Google - Loktej

एआई इम्पैक्ट समिट के लिए दिल्ली पहुंचे सुंदर पिचाई
नई दिल्ली, 18 फरवरी (वेब वार्ता)। गूगल के मुख्य कार्यकारी अधिकारी (सीईओ) सुंदर पिचाई बुधवार को राष्ट्रीय राजधानी पहुंचे। वह 20 फरवरी को इंडिया एआई इम्पैक्ट समिट में मुख्य भाषण देंगे।

पिचाई ने ‘एक्स’ पर एक पोस्ट में कहा कि इंडिया एआई इम्पैक्ट समिट के लिए भारत लौटकर अच्छा लग रहा है। उन्होंने आयोजकों को गर्मजोशी से स्वागत के लिए धन्यवाद दिया।

यह शिखर सम्मेलन 16 से 20 फरवरी तक नई दिल्ली के भारत मंडपम में आयोजित किया जा रहा है, जिसका उद्घाटन प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने किया।

मोदी ने उद्घाटन के अवसर पर कहा कि भारत वैश्विक आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस बदलाव में अग्रणी भूमिका निभा रहा है। मोदी ने इस सम्मेलन के साथ ही इंडिया एआई इम्पैक्ट एक्सपो का भी शुभारंभ किया और प्रदर्शनी परिसर का दौरा कर स्टार्टअप संस्थापकों, उद्योग प्रतिनिधियों से संवाद किया तथा अत्याधुनिक एआई नवाचारों को प्रदर्शित करने वाले स्टॉल देखे।

पिचाई का कीनोट संबोधन 20 फरवरी को सुबह 9:30 बजे निर्धारित है, जिसे सम्मेलन के सबसे प्रतीक्षित सत्रों में से एक माना जा रहा है।

इस कार्यक्रम में 100 से अधिक देशों के प्रतिनिधि और लगभग 20 राष्ट्राध्यक्ष और सरकार प्रमुख भाग ले रहे हैं। इनमें फ्रांस के राष्ट्रपति इमैनुएल मैक्रों, स्पेन के प्रधानमंत्री पेद्रो सांचेज़, ब्राजील के राष्ट्रपति लुइज़ इनासियो लूला डा सिल्वा, यूनान के प्रधानमंत्री किरियाकोस मित्सोटाकिस और अबू धाबी के क्राउन प्रिंस खालिद बिन मोहम्मद बिन ज़ाएद अल नहयान शामिल हैं।

इंडिया एआई इम्पैक्ट समिट 2026 एक वैश्विक मंच के रूप में उभरा है, जिसमें सरकारें, अंतरराष्ट्रीय संगठन, उद्योग जगत, शोधकर्ता और नागरिक समाज के प्रतिनिधि समावेशी एवं नैतिक एआई विकास पर विचार-विमर्श कर रहे हैं।

भारत सरकार यह आयोजन इलेक्ट्रॉनिक्स एवं सूचना प्रौद्योगिकी मंत्रालय और इंडिया एआई मिशन के माध्यम से कर रही है। सम्मेलन में पूर्ण सत्र, पैनल चर्चा, कार्यशालाएं, हैकाथॉन और एआई एक्सपो शामिल हैं, जिनमें स्वास्थ्य, शिक्षा, कृषि और शासन जैसे क्षेत्रों में एआई के व्यावहारिक उपयोग पर चर्चा हो रही है।

गूगल ने स्वास्थ्य सेवा, कृषि क्षेत्र में एआई को बढ़ावा देने के लिए वित्त पोषण की घोषणा की
नयी दिल्ली, 16 दिसंबर (भाषा) अमेरिकी प्रौद्योगिकी कंपनी गूगल ने मंगलवार को स्वास्थ्य, कृषि, शिक्षा एवं टिकाऊ शहरों के लिए भारत के एआई उत्कृष्टता केंद्रों को 80 लाख अमेरिकी डॉलर की वित्तीय सहायता देने की घोषणा की। साथ ही, भारत के स्वास्थ्य मॉडल के विकास में सहयोग के लिए 4,00,000 अमेरिकी डॉलर देने की प्रतिबद्धता जताई है।

