Arjit Singh - Loktej

आईपीएल के उद्घाटन कार्यक्रम में अरिजीत सिंह ने छुए पैर एमएस धोनी के पैर
कल से शुरू हुए क्रिकेट के महात्यौहार इंडियन प्रीमियर लीग के उद्घाटन समारोह में विनम्रता और सम्मान का एक अप्रत्याशित पल उस समय देखने को मिला, जब भारत के सबसे बड़े गायक अरिजीत सिंह ने भारतीय क्रिकेट टीम के पूर्व कप्तान एमएस धोनी के पैर छूते नजर आये,। अलग-अलग क्षेत्रों के दो दिग्गजों ने एक दिल को छू लेने वाला क्षण साझा किया जिसने प्रशंसकों को आश्चर्य में डाल दिया।

जानिए पूरी बात, अब सोशल मीडिया पर वायरल हो रही तस्वीर

आपको बता दें कि अहमदाबाद के नरेंद्र मोदी स्टेडियम में हुए आईपीएल के ओपनिंग सेरेमनी में अरिजीत उद्घाटन समारोह में लाइव प्रदर्शन कर रहे थे, जब धोनी और चेन्नई सुपर किंग्स और गुजरात टाइटन्स टीमों के अन्य खिलाड़ी शो के बाद कलाकारों के साथ आये। जैसे ही अरिजीत धोनी से मिले, उन्होंने कृतज्ञता और सम्मान में क्रिकेटर के पैर छुए। धोनी ने अरिजीत को गले लगाकर प्यार भरा इशारा किया। बस फिर क्या था दिल को छू लेने वाले पल को एक तस्वीर में कैद किया गया, जो अब सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा। इस तस्वीरों को देखकर प्रशंसकों ने भारत के सर्वश्रेष्ठ कप्तानों में से एक धोनी के प्रति विनम्र व्यवहार के लिए अरिजीत की सराहना की। अरिजीत और धोनी का एक दुसरे के प्रति सम्मानजनक व्यवहार ने प्रशंसकों का दिल जीत लिया है।

कल से शुरू हुआ आईपीएल का 16वां संस्करण

आईपीएल के 16वें संस्करण की शुरुआत हो चुकी है। आईपीएल का पहला मैच गुजरात टाइटंस और चेन्नई सुपर किंग्स के बीच खेला गया, जिसमें  गुजरात ने चेन्नई को हरा दिया। इस मैच से पहले आईपीएल की ग्रैंड ओपनिंग सेरेमनी हुई। इस शुभारंभ समारोह में बॉलीवुड एक्ट्रेस तमन्ना भाटिया, रश्मिका मंधाना और सिंगर अरिजीत सिंह ने शानदार परफॉर्म कर समां बांध दिया। 2018 के बाद यह पहला मौका था, जब आईपीएल की ओपनिंग सेरेमनी हुई। साल 2019 में इसे पुलवामा आतंकी हमले के कारण रद्द कर दिया गया था। वहीं  पिछले तीन वर्षों में  यह समारोह कोविड-19 प्रतिबंधों के कारण आयोजित नहीं हो सका।

आईपीएल : ओपनिंग सेरेमनी में अरिजीत, तमन्ना और रश्मिका ने बांधा समां, चार साल बाद आयोजित हुआ उद्घाटन कार्यक्रम
आज से आईपीएल के 16वें संस्करण की शुरुआत हो चुकी है। आईपीएल का पहला मैच गुजरात टाइटंस और चेन्नई सुपर किंग्स के बीच शाम साढ़े सात बजे से खेला जा रहा है। इस मैच से पहले आईपीएल की ग्रैंड ओपनिंग सेरेमनी हुई। इस शुभारंभ समारोह में बॉलीवुड एक्ट्रेस तमन्ना भाटिया, रश्मिका मंधाना और सिंगर अरिजीत सिंह ने शानदार परफॉर्म कर समां बांध दिया। 2018 के बाद यह पहला मौका था, जब आईपीएल की ओपनिंग सेरेमनी हुई। साल 2019 में इसे पुलवामा आतंकी हमले के कारण रद्द कर दिया गया था। वहीं  पिछले तीन वर्षों में  यह समारोह कोविड-19 प्रतिबंधों के कारण आयोजित नहीं हो सका।

अरिजीत ने बांधा समां

आपको बता दें कि उद्घाटन समारोह की मेजबानी भारतीय अभिनेत्री मंदिरा बेदी ने किया। जबकि उद्घाटन समारोह में सबसे पहले गायक अरिजीत सिंह ने परफॉर्म किया। एंकर मंदिरा बेदी ने जैसे ही उनका नाम पुकारा शोर से भर गया, पहली तान छेड़ते ही नरेंद्र मोदी स्टेडियम मंत्र मुग्ध हो गया। उन्होंने राजी फिल्म के गाने 'ऐ वतन मेरे वतन', इसके बाद 'लहरा दो' और ब्रम्हास्त्र के गाने 'केसरिया तेरा इश्क है पिया' गाने से समा बांध दिया। उन्होंने चन्ना मेरे, कबीरा, अपना बना ले पिया, तुझे कितना चाहने लगे हम, झूमे जो पठान, शिवा, हां मैं गलत, प्यार होता कई बार है, तेरे प्यार में, घुंघरू टूट गए, राबता, इलाही, हवाएं, देवा-देवा, इंडिया जीतेगा गाना कर सभी फैंस का दिल जीत लिया। इस दौरान गुजरात के कप्तान हार्दिक पांड्या भी अरिजीत के गाने पर डांस करते दिखे।

𝙈𝙚𝙡𝙤𝙙𝙞𝙤𝙪𝙨!

