Abhishek Bachchan - Loktej

अभिषेक के इंडस्ट्री में 25 साल पूरे, अमिताभ बोले- ‘जो तुमने किया, वो सबके बस की बात नहीं’
मुंबई, 19 जुलाई (वेब वार्ता)। अभिनेता अभिषेक बच्चन ने बॉलीवुड में 25 साल पूरे कर लिए हैं। इस मौके पर उनके पिता और अभिनेता अमिताभ बच्चन बेहद भावुक नजर आए और बेटे की तारीफ की। अमिताभ ने अपने ब्लॉग में लिखा कि जीवन का सार है ‘कभी हार न मानना’। उन्होंने कहा ‘लड़ते रहो, अंत तक डटे रहो। जीत हो या हार, कम से कम तुमने लड़ाई लड़ी।’

अमिताभ बच्चन ने बेटे अभिषेक बच्चन की तारीफ करते हुए अपने ब्लॉग में कहा कि उन्होंने हमेशा खुद से ही अपनी तुलना की, जो हर किसी के बस की बात नहीं।

अमिताभ ने लिखा, “हारने वाला, जो हिम्मत और दृढ़ता दिखाता है, वह तथाकथित विजेता से ज्यादा सम्मान पाता है। ऐसा हारने वाला हमेशा इसलिए याद किया जाता है क्योंकि ‘उसने लड़ाई लड़ी और लगभग जीत गया’। यह व्यावसायिक सफलता से कहीं बड़ी उपलब्धि है।”

उन्होंने बॉलीवुड में अभिषेक के 25 साल के सफर को बड़ी उपलब्धि बताते हुए कहा कि दूसरों से तुलना करना कमजोरी है। उन्होंने कहा, “25 साल कोई छोटी बात नहीं। अभिषेक, तुमने हमेशा खुद से तुलना की; यह हर किसी के बस की बात नहीं।”

अमिताभ ने यह भी कहा कि सीखने की प्रक्रिया कभी नहीं रुकनी चाहिए। उन्होंने आगे कहा, “हर दिन मैं और सीखता हूं। लोग कहते हैं कि तुमने बहुत कुछ किया, अब आराम करो। लेकिन नहीं, रुकना जीवन की हार है। कभी हार नहीं माननी चाहिए।”

उन्होंने ‘कभी हार न मानो’ को सिर्फ एक वाक्य नहीं, बल्कि एक सोच बताया, जो सफलता के सफर को आकार देती है। अमिताभ ने कहा, “जीवन चुनौतियों और असफलताओं से भरा है। लेकिन, जो डटकर मुकाबला करते हैं, वे ऊपर उठते हैं। हर गिरावट एक सबक है और हर चुनौती आंतरिक ताकत की परीक्षा।”

अभिषेक ने साल 2000 में जेपी दत्ता की फिल्म ‘रिफ्यूजी’ से बॉलीवुड डेब्यू किया था, जिसमें उनके साथ अभिनेत्री करीना कपूर खान हैं। यह फिल्म एक भारतीय मुस्लिम की कहानी है, जो भारत-पाकिस्तान सीमा पर शरणार्थियों की मदद करता है। इस फिल्म में जैकी श्रॉफ, सुनील शेट्टी और अनुपम खेर भी अहम भूमिकाओं में हैं।

अभिषेक की एक्टिंग के कायल हुए ‘बिग बी’, कहा- तुम्हारी तारीफ करने से मुझे कोई नहीं रोक सकता
मुंबई, 16 जुलाई (वेब वार्ता)। महानायक अमिताभ बच्चन ने ‘आई वांट टू टॉक’, ‘हाउसफुल 5’, और ‘कालीधर लापता’ में अभिषेक बच्चन के काम की जमकर सराहना की है। उन्होंने कहा कि तीनों ही फिल्मों में उनका अभिनय लाजवाब है और कोई भी उन्हें अपने बेटे की तारीफ करने से नहीं रोक सकता।

