्वालिफिकेशन हासिल कर चुकी हैं।

भारत हैदराबाद में शानदार प्रदर्शन के लिए मजबूत घरेलू समर्थन पर भरोसा करेगा। टीम हाल ही में नियुक्त मुख्य कोच शोर्ड मारिन के नेतृत्व में खेलेगी।

भारत अभी दुनिया में नौवें स्थान पर है और इंग्लैंड के बाद टूर्नामेंट में दूसरी सबसे ऊंची रैंक वाली टीम है, जो दुनिया भर में सातवें स्थान पर है। भारत टूर्नामेंट में विश्व कप में जगह बनाने के इरादे से उतरेगी।

इंडियन टीम अपने कैंपेन की शुरुआत 8 मार्च को उरुग्वे के खिलाफ करेगी। 9 मार्च और 11 मार्च को स्कॉटलैंड और वेल्स के खिलाफ मैच होंगे।
भारतीय महिला हॉकी टीम अब तक वर्ल्ड कप के आठ एडिशन खेल चुकी है। सबसे अच्छा प्रदर्शन 1974 में रहा था, जब टीम चौथे स्थान पर रही थीं।

टूर्नामेंट से पहले, “भारतीय कप्तान सलीमा टेटे ने कहा, “हम अपने फैन्स के सामने अपने घर पर क्वालिफायर खेलने के लिए बहुत उत्साहित हैं। टीम इस टूर्नामेंट के लिए बहुत मेहनत कर रही है क्योंकि हम जानते हैं कि क्या दांव पर लगा है। यहां हर टीम विश्व कप में जगह बनाने के लिए मुकाबला कर रही है। हमें शुरू से ही मुश्किल मैचों की उम्मीद है।”

उन्होंने कहा, “हैदराबाद में खेलना हमारे लिए बहुत खास होगा। घरेलू दर्शकों का हमेशा प्रेरणा देता है। हमारा फोकस एक बार में एक ही मैच पर रहने और अपना श्रेष्ठ देने पर होगा ताकि हम अच्छा प्रदर्शन कर सकें और विश्व कप में अपनी जगह पक्की कर सकें।”

आईसीसी बोर्ड ने 2029 में महिला वनडे विश्व कप को 10 टीमों का करने का फैसला किया
दुबई, सात नवंबर (भाषा) अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट परिषद (आईसीसी) ने शुक्रवार को घोषणा की कि महिला वनडे विश्व कप के 2029 में होने वाले अगले चरण में मौजूदा आठ टीमों की संख्या को बढ़ाकर 10 टीम का कर दिया जाएगा।

भारत ने दो नवंबर को नवी मुंबई में खेले गए फाइनल में दक्षिण अफ्रीका को 52 रन से हराकर महिला क्रिकेट में अपनी पहली वैश्विक ट्रॉफी जीती।

हजारों प्रशंसक मैच देखने के लिए स्टेडियम में उमड़ पड़े जिससे विश्व संस्था को यह कदम उठाने के लिए प्रोत्साहित किया।

आईसीसी की एक प्रेस विज्ञप्ति में कहा गया, ‘‘आईसीसी बोर्ड इस टूर्नामेंट की सफलता को आगे बढ़ाने के लिए उत्सुक है। आईसीसी बोर्ड ने टूर्नामेंट के अगले चरण को 10 टीमों (2025 में आठ टीमों से) तक बढ़ाने पर सहमति व्यक्त की है। ’’

इसमें आगे कहा गया, ‘‘लगभग 3,00,000 प्रशंसकों ने स्टेडियम में इस टूर्नामेंट को देखा जिसने किसी भी महिला क्रिकेट प्रतियोगिता के लिए दर्शकों की उपस्थिति का रिकॉर्ड तोड़ दिया। इस टूर्नामेंट में दर्शकों की संख्या में भी वृद्धि हुई और दुनिया भर में ऑन-स्क्रीन दर्शकों के लिए नया रिकॉर्ड स्थापित हुआ जिसमें भारत में लगभग 50 करोड़ दर्शक थे। ’’

साथ ही बोर्ड ने समान विकास के प्रति आईसीसी की प्रतिबद्धता को दर्शाते हुए वर्ष 2026 के लिए अपने सहयोगी सदस्यों को धन वितरण में लगभग 10 प्रतिशत की वृद्धि को मंजूरी दी।

