Harbhajan Singh - Loktej

पंड्या की कप्तानी में खिताबी जीत के इरादे से उतरेगी मुम्बई : हरभजन
नई दिल्ली, 18 मार्च (वेब वार्ता)। दिग्गज स्पिनर हरभजन सिंह ने कहा है कि हार्दिक पंड्या की कप्तानी में मुंबई इंडियंस इस बार खिताबी जीत के इरादे से उतरेगी।

हरभजन के अनुसार पंड्या का लक्ष्य पिछले 5 सालों से चले आ रहे खिताबी इंतजार को समाप्त करना रहेगा। हरभजन के अनुसार जीत के लिए पंड्या को आगे बढ़कर आक्रामक अंदाज में कप्तानी करनी होगी।

इस पूर्व स्पिनर ने कहा है कि मुम्बई को सलामी जोड़ी को लेकर भी अपनी स्थिति साफ करनी चाहिये। इसके अलावा जसप्रीत बुमराह की भूमिका भी तय करनी होगी।

उन्होंने कहा, मुझे लगता है कि हार्दिक को अपने स्वाभाविक अंदाज में ही खेलना चाहिये। उन्हें अपना सर्वश्रेष्ठ गेम दिखाना होगा। उन्हें बल्लेबाजी के साथ ही गेंदबाजी में भी अहम भूमिका निभानी होनी। जिस प्रकार उन्होंने टी 20 विश्व कप में गेंदबाजी की थी वैसी ही उन्हें आईपीएल में भी करनी होगी।

उन्होंने कहा, जब कोई कप्तान आगे बढ़कर टीम की अगुवाई करता है और रास्ता दिखाता है, तो बाकी खिलाड़ी भी उसका साथ देते हैं। यह सब भरोसे पर निर्भर करेगा।

अगर हार्दिक और उनकी टीम पहले दिन से ही तय कर ले कि उनका लक्ष्य खिताब जीतना है तो मुम्बई टीम को आगे बढ़ने से कोई नहीं रोक पायेगा। वहीं रयान रिकल्टन और क्विंटन डी कॉक को अंतिक ग्यारह में रखे जाने के सवाल पर , हरभजन ने कहा कि दोनो को एकसा रखे जाने की संभावना नहीं है।

इन दोनों में से कोई एक ही शुरुआत में रखा जाएगा। दोनों को एक साथ उतारना इसलिए संभव नहीं है क्योंकि टीम के पास रोहित शर्मा सूर्यकुमार यादव और तिलक वर्मा जैसे शीर्ष बल्लेबाज हैं।

भारतीय टीम के पास टी20 विश्वकप खिताब बरकारार रखने का अच्छा अवसर : हरभजन
मुंबई, 02 फरवरी (वेब वार्ता)। भारतीय क्रिकेट टीम के पूर्व दिग्गज स्पिनर हरभजन सिंह ने कहा है कि टी20 विश्वकप में मेजबान भारतीय टीम के पास खिताब बरकरार रखने का अच्छा अवसर है।

हरभजन के अनुसार इस बार भारत के अलावा ऑस्ट्रेलिया और दक्षिण अफ्रीका व अफगानिस्तान की टीमें भी सेमीफाइल में पहुंचेंगी। हरभजन ने हालांकि दो बार की विजेता इंग्लैंड को 2026 इस बार खिताबी दावेदार नहीं माना है।

विश्वकप की मेजबानी भारत और श्रीलंका की टीमें संयुक्त रुप से कर रही हैं। हरभजन ने कहा कि इस बार भी भारतीय टीम के पास खिताब बरकरार रखने का अच्छा अवसर है।

हरभजन ने कहा, मुझे लगता है कि भारतीय टीम के पास अपनी धरती पर मैच होने के कारण जीतने का सुनहरा मौका है, भरतीय टीम अभी काफी अच्छी है और उसे घरेलू धरती पर प्रशंसकों का भी समर्थन मिलेगा। हलातों को बेहतर तरीके से जानने का लाभ भी उन्हें मिलेगा।

