Summer - Loktej

भट्ठी के समान हुए गुजरात के कई शहर, 45 डिग्री पर पहुंचा पारा
अहमदाबाद, 20 मई (हि.स.)। गुजरात के कई जिलों में तापमान 45 डिग्री के पार पहुंच चुका है। मौसम विभाग ने आगामी 3 दिन एक जैसे गर्म मौसम की भविष्यवाणी की है। दो दिनों तक बेहद जरूरी काम होने पर ही घरों से बाहर निकलने की चेतावनी जारी की गई है।

राज्य के कई जिलों में अभी पश्चिम दिशा से उत्तर-पश्चिम हवा बह रही है। इस हवा के कारण राज्य के अधिकांश जिलों का मौसम अत्यंत शुष्क और गर्म हो गया है। दिन की गर्मी का असर रात को भी हो रहा है, जिससे तापमान में कोई अधिक गिरावट नहीं हो रही है। इससे दिन और रात दोनों गर्म हो गया है।

मौसम विभाग के अहमदाबाद केन्द्र के मौसम वैज्ञानिक रामाश्रय यादव ने बताया कि राज्य में 5 दिनों के मौसम का पूर्वानुमान जारी किया गया है। इस दौरान सौराष्ट्र-कच्छ समेत अन्य जिलों में हीटवेव का अनुमान है। उत्तर गुजरात के बनासकांठा, पाटण, मेहसाणा समेत मध्य गुजरात में अहमदाबाद, गांधीनगर, आणंद, दक्षिण गुजरात के सूरत, वलसाड और सौराष्ट्र के सुरेन्द्रनगर, भावनगर, जूनागढ़ और पोरबंदर जिले में ऑरेंज अलर्ट है। अमरेली और साबरकांठा में पांच दिनों के लिए येलो अलर्ट है। जबकि आगामी 5 दिनों के लिए राजकोट महानगर पालिका की ओर से रेड अलर्ट जारी किया गया है। इसके अलावा रात में भी गर्मी का अलर्ट जारी किया गया है। सोमवार और मंगलवार को भावनगर, अहमदाबाद और वडोदरा में नाइट वार्निंग भी जारी की गई है। अधिकतम तापमान में अधिक बदलाव नहीं होगा लेकिन तापमान 40 डिग्री के आसपास रहने का अनुमान है। पिछले 24 घंटे में अहमदाबाद 44.9 डिग्री, गांधीनगर में 44.2 डिग्री तापमान दर्ज किया गया है। इन दोनों जिलों में आगामी 24 घंटे के दौरान अधिकतम तापमान 45 डिग्री रहेगा।

लू और हीटस्ट्रोक के मामले बढ़े

अत्यधिक गर्मी के कारण लोगों में घबराहट और श्वांस लेने में तकलीफ होने की शिकायतें बढ़ रही हैं। वडोदरा और सूरत में पिछले दो दिन में गर्मी के कारण 13 लोगों की मौत हो गई। लोगों को दोपहर के समय घर से बाहर नहीं निकलने की सलाह दी गई है। खासकर दिन के 12 बजे से शाम 4 बजे से अत्यंत जरूरी काम होने पर ही बाहर निकलने की सलाह दी गई है। अहमदाबाद समेत आसपास के क्षेत्रों में रात 8 बजे तक तापमान 40 डिग्री के आसपास रहने से लोगों में बेचैनी समेत अन्य समस्या पैदा हुई है। मौसम विभाग के अनुसार रविवार को राज्य के 8 शहरों में हीटवेव का असर रहा। जूनागढ़ के केशोद में सीवियर हीटवेव का असर रहा।

गुजरात के कई शहर भीषण गर्मी की चपेट में, पांच दिनों के लिए येलो अलर्ट
अहमदाबाद, 18 मई (हि.स.)। राज्य के कई जिले भीषण गर्मी की चपेट में है। अधिकतम तापमान अधिक समय तक रहने के कारण घरों के बाहर भट्ठी जैसा वातावरण बना हुआ है। राज्य के कई जिलों में शनिवार को तापमान 44 डिग्री तक दर्ज किया गया। अहमदाबाद शहर में इस साल का सबसे अधिक अधिकतम तापमान 44.2 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया है।

