Bhajanlal Sharma - Loktej

राष्ट्रीय गीत ‘वंदे मातरम्’ हमारी सामूहिक चेतना का प्रतीक: राजस्थान के मुख्यमंत्री शर्मा
जयपुर, सात नवंबर (भाषा) राजस्थान के मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने शुक्रवार को कहा कि राष्ट्रीय गीत 'वंदे मातरम्' ‘‘हमारी सामूहिक चेतना का प्रतीक है जिसने करोड़ों भारतीयों के हृदय में राष्ट्रप्रेम की ज्वाला प्रज्वलित’’ की।

शर्मा ने यहां सवाई मानसिंह स्टेडियम में ‘वंदे मातरम्’ के 150 वर्ष पूरे होने पर आयोजित राज्य स्तरीय कार्यक्रम को संबोधित करते हुए कहा, ‘‘हम सभी राष्ट्रीय चेतना के महान गीत 'वंदे मातरम्' के 150 वर्ष पूर्ण होने के साक्षी बन रहे हैं तथा अमर काव्य की वंदना कर रहे हैं।’’

उन्होंने कहा कि वंदे मातरम् ने स्वतंत्रता संग्राम को स्वर दिया जिसने करोड़ों भारतीयों के हृदय में राष्ट्रप्रेम की ज्वाला प्रज्वलित की।

उन्होंने कहा कि यह केवल एक गीत नहीं है बल्कि ‘‘हमारी सामूहिक चेतना, हमारी आत्मा की पुकार तथा मातृभूमि के प्रति हमारी अनंत श्रद्धा का प्रतीक’’ है।

शर्मा ने कहा, ‘‘यह गीत हमारे स्वतंत्रता संग्राम का प्राणतत्व बना, क्रांतिकारियों का मंत्र और एकता का सूत्र बना।’’

मुख्यमंत्री ने कहा कि वंदे मातरम् में भारतीयों को एक सूत्र में बांधने की शक्ति है। उन्होंने कहा कि इस गीत में गुलामी की जंजीरों को तोड़ने के लिए राष्ट्रभक्तों को आत्मशक्ति देने की ऊर्जा है और यह केवल राजनीतिक नारा नहीं है बल्कि एक आध्यात्मिक शक्ति है जो हमारी सामूहिक चेतना को जागृत करने की क्षमता रखती है।

शर्मा ने कहा, ‘‘आज वंदे मातरम् की 150वीं वर्षगांठ पर हमें यह संकल्प लेना होगा कि हम इस गीत की भावना को अपने जीवन में उतारेंगे।’’

उन्होंने कहा, ‘‘प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी का कहना है कि देश का युवा, महिला, किसान और मजदूर आगे बढ़ेगा तो हमारा देश-प्रदेश विकसित बनेगा। राज्य सरकार उसी मूलमंत्र के साथ विकसित राजस्थान की दिशा में काम कर रही है। युवाओं को रोजगार देने के साथ ही किसान कल्याण एवं महिला उत्थान के लिए काम हो रहे हैं।’’

मुख्यमंत्री ने एसएमएस स्टेडियम में राज्य स्तरीय प्रदर्शनी का अवलोकन किया जिसमें 1857 की क्रांति एवं भारतीय स्वतंत्रता आंदोलन के नायकों के योगदान से संबंधित जानकारी एवं विकसित भारत से संबंधित पेंटिंग दिखाई गईं। उन्होंने वंदे मातरम् रेत कला को भी देखा।

समारोह में शर्मा ने प्रदेश के उत्कृष्ट खिलाड़ियों को सम्मानित किया। इस अवसर पर गायक पीयूष पंवार ने राष्ट्र भक्ति के गीतों की सुरमयी प्रस्तुति दी। साथ ही ड्रोन से स्टेडियम में पुष्प वर्षा की गई।

कार्यक्रम में राजस्थान के लोक कलाकारों ने वाद्य यंत्रों के माध्यम से विशेष प्रस्तुति दी। इस अवसर पर शर्मा ने सभी लोगों को ‘‘आत्मनिर्भर भारत की शपथ’’ भी दिलाई।

