Mohan Yadav - Loktej

सड़क पर उतरा मध्यप्रदेश के मुख्यमंत्री का हेलीकॉप्टर
इंदौर, 20 दिसंबर (भाषा) मध्यप्रदेश के इंदौर में प्रशासन ने शुक्रवार को अनूठा कदम उठाते हुए मुख्यमंत्री मोहन यादव के दौरे के लिए सीमेंट-कंक्रीट की एक नवनिर्मित सड़क को हेलीपेड की तरह इस्तेमाल किया। अधिकारियों ने यह जानकारी दी।

उन्होंने बताया कि शहर के लव-कुश चौराहे से बाईपास तक बन रही करीब नौ किलोमीटर लंबी सड़क के एक नवनिर्मित हिस्से पर मुख्यमंत्री यादव का हेलीकॉप्टर उतरा और यहीं से आगर के लिए रवाना हुआ।

अधिकारियों ने बताया कि इंदौर विकास प्राधिकरण (आईडीए) की बनाई जा रही 60 मीटर चौड़ी सड़क की कुल लागत 185 करोड़ रुपये है।

आईडीए के मुख्य कार्यकारी अधिकारी (सीईओ) रामप्रकाश अहिरवार ने "पीटीआई-भाषा" को बताया, "प्रशासन और लोक निर्माण विभाग के अफसरों के निरीक्षण के बाद इस सड़क को मुख्यमंत्री का हेलीकॉप्टर उतारे जाने के लिए सुरक्षित पाया गया।"

उन्होंने बताया कि सड़क को आम लोगों के आवागमन के लिए अभी खोला नहीं गया है।

चश्मदीदों ने बताया कि मुख्यमंत्री का हेलीकॉप्टर उतरने के मद्देनजर सड़क के दोनों ओर बैरिकेड लगाकर पुलिस बल तैनात किया गया था।

इस बीच, प्रमुख विपक्षी दल कांग्रेस ने सड़क पर मुख्यमंत्री का हेलीकॉप्टर उतारे जाने को लेकर प्रदेश सरकार पर कटाक्ष किया है।

प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष जीतू पटवारी ने सोशल मीडिया मंच "एक्स" पर मुख्यमंत्री को संबोधित करते हुए लिखा, "कर्ज, अपराध, भ्रष्टाचार और ‘कमीशन’ के प्रदेश में सड़कों को लेकर भी नए खुलासे हुए हैं। मैं उम्मीद करता हूं कि भ्रष्टाचार के खुले व्यापार से बनी ऐसी सड़कों पर भी आपका हेलीकॉप्टर जरूर उतरेगा।’’

मुख्यमंत्री मोहन यादव की प्रधानमंत्री मोदी से भेंट, निवेशक सम्मेलन के उद्घाटन के लिए किया आमंत्रित
नयी दिल्ली, 10 दिसंबर (भाषा) मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री डॉ मोहन यादव ने मंगलवार को यहां प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी से मुलाकात की और उन्हें इस साल प्रदेश में होने वाले वैश्विक निवेशक सम्मेलन के उद्घाटन के लिए आमंत्रित किया।

एक आधिकारिक बयान में कहा गया कि मुख्यमंत्री ने केन-बेतवा नदी जोड़ो परियोजना के भूमिपूजन के लिए भी प्रधानमंत्री को आमंत्रित किया।

यादव ने संसद भवन में हुई इस मुलाकात के दौरान प्रधानमंत्री को प्रदेश में चलाई जा रहीं जनकल्याणकारी योजनाओं के संबंध में विस्तृत जानकारी दी और उनका मार्गदर्शन प्राप्त किया।

बयान में कहा गया, ‘‘मुख्यमंत्री डॉ यादव ने प्रधानमंत्री मोदी को वर्ष 2025 में आयोजित होने वाली ग्लोबल इन्वेस्टर्स समिट के उद्घाटन के लिए आमंत्रित किया। इसके अलावा मुख्यमंत्री ने नदी जोड़ो अभियान के अंतर्गत केन-बेतवा लिंक परियोजना के भूमिपूजन के लिए भी प्रधानमंत्री मोदी को आमंत्रित किया।’’

मुख्यमंत्री ने बताया कि मध्य प्रदेश सरकार अपने कार्यकाल के एक वर्ष पूर्ण होने पर मुख्यमंत्री जन कल्याण अभियान की शुरुआत करने जा रही है, जो इस साल 11 दिसंबर से 26 जनवरी 2025 तक चलाया जाएगा।

