FOSTTA - Loktej

सूरत : मिलेनियम मार्केट में FOSTTA का फायर अवेयरनेस प्रोग्राम सफल, व्यापारियों को सुरक्षा के टिप्स
सूरत। सूरत के मिलेनियम मार्केट-1 परिसर में फायर सेफ्टी को लेकर एक महत्वपूर्ण जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किया गया, जिसमें व्यापारियों को आग से बचाव और सुरक्षा उपायों की विस्तृत जानकारी दी गई।

फेडरेशन ऑफ सूरत ट्रेड एन्ड टेक्सटाईल एसोसिएशन  (फोस्टा)  द्वारा 17 मार्च 2026 को आयोजित इस कार्यक्रम में पुलिस और फायर विभाग के संयुक्त आकलन के तहत फायर अवेयरनेस प्रोग्राम सफलतापूर्वक संपन्न हुआ।

कार्यक्रम में कानन देसाई (डीसीपी, ज़ोन-2), आर.जे. चौव्हाण  (पीआई, सलाबतपुरा) और क्रिष्णा मोढ (फायर ऑफिसर) के साथ टोरंट पावर के अधिकारी भी मौजूद रहे।

अधिकारियों ने व्यापारियों को फायर सेफ्टी के नियमों, सावधानियों और आपात स्थिति में उठाए जाने वाले जरूरी कदमों के बारे में विस्तार से जानकारी दी।

साथ ही, दुकानों में सुरक्षा मानकों का पालन करने, बिजली के लोड की नियमित जांच कराने और आरसीसीबी (रेज़िडुअल करंट सर्किट ब्रेकर) जैसे सुरक्षा उपकरणों का उपयोग करने की सलाह दी गई।

अधिकारियों ने व्यापारियों से अपील की कि वे अपनी दुकानों में सभी आवश्यक सुरक्षा उपाय अपनाएं, ताकि किसी भी अप्रिय घटना से बचा जा सके।

कार्यक्रम में मौजूद व्यापारियों ने इस पहल की सराहना करते हुए भविष्य में भी ऐसे जागरूकता कार्यक्रम नियमित रूप से आयोजित करने की मांग की।

सूरत : सी.आर. पाटिल के जन्मदिवस पर फोस्टा का सेवा कार्यक्रम, 750 स्वच्छता कर्मियों को वस्त्र वितरित
सूरत : फेडरेशन ऑफ सूरत ट्रेड एन्ड टेक्सटाइल एसोसिएशन (फोस्टा) द्वारा केंद्रीय जलशक्ति मंत्री एवं सूरत के सांसद सी. आर. पाटिल के जन्मदिवस के अवसर पर शनिवार को एक सेवा कार्यक्रम का आयोजन किया गया। यह कार्यक्रम शाम 6 बजे मिलेनियम मार्केट-1  परिसर में आयोजित हुआ, जो सफलतापूर्वक संपन्न हुआ।

इस अवसर पर केंद्रीय मंत्री सी.आर. पाटिल के हाथों लिम्बायत और सेंट्रल जोन के लगभग 750 स्वच्छता कर्मियों को वस्त्र वितरित किए गए। कार्यक्रम के माध्यम से शहर की स्वच्छता व्यवस्था में अहम भूमिका निभाने वाले सफाई कर्मियों के प्रति सम्मान और कृतज्ञता व्यक्त की गई।

कार्यक्रम में बड़ी संख्या में टेक्सटाइल व्यापारी, सामाजिक कार्यकर्ता और गणमान्य नागरिक उपस्थित रहे। सभी ने मिलकर सेवा कार्य के माध्यम से सी.आर. पाटिल का जन्मदिवस मनाया और उनके स्वस्थ, सुखी तथा दीर्घायु जीवन की कामना की।

फोस्टा के अध्यक्ष कैलाश हाकिम ने इस अवसर पर कहा कि समाज के लिए निरंतर कार्य करने वाले स्वच्छता प्रहरियों का सम्मान करना हम सभी की जिम्मेदारी है। उन्होंने कहा कि सूरत को स्वच्छता के क्षेत्र में अग्रणी बनाए रखने में इन कर्मियों का योगदान अत्यंत महत्वपूर्ण है।

उन्होंने यह भी बताया कि फोस्टा द्वारा भविष्य में भी ऐसे सेवा कार्यों का आयोजन किया जाता रहेगा। कार्यक्रम का सफल आयोजन फोस्टा के पदाधिकारियों, टेक्सटाइल व्यापारियों और सहयोगियों के संयुक्त प्रयास से संभव हो सका।

सूरत : सूरत टेक्सटाइल के इतिहास में स्वर्णिम अध्याय, FOSTTA के मंच पर पहली बार साथ आए GTU और VNSGU
सूरत। टेक्सटाइल उद्योग में नवाचार और तकनीकी विकास को बढ़ावा देने के उद्देश्य से शुक्रवार, 6 मार्च 2026 को सायं 4 बजे  फेडरेशन ऑफ सूर ट्रेड एन्ड टेक्सटाइल एसोसिएशन (फोस्टा)  के बोर्डरूम में एक महत्वपूर्ण इंडस्ट्री-एकेडेमिया मीटिंगआयोजित की गई।