हिंदी हमारी सांस्कृतिक धरोहर और राष्ट्रीय एकता की प्रतीक : मुख्यमंत्री शर्मा
जयपुर, 17 फरवरी (भाषा) राजस्थान के मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने सोमवार को कहा कि हिंदी को बढ़ावा देना हम सभी की जिम्मेदारी है, क्योंकि यह हमारे मन की अभिव्यक्ति का स्वरूप है। उन्होंने कहा कि हिंदी न केवल हमारी राजभाषा है, बल्कि यह हमारी सांस्कृतिक धरोहर और राष्ट्रीय एकता की प्रतीक भी है।

शर्मा केंद्रीय गृह मंत्रालय के राजभाषा विभाग की ओर से जयपुर में आयोजित मध्य पश्चिम एवं उत्तरी क्षेत्रों के संयुक्त क्षेत्रीय राजभाषा सम्मेलन को संबोधित कर रहे थे। उन्होंने कहा कि हिंदी के प्रचार-प्रसार के लिए हर संभव प्रयास करना हम सभी का कर्तव्य है, क्योंकि यह केवल एक संवैधानिक निर्देश ही नहीं, बल्कि एक राष्ट्रीय आवश्यकता भी है।

मुख्यमंत्री ने कहा कि हिंदी के सम्मान, प्रयोग और प्रसार के लिए अपनी पूरी ताकत एवं प्रतिबद्धता के साथ काम करते हुए हमें हर स्तर पर, हर क्षेत्र में इसे प्रोत्साहित करना चाहिए, क्योंकि यही हमारी असल पहचान है।

शर्मा ने डिजिटल युग में हिंदी के महत्व पर प्रकाश डालते हुए कहा कि आज के तकनीकी युग में हिंदी को डिजिटल मंचों पर भी समाहित करना आवश्यक है। उन्होंने कहा कि हिंदी केवल एक भाषा ही नहीं, बल्कि हमारी संस्कृति, सोच और विचारों का सशक्त रूप है।

मुख्यमंत्री ने कहा, “केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह और गृह राज्य मंत्री नित्यानंद राय के नेतृत्व में गृह मंत्रालय ने देश की आंतरिक सुरक्षा एवं सामाजिक समरसता के क्षेत्र में अद्वितीय काम किए हैं। दोनों नेताओं ने न केवल हमारी सुरक्षा व्यवस्था को सुदृढ़ किया है, बल्कि देश में आंतरिक सुरक्षा को लेकर अगाध विश्वास जगाया है।”

इस मौके पर विशिष्ट अतिथि राय ने कहा, “हमें देश की सभी भाषाओं का मान-सम्मान करते हुए हिंदी को राष्ट्रीय बोलचाल की भाषा बनाने के लिए प्रयास करना होगा। राजभाषा हिंदी का इस्तेमाल हमारी एकता का सूत्रधार है।”

उन्होंने कहा, “भाषा मानव समाज और देश की अंतः शक्ति है। अगर हम भाषा को उसके सीमित रूप में देखें, तो यह केवल संप्रेषण का जरिया भर है, लेकिन अगर राष्ट्र के संदर्भ में देखा जाए, तो भाषा और संस्कृति किसी भी राष्ट्र की आत्मा होती है।”

राय ने कहा कि केंद्र सरकार राजभाषा को समृद्ध और सक्षम बनाने के लिए लगातार काम कर रही है। उन्होंने कहा कि जनकल्याणकारी योजनाओं और कार्यक्रमों को आखिरी सिरे तक पहुंचाना सरकारी तंत्र की सफलता की कसौटी है।

केंद्रीय मंत्री ने कहा, “हमारा लोकतंत्र तभी फल-फूल सकता है, जब हम जन-जन तक उनकी ही भाषा में उनके हित की बात पहुंचाएं और इसमें कोई संदेह नहीं कि राष्ट्रीय स्तर पर राजभाषा हिंदी इस जिम्मेदारी को बखूबी निभा रही है।”

उन्होंने कहा कि देश भर में राजभाषा को समृद्ध और सक्षम बनाने एवं भारतीय भाषाओं का इस्तेमाल बढ़ाने के लिए बीते 10 वर्षों में महत्वपूर्ण कार्य किए गए हैं।

कार्यक्रम में सरकारी कामकाज में हिंदी में सर्वोत्कृष्ट कार्य करने वाले मध्य, पश्चिम और उत्तर भारत के केंद्रीय सरकार के कार्यालयों, राष्ट्रीयकृत बैंकों, सार्वजनिक क्षेत्र के उपक्रमों और नगर राजभाषा कार्यान्वयन समितियों को पुरस्कृत भी किया गया। इस अवसर पर उप मुख्यमंत्री डॉ. प्रेमचंद बैरवा, सांसद मंजू शर्मा व केंद्रीय राजभाषा विभाग की सचिव अंशुली आर्या ने भी अपने-अपने विचार रखे।