मौसम विभाग के वैज्ञानिक रामाश्रय यादव ने बताया कि राज्य के कई शहर शनिवार को भीषण गर्मी की चपेट में रहे। अहमदाबाद, राजकोट, डीसा का अधिकतम तापमान 44 डिग्री के आसपास रहा। भावनगर, सुरेन्द्रनगर, पोरबंदर, जूनागढ़, कच्छ और वलसाड में आगामी 5 दिनों के लिए येलो अलर्ट जारी किया गया है। एक दिन पूर्व शुक्रवार को राज्य के तीन जिलों का अधिकतम तापमान 44 डिग्री से अधिक था। इसमें सबसे अधिक 44.8 डिग्री सेल्सियस तापमान सुरेन्द्रनगर में था। अहमदाबाद और गांधीनगर में अधिकतम तापमान 44.2 डिग्री सेल्सियस था।

मौसम विभाग के अनुसार वलसाड, भावनगर, सुरेन्द्रनगर, पोरबंदर, जूनागढ़ और कच्छ में आगामी 5 दिनों तक हीटवेव का अलर्ट दिया गया है। अहमदाबाद और गांधीनगर में अधिकतम तापमान 44.2 डिग्री सेल्सियस है। अहमदाबाद में आगामी 48 घंटे के लिए आरेंज अलर्ट जारी किया गया है। पिछले 24 घंटे में गुजरात का सुरेन्द्रनगर 48.8 डिग्री तापमान के साथ राज्य में सबसे गर्म शहर रहा।

सौराष्ट्र, दक्षिण गुजरात में हीटवेव का असर, अहमदाबाद में पारा 44 तक पहुंचने का अनुमान
अहमदाबाद,16 मई (हि.स.)। मौसम विभाग के अनुसार लोगों गुजरात में लोगों को मौसम के दोहरे रूप का सामना करना पड़ेगा। आगामी दिनों में सौराष्ट्र और दक्षिण गुजरात के कई जिलों में हीटवेव का अनुमान है। इसके अलावा राज्य के कई जिलों में इन तीन दिन मूसलाधार बारिश भी होगी। यानी दिन का तापमान 40 के पार रहेगा तो शाम से लेकर देर रात तक हल्की से लेकर भारी बारिश भी सकती है।

मौसम विभाग के वैज्ञानिक रामाश्रय यादव ने बताया कि राज्य में तीन दिन तक हीटवेव चलेगी। इसके साथ ही इस दौरान कहीं हल्की तो कहीं मूसलााधर बारिश होगी। खासकर आगामी 24 घंटे में सौराष्ट्र के सभी जिलों समेत अहमदाबाद, बनासकांठा, पाटण, मेहसाणा, दाहोद में बारिश होगी। सौराष्ट्र में बारिश के साथ हीटवेव का भी अनुमान है। यानी दिन का मौसम गर्म रहेगा तो रात में बारिश होगी। दक्षिण गुजरात के वलसाड और सूरत में भीषण गर्मी के साथ हीटवेव का असर रहेगा। अहमदाबाद में 18 मई को तापमान 43 से 44 डिग्री के आसपास रहेगा।

रामाश्रय यादव के अनुसार दो दिन बाद राज्यभर में अधिकतम तापमान में 2 से 3 डिग्री सेल्सियस की बढोतरी होगी। वेस्टर्न डिस्टर्बेंस का असर खत्म होने के बाद अब गुजरात में उत्तर पश्चिम दिशा से हवा बह रही है। इसकी वजह से तापमान बढ़ेगा। हाल में उत्तर पश्चिम राजस्थान में साइक्लोनिक सर्कुलेशन सिस्टम सक्रिय हुआ है। इसकी वजह से मध्यप्रदेश, गुजरात और सौराष्ट्र के जिलों में बारिश का अनुमान है।

कई जिलों में 16 मई को होगी बारिश

मौसम विभाग ने 16 मई को शाम के बाद राज्य के कई जिलों में हल्की से लेकर भारी बारिश का अनुमान लगाया है। इसमें अहमदाबाद, गांधीनगर, मेहसाणा, पाटण, दाहोद, छोटा उदेपुर, बनासकांठा, साबरकांठा, अरवल्ली, महीसागर, पंचमहाल, खेडा, नर्मदा, तापी, डांग, नवसारी, वलसाड में बारिश का अनुमान है।

16 मई को इन शहरों का पारा रहा 40 के पार

अहमदाबाद, गांधीनगर, डीसा, वल्लभविद्यानगर, वडोदरा, भुज, अमरेली, भावनगर, राजकोट, सुरेन्द्रनगर, महुवा और केशोद

