Chitrakoot - Loktej

चित्रकूट सड़क हादसे में मरने वालों की संख्या छह हुई
चित्रकूट, 02 अप्रैल (हि.स.)। कर्वी कोतवाली क्षेत्र झांसी-मिर्जापुर राष्ट्रीय राजमार्ग पर हुए सड़क हादसे में मरने वालों की संख्या बढ़कर छह हो गयी है। मृतकों की शिनाख्त कर पुलिस शवों का पोस्टमार्टम की कार्रवाई में जुटी हुई है।

वाहनों की टक्कर में ऑटो सवार पांच लोगों की मौके पर ही मौत हुई थी और तीन लोग गंभीर रूप से घायल थे। घायलों को अस्पताल पहुंचाया गया, जहां से उन्हें प्रयागराज के लिए रेफर कर दिया। यहां पर इलाज के दौरान चित्रकूट के नारायणपुर निवासी निर्भय (20) की भी मौत हो गई।

निर्भय के अलावा मरने वालों में कन्नौज जिले के निवासी अनिरुद्ध (30), अखिलेश (28), अतर सिंह और हमीरपुर के रहने वाली निधि सोनी (19) एवं धर्मेंद्र हैं। घायलों में ऑटो रिक्शा चालक बेड़ी पुलिया निवासी सूरज, हमीरपुर के सुमेरपुर निवासी सुमित साहू का इलाज हायर सेंटर प्रयागराज में चल रहा है। एसपी अरुण कुमार सिंह ने घायलों का हाल जाना।

उल्लेखनीय है कि मंगलवार की सुबह एक ऑटो रिक्शा कर्वी स्टेशन की तरफ से सुबह दर्शनार्थियों को लेकर रामघाट तीर्थ क्षेत्र जा रहा था। कर्वी कोतवाली क्षेत्र के झांसी-मिर्जापुर राष्ट्रीय राजमार्ग पर अमानपुर के पास से पहुंचते ही बेड़ी पुलिया की तरफ से आ रहे तेज रफ्तार डंपर ने टक्कर मार दिया। ऑटो रिक्शा में आठ लोग सवार थे। इस हादसे में अब तक छह लोगों की मौत हुई है और दो लोगों का इलाज चल रहा है। पुलिस डंपर को कब्जे में लेकर कार्रवाई की कर रही है।

बुंदेलखंड गौरव महोत्सव के दौरान हुए विस्फोट में बच्चे समेत चार की मौत
चित्रकूट, 14 फरवरी(हि.स.)। बुंदेलखंड गौरव महोत्सव के दौरान हुए विस्फोट में मरने वालों की संख्या बढ़कर चार हो गई है। वहीं हादसे पर दुःख व्यक्त करते हुए उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने मृतकों के परिजनों को पांच लाख एवं घायलों को पचास हजार रुपये की आर्थिक सहायता तथा दोषियों के खिलाफ एफआईआर दर्ज कठोर कार्रवाई करने के निर्देश दिए हैं।

उन्होंने निर्देशित किया है कि इस हादसे की एडीजी की अध्यक्षता में कमेटी प्रकरण की जांच करेगी। मुख्यमंत्री योगी इस हादसे की पल-पल की खबर भी ले रहे हैं। साथ ही उन्होंने अधिकारियों को घायलों को नि:शुल्क उपचार कराने का निर्देश दिए हैं। मुख्यमंत्री योगी ने मृतकों की आत्मा की शांति के लिए ईश्वर से प्रार्थना तथा परिजनों के प्रति शोक संवेदना जताई है।

उल्लेखनीय है कि मुख्यालय कर्वी के चित्रकूट इंटर कॉलेज प्रांगण में चल रहे दो दिवसीय बुंदेलखंड गौरव महोत्सव में बुधवार की शाम होने वाली आतिशबाजी की तैयारी के दौरान अचानक विस्फोट हो गया।

विस्फोट इतना तेज हुआ कि वहां मौजूद तीन लोग उछलकर दूर जा गिरे। एक युवक करीब 25 फीट ऊंचाई में उछलने के बाद दो खंडीय छत पर गिरा। इस हादसे में दो लोगों की मौत हुई है,जबकि दो घायलों को जिला अस्पताल से प्रयागराज मेडिकल कॉलेज के लिए रेफर कर दिया गया था। जहां पर उन घायलों की भी मौत हो गई है।

