Mirzapur - Loktej

मीरजापुर : ड्रोन से नैनौ यूरिया प्लस का छिड़काव, हाईटेक खेती का लाभ उठाने आगे आए किसान
मीरजापुर, 28 जुलाई (हि.स.)। हाईटेक खेती का लाभ उठाने के लिए जिले के किसान भी अब आगे आने लगे हैं। ड्रोन से कम समय और कम खर्च में आसानी से छिड़काव होगा। इससे किसान की आय में बढ़ोत्तरी होगी। इंडियन फार्मर्स फर्टिलाइजर कोआपरेटिव लिमिटेड (इफको) की ओर से छिड़काव के लिए वाहन सहित ड्रोन मुहैया कराया जा रहा है। पहले चरण में तहसील सदर, विकास खंड पहाड़ी और जमालपुर में छिड़काव किया जाएगा। स्वयं सहायता समूह की महिलाओं को प्रशिक्षण देकर ड्रोन से नैनो यूरिया प्लस का छिड़काव कराया जाएगा।

इफको के क्षेत्रीय प्रबंधक आशीष कुमार ने बताया कि जनपद को तीन ड्रोन का आवंटन किया गया है। ड्रोन चलाने के लिए स्वयं सहायता समूह की महिलाओं का चयन कर उन्हें प्रशिक्षित किया जाएगा। नैनो यूरिया प्लस फसल को पर्याप्त नाइट्रोजन की पूर्ति करता है। खेतों में यूरिया का छिड़काव करने पर लगभग 35 प्रतिशत उपयोग ही पौधे कर पाते हैं, जबकि शेष मिट्टी में व्यर्थ हो जाता है। 45 किग्रा यूरिया के बैग के बराबर 500 एमएल शीशी की नैनो यूरिया प्लस काम करती है।

अभी तक खेतों में डाली जाने वाली यूरिया पानी में घुलकर जमीन के अंदर चली जाती है। उर्वरा शक्ति प्रभावित होती है। वर्तमान समय में धान की रोपाई का काम चल रहा है, ऐसे में धान की पौध का जड़ शोधन बहुत ही अच्छा एवं कारगर उपाय है। इसके लिए किसान नैनो डीएपी का प्रयोग करें। पांच एमएल प्रति लीटर पानी की दर से घोल बनाकर धान की पौध पर 20-30 मिनट के लिए छोड़ दें। फिर निकाल कर 10 मिनट सूखने के लिये छोड़ दें। फिर रोपाई कर दें। रोपाई के बाद पौधे में नाइट्रोजन और फास्फोरस की पूर्ति प्रारंभिक अवस्था में ही हो जाएगी। पौधे का विकास बहुत ही अच्छा होगा।

उन्होंने बताया कि एक एकड़ में लगभग 500 एमएल की शीशी पर्याप्त होती है। एक मिली लीटर शीशी की कीमत 225 रुपये है। इससे सरकार द्वारा प्रति बोरी यूरिया पर दी जाने वाली लगभग 850 रुपये की सब्सिडी बचेगी। इफको के नैनो उर्वरक को खरीदने पर किसानों को निःशुल्क दुर्घटना बीमा प्रदान किया जाता है।

कृषि स्नातक को ड्रोन खरीद पर 50 प्रतिशत अनुदान

ड्रोन की लागत लगभग 10 लाख रुपए है। इस पर सरकार की ओर से 40 प्रतिशत अनुदान दिया जा रहा है। वहीं कृषि स्नातक अगर स्वरोजगार के लिए ड्रोन खरीदता है तो उस पर सरकार 50 प्रतिशत तक अनुदान दे रही है।

ट्रक की टक्कर से पलटी बोलेरो, भिड़ी बाइक, भाई- बहन और भांजी की मौत, छह घायल
मीरजापुर, 15 मार्च (हि.स.)। ड्रमंडगंज थाना क्षेत्र अंतर्गत मीरजापुर-रीवा मार्ग पर शुक्रवार की दोपहर बड़का घुमान के पास अनियंत्रित ट्रक ने पीछे से बोलेरो में टक्कर मार दी। इस हादसे की चपेट में एक मोटरसाइकिल भी आ गई। मार्ग दुर्घटना में नौ लोग घायल हुए , जिनमें गम्भीर रूप से घायल चार लोगों में से तीन की मंडलीय चिकित्सालय में इलाज के दौरान मौत हो गई।

