CSK - Loktej

वीर . कार्तिक पर 30 लाख डॉलर : ‘बूढों की फौज’ से ‘जेन जेड’ की ओर बढती चेन्नई सुपर किंग्स
नयी दिल्ली, 16 दिसंबर (भाषा) प्रशांत वीर और कार्तिक शर्मा उस समय पैदा भी नहीं हुए थे जब महेंद्र सिंह धोनी एक सितारा बन चुके थे ।

इंडियन प्रीमियर लीग के शुरूआती वर्षों में जब ‘कैप्टन कूल’ कामयाबी की नयी दास्तान लिख रहे थे तब ये दोनों क्रिकेटर बच्चे ही थे ।

उन्नीस बरस के विकेटकीपर बल्लेबाज कार्तिक और 20 वर्ष के बायें हाथ के स्पिन हरफनमौला वीर ने कभी सोचा भी नहीं होगा कि चेन्नई सुपर किंग्स उन पर 14 करोड़ 20 लाख रूपये खर्च करेगी और वह धोनी के साथ ड्रेसिंग रूम साझा करेंगे ।

धोनी और संजू सैमसन के रहते कार्तिक को खेलने का मौका मिलेगा या नहीं या क्या वीर को रविंद्र जडेजा के विकल्प के तौर पर तैयार किया जायेगा, यह समय ही बतायेगा । लेकिन चेन्नई सुपर किंग्स ने भविष्य की ओर देखते हुए फैसला तो लिया है ।

हमेशा अनुभव पर जोर देने वाली चेन्नई टीम ने ऐसे युवा खिलाड़ियों पर कम ही निवेश किया है जिन्हें आजमाया नहीं गया हो । लेकिन वह धोनी का दौर था और अगर सूत्रों की माने तो टीम प्रबंधन नये कप्तान रूतुराज गायकवाड़ के अनुसार टीम तैयार कर रहा है ।

आईपीएल टीमों को करीब से जानने वालों को पता है कि कोलकाता नाइट राइडर्स के साथ पंद्रह बरस तक रहे ए आर श्रीकांत ने स्थानीय और वैश्विक प्रतिभाओं को पहचानने में अहम भूमिका निभाई है ।

अब वह चेन्नई टीम के प्रतिभा और खिलाड़ी खरीद प्रमुख हैं । उन्होंने अगर कुल जमा सैयद मुश्ताक अली ट्रॉफी के 21 मैचों का अनुभव रखने वाले वीर और कार्तिक को चुना है तो दोनों में कुछ तो बात होगी ।

आईपीएल 2023 : ऋतुराज की धमाकेदारदार पारी के बाद मोईन की कातिलाना गेंदबाजी के सहारे लखनऊ को 12 रन से हराकर चेन्नई ने खोला जीत का खाता
आईपीएल 2023 के छठे मुकाबले में चेन्नई सुपरकिंग्स अपने होमग्राउंड एमए चिदंबरम स्टेडियम में लखनऊ सुपर जाएंट्स को 12 रन से हराकर सीजन में अपनी पहली जीत दर्ज कर ली है। पिछले मैच में गुजरात टाइटंस के खिलाफ हारने के बाद अब चेन्नई का खाता खुल गया। इस मैच में लखनऊ के राहुल ने टॉस जीतकर चेन्नई को पहले बल्लेबाजी के लिए आमंत्रित किया। चेन्नई ने 20 ओवर में सात विकेट पर 217 रन बनाए। जवाब में लखनऊ की टीम 20 ओवर में सात विकेट पर 205 रन ही बना सकी।

2019 के बाद पहली बार अपने होमग्राउंड में खेलने उतरी चेन्नई

आपको बता दें कि चेन्नई सुपरकिंग्स 2019 के बाद पहली बार अपने होमग्राउंड एमए चिदंबरम स्टेडियम में चेन्नई के लोगों के सामने खेल रही थी। अपने घर में वापसी करते हुए धोनी की चेन्नई ने शानदार खेल दिखाते हुए जीत हासिल की। चेन्नई सुपरकिंग्स ने अपने होमग्राउंड पर पिछले 22 में से 19 मुकाबले जीते हैं। उसे सिर्फ तीन मुकाबलों में हार मिली है।