घटना की सूचना मिलते ही डीएम अभिषेक आनंद, एसपी अरुण सिंह, एडीएम वंदिता श्रीवास्तव, एएसपी चक्रपाणि त्रिपाठी, सीओ सिटी हर्ष पांडेय मौके पर पहुंचे। अधिकारी डॉग स्क्वायड के साथ पुलिस हादसे की वजह तलाशने के लिए छानबीन कर रहे हैं। मृतकों की शिनाख्त प्रशासन कर रहा है। आतिशबाजी टीम के संचालकों से पुलिस जानकारी जुटा रही है।

जिलाधिकारी अभिषेक आनंद ने बताया कि विस्फोट में अब तक चार लोगों की मौत हुई है। विस्फोट की उच्च स्तरीय जांच कराई जाएगी। जिसमें जिस स्तर पर लापरवाही हुई है, उन पर कठोर कार्रवाई होगी। उन्होंने बताया कि मृतकों में तीन नाबालिग बच्चे शामिल हैं। अभी तक घटना में शामिल कई लोगों को पूछताछ के लिए पुलिस ने हिरासत में ले लिया है।

पूर्व सांसद भैरो प्रसाद मिश्रा ने घटना के लिए आयोजन समिति को जिम्मेदार ठहराया है। उनका आरोप है कि बगैर सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम किये कार्यक्रम करने की वजह से यह भीषण हादसा हुआ। उन्होंने कहा कि पर्यटन अधिकारी के विरुद्ध हत्या का मुकदमा दर्ज होना चाहिए।

यूपी के चित्रकूट में जनरथ बस और कार की टक्कर में पांच की मौत
चित्रकूट, 21 नवम्बर (हि.स.)। उत्तर प्रदेश के जनपद चित्रकूट में राष्ट्रीय राजमार्ग पर मंगलवार दोपहर को रोडवेज जनरथ बस और कार की आमने-सामने टक्कर हुई। हादसे एक मासूम बच्चे समेत पांच लोगों की मौत हो गई। छह लोग घायल हैं। घटना की जानकारी मिलते ही जिलाधिकारी और पुलिस अधीक्षक ने मौके पर पहुंचकर मामले की जांच की। पुलिस मृतकों की शिनाख्त का प्रयास कर रही है। अधिकांश घायल और मृतक मध्य प्रदेश के निवासी बताए जा रहे है।

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने जनपद में हुए सड़क हादसे में हुई जनहानि पर गहरा दुःख प्रकट किया है। उन्होंने दिवंगत आत्मा की शांति की कामना करते हुए शोक संतप्त परिजनों के प्रति संवेदना व्यक्त की है।मुख्यमंत्री ने घायलों को तत्काल अस्पताल पहुंचाकर जिला प्रशासन के अधिकारियों को उनके समुचित उपचार के निर्देश दिए हैं। साथ ही घायलों के शीघ्र स्वस्थ होने की भी कामना की है।

उत्तर प्रदेश परिवहन निगम की जनरथ बस (यूपी-78 एफटी 7912) चित्रकूट जिला मुख्यालय कर्वी से प्रयागराज के लिए जा रही थी। एक मध्य प्रदेश नम्बर की कार प्रयागराज से चित्रकूट आ रही थी। रैपुरा के बगरेही गांव के पास दोनों वाहनों की आमने-सामने टक्कर हो गई। मार्ग दुर्घटना में कार सवार एक मासूम बच्चे समेत पांच लोगों की जान चली गई। छह लोग घायल हैं।

घटना की जानकारी मिलते ही मौके पर पहुंचे जिलाधिकारी अभिषेक आनंद और पुलिस अधीक्षक वृंदा शुक्ला ने एम्बुलेंस बुलाकर घायलों को इलाज के लिए जिला अस्पताल और रामनगर अस्पताल में भर्ती कराया। तीन लोगों को प्रयागराज मेडिकल कॉलेज के लिए रेफर किया गया।

जिलाधिकारी ने बताया कि हादसे की मुख्य वजह बोलेरो के विपरीत दिशा से आ जाने का होना बताया जा रहा है। मार्ग दुर्घटना में एक बच्चा सहित पांच लोगों की मौत हुई है। प्रारंभिक जांच में अभी तक मृतकों की पहचान नहीं हो सकी लेकिन मध्य प्रदेश के रहने वाले बताएं जा रहे हैं। पुलिस टीमें मृतकों और घायलों की पहचान का प्रयास कर रही हैं।