जीत के लिए केवल उन्हें विश्वकप के दबाव पर नियंत्रण रहना होगा। सूर्यकुमार यादव की कप्तानी वाली भारतीय टीम ने पिछले साल टी20 में बेहतरीन प्रदर्शन किया था। उन्होंने 19 में से 16 मैच जीते हैं।वह इस बार टी20 वर्ल्ड कप 2026 में डिफेंडिंग चैंपियन के तौर पर उतरेगी।

वहीं ऑस्ट्रेलियाई टीम ने साल 2021 में पहली बार खिताब जीता था। वह दूसरी बार खिताब जीतने उतरेगी। टीम साल 2010 में उपविजेता रही थी जबकि 2007 और 2012 में सेमी-फाइनल से ही बाहर हो गयी थी।

वहीं दक्षिण अफ्रीका ने हाल में अच्छा प्रदर्शन किया था। ऐसे में उसके पास 2024 का सत्र जीतने का अवसर है। वहीं अफगानिस्तान ने साल 2010 में डेब्यू करने के बाद से ही अब तक यह टूर्नामेंट नहीं जीता है। उसने साल 2024 के सत्र में न्यूजीलैंड और ऑस्ट्रेलिया जैसी टीमों को हराकर सेमी-फाइनल में जगह बनायी थी। ऐसे में वह इस बार भी वैसा ही प्रदर्शन करने उतरेगी।

टेस्ट क्रिकेट को पूरी तरह से बर्बाद किया जा रहा है: हरभजन
नयी दिल्ली, 17 नवंबर (भाषा) भारत के पूर्व स्पिनर हरभजन सिंह ने ईडन गार्डन्स जैसी कम तैयार और गेंदबाजों के लिए अत्यधिक अनुकूल पिच को ‘टेस्ट क्रिकेट का विनाश’ करार देते हुए कहा कि इस तरह की स्थिति खिलाड़ियों के वास्तविक विकास में बाधा डालती है।

दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ पहले टेस्ट मैच में 124 रनों के लक्ष्य का पीछा करते हुए भारत 30 रनों से हार गया और यह मुकाबला तीन दिन के अंदर ही समाप्त हो गया।

हरभजन ने अपने यूट्यूब चैनल पर कहा, ‘‘उन्होंने टेस्ट क्रिकेट को पूरी तरह से बर्बाद कर दिया है। टेस्ट क्रिकेट को भावपूर्ण श्रद्धांजलि।’’

उन्होंने कहा, ‘‘ उन्होंने जिस तरह का काम किया है, जिस तरह की पिचें इतने वर्षों से बनाई जा रही हैं, मैं उसे देखता आ रहा हूं। कोई इसके बारे में बात नहीं करता क्योंकि जब टीम जीत रही होती है तो सब ठीक लगता है। कोई विकेट ले रहा होता है और कोई विकेट लेकर महान बन रहा है।’’

उन्होंने कहा, ‘‘ ऐसे में सबको लगता है कि सब ठीक चल रहा है। यह चलन अभी से शुरू नहीं हुआ है। यह कई सालों से चला आ रहा है, और मुझे लगता है कि यह खेलने का गलत तरीका है।’’

इस मैदान पर 2001 में ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ ऐतिहासिक जीत के दौरान 13 विकेट झटकने वाले हरभजन ने कहा कि अब इस मुद्दे पर विचार करने का समय आ गया है क्योंकि ऐसी पिचें खिलाड़ियों के विकास में योगदान नहीं देतीं।

उन्होंने कहा, ‘‘आप किसी भी तरह से आगे नहीं बढ़ रहे हैं, आप बस चक्की में बंधे बैल की तरह चक्कर लगा रहे हैं। आप जीत तो रहे हैं, लेकिन कोई वास्तविक लाभ नहीं है। एक क्रिकेटर के रूप में, आप आगे नहीं बढ़ रहे हैं।’’