आईसीसी को ‘प्रोजेक्ट यूएसए’ पर अपना पहला अपडेट मिला है। यह परियोजना अमेरिकी क्रिकेट के निलंबन के बाद और आईसीसी के इस निर्देश के अनुरूप शुरू किया गया था कि अमेरिकी राष्ट्रीय टीमों के खिलाड़ियों के व्यावसायिक और विकास हितों पर बोर्ड के गैर-अनुपालन के कारण निलंबन का नकारात्मक प्रभाव नहीं पड़ना चाहिए।

यह परियोजना लॉस एंजिल्स 2028 ओलंपिक खेलों में क्रिकेट को शामिल करने के लिए एक अनुकूल मार्ग तैयार करने और आईसीसी टूर्नामेंट में निरंतर भागीदारी के माध्यम से अमेरिकी राष्ट्रीय टीमों के प्रदर्शन को बेहतर बनाने पर केंद्रित है।

क्रिकेट को 2028 में ओलंपिक कार्यक्रम में फिर से शामिल किया जाएगा। यह पहले से ही एशियाई खेलों का हिस्सा है। इसे काहिरा में 2027 के अफ्रीकी खेलों और पेरू की राजधानी लीमा में 2027 के पैन-अमेरिकन खेलों के लिए निर्धारित खेलों की सूची में भी शामिल किया जाएगा।

वहीं आईसीसी बोर्ड ने आईसीसी महिला क्रिकेट समिति के कई सदस्यों की नियुक्ति को मंजूरी दे दी है जिसमें एश्ले डी सिल्वा, मिताली राज, अमोल मजूमदार, बेन सॉयर, चार्लोट एडवर्ड्स और साला स्टेला सियाले-वेया शामिल हैं।

महिला विश्व कप: इतिहास रचने की दहलीज पर भारत और दक्षिण अफ्रीका
नवी मुंबई, एक नवंबर (भाषा) आत्मविश्वास से भरी भारतीय टीम महिला वनडे विश्व कप के फाइनल में रविवार को यहां जब मैदान पर उतरेगी तो उसे पिछले सात में से छह मैच जीत कर पहली बार इस टूर्नामेंट के खिताबी मुकाबले में पहुंची दक्षिण अफ्रीका की कड़ी चुनौती से पार पाने के लिए एड़ी-चोटी का जोर लगाना होगा।

यह मुकाबला सिर्फ एक खिताब के लिए जंग नहीं हैं, बल्कि महिला क्रिकेट के इतिहास में एक नया अध्याय लिखने जा रहा है क्योंकि इस फाइनल से नया विश्व चैंपियन मिलने वाला है।

भारतीय टीम तीसरी बार ( 2005 और 2017 के बाद) इस प्रतिष्ठित टूर्नामेंट के फाइनल में पहुंची है, जबकि दक्षिण अफ्रीका की टीम पहली बार खिताबी मुकाबले में पहुंची है। दोनों टीमें शानदार फॉर्म में हैं और जबरदस्त आत्मविश्वास के साथ मैदान पर उतरेंगी।

भारत पर एक समय लीग चरण से बाहर होने का खतरा मंडरा रहा था लेकिन बल्लेबाजों ने अहम समय पर लय हासिल कर टीम को खिताबी मुकाबले में पहुंचाया तो वहीं दक्षिण अफ्रीका को अपने अभियान के दौरान लीग चरण के शुरुआती मैच में इंग्लैंड और आखिरी मैच में ऑस्ट्रेलिया से हार का सामना करना पड़ा था। इन दोनों मैचों के अलावा उसने हर मुकाबले में दबदबे वाला प्रदर्शन किया।

मेजबान भारत ने सेमीफाइनल में सात बार की चैंपियन ऑस्ट्रेलिया पर ऐतिहासिक जीत के साथ फाइनल में प्रवेश किया है। टीम ने जीत के लिए मिले 339 रन के विशाल लक्ष्य को सफलतापूर्वक हासिल कर अपने बढ़ते मनोबल और बल्लेबाजी में असाधारण प्रतिभा का नमूना पेश किया।

टीम के ज्यादातर बल्लेबाज लय में है और डीवाई पाटिल स्टेडियम की बल्लेबाजों की मुफीद पिच पर किसी भी गेंदबाजी आक्रमण की धज्जियां उड़ाने का माद्दा रखते हैं। टीम ने लीग चरण के अहम मैच में न्यूजीलैंड और फिर सेमीफाइनल में ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ क्रमश तीन विकेट पर 340 और पांच विकेट पर 341 रन बनाकर इसे साबित भी किया है।