मीरजापुर-रीवा राष्ट्रीय राजमार्ग स्थित ड्रमंडगंज घाटी में शुक्रवार दोपहर साढ़े बारह बजे मध्यप्रदेश की ओर से चीनी लादकर आ रहे ट्रक ने बड़का मोड़ घुमान पर बोलेरो को टक्कर मार दी। टक्कर से बोलेरो सड़क पर पलट गई। इसी दौरान एक मोटरसाइकिल भी हादसे की चपेट में आ गई। दुर्घटना में बोलेरो सवार, मोटरसाइकिल व ट्रक चालक समेत नौ लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। मोटरसाइकिल चालक गोविंन्द मौर्या अपनी बहन व तीन वर्षीय भांजी को उसकी ससुराल गुर्गी पहुंचाने जा रहा था। सूचना पर पहुंची पुलिस ने सभी घायलों को प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र ड्रमण्डगंज पहुंचाया, जहां प्राथमिक उपचार के बाद चिकित्सक ने पांच लोगों की स्थिति को सामान्य बताया और गंभीर रूप से घायल चार व्यक्तियों को मंडलीय चिकित्सालय रेफर कर दिया।

क्षेत्राधिकारी लालगंज शैलेन्द्र त्रिपाठी ने बताया कि मंडलीय चिकित्सालय स्थित ट्रामा सेंटर में उपचार के दौरान घायलों में मोटरसाइकिल चालक मध्य प्रदेश निवासी गोविन्द मौर्या (27) , उसकी बहन कंचन मौर्या उर्फ सविता (27) और भांजी सीता मौर्या (03) की मौत हो गई। ड्रमण्डगंज पुलिस ने शवों को कब्जे में लेते हुए ट्रक चालक को हिरासत में लेकर विधिक कार्रवाई कर रही है।

उप्र के मीरजापुर में बस पलटी, मां-बेटे सहित पांच की मौत
मीरजापुर, 27 अक्टूबर (हि.स.)। उत्तर प्रदेश के मीरजापुर जिले में संतनगर थाना क्षेत्र के ददरी बांध के पास शुक्रवार को यात्रियों से भरी बस पलट गई। हादसे में मां-बेटे सहित पांच लोगों की मौत हो गई और 26 यात्री घायल हो गए। पुलिस ने घायलों को उपचार के लिए तत्काल सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र लालगंज पहुंचाया।

स्थानीय पुलिस के मुताबिक शिवराज लिखी बस मीरजापुर से हलिया के कुशियरा तक जाती है। रास्ते में मड़िहान व संतनगर क्षेत्र पड़ता है। शुक्रवार सुबह कम से कम 31 यात्रियों को लेकर निजी बस हलिया जा रही थी। इसी दौरान रास्ते में संत नगर थाना क्षेत्र के ददरी बांध के पास अनियंत्रित होकर पलट गई, यात्री उसके नीचे दब गए और चींख-पुकार मच गई। स्थानीय लोगों ने यात्रियों को बाहर निकाला।

हादसे में मां-बेटे सहित पांच लोगों की मौत हो गई है। स्थानीय पुलिस ने घायलों को अस्पताल पहुंचाया, जहां चिकित्सकों ने गंभीर हालत देख 10 घायलों को मंडलीय चिकित्सालय रेफर कर दिया। घटना की जानकारी पर जिलाधिकारी प्रियंका निरंजन और पुलिस अधीक्षक अभिनंदन और विधायक रिंकी कोल भी मौके पर पहुंचीं।