भारत के लिए 103 टेस्ट में 417 विकेट लेने वाले हरभजन ने कहा, ‘‘ यह इस बात पर विचार करने का समय है कि ऐसी पिचें आपको कहां लेकर जा रही है। यहां आपके बल्लेबाजों को यह नहीं पता होता है कि रन कैसे बनाने है और वह ऐसे दिख रहे हैं जैसे उन्हें बल्लेबाजी करना ही नहीं आता।’’

उन्होंने कहा, ‘‘ ऐसे में एक सक्षम गेंदबाज़ और एक सक्षम बल्लेबाज में क्या फर्क रह जाता है। हालात इतने अनुकूल हो गये है कि लोग कौशल के कारण नहीं बल्कि पिच के कारण आउट हो रहे हैं। यह देखकर दुख होता है कि टेस्ट क्रिकेट कैसे खेला जा रहा है। मुझे नहीं पता कि हम ऐसा क्यों कर रहे हैं।’’

भारत और दक्षिण अफ्रीका के बीच श्रृंखला का दूसरा और अंतिम टेस्ट मैच  22 नवंबर से खेला जायेगा।

सुपरस्टार कल्चर से आगे नहीं बढ पा रही टीम, प्रदर्शन आधारित चयन हो : हरभजन
नयी दिल्ली, छह जनवरी (भाषा) भारत के पूर्व स्पिनर हरभजन सिंह ने बीसीसीआई से टीम में ‘सुपरस्टार क्लचर’ खत्म करने और खिलाड़ियों का चयन साख पर नहीं बल्कि पूरी तरह से प्रदर्शन के आधार पर करने का अनुरोध किया है ।

एक दशक में पहली बार भारतीय टीम की आस्ट्रेलिया में बॉर्डर गावस्कर ट्रॉफी में हार के बाद हरभजन ने यह टिप्पणी की ।

उन्होंने अपने यूट्यूब चैनल पर कहा ,‘‘ टीम में सुपरस्टार कल्चर बन गया है । हमें सुपरस्टार नहीं चाहिये, अच्छा प्रदर्शन करने वाले खिलाड़ी चाहिये । टीम में अच्छे परफॉर्मर होंगे तो ही टीम आगे बढेगी । जो भी सुपरस्टार बनना चाहता है, वह घर में रहकर वहीं क्रिकेट खेले ।’’

उन्होंने कहा ,‘‘ अभी इंग्लैंड का दौरा आने वाला है । अब हर कोई बात करने वाला है कि उसमें क्या होगा , कौन टीम में रहेगा और कौन नहीं । मेरा मानना है कि यह सीधा मसला है । अच्छा प्रदर्शन करने वाले खिलाड़ी ही टीम में रहने चाहिये । आप साख के आधार पर टीम नहीं चुन सकते ।’

हरभजन ने कहा ,‘‘ अगर आप ऐसा करना चाहते हैं तो कपिल देव सर और अनिल भाई को भी ले जाइये । यहां बीसीसीआई और चयनकर्ताओं को सख्त होना होगा । सुपरस्टार तेवरों से टीम आगे नहीं जा सकती ।’’

आस्ट्रेलिया के खिलाफ श्रृंखला में कप्तान रोहित शर्मा और स्टार बल्लेबाज विराट कोहली खराब फॉर्म में थे । भारत ने हार के साथ विश्व टेस्ट चैम्पियनशिप फाइनल खेलने का मौका भी गंवा दिया ।

कोहली ने नौ पारियों में 190 रन बनाये और अक्सर स्लिप में कैच देकर आउट हुए ।

हरभजन ने कहा कि खराब फॉर्म से जूझ रहे क्रिकेटरों को किसी भी प्रारूप में खेलकर इंग्लैंड के टेस्ट दौरे के लिये अपनी उपयोगिता साबित करनी चाहिये ।

उन्होंने कहा ,‘‘ टीम प्रदर्शन के आधार पर चुनी जाये । चाहे विराट कोहली हो, रोहित या कोई और । कोई खिलाड़ी टीम से बड़ा नहीं है भले ही उसे लगता हो कि वह बड़ा सुपरस्टार है । भारतीय क्रिकेट को आगे ले जाना है तो कठिन सवाल पूछने होंगे ।’’

