Javelin Throw - Loktej

नीरज चोपड़ा फिर से पोलैंड में होने वाली प्रतियोगिता में वेबर के लिए चुनौती पेश करेंगे
चोरजोव (पोलैंड), 22 मई (भाषा) पिछले हफ्ते दोहा में 90 मीटर का थ्रो फेंकने वाले दो बार के ओलंपिक पदक विजेता नीरज चोपड़ा शुक्रवार को यहां ओरलेन जानुस कुसोसिन्स्की मेमोरियल प्रतियोगिता की पुरुष भाला फेंक स्पर्धा में फिर इससे बड़ा थ्रो फेंकने की कोशिश करेंगे।

चोपड़ा ने दोहा डायमंड लीग में 90.23 मीटर दूर तक भाला फेंका लेकिन उन्हें दूसरे स्थान से संतोष करना पड़ा क्योंकि जर्मनी के जूलियन वेबर ने अपने अंतिम प्रयास में 91.06 मीटर की दूरी से भारतीय एथलीट को पछाड़ दिया।

2022 यूरोपीय चैंपियन और 2024 में रजत पदक विजेता वेबर ग्रेनाडा के दो बार के विश्व चैंपियन एंडरसन पीटर्स (व्यक्तिगत सर्वश्रेष्ठ 93.07 मीटर) के साथ पोलैंड में होंगे। ग्रेनाडा दोहा में 84 मीटर के थ्रो के साथ तीसरे स्थान पर रहे थे।

पोलैंड के राष्ट्रीय रिकॉर्ड धारी मार्सिन क्रुकोव्स्की (व्यक्तिगत सर्वश्रेष्ठ 89.55 मीटर) के साथ हमवतन साइप्रियन मिर्जग्लोड (व्यक्तिगत सर्वश्रेष्ठ 84.97 मीटर), डेविड वेगनर (व्यक्तिगत सर्वश्रेष्ठ 82.21 मीटर), मोल्दोवा के एंड्रियन मार्डारे (86.66 मीटर) और यूक्रेन के आर्टूर फेलनर (व्यक्तिगत सर्वश्रेष्ठ 84.32 मीटर) आठ पुरुष खिलाड़ियों में शामिल हैं।

चोपड़ा 2018 में 88 मीटर पार करने के बाद से 90 मीटर का थ्रो लगाने की कोशिश में जुट रहे। वह इस बात से राहत महसूस कर रहे हैं कि आखिरकार उनके कंधों से बोझ उतर गया है, उन्होंने स्पष्ट किया कि ‘यह तो बस शुरुआत थी’ और वह आने वाले लंबे सत्र में और अधिक दूर भाला फेंकने की कोशिश करेंगे।

इस सत्र की अहम प्रतियोगिता सितंबर में तोक्यो में होने वाली विश्व चैंपियनशिप होगी जहां वह अपना खिताब बचाएंगे।

अब चोपड़ा को कमर की समस्या नहीं हैं जिसने पिछले कुछ वर्षों में उनके प्रदर्शन को प्रभावित किया है।

सबसे लंबे थ्रो का विश्व रिकॉर्ड रखने वाले महान एथलीट जान जेलेजनी से ट्रेनिंग लेने के बाद वह और भी अधिक आश्वस्त हैं। चोपड़ा ने दोहा में कहा था, ‘‘मैं और मेरे कोच अब भी मेरे थ्रो के कुछ पहलुओं पर काम कर रहे हैं। मैं अब भी चीजें सीख रहा हूं। हमने इस साल फरवरी में ही साथ मिलकर काम करना शुरू किया है। ’’

उन्होंने कहा, ‘‘इसलिए मुझे विश्वास है कि मैं इस साल विश्व चैंपियनशिप तक आने वाले टूर्नामेंट में और अधिक 90 मीटर थ्रो कर सकता हूं। ’’

पोलैंड में होने वाली यह प्रतियोगिता चोपड़ा के लिए इस सत्र की तीसरी प्रतियोगिता होगी।

नीरज की नजरें अब 90 मीटर से अधिक भाला फेंकने पर
दोहा, 17 मई (भाषा) राहत और खुशी के साथ-साथ थोड़ी निराशा भी महसूस कर रहे भारतीय भाला फेंक स्टार नीरज चोपड़ा ने कहा कि अब जबकि वह 90 मीटर का आंकड़ा पार कर चुके हैं तो वह और आगे बढ़ने का प्रयास करेंगे क्योंकि उनका शरीर अब उन चोट से लगभग मुक्त हो गया है जो पिछले कुछ वर्षों से उन्हें परेशान कर रहीं थी।