How about that for a performance to kick off the proceedings 🎶🎶@arijitsingh begins the #TATAIPL 2023 Opening Ceremony in some style 👌👌 pic.twitter.com/1ro3KWMUSW

— IndianPremierLeague (@IPL) March 31, 2023

तमन्ना भाटिया ने किया मदहोश

अरिजीत सिंह के बाद लोगों को मदहोश करने का काम तमन्ना भाटिया ने किया। साउथ और हिंदी गानों पर उन्होंने स्टेडियम में बैठे दर्शकों को झूमने पर मजबूर कर दिया।

𝘿𝙖𝙯𝙯𝙡𝙞𝙣𝙜 𝙖𝙨 𝙚𝙫𝙚𝙧!@tamannaahspeaks sets the stage on 🔥🔥 with her entertaining performance in the #TATAIPL 2023 opening ceremony! pic.twitter.com/w9aNgo3x9C

— IndianPremierLeague (@IPL) March 31, 2023

रश्मिका-तमन्ना की धमाकेदार परफॉर्मेंस

अपने परफॉरमेंस से स्टेडियम पर आग लगाने का काम तमन्ना के बाद रश्मिका मंदाना ने किया। अपनी परफॉर्मेंस से पहले रश्मिका गुजरात टाइटंस और चेन्नई सुपर किंग्स की टीम का हाल पूछा उसके बाद उन्होंने अपनी प्रस्तुति से धूम मचा दी। रश्मिका ने नाटू-नाटू जैसे गाने पर धमाकेदार डांस किया।

Sound 🔛@iamRashmika gets the crowd going with an energetic performance 💥

Drop an emoji to describe this special #TATAIPL 2023 opening ceremony 👇 pic.twitter.com/EY9yVAnSMN

— IndianPremierLeague (@IPL) March 31, 2023

आज से शुरू हुआ आईपीएल, चेन्नई और गुजरात के बीच पहला मुकाबला

आज से आईपीएल शुरू होने से क्रिकेट फैंस भी काफी खुश हैं। आज का पहला मैच डिफेंडिंग चैंपियन गुजरात टाइटंस और चार बार की चैंपियन चेन्नई सुपर किंग्स के बीच अहमदाबाद के नरेंद्र मोदी स्टेडियम में खेला जा रहा। करीब दो महीने तक क्रिकेट प्रेमियों को क्रिकेट का रोमांच देखने को मिलेगा।

होम-अवे फॉर्मेट में खेला जाएगा आईपीएल

आपको बता दें कि 2019 के बाद पहली बार टूर्नामेंट 'होम एंड अवे' फॉर्मेट में खेला जाएगा। कोविड-19 के कारण तीन सत्र में चुनिंदा स्थलों पर ही मैच खेले गए। इस बार सभी टीमें अपने होम ग्राउंड के अलावा अन्य जगहों पर मैच खेलेंगी। इस बार मुंबई के अलावा कुछ मैच दिल्ली, कोलकाता, हैदराबाद, जयपुर, बेंगलुरु, चेन्नई, लखनऊ, अहमदाबाद और मोहाली, गुवाहाटी और धर्मशाला में होंगे।

आईपीएल के 16वें संस्करण में कुछ नए नियम

इस समय एक प्रभावशाली खिलाड़ी टीम में किसी भी खिलाड़ी के स्थान पर बल्लेबाजी या गेंदबाजी कर सकता है। टॉस के बाद भी कप्तान प्लेइंग इलेवन में बदलाव कर सकता है। वाइड और नो बॉल पर कप्तान डीआरएस ले सकते हैं। बल्लेबाज के गेंद खेलने से पहले क्षेत्ररक्षक की स्थिति बदलने के लिए पांच पेनल्टी रन दिए जाएंगे। टीमों के पास 30 यार्ड लाइन के बाहर केवल चार क्षेत्ररक्षक हो सकते हैं।

टूर्नामेंट में नंबरों का खेल

टूर्नामेंट 31 मार्च से 28 मई तक 12 अलग-अलग मैदानों पर खेला जाएगा। आईपीएल के 16वें संस्करण में 59 दिनों में कुल 74 मैच खेले जाएंगे। आईपीएल का 1000वां मैच 6 मई को मुंबई और चेन्नई के बीच खेला जाएगा।

आईपीएल में इस बार नहीं नजर आएंगे ये बड़े नाम

इस बार ऋषभ पंत, जसप्रीत बुमराह, श्रेयस अय्यर, जे रिचर्डसन, काइल जैमिसन, जॉनी बेयरस्टो, विल जैक्स और प्रसिद्ध कृष्णा जैसे खिलाड़ी चोट के कारण आईपीएल में नहीं खेलेंगे।