उन्होंने बताया कि इसी अवधि में मुख्यमंत्री जन कल्याण पर्व आयोजित किया जाएगा जो प्रदेश के समग्र विकास और जनहित पर आधारित होगा।

उन्होंने बताया कि इस अभियान का मुख्य उद्देश्य युवा, नारी, किसान और गरीब कल्याण की चिन्हित योजनाओं के माध्यम से शत प्रतिशत लक्ष्य हासिल करना है।

भाषा ब्रजेन्द्र

ब्रजेन्द्र वैभव

वैभव

मप्र के नए मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने प्रधानमंत्री की मौजूदगी में ली शपथ
भोपाल, 13 दिसंबर (हि.स.)। डॉ. मोहन यादव मध्य प्रदेश के 19वें मुख्यमंत्री बन गए हैं। बुधवार को प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी की उपस्थिति में राज्यपाल मंगुभाई पटेल ने राजधानी भोपाल के मोतीलाल नेहरू स्टेडियम में आयोजित समारोह में उन्हें पद और गोपनीयता की शपथ दिलाई। इसके साथ ही राज्यपाल पटेल ने जगदीश देवड़ा और राजेंद्र शुक्ल को उप मुख्यमंत्री पद की शपथ दिलाई।

शपथ ग्रहण समारोह में नवनिर्वाचित विधायक, भाजपा पदाधिकारी और बड़ी संख्या में कार्यकर्ता, स्वयंसेवक और आम नागरिक उपस्थित थे। शपथ ग्रहण समारोह में केन्द्रीय गृह और सहकारिता मंत्री अमित शाह, केन्द्रीय सड़क परिवहन एवं राजमार्ग मंत्री नितिन गडकरी और केन्द्रीय नागरिक विमानन और इस्पात मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया मौजूद थे। समारोह में कई राज्यों के मुख्यमंत्री शामिल हुए जिसमें उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ, महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे, गुजरात के मुख्यमंत्री भूपेन्द्र पटेल, मणिपुर के मुख्यमंत्री एन. बीरेन सिंह, नागालैंड के मुख्यमंत्री नेफ्यू रियो, मेघालय के मुख्यमंत्री कोंराड संगमा, महाराष्ट्र के उप मुख्यमंत्री देवेन्द्र फड़णवीस व अजीत पवार एवं नागालैंड के उप मुख्यमंत्री वाय. पैटन शामिल हुए। इसके साथ ही राज्य के पूर्व मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान, पूर्व केन्द्रीय मंत्री नरेन्द्र सिंह तोमर, पूर्व केंद्रीय मंत्री प्रह्लाद पटेल, पूर्व मंत्री नरोत्तम मिश्रा तथा बड़ी संख्या में जनप्रतिनिधि समारोह में मौजूद रहे।

पुलिस बैंड द्वारा राष्ट्रगान की धुन के साथ आरंभ हुए शपथ ग्रहण समारोह का संचालन मुख्य सचिव वीरा राणा ने किया। समारोह में देश के प्रमुख साधु-संत भी सम्मिलित हुए। कार्यक्रम का समापन पुलिस बैंड द्वारा राष्ट्रगान की धुन के साथ हुआ।

प्रधानमंत्री के पहुंचने पर स्वागत

इससे पहले प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी का एयरफोर्स के विशेष विमान से भोपाल के राजकीय विमानतल पर आगमन पर जन-प्रतिनिधियों ने उनकी अगवानी की। विमानतल से प्रधानमंत्री मोदी शपथ ग्रहण समारोह में शामिल होने के लिए सेना के हेलिकॉप्टर से मोतीलाल नेहरू परेड मैदान पहुंचे।

उप्र में भी मोहन यादव को तुरूप के पत्ते की तरह प्रयोग करेगी भाजपा, सपा से खिसक सकता है यादव वोट
लखनऊ, 12 दिसम्बर (हि.स.)। मोहन यादव मध्य प्रदेश ही नहीं, उप्र की राजनीति को भी निश्चित ही प्रभावित करेंगे। भाजपा आज से ही तुरूक के पत्ते के रूप में प्रयोग करने की योजनाओं पर काम करने लगी है। सुलतानपुर जिले में ससुराल होने के कारण सहजता से वे यहां लोगों में अपनी बिरादरी के बीच अपनत्व की भावना जोड़ने में सफल हो सकते हैं। इससे सपा को अभी से खतरे का एहसास होने लगा है।