जयपुर के सेंट्रल पार्क में सैर पर निकले राजस्थान के मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा
जयपुर, 16 दिसम्बर (भाषा) राजस्थान के मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने सोमवार सुबह यहां सेंट्रल पार्क में सैर की तथा वहां लोगों के साथ संवाद भी किया।

इस दौरान उन्होंने प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के ‘‘फिट इंडिया‘‘ अभियान के संकल्प को साकार करने की दिशा में अपना महत्वपूर्ण योगदान देने का संदेश दिया।

आधिकारिक बयान के अनुसार मुख्यमंत्री को अचानक अपने बीच पाकर लोग पहले तो आश्चर्यचकित हुए फिर उनके साथ ही कदमताल मिलाते हुए सैर करने लगे।

मुख्यमंत्री ने कहा कि हर व्यक्ति को सुबह-सुबह योग, व्यायाम या सुबह की सैर जरूर करनी चाहिए जिससे वे स्वस्थ रहेंगे तथा पूरे दिन ताजगी तथा ऊर्जावान रहते हुए काम करेंगे।

उन्होंने कहा कि हर व्यक्ति को शारीरिक गतिविधियों को बढ़ावा देना चाहिए। उन्होंने सेंट्रल पार्क स्थित प्राचीन मन्दिर महामाया दरबार और बालाजी मन्दिर में दर्शन किए। इसके बाद उन्होंने आमजन के साथ चाय पर चर्चा भी की। इस दौरान जन स्वास्थ्य एवं अभियांत्रिकी मंत्री कन्हैयालाल एवं बड़ी संख्या में आमजन मौजूद रहे।

राजस्थान के मुख्यमंत्री शर्मा ने सड़क दुर्घटना में घायल व्यक्ति को अस्पताल पहुंचाया
जयपुर, 11 दिसंबर (भाषा) राजस्थान के मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा के काफिले में शामिल एक सुरक्षा वाहन बुधवार को हादसे का शिकार हो गया जिसमें पांच पुलिसकर्मी और दो पर्यटक घायल हो गए। पुलिस के अनुसार यह हादसा जगतपुरा इलाके में उस समय हुआ जब एक अनियंत्रित टैक्सी कार उनके काफिले में जा घुसी और काफिले के आगे चल रहे सुरक्षा वाहन को टक्कर मार दी।

हादसे में घायल एक व्यक्ति को मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने अपने वाहन से अस्पताल पहुंचवाया। अन्य घायलों को भी अस्पताल में भर्ती कराया गया।

रामनगरिया के थानाधिकारी अरुण कुमार ने बताया कि मुख्यमंत्री का काफिला जगतपुरा रोड से जा रहा था तभी एक टैक्सी ने गलत दिशा से आकर मुख्यमंत्री के काफिले में शामिल वाहन को टक्कर मार दी।

उन्होंने कहा कि घटना में एक अन्य टैक्सी भी काफिले के वाहन से टकरा गई।

कुमार ने बताया, "मुख्यमंत्री ने अपनी गाड़ी रोकी और हादसे में घायल को तुरंत गाड़ी में महात्मा गांधी अस्पताल पहुंचाया। दूसरे घायल को हल्की चोटें आने के कारण नजदीकी अस्पताल ले जाया गया।"

उन्होंने बताया, "मुख्यमंत्री का काफिला सामान्य रूप से आगे बढ़ रहा था और यातायात को रोका नहीं गया था। मुख्यमंत्री ने मामले की जानकारी ली और एंबुलेंस आने का इंतजार करने के बजाय गंभीर रूप से घायल व्यक्ति को अपनी गाड़ी में अस्पताल ले गए।"

थानाधिकारी ने बताया कि हादसे में पांच पुलिसकर्मी और दो पर्यटक घायल हो गए, जिन्हें अस्पताल में भर्ती कराया गया है। मुख्यमंत्री ने अस्पताल में घायलों से मुलाकात कर उनका हालचाल जाना।

हादसा एनआरआई सर्किल पर अक्षय पात्र मंदिर के पास उस समय हुआ जब मुख्यमंत्री एक समारोह में भाग लेने जा रहे थे। गलत दिशा से आ रही कार सुरक्षा में लगे वाहन से जा टकराई। एक अन्य वाहन बचने के प्रयास में सड़क पर बने ‘डिवाइडर’ से टकरा गया।