जिलाधिकारी ने बताया कि बस हादसे में पांच लोगों की मौत हो गई है। इनकी पहचान लालगंज के बढ़ौना निवासी सुरेश की पत्नी ममता और उनका बेटा अभिषेक (02), बस चालक सत्यनारायण (40), हलिया निवासिनी मनीता (25) और विष्णु कुमार (10) की मौत हो गई है। अन्य घायलों को अस्पताल में भर्ती कराया गया है। इनमें दस की हालत नाजुक होने पर मंडलीय चिकित्सालय रेफर किया गया है। जिलाधिकारी ने चिकित्सकों को बेहतर उपचार करने के साथ आवश्यक निर्देश दिया।

फिल्मी अंदाज में बैंक के कैश वाहन पर ताबड़तोड़ फायरिंग, गार्ड की हत्या कर 39 लाख लूट ले गए बदमाश
मीरजापुर, 12 सितम्बर (हि.स.)। कटरा कोतवाली अंतर्गत इमरती रोड स्थित एलआईसी के विंध्याचल शाखा से रुपये लेकर बैंक में जमा करने आ रही कैश वाहन के कर्मचारियों पर बाइक सवार बदमाशों ने मंगलवार की दोपहर डंकीनगंज पुलिस चौकी से चंद कदम दूर बेलतर स्थित एक्सिस बैंक के सामने फिल्मी अंदाज में ताबड़तोड़ फायरिंग कर 35 लाख रुपये लूट ले गए। दिनदहाड़े बीच बाजार में हुई लूटकांड से वहां अफरा-तफरी मच गई। पांच गोली लगने से चील्ह बाजार निवासी गार्ड जय सिंह की मौके पर ही मौत हो गई। जबकि नगर के बिसुंदरपुर निवासी कैशियर रजनीश मौर्या व पड़री निवासी अखिलेश सिंह गोली लगने से घायल हो गए। वहीं चील्ह के पुरजागिर गांव निवासी वाहन चालक पिंटू यादव अपनी जान बचाकर भागने में कामयाब हो गया। वारदात को अंजाम देने के बाद बदमाश असलहा लहराते बैंक के बगल की गली से संगमोहाल की ओर भाग निकले। मौके पर पहुुुंचे पुलिस उप महानिरीक्षक विंध्याचल परिक्षेत्र आरपी सिंह व पुलिस अधीक्षक अभिनंदन ने घटनास्थल का छानबीन कर कर्मचारियों व घायलों से पूछताछ की।

आरसीएमएस रेडियन कैश मैनेजमेंट सर्विस चेन्नई की कैश वाहन कटरा कोतवाली के इमरती रोड विंध्याचल शाखा की एलआईसी आफिस से 30 लाख 30 हजार रुपये लेकर नगर के बेलतर स्थित एक्सिस बैंक में जमा करने जा रही थी। वाहन पर कैशियर रजनीश मौर्या, अखिलेश सिंह, गार्ड जय सिंह व वाहन चालक पिंटू यादव सवार थे। दोपहर 12.40 पर गाड़ी बैंक के सामने आकर रुकी। गार्ड अपनी लाइसेंसी बंदूक लेकर चालक के साथ पीछे का दरवाजा खोलने पहुंचा। दरवाजा खोलकर कैश से भरे बाक्स व बैग निकलने लगा, तभी दो बाइक पर हेलमेट लगाए चार बदमाश असलहों से लैश होकर पहुंचे और ताबड़तोड़ फायरिंग शुरू कर दी। पांच गोली लगने से गार्ड की मौके पर ही मौत हो गई। जबकि रजनीश व अखिलेश घायल हो गए। वहीं चालक पिंटू किसी तरह अपनी जान बचाकर भागने में कामयाब हो गया। गार्ड की बंदूक लूटकर भाग रहे बदमाशों को देख उधर से आ रहे विंध्याचल के बघरा तिवारीपुर गांव निवासी बहादुर लाल गोंड ने अपनी बाइक से एक बाइक के बदमाशों के वाहन में धक्का मार दिया। इससे बदमाश गिर गए, लेकिन इसी बीच एक बदमाश ने पिस्टल से बहादुर लाल के पैर में गोली मार दी। इससे वह भी वहीं पर गिरकर घायल हो गया। इसके बाद बदमाश बाइक उठाकर भाग निकले। पुलिस अधीक्षक अभिनंदन ने बताया कि एक्सिस बैंक के सामने दोपहर एक बजे दो बाइक पर सवार चार बदमाशों ने कैश वाहन के कर्मचारियों को गोली मारकर लूटपाट की है। उनकी तलाश की जा रही है। जल्द ही घटना का पर्दाफाश कर दिया जाएगा।