उन्होंने कहा,‘‘ मैं यह नहीं कह रहा कि उन्हें बाहर कर दो लेकिन खराब फॉर्म से जूझ रहे खिलाड़ियों को तभी चुना जाये जब उन्होंने इंग्लैंड दौरे से पहले कुछ क्रिकेट खेली हो ।’’

हरभजन ने कहा ,‘‘ विराट कोहली ने 2024 में 11 टेस्ट में 440 रन बनाये । औसत 23 . 15 रहा । वह बहुत बड़ा नाम है इसलिये यह आंकड़ें अजीब लग रहे हैं । मैं भी हैरान रह गया । अगर आप एक युवा को मौका देंगे तो इतने रन तो वह भी बना लेगा ।’’

उन्होंने यह भी कहा कि अगर जसप्रीत बुमराह नहीं होते तो भारत 0 . 5 या 0 . 4 से हारता ।

उन्होंने कहा ,‘‘ उसकी गन्ने की तरह पिराई हुई है । ट्रेविस हेड आया तो बुमराह को गेंद दो, मार्नस आया तो बुमराह को गेंद दो, स्टीव स्मिथ आया तो बुमराह को गेंद दो । आखिर वह कितने ओवर फेंकेगा । उसकी कमर टूट गई है । टीम प्रबंधन को तय करना होगा कि आखिर वह कितने ओवर डालेगा ।’’

हैरी ब्रूक के पास तेज गेंदबाजों के खिलाफ काफी शॉट्स : हरभजन सिंह
नई दिल्ली, 18 अप्रैल (हि.स.)। सनराइजर्स हैदराबाद की टीम आईपीएल 2023 में मंगलवार को अपने घरेलू मैदान पर मुंबई इंडियंस का सामना करेगी। मुंबई के खिलाफ ऑरेंज आर्मी का लक्ष्य पिछले दो मैचों में मिली जीत की लय को बरकरार रखना होगा।

हैदराबाद के बल्लेबाज हैरी ब्रूक, जिन्होंने आईपीएल 2023 का पहला शतक जड़ा था, एक बार फिर सभी की निगाहों में होंगे। इंग्लैंड के उभरते हुए क्रिकेटर ने टूर्नामेंट के अपने चौथे मैच में कोलकाता नाइट राइडर्स (केकेआर) के खिलाफ अपना पहला आईपीएल शतक लगाया।

भारतीय क्रिकेट टीम के पूर्व स्पिनर हरभजन सिंह ने स्टार स्पोर्ट्स के शो क्रिकेट लाइव पर ब्रूक की तारीफ करते हुए कहा, "ब्रूक तेज गेंदबाजी को अच्छी तरह से खेलते हैं। उनके पास तेज गेंदबाजों के खिलाफ काफी शॉट्स हैं। हालांकि वह स्पिन के खिलाफ बहुत मजबूत नहीं है, स्पिन के खिलाफ वह सिंगल और डबल लेकर अपनी कमजोरी को छुपाते हैं। जब भी उन्हें मौका मिलता है, वह तेज गेंदबाजों की कमजोर गेंदों को बाउंड्री के लिए हिट करते हैं। साथ ही, उन्हें हैदराबाद के अन्य बल्लेबाजों से अच्छा समर्थन मिल रहा है। इससे उन्हें आगे बढ़ने में काफी आत्मविश्वास मिलेगा।"

वहीं, मुंबई इंडियंस ने भी आईपीएल 2023 में बैक-टू-बैक जीत दर्ज की है और कप्तान रोहित शर्मा की अगुवाई वाली टीम इस गति को आगे बढ़ाना चाहेगी। भारत के पूर्व क्रिकेटर मोहम्मद कैफ ने अपने पिछले दो मैचों में जीत दर्ज करने वाली मुंबई के टीम की तारीफ करते हुए कहा कि मुंबई ने दिखाया है कि वे पांच बार के चैंपियन क्यों हैं।