जगदगुरू रामभद्राचार्य के तीन ग्रंथों का लोकार्पण करेंगे प्रधानमंत्री
चित्रकूट (हि.स.)। भगवान श्रीराम की तपोभूमि चित्रकूट के दौरे पर आ रहे प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जगद्गुरु रामभद्राचार्य महाराज का आशीर्वाद लेने करीब तीन बजकर 15 मिनट पर कार द्वारा तुलसी पीठ पहुंचेंगे। प्रधानमंत्री तीन बजकर 20 मिनट से लेकर चार बजे तक रहेंगे । इस दौरान नरेन्द्र मोदी जगदगुरू के तीन ग्रंथों का विमोचन मानस दर्शन सभागार में करेंगे। इससे पूर्व कांच मंदिर का दर्शन और लगभग दस मिनट तक जगद्गुरु से विशेष वार्तालाप करेंगे। कार्यक्रम के दौरान जगद्गुरु रामभद्राचार्य द्वारा पीएम मोदी को भगवान श्रीराम के पौध रोपण करते हुए चित्र भेट कर दुनिया को पर्यावरण संरक्षण का संदेश देंगे।

जानकारी के अनुसार प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी शुक्रवार 27 अक्तूबर को सुबह 11 बजकर 45 मिनट पर दिल्ली से विशेष विमान से खजुराहो पहुंचेंगे। वहां से फिर दोपहर 12 बजकर 55 मिनट पर हेलीकॉप्टर से रवाना होकर दोपहर एक बजकर 40 मिनट पर चित्रकूट पहुंचेंगे। एक बजकर 45 मिनट पर रघुवीर मंदिर में पूजन-अर्चन करने के बाद यहां चल रहे सद्गुरु संघ सेवा ट्रस्ट की प्रदर्शनी का शुभारंभ कर अवलोकन करेंगे। इसके बाद श्री राम संस्कृत महाविद्यालय में पुस्तकालय भी पहुंचेंगे। इसके बाद सदगुरू नेत्र चिकित्सालय जानकीकुंड अस्पताल (मध्य प्रदेश) परिसर में स्थित अरविंद भाई मफतलाल की समाधि स्थल पर श्रद्धा सुमन अर्पित करेंगे। इसके बाद परिसर में ही स्थित नए सुपर स्पेशलिटी अस्पताल का शुभारंभ करेंगे।

दोपहर दो बजकर 25 मिनट पर वह कार द्वारा विद्या धाम जानकी कुंड स्टेडियम में सदगुरू परिवार को संबोधित करेंगे। तीन बजकर 15 मिनट पर कार द्वारा जगद्गुरु रामभद्राचार्य महाराज का आशीर्वाद लेने तुलसी पीठ (कांच मंदिर) पहुंचेंगे। इसके बाद कांच मंदिर का दर्शन और लगभग दस मिनट तक जगद्गुरु से विशेष वार्तालाप करेंगे। इसके बाद मानस मंदिर सभागार में आयोजित कार्यक्रम के दौरान तीन बजकर 20 मिनट से लेकर चार बजे तक जगद्गुरु रामभद्राचार्य द्वारा रचित तीन धार्मिक ग्रंथों का विमोचन करने के बाद कार्यक्रम को सम्बोधित करेेगें। इसके बाद पीएम मोदी चार बजकर 15 मिनट पर खजुराहो एयरपोर्ट के लिए रवाना होंगे।

जगदगुरू रामभद्राचार्य महाराज के उत्तराधिकारी आचार्य रामचंद्र दास महाराज ने बताया कि कार्यक्रम के दौरान पूज्य गुरुदेव जगदगुरू रामभद्राचार्य द्वारा पीएम मोदी को भगवान श्रीराम के चित्रकूट में वनवास काल के दौरान पौध रोपण करते चित्र भेट कर पूरी दुनिया को पर्यावरण संरक्षण का संदेश दिया जायेगा। इस चित्र को जगदगुरू रामभद्राचार्य दिव्यांग राज्य विश्वविद्यालय चित्रकूट के दिव्यांग छात्र मंतोष द्वारा तैयार किया जा रहा है।

उधर गैर राजनीतिक कार्यक्रम में चित्रकूट आ रहे देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के दौरे को लेकर एसपीजी ने सुरक्षा व्यवस्था की पूरी कमान अपने हाथ ले ली है। इसके हिसाब से आयोजन स्थल सहित संबंधित दौरे से जुड़े स्थानों पर आवश्यक अधोसंरचनागत सुधार कार्य भी कराए जा रहे हैं। हेलीकॉप्टर लैंडिंग की टेस्टिंग की गई तो पीएम के लैंडिंग स्थल के आसपास के क्षेत्रों की हवाई निगरानी भी की गई। इसके अलावा एसपीजी द्वारा एएसएल (एडवांस सिक्योरिटी लाइजनिंग) भी किया जा चुका है। एसपीजी के अधिकारियों ने पीएम के दौरे को लेकर सतना जिला प्रशासन के अधिकारियों सहित श्री सद्गुरु सेवा संघ ट्रस्ट और तुलसी पीठ के प्रबंधन के साथ कई दौर की मीटिंग कर तैयारियों को लेकर आवश्यक निर्देश दिए।

