North Korea - Loktej

ईरान युद्ध की आग के बीच किम जोंग का ‘महा-विनाशक’ दांव, लगातार दूसरे दिन दागी क्लस्टर मिसाइल, US की नींद हराम
नई दिल्ली, 20 अप्रैल (वेब वार्ता)। ईरान-अमेरिका तनाव के बीच किम जोंग उन ने क्लस्टर बम वारहेड वाली हवासोंग-11 मिसाइलों का परीक्षण कर दुनिया को चौंका दिया। इन घातक मिसाइलों की निगरानी के दौरान उनकी बेटी भी मौजूद रही।

उत्तर कोरिया (North Korea) ने अमेरिका और ईरान के बीच बढ़ते तनाव और सीजफायर टूटने की खबरों के बीच लगातार मिसाइल परीक्षणों की नई श्रृंखला शुरू कर दी है। रविवार और सोमवार को उत्तर कोरिया ने खतरनाक बैलिस्टिक और क्लस्टर बम वारहेड वाली मिसाइलों का परीक्षण किया।

इस महीने यह दूसरा मौका है जब किम जोंग उन के प्रशासन ने क्लस्टर बम वारहेड वाली हवासोंग-11 सतह से सतह बैलिस्टिक मिसाइलों का परीक्षण किया।

कोरियन सेंट्रल न्यूज एजेंसी (KCNA) के अनुसार, रविवार को उत्तर कोरिया (North Korea) के पूर्वी तट से कई बैलिस्टिक मिसाइलें लॉन्च की गईं, जिन्हें दक्षिण कोरिया, जापान और अमेरिका ने डिटेक्ट किया।

अगले दिन किम जोंग उन ने क्लस्टर बम वारहेड वाली मिसाइल का परीक्षण किया। मिसाइल लॉन्च के दौरान किम और उनकी बेटी किम जू ऐ भी मौजूद थी और मिसाइल को ध्यानपूर्वक देख रही थी। किम जू ऐ को उत्तर कोरिया (North Korea) का संभावित उत्तराधिकारी माना जा सकता है।
पांच अपग्रेडेड हवासोंग-11 मिसाइल लॉन्च

KCNA के बयान में कहा गया कि किम ने पांच अपग्रेडेड हवासोंग-11 मिसाइलों के लॉन्च की निगरानी की। इन मिसाइलों में क्लस्टर बम और फ्रैगमेंटेशन माइन वारहेड शामिल थे, और ये एक द्वीप लक्ष्य को हिट करने में सफल रहीं।

किम ने इसे “उच्च घनत्व वाली हमला क्षमता बढ़ाने के सैन्य अभियानों के लिए महत्वपूर्ण” बताया। इससे पहले, इस महीने हुए परीक्षण में भी हवासोंग-11 क्लस्टर बम वारहेड मिसाइल का प्रयोग किया गया था, जो 6.5-7 हेक्टेयर क्षेत्र को प्रभावित कर सकता है।

विशेषज्ञों का मानना है कि ईरान युद्ध ने उत्तर कोरिया (North Korea) को प्रेरित किया है कि वह अपने क्लस्टर हथियारों को प्रदर्शित करे और उनकी क्षमता बढ़ाने के प्रयास तेज करे।

क्लस्टर बम वारहेड वाली मिसाइलें ऊंचाई पर फटती हैं और बड़े क्षेत्र में दर्जनों छोटे बमलेट छोड़ देती हैं, जिन्हें रोकना मुश्किल होता है। 120 से अधिक देशों ने क्लस्टर मुनिशन्स के इस्तेमाल पर प्रतिबंध लगाने वाली अंतरराष्ट्रीय संधि पर हस्ताक्षर किए हैं, लेकिन उत्तर कोरिया, ईरान, इजरायल और अमेरिका इसमें शामिल नहीं हैं।

अमेरिका के साथ विफल रही थी परमाणु कूटनीति
2019 में डोनाल्ड ट्रंप के साथ किम की परमाणु कूटनीति विफल होने के बाद से उत्तर कोरिया ने अपने परमाणु शस्त्रागार और अत्याधुनिक हथियारों को बढ़ाने की दिशा में तेजी से काम किया है। इनमें मल्टी- वारहेड न्यूक्लियर मिसाइलें, हाइपरसोनिक हथियार और पनडुब्बी से लॉन्च होने वाली बैलिस्टिक मिसाइलें शामिल हैं।