गर्मी से हलकान : गुजरात में अगले पांच दिन रहेगा गर्मी का प्रकोप
अहमदाबाद, 25 अप्रैल (हि.स.)। गुजरात में आगामी पांच दिन तक भीषण गर्मी रहेगी। इस दौरान राज्य के अधिकांश जिलों में तापमान 2 डिग्री तक बढ़ेगा। अधिकतम तापमान 42 डिग्री के आसपास रहने की संभावना है। दिन के 12 बजे से शाम 5 बजे तक गर्मी का सर्वाधिक अनुभव होगा। लोगों से इस दौरान सतर्कता बरतने की अपील की गई है।

मौसम विभाग के निदेशक एके दास ने बताया कि अभी पांच दिन तक गर्मी का प्रकोप जारी रहेगा। गुजरात के उत्तर और दक्षिणी भाग के समुद्री किनारे के क्षेत्र यानी कच्छा का अखात और खंभात के अखात में उत्तर पश्चिम दिशा से 15 से 20 नोट्स प्रति घंटे हवा बही है। आगामी 24 घंटे में गुजरात पर दक्षिण पश्चिम दिशा से हवा बहने की संभावना है। हालांकि आगामी पांच दिन तक जिलों में अधिकतम तापमान में अधिक बदलाव नहीं रहेगा। जिलों के अधिकतम तापमान 42 डिग्री सेल्सियस के आसपास रहने की उम्मीद है।

दास ने बताया कि आगामी 5 दिन के दौरान राज्य के विविध जिलों में एक से दो डिग्री सेल्सियस तापमान बढ़ सकता है। हाल में उत्तर भारत में वेस्टर्न डिस्टर्बेंस एप्रोच कर रहा है। जम्मू कश्मीर में साइक्लोनिक सर्कुलेशन बना है। मौसम विभाग के अनुसार गुजरात पर इसका असर नहीं होगा। 5 से 7 दिन के बाद एक बार वेस्टर्न डिस्टर्बेंस गुजरात के उत्तरी विभाग को एप्रोच करेगा। इसके कारण गुजरात पर इसका असर होगा या नहीं, इस पर फिलहाल कुछ नहीं कहा जा सकता है।

मौसम विभाग के अनुमान के अनुसार राज्य के तापमान में धीरे-धीरे बढ़ोतरी हो रही है। एक दिन पूर्व बुधवार को राज्य के कई जिलों के अधिकतम तापमान 41 डिग्री के आसपास रहने का अनुमान व्यक्त किया गया था। इसके अनुसार आज अहमदबाद का तापमान 40.8 डिग्री से बढ़कर 41 डिग्री तक जाने की उम्मीद है। दिन के 12 बजे से शाम 5 बजे तक सर्वाधिक गर्मी रहेगी। 8 घंटे में 12 डिग्री तक तापमान बढ़ने का अनुमान है।

7 जिलों का तापमान 40 डिग्री से अधिक

पिछले 24 घंटे के दौरान राज्य के 7 जिलों में अधिकतम तापमान 40 डिग्री से अधिक दर्ज किया गया। इसमें सर्वाधिक गर्म शहर आणंद का वल्लभ विद्यानगर में 41.7 डिग्री सेल्सियस रहा।

शरीर को जलयोजित रखने के साथ ठंडक भी पहुंचाता है तरबूज
कानपुर, 23 अप्रैल (हि.स.)। तेज धूप के साथ इन दिनों तापमान 40 डिग्री के पार पहुंच रहा है जिससे डिहाइड्रेशन का बढ़ना स्वाभाविक है। इससे बचने के लिए तरबूज का सेवन बहुत जरुरी है। यह एक ऐसा फल है जो शरीर को जलयोजित रखने के साथ ठंडक भी पहुंचाता है। इसकी उच्च जल सामग्री त्वचा को हाइड्रेटेड और कोमल बनाए रखने में मदद करती है, जिससे महीन रेखाएं और झुर्रियां कम हो जाती हैं। इस फल में पानी की मात्रा करीब 90 प्रतिशत होती है। यह प्यास बुझाने और पसीने के माध्यम से खोए गए इलेक्ट्रोलाइट्स को फिर से भरने में काफी मददगार साबित होता है।