पीएम के दौरे को लेकर दो स्थानों पर 5 हेलीपैड बनाए गए हैं। तीन हेलीपैड सद्गुरु ट्रस्ट के विद्याधाम परिसर में बनाए गए हैं। यहां पीएम के हेलीकॉप्टर उतरेंगे। दो हेलीपैड आरोग्यधाम परिसर में बनाए गए हैं, जिसमें मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान और राज्यपाल मंगुभाई पटेल का हेलीकॉप्टर लैंड करेंगा। गुरुवार को एसपीजी ने पीएम के लिए बनाए गए हेलीपैड पर हेलीकॉप्टर लैडिंग का ट्रायल किया। इसके बाद हेलीकॉप्टर के जरिए कार्यक्रम स्थल से लगे क्षेत्र की हवाई मॉनीटरिंग कर क्षेत्र की भौगोलिक स्थितियों सहित अन्य जानकारियां एकत्रित की गईं।

अस्थाई पीएमओ ऑफिस बनाया

पीएम दौरे को लेकर चित्रकूट में कार्यक्रम स्थल के समीप ही अस्थाई पीएमओ ऑफिस भी बनाया जा रहा है। इसे हॉट लाइन, एसटीडी, आइएसडी, फैक्स लाइन से भी जोड़ा जा रहा है। हाई स्पीड इन्टरनेट कनेक्शन भी दिया गया है। कम्प्यूटर, प्रिंटर सहित अन्य इंतजाम भी यहां किए गए हैं। उच्च सुरक्षा युक्त ग्रीन रूम और सेफ हाउस भी बनाया गया है।

इसके साथ ही पीएम के कार्यक्रम से जुड़े सभी स्थल को एसपीजी सुरक्षा घेरे में ले लिया गया है। हर स्थल पर पुलिस कर्मी तैयार कर दिए गए हैं। पीएम दौरे के वक्त पूरा इलाका नो-फ्लाई जोन घोषित कर दिया जाएगा। पूरे स्थल को सीसीटीवी की निगरानी में ले लिया गया है। पीएम के आने के बाद कार्यक्रम स्थल पर कोई मूवमेंट नहीं होगा। जो जहां होगा उसे अपना स्थान छोड़ने की अनुमति नहीं होगी। पीएम मोदी की सुरक्षा के लिए चित्रकूट में एक सैकड़ा पुलिस अधिकारियों की देखरेख में दो हजार पुलिसकर्मी तैनात किए जाएंगे। सुरक्षा व्यवस्था में दो आइजी व तीन डीआईजी समेत 12 आईपीएस, 20 अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक, करीब 35 डीएसपी सुरक्षा की जिम्मेदारी संभालेंगे। यूपी बॉर्डर पर यूपी पुलिस तैनात रहेगी।

चित्रकूट आगमन पर नरेन्द्र मोदी को तीसरी बार प्रधानमंत्री बनने का जगद्गुरु रामभद्राचार्य देंगे आशीर्वाद
चित्रकूट, 25 अक्टूबर (हि.स.)। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के 27 अक्टूबर को चित्रकूट आगमन को लेकर उत्तर प्रदेश और मध्य प्रदेश दोनों प्रदेशों के सीमावर्ती जिलों के अधिकारियों ने तैयारियां तेज कर दी हैं। प्रधानमंत्री सद्गुरु सेवा संघ ट्रस्ट जानकीकुंड के प्रमुख रहे दिवंगत अरविंद भाई मफतलाल की 100वीं जयंती के उपलक्ष्य में आयोजित कार्यक्रम में शिरकत करेंगे। प्रधानमंत्री इस दौरान इमरजेंसी केयर यूनिट का उद्घाटन भी करेंगे। प्रधानमंत्री इसके बाद पद्म विभूषण से अलंकृत श्री तुलसी पीठाधीश्वर जगद्गुरु रामभद्राचार्य से मिलने आएंगे। इसे लेकर श्री तुलसी पीठ में जोरदार तैयारियां चल रहीं हैं।