यह बैठक गुजरात टेक्निकल युनिवर्सिटी  (जीटीयू) और वीर नर्मद दक्षिण गुजरात युनिवर्सिटी (वीएनएसजीयू) के संयुक्त तत्वावधान में आयोजित की गई, जिसमें MSME इकाइयों, टेक्सटाइल उद्योग से जुड़े उद्यमियों, शोधकर्ताओं, स्टार्टअप्स तथा इन्क्यूबेशन सेंटर के प्रतिनिधियों ने उत्साहपूर्वक भाग लिया।

फोस्टा अध्यक्ष कैलास हाकिम ने अपने संबोधन में कहा कि सूरत का टेक्सटाइल उद्योग देश की अर्थव्यवस्था में महत्वपूर्ण योगदान देता है। वैश्विक प्रतिस्पर्धा को देखते हुए टेक्नोलॉजी, रिसर्च और नवाचार को अपनाना अत्यंत आवश्यक है। उन्होंने कहा कि उद्योग और शिक्षा जगत के मजबूत सहयोग से नई तकनीकों, स्टार्टअप्स और आधुनिक उत्पादन प्रणालियों को बढ़ावा मिलेगा।

इस अवसर पर राजु गज्जर, वाइस चांसलर, गुजरात टेक्निकल युनिवर्सिटी, ने बताया कि वर्तमान में विश्वविद्यालय के माध्यम से लगभग 840 स्टार्टअप संचालित हो रहे हैं और आने वाले समय में इनकी संख्या बढ़ने की संभावना है। उन्होंने कहा कि सरकार की विभिन्न फंडिंग योजनाओं के माध्यम से युवाओं को अपने नवाचार और स्टार्टअप को आगे बढ़ाने में सहायता मिल रही है।

वहीं डॉ. किशोर सिंह चावडा, वाइस चांसलर, वीर नर्मद दक्षिण गुजरात युनिवर्सिटी, ने बताया कि विश्वविद्यालय परिसर में इनोवेशन और रिसर्च के लिए विशेष भवन तैयार किया गया है। यहां विद्यार्थी और उद्योगपति मिलकर नई पहल, शोध और तकनीकी प्रोजेक्ट्स पर कार्य कर सकते हैं।

फोस्टा के महामंत्री दिनेश कटारिया ने सुझाव दिया कि अहमदाबाद की तर्ज पर सूरत में भी टेक्सटाइल उद्योग के लिए R&D सेंटर और सेंटर ऑफ एक्सीलेंस स्थापित किया जाना चाहिए, जिससे नई पीढ़ी के व्यापारियों को तकनीकी प्रशिक्षण मिल सके और सूरत वैश्विक स्तर पर टेक्सटाइल हब के रूप में और मजबूत हो सके।

मीटिंग में युवा उद्यमियों संदीप केडिया, नूपुर मोदी, श्रीकांत चांडक, करण जुनेजा, कपिल पुरोहित और हितेन भाई सहित अन्य व्यापारियों ने भी अपने विचार साझा किए।

इस दौरान नेशनल प्रोडक्टीविटी काउन्सिल के डिप्टी डायरेक्टर चंदन चौधरी ने बताया कि ‌इंटरनेट ऑफ थिंग्स (IoT) तकनीक के माध्यम से सिलाई मशीनों से लेकर बड़ी औद्योगिक मशीनों तक को इंटरनेट से जोड़कर उनकी रियल-टाइम मॉनिटरिंग की जा सकती है। इससे प्रिडिक्टिव मेंटेनेंस, एनर्जी ऑप्टिमाइजेशन और उत्पादन क्षमता में वृद्धि संभव है। उन्होंने बताया कि गुजरात सरकार के सहयोग से RAMP योजना के अंतर्गत चयनित MSME इकाइयों को यह तकनीक निःशुल्क उपलब्ध कराई जाएगी।

बैठक के दौरान ऑटोमेशन, सस्टेनेबिलिटी, जल संरक्षण, एनर्जी एफिशिएंसी, इंडस्ट्री 4.0 अपनाना, डिजिटल ट्रांसफॉर्मेशन तथा मैन्युफैक्चरिंग में क्वालिटी इम्प्रूवमेंट जैसे विषयों पर विस्तार से चर्चा की गई।

मीटिंग में यह भी निर्णय लिया गया कि टेक्सटाइल उद्योग की समस्याओं को व्यवस्थित रूप से संकलित करने के लिए “वस्त्र उद्योग समस्या भंडार” बनाई जाएगी। साथ ही विद्यार्थियों के लिए इनोवेशन चैलेंजेस तथा एमएसएमई के लिए संयुक्त रिसर्च और कंसल्टेंसी प्रोजेक्ट्स शुरू करने पर भी सहमति बनी।

दोनों विश्वविद्यालयों ने स्पष्ट किया कि वे भविष्य में फेडरेशन ऑफ सूर ट्रेड एन्ड टेक्सटाइल एसोसिएशन (फोस्टा) के साथ मिलकर बड़े पैमाने पर कार्य करना चाहते हैं, ताकि टेक्सटाइल उद्योग को तकनीकी रूप से सशक्त बनाया जा सके और नई पीढ़ी के युवाओं को नवाचार के लिए प्रेरित किया जा सके।

इस पहल को सूरत के टेक्सटाइल उद्योग में तकनीकी उन्नयन, नवाचार और शोध आधारित विकास की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम माना जा रहा है।