उत्तर कोरिया का भीषण शक्ति प्रदर्शन, एक साथ दागीं 10 बैलिस्टिक मिसाइलें
प्योंगयांग/सियोल, 14 मार्च (वेब वार्ता)। ईरान युद्ध के वैश्विक तनाव के बीच उत्तर कोरिया ने एक साथ 10 बैलिस्टिक मिसाइलें दागकर दुनिया को दहला दिया है। प्योंगयांग के सुनान इलाके से दोपहर करीब 1:20 बजे किए गए इस परीक्षण ने दक्षिण कोरिया, जापान और अमेरिका को हाई अलर्ट पर रहने को मजबूर कर दिया है।

दक्षिण कोरियाई सेना ने इसे किम जोंग-उन की शक्ति का ‘असामान्य प्रदर्शन’ करार दिया है। समुद्र में गिरे इन प्रोजेक्टाइल्स के बाद पूरे क्षेत्र में सैन्य निगरानी बढ़ा दी गई है, क्योंकि एक साथ इतनी बड़ी संख्या में मिसाइल लॉन्च करना उत्तर कोरिया की आक्रामक युद्ध रणनीति का सीधा संकेत है।

‘फ्रीडम शील्ड’ अभ्यास का सैन्य जवाब

यह परीक्षण अमेरिका और दक्षिण कोरिया के बीच चल रहे संयुक्त सैन्य अभ्यास ‘फ्रीडम शील्ड’ के कड़े विरोध के रूप में देखा जा रहा है। 9 मार्च से शुरू हुए इस रक्षा प्रशिक्षण को उत्तर कोरिया अपनी संप्रभुता के लिए गंभीर खतरा मानता है।

किम जोंग-उन की प्रभावशाली बहन किम यो-जोंग ने पहले ही चेतावनी दी थी कि इन अभ्यासों के नतीजे ‘भयानक’ होंगे। तानाशाह किम ने इन मिसाइलों के जरिए अंतरराष्ट्रीय जगत को संदेश दिया है कि वे अपनी सुरक्षा नीतियों से कोई समझौता नहीं करेंगे और किसी भी विदेशी
दबाव के सामने नहीं झुकेंगे।

ट्रंप की बातचीत की पेशकश पर प्रहार

हैरानी की बात यह है कि मिसाइलों का यह शोर अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप द्वारा किम जोंग से बातचीत की इच्छा जताने के ठीक एक दिन बाद आया है। ट्रंप ने हाल ही में संकेत दिया था कि वे किम के साथ द्विपक्षीय वार्ता फिर से शुरू करने के इच्छुक हैं।

हालांकि, उत्तर कोरिया ने कूटनीतिक बातचीत के बजाय मिसाइल दागकर यह साफ कर दिया है कि उसकी दिलचस्पी फिलहाल सुलह के बजाय अपनी सैन्य ताकत बढ़ाने में है। अमेरिकी और दक्षिण कोरियाई खुफिया एजेंसियां अब इन मिसाइलों की मारक क्षमता और सटीक रेंज का गहराई से विश्लेषण करने में जुटी हैं।

उत्तर कोरिया के नेता किम जोंग उन चीन के राष्ट्रपति शी चिनफिंग से मुलाकात करेंगे
बीजिंग, चार सितंबर (एपी) चीन की यात्रा पर आए उत्तर कोरिया के नेता किम जोंग उन देश के नेता शी चिनफिंग के साथ मुलाकात करेंगे। चीन के विदेश मंत्रालय ने बृहस्पतिवार को यह जानकारी दी।

दोनों नेता कब मिलेंगे, इस बारे में तत्काल कोई विस्तृत जानकारी नहीं है।

किम जोंग उन ने बुधवार को बीजिंग में आयोजित चीनी सैन्य परेड में रूस के राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन सहित अन्य विदेशी नेताओं के साथ भाग लिया। देश से बाहर किम की यह यात्रा बेहद दुर्लभ है क्योंकि आमतौर पर वह उत्तर कोरिया से बाहर यात्रा नहीं करते हैं।

चीनी विदेश मंत्रालय के प्रवक्ता गुओ जियाकुन ने कहा कि दोनों नेता द्विपक्षीय और आपसी हितों के मुद्दों पर गहन विचार-विमर्श करेंगे।

उन्होंने कहा कि परेड में किम की उपस्थिति और शी चिनफिंग के साथ बातचीत ‘‘काफी महत्वपूर्ण’’ है।