अमिताभ ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर हिंदी में एक पोस्ट शेयर किया और लिखा, “एक साल में तीन फिल्में बनाईं और तीनों में अलग-अलग भूमिकाएं निभाईं- आई वांट टू टॉक’, ‘हाउसफुल 5’ और ‘कालीधर लापता’, इन तीनों में ऐसा प्रदर्शन किया जो एकदम अलग दिखा। कहीं भी ऐसा नहीं लगा कि ये अभिषेक बच्चन हैं।”

उन्होंने अपने एक्स पोस्ट में आगे लिखा, “हर फिल्म में ऐसा लगा कि वही असली किरदार है। आज के समय में किसी अलग किरदार को निभाना, उसे सही से समझना और पूरी तरह से निभा देना, ये जो खासियत है, अभिषेक, तुमने ये दुनिया को दिखा दी है। मेरा दिल से आशीर्वाद और बहुत सारा प्यार तुम्हारे लिए। हां, तुम मेरे बेटे हो और तुम्हारी तारीफ करने से मुझे कोई नहीं रोक सकता।”

बता दें कि हाल ही में अभिषेक की ‘कालीधर लापता’ फिल्म रिलीज हुई। इसमें उन्होंने कालीधर नाम के शख्स की भूमिका निभाई, जो अल्जाइमर से पीड़ित है और अक्सर अपना नाम तक भूल जाता है। चार भाई-बहनों में सबसे बड़े कालीधर ने अपने पिता की मौत के बाद सभी को पाल-पोसकर बड़ा किया है, मगर अब, जब वह गंभीर बीमारी से पीड़ित हो गया है, तो उसके घरवाले संपति के लालच में उससे छुटकारा पाने के लिए उसे कुंभ के मेले में छोड़ आते हैं। किसी को उनपर शक न हो, इसलिए वे कुंभ के ही खोया-पाया विभाग में कालीधर की गुमशुदगी की रिपोर्ट भी दर्ज करा देते हैं।

वहीं खो चुके कालीधर की मुलाकात एक बच्चे से होती। वह बच्चा और कालीधर अच्छे दोस्त बन जाते हैं। फिल्म खुद से प्यार करने और दोस्ती की अनोखी कहानी कहती है।

इस फिल्म का निर्देशन मधुमिता ने किया है।

वहीं ‘हाउसफुल 5’ में भी उन्होंने अपने किरदार से दर्शकों का जमकर मनोरंजन किया। फिल्म में वह जलभूषण उर्फ जॉली बनकर आते हैं। इस फिल्म में कॉमेडी और सस्पेंस दोनों का मजा मिलता है।

इनके अलावा, अभिषेक ने ‘आई वांट टू टॉक’ में अर्जुन सेन का किरदार निभाया है, जो अपनी पत्नी से अलग रहता है। एक दिन उसे पता चलता है कि वह कैंसर से पीड़ित है और उसकी जिंदगी के सिर्फ 100 दिन बचे हैं। यह फिल्म कैंसर सर्वाइवर को जीना सिखाती है।

अभिषेक की ‘बी हैप्पी’ पर बोले अमिताभ बच्चन- ‘इससे बड़े गर्व की बात कुछ नहीं’
मुंबई, 17 मार्च (वेब वार्ता)। मेगास्टार अमिताभ बच्चन अपने बेटे अभिषेक बच्चन की ‘बी हैप्पी’ में उनके काम के लिए मिल रही सराहना से अभिभूत हैं। उन्होंने कहा कि “एक पिता के लिए इससे बड़े गर्व की बात कुछ नहीं हो सकती।”

अभिषेक की हालिया रिलीज फिल्म ‘बी हैप्पी’ को मिल रही सराहना से गदगद अमिताभ ने अपने ब्लॉग पर लिखा, “अभिषेक की फिल्म बी हैप्पी की सराहना से मैं अभिभूत हूं.. एक पिता के लिए इससे बड़े गर्व की बात कुछ नहीं हो सकती।”