सूरत : ‘टेक्सटाइल इनोवेशन’ पर इंडस्ट्री–एकेडेमिया मीटिंग 6 मार्च को
सूरत, 5 मार्च, 2026 – सूरत के ऐतिहासिक टेक्सटाइल उद्योग को आधुनिक तकनीक और वैश्विक प्रतिस्पर्धा के अनुकूल बनाने के लिए एक महत्वपूर्ण कदम उठाया जा रहा है।

फेडरेशन ऑफ सूरत ट्रेड एंड टेक्सटाइल एसोसिएशन (फोस्टा) द्वारा आगामी 6 मार्च, 2026 (शुक्रवार) को शाम 4:00 बजे एक विशेष 'इंडस्ट्री-एकेडेमिया मीटिंग' का आयोजन किया गया है। यह बैठक मिलेनियम टेक्सटाइल मार्केट-1 स्थित फोस्टा बोर्डरूम में संपन्न होगी।

यह आयोजन फोस्टा, गुजरात टेक्नोलॉजिकल यूनिवर्सिटी (जीटीयू) और वीर नर्मद दक्षिण गुजरात यूनिवर्सिटी (वीएनएसजीयू) के संयुक्त तत्वावधान में किया जा रहा है। इस बैठक में न केवल कपड़ा व्यापार के दिग्गज, बल्कि MSMEs, सार्वजनिक उपक्रमों के प्रतिनिधि, शोधकर्ता, स्टार्टअप संचालक और इन्क्यूबेशन सेंटर्स के विशेषज्ञ भी शामिल होंगे।

फोस्टा अध्यक्ष  कैलाश हाकिम ने इस पहल के महत्व को रेखांकित करते हुए कहा कि कपड़ा क्षेत्र की समस्याओं का समाधान अब केवल पारंपरिक तरीकों से संभव नहीं है।

उन्होंने बताया कि मुख्य उद्देश्य: टेक्सटाइल वैल्यू चेन की चुनौतियों की पहचान करना और उनके लिए टेक्नोलॉजी आधारित समाधान तैयार करना।

उद्योग और शैक्षणिक संस्थानों के बीच तालमेल बिठाकर स्टार्टअप आधारित नवाचार को बढ़ावा देना, जिससे गुजरात का टेक्सटाइल सेक्टर वैश्विक बाजार में मजबूती से खड़ा हो सके।

बैठक के दौरान भविष्य की जरूरतों को ध्यान में रखते हुए निम्नलिखित तकनीकी पहलुओं पर फोकस किया जाएगा।

ऑटोमेशन और इंडस्ट्री 4.0: मैन्युफैक्चरिंग प्रक्रिया का डिजिटलीकरण। सस्टेनेबिलिटी: जल संरक्षण (Water Conservation) और ऊर्जा दक्षता (Energy Efficiency)। गुणवत्ता सुधार: उत्पादन में अंतरराष्ट्रीय मानकों के अनुरूप क्वालिटी कंट्रोल।

इस मीटिंग में कुछ दूरगामी परिणाम देने वाली योजनाओं पर भी प्रस्ताव रखे जाएंगे, जिनमें शामिल हैं।  उद्योग की जटिल समस्याओं को संकलित करने के लिए एक विशेष डेटाबेस। इंजीनियरिंग और रिसर्च के छात्रों के लिए कपड़ा उद्योग से जुड़ी समस्याओं पर आधारित प्रतियोगिताएं। MSMEs के लिए शैक्षणिक संस्थानों के साथ मिलकर कंसल्टेंसी और रिसर्च प्रोजेक्ट्स की शुरुआत।

शिक्षा जगत और उद्योग के बीच की यह दूरी कम होने से सूरत का कपड़ा व्यापार न केवल तकनीकी रूप से समृद्ध होगा, बल्कि युवाओं के लिए नए स्टार्टअप और रोजगार के अवसर भी पैदा होंगे।

सूरत : ट्राइबल यूथ एक्सचेंज के तहत संकल्प मिल में औद्योगिक भ्रमण
सूरत। सूरत में औद्योगिक विकास की नई प्रेरणा के रूप में 26 फरवरी 2026 को प्रातः 11:00 बजे संकल्प डाइंग एंड प्रिंटिंग मिल में 17वें ट्राइबल यूथ एक्सचेंज प्रोग्राम के अंतर्गत लगभग 250 जनजातीय युवाओं का औद्योगिक भ्रमण कराया गया।

यह कार्यक्रम प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के “माय भारत” विजन के तहत युवा मामले और खेल मंत्रालय तथा गृह मंत्रालय के संयुक्त सहयोग से आयोजित किया जा रहा है। देश के विभिन्न राज्यों से आए युवाओं ने पहली बार सूरत के औद्योगिक विकास को नजदीक से देखा।

कार्यक्रम में मिनिस्ट्री ऑफ होम अफेयर्स के एएसओ संदीप कुमार तथा ‘माय भारत’ के डेप्युटी डायरेक्टर सचिन शर्मा विशेष रूप से उपस्थित रहे।