राजस्थान में हर साल मनाया जाएगा प्रवासी दिवस: मुख्यमंत्री शर्मा
जयपुर, 10 दिसंबर (भाषा) मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने मंगलवार को कहा कि राजस्थान में हर साल दस दिसंबर को 'प्रवासी राजस्थान दिवस' मनाया जाएगा।

शर्मा ने कहा कि साथ ही सरकार में प्रवासी राजस्थानियों के लिए एक विशेष विभाग बनाया जाएगा।

मुख्यमंत्री यहां “राइजिंग राजस्थान ग्लोबल इन्वेस्टमेंट समिट“ के “प्रवासी राजस्थानी कॉन्क्लेव“ को संबोधित कर रहे थे।

उन्होंने कहा, “देश दुनिया में प्रवासी राजस्थानियों की मेहनत, कर्मठता और लगन से राजस्थान गौरवान्वित हुआ है। हमारी सरकार ने यह निर्णय किया है कि प्रवासी राजस्थानियों के हितों को ध्यान में रखते हुए उनके लिए एक विशेष विभाग बनाया जाएगा।”

शर्मा ने कहा कि इसके साथ ही हर साल 10 दिसंबर को प्रवासी राजस्थानी दिवस के रूप में मनाया जाएगा।

उन्होंने कहा कि सरकार ने राज्य में पहली बार हर साल 'प्रवासी राजस्थानी सम्मान' देने का निर्णय क‍िया है।

मुख्यमंत्री ने कहा कि प्रवासी राजस्थानियों के परिवारों को किसी तरह की समस्या आती है, तो इसके लिए हर जिले में 'सिंगल प्वाइंट कॉन्टैक्ट' बनाया जाएगा।

राजस्थान की औद्योगिक समृद्धि की आधारशिला है राइजिंग राजस्थान निवेश सम्मेलन : भजनलाल शर्मा
जयपुर, आठ दिसंबर (भाषा) राजस्थान के मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने कहा कि राइजिंग राजस्थान वैश्विक निवेश सम्मेलन एक कार्यक्रम नहीं, बल्कि राज्य की औद्योगिक समृद्धि की आधारशिला है।

उन्होंने कहा कि राजस्थान में खनिज, प्राकृतिक गैस, पर्यटन, शिक्षा, चिकित्सा, ऑटोमोबाइल समेत विभिन्न क्षेत्रों में निवेश की अपार संभावनाएं हैं।

शर्मा ने रविवार को भारतीय उद्योग परिसंघ (सीआईआई) की राष्ट्रीय परिषद के सदस्यों को संबोधित करते हुए ये बातें कहीं।

उन्होंने कहा कि सीआईआई ने सम्मेलन के आयोजन में महत्वपूर्ण भूमिका निभाने के साथ ही निवेशकों और राज्य सरकार के बीच एक मजबूत सेतु का कार्य किया है।

प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी सोमवार से यहां सम्मेलन का उद्घाटन करेंगे। तीन दिवसीय शिखर सम्मेलन में 32 देश भाग लेंगे, जिसमें 17 ‘भागीदार देश’ होंगे।

सम्मेलन में भाग लेने वाले देश के प्रमुख उद्योगपतियों में कुमार मंगलम बिड़ला, अनिल अग्रवाल, गौतम अदाणी, आनंद महिंद्रा, संजीव पुरी, अजय एस. श्रीराम शामिल हैं।

राजस्थान के नये मुख्यमंत्री का शपथ ग्रहण शुक्रवार को, प्रधानमंत्री मोदी रहेंगे मौजूद
जयपुर, 14 दिसंबर (हि.स.)। राजस्थान के मनोनीत मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा और दो उप मुख्यमंत्री दीया कुमारी व प्रेमचंद बैरवा शुक्रवार को सुबह 11 बजे शपथ लेंगे। शपथ ग्रहण समारोह में प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी, गृह मंत्री अमित शाह और भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा शामिल होंगे।