जगद्गुरु रामभद्राचार्य के उत्तराधिकारी आचार्य रामचंद्र दास ने बुधवार को बताया कि चुनाव आयोग से प्रधानमंत्री के दौरे की अनुमति मिलने से चित्रकूट में ख़ुशी की लहर है। श्री तुलसीपीठ चित्रकूट में प्रधानमंत्री मोदी के स्वागत की तैयारियां जोरों पर हैं। चारों तरफ रंग रोगन का कार्य जारी है। जगदगुरु रामभद्राचार्य ने मनपसंद मटरा की कोहरी एवं आलू बैंगन का भर्ता प्रधानमंत्री के लिए बनवाने के लिए कहा है। चूल्हे की सेंकी रोटी भी प्रधानमंत्री को खिलाने की योजना है।

हाल ही में जगद्गुरु रामभद्राचार्य दिव्यांग राज्य विश्वविद्यालय को प्रधानमंत्री के हस्तक्षेप के बाद राज्य विश्वविद्यालय का दर्जा मिलने के बाद खुद जगद्गुरु रामभद्राचार्य भी उनके स्वागत के लिए बेताब दिख रहे हैं। संभावना है कि जगदगुरु से मिलने जब प्रधानमंत्री उनके पास आएंगे तो उन्हें देश की सत्ता की हैट्रिक लगाने का आशीर्वाद देंगे।

आचार्य रामचंद्र दास ने बताया कि पद्म विभूषण से अलंकृत जगद्गुरु रामभद्राचार्य प्रधानमंत्री को श्री तुलसी पीठ आने पर विशेष व्यंजन का प्रसाद देंगे। साथ में भोजन का समय मिलने पर भुना चना, मटर की कोहरी (नमक लगा दाना), लौकी की सब्जी, बैंगन का भर्ता व चूल्हे पर बनी रोटी परोसी जाएगी। इस दौरान जगद्गुरु प्रधानमंत्री को देश की सत्ता में उनकी तीसरी बार भी जीत का आशीर्वाद देंगे। इसके अलावा वह प्रधानमंत्री से 22 जनवरी को अयोध्या में उनके कार्यक्रम में भी आने का आमंत्रण देंगे।

उल्लेखनीय है कि भगवान राम की तपोस्थली में 27 अक्टूबर को प्रधानमंत्री का आना निश्चित हो गया है। इसको लेकर चित्रकूट में सुरक्षा से लेकर कार्यक्रम स्थल तक युद्ध स्तर पर तैयारियां चल रही हैं। केंद्रीय रिजर्व पुलिस बल की चार टुकड़ी पहुंच चुकी हैं। पूरे कार्यक्रम स्थल के पास 15 आईएएस और 20 आईपीएस ने डेरा डाला है। सद्गुरु सेवा संघ ट्रस्ट द्वारा संचालित जानकीकुंड नेत्र चिकित्सालय, रघुवीर मंदिर, श्रीराम संस्कृत महाविद्यालय से लेकर विद्याधाम, गोशाला तक जाने वाले मार्ग का दुरुस्तीकरण हो रहा है। जगदगुरु रामभद्राचार्य के आश्रम तक की सड़क का रंग रोगन हो रहा है। विद्याधाम परिसर में दो और एक हेलीपैड स्टेडियम के पास बनाया गया है।

सद्गुरु सेवा संघ ट्रस्ट जानकीकुंड मप्र में एक निजी कार्यक्रम में प्रधानमंत्री को आना है। यह कार्यक्रम गैर राजनीतिक बताया जा रहा है। प्रधानमंत्री के आने की चुनाव आयोग से अनुमति मिलते ही प्रशासनिक अधिकारियों और सुरक्षा एजेंसियों की हलचल तेज हो गई है। प्रधानमंत्री के कार्यक्रम की व्यवस्थाओं का जायजा लेने के लिए सतना डीएम अनुराग वर्मा, एसपी सतना आशुतोष गुप्ता, डीएम चित्रकूट अभिषेक आनंद, एसपी वृंदा शुक्ला पहुंचकर जानकारी ली। हेलीपैड से लेकर दोनों प्रस्तावित कार्यस्थल तक के मार्ग और 100 मीटर आसपास रहने वालों से पूछताछ की जा रही है।

अधिकारियों के मुताबिक प्रधानमंत्री रघुवीर मंदिर बड़ी गुफा पर दर्शन पूजन करेंगे। इसके बाद जगद्गुरु रामभद्राचार्य महाराज से मुलाकात करेंगे। भारतरत्न नानाजी देशमुख को श्रद्धांजलि देने व कामदनाथ मंदिर में भी दर्शन करने जा सकते हैं। प्रधानमंत्री के साथ मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान और राज्यपाल मंगू भाई पटेल भी चित्रकूट आएंगे। आरोग्य धाम परिसर में इनका हेलीकॉप्टर लैंड करेगा।