टेक्सटाइल उद्योग की आधुनिक तकनीकों से परिचय

मिल के अधिकारियों ने युवाओं को सूरत में निर्मित विभिन्न टेक्सटाइल उत्पादों की निर्माण प्रक्रिया की विस्तृत जानकारी दी। डाइंग, प्रिंटिंग और फिनिशिंग की आधुनिक तकनीकों का प्रदर्शन किया गया, जिससे प्रतिभागियों को टेक्सटाइल उद्योग की तकनीकी दक्षता और व्यापकता का प्रत्यक्ष अनुभव मिला।

फोस्टा अध्यक्ष ने बढ़ाया उत्साह

फेडरेशन ऑफ सूरत टेक्सटाइल ट्रेडर्स एसोसिएशन (फोस्टा) के अध्यक्ष एवं संकल्प मिल के निदेशक कैलाश हाकिम ने युवाओं को संबोधित करते हुए शिक्षा, कौशल विकास और आत्मनिर्भरता की दिशा में आगे बढ़ने का आह्वान किया। उन्होंने कहा कि सूरत की टेक्सटाइल इंडस्ट्री न केवल व्यापार का केंद्र है, बल्कि लाखों लोगों को रोजगार प्रदान कर आत्मनिर्भर भारत का सशक्त उदाहरण भी है।

उन्होंने युवाओं को बड़े सपने देखने और उन्हें साकार करने के लिए निरंतर प्रयासरत रहने का संदेश दिया।

इस अवसर पर संकल्प डाइंग एंड प्रिंटिंग मिल के निदेशक आलोकभाई और पार्थभाई, साउथ गुजरात चैंबर ऑफ कॉमर्स एंड इंडस्ट्री  से मनीष कापड़िया और परेश लाठिया भी उपस्थित रहे।

यह आयोजन सूरत की “सिल्क सिटी” के रूप में पहचान, उसकी उत्पादन क्षमता और सुव्यवस्थित औद्योगिक संरचना को दर्शाने के साथ-साथ गुजरात की अतिथि-परंपरा की सकारात्मक छवि प्रस्तुत करने की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम साबित हुआ।

सूरत : केंद्रीय बजट 2026–27 पर FOSTTA का सेमिनार, कपड़ा व्यापारियों को मिली विस्तृत जानकारी
सूरत। फेडरेशन ऑफ सूरत ट्रेड एन्ड टेक्सटाइल एसोसिएशन ( फोस्टा ) द्वारा केंद्रीय बजट 2026–27 के प्रावधानों को लेकर कपड़ा व्यापारियों को जागरूक करने के उद्देश्य से शुक्रवार, 6 फरवरी 2026 को शाम 4 बजे फोस्टा कार्यालय में एक महत्वपूर्ण सेमिनार का आयोजन किया गया।

इस सेमिनार में विशेषज्ञ चार्टर्ड अकाउंटेंट्स के पैनल ने बजट से जुड़े विभिन्न पहलुओं पर विस्तार से जानकारी दी। पैनल में सीए राजेश भाऊवाला, सीए प्रग्नेश जगशेठ, सीए मुकेश काबरा, सीए रोहित पोरवाल और सीए राहुल अग्रवाल शामिल रहे। कार्यक्रम में BJP सूरत महानगर महामंत्री  किशोर बिंदल एवं महामंत्री कालुभाई पटेल भी विशेष रूप से उपस्थित रहे।

सेमिनार को संबोधित करते हुए फोस्टा अध्यक्ष  कैलाश हाकिम ने कहा कि केंद्रीय वित्त मंत्री द्वारा प्रस्तुत बजट 2026–27 टेक्सटाइल और एमएसएमई सेक्टर के लिए विकासलक्षी है। उन्होंने कहा कि बजट में क्रेडिट लिमिट बढ़ाने, निर्यात प्रोत्साहन, मेगा टेक्सटाइल पार्क और स्किल डेवलपमेंट पर दिए गए विशेष फोकस से उद्योग को नई गति मिलेगी। यह बजट आत्मनिर्भर भारत, रोजगार सृजन और निर्यात वृद्धि को मजबूत आधार प्रदान करेगा।

सीए मुकेश काबरा ने जानकारी दी कि आयकर दरों में कोई बदलाव नहीं किया गया है, लेकिन कम्प्लायंस प्रक्रियाओं को सरल बनाया गया है। संशोधित रिटर्न (Revised Return) दाखिल करने की समय-सीमा तीन महीने बढ़ाई गई है, जिससे करदाताओं को राहत मिलेगी।

सीए प्रग्नेश जगशेठ ने बताया कि सरकार ने शेयर ट्रेडिंग में सिक्योरिटी ट्रांजैक्शन टैक्स (STT) बढ़ाकर F&O ट्रेडिंग को नियंत्रित करने का प्रयास किया है। इसके साथ ही, आयकर असेसमेंट के बाद प्री-डिपॉजिट की अनिवार्यता 20% से घटाकर 10% कर दी गई है, जिससे व्यापारियों के वर्किंग कैपिटल पर कम असर पड़ेगा।

सीए राजेश भाऊवाला ने सुझाव दिया कि फोस्टा के माध्यम से यूरोप और अमेरिका में होने वाले अंतरराष्ट्रीय टेक्सटाइल प्रदर्शनियों में सूरत के व्यापारियों के डेलिगेशन भेजे जाएँ, ताकि नए वैश्विक बाजार विकसित किए जा सकें।