उन्होंने अपने प्रशंसकों को फिल्म देखने और अभिषेक के काम को पसंद करने के लिए धन्यवाद दिया। उन्होंने लिखा, “मैं उन सभी प्रशंसकों और दोस्तों का आभार व्यक्त करता हूं, जिन्होंने फिल्म देखी और अपना प्यार, आशीर्वाद दिया।”

अमिताभ बच्चन ने शनिवार को एक्स हैंडल पर पोस्ट शेयर कर अभिषेक के प्रदर्शन की सराहना की थी। बिग बी ने लिखा, “अभिषेक, आज बी हैप्पी देखी, आप पर गर्व है। आपने बहुत ही शानदार अभिनय किया है।”

‘बी हैप्पी’ के बारे में बता दें कि यह एक डांस ड्रामा है, जो 14 मार्च को अमेजन प्राइम पर रिलीज हुई। फिल्म का निर्देशन रेमो डिसूजा ने किया है। फिल्म में परिवार के सपनों, ताकत और प्यार के साथ ही एक पिता-पुत्री के रिश्ते को दिखाया गया है। फिल्म ‘बी हैप्पी’ में अभिषेक बच्चन के साथ नोरा फतेही, इनायत वर्मा, जॉनी लीवर और हरलीन सेठी भी महत्वपूर्ण भूमिकाओं में हैं। फिल्म का निर्माण रेमो डिसूजा एंटरटेनमेंट प्राइवेट लिमिटेड के बैनर तले लिजेल ने किया है।

अमिताभ बच्चन के वर्कफ्रंट की बात करें तो वह लोकप्रिय गेम शो ‘कौन बनेगा करोड़पति’ के अपकमिंग सीजन को होस्ट करने के लिए तैयार हैं। बिग बी ने खुद इसकी पुष्टि की।अमिताभ बच्चन ने यह घोषणा उस समय की है, जब ऐसी अफवाहें चली थीं कि वह (अमिताभ) शो को छोड़ सकते हैं। बीते 12 मार्च को मेकर्स ने अमिताभ का एक वीडियो जारी किया था, जिसमें उन्होंने प्रशंसकों से कहा कि मैं अगले सीजन में आपसे मिलूंगा।

अमिताभ बच्चन ने फिल्म बी हैप्पी के लिये अभिषेक बच्चन की तारीफ की
मुंबई, 07 मार्च (वेब वार्ता)। बॉलीवुड के महानायक अमिताभ बच्चन ने अपने बेटे अभिषेक बच्चन की आने वाली फिल्म बी हैप्पी के लिये तारीफ की। प्राइम वीडियो की ओरिजिनल फिल्म बी हैप्पी का ट्रेलर हाल ही में रिलीज़ हुआ है, जिसने दर्शकों के दिल को छू लिया है।

इस फिल्म की कहानी शिव (अभिषेक बच्चन) की है, जो एक सिंगल फादर है और अपनी बेटी धारा (इनायत वर्मा) के साथ ज़िंदगी के उतार-चढ़ाव से जूझ रहा है। अब इस फिल्म की तारीफ करने वालो में अमिताभ बच्चन का नाम भी जुड़ गया है। उन्होंने अभिषेक की परफॉर्मेंस पर गर्व जताते हुए अपनी खुशी जाहिर की है।

अमिताभ बच्चन ने सोशल मीडिया लिखा, अभिषेक, एक पिता का गर्व, कितनी आसानी से एक किरदार से दूसरे किरदार में बदल जाते हो। बधाई हो बधाई, स्नेह। एक दूसरी पोस्ट में, अमिताभ बच्चन ने फिल्म की कहानी और अभिषेक की परफॉर्मेंस की तारीफ करते हुए लिखा, बेहद खूबसूरत कहानी… और अभिषेक, तुमने जिस तरह एक फिल्म से दूसरी फिल्म तक अपने किरदार को परिभाषित किया है, वो कमाल है। ढेर सारा आशीर्वाद और प्यार।