चंद्रयान-3 की लैंडिंग कर विंध्य क्षेत्र के आलोक ने दुनिया को कराया क्षमता का अहसास
मीरजापुर, 23 अगस्त (हि.स.)। आदिशक्ति जगत जगनी मां विंध्यवासिनी की नगरी विंध्य क्षेत्र के आलोक पांडेय ने आकाश लोक (चांद) पर चंद्रयान-3 की सफल लैंडिंग व कंट्रोलिंग कर दुनिया को कुशल नेतृत्व क्षमता का अहसास कराया है। उनकी सफलता पर परिवार-गांव और जनपद के लोग बेहद उत्साहित हैं। सब मां विंध्यवासिनी से अभियान के सफल होने की कामना कर रहे थे। अभियान की सफलता पर इसरों के वैज्ञानिकों एवं आलोक को जनपदवासियों ने बधाई दी है। इसरो के वैज्ञानिक आलोक मंगलयान-2 अभियान से भी जुड़े थे।

दरअसल, इसरो में वैज्ञानिक पद पर तैनात आलोक पांडेय शुरू से ही मेधावी रहे हैं। आलोक के पिता संतोष पांडेय ने बताया कि विज्ञान के प्रति उनकी गहरी रुचि के कारण ही उन्हें इस दिशा में आगे बढ़ने के लिए प्रेरित किया। माता प्रसाद भीख इंटर कालेज घंटाघर से आलोक ने इंटर तक की पढ़ाई की। इसके बाद एनआईटी हमीरपुर से बीटेक किया। एमटेक प्रथम वर्ष के दौरान ही 2013 में उनका चयन इसरो के लिए हो गया। वह ऑल इंडिया रैंकिंग में पहले स्थान पर थे। 2014 में एमटेक की पढ़ाई पूरी करने के बाद उन्होंने इसरो ज्वाइन कर लिया।

संतोष ने बताया कि मंगलयान अभियान-2 में बेहतर कार्य करने पर आलोक को इसरो की ओर से उत्कृष्ट वैज्ञानिक पुरस्कार मिला। उनकी योग्यता को देखते हुए अब उन्हें चंद्रयान-3 की लैंडिंग और कम्युनिकेशन की जिम्मेदारी दी गई है।

नेवी से अवकाश प्राप्त हैं आलोक के पिता संतोष

नेवी से अवकाश प्राप्त आलोक के पिता संतोष पांडेय छानबे ब्लाॅक के बबुरा गांव के मूल निवासी हैं। वर्तमान में वह मीरजापुर शहर में जीआईसी के पास महुवरिया में परिवार के साथ रहते हैं। आलोक की मां ऊषा देवी गृहिणी हैं। बड़े भाई अवनीश पांडेय कृषक भारतीय कोआपरेटिव लिमिटेड में प्रबंधक हैं।

चंद्रयान-3 की सफलता पर मीरजापुर गौरवान्वित

आलोक के पिता संतोष पांडेय ने बताया कि अभी हाल ही में उनकी बेटे से फोन पर बात हुई थी। आलोक चंद्रयान-3 की सफलता को लेकर पूरे आत्मविश्वास से लबरेज थे। बातचीत में उन्होंने बताया था कि चंद्रयान-3 सही दिशा में जा रहा है। कंट्रोलिंग बेहतर है। आखिरकार चंद्रमा पर उतरने में सफलता मिल गई। उनकी सफलता पर मीरजापुर गौरवान्वित है।