मोहन यादव को मध्य प्रदेश का मुख्यमंत्री घोषित किए जाने पर उनकी ससुराल सुलतानपुर में जश्न का माहौल है। ससुराली जनों के साथ मोहल्ले के लोग सोमवार को जश्न में शामिल हुए। ससुर ब्रह्मनंद और साले विवेकानंद को बधाई देने का सिलसिला जारी है। परिवार के सदस्यों को फोन पर प्रत्यक्ष मिलकर लोग बधाईयां दे रहे हैं। संघ के नेता पवनेश ने बताया कि करीब डेढ वर्ष पहले मोहन यादव आए थे।

भाजपा ने मोहन को सत्ता में हिस्सेदारी देकर इस वोट बैंक को अपने साथ लाने की कवायद कर रही है। यह तो बड़े पद की बात है, लेकिन भाजपा का यह प्लान पहले चल रहा था। उत्तर प्रदेश में यादव समाज 80 के दशक से ही बहुत जागरूक और सत्ता में हिस्सेदारी में रहा है। यही कारण है कि अखिलेश के सत्ता से बाहर होने के बाद से यादव समाज फिर सत्ता में हिस्सेदारी तलाशने लगा। भाजपा ने इसे अवसर बनाया। 2017 से ही यादवों में पकड़ मजबूत करने की कोशिश शुरू कर दी। उत्तर प्रदेश में इस समय खेल मंत्री गिरीश चंद्र यादव हों या राज्य सभा सांसद हरनाथ सिंह यादव, ये यादव समाज में भाजपा के बड़े चेहरे हैं। आजमगढ़ लोकसभा उपचुनाव में भाजपा दिनेश लाल यादव उर्फ निरहुआ को मैदान में उतारा।

उन्होंने अखिलेश परिवार के सबसे खास धर्मेंद्र यादव को चुनाव में हराया। अब मोहन यादव के साथ-साथ यूपी में भाजपा इन्हीं बड़े चेहरों के साथ 24 के चुनाव में उतरेगी ओर यादव वोट बैंक में और सेंध लगाने की कोशिश करेगी। केंद्र में जीत की हैट्रिक के लिए, भाजपा फिर से पार्टी शासित उत्तर प्रदेश पर बहुत अधिक भरोसा कर रही है, जहां यादव सबसे प्रमुख ओबीसी समूह हैं। उत्तर प्रदेश में लगभग नौ प्रतिशत यादवों का इटावा, बदायूं, मैनपुरी, फिरोजाबाद, इटावा, मैनपुरी, फैजाबाद, संत कबीर नगर, बलिया, जौनपुर और आज़मगढ़ सहित कई लोकसभा क्षेत्रों में लगभग निर्णायक प्रभाव है। जून 2022 में, सपा प्रमुख अखिलेश यादव द्वारा सीट खाली करने के बाद भाजपा के दिनेश लाल यादव निरहुआ ने लोकसभा उपचुनाव में आजमगढ़ जीता।

मोहन यादव की शादी 1994 में उत्तर प्रदेश के सुल्तानपुर के विवेकानंद नगर मोहल्ले में रहने वाले ब्रह्मानंद यादव की बेटी सीमा यादव से हुई थी। उनके ससुर बह्मानंद उस समय रीवां मध्यप्रदेश में एक इंटर कालेज में प्रधानाचार्य थे। उस समय मोहन विद्यार्थी परिषद के संगठन मंत्री थे। दोनों परिवार उसी समय संपर्क में आए। ब्रह्मानंद 1997 में रिटायर होने पर विद्याभारती में पूर्णकालिक रहे।

इस संबंध में वरिष्ठ पत्रकार और राजनीतिक विश्लेषक हर्ष वर्धन त्रिपाठी का कहना है कि मोहन यादव को म.प्र. का मुख्यमंत्री बनाने से निश्चय ही उप्र में भी असर पड़ेगा। अभी तक यही एक मात्र बिरादरी थी, जिस पर उप्र में भाजपा कोई प्रमुख असर नहीं डाल पा रही थी, लेकिन अखिलेश का घटता जनाधार यादव समाज को भी भाजपा की ओर ले जाने में सफल होगा।