उत्तर कोरिया के नेता मंगलवार को ट्रेन से बीजिंग पहुंचे।

ट्रंप के लिए एक और मुसीबत, पुतिन के खास दोस्त ने बना लिया अपना एस-400
प्योंगयांग, 24 अगस्त (वेब वार्ता)। उत्तर कोरिया ने एक बार फिर से अपने कट्टर दुश्मन अमेरिका की टेंशन बढ़ा दी है। इस बार कोरियाई तानाशाह किम जोंग उन ने अंतरमहाद्वीपीय बैलिस्टिक मिसाइल, हाइपरसोनिक मिसाइल, परमाणु-संचालित मिसाइल पनडुब्बी, या फिर परमाणु हथियारों से नहीं बल्कि खुद की एयर डिफेंस सिस्टम से अमेरिका का टेंशन बढ़ा दिया है।

उत्तर कोरिया और दक्षिण कोरिया के सीमा पर बढ़ रहे टेंशन के बीच एयर डिफेंस सिस्टम को डेवलप किया है। दरअसल, कोरिया ने अपना एस-400 यानी अपनी स्वदेशी एयर डिफेंस डेवल्प कर लिया है।

रिपोर्ट के अनुसार, उत्तर कोरिया ने दो नई मिसाइल हथियार प्रणाली या फिर कहें कि एयर डिफेंस सिस्टम को डेवल्प किया है। 23 अगस्त को किए गए परीक्षण से पता चला कि दोनों नई मिसाइल हथियार प्रणालियों में बेहतर लड़ाकू क्षमता है। उन्होंने बताया कि किम जोंग उन ने एयर डिफेंस सिस्टम की लॉन्चिंग की निगरानी की।

नई मिसाइलों के परीक्षण के बारे में विस्तार जानकारी नहीं दी गई है। उन्होंने इस डिफेंस सिस्टम के बारे में जानकारी दी कि इसका ऑपरेशन और रिएक्शन मोड अनोखी और विशेष तकनीक पर आधारित है। हालांकि, ये नहीं बताया कि इसकी परीक्षण कहां की गई। ‘इनकी फायरिंग से यह साबित हुआ कि इन दो प्रकार एयर डिफेंस सिस्टम की तकनीक किसी भी टारगेट को हवा में तबाह करने के लिए सक्षम है।

उत्तर कोरिया ने शनिवार को अपने दो नए एयर डिफेंस सिस्टम का परीक्षण किया। इसकी एक तस्वीर भी सामने आई है, जिसमें तनाशाह किम जोंग उन एक अज्ञात लोकेशन पर मिसाइल परीक्षण की निगरानी करते हुए दिख रहे होते हैं। बीते 19 अगस्त को दक्षिण और उत्तर कोरियाई देशों के सैनिकों के बीच नियंत्रण रेखा पार करने को लेकर झड़प हुआ था।

दोनों देशों के बीच हाल के टेंशन के बीच किम जोंग उन की सेना ने नए एयर डिफेंस सिस्टम से अमेरिका टेंशन बढ़ा दी। अमेरिका की इसलिए क्योंकि दक्षिण कोरिया उसका खास दोस्त है, जिसका किम जोंग उन के साथ टेंशन है। इसके आलावा उत्तर कोरिया के पास ऐसे हथियार हैं, जो सीधा अमेरिका पर हमला बोल सकता है।

दोनों देशों के सैनिकों के बीच मंगलवार 19 अगस्त को नियंत्रण रेखा पार करने को लेकर झड़प हुई थी। दक्षिण कोरिया ने उत्तर कोरियाई सैनिकों पर चेतावनी के तौर पर गोलियां चलाईं थीं।

हालांकि, इन सब टेंशन के बीच उत्तर कोरिया ने किसी अज्ञात जगह से अपने मिसाइल एयर डिफेंस सिस्टम की परीक्षण की। यह परीक्षण ना केवल दक्षिण कोरिया बल्कि अमेरिका का भी टेंशन बढ़ा सकता है। ह्वासोंग-19 मिसाइल- इसका परीक्षण अक्टूबर 2024 में किया गया।

इसकी मारक क्षमता 15,000 किलोमीटर तक है, जो अमेरिका पर भी आसानी से हमला कर सकता है। यह मिसाइल परमाणु हथियार ले जाने में सक्षम है और इसकी ठोस ईंधन (सॉलिड फ्यूल) तकनीक इसे जल्दी लॉन्च करने में सक्षम बनाती है, जिससे इसका पता लगाना और रोकना मुश्किल हो जाता है।