गूगल, भारतीय भाषाओं के समाधान प्रदान करने वाले मॉडल बनाने के लिए ज्ञानीडॉटएआई, कोरोवरडॉटएआई, और भारतजेन को 50,000 अमेरिकी डॉलर का अनुदान भी दे रहा है।

एक प्रेस विज्ञप्ति के अनुसार, गूगल ने कहा कि वह स्वास्थ्य एवं कृषि के लिए बहुभाषी एआई-संचालित अनुप्रयोगों का समर्थन करने के लिए वधवानी एआई को 45 लाख अमेरिकी डॉलर की धनराशि प्रदान कर रहा है।

कंपनी ने कहा कि ये घोषणाएं भारत के कृत्रिम मेधा (एआई) परिवेश को मजबूत करने के लिए गूगल द्वारा किए गए नये सहयोग एवं वित्त पोषण प्रतिबद्धताओं की एक श्रृंखला को दर्शाती हैं।

अमेरिकी कंपनी ने कहा, ‘‘गूगल ने भारत के स्वास्थ्य मॉडल बनाने के लिए ‘मेडगेम्मा’ का लाभ उठाने वाले नये सहयोगों का समर्थन करने के लिए 4,00,000 अमेरिकी डॉलर देने की घोषणा की है।’’

गूगल ने कहा कि अजना लेंस, अखिल भारतीय आयुर्विज्ञान संस्थान (एम्स) के विशेषज्ञों के साथ मिलकर ऐसे मॉडल तैयार करेगी जो त्वचा विज्ञान और ‘ओपीडी ट्राइएजिंग’ में भारत-विशिष्ट उपयोग का समर्थन करेंगे। इसके अलावा, आईआईएससी (भारतीय विज्ञान संस्थान) के शोधकर्ता, एआई विशेषज्ञ एवं चिकित्सक व्यापक नैदानिक ​​अनुप्रयोगों के लिए एआई मॉडल के उपयोग की संभावनाएं तलाशेंगे।

अपने समावेशी एआई एजेंडा को आगे बढ़ाने के लिए गूगल ने आईआईटी मुंबई में नये भारतीय भाषा प्रौद्योगिकी अनुसंधान केंद्र की स्थापना के लिए 20 लाख अमेरिकी डॉलर का प्रारंभिक योगदान देने की घोषणा की है।

गूगल ने कहा कि इस पहल का उद्देश्य यह सुनिश्चित करना है कि वैश्विक प्रगति भारत की भाषाई विविधता के हित में हो।

गूगल एआई केंद्र के लिए करेगी 15 अरब डॉलर का निवेश, अदाणी समूह के साथ मिलकर बनाएगी डेटा केंद्र
नयी दिल्ली, 14 अक्टूबर (भाषा) अमेरिका की कंपनी गूगल अगले पांच वर्ष में विशाखापत्तनम में एक कृत्रिम मेधा(एआई) केंद्र स्थापित करने के लिए 15 अरब अमेरिकी डॉलर का निवेश करेगी। इसमें अदाणी समूह के साथ साझेदारी में देश का सबसे बड़ा डेटा सेंटर भी शामिल होगा।

प्रौद्योगिकी क्षेत्र की कंपनी ने कहा कि आंध्र प्रदेश के विशाखापत्तनम में यह एआई केंद्र अमेरिका के बाहर गूगल का सबसे बड़ा केंद्र होगा। इसमें एक गीगावाट का डाटा सेंटर परिसर, नए बड़े पैमाने के ऊर्जा स्रोत एवं विस्तारित फाइबर-ऑप्टिक नेटवर्क शामिल होगा।

कंपनी के एक कार्यक्रम में गूगल क्लाउड के मुख्य कार्यपालक अधिकारी (सीईओ) थॉमस कुरियन ने कहा, ‘‘ यह अमेरिका के बाहर सबसे बड़ा एआई केंद्र होगा जिसमें हम निवेश करने जा रहे हैं।’’

