Milk - Loktej

अमूल ने देशभर में एक लीटर दूध के पैकेट के दाम एक रुपये घटाये
नयी दिल्ली, 24 जनवरी (भाषा) अमूल ब्रांड के तहत दुग्ध उत्पादों का विपणन करने वाले गुजरात सहकारी दुग्ध विपणन महासंघ (जीसीएमएमएफ) ने देश भर में दूध की कीमतों में एक रुपये प्रति लीटर की कटौती की है। हालांकि, कीमतों में यह कटौती केवल एक लीटर वाले पैकेट पर की गई है।

जीसीएमएमएफ के प्रबंध निदेशक जयेन मेहता ने ‘पीटीआई-भाषा’ से कहा, ‘‘ हमने समूचे भारत में एक लीटर वाले पैकेट की कीमतों में एक रुपये प्रति लीटर की कटौती की है।’’

उन्होंने कहा, ‘‘ इसका मकसद उपभोक्ताओं को दूध के बड़े पैकेट खरीदने के लिए प्रोत्साहित करना है।’’

दिल्ली में अमूल गोल्ड दूध की कीमत 68 रुपये प्रति लीटर से घटाकर 67 रुपये कर दी गई है, जबकि अमूल ताजा की कीमत अब 56 रुपये प्रति लीटर से घटकर 55 रुपये हो जाएगी।

वित्त वर्ष 2023-24 में जीसीएमएमएफ का कारोबार आठ प्रतिशत बढ़कर 59,445 करोड़ रुपये हो गया।

मेहता ने पहले कहा था कि सहकारी समिति को मजबूत मांग के दम पर चालू वित्त वर्ष 2024-25 में राजस्व में दोहरे अंकों की वृद्धि की उम्मीद है।

जीसीएमएमएफ ने गत वित्त वर्ष 2023-24 में औसतन प्रतिदिन 310 लाख लीटर दूध का प्रसंस्करण किया। इसकी कुल वार्षिक दूध प्रसंस्करण क्षमता लगभग 500 लाख लीटर है।

घरेलू बाजार के अलावा जीसीएमएमएफ करीब 50 देशों को दुग्ध उत्पादों का निर्यात कर रहा है।

भारत विश्व में दूध का सबसे बड़ा उत्पादक, 9 साल में दूध उत्पादन 61 प्रतिशत बढ़ा
जयपुर, 01 जून (हि.स.)। कृषि और पशुपालन आधारित अर्थव्यवस्था कहा जाने वाला भारत आज पशुपालन के क्षेत्र में भी बेहतर मुकाम बना चुका है। पशुपालन में डेयरी क्षेत्र भारत के लिए विभिन्न मायनों में बहुत अधिक महत्व रखता है। एक उद्योग के रूप में यह 80 मिलियन से अधिक ग्रामीण परिवारों को रोजगार मुहैया करा रहा है। इनमें अधिकतर छोटे और सीमांत किसानों के साथ-साथ भूमिहीन लोग भी शामिल हैं। खास बात यह है कि हमारे देश में महिलाएं इस क्षेत्र में सक्रिय भूमिका निभा रहीं हैं। यह क्षेत्र विशेष रूप से महिलाओं के लिए रोजगार के अवसर प्रदान करने के साथ-साथ महिला सशक्तीकरण में भी अग्रणी भूमिका निभाता है।