कार्यक्रम को लेकर भाजपा के प्रदेश पदाधिकारियों को अलग-अलग जिम्मेदारियां सौंपी गई हैं। अल्बर्ट हॉल (रामनिवास बाग) के बाहर होने वाले इस समारोह को भव्य बनाने के लिए तैयारियां की जा रही हैं। शपथ ग्रहण में प्रधानमंत्री मोदी की गारंटियों की भी झलक देखने को मिलेगी। समारोह स्थल पर भाजपा के झंडों और होर्डिंग काउंटर सहित प्रधानमंत्री मोदी की जन कल्याणकारी योजनाओं वाले पोस्टर और बैनर लगाए गए हैं।

भाजपा के प्रदेश मीडिया संयोजक प्रमोद वशिष्ठ ने बताया कि केंद्र के नेताओं और मुख्यमंत्रियों को भी समारोह के लिए निमंत्रण भेजे गए हैं। मुख्यमंत्री और उपमुख्यमंत्रियों के शपथ ग्रहण समारोह के लिए भाजपा ने प्रदेश के लाखों कार्यकर्ताओं को निमंत्रण भिजवाया है। शपथ ग्रहण समारोह के लिए राजस्थान सहित अन्य राज्यों के विशिष्ट लोगों को भी निमंत्रण भेजे जा रहे हैं। इसमें प्रबुद्धजनों सहित राजनीतिक और सामाजिक क्षेत्र के प्रतिष्ठित लोग शामिल हैं। इसके अलावा खेल जगत और साहित्यिक जगत के खास लोगों को भी शपथ ग्रहण समारोह के लिए बुलावा भेजा जा रहा है।

शपथ ग्रहण समारोह से पहले राजधानी के मुख्य मार्गों और प्रवेश मार्गों को सजाया जा रहा है। समारोह को लेकर पूरे एरिया का ट्रैफिक 14 दिसंबर की सुबह से 15 दिसंबर की दोपहर तीन बजे तक बंद रहेगा।रामनिवास बाग के अंदर संचालित होने वाला यातायात शुक्रवार दोपहर तीन बजे तक करीब 32 घंटे बंद रहेगा। हालांकि, रामनिवास बाग के बाहरी रास्ताें पर अति आवश्यक सेवाओं के वाहनों का आवागमन निर्बाध रहेगा। एसएमएस अस्पताल में दिखाने के लिए मरीज एवं उनके परिजन आ-जा सकेंगे।

जेडीए चौराहा जेएलएन मार्ग की ओर से आने वाले वाहनाें काे त्रिमूर्ति सर्किल से नारायण सिंह तिराहा व धर्मसिंह सर्किल की तरफ डायवर्ट किया जाएगा। सूचना केंद्र तिराहा से आरोग्य पथ तिराहा की तरफ जाने वाले यातायात को सीधा टोंक रोड पर संचालित किया जाएगा। सांगानेरी गेट की तरफ से रवीन्द्र रंगमंच, एमडी रोड से म्यूजियम रोड और रामनिवास बाग में एमजीडी की तरफ का गेट बंद रहेगा।

न्यू गेट, एमआई रोड, सांगानेरी गेट से रामनिवास बाग से निकले वाले यातायात को एमआई रोड की तरफ डायवर्ट करेंगे। आगरा रोड की रोडवेज व निजी बसें सिन्धी कैम्प से अजमेर रोड सोडाला चौराहा, 200 फीट चौराहा, किसान धर्म कांटा न्यू सांगानेर रोड, बी-2 बाइपास, जवाहर सर्किल, जगतपुरा सीबीआई फाटक, खो-नागोरियान रोड, आगरा रोड से आ व जा सकेगी।

राजस्थान के सीएम का प्रोफाइल: चार बार भाजपा के प्रदेश महामंत्री रहे भजन लाल शर्मा
जयपुर, 12 दिसंबर (हि.स.)। भारतीय जनता पार्टी ने राजस्थान में इस बार ब्राह्मण चेहरे पर भरोसा जताते हुए भजन लाल शर्मा को राज्य का नया मुख्यमंत्री बनाया है। 56 साल के शर्मा भाजपा के चार प्रदेश अध्यक्षों के साथ भाजपा के प्रदेश महामंत्री रहे हैं।

उन्होंने राजस्थान यूनिवर्सिटी से 1993 में राजनीति में एमए की डिग्री हासिल की है। वह भरतपुर के रहने वाले हैं। राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ से जु़ड़े होने के कारण भाजपा में उनकी गहरी पकड़ है। केंद्रीय पर्यवेक्षक राजनाथ सिंह, विनोद तावड़े और सरोज पांडेय की मौजूदगी में उन्हें विधायक दल का नेता चुना गया। शर्मा पहली बार जयपुर की सांगानेर विधानसभा सीट से चुनाव लड़े और जीते। उन्हें मौजूदा विधायक अशोक लाहोटी का टिकट काटकर उम्मीदवार बनाया गया था। उन्होंने इस चुनाव में कांग्रेस प्रत्याशी पुष्पेंद्र भारद्वाज को 48 हजार 81 वोटों से शिकस्त देकर बड़ी जीत दर्ज की।