मोहन यादव होंगे मप्र के नये मुख्यमंत्री
भोपाल, 11 दिसंबर (हि.स.)। मध्य प्रदेश में मुख्यमंत्री पद को लेकर संशय खत्म हो गया है। मोहन यादव प्रदेश के नए मुख्यमंत्री होंगे। सोमवार को हुई भाजपा विधायक दल की बैठक में यह तय किया गया है। बैठक के बाद मोहन यादव ने राजभवन पहुंच कर राज्यपाल मंगूभाई पटेल से मुलाकात की और सरकार बनाने का दावा पेश किया।

भाजपा के केन्द्रीय नेतृत्व द्वारा नियुक्त पर्यवेक्षकों हरियाणा के मुख्यमंत्री मनोहर लाल खट्टर, भाजपा सांसद के. लक्ष्मण और पार्टी नेता आशा लकड़ा की मौजूदगी में सोमवार शाम पार्टी के प्रदेश कार्यालय में विधायक दल की बैठक हुई, जिसमें मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने मोहन यादव को मुख्यमंत्री बनाने का प्रस्ताव रखा। इस प्रस्ताव पर विधायक दल ने मुहर लगाई।

शिवराज सिंह चौहान का इस्तीफा

विधायक दल की बैठक के बाद मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान राजभवन पहुंचे और राज्यपाल को अपना इस्तीफा सौंपा। राज्यपाल ने उनका इस्तीफा स्वीकार कर लिया। प्रदेश भाजपा अध्यक्ष वीडी शर्मा के मुताबिक विधायक दल की बैठक में भाजपा के वरिष्ठ नेता शिवराज सिंह चौहान ने विधायक दल के नए नेता के रूप में मोहन यादव का नाम प्रस्तावित किया। नरेंद्र सिंह तोमर, कैलाश विजयवर्गीय, प्रह्लाद पटेल और अन्य वरिष्ठ नेताओं ने प्रस्ताव का समर्थन किया।

प्रदेश के नए मुख्यमंत्री 58 वर्षीय मोहन यादव उज्जैन दक्षिण सीट से विधायक हैं। वह ओबीसी वर्ग से आते हैं। मोहन यादव 2013 में पहली बार उज्जैन दक्षिण सीट से विधायक बने थे। इसके बाद 2018 के विधानसभा चुनाव में वे दोबारा निर्वाचित हुए। 2 जुलाई 2020 को उन्होंने शिवराज सिंह चौहान के नेतृत्व वाली मध्य प्रदेश सरकार में कैबिनेट मंत्री के रूप में शपथ ली। वे मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान के नेतृत्व वाली पिछली सरकार में उच्च शिक्षा मंत्री रहे। इससे पहले 1982 में वह माधव विज्ञान महाविद्यालय छात्रसंघ के सह-सचिव भी रहे।

मुख्यमंत्री मनोनीत होने के बाद मोहन यादव ने मीडिया से बातचीत करते हुए कहा कि यह सिर्फ भाजपा ही है जो एक छोटे से कार्यकर्ता को इतनी बड़ी जिम्मेदारी देती है। उन्होंने कहा कि मैं इस नए दायित्व के लिए आभार व्यक्त करता हूं। निश्चित रूप से विकास के कारवां को हम आगे बढ़ाएंगे।

मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने ट्वीट के माध्यम से प्रतिक्रिया देते हुए कहा कि कर्मठ साथी मोहन यादव को भाजपा विधायक दल की बैठक में मध्य प्रदेश का मुख्यमंत्री मनोनीत किये जाने पर हार्दिक बधाई। मुझे विश्वास है कि प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के कुशल मार्गदर्शन में आप मध्य प्रदेश को प्रगति एवं विकास की नई ऊंचाइयों पर ले जाएंगे तथा जनकल्याण के क्षेत्र में नये कीर्तिमान रचेंगे। इस नई जिम्मेदारी के लिए बहुत-बहुत बधाई, शुभकामनाएं!

उज्जैन में मोहन यादव की धर्मपत्नी ने कहा कि भगवान महाकाल का आशीर्वाद है, पार्टी का आशीर्वाद है। बहुत खुशी की बात है। उन्होंने संघर्ष भी बहुत किया है। निश्चित रूप से आज उसी संघर्ष का परिणाम मिला है।