बी हैप्पी को रेमो डिसूजा एंटरटेनमेंट प्राइवेट लिमिटेड के बैनर तले लिजेल रेमो डिसूजा ने प्रोड्यूस किया है और इसे रेमो डिसूजा ने निर्देशित किया है। यह दिल छू लेने वाली डांस ड्रामा फिल्म है, जिसमें अभिषेक बच्चन के साथ नोरा फतेही, नासर, जॉनी लीवर और हरलीन सेठी जैसे दमदार कलाकार नज़र आएंगे। बी हैप्पी भारत समेत 240 से ज्यादा देशों और टेरिटरीज में 14 मार्च को प्राइम वीडियो पर एक्सक्लूसिव रिलीज़ होने जा रही है। फिल्म तमिल, तेलुगु, मलयालम और कन्नड़ में भी डब होकर रिलीज होगी।

अभिषेक बच्चन यूरोपीय टी20 प्रीमियर लीग में टीम के सह मालिक बने
डबलिन, छह जनवरी (भाषा) यूरोप में क्रिकेट को बढावा देने के लिये शुरू की जा रही निजी स्वामित्व वाली यूरोपीय टी20 प्रीमियर लीग (ईटीपीएल) में मशहूर अभिनेता और खेलप्रेमी अभिषेक बच्चन सह मालिक बन गए हैं ।

अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट परिषद से मान्यता प्राप्त यह लीग स्कॉटलैंड, आयरलैंड और नीदरलैंड की भागीदारी के साथ शुरू हो रही है और इसका पहला सत्र 15 जुलाई से तीन अगस्त 2025 के बीच खेला जायेगा ।

इसमें इन तीन देशों के सर्वश्रेष्ठ खिलाड़ी दुनिया भर के नामचीन खिलाड़ियों के साथ यूरोपीय शैली में खेलेंगे ।

आयोजकों द्वारा यहां जारी एक विज्ञप्ति में अभिषेक ने कहा ,‘‘ क्रिकेट महज एक खेल नहीं बल्कि लोगों को जोड़ने का जरिया भी है । ईटीपीएल वैश्विक स्तर पर इसकी लोकप्रियता की बानगी देने वाला आदर्श मंच है । ओलंपिक 2028 में क्रिकेट के शामिल होने के साथ इसकी लोकप्रियता आगे और बढेगी ।’’

आयरलैंड क्रिकेट के सीईओ और ईटीपीएल के चेयरमैन वारेन ड्यूट्रोम ने कहा ,‘‘ हमें अभिषेक बच्चन का सह मालिक के रूप में स्वागत करके खुशी हो रही है । खेलों के लिये उनका जुनून और बतौर उद्यमी उनका कौशल काफी उपयोगी साबित होगा ।’’

लीग के निदेशक सौरव बनर्जी ने कहा ,‘‘ क्रिकेट दुनिया भर में सबसे ज्यादा देखा जाने वाला दूसरा खेल है और यूरोप में भी लोकप्रिय हो रहा है । आईसीसी के 108 में से 34 देश यूरोपीय हैं और हम यहां क्रिकेट को बड़ा मंच देना चाहते हैं ।’’

लीग की निदेशक प्रियंका कौल ने बताया कि पहले सत्र में छह टीमें डबलिन, बेलफास्ट, एम्सटर्डम, रोटरडम, एडिनबर्ग और ग्लासगो खेलेंगी । उन्होंने बताया कि यह टूर्नामेंट दुनिया भर के दर्शकों तक पहुंचेगा जिसमें यूरोप, भारत, आस्ट्रेलिया और इंग्लैंड जैसे प्रमुख बाजार शामिल हैं ।

मुंबई : अभिषेक बच्चन की फिल्म को नहीं मिल रहे दर्शक
मुंबई । अभिनेता अभिषेक बच्चन की फिल्म 'आई वांट टू टॉक' शुक्रवार 22 नवंबर को रिलीज हो गई। शूजित सरकार के निर्देशन में बनी इस फिल्म को दर्शकों से बहुत अच्छा रिस्पॉन्स नहीं मिला है। तीन दिन के बॉक्स ऑफिस कलेक्शन के आंकड़ों को देखकर ऐसा लग रहा है कि अभिषेक की इस फिल्म काे देखने के लिए दर्शक उत्साहित नही हैं। हालांकि जिन लोगों ने ये फिल्म देखी है, वो भी इसकी सराहना कर रहे हैं। लोगों ने इसे अभिषेक के करियर की बेहतरीन फिल्म भी बताया है।