सीए रोहित पोरवाल ने जीएसटी में किए गए दो महत्वपूर्ण सकारात्मक बदलावों की जानकारी दी। उन्होंने बताया कि अब सेल के बाद दिए जाने वाले डिस्काउंट पर कॉन्ट्रैक्ट की अनिवार्यता समाप्त कर दी गई है। इसके अलावा, रिफंड प्रावधानों में बदलाव करते हुए 7 दिनों में मिलने वाले प्रोविजनल ड्यूटी रिफंड को भी शामिल किया गया है, जिससे सूरत के व्यापारियों को सीधा लाभ मिलेगा।

कार्यक्रम के समापन पर सीए राहुल अग्रवाल ने बजट पर अपने विचार साझा किए और उपस्थित व्यापारियों तथा सीए पैनल का आभार व्यक्त करते हुए सरकार द्वारा उठाए गए सुधारात्मक कदमों की सराहना की।

इस सेमिनार में फोस्टा के डायरेक्टर्स, सूरत कपड़ा मार्केट के अध्यक्ष–सचिव एवं बड़ी संख्या में प्रतिष्ठित कपड़ा व्यापारी उपस्थित रहे।

सूरत : व्यापारिक जगत में दिवाली जैसा जश्न, US टैरिफ में कटौती और यूरोप FTA का व्यापारियों ने मिठाइयां बांटकर किया स्वागत
सूरत। सूरत के कपड़ा व्यापारिक संगठनों में आज भारी उत्साह और जश्न का माहौल देखा गया। फेडरेशन ऑफ सूरत ट्रेड एन्ड टेक्सटाइल  एसोसिएशन (FOSTTA) द्वारा मिलेनियम मार्केट के प्रांगण में एक भव्य कार्यक्रम आयोजित किया गया, जहाँ व्यापारियों ने भारत की हालिया 'आर्थिक जीत की तिकड़ी' की खुशी में जमकर मिठाइयां बांटीं।

फोस्टा अध्यक्ष कैलास हाकिम ने जानकारी देते हुए कहा कि व्यापारियों के इस जश्न के पीछे केंद्र सरकार और वैश्विक स्तर पर लिए गए तीन बड़े निर्णय हैं, जिन्हें देश की अर्थव्यवस्था के लिए गेम-चेंजर माना जा रहा है।

यूरोप के साथ ऐतिहासिक FTA: यूरोप के साथ मुक्त व्यापार समझौता (Free Trade Agreement) होने से भारतीय टेक्सटाइल और गारमेंट सेक्टर को यूरोपीय बाजारों में सीधी और आसान पहुंच मिलेगी।

अमेरिका द्वारा टैरिफ में भारी कटौती: अमेरिका द्वारा प्रस्तावित टैरिफ को 50% से घटाकर 18% तक सीमित करने का फैसला भारत के एक्सपोर्ट सेक्टर के लिए संजीवनी साबित होगा।

विकासोन्मुखी केंद्रीय बजट 2026-27: हाल ही में पेश किए गए बजट में MSME और उद्योग जगत के लिए लिए गए दूरदर्शी निर्णयों ने व्यापारियों के आत्मविश्वास को दोगुना कर दिया है।

फोस्टा के पदाधिकारियों ने बताया कि यूरोप के साथ हुए FTA के कारण टेक्सटाइल क्षेत्र में लगने वाला 9 से 12 प्रतिशत आयात शुल्क अब समाप्त हो जाएगा। इससे भारतीय उत्पाद यूरोपीय देशों में अन्य देशों के मुकाबले सस्ते और प्रतिस्पर्धी बनेंगे, जिससे निर्यात (Export) को अभूतपूर्व गति मिलेगी। विशेष रूप से सूरत के गारमेंट और मैन्युफैक्चरिंग सेक्टर के लिए यह दीर्घकालिक लाभ का सौदा है।

कार्यक्रम के दौरान व्यापारियों ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के प्रति हार्दिक आभार व्यक्त किया। व्यापारियों का कहना था कि पीएम मोदी की दूरदर्शी सोच और व्यापार-हितैषी नीतियों के कारण ही आज भारत वैश्विक स्तर पर एक मजबूत आर्थिक शक्ति बनकर उभरा है। उनके नेतृत्व में टेक्सटाइल इंडस्ट्री को जो नई दिशा मिली है, उससे लाखों लोगों के लिए रोजगार और समृद्धि के द्वार खुलेंगे।

समारोह के अंत में व्यापारियों ने एक-दूसरे का मुंह मीठा कराया और विश्वास जताया कि आने वाला समय भारतीय व्यापार के लिए 'स्वर्ण युग' साबित होगा।

सूरत : केंद्रीय बजट 2026–27 आत्मनिर्भर भारत की दिशा में मजबूत कदम: फोस्टा
सूरत। केंद्रीय वित्त मंत्री श्रीमती निर्मला सीतारमण द्वारा प्रस्तुत केंद्रीय बजट 2026–27 को लेकर उद्योग और व्यापार जगत ने सकारात्मक प्रतिक्रिया व्यक्त की है। फेडरेशन ऑफ सूरत ट्रेड एन्ड टेक्सटाइल एसोसिएशन (फोस्टा) ने कहा है कि यह बजट आत्मनिर्भर भारत के लक्ष्य को सशक्त करने के साथ-साथ विकासोन्मुखी दृष्टिकोण को दर्शाता है।