कार्यक्रम में औपचारिक समझौते पर हस्ताक्षर किए गए।

यह घोषणा नयी दिल्ली में गूगल द्वारा आयोजित कार्यक्रम ‘भारत एआई शक्ति’ के दौरान की गई। यह कार्यक्रम भारत-एआई इम्पैक्ट समिट 2026 से पहले आयोजित किया गया। कार्यक्रम में इलेक्ट्रॉनिक्स एवं आईटी मंत्री अश्विनी वैष्णव, वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण और आंध्र प्रदेश के मुख्यमंत्री एन. चंद्रबाबू नायडू सहित अन्य लोग उपस्थित रहे।

गूगल के मुख्य कार्यपालक अधिकारी (सीईओ) सुंदर पिचाई ने सोशल मीडिया मंच ‘एक्स’ पर लिखा, ‘‘ भारत के प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी से बात करके बहुत अच्छा लगा, हमने विशाखापत्तनम में पहले गूगल एआई केंद्र के लिए अपनी योजनाओं को साझा किया जो एक ऐतिहासिक उपलब्धि है।’’

पिचाई ने लिखा, ‘‘ यह केंद्र गीगावाट स्तरीय कंप्यूटिंग क्षमता, एक नया अंतरराष्ट्रीय सब-सी गेटवे और विशाल ऊर्जा अवसंरचना को एक साथ लाता है। इसके माध्यम से हम अपनी उद्योग-अग्रणी प्रौद्योगिकी को भारत के उद्यमों एवं उपयोगकर्ताओं तक पहुंचाएंगे जिससे एआई नवोन्मेषण में तेजी आएगी और देश भर में विकास को गति मिलेगी।’’

इसके अलावा अरबपति गौतम अदाणी के समूह की प्रमुख कंपनी अदाणी एंटरप्राइजेज ने कहा कि उसकी संयुक्त उद्यम कंपनी अडानीकॉनेक्स और गूगल, विशाखापत्तनम में भारत का सबसे बड़ा एआई डेटा सेंटर परिसर और नई हरित ऊर्जा अवसंरचना विकसित करेंगे।

विशाखापत्तनम में गूगल का एआई केंद्र पांच वर्ष (2026-2030) में करीब 15 अरब अमेरिकी डॉलर का बहुआयामी निवेश है, जिसमें गीगावाट स्तरीय डेटा सेंटर संचालन शामिल है जो एक मजबूत सब-सी केबल नेटवर्क और स्वच्छ ऊर्जा द्वारा समर्थित है। इसका मकसद भारत में सबसे जटिल एआई कार्यों को अंजाम देना है।

कंपनी ने बयान में कहा, ‘‘ इसे अडानीकॉनेक्स और एयरटेल सहित परिवेश भागीदारों के साथ घनिष्ठ सहयोग से क्रियान्वित किया जाएगा।’’

डेटा सेंटर में कितना निवेश किया जाएगा हालांकि इसकी यहां कोई जानकारी नहीं दी गई।

कंपनी ने कहा कि इस परियोजना के तहत आंध्र प्रदेश में नई पारेषण लाइन, स्वच्छ ऊर्जा उत्पादन और नवीन ऊर्जा भंडारण प्रणालियों में संयुक्त निवेश किया जाएगा।

अदाणी समूह के चेयरमैन गौतम अदाणी ने कहा, ‘‘ अदाणी समूह को इस ऐतिहासिक परियोजना पर गूगल के साथ साझेदारी करने पर गर्व है, जो भारत के डिजिटल परिवेश के भविष्य को परिभाषित करेगी।’’

उन्होंने कहा, ‘‘ यह केवल बुनियादी ढांचे में निवेश से कहीं बढ़कर है। यह एक उभरते राष्ट्र में निवेश है।’’