फिल्म 'आई वांट टू टॉक' को क्रिटिक्स से अच्छा रिस्पॉन्स मिला है।

फिल्म 'आई वांट टू टॉक' बॉक्स ऑफिस पर निराशाजनक प्रदर्शन कर रही है। 'आई वांट टू टॉक' ने रिलीज के तीसरे दिन यानी पहले रविवार के आंकड़े सामने आ गए है। फिल्म 'आई वांट टू टॉक' का ज्यादा प्रमोशन नहीं किया गया। साथ ही इसकी ज्यादा चर्चा नहीं हुई, क्योंकि फिल्म एक खास दर्शक वर्ग के लिए है। इस संवाद का अधिकांश भाग अंग्रेजी में है। यह कोई व्यावसायिक फिल्म नहीं है। फिल्म को कम स्क्रीन्स पर रिलीज किया गया था। फिल्म की कमाई की बात करें तो सैकनिल्क के आंकड़ों के मुताबिक, 'आई वांट टू टॉक' ने रिलीज के पहले दिन 25 लाख का कलेक्शन किया और शनिवार और रविवार को इसमें थोड़ी बढ़ोतरी देखी गई। शनिवार को फिल्म ने 55 लाख की कमाई की। वही 'आई वांट टू टॉक' ने रिलीज के तीसरे दिन यानी रविवार को 50 लाख का कलेक्शन किया। फिल्म का अब तक कुल कलेक्शन 1.30 करोड़ रुपये हो गया है।

'आई वांट टू टॉक' को बॉक्स ऑफिस पर विक्रांत मैसी की 'द साबरमती रिपोर्ट' और 'भूल भुलैया-3' से टक्कर मिल रही है। दोनों ही फिल्में अच्छी कमाई कर रही हैं। 'आई वांट टू टॉक' ने शुरुआती सप्ताहांत में ज्यादा कमाई नहीं की, लेकिन निर्माताओं को उम्मीद है कि समीक्षाओं और दर्शकों की सराहना से फिल्म की कमाई में बढ़ोतरी होगी।

मुंबई : तलाक वाले पोस्‍ट पर अभिषेक बच्चन के रिएक्‍ट से फैंस हैरान
मुंबई। देश के सबसे अमीर बिजनेसमैन मुकेश अंबानी के बेटे अनंत और राधिका मर्चेंट की शादी में अभिषेक बच्चन और ऐश्वर्या राय बच्चन के अलग-अलग शामिल होने पर तमाम तरह की चर्चाओं ने एक बार फिर जोर पकड़ लिया है। इस शादी में अभिषेक अपने पूरे परिवार के साथ शामिल हुए तो वहीं ऐश्वर्या बेटी अपनी आराध्या बच्चन के साथ अकेली नजर आईं। इस पूरी शादी में बच्चन परिवार के साथ ऐश्वर्या बच्चन नजर नहीं आईं। इस बीच सोशल मीडिया पर तलाक और उसके बाद के नतीजों पर आधारित एक पोस्ट पर अभिषेक बच्चन का रिएक्शन देखकर हर कोई हैरान है। इस पोस्ट के चलते अभिषेक की निजी जिंदगी को लेकर फिर चर्चाएं शुरू हो गई हैं।