फोस्टा के अध्यक्ष कैलाश हाकिम ने बताया कि बजट में टेक्सटाइल और MSME सेक्टर के लिए की गई घोषणाएँ उद्योग जगत की अपेक्षाओं पर खरी उतरती हैं। MSME सेक्टर के लिए लिक्विडिटी सपोर्ट, छोटे उद्योगों हेतु ट्रांजैक्शन सेटलमेंट प्रोग्राम और टेक्सटाइल उद्योग के लिए मेगा टेक्सटाइल पार्क तथा नेशनल फाइबर स्कीम जैसे कदम अत्यंत सकारात्मक हैं। ग्रामीण क्षेत्रों में टेक्सटाइल विकास को प्रोत्साहन देने वाली योजनाएँ रोजगार सृजन में महत्वपूर्ण भूमिका निभाएंगी।

उन्होंने बताया कि CGTMSE योजना के तहत माइक्रो और स्मॉल एंटरप्राइज के लिए प्रति यूनिट क्रेडिट सीमा को 5 करोड़ रुपये से बढ़ाकर 10 करोड़ रुपये किया जाना सूरत सहित देश के औद्योगिक क्लस्टरों के आर्थिक विकास को नई गति देगा।

बजट में टेक्सटाइल उत्पादों के निर्यात में उपयोग होने वाले कुछ कच्चे माल पर आयात शुल्क समाप्त करने और निर्यात दायित्व पूरा करने की समय-सीमा बढ़ाने के निर्णय से निर्यातकों को बड़ी राहत मिलेगी। वहीं माइक्रो एंटरप्राइज के लिए ‘सेल्फ रिलायंट इंडिया फंड’ की स्थापना से छोटे उद्यमों को सीधी वित्तीय सहायता उपलब्ध होगी।

फोस्टा ने कहा कि MSME सेक्टर, जो भारतीय टेक्सटाइल उद्योग की रीढ़ माना जाता है, उसके लिए वर्किंग कैपिटल की बेहतर उपलब्धता, सरल ऋण व्यवस्था, मजबूत क्रेडिट गारंटी और ब्याज दरों में संभावित राहत के संकेत स्वागतयोग्य हैं। इससे पावरलूम, प्रोसेसिंग यूनिट्स, जॉबवर्क सेक्टर और गारमेंट निर्माताओं को उत्पादन बढ़ाने और नए निवेश के अवसर मिलेंगे।

इसके अलावा बजट में मुक्त व्यापार समझौतों (FTA) को टेक्सटाइल और गारमेंट निर्यात से जोड़ने का दृष्टिकोण भी सकारात्मक बताया गया है। इससे रेडीमेड गारमेंट्स, मैन-मेड फाइबर, होम टेक्सटाइल और वैल्यू-एडेड उत्पादों को नए अंतरराष्ट्रीय बाजार मिल सकेंगे, जिससे भारत की वैश्विक प्रतिस्पर्धात्मक क्षमता और मजबूत होगी।

फोस्टा ने यह भी कहा कि कौशल विकास और उद्योग-आधारित प्रशिक्षण कार्यक्रमों पर विशेष जोर, खासकर ग्रामीण क्षेत्रों में, MSME सेक्टर को दीर्घकालिक मजबूती प्रदान करेगा। यदि बजट की सभी घोषणाओं का प्रभावी और समयबद्ध क्रियान्वयन किया जाता है, तो आने वाले वर्षों में टेक्सटाइल और गारमेंट आधारित MSME सेक्टर देश की अर्थव्यवस्था और निर्यात वृद्धि में निर्णायक भूमिका निभाएगा।

सूरत : नई टेक्सटाइल पॉलिसी-2024 का भव्य स्वागत, महानगरों में नॉन-पॉल्यूटिंग यूनिट्स को मिली हरी झंडी
सूरत। गुजरात सरकार द्वारा टेक्सटाइल उद्योग के सर्वांगीण विकास को ध्यान में रखते हुए लागू की गई नई टेक्सटाइल पॉलिसी-2024 में किए गए हालिया संशोधनों का सूरत के कपड़ा व्यापारियों और विभिन्न संगठनों ने हर्षपूर्वक स्वागत किया है।

इस संबंध में फेडरेशन ऑफ सूरत टेक्सटाइल ट्रेडर्स एसोसिएशन (फोस्टा) के कार्यालय में आज शाम 4 बजे एक बैठक का आयोजन किया गया।

फोस्टा के सचिव श्री गिरीश मित्तल ने बताया कि महानगर क्षेत्रों में नॉन-पॉल्यूटिंग यूनिटों को अनुमति देने का गुजरात सरकार का निर्णय ऐतिहासिक है। इस फैसले से छोटे और मध्यम आकार की यूनिटों को सरकार की विभिन्न सहायता योजनाओं का लाभ मिलेगा और राज्य के टेक्सटाइल उद्योग को नई दिशा एवं गति प्राप्त होगी।

बैठक में उपस्थित SETJA के अध्यक्ष श्री मनीषभाई कुकडिया ने सरकार के निर्णय का स्वागत करते हुए कहा कि महानगरों में कार्यरत यूनिटों को अब कानूनी मान्यता मिलने से यूनिट संचालकों को कई व्यावहारिक लाभ होंगे।

