Hema Malini - Loktej

‘‘जन्मदिन मुबारक हो, मेरे प्रिय धरम जी’’: हेमा मालिनी ने 90वें जन्मदिन पर धर्मेंद्र को किया याद
मुंबई, आठ दिसंबर (भाषा) अभिनेता धर्मेंद्र के 90वें जन्मदिन पर उनकी पत्नी हेमा मालिनी ने उन्हें बेहद भावुक अंदाज में याद किया और उनके साथ बिताए पलों की कुछ खास तस्वीरें साझा कीं।

धर्मेंद्र का 24 नवंबर को उनके जुहू स्थित आवास पर 89 वर्ष की आयु में निधन हो गया था।

धर्मेंद्र की पत्नी एवं अभिनेत्री हेमा मालिनी ने सोशल मीडिया मंच ‘एक्स’ पर धर्मेंद्र के साथ अपनी तस्वीरें साझा करते हुए लिखा, ‘‘ धरम जी, जन्मदिन मुबारक हो..आपको गए हुए दो सप्ताह से अधिक समय बीत चुका है। मैं धीरे-धीरे खुद को संभाल रही हूं..आप हमेशा मेरे साथ रहेंगे...’’

हेमा ने कहा कि उनके साथ बिताई जीवन की ‘‘खुशनुमा यादें’’ कभी मिट नहीं सकतीं। इन पलों को फिर से याद करके बड़ा सुकून व खुशी मिलती है। आपके साथ बिताए खूबसूरत वर्षों के लिए भगवान का शुक्रिया अदा करती हूं।

हेमा मालिनी और धर्मेंद्र की शादी 1980 में हुई थी। उनकी दो बेटियां ईशा और अहाना हैं।

धर्मेंद्र के बेटे एवं अभिनेता सनी देओल ने भी अपने दिवंगत पिता को याद किया।

सनी ने इंस्टाग्राम पर एक वीडियो साझा करते हुए लिखा, ‘‘ आज मेरे पापा का जन्मदिन है। पापा हमेशा मेरे साथ, मुझमें मौजूद हैं। आपसे बेहद प्यार है पापा। आपकी बहुत याद आती है।’’

सनी देओल, धर्मेंद्र और उनकी पहली पत्नी प्रकाश कौर की संतान हैं।

‘शोले’ के सेट पर जब हेमा मालिनी को इंप्रेस करने के लिए टंकी पर चढ गए थे धर्मेंद्र, कुछ ऐसा था‘बसंती’ का रिएक्शन
मुंबई, 07 दिसंबर (वेब वार्ता)। 1975 में रिलीज हुई फिल्म ‘शोले’ जय और वीरू की सच्ची दोस्ती को दिखाती है। फिल्म पर्दे पर सुपरहिट साबित हुई और 12 दिसंबर को 4के वर्जन के साथ रिलीज हो रही है।

इसी फिल्म के सेट पर धर्मेंद्र और हेमा मालिनी के ऑनस्क्रीन और ऑफस्क्रीन प्यार की शुरुआत भी हुई थी। धर्मेंद्र ने हेमा मालिनी के लिए ही वीरू का किरदार निभाया था। लेकिन क्या आप जानते हैं कि शूटिंग के दौरान भी धर्मेंद्र ने हेमा मालिनी को इम्प्रेस करने में कोई कसर नहीं छोड़ी थी।

फिल्म ‘शोले’ का ऑइकॉनिक टंकी वाला सीन हर किसी के दिलों में आज भी जिंदा है। टंकी पर चढ़कर वीरू ने बसंती से अपने प्यार का इजहार किया था, लेकिन शूटिंग से पहले उसी टंकी के जरिए धर्मेंद्र ने हेमा मालिनी को इम्प्रेस करने की कोशिश की थी, लेकिन उस वक्त हेमा मालिनी पर कुछ खास फर्क नहीं पड़ा था। इस बात का खुलासा शोले में अहमद का किरदार निभाने वाले सचिन पिलगांवकर ने किया था।