उत्तर कोरिया के बैलिस्टिक मिसाइल परीक्षण से कई देशों की नींद उड़ी
प्योंगयांग, 15 जनवरी (हि.स.)। उत्तर कोरिया के हाइपरसोनिक वारहेड युक्त मध्यवर्ती दूरी की ठोस-ईंधन बैलिस्टिक मिसाइल के परीक्षण ने कई देशों की नींद उड़ा दी है। इस पर उत्तर कोरिया की आधिकारिक कोरियन सेंट्रल न्यूज एजेंसी (केसीएनए) ने कहा कि रविवार दोपहर हुए इस प्रक्षेपण का उद्देश्य मिसाइल के ठोस-ईंधन इंजन की विश्वसनीयता और हाइपरसोनिक वारहेड की गतिशील उड़ान क्षमताओं की पुष्टि करना था। यह परीक्षण सफल रहा।

केसीएनए के अनुसार, इस परीक्षण से किसी भी पड़ोसी देश की सुरक्षा पर कोई असर नहीं पड़ा और इसका क्षेत्रीय स्थिति से कोई लेना-देना नहीं है। यह परीक्षण रक्षा विज्ञान संस्थानों की शक्तिशाली हथियार प्रणालियों को विकसित करने की नियमित गतिविधियों का एक हिस्सा है। इस परीक्षण पर दक्षिण कोरिया ने सोमवार को बड़ा दावा किया। जापान टुडे की रिपोर्ट के अनुसार दक्षिण कोरिया ने कहा है कि यह मिसाइल दूरस्थ अमेरिकी लक्ष्यों पर हमला करने के लिए डिजाइन की गई है। इससे गुआम और जापान में स्थित अमेरिकी सैन्य अड्डों को लक्षित किया जा सकता है।

दक्षिण कोरिया के ज्वाइंट चीफ्स ऑफ स्टाफ ने कहा कि उत्तर कोरिया की इस मिसाइल ने कोरियाई प्रायद्वीप और जापान के बीच पानी में उतरने से पहले लगभग 1,000 किलोमीटर (620 मील) की उड़ान भरी। रिपोर्ट के अनुसार, उत्तर कोरिया 2021 से हाइपरसोनिक हथियारों का परीक्षण कर रहा है। उन्हें मैक 5 से अधिक या ध्वनि की गति से पांच गुना अधिक गति से उड़ने के लिए डिजाइन किया गया है।

केसीएनए की एक रिपोर्ट के अनुसार विदेश मंत्री चोए सन हुई के नेतृत्व में एक उत्तर कोरियाई प्रतिनिधिमंडल रूस के विदेश मंत्री के निमंत्रण पर रूस की यात्रा के लिए रविवार को प्योंगयांग से रवाना हुआ है। जापान टुडे की रिपोर्ट के अनुसार अमेरिका और दक्षिण कोरिया की सरकारों का दावा है कि उत्तर कोरिया, रूस को यूक्रेन पर आक्रमण के लिए तोपखाने और मिसाइलों सहित अन्य हथियारों की आपूर्ति कर रहा है।

उत्तर कोरिया ने फिर दागी बैलिस्टिक मिसाइल, जापान ने खाली कराया होक्काइडो द्वीप
प्योंगयांग, 13 अप्रैल (हि.स.)। अमेरिका और दक्षिण कोरिया के साथ चल रहे तनाव के बीच उत्तर कोरिया ने एक बार फिर बैलिस्टिक मिसाइल दागी है। इसके बाद अलर्ट जारी करते हुए जापान ने होक्काइडो द्वीप खाली करा लिया है।

दक्षिण कोरियाई सेना ने दावा किया कि उत्तर कोरिया ने उकसावे के रूप में जापान सागर की ओर मिसाइल दागी। उत्तर कोरिया ने दावा किया है कि उसके ये हथियार रेडियोएक्टिव सुनामी लाने में सक्षम हैं। जापान ने भी उत्तर कोरिया द्वारा मिसाइल छोड़ने की पुष्टि की है। साथ ही जापान की सरकार ने अलर्ट जारी करते हुए होक्काइडो द्वीप खाली करा लिया है। जापान सरकार ने द्वीप के निवासियों को तत्काल खाली करने और इमारतों या भूमिगत ठिकानों में शरण लेने के लिए कहा है। जापान सरकार ने चेतावनी जारी कर मिसाइल के स्थानीय समयानुसार सुबह करीब आठ बजे गिरने की उम्मीद जताई थी।हालांकि, होक्काइडो में स्थानीय अधिकारियों ने बाद में कहा कि मिसाइल के द्वीप से टकराने की कोई संभावना नहीं है।

उल्लेखनीय है कि उत्तर कोरिया इस साल की शुरुआत से लगातार हथियारों का परीक्षण कर रहा है। बीते दिनों उत्तर कोरिया ने परमाणु-सक्षम अंडरवाटर ड्रोन और दो अंतरमहाद्वीपीय बैलिस्टिक मिसाइलों का परीक्षण किया है।