दोहरे ओलंपिक पदक विजेता 27 वर्षीय नीरज ने तीसरे प्रयास में भाले को 90.23 मीटर तक पहुंचाया और 90 मीटर या इससे अधिक करने वाले खिलाड़ियों की सूची में शामिल हो गए जिसकी अगुआई उनके वर्तमान कोच चेक गणराज्य के जान जेलेजनी कर रहे हैं। वह यह उपलब्धि हासिल करने वाले तीसरे एशियाई और कुल मिलाकर 25वें खिलाड़ी बने।

हालांकि जर्मनी के जूलियन वेबर ने बाजी पलट दी और अपने छठे और अंतिम थ्रो में 91.06 मीटर के प्रयास के साथ शीर्ष स्थान हासिल किया और स्वर्ण पदक जीता।

नीरज ने स्पर्धा के बाद कहा, ‘‘मैं 90 मीटर के प्रयास से बहुत खुश हूं लेकिन यह असल में थोड़ा खट्टा-मीठा अनुभव है। लेकिन कोई बात नहीं मैं और मेरे कोच अब भी मेरे थ्रो के कुछ पहलुओं पर काम कर रहे हैं। हमने इस साल फरवरी में ही साथ काम करना शुरू किया था। मैं अब भी चीजें सीख रहा हूं।’’

जेलेजनी के नाम 98.48 मीटर तक भाला फेंकने का विश्व रिकॉर्ड है और वह आमतौर पर डाइमंड लीग में नहीं जाते लेकिन चेक गणराज्य का यह कोच चोपड़ा के साथ यहां आया था क्योंकि उन्हें लगा था कि इस प्रतियोगिता में 90 मीटर के आंकड़े को पार किया जा सकता है।

नीरज ने कहा, ‘‘पिछले कुछ वर्षों से मुझे हमेशा ग्रोइन में कुछ महसूस होता था। इस वजह से मैं अपना सर्वश्रेष्ठ नहीं दे पाया। इस साल मैं बहुत बेहतर महसूस कर रहा हूं। हम कुछ पहलुओं पर भी काम करेंगे और इसलिए मेरा मानना है कि मैं इस साल विश्व चैंपियनशिप से पहले की प्रतियोगिताओं में 90 मीटर से अधिक भाला फेंक सकता हूं।’’

विश्व चैंपियनशिप 13 से 21 सितंबर तक तोक्यो में आयोजित की जाएगी जिसमें हरियाणा के नीरज गत चैंपियन हैं।

नीरज के प्रदर्शन में जेलेजनी के प्रभाव को नजरअंदाज नहीं किया जा सकता। पिछले साल नवंबर में उन्हें नीरज के कोच के रूप में नियुक्त किया गया था लेकिन इस दिग्गज भारतीय खिलाड़ी ने कहा कि वे फरवरी से ही साथ काम कर रहे हैं।

उन्होंने कहा, ‘‘मैं बहुत खुश हूं कि जान जेलेजनी मेरे कोच हैं और हमने दक्षिण अफ्रीका में बहुत मेहनत की है। हम अब भी कुछ पहलुओं पर काम कर रहे हैं।’’

अब जब 90 मीटर का आंकड़ा पार हो गया है तो अपने अगले लक्ष्य के बारे में पूछे जाने पर नीरज ने कहा, ‘‘मेरा अगला लक्ष्य 90 मीटर ही है। मुझे लगता है कि मैं और आगे फेंकने के लिए तैयार हूं। यह एक लंबे सत्र की शुरुआत है।’’

नीरज ने कहा कि यहां की परिस्थितियों ने उन्हें बड़े थ्रो करने में मदद की क्योंकि हवा चल रही थी।

नीरज ने कहा, ‘‘जब मैं वार्मअप थ्रो कर रहा था तो मेरे कोच ने कहा, आज वह दिन है जब मैं 90 मीटर थ्रो कर सकता हूं। मेरे 90 मीटर थ्रो के बाद भी उन्होंने मुझे कहा कि मैं दो-तीन मीटर और दूर तक थ्रो कर सकता हूं।’’

उन्होंने कहा, ‘‘हवा निश्चित रूप से मदद करती है और मौसम थोड़ा गर्म है और इससे मदद मिलती है। यह साल की पहली प्रतियोगिता है इसलिए हर कोई लंबे समय के बाद एक नई मानसिकता के साथ आया था’’