फिल्म शोले से जुड़ी पुरानी यादों को ताजा करते हुए सचिन पिलगांवकर ने पुराने इंटरव्यू में बताया था कि फिल्म शोले की शूटिंग के दौरान धर्मेंद्र की यही कोशिश थी कि वे बस हेमा मालिनी को किसी तरह इम्प्रेस कर दें। किस्सा सुनाते हुए उन्होंने कहा कि सेट पर शूटिंग के लिए बड़ी और ऊंची टंकी बनाई गई और वो टंकी असली नहीं थी, उसे आर्ट डायरेक्टर ने बनाया था और वो मजबूत भी नहीं थी।

सचिन पिलगांवकर ने बताया कि सिर्फ हेमा को इंप्रेस करने के लिए वे टंकी पर चढ़ गए और रेलिंग को क्रॉस कर खड़े हो गए। ये देख कर रमेश सिप्पी घबरा गए और “धरमजी-धरमजी” चिल्लाने लगे, लेकिन उन्होंने कहा, “अरे कुछ नहीं होगा।”

ये सब हेमा मालिनी देख रही थीं और उनके चेहरे पर कोई एक्सप्रेशन ही नहीं थे। मैंने हेमा से कहा कि ये बहुत खतरनाक है, तो उन्होंने बिना एक्सप्रेशन के सिर्फ इतना कहा, “हां, खतरनाक है।” मतलब उन्हें कुछ फर्क नहीं पड़ रहा था।

बताया ये भी जाता है कि हेमा मालिनी के साथ ज्यादा समय बिताने के लिए वे शोले के सेट पर बार-बार सीन को रीटेक करवाते थे। फिल्म में बसंती के आम तोड़ने वाले सीन के समय भी कुछ ऐसा ही हुआ था और धर्मेंद्र ने सीन को परफेक्ट बनाने के बहाने से कई बार रीटेक लिया था।

भले ही आज धर्मेंद्र हमारे बीच नहीं है, लेकिन उनके फैंस उनकी फिल्मों के जरिए हमेशा उन्हें याद करते रहेंगे। अभिनेता का जन्म 8 दिसंबर को हुआ था।

पुरी पहुंचीं हेमा मालिनी, भगवान जगन्नाथ संग खेली होली
पुरी, 15 मार्च (वेब वार्ता)। बॉलीवुड की मशहूर अभिनेत्री और मथुरा की सांसद हेमा मालिनी शनिवार को पुरी स्थित श्री जगन्नाथ मंदिर पहुंचीं। दर्शन-पूजन के बाद उन्होंने महाप्रभु के साथ होली भी खेली!

हेमा मालिनी ने बताया कि मथुरा के बाद वह पुरी पहुंची और यहां होली के अवसर पर दर्शन करके उन्हें बहुत खुशी महसूस हो रही है। उन्होंने कहा, “आज महाप्रभु के साथ होली खेलकर मुझे बहुत खुशी हुई। मैंने कल मथुरा में होली मनाई और उसके बाद आज यहां आई।”

हेमा मालिनी के साथ भाजपा नेता रतिकांत और संबित पात्रा भी नजर आए। अभिनेत्री ने ओडिशा के लोगों का भी आभार जताया। इस बीच कोलकाता की कलाकार निशा साहू नामक एक युवा नर्तकी ने महाप्रभु के लिए मंदिर के सिंहद्वार के सामने नृत्य किया। प्रदर्शन से मंत्रमुग्ध हेमा ने उनके कौशल की सराहना की और उन्हें अपनी कला का अभ्यास जारी रखने के लिए प्रोत्साहित किया। इसके साथ ही हेमा मालिनी ने लोगों को होली का खास संदेश भी दिया।

उन्होंने कहा, “आप भी अच्छे से होली खेलिए और खूब रंग लगाइए। भगवान को फूलों की होली बहुत पसंद है तो उनके साथ फूलों वाली होली भी खेलिए।”

भाजपा सांसद संबित पात्रा ने कहा, “यह गर्व की बात है कि मथुरा से भाजपा नेता और फिल्म इंडस्ट्री की मशहूर अभिनेत्री हेमा मालिनी जी, मथुरा से आज जगन्नाथ धाम पुरी आई हैं। उन्होंने ओडिशा की मिठाई पिट्ठा भी खाया। वह ओडिशा की कला, संस्कृति और परंपरा को भी जाना।”