सेमीफाइनल में भारतीय जीत की नायिका रहीं जेमिमा रोड्रिग्स (नाबाद 127 रन) और कप्तान हरमनप्रीत कौर (89 रन) से टीम इस तरह की एक और पारी की उम्मीद करेगी तो वहीं शीर्ष क्रम में स्मृति मंधाना भी शानदार लय में है। वह टूर्नामेंट में सबसे ज्यादा रन बनाने वालों बल्लेबाजों की सूची में दक्षिण अफ्रीका की कप्तान लौरा वुलवार्ड्ट (470 रन) के बाद 389 रन के साथ दूसरे स्थान पर है।

मंधाना को हालांकि शीर्ष क्रम पर प्रतिका रावल (308 रन) की कमी खलेगी जो चोटिल होने के कारण टूर्नामेंट से बाहर हो गयी है। उनकी जगह टीम में शामिल हुई युवा शेफाली वर्मा सेमीफाइनल में बल्ले से उपयोगी योगदान देने में नाकाम रही लेकिन वह किसी भी गेंदबाजी के खिलाफ तेजी से रन बना सकती है। शेफाली विश्व कप के लिए रिजर्व खिलाड़ियों की सूची में भी नहीं थी ऐसे में वह इस चयन को सही साबित करने की पूरी कोशिश करेंगी।

हरफनमौला दीप्ति शर्मा, विकेटकीपर रिचा घोष और अमनजोत कौर ने टूर्नामेंट में कई मौकों पर तेजी से रन जुटाये हैं और फाइनल में भी उन्हें इसे जारी रखना होगा।

भारत की असल चिंता गेंदबाजी है और खासकर इस मैदान पर गेंदबाजों ने ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ गेंदबाजों ने काफी रन लुटाए थे। दीप्ति (17 विकेट) ऑस्ट्रेलिया की एनाबेल सदरलैंड के साथ टूर्नामेंट में सबसे ज्यादा विकेट लेने वाली गेंदबाज है और टीम को बीच के ओवरों में उनसे कसी हुई गेंदबाजी की उम्मीद होगी। तेज गेंदबाज रेणुका सिंह ठाकुर पर पावरप्ले और आखिरी ओवरों में विकेट निकालने का बड़ा दारोमदार होगा।

श्री चरणी ने सेमीफाइनल में अहम समय पर दो ओवर में दो विकेट चटकाकर बड़े स्कोर की ओर बढ़ रही ऑस्ट्रेलिया की पारी की धार कुंद की थी लेकिन खिताबी मुकाबले में इस युवा गेंदबाज के अलावा अनुभवी राधा यादव से भी टीम बीच के ओवरों में विकेट की उम्मीद करेगी।

भारतीय टीम फाइनल में युवा तेज गेंदबाज क्रांति गौड़ की जगह हरफनमौला अरुंधती रेड्डी या स्नेह राणा को एकादश में शामिल कर सकती है।

दक्षिण अफ्रीका को ऑस्ट्रेलिया की स्पिनरों ने परेशान किया था ऐसे भारतीय टीम को उनकी इस कमजोरी का फायदा उठाने का तरीका ढूंढना होगा।

भारत को घरेलू मैदान का फायदा मिलेगा और दर्शकों का शोर टीम के लिए ‘बारहवें खिलाड़ी’ का काम करेगा।

दक्षिण अफ्रीका ने सेमीफाइनल में इंग्लैंड की मजबूत टीम को 125 रनों के बड़े अंतर से हराकर अपनी क्षमता साबित की है। उनकी यह जीत बताती है कि वे किसी भी टीम को पछाड़ने की ताकत रखते हैं।

प्रोटियाज टीम की कप्तान और सलामी बल्लेबाज वोल्वार्ड्ट इस समय विश्व की सबसे बेहतरीन बल्लेबाजों में से एक हैं। इंग्लैंड के खिलाफ रिकॉर्ड तोड़ 169 रन बनाने वाली वोल्वार्ड्ट फाइनल में भारत के लिए सबसे बड़ी चुनौती होंगी।

अनुभवी हरफनमौला मरिजान काप का प्रदर्शन शानदार रहा है और उन्होंने सेमीफाइनल में पांच विकेट लेकर इंग्लैंड की बल्लेबाजी को ध्वस्त किया था। उनकी तेज गेंदबाजी और मध्यक्रम की बल्लेबाजी टीम को संतुलन प्रदान करती है।