कुरियन ने कहा, ‘‘ गूगल, एआई युग में भारत की विशाल क्षमता को उजागर करने के लिए एआई केंद्र में निवेश कर रही है जो विकास को गति देने के लिए महत्वपूर्ण आधार प्रदान करेगा। साथ ही व्यवसायों, शोधकर्ताओं एवं रचनाकारों को एआई के साथ निर्माण एवं विस्तार करने में सक्षम बनाएगा।’’

कार्यक्रम में वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के कार्यकाल में 2014 से कई नीतिगत प्रणालियां शासन का हिस्सा रही हैं।

आंध्र प्रदेश के मुख्यमंत्री नायडू की सराहना करते हुए सीतारमण ने कहा कि उन्होंने अपने कार्यकाल के शुरुआती दिनों में दिखाया कि वह डिजिटल बुनियादी ढांचे को बढ़ाने के लिए क्या कर सकते हैं।

सीतारमण ने कहा कि इसलिए मुझे लगता है कि यह काम करने के लिए सही जगह और आने के लिए सही देश है... ‘‘ यह भारतीय इतिहास के उन बहुत ही दिलचस्प चरणों में से एक है जहां नीति, राजनीतिक क्षेत्र में कई दलों द्वारा इसे अपनाने से पहले ही आगे बढ़ रही है।’’

गूगल ने जारी किया लेटेस्ट अपडेट, ‘एआई मोड’ अब 7 नई भारतीय भाषाओं में होगा उपलब्ध
नई दिल्ली, 08 अक्टूबर (वेब वार्ता)। टेक कंपनी गूगल ने बुधवार को भारत में अपने एआई-पावर्ड सर्च एक्सपीरियंस को लेकर नया अपडेट जारी किया है।

कंपनी ने एआई मोड को 7 नई भारतीय भाषाओं में पेश किया है, जिसमें बंगाली, कन्नड़, मलयालम, मराठी, तमिल, तेलुगु और उर्दू शामिल है। इस रोलआउट के साथ भारत भर में लाखों यूजर्स एआई से मुश्किल सवाल पूछ सकेंगे और जवाबों को डिटेल में अपनी ही भाषा में पा सकेंगे।

एआई मोड पहले केवल इंग्लिश और हिंदी भाषा में इस्तेमाल किया जा सकता था। एआई मोड यूजर्स को गहन विषय के साथ लंबी बातचीत वाले सवालों के जवाब देने में भी मदद करता आया है।

गूगल का कहना है कि एआई मोड के लॉन्च बाद से ही भारत में इसे लेकर अद्भुत प्रतिक्रिया रही है, जिसका इस्तेमाल एजुकेशन और राइटिंग से लेकर प्रोडक्ट को कंपेयर करने और ट्रिप प्लानिंग के लिए किया जा रहा है।

कंपनी ने कहा कि नई भाषा का विस्तार सर्च के लिए कंपनी के कस्टम जेमिनी मॉडल द्वारा संचालित है, जिसे केवल शब्दों का अनुवाद करने के बजाय स्थानीय भाषाओं की बारीकियों को समझने के लिए डिजाइन किया गया है। इन नई भाषाओं का रोलआउट अगले सप्ताह से शुरू होगा।

इस विस्तार के साथ, गूगल ने एआई मोड में एक नया फीचर ‘सर्च लाइव’ भी पेश किया है, जो यूजर्स द्वारा सर्च के लिए वॉइस और कैमरा इस्तेमाल करने की सुविधा के साथ आता है।

इसके साथ, लोग गूगल से बात कर सकते हैं और अपनी जरूरत के अनुसार रियल-टाइम हेल्प भी पा सकते हैं। अमेरिका के बाहर भारत सर्च लाइव का एक्सपीरियंस करने वाला पहला देश होगा।

उदाहरण के लिए यूजर्स अपने कैमरे को इंग्रीडिएंट्स की ओर पॉइंट कर पूछ सकते हैं, “आइस्ड माचा बनाने के लिए इन्हें मिलाने का सबसे अच्छा तरीका क्या है? और तुरंत इसका जवाब पा सकते हैं।