प्रसिद्ध बांसुरी वादक पंडित हरिप्रसाद चौरसिया द्वारा भुवनेश्वर में आयोजित वृंदावन महोत्सव में हेमा मालिनी ने ओडिसी और कथक किया। वार्षिक कार्यक्रम में पुरी के सांसद और भाजपा के राष्ट्रीय प्रवक्ता संबित पात्रा भी मौजूद थे। संबित पात्रा ने हेमा मालिनी को भगवान जगन्नाथ की एक चांदी की नक्काशीदार कलाकृति भी भेंट की।

'नसीब' साइन करने से डर गयी थी हेमा मालिनी
मुंबई, 08 मार्च (वेब वार्ता)। बॉलीवुड की ड्रीम गर्ल हेमा मालिनी ने बताया है कि वह सुपरहिट फिल्म नसीब साइन करने से डर गयी थी।

सोनी एंटरटेनमेंट टेलीविज़न का पॉपुलर सिंगिंग रियलिटी शो 'इंडियन आइडल 15' इस बार होली के रंगों से सराबोर एक खास एपिसोड लेकर आ रहा है। इस विशेष एपिसोड में ड्रीम गर्ल हेमा मालिनी स्पेशल जज के रूप में नजर आएंगी।

उनके साथ इस रंगीन उत्सव में जज श्रेया घोषाल, विशाल ददलानी और बादशाह भी शामिल होंगे, जबकि अभिजीत सावंत और मियांग चांग शो को होस्ट करेंगे। शो की खास कंटेस्टेंट रितिका, जिन्हें प्यार से 'आइडल की बसंती' कहा जाता है, मशहूर गाने 'मेरे नसीब में' की शानदार प्रस्तुति देंगी।

उनके एक्सप्रेशन्स और गायकी से प्रभावित होकर श्रेया घोषाल कहती हैं, मैं इसे ड्रामा क्वीन कहती हूं क्योंकि यह गाने के भाव को बेहद खूबसूरती से पकड़ती है। इस परफॉर्मेंस के बाद बादशाह ने हेमा मालिनी से सुपरहिट फिल्म 'नसीब' में काम करने के अनुभव के बारे में पूछा।

हेमा मालिनी ने मल्टी-स्टार कास्ट वाली फिल्म नसीब में शामिल होने को लेकर अपनी शुरुआती झिझक का खुलासा किया। उन्होंने कहा, जब मुझे मल्टी-स्टार कास्ट फिल्म में रोल ऑफर किया गया तो मैं डर गई थी। लेकिन इसके बाद कोई दिक्कत नहीं हुई। हमारा लक्ष्य एक साल के भीतर फिल्म को पूरा करना था, लेकिन सभी कलाकार व्यस्त थे।

अमित जी, ऋषि कपूर, रीना रॉय, अमजद अली खान जी, शत्रुघ्न सिन्हा, यहां तक कि सहायक कलाकार भी व्यस्त थे। उन दृश्यों को शूट करना बहुत मुश्किल था जहां सभी एक साथ थे क्योंकि हम सभी की एक ही समय में कई फिल्मों की शूटिंग चल रही थी।

हमें यात्रा करनी थी, लेकिन निर्माता और टीम की बदौलत हम बहुत अच्छे से कामयाब रहे और मुझे लगता है कि यह फिल्म एक साल में पूरी हो गई। 'इंडियन आइडल 15' का यह खास एपिसोड सोनी एंटरटेनमेंट टेलीविजन और सोनी लिव पर इस शनिवार और रविवार रात 8:30 बजे प्रसारित होगा।

महाकुंभ में भगदड़ कोई बड़ी घटना नहीं थी, इसे बढ़ा-चढ़ाकर पेश किया जा रहा है: हेमा मालिनी
नयी दिल्ली, चार फरवरी (भाषा) भारतीय जनता पार्टी की (भाजपा) सांसद हेमा मालिनी ने मंगलवार को कहा कि महाकुंभ में भगदड़ कोई ‘‘बड़ी घटना’’ नहीं थी और इसे ‘‘बढ़ा-चढ़ाकर पेश किया जा रहा है।’’

