Kenya - Loktej

केन्या में नए कर कानून के खिलाफ नागरिक सड़कों पर, 39 की मौत
नैरोबी, 02 जुलाई (हि.स.)। केन्या में नए कर कानून के खिलाफ हो रहे देशव्यापी प्रदर्शन के दौरान पुलिस गोलीबारी में कम से कम 39 लोग मारे गए हैं। स्थानीय समाचार पत्र पीपल डेली की रिपोर्ट के अनुसार, सरकार और सुरक्षा एजेसिंयों की चेतावनी का नागरिकों पर कोई असर नहीं पड़ रहा है। नागरिक नए सिरे से सरकार के खिलाफ सड़कों पर उतरने की योजना बना रहे हैं।

केन्या नेशनल कमीशन ऑन ह्यूमन राइट्स के के मुताबिक केन्या में कर कानून के विरोध हुए देशव्यापी प्रदर्शनों में 39 लोग मारे गए हैं और 361 घायल हुए हैं। इसके अलावा 32 लोग लापता हैं। इस दौरान 627 प्रदर्शनकारियों को गिरफ्तार किया गया है। उधर, बिगड़ती कानून व्यवस्था से चिंतित केन्या के सुप्रीम कोर्ट ने सरकार को संवेदनशील क्षेत्रों में सुरक्षाबलों को तैनात करने का आदेश दिया है।

उल्लेखनीय है कि केन्या में मई में फाइनेंस विधेयक 2024 पेश किया गया था। रोजमर्रा के उपयोग की चीजों पर भारी-भरकम टैक्स लगाने का प्रस्ताव है। इस विधेयक को लेकर संसद में वोटिंग हुई। करीब 195 सांसदों में से 106 ने इसके पक्ष में वोट किया। इसकी भनक लगते ही सड़कों पर प्रदर्शन शुरू हो गया। आक्रोशित भीड़ ने संसद में आग लगा दी। स्थिति संभालने के लिए पुलिस को आंसू गैस के गोले दागने पड़े। केन्या के राष्ट्रपति विलियम रूटो ने कहा है कि हिंसा और अराजकता के खिलाफ सख्त रुख अपनाया जाएगा। केन्या में जारी उपद्रव से भारत चिंतित है। केन्या में 80 हजार से एक लाख तक भारतीय रहते हैं।

केन्या के लामू बंदरगाह पर पहली बार पहुंचा भारतीय नौसेना का जहाज 'सुमेधा'
नई दिल्ली, 10 दिसंबर (हि.स.)। अफ्रीका में चल रही लंबी दूरी की तैनाती के एक हिस्से के रूप में भारतीय नौसेना का जहाज ‘सुमेधा’ केन्या के लामू बंदरगाह पहुंच गया है। हाल ही में विकसित केन्या के इस बंदरगाह पर पहली बार भारतीय नौसेना जहाज का कोई जहाज गया है, जो पहली बंदरगाह कॉल का प्रतीक है। यह जहाज विशाखापत्तनम स्थित भारतीय नौसेना के पूर्वी बेड़े का हिस्सा है और पूर्वी नौसेना कमान के फ्लैग ऑफिसर कमांडिंग-इन-चीफ के परिचालन कमान के तहत कार्य करता है।

पोर्ट कॉल के दौरान दोनों नौसेनाओं के कर्मी पेशेवर बातचीत, डेक दौरे और खेल आदान-प्रदान की एक विस्तृत श्रृंखला में शामिल होंगे, जिसका उद्देश्य आपसी सहयोग बढ़ाना और सर्वोत्तम प्रथाओं का आदान-प्रदान करना है। यात्रा के हिस्से के रूप में एक संयुक्त योग सत्र, डेक रिसेप्शन, चिकित्सा शिविर और एक समुद्री साझेदारी अभ्यास की योजना बनाई गई है।

आईएनएस सुमेधा भारतीय नौसेना की स्वदेशी रूप से विकसित सरयू-श्रेणी की तीसरी श्रेणी का जहाज है। इसे 07 मार्च, 2014 को नौसेना में कमीशन किया गया। जहाज को स्वतंत्र रूप से और बेड़े के संचालन के समर्थन में कई भूमिकाओं के लिए तैनात किया गया है। यह जहाज हथियारों और सेंसरों की एक श्रृंखला से सुसज्जित है और बहु-भूमिका वाले हेलीकॉप्टर ले जा सकता है।

भारतीय नौसेना के 'दोस्ती के पुल' बनाने और मित्र देशों के साथ अंतरराष्ट्रीय सहयोग को मजबूत करने के मिशन के हिस्से के रूप में भारतीय नौसेना के जहाजों को नियमित रूप से विदेशों में तैनात किया जाता है। जहाज की यह यात्रा प्रधानमंत्री के 'क्षेत्र में सभी के लिए सुरक्षा और विकास' (एसएजीएआर) के दृष्टिकोण के अनुरूप है और भारत-अफ्रीकी संबंधों को आगे बढ़ाने का प्रयास है।