World Health Organization (WHO) - Loktej

हंतावायरस से प्रभावित जहाज पर सवार सभी लोग ‘हाई-रिस्क’ कॉन्टैक्ट : डब्ल्यूएचओ
जिनेवा, 10 मई (वेब वार्ता)। विश्व स्वास्थ्य संगठन (डब्ल्यूएचओ) ने कहा है कि जिस क्रूज जहाज पर हंतावायरस फैलने का मामला सामने आया है, उसमें सवार सभी लोगों को “उच्च जोखिम” वाला संपर्क माना जाना चाहिए। इसलिए उन सभी की 42 दिनों तक लगातार निगरानी की जानी चाहिए।

डब्ल्यूएचओ में महामारी और रोकथाम विभाग की निदेशक मारिया वैन केरखोव ने मीडिया से बातचीत में कहा कि जहाज पर मौजूद हर व्यक्ति को हाई-रिस्क कॉन्टैक्ट माना जा रहा है।

उन्होंने बताया कि फिलहाल जहाज पर किसी में भी बीमारी के लक्षण नहीं दिखे हैं, लेकिन फिर भी जहाज से उतरने वाले सभी यात्रियों और कर्मचारियों की 42 दिनों तक निगरानी और स्वास्थ्य जांच जरूरी है।

हालांकि, उन्होंने यह भी साफ किया कि आम लोगों और स्पेन के कैनरी आइलैंड्स के लोगों के लिए खतरा अभी कम है। यह जहाज रविवार को वहां पहुंचने वाला है।

शनिवार को डब्ल्यूएचओ के ‘डिजीज आउटब्रेक न्यूज़’ अपडेट के अनुसार, इस क्रूज जहाज पर 2 मई को पहली बार गंभीर सांस संबंधी बीमारी के मामले सामने आए थे। उस समय जहाज पर 147 यात्री और  कर्मचारी मौजूद थे, जबकि 34 लोग पहले ही जहाज से उतर चुके थे।

सिन्हुआ समाचार एजेंसी की रिपोर्ट के अनुसार, संबंधित देशों में डब्ल्यूएचओ के सभी संपर्क बिंदुओं को सूचित कर दिया गया है। सभी देश मिलकर उन लोगों का पता लगाने और उनकी जांच करने का काम कर रहे हैं, जो संक्रमित लोगों के संपर्क में आए हो सकते हैं।

8 मई तक कुल आठ लोगों में बीमारी के लक्षण पाए गए हैं। इनमें तीन लोगों की मौत हो चुकी है। छह मामलों में जांच के बाद एंडीज वायरस (एएनडीवी) हंतावायरस संक्रमण की पुष्टि हुई है।

डब्ल्यूएचओ ने संबंधित देशों से कहा है कि वे आपसी तालमेल बनाए रखें और संक्रमित लोगों की पहचान, इलाज, संक्रमण रोकने के उपाय और लोगों तक सही जानकारी पहुंचाने का काम जारी रखें।

डब्ल्यूएचओ के अनुसार, हंतावायरस संक्रमण के शुरुआती लक्षणों में सिरदर्द, चक्कर आना, ठंड लगना, बुखार, मांसपेशियों में दर्द और पेट संबंधी समस्याएं शामिल हैं। इनमें मतली, उल्टी, दस्त और पेट दर्द जैसी दिक्कतें हो सकती हैं।

डब्ल्यूएचओ ने यह भी कहा कि पहले के कुछ मामलों में लक्षण आने से पहले भी संक्रमण फैलने की आशंका को पूरी तरह नकारा नहीं जा सकता।

इसलिए कम जोखिम वाले लोगों को भी अपनी सेहत पर नजर रखने, जरूरत पड़ने पर डॉक्टर से जांच कराने और लक्षण दिखने पर मास्क पहनने की सलाह दी गई है।

परमाणु ठिकानों पर हमलों से बढ़ा खतरा, डब्ल्यूएचओ ने दी गंभीर चेतावनी
जिनेवा, 23 मार्च (वेब वार्ता)। अमेरिका-इजराइल द्वारा ईरान पर किए हमले से पश्चिम एशिया में संकट की स्थिति बनी हुई है। इस बीच ईरान के परमाणु ठिकानों पर हो रहे हमलों को लेकर विश्व स्वास्थ्य संगठन (डब्ल्यूएचओ) ने गंभीर चिंता जताई है।

संगठन ने चेतावनी दी है कि ऐसे हमले सार्वजनिक स्वास्थ्य और पर्यावरण के लिए बड़ा खतरा बन सकते हैं।

डब्ल्यूएचओ के महानिदेशक डॉ टेड्रोस एडनॉम घेब्रेयसस ने बताया कि नतांज एनरिचमेंट कॉम्प्लेक्स और डिमोना जैसे संवेदनशील परमाणु स्थलों पर हमलों की खबरें सामने आई हैं।

उन्होंने कहा कि इंटरनेशनल एटॉमिक एनर्जी एजेंसी इन घटनाओं की जांच कर रही है। फिलहाल किसी तरह के रेडिएशन स्तर में वृद्धि के संकेत नहीं मिले हैं, लेकिन स्थिति पर लगातार नजर रखी जा रही है।

टेड्रोस ने चेतावनी दी कि परमाणु ठिकानों को निशाना बनाना बेहद खतरनाक है, क्योंकि इससे बड़े पैमाने पर जनस्वास्थ्य संकट और पर्यावरणीय नुकसान हो सकता है। अगर ऐसे हमले जारी रहते हैं, तो हालात और गंभीर हो सकते हैं।