गूगल का कहना है कि यह फीचर विशेष रूप से डू इट योअरसेल्फ प्रोजेक्ट्स, ट्रबलशूटिंग, स्कूलवर्क और ट्रैवल प्लानिंग के लिए बेहद काम है।

सर्च लाइव आज से शुरू हो रहा है और आने वाले हफ्तों में अधिक से अधिक यूजर्स तक पहुंचेगा। इसे इस्तेमाल करने के लिए यूजर्स गूगल ऐप को ओपन कर सर्च बार के नीचे लाइन आइकन बार पर क्लिक कर सकते हैं। इसके अलावा, यूजर्स गूगल लेंस पर जाकर बॉटम में लाइव को सेलेक्ट कर सकते हैं।

कंपनी का कहना है कि ये अपडेट्स सर्च को अधिक सहज, संवादात्मक और एक्सेसिबल बनाने की कंपनी गहरी प्रतिबद्धता को दर्शाते हैं।

सट्टेबाजी ऐप मामले में ईडी ने 21 जुलाई को गूगल और मेटा को तलब किया
नई दिल्‍ली, 19 जुलाई (वेब वार्ता)। प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) ने ऑनलाइन सट्टेबाजी ऐप मामलों की जांच के सिलसिले में दिग्गज प्रौद्योगिकी कंपनी गूगल और मेटा को नोटिस जारी किया है। केंद्रीय जांच एजेंसी ने इन टेक कंपनियों को पूछताछ के लिए 21 जुलाई को बुलाया है।

आधिकारिक सूत्रों ने शनिवार को बताया कि ईडी ने सट्टेबाजी अनुप्रयोगों से जुड़े कथित मनी लॉन्ड्रिंग की जांच के संबंध में दिग्‍गज प्रौद्योगिकी कंपनी गूगल और मेटा को नोटिस जारी किया है। केंद्रीय जांच एजेंसी ने सट्टेबाजी ऐप मामले में गूगल और मेटा को 21 जुलाई को तलब किया है।

प्राप्‍त जानकारी के अनुसार गूगल और मेटा प्लेटफॉर्म विज्ञापनों के जरिए सट्टेबाजी ऐप्स को बढ़ावा दे रहे हैं और उपयोगकर्ताओं तक उनकी पहुंच को आसान बना रहे हैं। एजेंसी इन अवैध ऐप्स के प्रचार में डिजिटल प्लेटफॉर्म की भूमिका की जांच कर रही है, जो धन शोधन निवारण अधिनियम, 2002 (पीएमएलए) के संभावित उल्लंघन के लिए जांच के दायरे में हैं।

उल्‍लेखनीय है कि यह कदम ईडी की ओर से मुंबई में एक बड़े डिब्बा व्यापार और ऑनलाइन सट्टेबाजी मामले में चार ठिकानों पर छापेमारी के कुछ दिनों बाद उठाया गया है, जिसमें 3.3 करोड़ रुपये की बेहिसाबी नकदी, लग्‍जरी घड़ियां, आभूषण, विदेशी मुद्रा और लग्‍जरी वाहन जब्‍त किए गए थे। केंद्रीय जांच एजेंसी को तलाशी अभियान के दौरान नकदी गिनने वाली मशीनें भी मिलीं थीं।

प्रधानमंत्री मोदी ने फ्रांस में पिचाई से मुलाकात की, ‘भारत में डिजिटल बदलाव’ पर की चर्चा
पेरिस, 12 फरवरी (भाषा) प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी और गूगल के मुख्य कार्यपालक अधिकारी (सीईओ) सुंदर पिचाई ने पेरिस में एआई एक्शन समिट के दौरान मुलाकात की और दोनों ने कृत्रिम मेधा (एआई) से भारत में उत्पन्न ‘‘अविश्वसनीय अवसरों’’ पर चर्चा की।

भारतीय मूल के अल्फाबेट इंक के सीईओ ने इस बात पर भी चर्चा की कि किस प्रकार गूगल और भारत, देश में ‘‘डिजिटल बदलाव’’ पर मिलकर काम कर सकते हैं।