दक्षिण अफ्रीका ने पूरे टूर्नामेंट में एक अनुशासित गेंदबाजी और क्षेत्ररक्षण इकाई के रूप में प्रदर्शन किया है। नादिन डी क्लार्क और क्लो ट्रायोन जैसी खिलाड़ियों ने महत्वपूर्ण मौकों पर टीम को मुश्किलों से निकाला है।

टीम लीग चरण में भारत पर मिली जीत से आत्मविश्वास हासिल करना चाहेगी। भारत के खिलाफ डी क्लार्क और ट्रायोन ने आक्रामक साझेदारी कर मैच का रुख मोड़ा था। डी क्लार्क ने इस मुकाबले में 54 गेंद में नाबाद 84 रन की यादगार पारी खेली थी। यह विश्व कप के पिछले तीन मैच में दक्षिण अफ्रीका की भारत के खिलाफ तीसरी जीत थी।

भारत ने नवी मुंबई में बड़े लक्ष्य का पीछा करने का रिकॉर्ड बनाया है ऐसे में टॉस जीतने वाली टीम पहले गेंदबाजी का विकल्प चुन सकती है। लेकिन फाइनल का दबाव लक्ष्य का पीछा करने को कठिन बना सकता है।

मैच पर बारिश का खतरा मंडरा रहा है और तीन नवंबर को इसके लिए रिजर्व-डे रखा गया है। रिजर्व-डे को भी अगर मैच नहीं हो पाता है दोनों टीमों को संयुक्त विजेता घोषित किया जायेगा। इसकी संभावना हालांकि कम है।

घरेलू परिस्थितियों के कारण भारतीय टीम को फाइनल में जीत का दावेदार माना जा सकता है लेकिन जो भी टीम दबाव को झेलकर अपना सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन करेगी, वही इतिहास रचेगी और महिला क्रिकेट की नयी विश्व विजेता बनेगी।

टीमें :

भारत: हरमनप्रीत कौर (कप्तान), स्मृति मंधाना (उप-कप्तान), उमा छेत्री (विकेटकीपर), ऋचा घोष (विकेटकीपर), हरलीन देयोल, शेफाली वर्मा, जेमिमा रोड्रिग्स, अमनजोत कौर, स्नेह राणा, दीप्ति शर्मा, क्रांति गौड़, अरुंधति रेड्डी, रेणुका सिंह ठाकुर, श्री चरणी, राधा यादव।

दक्षिण अफ्रीका: लौरा वोल्वार्ड्ट (कप्तान), एनेके बॉश, तजमिन ब्रिट्स, नादिन डी क्लार्क, एनेरी डर्कसन, सिनालो जाफ्ता, मारिजान काप अयाबोंगा खाका, मसाबाता क्लास, सुने लुस, कराबो मेसो, नॉनकुलुलेको म्लाबा, तुमी सेखुखुने, नोंडुमिसो टंगारियोन।

मैच भारतीय समयानुसार दोपहर तीन बजे शुरू होगा।

नई दिल्ली : आईओए के सहयोग से ऐतिहासिक खो-खो विश्व कप की मेजबानी करेगा भारत
नई दिल्ली, 18 नवंबर (हि.स.)। भारत 13 से 19 जनवरी, 2025 तक नई दिल्ली के प्रतिष्ठित आईजीआई स्टेडियम में पहली बार खो-खो विश्व कप की मेजबानी करने के लिए तैयार है, जो पारंपरिक खेलों की दुनिया में एक ऐतिहासिक क्षण है। टूर्नामेंट को बढ़ावा देने के लिए, भारतीय ओलंपिक संघ (आईओए) ने आधिकारिक तौर पर भारतीय खो-खो महासंघ (केकेएफआई) के साथ अपनी साझेदारी की पुष्टि की है, और इस आयोजन के लिए अटूट समर्थन का वादा किया है।

केकेएफआई अध्यक्ष सुधांशु मित्तल को दिए गए एक बयान में, आईओए अध्यक्ष डॉ. पीटी उषा ने खो-खो जैसे स्वदेशी खेलों को बढ़ावा देने के लिए एसोसिएशन की दृढ़ प्रतिबद्धता व्यक्त की। आईओए ने टूर्नामेंट की दृश्यता बढ़ाने, अधिकतम पहुंच और सफलता सुनिश्चित करने के लिए व्यापक समर्थन प्रदान करने की प्रतिबद्धता जताई है।