औद्योगिक क्षेत्र को मिलेगी जमीन, रोजगार को लगेंगे पंख
मीरजापुर, 12 अगस्त (हि.स.)। अब मीरजापुर में जल्द ही औद्योगिक क्षेत्र को पंख लगेंगे। इसके लिए उद्योग विभाग ने वाराणसी-चुनार मार्ग पर 85 व 175 हेक्टेयर की दो जमीन यानी कुल 210 हेक्टेयर भूमि चिह्नित किया है। यदि यहां पर औद्योगिक क्षेत्र स्थापित किया जाए तो जनपद को फायदा तो होगा ही, वाराणसी से सटे होने के कारण वहां के उद्यमियों को भी सीधा फायदा मिलेगा। इसके अलावा इकाइयों के स्थापित होने के साथ रोजगार के अवसर भी बढ़ेंगे।

उद्योग विभाग के अधिकारियों के मुताबिक मीरजापुर में उद्योग व इकाईयों की स्थापना में तेजी लाने के लिए कोई कोर कसर नहीं छोड़ी जा रही। किसी भी उद्यमियों के लिए बड़ी इकाईयां स्थापित करने के लिए करीब 1500 से 10 हजार वर्ग फीट तक भूमि की जरूरत पड़ती है यानी करीब एक हेक्टेयर। वहीं छोटी इकाई 1500 वर्ग फीट में आसानी से स्थापित हो जाती हैं। चूंकि वाराणसी-चुनार मार्ग कनेक्टिविटी के मामले में बेहतर तो है ही, वाराणसी से सटे होने के कारण इसका महत्व ज्यादा बढ़ जाता है। सबसे बड़ी बात यह है कि यहां वाराणसी से दूरी भी 40 से 45 किमी के आसपास है। ऐसे में उद्यमियों को दोहरा लाभ मिलेगा।

85 व 175 हेक्टेयर जमीन चिन्हित

संयुक्त आयुक्त उद्योग विरेंद्र कुमार ने बताया कि चुनार में औद्योगिक क्षेत्र की स्थापना के लिए 85 व 175 हेक्टेयर की दो जमीनों को चिह्नित किया गया है। यह मीरजापुर के साथ वाराणसी के उद्यमियों के लिए भी लाभदायक साबित होगा।

अपराध की दुनिया से अतीक के साथ उसका अतीत भी समाप्त!
मीरजापुर, 16 अप्रैल (हि.स.)। आखिरकार माफिया अतीक का आतंक समाप्त हो गया। शनिवार को एक ऐसी रात आई कि अतीक के साथ उसका अतीत भी खत्म हो गया, वह भी इस कदर कि सुबह बेटा सुपुर्द-ए-खाक तो रात को पिता का इंतकाल। दरअसल, गुरुवार को उमेश पाल हत्याकांड में शामिल माफिया अतीक अहमद के पुत्र असद और शूटर गुलाम का झांसी में एनकाउंटर हुआ था और शनिवार की सुबह प्रयागराज के कब्रिस्तान में असद का शव दफनाया गया। वहीं शनिवार की रात अतीक की भी हत्या कर दी गई।

देशविरोधी गतिविधियों में लिप्त पाकिस्तान की खुफिया एजेंसी आईएसआई और आतंकी संगठन लश्कर-ए-तैयबा से संबंध रखने वाले अतीक अहमद को उम्रकैद की सजा मिली थी और गुजरात में सजा काट रहा था। आतंकी संगठन से संबंध होने का खुलासा खुद अतीक ने की थी। पुलिस रिमांड पर लिए गए अतीक ने कहा था कि... मेरे पास हथियारों की कोई कमी नहीं है क्योंकि मेरे पाकिस्तान के आईएसआई और आतंकी संगठन लश्कर-ए-तैयबा से सीधे संबंध हैं। पाकिस्तान से हथियार ड्रोन की मदद से पंजाब की सीमा पर गिराए जाते हैं और स्थानीय कनेक्शन उन्हें इकट्ठा करते हैं। इसी खेप से जम्मू कश्मीर में आतंकियों को हथियार मिलते हैं।