जगदगुरू रामभद्राचार्य ने किया मिशन चंद्रयान-3 की के सफलता का दावा
चित्रकूट, 23 अगस्त (हि.स.)। पद्म विभूषण से सम्मानित श्री तुलसी पीठाधीश्वर जगदगुरू स्वामी रामभद्राचार्य महाराज ने मिशन चंद्रयान-3 की सफलला की भविष्यवाणी की है। जगदगुरू ने कहा कि चंद्रयान की ऐतिहासिक सफलता से पूरी दुनिया में हिन्दुस्थान का मान और सम्मान बढ़ेगा। भारत विश्व गुरु बनने की दिशा में अग्रसर होगा।

भारत के चंद्रयान-3 को लेकर जहां पूरी दुनिया की निगाहें टिकी हुई है। वहीं भगवान श्री राम की तपोभूमि चित्रकूट में मिशन की सफलता में लिए हवन और पूजन का दौर मठ मंदिरों में शुरू हो गया है।

अपने अद्भुत ज्ञान के दम पर चित्रकूट का धर्म ध्वज पूरी दुनिया में फहराने वाले जगदगुरू स्वामी रामभद्राचार्य महाराज ने मिशन चंद्रयान को लेकर बड़ी भविष्यवाणी कर दी है। उन्होंने कहा है कि मिशन चंद्रयान विज्ञान और आध्यात्म का अनोखा संगम है। मिशन चंद्रयान-3 हर हाल में सफल होगा।

उल्लेखनीय है कि जगतगुरु रामभद्राचार्य बागेश्वर धाम के पंडित धीरेंद्र शास्त्री के गुरु हैं। उन्होंने चित्रकूट में जन कल्याण ने लिए चित्रकूट में तुलसी पीठ की स्थापना की थी। उम्र से ही दृष्टि खोने के बाद भी जगदगुरू ने बालकाल से ही 22 भाषाओं के ज्ञानी हैं। इतना ही नहीं अभी तक वे 80 ग्रंथों की रचना भी कर चुके हैं।

चित्रकूट की शीतल धारा से मिली थी हनुमान को लंका दहन के तपन से मुक्ति
चित्रकूट, 15 अप्रैल(हि.स.)। विंध्य पर्वत श्रृंखला के मध्य स्थित विश्व प्रसिद्ध पौराणिक तीर्थ चित्रकूट के प्रमुख स्थल 'हनुमान धारा' का धार्मिक और आध्यात्मिक दृष्टिकोण से विशेष महत्व है। पहाड़ के शिखर पर स्थित इस पावन धाम से निकली अविरल जलधारा से असुरराज रावण की सोने की लंका का दहन करने वाले राम भक्त हनुमान को तपन से मुक्ति मिली थी। देश-दुनिया में हनुमान धारा के नाम से विख्यात प्राचीन धाम के दर्शन के लिए प्रतिमाह लाखों श्रद्धालुओं का जमावड़ा लगता है।

आदि तीर्थ के रूप में समूचे विश्व में विख्यात भगवान श्रीराम की तपोभूमि चित्रकूट की महिमा का गुणगान स्वयं संत शिरोमणि गोस्वामी तुलसीदास जी ने रामचरित मानस में किया है। 'चित्रकूट निश दिन बसत प्रभु सिय लखन समेत।' चौपाई के माध्यम से गोस्वामी तुलसीदास जी ने बताया है कि चित्रकूट ही सृष्टि का एकमात्र ऐसा पावन धाम है जहां पर प्रभु श्रीराम,माता सीता और लखन के साथ नित्य निवास करते हैं। इस पावन भूमि से भक्त हनुमान का भी गहरा संबंध है।

श्रीराम रक्षा स्रोत के पाठ से प्रकट हुई थी 'हनुमान जलधारा'

मान्यता है कि विंध्य पर्वत श्रृंखला के मध्य बसे चित्रकूट के हनुमान धारा में ही राम भक्त हनुमान जी को वह सुख और शांति मिली थी जो पूरे ब्रह्मांड में हासिल नहीं हुई। इस पवित तीर्थ स्थल को लेकर किवदंती है कि जब लंका दहन में हनुमान जी भगवान का पूरा शरीर तप गया था। लंका विजय के बाद हनुमान जी ने अपने आराध्य प्रभु श्रीराम से शरीर के तपन को शांत करने का उपाय पूछा। तब प्रभु श्रीराम ने उन्हें उपाय बताया कि विंध्य पर्वत पर जाएं। जहां पर आदिकाल के ऋषि-मुनियों ने तप किया था। उस पवित्र भूमि की प्राकृतिक सुषमा से युक्त स्थान पर जाकर तप करो। हनुमान जी ने चित्रकूट आकर विंध्य पर्वत श्रृंखला की एक पहाड़ी में श्री राम रक्षा स्त्रोत का पाठ 1008 बार किया। जैसे ही उनका अनुष्ठान पूरा हुआ ऊपर से एक जल की धारा प्रकट हो गयी। जलधारा शरीर में पड़ते ही हनुमान जी के शरीर की तपन शांत हुई और शीतलता की प्राप्त हुई। आज भी यहां वह जल धारा निरंतर गिरती है। इसी वजह से पूरे देश में इस पावन धाम को 'हनुमान धारा' के रूप में जाना जाता है।