पिचाई ने सोशल मीडिया मंच ‘एक्स’ पर लिखा, ‘‘ आज पेरिस में एआई एक्शन समिट के लिए प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी से मिलकर बहुत अच्छा लगा। हमने एआई द्वारा भारत में लाए जाने वाले अविश्वसनीय अवसरों और भारत के डिजिटल बदलाव पर हम किस तरह मिलकर काम कर सकते हैं, इस पर चर्चा की।’’

मोदी और पिचाई के बीच आखिरी मुलाकात सितंबर 2024 में न्यूयॉर्क में हुई थी।

प्रधानमंत्री मोदी ने पेरिस में फ्रांस के राष्ट्रपति इमैनुएल मैक्रों के साथ ‘आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस एक्शन समिट’ की मंगलवार को सह-अध्यक्षता की थी।

गूगल ने सर्च स्क्रीन पर ‘पंखुड़ियों की वर्षा’ करके महाकुंभ उत्सव में हिस्सा लिया
लखनऊ, 16 जनवरी (भाषा) गूगल ने अपने सर्च स्क्रीन पर एनिमेशन स्वरूप में ‘पंखुड़ियों की वर्षा’ करके महाकुंभ उत्सव में हिस्सा लिया है।

अब जब कोई गूगल के सर्च बॉक्स में ‘कुंभ’, या ‘महाकुंभ’ या ‘कुंभ मेला’ या ‘महाकुंभ’ या इसी तरह के किसी भी शब्द को खोजता है, तो स्क्रीन पर बैकग्राउंड में एक एनीमेशन अपने आप चलता है, जिसमें गुलाब की पंखुड़ियों की आभासी वर्षा दिखाई देती है।

गूगल इस एनीमेशन को ईमेल, फेसबुक, एक्स, व्हाट्सएप के माध्यम से दूसरों के साथ फिर से चलाने या साझा करने की भी अनुमति देता है। तीसरा विकल्प एनीमेशन को खारिज करने की अनुमति देता है।

महाकुंभ के आधिकारिक ‘एक्स’ हैंडल पर पोस्ट किए गए संदेश में कहा गया है, “गूगल सर्च इंजन प्रयागराज में महाकुंभ 2025 के शुभारंभ का अनोखे ढंग से जश्न मना रहा है। जब आप महाकुंभ खोजेंगे, तो यह महाकुंभ के सम्मान में स्क्रीन पर पंखुड़ियों की वर्षा करेगा।”

महाकुंभ दुनिया के सबसे बड़े आध्यात्मिक समागमों में से एक है। प्रयागराज में गंगा, यमुना और पौराणिक सरस्वती नदियों के संगम त्रिवेणी संगम के तट पर 12 साल बाद महाकुंभ आयोजित किया जा रहा है।

यह विशाल मेला 13 जनवरी को शुरू हुआ और 26 फरवरी तक चलेगा। इसमें लाखों हिंदू तीर्थयात्री प्राचीन धारणा के अनुसार मोक्ष की तलाश में संगम में पवित्र डुबकी लगाने और पवित्र जल में अपने पापों को धोने के लिए आते हैं।

महाकुंभ के पहले दो दिनों में ही लगभग पांच करोड़ लोग आए। इस आयोजन की मेजबानी कर रही उत्तर प्रदेश सरकार को पूरे मेला अवधि के दौरान 40 से 45 करोड़ लोगों के आने की उम्मीद है।

गूगल ने प्रीति लोबाना को भारत में कंपनी का ‘कंट्री प्रबंधक’ एवं उपाध्यक्ष नियुक्त किया
नयी दिल्ली, 16 दिसंबर (भाषा) प्रौद्योगिकी क्षेत्र की दिग्गज कंपनी गूगल ने प्रीति लोबाना को भारत के लिए नया ‘कंट्री प्रबंधक’ एवं उपाध्यक्ष नियुक्त करने की सोमवार को घोषणा की। वह संजय गुप्ता की जगह लेंगी।