उन्होंने यह भी कहा कि इस धार्मिक आयोजन को बहुत अच्छी तरह से प्रबंधित किया गया है।

प्रयागराज में जारी महाकुंभ में 29 जनवरी को मौनी अमावस्या के मौके पर भगदड़ मच गई थी। उत्तर प्रदेश सरकार द्वारा जारी आधिकारिक आंकड़ों के अनुसार, इसमें कम से कम 30 लोगों की जान चली गई और 60 लोग घायल हो गए।

संसद भवन परिसर में हेमा मालिनी ने संवाददाताओं से कहा, ‘‘हम कुंभ गए थे...हमने बढ़िया स्नान किया...सब कुछ अच्छे से प्रबंधित किया गया था। यह सही है कि घटना (भगदड़) हुई... इतना कुछ बड़ा नहीं हुआ। मुझे नहीं पता कि यह कितनी बड़ी थी। इसे बढ़ा-चढ़ाकर पेश किया जा रहा है...बहुत अच्छे से प्रबंधित किया गया है और सब कुछ बहुत अच्छे से है...बहुत सारे लोग आ रहे हैं, इसे प्रबंधित करना बहुत मुश्किल है लेकिन हम अपना सर्वश्रेष्ठ प्रयास कर रहे हैं...।’’

अभिनेत्री से राजनेता बनी हेमा मालिनी ने भगदड़ वाले दिन महाकुंभ में स्नान भी किया था।

विपक्षी सदस्यों द्वारा सरकार पर भगदड़ में मरने वालों की संख्या छिपाने का आरोप लगाए जाने के बारे में पूछे जाने पर उन्होंने कहा, ‘‘वे जो कहना चाहते हैं, कहेंगे...गलत बातें कहना उनका काम है।’’

महाकुंभ में भगदड़ का मुद्दा मंगलवार को दोनों सदनों में उठाया गया। समाजवादी पार्टी के नेता अखिलेश यादव ने आरोप लगाया कि सरकार भगदड़ में मरने वालों की संख्या छिपा रही है और मेले के आयोजन में ‘‘कुप्रबंधन’’ को छिपाने की कोशिश करने वालों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की मांग की।

तृणमूल कांग्रेस के सदस्य सौगत रॉय ने महाकुंभ में भगदड़ की घटना को ‘‘स्वतंत्र भारत की सबसे बुरी घटनाओं में से एक’’ बताते हुए कहा कि सरकार को मृतकों की ‘सही संख्या’ जारी करनी चाहिए।

कांग्रेस प्रमुख मल्लिकार्जुन खरगे और अन्य विपक्षी नेताओं ने सोमवार को संसद में इस मुद्दे को उठाया और मृतकों की सूची की मांग की।

दूसरी ओर, सत्तारूढ़ भाजपा ने कहा कि उसे भगदड़ के पीछे साजिश का अंदेशा है और जांच पूरी होने के बाद इसके लिए जिम्मेदार लोगों को शर्म से सिर झुकाना पड़ेगा।

'द साबरमती रिपोर्ट' फिल्म से छिपाई गई सच्चाई उजागर हुई : हेमा मालिनी
मथुरा, दो दिसंबर (भाषा) उत्तर प्रदेश के मथुरा लोकसभा क्षेत्र से भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) की सांसद एवं फिल्म अभिनेत्री हेमा मालिनी ने 'द साबरमती रिपोर्ट' को 'शानदार फिल्म' बताते हुए कहा कि इसके प्रदर्शन से जो सच्चाई हम सभी से छिपाई गई थी, वह उजागर हुई है।

उन्होंने कहा कि इस फिल्म के आने के बाद कई गलतफहमियां दूर हुई हैं।

एकता कपूर द्वारा निर्मित एवं धीरज सरना द्वारा निर्देशित 'द साबरमती रिपोर्ट' 15 नवंबर को रिलीज हुई थी। यह वर्ष 2002 के गोधरा कांड पर आधारित फिल्म है।