देश भर से हर महीनें जुटते हैं लाखों श्रद्धालु

कामदगिरि प्रमुख द्वार के महंत मदन गोपाल दास महाराज एवं गायत्री शक्तिपीठ के व्यवस्थापक डा0 राम नारायण त्रिपाठी कहते हैं कि धर्म नगरी चित्रकूट के कण-कण में भगवान श्रीराम का वास है। इस धरा पर भगवान श्रीराम, माता सीता और अनुज लखन के साथ साढ़े 11 वर्षाे तक निवास किया था। इसी पावन भूमि पर स्थित हनुमान धारा पर लंका का दहन करने वाले राम भक्त हनुमान के शरीर का तपन शांत हुआ था। बताया कि इस तीर्थ स्थल में विद्यमान हनुमान जी की विशाल मूर्ति पर लगातार गिरने वाली शीतल जलधारा को देखने एवं पूजन-अर्चना के लिए हनुमान जयंती आदि पर्वों के साथ-साथ हर महीनें देश भर से लाखों श्रद्धालुओं का जमावड़ा लगता है।

हनुमान जल धारा में स्नान करने से खत्म होते हैं 'पेट' संबंधी 'रोग'

भरत मंदिर के महंत दिव्य जीवन दास महाराज प्रकटी शीतल जल धारा की महिमा का बखान करते हुए कहते हैं कि इस पर्वत से निकलने वाली धारा की अलग ही विशेषता है। मान्यता है कि इसके जल से स्नान करने से 'पेट' संबंधी रोग खत्म हो जाते हैं। इसी वजह से देश भर से आने वाले श्रद्धालु हनुमान धारा के पवित्र जल को ले जाना नहीं भूलते। ऊंची पहाड़ी पर स्थित हनुमान धारा में पहुंचने के लिए पहले श्रद्धालुओं को 360 सीढ़ियां चढ़नी पड़ती है। लेकिन अब रोपवे बन जाने से देश-विदेश से आने वाले श्रद्धालुओं को हनुमान धारा के दर्शन अत्यंत सुगम हो गए हैं।

पंचमुखी भगवान शिव के दर्शन कर प्राचीन कुंड में स्नान से मिलती है 'चर्मरोग' से मुक्ति
चित्रकूट, 13 अप्रैल(हि.स.)। भगवान श्रीराम की तपोभूमि चित्रकूट अपनी धार्मिक, आध्यात्मिक और पौराणिक महत्ता के लिए समूचे विश्व में विख्यात है। धर्म नगरी के भरतकूप क्षेत्र में घने जंगलों के बीच करीब ढाई सौ मीटर ऊंची पहाड़ी पर मड़फा किले के रूप में विख्यात आदि ऋषि मांडव्य का आश्रम है।

इस प्राचीन मड़फा आश्रम में नृत्यमुद्रा में विराजमान पंचमुखी भगवान शिव की महिमा का बखान वेदों और पुराणों में भी मिलता है। इस दिव्य धाम की ऐसी महिमा है कि यहां स्थित कुंड के जल में आस्था की डुबकी लगाकर भगवान शिव का पूजन करने से 'कुष्ठ' रोग से निजात मिलने के साथ-साथ पुनर्जन्म से मुक्ति मिल जाती है। पंचमुखी शिव के दर्शन मात्र से ही सारे कष्टों से मुक्ति मिलती है।

गौरतलब है कि मार्यादा पुरुषोत्तम भगवान श्रीराम की तपोभूमि चित्रकूट विश्व के अनादि, अचल और ऐतिहासिक पावन तीर्थों में से एक है। इस प्राचीन धर्म स्थली में स्वयं सृष्टि के रचयिता भगवान ब्रह्मा समेत अगस्त, अत्रि, बाल्मीकि आदि प्रख्यात ऋषि-मुनियों ने तपस्या की है। इसी वजह से ब्रह्माण्ड के सबसे श्रेष्ठ स्थल चित्रकूट की तुलना स्वर्गलोक से की जा सकती है। लगभग 84 कोस में फैले चित्रकूट में विविध प्रकार के शिखर (कूट) स्थित है। इस प्राचीन आश्रम में भगवान शंकर अपने पंचमुखी रूप में सशरीर विद्यमान हैं।