कैफ ने कहा, "उम्मीद है, हम सनराइजर्स हैदराबाद के खिलाफ मुंबई इंडियंस की पुरानी टीम को देखेंगे। पुराने मुंबई को उनके आक्रामक बल्लेबाजी प्रदर्शन के लिए जाना जाता था और पिछले दो मैचों में उन्होंने इसका प्रमाण भी दे दिया है।"

वर्तमान में जोस बटलर दुनिया के नंबर 1 बल्लेबाज : हरभजन सिंह
नई दिल्ली, 13 अप्रैल (हि.स.)। इंडियन प्रीमियर लीग (आईपीएल) 2023 का दूसरा हफ्ता अद्भुत प्रीमियर लीग होने की अपनी प्रतिष्ठा पर खरा उतर रहा है। सोमवार और गुरुवार के बीच, क्रिकेट प्रशंसकों को चार बैक-टू-बैक लास्ट-बॉल थ्रिलर मैच देखने को मिले।

राजस्थान रॉयल्स ने बुधवार को शानदार प्रदर्शन किया और 2008 के बाद पहली बार चेन्नई को उनके घर चेपॉक में शिकस्त दी। संदीप शर्मा ने अंतिम ओवर में अपना संयम बनाए रखा और 20 रनों का बचाव करते हुए महेन्द्र सिंह धोनी जैसे बल्लेबाज को रोकते हुए अपनी टीम को 3 रन से जीत दिला दी।

अंतिम ओवर में संदीप के बेहतरीन गेंदबाजी के अलावा, अश्विन-चहल-जंपा की स्पिन तिकड़ी ने खूबसूरती से गेंदबाजी की और जोस बटलर के शानदार अर्धशतक की बदौलत राजस्थान ने जीत दर्ज की।

जोस बटलर, जो टाटा आईपीएल 2022 के ऑरेंज कैप विजेता रहे हैं, ने स्पिन के अनुकूल चेपॉक की पिच पर बेहद अच्छी बल्लेबाजी की। भारत के पूर्व स्पिनर हरभजन सिंह ने अंग्रेजी सलामी बल्लेबाज बटलर की तारीफ करते हुए उन्हें दुनिया का नंबर 1 बल्लेबाज करार दिया।

स्टार स्पोर्ट्स के शो क्रिकेट लाइव में हरभजन सिंह ने कहा, "जोस बटलर की प्रशंसा करने के लिए मेरे पास शब्द कम पड़ गए है। वह एक बेहतरीन बल्लेबाज हैं। वह क्रीज का पूर्णता के साथ उपयोग करते हैं, उनके पास अच्छी तकनीक है, और उनके पास गति और स्पिन के खिलाफ अच्छा फुटवर्क है। मेरे लिए, वह इस समय विश्व क्रिकेट के नंबर 1 बल्लेबाज हैं।

मैच की बात करें तो आखिरी गेंद तक चले इस मुकाबले में राजस्थान रॉयल्स ने पहले बल्लेबाजी करते हुए जोश बटलर (52) के बेहतरीन अर्धशतक की बदौलत 20 ओवर में 8 विकेट पर 175 रन बनाए। बटलर के अलावा देवदत्त पडिकल (38),रविचंद्रन अश्विन (30) और शिमरोन हेटमायर (30) ने भी बेहतरीन पारियां खेलीं।

चेन्नई की तरफ से आकाश सिंह, तुषार देशपांडे, रवींद्र जडेजा ने 2-2 व मोईन खान ने 1 विकेट लिया।

जवाब में चेन्नई की टीम डेवोन कॉनवे (50), अजिंक्या रहाणे (31), रवींद्र जडेजा (नाबाद 25) और कप्तान महेन्द्र सिंह धोनी (नाबाद 32) की बेहतरीन पारियों के बावजूद 20 ओवर में 6 विकेट पर 172 रन ही बना सकी।

राजस्थान के लिए रविचंद्रन अश्विन और युजवेंद्र चहल ने 2-2 और एडम जाम्पा व संदीप शर्मा ने 1-1 विकेट लिया।