चन्द्रशेखर आजाद कृषि प्रौद्योगिकी विश्वविद्यालय के सब्जी विज्ञान विभाग के प्रोफेसर डॉ. राजीव ने मंगलवार को बताया कि गर्मियों ने दस्तक दे दी है, ऐसे में सेहत का ध्यान रखना बेहद जरुरी है। गर्मी के चलते डिहाइड्रेशन की समस्या हो सकती है ऐसे में शरीर को अंदर से हाइड्रेटेड रखना बेहद जरुरी है। इसके लिए तरबूज का फल बेहतर विकल्प है जो शरीर को हाइड्रेटेड रखने के लिए अच्छा काम करता हैं। ये शरीर को अंदर से ठंडा और जलयोजित रखता है। रसायन शास्त्र में जलयोजित (हाइड्रेट) एक ऐसा पदार्थ है जिसमें जल या इसके घटक तत्व शामिल होते हैं। इसमें कोई आश्चर्य की बात नहीं है कि यह फल हाइड्रेशन का पावरहाउस कहा जाता है। इसके अलावा तरबूज पोटेशियम जैसे इलेक्ट्रोलाइट्स से भरपूर होता है जो शरीर के तरल पदार्थ के संतुलन को बनाए रखने में सहायता करता है। तरबूज विटामिन ए और सी का भी एक अच्छा स्रोत है, जो विशेष रुप से गर्मी के महीनों के दौरान स्वास्थ्य को सही रखने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाते हैं। इसकी प्राकृतिक मिठास इसे हाइड्रेटिंग स्नैक्स, स्मूदी और ड्रिंक्स अच्छा विकल्प बनाती है। ताजा स्वाद और हाइड्रेटिंग गुणों के अलावा तरबूज त्वचा के लिए ढेर सारे लाभ प्रदान करता है।

ठंडा पानी पीना किसे नहीं पसंद..! पर क्या आप जानते हैं इससे शरीर को होने वाले ये नुकसान
गर्मी का मौसम शुरू हो गया है। इस मौसम में पानी पीना और अच्छी तरह से हाइड्रेटेड रहना हमारे स्वास्थ्य के लिए बहुत महत्वपूर्ण है। पर्याप्त मात्रा में पानी पीने से शरीर हाइड्रेट रहता है। इस मौसम में लोग ठंडा पानी ज्यादा पीते हैं। कई लोगों को ठंडा पानी काफी पसंद होता है। क्या आप भी धूप में निकलने के बाद पीते हैं फ्रिज का पानी? अगर आप ऐसा करते हैं तो सावधान हो जाएं। ठंडा पानी पीने से सेहत को भी नुकसान हो सकता है। जानकारी के अनुसार ठंडा पानी शरीर में असंतुलन पैदा कर सकता है और पाचन प्रक्रिया को धीमा कर सकता है। तो आज हम आपको ठंडे पानी से होने वाले नुकसान के बारे में बताएंगे।

कब्ज की समस्या

यदि कोई व्यक्ति लगातार ठंडा पानी पीता है तो उसे कब्ज की समस्या हो सकती है। जब आप ठंडा पानी पीते हैं, तो भोजन शरीर से गुजरते हुए सख्त हो जाता है। आंतें भी संकुचित हो जाती हैं जो कब्ज के मुख्य कारणों में से एक है।

पाचन संबंधी समस्याएं

ज्यादा ठंडा पानी पीने से पाचन तंत्र प्रभावित होता है। इससे पाचन में समस्या हो सकती है। ठंडा पानी पीने से कब्ज, पेट दर्द, जी मिचलाना, पेट फूलने जैसी समस्याएं भी हो सकती हैं।

सिरदर्द

लगातार ज्यादा ठंडा पानी पीने से ब्रेन फ्रीज की समस्या हो सकती है। यह रीढ़ की हड्डी में कई संवेदनशील नसों को ठंडा करता है और तुरंत आपके मस्तिष्क को संदेश भेजता है। यह सिरदर्द का कारण बनता है। साथ ही जिन लोगों को साइनस की समस्या है उन्हें भी परेशानी बढ़ सकती है।