गुप्ता ने हाल ही में गूगल के एशिया प्रशांत क्षेत्र के अध्यक्ष का पदभार संभाला है।

गूगल की ओर से जारी बयान के अनुसार, भारत की ‘कंट्री मैनेजर’ एवं उपाध्यक्ष के तौर पर लोबाना सभी ग्राहकों तक कृत्रिम मेधा (एआई) को पहुंचाने और नवाचार को बढ़ावा देने के लिए गूगल की रणनीति को आकार देने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाएंगी।

बयान के अनुसार, लोबाना को प्रौद्योगिकी और वित्तीय उद्योगों में वरिष्ठ भूमिकाओं पर 30 से अधिक वर्ष के अनुभव की वजह से उभरते भारतीय परिदृश्य की गहरी समझ है।

गूगल इंडिया सर्च में 2024 में आईपीएल, विश्व कप, चुनाव सबसे ऊपर
नयी दिल्ली, 10 दिसंबर (भाषा) भारत में गूगल सर्च में 2024 के दौरान खेल और राजनीतिक खोज सबसे ऊपर रहीं। एक गूगल ब्लॉग में मंगलवार को यह जानकारी दी गई।

इस दौरान आईपीएल, विश्व कप और चुनाव परिणाम प्रमुख रूप से ट्रेंडिंग टॉपिक में शामिल रहे।

ब्लॉग के अनुसार, सर्च रुझानों में विभिन्न भाषाओं में खेल और मनोरंजन के विषय शामिल थे। इसके अलावा देशी संगीत, मीम्स और मजाकिया शब्द भी खोजे गए।

इंडियन प्रीमियर लीग, टी20 विश्व कप, ओलंपिक, प्रो कबड्डी लीग और इंडियन सुपर लीग ट्रेंडिंग सर्च सूची में शीर्ष पर थे।

व्यक्तियों की बात करें तो शीर्ष दस ट्रेंडिंग सर्च में पांच खेल से थे। इनमें विनेश फोगट, हार्दिक पांड्या, शशांक सिंह, अभिषेक शर्मा और लक्ष्य सेन सबसे लोकप्रिय व्यक्ति बनकर उभरे।

इसके अलावा, शीर्ष 10 रैंकिंग में चुनाव परिणाम 2024, भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) और भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस (आईएनसी) शामिल थे।

ब्लॉग के अनुसार, लोगों ने मौसम और स्वास्थ्य के बारे में भी सवाल और चिंताएं व्यक्त कीं। इस दौरान ‘अत्यधिक गर्मी’ और ‘मेरे आसपास एक्यूआई (वायु गुणवत्ता सूचकांक)’ जैसे विषय ट्रेंडिंग सर्च में शामिल थे।

मनोरंजन क्षेत्र में स्त्री-2, कल्कि 2898, 12वीं फेल, लापता लेडीज और हनु-मान सबसे ज्यादा खोजी जाने वाली फिल्में थीं। हीरामंडी, मिर्जापुर, बिग बॉस 17 और पंचायत जैसे वेब शो भी खोज सूची में अव्वल रहे।

पेरिस 2024 पैरालंपिक्स : अद्भुत खेल व्हीलचेयर बास्केटबॉल को खास बनाने गूगल ने पेश किया प्रभावशाली डूडल
पेरिस 2024 पैरालंपिक्स खेलों की धूम इस समय पूरी दुनिया में मची हुई है, और फ्रांस की राजधानी में दुनिया के बेहतरीन पैरा-एथलीट्स अपने हुनर का प्रदर्शन कर रहे हैं। इनमें से एक खेल जिसने सभी का ध्यान खींचा है, वह है व्हीलचेयर बास्केटबॉल। इस खेल का आयोजन 29 अगस्त से 8 सितंबर तक किया जा रहा है, जिसमें आठ पुरुष और आठ महिला टीमें शिरकत कर रही हैं।