संसद के शीतकालीन सत्र में भाग लेने के बाद हेमा मालिनी अचानक रविवार को मथुरा पहुंचीं और रूपम सिनेमा हॉल में 'द साबरमती रिपोर्ट' फिल्म देखी।

फिल्म देखने के बाद उन्होंने अपनी पहली प्रतिक्रिया में कहा, ''यह बहुत अच्छी फिल्म है। इसमें दिखाया गया है कि वास्तव में क्या हुआ था।''

भाजपा सांसद ने कहा, ''लोगों को अब तक इस घटना (गोधरा कांड) के बारे में बहुत ही गलतफहमियां थीं, कहा जा रहा था कि यह एक दुर्घटना थी। लेकिन, इस फिल्म से मालूम पड़ता है कि ऐसा नहीं था। हम सब जानते हैं कि कई वर्षों से इस सच्चाई को छिपाकर रखा गया था। फिल्म ने सब उजागर कर दिया है।''

उन्होंने फिल्म निर्माता एकता कपूर के प्रयास एवं कलाकार विक्रांत मैसी के अभिनय की तारीफ भी की।

हेमा ने बांग्लादेश में हिन्दुओं पर हो रहे कथित अत्याचारों के संबंध में कहा, ''जो हो रहा है वह अच्छा नहीं है। ऐसा नहीं होना चाहिए। हमने सरकार से इस बारे में कहा है। प्रधानमंत्री से भी इस पर बात की है। सरकार भी इस पर काम कर रही है।''

अभिनेत्री ने आश्चर्य प्रकट करते हुए कहा कि ताज्जुब है कि इतने वर्षों से सभी (हिन्दू-मुसलमान) मिलजुल कर रह रहे थे। अब अचानक ऐसा क्या हो गया कि सब कुछ बदल गया। हर बार हिन्दुओं को ही निशाना बनाया जा रहा है।

मुंबई मेट्रो में एक्ट्रेस हेमा मालिनी को देख पैसेंजर हुए हैरान
जब कोई सेलिब्रिटी पब्लिक ट्रांसपोर्ट से सफर करता है तो चर्चा का विषय बन जाता है। बॉलीवुड की 'ड्रीम गर्ल' यानी एक्ट्रेस हेमा मालिनी ने हाल ही में मुंबई मेट्रो में सफर किया। मेट्रो में उन्हें देखकर आम यात्री हैरान रह गए।

इस यात्रा की तस्वीरें खुद बीजेपी सांसद हेमा मालिनी ने ट्विटर पर पोस्ट की हैं। इस ट्वीट में उन्होंने लिखा कि मुंबई उपनगर से दहिसर पहुंचने में उन्हें कार से दो घंटे लगे। यह सफर भी काफी थका देने वाला था। इसलिए उन्होंने कार की जगह मेट्रो से सफर करने का फैसला किया। मेट्रो होने के कारण वे आधे घंटे में पहुंच गई। इस सफर के दौरान का वीडियो उन्होंने ट्विटर पर भी पोस्ट किया है।

सोशल मीडिया पर आए इस वीडियो में हेमा मालिनी मेट्रो में यात्रियों के साथ सेल्फी लेती नजर आ रही हैं। मेट्रो के बाद बाकी का सफर उन्होंने ऑटोरिक्शा से पूरा किया। उन्होंने डीएन नगर से जुहू तक का सफर तय किया था। हेमा मालिनी ने लिखा कि जब वह अपने घर पर ऑटोरिक्शा से उतरीं तो सुरक्षा गार्ड हैरान रह गए।

हेमा मालिनी राजनीति में सक्रिय हैं। एक अभिनेत्री होने के अलावा, वह एक कुशल भारतीय शास्त्रीय नृत्यांगना भी हैं। 2020 में उन्होंने फिल्म 'शिमला मिर्च' में काम किया। हेमा मालिनी ने अब तक शोले, सीता और गीता, दिल्लगी, राजा रानी, दो दिशाएं, द बर्निंग ट्रेन, जुगनू, दिल का हीरा, ड्रीम गर्ल जैसी फिल्मों में काम किया है।