इस दिव्य स्नान को लेकर ऐसी मान्यता है कि यहां पर ऋषि मांडव्य ने तपस्या की थी। इसी तपोस्थली पर महाराज दुष्यंत की पत्नी शकुंतला ने पुत्र भरत को जन्म दिया था। इसी तालाब के पास चंदेलकालीन वैभवशाली नगर के ध्वंसावशेष भी देखे जा सकते हैं। जैन धर्म के प्रवर्तक आदिनाथ के भी यहां पर आने की बात कही जाती है। महाशिवरात्रि व प्रत्येक सोमवार को यहां सदियों से मेला लगता चला आ रहा है। इस धार्मिक, ऐतिहासिक और पौराणिक दृष्टि से महत्वपूर्ण प्राचीन धरोहर को केंद्रीय पुरातत्व विभाग द्वारा संरक्षित किया गया है।

चित्रकूट के सुप्रसिद्ध संत भरत मंदिर के महंत दिव्य जीवन दास महाराज,रामायणी कुटी के महंत राम हृदयदास महाराज एवं गायत्री शक्ति पीठ के व्यवस्थापक डॉ रामनारायण त्रिपाठी मड़फा किले की महिमा बताते हैं कि देवराज इंद्र ने वेदवती नामकी अपूर्व सुंदरी अप्सरा को कोढ़ (कुष्ठ) होने का शाप दिया था। शापग्रस्त अप्सरा के अनुनय विनय करने पर इंद्र ने माण्डव ऋषि के आश्रम में स्थित न्यग्रोध कुंड में स्नान करके वहां विराजमान पंचमुखी भगवान शिव की उपासना से शापमुक्त होने का मार्ग बताया था। आज भी देश भर से लोग कुष्ठ निवारण के लिए यहां आते हैं। इसके अलावा यहां स्थित पंचमुखी शिव के दर्शन और उपासना करने से पुनर्जन्म से मुक्ति मिलने की मान्यता है।

मंदिर के विकास के लिए चिंतित समाजसेवी दिनेश कुमार सिंह ने शासन से मड़फा धाम में श्रद्धालुओं की सुविधा के लिए रोपवे बनवाने की मांग की है। इतिहासकार रमेश चौरसिया का कहना है कि मड़फा दुर्ग एक चन्देल कालीन किला है।

यह दुर्ग चित्रकूट से 30 किलोमीटर की दूरी पर है। भरतकूप मार्ग पर बरिया मानपुर के समीप दुर्ग एक पहाड़ी पर है। चन्देल शासन काल में इस दुर्ग का महत्वपूर्ण स्थान था। दुर्ग के भग्नावशेष यहां आज भी उपलब्ध होते हैं। सुरक्षा की दृष्टि से इस दुर्ग का विशेष महत्व था। यहां का प्राकृतिक सौन्दर्य बड़ा ही मनोरम है। इस दुर्ग में चढ़ने के लिए तीन रास्ते हैं। पहला मार्ग उत्तर पूर्व से मानपुर गाँव से है। तथा दूसरा मार्ग दक्षिण पूर्व से सवारियाँ गाँव से है तथा तीसरा मार्ग कुरहन गाँव से है।

यहाँ दर्शन को आये श्रद्धालु ओम प्रकाश केशरवानी,महेंद्र जायसवाल और ऋषि आर्य का कहना है कि मड़फा की ऊँची पहाड़ी पर विराजमान पंचमुखी भगवान शिव के दर्शन मात्र से व्यक्ति के सभी मनोरथ पूर्ण हो जाते हैं। प्रतिवर्ष लाखों श्रद्धालु देश भर से इस पौराणिक तीर्थ आकर भगवान शिव की आराधना करते हैं। इसके मंदिर के पास स्थित प्राचीन कुंड में स्नान कर चर्म रोगों से मुक्ति पाते हैं।

जिला पर्यटन अधिकारी अनुपम श्रीवास्तव का कहना है कि केंद्र और प्रदेश की सरकार चित्रकूट समेत पूरे बुंदेलखंड के धार्मिक व ऐतिहासिक महत्व से जुड़े स्थलों को पर्यटक स्थल के रूप में विकसित करने को संकल्पित है। कहा कि पर्यटन विभाग के माध्यम से मड़फा मंदिर को पर्यटन केंद्र के रूप में विकसित करने का काम किया जा रहा है।