डब्ल्यूएचओ ने बताया कि युद्ध शुरू होने के बाद से 13 देशों में अपने स्टाफ और संयुक्त राष्ट्र के कर्मियों को संभावित न्यूक्लियर आपात स्थितियों से निपटने के लिए विशेष प्रशिक्षण दिया गया है।

डब्ल्यूएचओ प्रमुख ने सभी पक्षों से सैन्य कार्रवाई में संयम बरतने और तनाव कम करने की अपील की। उन्होंने कहा कि आम नागरिकों की सुरक्षा को सर्वोच्च प्राथमिकता दी जानी चाहिए और मौजूदा संकट का समाधान केवल शांति और संवाद के जरिए ही संभव है।

अमेरिका के डब्ल्यूएचओ से हटने के फैसले के बाद चीन ने वैश्विक स्वास्थ्य संस्था को समर्थन जताया
बीजिंग, 21 जनवरी (भाषा) विश्व स्वास्थ्य संगठन (डब्ल्यूएचओ) से अमेरिका के हटने की घोषणा के बाद चीन ने मंगलवार को इस वैश्विक संस्था के प्रति अपना समर्थन जताया।

अमेरिका ने डब्ल्यूएचओ पर कोविड-19 महामारी के संकट से सही से नहीं निपटने का आरोप लगाते हुए इससे हटने की घोषणा की है।

ट्रंप ने सोमवार को अपने शपथ ग्रहण के बाद डब्ल्यूएचओ से अमेरिका की वापसी की प्रक्रिया शुरू करने संबंधी शासकीय आदेश पर हस्ताक्षर किए। अमेरिका ने पांच साल से भी कम अवधि में दूसरी बार इस वैश्विक स्वास्थ्य संस्था से वापसी का आदेश जारी किया है।

ट्रंप के इस कदम पर प्रतिक्रिया देते हुए चीन के विदेश मंत्रालय के प्रवक्ता गुओ जियाकुन ने मंगलवार को कहा कि चीन विश्व स्वास्थ्य संगठन को उसकी जिम्मेदारियां निभाने में सहयोग प्रदान करता रहेगा।

गुओ ने कहा कि वैश्विक जन स्वास्थ्य के क्षेत्र में आधिकारिक अंतरराष्ट्रीय संगठन के रूप में डब्ल्यूएचओ वैश्विक स्वास्थ्य प्रशासन में केंद्रीय समन्वयक के रूप में काम करता है और इसकी भूमिका को मजबूती प्रदान की जानी चाहिए, न कि इसे कमजोर किया जाना चाहिए।

उन्होंने कहा कि चीन हमेशा डब्ल्यूएचओ को उसकी जिम्मेदारियां निभाने में, अंतरराष्ट्रीय जन स्वास्थ्य सहयोग को गहरा करने, वैश्विक स्वास्थ्य प्रशासन को मजबूत करने तथा सभी के स्वास्थ्य से संबंधित एक वैश्विक समुदाय बनाने में सहयोग प्रदान करता रहेगा।

ट्रंप लंबे समय से डब्ल्यूएचओ की आलोचना करते रहे हैं और उन्होंने राष्ट्रपति के रूप में अपने पहले कार्यकाल के दौरान इस वैश्विक संस्था से अमेरिका को हटाने के प्रयास किए थे, लेकिन उनके बाद राष्ट्रपति बने जो बाइडन ने इन योजनाओं को विफल कर दिया।

ट्रंप ने एक शासकीय आदेश पर हस्ताक्षर किया है जिसमें कहा गया है कि राष्ट्रपति संयुक्त राष्ट्र महासचिव को एक पत्र भेज रहे हैं, जिसमें उन्हें औपचारिक रूप से अमेरिका की वापसी की योजना के बारे में सूचित किया जाएगा।

यौन कदाचार में डब्ल्यूएचओ ने वैज्ञानिक को किया बर्खास्त
जिनेवा, 04 मई (हि.स.)। विश्व स्वास्थ्य संगठन (डब्ल्यूएचओ) का कहना है कि उसने उस वैज्ञानिक को यौन कदाचार के आरोप में बर्खास्त कर दिया है, जिसने दो साल पहले चीन गए संयुक्त राष्ट्र की स्वास्थ्य एजेंसी के एक उच्च स्तरीय प्रतिनिधिमंडल का नेतृत्व किया था।

यह प्रतिनिधिमंडल कोरोना वायरस महामारी की उत्पत्ति की जांच के लिए चीन गया था। स्वास्थ्य एजेंसी ने कहा कि पीटर बेन एम्बारेक को पिछले साल बर्खास्त कर दिया गया था।

प्रवक्ता मार्सिया पूले ने एक ईमेल में कहा, पीटर बेन एम्बारेक को उनके खिलाफ यौन कदाचार के निष्कर्षों और संबंधित अनुशासनात्मक प्रक्रिया के बाद बर्खास्त कर दिया गया था। उन्होंने कहा कि निष्कर्ष 2015 और 2017 से संबंधित आरोपों से जुड़े हैं, जो पहली बार 2018 में डब्ल्यूएचओ की जांच टीम को प्राप्त हुए थे। उन्होंने कहा कि अन्य आरोपों की पूरी तरह से जांच नहीं की जा सकी क्योंकि पीड़ित जांच प्रक्रिया में शामिल नहीं होना चाहते थे। बेन एम्बारेक ने गुरुवार को उनके मोबाइल फोन पर किए गए कॉल या टेक्स्ट संदेश का तुरंत जवाब नहीं दिया।