कुछ ऐसी रही चेन्नई की पारी, लगातार दूसरी मैच में ऋतुराज का अर्द्धशतक

पहले बल्लेबाजी करने उतरी चेन्नई के लिए एक बार फिर ऋतुराज और कांवे ने शानदार शतकीय शुरुआत की। लगातार दूसरे मैच में ऋतुराज गायकवाड़ ने अर्धशतक लगाते हुए 31 गेंद पर 57 रन की पारी खेली। वहीं डेवोन कॉन्वे ने 29 गेंद पर 47 रन की पारी खेली। दोनों ने पहले विकेट के लिए 55 गेंदों में 110 रन की साझेदारी की। इसके बाद शिवम दुबे ने 16 गेंद पर 27 रन, मोईन अली ने 13 गेंद पर 19 रन की पारी खेली। आखरी ओवर में बल्लेबाजी करने आये कप्तान महेंद्र सिंह धोनी ने तीन में से दो गेंद पर जोरदार दो छक्के लगाए और तीसरी गेंद पर मार्क वुड को विकेट थामकर चले गये। हालांकि इसी बीच धोनी ने आईपीएल में अपने पांच हजार रन पुरे कर लिए हैं। अंबाती रायुडू 14 गेंद पर 27 रन बनाकर नाबाद रहे। लखनऊ के लिए मार्क वुड और रवि बिश्नोई ने तीन-तीन विकेट और आवेश खान को एक सफलता मिली। चेन्नई ने 20 ओवर में सात विकेट पर 217 रन बनाए।

लखनऊ की तूफानी शुरुआत फिर टुटा मोईन का कहर

इसके बाद 218 रन के लक्ष्य का पीछा करने उतरे लखनऊ सुपर जाएंट्स ने भी शानदार शुरुआत करते हुए पॉवर प्ले में 80 रन बना लिए थे। पिछले  मैच में लखनऊ को जीत दिलाने वाले कायेल मेयर्स ने इस मैच में भी शानदार बल्लेबाजी की। उन्होंने 22 गेंद पर 53 रन की पारी खेली। कप्तान केएल राहुल और कायेल ने पहले विकेट के लिए 79 रनों की साझेदारी की। मेयर्स के आउट होने के बाद लखनऊ नियमित अंतराल पर विकेट खोने लगी। उनके अलावा निकोलस पूरन ने 18 गेंद पर 32 रनों की, आयुष बदोनी ने 18 गेंद पर 23, मार्कस स्टोइनिस ने 18 गेंद पर 21 और कप्तान केएल राहुल ने 18 गेंद पर 20 रन, कृष्णप्पा गौतम ने 11 गेंद पर नाबाद 17 और मार्क वुड ने तीन गेंद पर नाबाद 10 रन जरूर बनाए। चेन्नई के लिए मोईन अली सबसे असरदार गेंदबाज रहे। उन्होंने चार विकेट लिए। मोईन के अलावा तुषार देशपांडे ने दो विकेट और मिचेल सैंटनर को एक सफलता मिली।

दीपक चाहर की चोट के बाद आईपीएल में वापसी, पूरे सीजन खेलने की उम्मीद
चेन्नई सुपर किंग्स के तेज गेंदबाज दीपक चाहर आठ महीने तक चोट के कारण बाहर रहने के बाद इंडियन प्रीमियर लीग (आईपीएल) में वापसी कर चुके हैं। चाहर को सीएसके ने 2022 में 14 करोड़ रुपये में खरीदा था, लेकिन पिछले साल के आईपीएल में अपनी चोटों के कारण एक भी मैच नहीं खेल सके और अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट से भी दूर ही रहे।

इस सीजन चोट मुक्त रहना चाहते हैं चाहर

अपने चोट के बारे में चाहर ने कहा कि चोट से वापसी करना तेज गेंदबाज के लिए मुश्किल काम होता है, लेकिन उन्हें पता है कि चोटों से कैसे निपटना है। उन्हें उम्मीद है कि वह पूरे सीजन और साल में चोट से मुक्त होकर खेलेंगे। चाहर 2016 से सीएसके के साथ हैं और 2021 के आईपीएल में उनके खिताब जीतने के अभियान में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई थी।

गुजरात के सामने नहीं मिला था एक भी विकेट

चाहर ने टीम के साथ अपनी यादों और चेपॉक स्टेडियम के माहौल के बारे में भी बात की। CSK का घर में एक प्रभावशाली रिकॉर्ड है, जिसने आयोजन स्थल पर 56 में से 40 मैच जीते हैं। टूर्नामेंट के पहले मैच में चाहर को गुजरात टाइटंस के हाथों सीएसके की हार में कोई विकेट नहीं मिला था, लेकिन टीम सोमवार को लखनऊ सुपर जायंट्स के खिलाफ अपने दूसरे मैच के लिए चेपॉक लौटेगी।