इससे यूनिट संचालन में आने वाली अड़चनें दूर होंगी तथा कैपिटल सब्सिडी, ऋण पर ब्याज सब्सिडी और पावर टैरिफ सब्सिडी जैसी प्रोत्साहन योजनाओं का सीधा लाभ उद्योग को मिलेगा।

उल्लेखनीय है कि टेक्सटाइल पॉलिसी-2024 में किए गए संशोधनों के तहत अब महानगर क्षेत्रों में भी नॉन-पॉल्यूटिंग यूनिटों को अनुमति दी जाएगी, जिससे वे सरकार द्वारा प्रदान किए जाने वाले विभिन्न इंसेंटिव का लाभ उठा सकेंगी।

इसके साथ ही महिलाओं द्वारा संचालित स्व-सहायता समूहों एवं सिंगल ग्रुप को भी सभी प्रकार की इंसेंटिव सहायता योजनाओं में शामिल किया गया है।

व्यापारियों ने आशा व्यक्त की कि ये संशोधन गुजरात के टेक्सटाइल एवं गारमेंट उद्योग के लिए विकास के नए द्वार खोलेंगे और राज्य को टेक्सटाइल सेक्टर में और अधिक सशक्त बनाएंगे।

सूरत : टेक्सटाइल मार्केट में असामाजिक तत्वों का आतंक; व्यापारियों को डरा-धमका कर की जा रही अवैध वसूली
सूरत। सूरत के विभिन्न टेक्सटाइल मार्केटों से जुड़े व्यापारियों ने आज अपनी गंभीर समस्याओं को लेकर FOSTTA (फेडरेशन ऑफ सूरत टेक्सटाइल ट्रेड एसोसिएशन) कार्यालय में संगठन से संपर्क किया।

इस दौरान मार्केट क्षेत्रों में सक्रिय कुछ असामाजिक तत्वों द्वारा अपनाई जा रही गलत मानसिकता और गैरकानूनी गतिविधियों पर विस्तार से चर्चा की गई।

बैठक में व्यापारियों ने बताया कि कुछ असामाजिक तत्व झूठे आरोप लगाकर और गलत तरीकों से व्यापारियों को डराने-धमकाने का प्रयास कर रहे हैं। इसके अलावा, मार्केट क्षेत्रों में मोबाइल चोरी की घटनाएं, रॉन्ग साइड चलने वाले रिक्शा चालकों की अव्यवस्थित गतिविधियां, ट्रैफिक जाम की समस्या तथा 451 मार्केट के सामने से लेकर मिलेनियम मार्केट के गेट तक अवैध रूप से खड़े होकर जानबूझकर वाहनों को छूना, धमकी देना और अपने अन्य साथियों को बुलाकर व्यापारियों से पैसे मांगने जैसी गंभीर समस्याएं सामने आई हैं।

इन सभी मुद्दों पर व्यापारियों ने गहरी चिंता व्यक्त करते हुए प्रशासन से शीघ्र और कठोर कार्रवाई की आवश्यकता पर जोर दिया। व्यापारियों का कहना है कि ऐसी घटनाओं से न केवल व्यापार प्रभावित हो रहा है, बल्कि मार्केट क्षेत्र में भय का माहौल भी बन रहा है।

इस अवसर पर FOSTTA के अध्यक्ष कैलाश हाकिम ने उपस्थित व्यापारियों को आश्वस्त करते हुए कहा कि संस्था इन सभी गंभीर मुद्दों को अत्यंत गंभीरता से ले रही है।

उन्होंने बताया कि FOSTTA जल्द ही पुलिस आयुक्त कार्यालय (सीपी ऑफिस) और संबंधित प्रशासनिक अधिकारियों से मुलाकात कर इन समस्याओं के स्थायी समाधान के लिए ठोस और प्रभावी कार्रवाई की मांग करेगा।

उन्होंने यह भी स्पष्ट किया कि मार्केट क्षेत्रों में कानून-व्यवस्था को मजबूत बनाने के लिए स्थानीय पुलिस प्रशासन से नियमित और प्रभावी पुलिस गश्त (पेट्रोलिंग) बढ़ाने की विशेष मांग की जाएगी, ताकि असामाजिक तत्वों पर अंकुश लगाया जा सके और व्यापारियों को सुरक्षित व निर्भय माहौल मिल सके।

FOSTTA ने दोहराया कि संगठन हमेशा सूरत के व्यापारियों की समस्याओं, चुनौतियों और सुझावों को शासन-प्रशासन के समक्ष मजबूती से प्रस्तुत करता रहा है और संवाद, समन्वय व सहयोग के माध्यम से व्यावहारिक समाधान की दिशा में निरंतर कार्य करता रहेगा।

सूरत : “वन नेशन–वन इलेक्शन” के समर्थन में सूरत में ऐतिहासिक वाहन रैली और जनसभा
सूरत। देश में “वन नेशन–वन इलेक्शन” (एक राष्ट्र–एक चुनाव)” की अवधारणा के समर्थन में फेडरेशन ऑफ सूरत ट्रेड एंड टेक्सटाइल एसोसिएशन (FOSTTA), साउथ गुजरात चैंबर ऑफ कॉमर्स एंड इंडस्ट्री (SGCCI) और साउथ गुजरात टेक्सटाइल प्रोसेसर्स एसोसिएशन (SGTPA) के संयुक्त तत्वावधान में शुक्रवार, 16 जनवरी 2026 को आयोजित विशाल वाहन रैली एवं जनसभा ऐतिहासिक रूप से सफल, अनुशासित और भव्य रही।