ह्रदय गति पर असर

ज्यादा ठंडा पानी पीने से ह्रदय गति कम हो सकती है। यह तंत्रिका को उत्तेजित करता है जो शरीर के अनैच्छिक कार्यों को नियंत्रित करता है, जिसे वेगस तंत्रिका कहा जाता है। यह तंत्रिका तंत्र का महत्वपूर्ण अंग है। क्योंकि वेगस तंत्रिका सीधे पानी के कम तापमान से प्रभावित होती है, यह हृदय गति को धीमा कर देती है। यह दिल के लिए अच्छा नहीं है क्योंकि इससे दिल से जुड़ी कई अन्य समस्याएं हो सकती हैं।

वजन बढ़ने का खतरा

जब कोई व्यक्ति बहुत ज्यादा ठंडा पानी पीता है तो उसके शरीर के फैट को बर्न करना मुश्किल हो जाता है। ठंडा पानी शरीर के फैट को सख्त कर देता है जिससे फैट बर्निंग की समस्या हो जाती है। ज्यादा ठंडा पानी पीने से भी वजन बढ़ सकता है।

फीचर : गर्मियों में रखें अपने कार का विशेष ध्यान
हम अपने शरीर का ध्यान रखते हैं। लोग जैसे अपने बारे में सोचते हैं वैसे ही उन्हें अपनी चीजों खासकर कार या बाइक के बारे में भी सोचना चाहिए। गर्मी के दिनों में विशेष तौर पर कार के टायर, इंजन, पानी पर नजर रखना जरूरी है। अक्सर कार के पुर्जे पुराने हो जाते हैं। इस वजह से गर्मी में वाहन के जल्दी खराब होने की संभावना रहती है। इतना ही नहीं अत्यधिक गर्मी के कारण कार में आग लगने की भी आशंका है। तो अगर आपके पास भी कार है तो ये पांच टिप्स आपको जरुर ध्यान में रखना चाहिए।

कार के टायरों के प्रेशर की नियमित करें जांच करानी चाहिए

गर्मी के मौसम में कार में हवा के दबाव की नियमित जांच जरूरी है। खास कर हाईवे पर वाहन चलाते समय प्रेशर पर नजर रखना जरूरी है। वहीं गर्मी के मौसम में गर्मी के कारण कार के टायरों में पंक्चर होने और टायर फटने की संभावना बढ़ जाती है। इसलिए समय-समय पर कार में हवा, पानी और तेल का ख्याल रखना बहुत जरूरी है।

ओवरलोडिंग से बचें

गर्मी के मौसम में ओवरलोडिंग से भी वाहन का माइलेज कम होने की संभावना रहती है और इसका असर इंजन के साथ-साथ टायरों पर भी पड़ता है। बूट स्पेस में सामान रखते समय ओवरलोडिंग पर विशेष ध्यान दिया जाना चाहिए। ज्यादातर लोग बूट स्पेस में बहुत ज्यादा सामान रख देते हैं। साथ ही आगे का वजन कम होने के कारण पिछले टायरों में समस्या आने की संभावना अधिक होती है।

टायर अलाइनमेंट पर रखे ध्यान

अगर आप लंबी यात्रा पर जा रहे हैं तो एक बार टायरों का अलाइनमेंट जरूर करवा लें। टायरों के बीच संतुलन बनाए रखने के लिए उनकी अदला-बदली भी जरुरी हैं। इस वजह से पहाड़ी इलाकों में वाहन के फिसलने की आशंका बेहद कम रहती है। टायर को घिसने से बचाने के लिए हैंड ब्रेक, बर्नआउट और स्लाइड का उपयोग केवल तभी करें जब आवश्यक हो।

टायर के वॉल्व चेक करते रहें

गर्मी के मौसम में सिर्फ टायर ही नहीं बल्कि टायर के वॉल्व की भी जांच होनी चाहिए। अगर कोई टोपी नहीं लगी है, तो आप बाहर से खरीद सकते हैं। और इसे लगा सकते हैं। टायर के वॉल्व से हवा का लीकेज चेक करने के लिए आप उसमें पानी डालकर चेक कर सकते हैं, अगर उसमें से बुलबुले निकलते हैं तो समझ जाएं कि वॉल्व में लीकेज है।

टायर में नाइट्रोजन डालें

आप गर्मियों के टायरों में न केवल हवा बल्कि हवा के साथ नाइट्रोजन भी मिला सकते हैं। जिससे गाड़ी पर दबाव कम पड़ता है और पंचर होने की संभावना भी कम रहती है। इसके अलावा स्पेयर व्हील टायर्स का भी ध्यान रखने की जरूरत होती है।