हमेशा की तरह नीरज ने शीर्ष स्थान से चूकने की निराशा के बावजूद बेहद शालीनता दिखाई। उन्होंने वेबर के प्रदर्शन की सराहना की और कहा कि वे एक-दूसरे को आगे बढ़ाने में मदद करते हैं।

नीरज ने कहा, ‘‘मैंने जूलियन (वेबर) से भी कहा कि हम 90 मीटर थ्रो कर सकते हैं। मैं उसके लिए भी खुश हूं। हमने इतने वर्षों से 90 मीटर के थ्रो के लिए बहुत मेहनत की है और इसलिए हम खुश हैं। यह हमारे बीच अच्छी प्रतिस्पर्धा है और अगली प्रतियोगिता में हम एक-दूसरे को फिर से कड़ी टक्कर देंगे तथा और बेहतर थ्रो करेंगे।’’

नीरज को मलाल है कि उन्होंने पहले भी जब राष्ट्रीय रिकॉर्ड तोड़ा था तो उन्हें दो बार दूसरे स्थान से संतोष करना पड़ा था।

उन्होंने कहा, ‘‘ऐसा पहले भी हुआ था। जब मैंने तुर्कू में 89 मीटर से अधिक की दूरी से राष्ट्रीय रिकॉर्ड बनाया था तो मैं दूसरे स्थान पर रहा था। स्टॉकहोम डाइमंड लीग में जब मैंने 89.94 मीटर का थ्रो किया तो मैं फिर से दूसरे स्थान पर रहा, यहां भी ऐसा ही हुआ।’’

वेबर ने कहा कि उन्होंने कुछ अतिरिक्त नहीं किया लेकिन उन्हें लग रहा था कि वह यहां 90 मीटर का आंकड़ा पार कर सकते हैं।

वेबर ने कहा, ‘‘मुझे नहीं पता कि यह कैसे हुआ। मेरे फिजियोथेरेपिस्ट की बदौलत मुझे बहुत अच्छी मालिश मिली। आज बहुत मजा आया। नीरज ने पहली बार 90 मीटर से अधिक का प्रयास किया और मैं अपने आखिरी थ्रो में उससे आगे निकल गया।’’

उन्होंने कहा, ‘‘मैं उसके लिए बहुत खुश था। हम लंबे समय से 90 मीटर थ्रो के लिए प्रतिस्पर्धा कर रहे थे और हम दोनों ने आज इसे हासिल किया। इसलिए यह हमारे लिए बहुत खास था।’’

वेबर 90 मीटर से अधिक का प्रयास करने वाले दुनिया के 26वें भाला फेंक खिलाड़ी बने। दो बार के विश्व चैंपियन और पेरिस ओलंपिक के कांस्य पदक विजेता ग्रेनेडा के एंडरसन पीटर्स 84.65 मीटर के अपने शुरुआती थ्रो के साथ तीसरे स्थान पर रहे।

भारत इस साल के आखिर में भाला फेंक की शीर्ष प्रतियोगिता की मेजबानी करेगा
चंडीगढ़, सात जनवरी (भाषा) भारतीय एथलेटिक्स महासंघ (एएफआई) ने मंगलवार को बताया कि भारत संभवत: इस साल सितंबर में भाला फेंक की शीर्ष प्रतियोगिता की मेजबानी करेगा जिसमें ओलंपिक स्वर्ण और रजत पदक विजेता नीरज चोपड़ा सहित कई स्टार खिलाड़ी भाग लेंगे।

यह आयोजन उन कई प्रतियोगिताओं के अतिरिक्त है जिनकी मेजबानी के लिए भारत ने अपनी रुचि व्यक्त की है। इसमें 2029 में होने वाली विश्व चैंपियनशिप भी शामिल है।

एएफआई के निवर्तमान अध्यक्ष आदिल सुमरिवाला ने पुष्टि की कि भारत ने 2029 विश्व चैंपियनशिप और 2027 में होने वाली विश्व रिले प्रतियोगिता की मेजबानी के लिए रुचि व्यक्त की है। एएफआई पिछले साल नवंबर में विश्व एथलेटिक्स के अध्यक्ष सेबेस्टियन को की भारत यात्रा के दौरान पहले ही 2028 विश्व जूनियर चैंपियनशिप की मेजबानी के लिए अपनी रुचि व्यक्त कर चुका है।