आईओए अध्यक्ष डॉ. पीटी उषा ने कहा, "हम अपनी सांस्कृतिक विरासत का जश्न मनाने और पारंपरिक खेलों को बढ़ावा देने में इस आयोजन के महत्व को पहचानते हैं, और हम टूर्नामेंट की सफलता सुनिश्चित करने के लिए भारतीय खो-खो महासंघ के साथ सहयोग करने के लिए तत्पर हैं। साथ मिलकर, हमारा लक्ष्य इस आयोजन को यादगार और प्रभावशाली बनाना है, प्रतिभागियों के बीच खेल भावना को प्रोत्साहित करना और दुनिया भर में खो-खो के लिए गहरी प्रशंसा को बढ़ावा देना है।"

केकेएफआई के अध्यक्ष सुधांशु मित्तल ने आईओए के प्रति हार्दिक आभार व्यक्त किया और टूर्नामेंट में इस साझेदारी से मिली जबरदस्त बढ़त को स्वीकार किया।

उन्होंने कहा, “अध्यक्ष पीटी उषा के नेतृत्व में आईओए का समर्थन खो-खो के लिए एक बड़ा बदलाव है। यह सहयोग खो-खो को वैश्विक मानचित्र पर लाने में महत्वपूर्ण है, और हम पहली बार खो-खो विश्व कप की मेजबानी करने के लिए रोमांचित हैं, जो इस खेल के लिए वास्तव में एक ऐतिहासिक आयोजन है।”

खो-खो विश्व कप में पुरुष और महिला दोनों टीमें भाग लेंगी, जिसमें छह महाद्वीपों के 25 शानदार देश प्रतिस्पर्धा करेंगे। मेजबान भारत, बांग्लादेश, पाकिस्तान और श्रीलंका सहित एशिया की टीमें अफ्रीका, यूरोप, उत्तरी अमेरिका, दक्षिण अमेरिका और ओशिनिया के प्रतियोगियों के साथ मुकाबला करेंगी। घाना, केन्या, इंग्लैंड, जर्मनी, ब्राजील और ऑस्ट्रेलिया जैसे देश प्रतिभागियों में शामिल होंगे, जो खो-खो की बढ़ती वैश्विक अपील को उजागर करते हैं।

यह बहु-राष्ट्रीय, उच्च-ऊर्जा टूर्नामेंट खो खो को नई ऊंचाइयों पर ले जाने, उत्साह पैदा करने और खेल में दुनिया भर में रुचि जगाने के लिए तैयार है। आईओए के समर्थन के साथ, विश्व कप खेल के इतिहास में एक निर्णायक क्षण बनने के लिए तैयार है, जो एथलीटों और प्रशंसकों को खो खो को अपनाने के लिए प्रेरित करता है। आने वाले वर्षों में, इस खेल को न केवल भारत में, बल्कि दुनिया भर में और भी अधिक लोकप्रियता मिलने की उम्मीद है, क्योंकि यह अंतरराष्ट्रीय खेल मानचित्र पर अपनी जगह बना रहा है।

विश्व कप फाइनल की हार से उबरना मेरे लिए कठिन था : रोहित शर्मा
नई दिल्ली, 13 दिसंबर (हि.स.)। अहमदाबाद के नरेंद्र मोदी स्टेडियम में 19 नवंबर को आईसीसी एकदिवसीय विश्व कप के फाइनल में हार के बाद पहली बार खुलकर बोलते हुए कप्तान रोहित शर्मा ने स्वीकार किया कि हार से उबरना उनके लिए कठिन था। फाइनल मुकाबले में, रोहित ने पहले दस ओवरों में भारत को तेज शुरुआत देना जारी रखा और 31 गेंदों में 47 रन बनाए, जिसकी बदौलत मेजबान टीम ने पहले पावरप्ले के अंत में 80 रन बनाए। लेकिन उसके बाद, भारतीय पारी बीच के ओवरों में बिखर गई और अंततः 240 रन ही बना सकी। जवाब में, ऑस्ट्रेलिया ने 43 ओवरों में लक्ष्य का पीछा कर लिया।

रोहित ने कहा, “मैं हमेशा 50 ओवर का विश्व कप देखकर बड़ा हुआ हूं। मेरे लिए विश्व कप सर्वोच्च पुरस्कार था। हमने उस विश्व कप के लिए इतने वर्षों तक तैयारी की थी, और फाइनल में हारना निराशाजनक है, है ना?”