इस कार्यक्रम में सूरत के विभिन्न कपड़ा बाजारों से जुड़े बड़ी संख्या में कपड़ा व्यापारियों ने उत्साहपूर्वक भाग लिया। आयोजन के माध्यम से “वन नेशन–वन इलेक्शन” के लाभों को जन-जन तक पहुंचाने और राष्ट्रीय हित में एकजुट समर्थन का सशक्त संदेश दिया गया।

सायं 7 बजे विशाल वाहन रैली लैंडमार्क मार्केट से प्रारंभ होकर पर्वत पाटिया, आईमाता क्षेत्र से गुजरते हुए माहेश्वरी लक्ज़ुरिया (माहेश्वरी सेवा सदन) पर संपन्न हुई। इसके पश्चात सायं 8 बजे आयोजित जनसभा में व्यापारियों एवं नागरिकों की उल्लेखनीय उपस्थिति रही।

जनसभा को मुख्य अतिथि और वक्ता के रूप में ओमप्रकाश धनखड़, राष्ट्रीय सचिव, भारतीय जनता पार्टी ने संबोधित किया। अपने ओजस्वी भाषण में उन्होंने कहा कि “वन नेशन–वन इलेक्शन” से देश में समय, धन और प्रशासनिक संसाधनों की बड़ी बचत होगी। इससे नीतिगत स्थिरता आएगी और विकास कार्यों को निरंतर गति मिलेगी। इस अवसर पर गुजरात भाजपा के जनरल सेक्रेटरी डॉ. प्रशांत कोराट और भाजपा सूरत महानगर महामंत्री किशोर बिंदल भी विशेष रूप से उपस्थित रहे।

FOSTTA के अध्यक्ष श्री कैलाश हाकिम ने कार्यक्रम की अभूतपूर्व सफलता पर संतोष व्यक्त करते हुए कहा कि सूरत का कपड़ा व्यापारी वर्ग इस राष्ट्रीय पहल के समर्थन में पूरी तरह एकजुट है और देशहित में अपनी सकारात्मक व जिम्मेदार भूमिका निभाता रहेगा।

पूरे आयोजन के दौरान अनुशासन, उत्साह और राष्ट्रहित की भावना स्पष्ट रूप से दिखाई दी। FOSTTA के नेतृत्व में आयोजित यह कार्यक्रम सूरत के व्यापारिक समुदाय की राष्ट्रीय मुद्दों के प्रति जागरूकता, एकता और प्रतिबद्धता का सशक्त उदाहरण बनकर सामने आया।

सूरत : सूरत टेक्सटाइल मार्केट में अनोखे ‘प्याऊ’ का उद्घाटन, विधायक संगीता पाटिल ने किया शुभारंभ
सूरत। शहर में जनहित और सामाजिक सेवा की दिशा में एक सराहनीय पहल करते हुए सूरत टेक्सटाइल मार्केट गेट पर अनोखे “प्याऊ” का उद्घाटन किया गया। साकेत ग्रुप और चाय पे चर्चा चैरिटेबल ट्रस्ट के संयुक्त प्रयास से स्थापित इस प्याऊ का उद्देश्य आम नागरिकों, व्यापारियों, मजदूरों और राहगीरों को निःशुल्क शीतल पेयजल उपलब्ध कराना है।

शनिवार, 27 दिसंबर 2025 को शाम 4 बजे इस प्याऊ का उद्घाटन सूरत की विधायक श्रीमती संगीता पाटिल के करकमलों द्वारा किया गया। कार्यक्रम में फेडरेशन ऑफ सूरत ट्रेड एन्ड टेक्सटाइल एसोसिएशन  (फोस्टा) के अध्यक्ष कैलास हाकिम, समाजसेवक एवं कपड़ा व्यापारी नरेन्द्र साबू,  स्थानीय पुलिस अधिकारी, कपड़ा व्यापारी और सामाजिक कार्यकर्ता बड़ी संख्या में उपस्थित रहे।

इस अवसर पर स्टीम हाउस के संस्थापक एवं समाजसेवी सांवर प्रसाद बुधिया ने कहा कि “शीतल जल सबके लिए” के संदेश के साथ शुरू की गई यह पहल खासतौर पर गर्मी के मौसम में लोगों को बड़ी राहत प्रदान करेगी। उन्होंने बताया कि टेक्सटाइल मार्केट जैसे व्यस्त इलाके में यह प्याऊ हजारों लोगों के लिए उपयोगी सिद्ध होगा।

इस सेवा प्रकल्प को सफल बनाने में साकेत ग्रुप की ओर से सांवर प्रसाद बुधिया तथा चाय पे चर्चा चैरिटेबल ट्रस्ट के संस्थापक सुभाष डावर की महत्वपूर्ण भूमिका रही। सामाजिक सरोकार से जुड़ी इस पहल की शहरवासियों ने सराहना की और इसे जनकल्याण की दिशा में एक प्रेरणादायक कदम बताया।