पिछले 12 साल से एएफआई के अध्यक्ष रहे सुमरिवाला ने इस खेल महासंघ की वार्षिक आम बैठक के पहले दिन कहा, ‘‘भारत इस साल के आखिर में भाला फेंक की एक शीर्ष प्रतियोगिता की मेजबानी करेगा जिसमें दुनिया के चोटी के 10 खिलाड़ी भाग लेंगे।’’

उन्होंने कहा, ‘‘नीरज चोपड़ा वहां होंगे। वह उस टीम का हिस्सा हैं जो इस प्रतियोगिता का आयोजन करेगी। जेएसडब्ल्यू, एक विदेशी फर्म और एएफआई मिलकर इस प्रतियोगिता की तैयारी कर रहे हैं।’’

सुमरिवाला ने बाद में पीटीआई को बताया कि यह प्रतियोगिता सितंबर में आयोजित की जा सकती है।

नीरज चोपड़ा 5 मई को दोहा डायमंड लीग से करेंगे सीजन की शुरुआत
नई दिल्ली, 14 अप्रैल (हि.स.)। ओलंपिक चैंपियन भाला फेंक खिलाड़ी नीरज चोपड़ा 5 मई को दोहा में होने वाली डायमंड लीग से अपने सत्र की शुरुआत करेंगे।

पिछले साल सितंबर में ग्रैंड फिनाले जीतने के बाद मौजूदा डायमंड लीग चैंपियन चोपड़ा ग्रेनाडा के विश्व चैंपियन एंडरसन पीटर्स और चेक गणराज्य के ओलंपिक रजत पदक विजेता जैकब वाडलेज के साथ 14-लेग की एक दिवसीय श्रृंखला की पहली मीट के साथ सीजन की शुरुआत करेंगे।

चोपड़ा, जिनकी व्यक्तिगत सर्वश्रेष्ठ दूरी 89.94 मीटर है, जो उन्होंने पिछले साल स्टॉकहोम डायमंड लीग मीट में दूसरे स्थान पर रहते हुए हासिल किया था, वर्तमान में तुर्की में प्रशिक्षण ले रहे हैं। वह 31 मई तक वहां रहेंगे।

एक चोट के कारण, चोपड़ा 2022 दोहा डायमंड लीग मीट से चूक गए, जहां पीटर्स ने इतिहास में पांचवां सबसे लंबा थ्रो 93.07 मीटर दर्ज कर खिताब जीता था। विश्व चैंपियनशिप के कांस्य पदक विजेता वाडलेज्च 90.88 मीटर के व्यक्तिगत सर्वश्रेष्ठ थ्रो के साथ दूसरे स्थान पर रहे थे।

दोहा में नीरज, पीटर्स और जैकब के अलावा जर्मनी के यूरोपीय चैंपियन जूलियन वेबर, त्रिनिदाद और टोबैगो के पूर्व ओलंपिक चैंपियन केशोर्न वालकोट और विश्व चैंपियन और 2016 ओलंपिक रजत पदक विजेता केन्या के जूलियस येगो भी दिखाई देंगे।

इस साल चोपड़ा के लिए लक्ष्यों में से एक 90 मीटर के निशान को पार करना होगा।

उन्होंने कहा, "मैं भी 90 मीटर के निशान के करीब पहुंच रहा हूं, इसलिए मेरे लिए उस बाधा को तोड़ना बहुत मायने रखेगा।"

उन्होंने कहा, "पिछला साल मेरे लिए एक नया व्यक्तिगत सर्वश्रेष्ठ, विश्व रजत पदक और वांडा डायमंड लीग की जीत के साथ एक अच्छा साल था, यह साल नए अवसर लेकर आया है। इस गर्मी के लिए मेरा लक्ष्य एशियाई खेलों के साथ-साथ विश्व चैंपियनशिप और मेरे वांडा डायमंड लीग खिताब की रक्षा है।"

2021 में टोक्यो ओलंपिक में इतिहास रचने के बाद, चोपड़ा ने यूएसए में 2022 विश्व चैंपियनशिप में रजत जीता, जहां पीटर्स ने स्वर्ण जीता था। इसके बाद नीरज पिछले साल चोट के कारण राष्ट्रमंडल खेलों के स्वर्ण का बचाव करने में विफल रहे, जो, उन्होंने बर्मिंघम संस्करण में 2018 में जीता था।