रोहित ने 'टीम45आरओ' इंस्टाग्राम अकाउंट पर पोस्ट किए गए एक वीडियो में कहा, "मुझे नहीं पता था कि फाइनल के बाद वापस कैसे आना है, मेरे परिवार और दोस्तों ने मुझे प्रेरित किया - यह पचाना मुश्किल था लेकिन जीवन को आगे बढ़ने की जरूरत है लेकिन ईमानदारी से कहूं तो उस दिन से आगे बढ़ना कठिन था।”

टूर्नामेंट खत्म होने के बाद, रोहित विश्व कप फाइनल में हार के दुख से उबरने के लिए अपने परिवार के साथ यूनाइटेड किंगडम चले गए, साथ ही उन्होंने बड़ी संख्या में टीम का समर्थन करने के लिए आने वाले प्रशंसकों की सराहना की।

उन्होंने कहा,"फाइनल के बाद, वापस आना और आगे बढ़ना शुरू करना बहुत कठिन था, यही कारण है कि मैंने फैसला किया कि मुझे अपना दिमाग इससे बाहर निकालना होगा। लेकिन फिर, मैं जहां भी था, मुझे एहसास हुआ कि लोग मेरे पास आ रहे थे और वे सभी के प्रयास की सराहना कर रहे थे कि हमने कितना अच्छा खेला। मैं उन सभी के लिए महसूस करता हूं कि वे सभी हमारे साथ मिलकर उस विश्व कप को उठाने का सपना देख रहे थे। इस पूरे अभियान के दौरान हम जहां भी गए, उन सभी लोगों से बहुत समर्थन मिला जो सबसे पहले स्टेडियम में आए थे और उन लोगों से भी जो इसे घर से देख रहे थे।"

रोहित ने कहा, “उस डेढ़ महीने की अवधि में लोगों ने हमारे लिए जो किया है, मैं उसकी सराहना करना चाहता हूं। लेकिन फिर, अगर मैं इसके बारे में अधिक से अधिक सोचता हूं तो मुझे काफी निराशा होती है कि हम पूरे रास्ते तक जाने में सक्षम नहीं थे।"

रोहित ने बताया कि प्रशंसकों ने उन्हें बताया कि उन्हें विश्व कप में भारतीय टीम के प्रदर्शन पर गर्व है, जिससे उनके लिए ठीक होना आसान हो गया और उनके द्वारा दिखाई गई सहानुभूति से वे प्रभावित हुए।

रोहित ने कहा, “आप जानते हैं, लोग मेरे पास आ रहे हैं, मुझसे कह रहे हैं कि उन्हें टीम पर गर्व है, आप जानते हैं कि इससे मुझे अच्छा महसूस हुआ। उनके साथ-साथ मैं भी ठीक हो रहा था. मुझे लगा, ठीक है, ये ऐसी चीजें हैं जो आप सुनना चाहते हैं। लोग, जब वे समझते हैं कि खिलाड़ी किस दौर से गुजर रहा होगा और जब वे इस तरह की चीजों को जानते हैं और उस हताशा, उस गुस्से को बाहर नहीं लाते हैं, तो यह हमारे लिए बहुत मायने रखता है, मेरे लिए यह निश्चित रूप से बहुत मायने रखता है, यह सिर्फ उन लोगों का शुद्ध प्यार था जिनसे मैं मिला और यह देखना अद्भुत था। तो यह आपको वापस आने और फिर से काम शुरू करने और एक और अंतिम पुरस्कार की तलाश करने के लिए प्रेरणा देता है।"

रोहित अब 26-30 दिसंबर तक सेंचुरियन में और 3-7 जनवरी, 2024 तक केप टाउन में दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ दो टेस्ट मैचों के दौरान क्रिकेट एक्शन में दिखाई देंगे।

जुलाई में वेस्टइंडीज में दो टेस्ट मैचों की श्रृंखला 1-0 से जीतने के बाद, यह 2023-2025 विश्व टेस्ट चैम्पियनशिप चक्र की भारत की दूसरी श्रृंखला है। आखिरी बार भारत ने दक्षिण अफ्रीका में दिसंबर 2021-जनवरी 2022 में टेस्ट सीरीज खेली थी, जिसमें रोहित बाएं हैमस्ट्रिंग की चोट के कारण नहीं खेल पाए थे।

उस समय, भारत ने सेंचुरियन में पहला टेस्ट जीता, इससे पहले दक्षिण अफ्रीका ने जोहान्सबर्ग और केप टाउन में मैच जीतकर वापसी की और अंततः श्रृंखला 2-1 से जीत ली।