भारत में बीते नौ वर्षों में दुग्ध व डेयरी उत्पादों के उत्पादन और खपत में उल्लेखनीय वृद्धि हुई है। वर्तमान में भारत दुनिया में दूध का सर्वाधिक उत्पादन करने वाला देश है, जो कि वैश्विक दूध उत्पादन में 24 प्रतिशत का योगदान देता है। पिछले नौ सालों के भीतर देश में दूध उत्पादन में 61 प्रतिशत की बढ़ोतरी हुई है। जहां देश में 2013-14 में 137.7 मिलियन टन दूध का उत्पादन होता था, वहीं 2021-22 में यह आंकड़ा बढ़कर 221.1 मिलियन टन हो गया। यही नहीं, इस क्षेत्र के विकास के लिए भारत सरकार द्वारा उठाए गए प्रमुख क़दमों का नतीजा है कि 9 सालों में दूध की प्रति व्यक्ति उपलब्धता में 1.5 गुना वृद्धि हुई है। दूध की प्रति व्यक्ति उपलब्धता 2013-14 में 303 ग्राम प्रति दिन से बढ़कर साल 2021-22 में 444 ग्राम प्रति दिन हो गई। आंकड़ों की मानें तो 15 मार्च 2023 तक राजस्थान देश का सर्वाधिक दूध उत्पादक राज्य है। राजस्थान देश के कुल दूध उत्पादन में 15.05 प्रतिशत का योगदान देता है।

भारत में ग्रामीण अर्थव्यवस्था के विकास में डेयरी क्षेत्र का बड़ा योगदान रहा है। सरकार ने अपनी विभिन्न पहलों के माध्यम से डेयरी फार्मिंग के बुनियादी ढांचे को सुविधाजनक बनाया है। केंद्र सरकार, डेयरी क्षेत्र के बुनियादी ढांचे को अपग्रेड करने के लिए ‘डेयरी प्रसंस्करण और बुनियादी ढांचा विकास निधि’, किसानों को पर्याप्त और समय पर ऋण सहायता प्रदान करने के लिए ‘किसान क्रेडिट कार्ड’ जैसी सुविधाएं उपलब्ध करा रही है। सरकार द्वारा दूध उत्पादन को बढ़ावा देने के लिए ‘राष्ट्रीय गोकुल मिशन’ लॉन्च किया गया है। इस प्रकार भारत सरकार डेयरी सेक्टर को किसानों के लिए लाभदायक बनाने के लिए हर सम्भव प्रयास कर रही है।

गुजरात : आम आदमी को एक और झटका, अमूल ने दूध की कीमतों में की 2 रुपये प्रति लीटर की बढ़ोतरी
आज अप्रैल के पहले ही दिन आम आदमी को बड़ा झटका लगा है। गुजरात कोऑपरेटिव मिल्क मार्केटिंग फेडरेशन (GCMMF) ने राज्य में अमूल दूध के दाम में 2 रुपये प्रति लीटर की बढ़ोतरी की घोषणा की है। दि`संबर 2022 में राज्य विधानसभा चुनाव के बाद दूध की कीमतों में यह पहली वृद्धि है।

इस कारण बढ़ी कीमतें

आपको बता दें कि गुजरात में दुग्ध सहकारी समितियों का शीर्ष निकाय जीसीएमएमएफ आमतौर पर दूध की कीमतों में वृद्धि की घोषणा पहले ही कर देता है, लेकिन इस बार ऐसा नहीं किया। सूत्रों का कहना है कि चारे और परिवहन की बढ़ती कीमतों के कारण दूध उत्पादन की लागत में वृद्धि के कारण कीमतों में वृद्धि हुई है।

ये है नई कीमतें

ध्यान देने वाली बात ये है कि मूल्य संशोधन के बाद अमूल भैंस के दूध की कीमत अब 68 रुपये प्रति लीटर, जबकि अमूल गोल्ड की कीमत 64 रुपये प्रति लीटर और अमूल शक्ति की कीमत 58 रुपये प्रति लीटर हो गई है। अमूल गाय के दूध की कीमत अब 54 रुपये प्रति लीटर, अमूल ताज़ा की 52 रुपये प्रति लीटर और अमूल टी-स्पेशल की कीमत 60 रुपये प्रति लीटर हो गई है। बताते चले कि राज्य विधानसभा चुनावों से पहले यानी अक्टूबर 2022 में अमूल ने 2 रुपये प्रति लीटर और फिर फरवरी 2023 में दूध की कीमतों में गुजरात को छोड़कर सभी बाजारों में 3 रुपये प्रति लीटर की बढ़ोतरी की थी।