सोशल मीडिया पर तलाक को लेकर एक व्यक्ति ने पोस्ट किया था। उसने लिखा था- तलाक किसी के लिए भी आसान नहीं है। सुखी परिवार कौन नहीं चाहता? कौन अपना बुढ़ापा अपने पार्टनर के साथ नहीं बिताना चाहता? लेकिन यह हमेशा नहीं होता, जैसा हम चाहते हैं वैसा नहीं।' यह पोस्ट अभिषेक बच्चन को पसंद आई है। अभिषेक ने पोस्ट का स्क्रीनशॉट लेकर दोबारा शेयर किया। जिसे देखते हुए ऐश्वर्या और अभिषेक के तलाक की चर्चाएं फिर तेज हो गई हैं। ये स्क्रीनशॉट सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। अंबानी के बेटे की शादी में अभिषेक और ऐश्वर्या के अलग-अलग शामिल हाेने से रिश्ते की चर्चाओं को बल मिला है। हालांकि दोनों ने अभी तक अपने रिश्ते को लेकर कोई बयान नहीं दिया है। साथ ही ऐश्वर्या का दीपिका के सामने रोने का वीडियो भी वायरल हुआ है।

बच्चन परिवार ने किए काशी विश्वनाथ के दर्शन
पिछले कुछ दिनों में कई बॉलीवुड कलाकार वाराणसी में बाबा विश्वनाथ के दर्शन किए। अब हाल ही में बच्चन परिवार भी बाबा विश्वनाथ के दर्शन करने पहुंचा। अभिषेक बच्चन ने मां जया बच्चन और बहन श्वेता नंदा के साथ दर्शन किए। इस बार अमिताभ बच्चन और उनकी बहू ऐश्वर्या और पोती आराध्या नजर नहीं आईं।

जया बच्चन ने अपने दोनों बच्चों के साथ काशी विश्वनाथ के दर्शन किए। इस बार उन्होंने पीले रंग की पोशाक पहनी हुई थी। श्वेता नंदा लाल सलवार सूट में नजर आईं। अभिषेक बच्चन ने सफेद कुर्ता पायजामा और नेहरू जैकेट पहना हुआ था। तीनों की कुछ तस्वीरें सोशल मीडिया पर वायरल हो गई हैं।

बच्चन परिवार की तस्वीरें देखकर कई लोगों ने पूछा कि ऐश्वर्या और आराध्या कहां हैं। कई दिनों से चर्चा चल रही है कि अभिषेक-ऐश्वर्या के बिच तनाव चल रहा है। बच्चन परिवार ने अभी तक इस पर कोई टिप्पणी नहीं की है। अब ऐश्वर्या की गैरमौजूदगी ने इन चर्चाओं को फिर से हवा दे दी है। इसके अलावा चर्चा है कि ऐश्वर्या के ननद श्वेता से भी नहीं बनती है।

अभिषेक पर गुस्सा करती दिखीं एक्ट्रेस ऐश्वर्या राय
बॉलीवुड में सबकी फेवरेट जोड़ी एक्ट्रेस ऐश्वर्या राय बच्चन और अभिषेक बच्चन हैं। उन्हें अक्सर इवेंट्स में साथ देखा जाता है। सोशल मीडिया पर इस वक्त ऐश्वर्या और अभिषेक का एक वीडियो वायरल हो रहा है। इस वीडियो में ऐश्वर्या अभिषेक को गुस्से से देखती हैं।

यह वीडियो अभिषेक की टीम जयपुर पिंक पैंथर्स का उनके कबड्डी मैचों के दौरान का है। वीडियो में अभिषेक ऐश्वर्या से कुछ कहते नजर आ रहे हैं, लेकिन ऐश्वर्या अभिषेक को गुस्से से देखती नजर आ रही हैं। उसके बाद ऐश्वर्या पीछे बैठी नव्या से बात करती नजर आती हैं। वीडियो में अभिषेक के दोस्त अभिनेता सिकंदर खेर और ऐश्वर्या की बेटी आराध्या बच्चन भी नजर आ रही हैं।

ऐश्वर्या के काम की बात करें तो कुछ दिनों पहले वह साउथ की फिल्म 'पोन्नियिन सेलवन 1' में नजर आई थीं। फिल्म बॉक्स ऑफिस पर हिट रही थी। उसके बाद ऐश्वर्या 'पोन्नियिन सेलवन 2' में नजर आएंगी।