विधानसभा चुनाव में प्रचार-प्रसार के दौरान कांग्रेस ने भरतपुर के रहने वाले भजन लाल शर्मा पर बाहरी होने का आरोप लगाया था। कांग्रेस ने सांगानेर की जनता से बाहरी प्रत्याशी को वोट न देकर शिकस्त देने की मांग की थी। इसके बावजूद भजन लाल शर्मा ने इस सीट से बड़ी जीत दर्ज की। वे संघ और संगठन, दोनों के करीबी माने जाते हैं।

विधायक दल का नेता चुने जाने के बाद भजन लाल शर्मा ने कहा कि वे भाजपा के सभी नेताओं के साथ मिलकर राजस्थान का सर्वांगीण विकास करेंगे। भजनलाल शर्मा को सांगानेर से विधायक अशोक लाहोटी का टिकट काटकर उतारा गया था।

राजस्थान के नए मुख्यमंत्री बने भजन लाल शर्मा की नेटवर्थ की बात करें तो ये करोड़पति हैं और इनके पास कुल 1.40 करोड़ रुपये की संपत्ति है, जबकि देनदारी 35 लाख रुपये है। विधानसभा चुनाव में दिए गए संपत्ति के ब्योरे से संबंधित हलफनामे के मुताबिक राजस्थान के नए सीएम भजन लाल शर्मा की कुल नेटवर्थ में से 1 लाख 15 हजार रुपये कैश है, जबकि विभिन्न बैंकों में उनके अकाउंट में करीब 11 लाख रुपये डिपॉजिट हैं। इनके पास तीन तोला सोना है, जिसकी कीमत 1,80,000 रुपये है। इनके पास एलआईसी और एचडीएफसी लाईफ की दो इंश्योरेंस पॉलिसियां हैं, जो कि 2,83,817 रुपये की हैं। इसके अलावा वाहनों की बात करें तो नए मुख्यमंत्री के नाम पर एक टाटा सफारी है, जिसकी कीमत हलफनामे में 5 लाख रुपये बताई गई है। इसके अलावा एक टीवीएस विक्टर मोटर साइकिल है, जिसकी 35 हजार रुपये कीमत है।

भजनलाल शर्मा के सिर सजा राजस्थान का ताज
जयपुर। सांगानेर से विधायक भजनलाल शर्मा राजस्थान के नये मुख्यमंत्री होंगे। उन्हें मंगलवार को भाजपा विधायक दल का नेता चुना गया है। इसके साथ ही विधायक दिया कुमारी और प्रेमचंद बैरवा उप मुख्यमंत्री होंगे। वासुदेव देवनानी को विधानसभा अध्यक्ष बनाया गया है।

प्रदेश कार्यालय में हुई विधायक दल की बैठक में भाजपा हाईकमान द्वारा तय किए गए नाम का ऐलान किया गया और उस नाम पर सभी की सहमति बन गई। सूत्रों के मुताबिक नए मुख्यमंत्री के नाम का प्रस्ताव वसुंधरा राजे ने ही रखा। भजनलाल शर्मा मूलत: भरतपुर के रहने वाले हैं। फिलहाल वे प्रदेश महामंत्री के पद पर भी थे।

राज्यपाल कलराज मिश्र से मंगलवार शाम यहां राजभवन में राजनाथ सिंह के नेतृत्व में भारतीय जनता पार्टी के उच्चस्तरीय शिष्टमंडल ने मुलाकात की। भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष सीपी जोशी ने राज्यपाल मिश्र के समक्ष राजस्थान में मुख्यमंत्री के रूप में भजन लाल शर्मा के नाम का पत्र प्रस्तुत किया। उन्हें विधायक दल का नेता चुने जाने संबंधी पत्र भी सौंपा। राज्यपाल मिश्र को रक्षा मंत्री और पर्यवेक्षक भारतीय जनता पार्टी राजनाथ सिंह ने इस दौरान अपने एक सौ पंद्रह विधायकों की सूची भी प्रस्तुत की।