विधानसभा से लेकर संसद तक मिली पनाह

वैसे तो अतीक ने अपराध की दुनिया में कोई कोर कसर नहीं छोड़ी थी। अतीक के आतंक का साम्राज्य इस कदर था कि आवाज उठाने वालों की भी बोलती बंद कर दी जाती थी, लेकिन उमेश पाल हत्याकांड के बाद योगी सरकार की जीरो टालरेंस नीति ने अतीक के साथ भाई और बेटे को भी ठिकाने लगा दिया। अब अपराध की दुनिया से अतीक के साथ उसका अतीत भी समाप्त हो चुका है। 40 साल से अतीक का माफिया राज कायम था और उस पर सौ से अधिक मुकदमे दर्ज थे, लेकिन किसी सरकार ने अतीक के आतंक पर ध्यान नहीं दिया बल्कि विधानसभा से लेकर संसद तक पनाह दिया।

...तो मिट्टी में मिल गया अतीक

प्रयागराज में बसपा से विधायक रहे राजू पाल की हत्या के चश्मदीद गवाह उमेश पाल की फरवरी के अंतिम सप्ताह में हत्या होने के बाद प्रदेश में सियासी माहौल गर्म हो गया। इसके बाद जब सरकार की बुलडोजर नीति व अपराध मुक्त प्रदेश को लेकर मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ को कटघरे में खड़ा किया जाने लगा, तब मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने खुद विधानसभा में अपराधियों को मिट्टी में मिला देने का एलान किया था और हुआ भी ऐसा।

जीरो टालरेंस नीति से अपराध मुक्त होगा उत्तर प्रदेश

समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव ने भले ही माफिया अतीक हत्याकांड को लेकर प्रश्न चिन्ह लगाया, लेकिन मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ की जीरो टालरेंस नीति अपराध को कत्तई नहीं बख्शेगी। इससे साफ है कि उत्तर प्रदेश अपराध मुक्त प्रदेश होगा।

अतीक की हत्या को लेकर उत्तर प्रदेश पुलिस की खूब किरकिरी हुई। लोग सवाल उठाने लगे कि कड़ी सुरक्षा और पुलिस के बीच जब हत्यारे गोली दाग रहे थे, तब पुलिसकर्मी हत्यारे को एक भी गोली न मार पाई, यह आश्चर्यजनक बात है, लेकिन पुलिस ने उन सभी को मौके से गिरफ्तार कर लिया था। घटना को लेकर एक्शन में आए मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने तत्काल अतीक अहमद की सुरक्षा में तैनात 17 पुलिसकर्मियों को सस्पेंड कर दिया। फिलहाल पुलिस मामले की जांच कर रही है। यही नहीं, अतीक अहमद से जुड़े सभी लोगों पर पुलिस की कड़ी नजर है।

जब पाकिस्तान मैच जीतता था तब अतीक की टीम फोड़ती थी पटाखे

दबे जुबां सुने गए कि यही अतीक अहमद था जब पाकिस्तान मैच जीतता था तो इसकी पूरी टीम सड़क पर खूब पटाखे फोड़ती थी। अतीक के देशविरोधी कार्यप्रणाली पर कोई कुछ नहीं कर पाता था। यह सभी जानते थे, लेकिन अब ऐसा नहीं होगा।

फंसा है पूरा परिवार, उमेश पाल हत्याकांड ने लगाया ठिकाने

अतीक अहमद का लगभग पूरा परिवार पुलिस के निशाने पर है। पत्नी से लेकर बेटा तक और बेटी से लेकर बहन तक सबके गुनाहों की फाइल खुल चुकी है, लेकिन उमेश पाल हत्याकांड ने अतीक अहमद, उसके बेटे असद, भाई अशरफ, शूटर गुलाम को ठिकाने लगा दिया।

अतीक का कुनबा...

- शाहीन (बहन), परवीन (बहन), बेबी (बहन), बज्जो (बहन), डा. एकलाख अहमद (बहनोई), हामिद (बहनोई), नाजिद नुल्ला (मामा), जाहिद जादूगर (मामा), इसरार (मौसा), अन्सार अहमद (मौसा), गुदड़ा (मौसा)।

- माफिया अतीक अहमद: मारा गया

- शाइस्ता परवीन (पत्नी): फरार

- अशरफ (भाई): मारा गया

- उमर (बेटा): जेल में

- अली अहमद (बेटा): जेल में

- असद (बेटा): मारा गया

- दो नाबालिग बेटे: बाल सुधार गृह प्रयागराज में हैं।