Bathinda - Loktej

ड्यूटी के बाद सो रहे जवानों पर सफेद कुर्ता पजामा पहने दो नकाबपोशों ने चलाई थीं गोलियां
नई दिल्ली, 12 अप्रैल (हि.स.)। बठिंडा मिलिट्री स्टेशन फायरिंग केस में पुलिस ने दो अज्ञात लोगों के खिलाफ मामला दर्ज किया है। दो दिन पहले 28 मैगजीन के साथ गायब हुई इंसास रायफल सर्च टीम ने बरामद कर ली है। सेना और पुलिस की संयुक्त टीमें अब और जानकारी हासिल करने के लिए हथियार का फोरेंसिक विश्लेषण करेंगी। रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह को सेना प्रमुख जनरल मनोज पांडे ने बठिंडा मिलिट्री स्टेशन फायरिंग की घटना के बारे में जानकारी दी है।

बठिंडा मिलिट्री स्टेशन में आज सुबह 4:35 बजे फायरिंग की घटना के दौरान आर्टिलरी यूनिट के चार जवानों एमटी संतोष, एमटी कमलेश, एमटी ड्राइवर सागरबन और गनर योगेश कुमार की मौत हुई है। बठिंडा मिलिट्री स्टेशन फायरिंग मामले में दो अज्ञात लोगों के खिलाफ एफआईआर दर्ज कराई गई है। प्राथमिकी के अनुसार यह जवान अपनी ड्यूटी के बाद अपने कमरे में सो रहे थे, तभी सफेद कुर्ता पजामा पहने दो नकाबपोशों ने उन पर राइफलों और धारदार हथियारों से हमला कर दिया, जिससे उनकी मौके पर ही मौत हो गई। सेना को मौके से गोलियों के 19 खोल भी बरामद हुए हैं।

बठिंडा मिलिट्री स्टेशन फायरिंग केस के बारे में सेना प्रमुख जनरल मनोज पांडे ने रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह को विस्तार से जानकारी दी है। मिलिट्री स्टेशन से दो दिन पहले इंसास राइफल के साथ गायब हुए 28 राउंड कारतूसों के मामले की एफआईआर दर्ज की गई थी, जिसकी आगे की जांच की जा रही है। इस घटना में चोरी हुई इंसास राइफल के इस्तेमाल होने की संभावना सहित सभी पहलुओं का पता लगाया जा रहा है। फायरिंग की यह घटना स्टाफ बैरक में हुई है। इस रेजिमेंट में तैनात ज्यादातर जवान दक्षिण भारत से हैं। बठिंडा आर्मी कैंट स्थित सैन्य स्टेशन में ज्यादातर सैनिकों के परिवार रहते हैं और यह एक आवासीय सेना का अड्डा है। इस घटना के बाद इलाके में दहशत का माहौल है। छावनी के स्कूलों में छुट्टी कर दी गई है।

भारतीय सेना ने एक बयान में बताया है कि बठिंडा मिलिट्री स्टेशन फायरिंग की घटना के बाद सर्च टीम ने मैगजीन के साथ इंसास रायफल बरामद की है। सेना और पुलिस की संयुक्त टीमें अब और जानकारी हासिल करने के लिए हथियार का फोरेंसिक विश्लेषण करेंगी। हथियार में राउंड की शेष संख्या फोरेंसिक विश्लेषण के बाद ही उपलब्ध होगी। पंजाब पुलिस के साथ संयुक्त जांच जारी है। हर संभव सहायता प्रदान की जा रही है। सेना के मुताबिक किसी भी व्यक्ति को हिरासत में नहीं लिया गया है।