Anna Hazare - Loktej

केजरीवाल की हार से अन्ना हजारे खुश, लेकिन मोदी सरकार पर आरोपों पर खामोश : राउत
मुंबई, नौ फरवरी (भाषा) शिवसेना (उबाठा) नेता संजय राउत ने रविवार को कहा कि वरिष्ठ सामाजिक कार्यकर्ता अन्ना हजारे दिल्ली विधानसभा चुनाव में अरविंद केजरीवाल की हार से खुश हैं।

राउत ने केंद्र की नरेन्द्र मोदी सरकार के खिलाफ पिछले कुछ सालों में लगाए गए भ्रष्टाचार के आरोपों पर हजारे की चुप्पी पर भी सवाल उठाए।

उन्होंने कहा, ‘‘जब मोदी के शासन में भ्रष्टाचार हुआ, तब हजारे कहां थे? केजरीवाल की हार पर हजारे खुश हैं। देश को लूटा जा रहा है और धन एक ही उद्योगपति के हाथों में जा रहा है। ऐसी स्थिति में लोकतंत्र कैसे बरकरार रह सकता है? ऐसे समय में हजारे की चुप्पी के पीछे क्या रहस्य हो सकता है।’’

शिवसेना (उबाठा) के राज्यसभा सदस्य राउत ने संवाददाताओं से कहा, ‘‘महाराष्ट्र और दिल्ली में मतदाता सूची में गड़बड़ी के बारे में एक समान पैटर्न था। हालांकि, हजारे ने ऐसे मुद्दों पर चुप रहने का विकल्प चुना। हरियाणा में भी ऐसी ही शिकायतें की गईं। ये बिहार चुनावों में भी सामने आएंगी।’’

उन्होंने आरोप लगाया कि 2014 में भाजपा के सत्ता में आने के बाद से चुनावों में संवैधानिक प्रक्रियाओं का पालन नहीं किया गया है। राउत ने दावा किया, ‘‘जीत जोड़-तोड़ और धनबल के जरिए हासिल की जा रही है।’’

भाजपा ने 70 सदस्यीय विधानसभा में 48 सीटें जीतकर दिल्ली में आम आदमी पार्टी का शासन समाप्त कर दिया। हारने वालों में प्रमुख नाम नयी दिल्ली निर्वाचन क्षेत्र से केजरीवाल का था।

शराब नीति के कारण हारी आम आदमी पार्टी, पैसे पर था ध्यान : अन्ना हजारे
मुंबई, आठ फरवरी (भाषा) सामाजिक कार्यकर्ता अन्ना हजारे ने शनिवार को कहा कि अरविंद केजरीवाल की अगुवाई वाली आम आदमी पार्टी(आप) को शराब नीति और पैसे पर ध्यान केंद्रित करने के कारण दिल्ली विधानसभा चुनाव में हार का सामना करना पड़ा तथा वह लोगों की निस्वार्थ सेवा करने के अपने कर्तव्य को समझने में विफल रही।

भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) 27 साल के बाद दिल्ली की सत्ता पर आसीन होने की ओर अग्रसर है। निर्वाचन आयोग की वेबसाइट पर उपलब्ध रूझानों और परिणामों के अनुसार, भाजपा 70 सदस्यीय विधानसभा की 48 सीट पर जबकि आम आदमी पार्टी (आप) 22 सीट पर आगे है।

वर्ष 2011 में भ्रष्टाचार विरोधी आंदोलन का नेतृत्व करने वाले हजारे ने संवाददाताओं से कहा, ‘‘शराब नीति के मुद्दे के साथ पैसा आया और वे उसमें डूब गए। आम आदमी पार्टी की छवि खराब हुई। लोगों ने देखा कि वह(अरविंद केजरीवाल) पहले स्वच्छ चरित्र की बात करते हैं और फिर शराब नीति की।’’

केजरीवाल के नेतृत्व वाली आम आदमी पार्टी (आप) की स्थापना 2012 में भ्रष्टाचार विरोधी आंदोलन के बाद हुई थी।

हजारे ने दिल्ली विधानसभा चुनाव के रुझानों को लेकर कहा, ‘‘ आम आदमी पार्टी इसलिए हारी क्योंकि वह निस्वार्थ भाव से लोगों की सेवा करने की जरुरत को समझने में विफल रही और उसने गलत रास्ता अपना लिया। पैसे ने सबसे आगे रहकर आप की छवि को नुकसान पहुंचाया और इसकी हार हुई।’’

केजरीवाल को हजारे का समर्थक माना जाता है, लेकिन 2012 में आप पार्टी के गठन के बाद दोनों के रास्ते अलग हो गए थे।

केंद्रीय अन्वेषण ब्यूरो (सीबीआई) और प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) के अनुसार 2021-22 के लिए दिल्ली आबकारी नीति को संशोधित करते समय अनियमितताएं की गईं और लाइसेंस धारकों को अनुचित लाभ पहुंचाया गया।

दिल्ली सरकार ने 17 नवंबर, 2021 को आबकारी नीति लागू की थी, लेकिन भ्रष्टाचार के आरोपों के बीच सितंबर 2022 के अंत में इसे रद्द कर दिया था।

भाषा रवि कांत रवि कांत माधव

माधव

महाराष्ट्र: वरिष्ठ समाजसेवी अन्ना हजारे को जान से मारने की धमकी, पुलिस सतर्क
मुंबई, 12 अप्रैल (हि.स.)। वरिष्ठ समाजसेवी अन्ना हजारे को एक शख्स ने जान से मारने की धमकी दी है। इतना ही नहीं धमकी देने वाले ने तारीख का भी ऐलान किया है।

जानकारी के अनुसार अहमदनगर जिले के निपानी बड़गांव निवासी किसान संतोष गायधने ने जमीन विवाद की वजह से वरिष्ठ समाजसेवी अन्ना हजारे को एक मई को जान से मारने की धमकी दी है। इस धमकी के बाद अहमदनगर पुलिस सतर्क हो गई है। अन्ना हजारे समर्थकों ने धमकी देने वाले संतोष गायधने पर मामला दर्ज करने की मांग की है।

संतोष गायधने की जमीन अहमदनगर जिले के श्रीरामपुर तहसील में स्थित निपानी बड़गांव में है। संतोष गायधने का कहना है कि उनकी जमीन हड़पने के लिए गांव के दबंग लोग उस पर झूठा मामला दर्ज करवा रहे हैं। इसलिए उसने (संतोष) अन्ना हजारे सहित संबंधित विभाग और पुलिस अधिकारियों को आवेदन दिया, लेकिन अब तक उनकी शिकायत पर कोई कार्रवाई नहीं की गई है। इसलिए उनका परिवार इस समय तनाव ग्रस्त अवस्था में है।

गायधने के अनुसार उन्होंने राष्ट्रपति से सामूहिक आत्महत्या करने की अनुमति पत्र लिखकर मांगी है, लेकिन अब तक इसका जवाब भी नहीं मिला है। इसी वजह से उसने एक मई को रालेगढ़ सिद्धि जाकर अन्ना हजारे की हत्या कर देने का निर्णय लिया है। संतोष गायधने की धमकी के बाद अन्ना हजारे की सुरक्षा बढ़ा दी गई है।