इस अद्भुत खेल को और भी खास बनाने के लिए सर्च इंजन की दिग्गज कंपनी गूगल ने एक खास और प्रभावशाली  डूडल  पेश किया है। यह डूडल न केवल व्हीलचेयर बास्केटबॉल के प्रति जागरूकता बढ़ाने के लिए डिज़ाइन किया गया है, बल्कि इसमें एक महत्वपूर्ण सामाजिक संदेश भी छिपा हुआ है।

गूगल डूडल का खास अंदाज

गूगल लंबे समय से अपने डूडल्स के माध्यम से विश्वव्यापी महत्वपूर्ण घटनाओं और विशिष्ट हस्तियों को सम्मानित करता आ रहा है। इसका उद्देश्य है सर्च इंजन के होमपेज को आकर्षक बनाना और विभिन्न सामाजिक मुद्दों के प्रति जागरूकता फैलाना।

पेरिस 2024 पैरालंपिक्स के लिए बनाए गए डूडल में गूगल के प्रसिद्ध पेरिस 2024 बर्ड्स को दर्शाया गया है। एक पक्षी, जो व्हीलचेयर में बैठा है, बास्केटबॉल में शानदार डंक करता हुआ दिखाई देता है, जिससे अन्य पक्षी खुश हो रहे हैं। पहली नजर में यह डूडल पेरालंपिक्स के बड़े इवेंट का जश्न मनाने के लिए तैयार किया गया लगता है, लेकिन इस चित्रण में एक खास संदेश छुपा है जिसे ध्यान से देखने पर ही समझा जा सकता है।

छुपा हुआ संदेश: स्वच्छता का महत्व

जब आप डूडल को करीब से देखेंगे, तो पाएंगे कि पक्षी ने जो बास्केट में फेंका था, वह कोई सामान्य बास्केटबॉल नहीं था, बल्कि एक कचरे का टुकड़ा था। और वह बास्केट, जिसमें कचरा गिराया गया था, पेरिस की सड़कों पर दिखने वाले हरे कूड़ेदानों की तरह दिखता है।

गूगल ने इस डूडल के माध्यम से एक महत्वपूर्ण संदेश दिया है - "कचरा मत फैलाओ!" हमें हमेशा अपने कचरे को कूड़ेदान में फेंकना चाहिए और अपने पर्यावरण को स्वच्छ रखने के लिए अपना योगदान देना चाहिए।

व्हीलचेयर बास्केटबॉल: बदलता परिदृश्य

पेरिस 2024 पैरालंपिक्स में इस बार व्हीलचेयर बास्केटबॉल में केवल आठ पुरुष और आठ महिला टीमें भाग ले रही हैं, जबकि पिछले संस्करण में 12 पुरुष और 10 महिला टीमें प्रतिस्पर्धा कर रही थीं। यह संख्या में गिरावट एक नए और अधिक प्रतिस्पर्धी प्रारूप को दर्शाती है, जहां केवल सर्वश्रेष्ठ टीमें ही शिरकत कर रही हैं।

पेरिस 2024 पैरालंपिक्स और गूगल के डूडल ने मिलकर एक ऐसा प्रेरणादायक माहौल बनाया है, जो न केवल खेल की भावना को बढ़ावा देता है, बल्कि हमें सामाजिक जिम्मेदारियों का भी अहसास कराता है।

गूगल ने वोटर फिंगर डूडल के जरिए मतदाताओं को वोटिंग के लिए किया प्रेरित
नई दिल्ली, 26 अप्रैल (हि.स.)। लोकसभा चुनाव के दूसरे चरण के लिए देश के 13 राज्यों की 88 सीटों पर मतदान हो रहा है। इंटरनेट सर्च इंजन गूगल ने शुक्रवार को दूसरे चरण के मतदान के लिए मतदाताओं को वोटर फिंगर डूडल के जरिए वोटिंग के लिए फिर प्रेरित किया है। गूगल के इस डूडल में वोट देने के बाद हाथ की तर्जनी उंगली पर लगने वाली स्याही को दिखाया गया है।

18वीं लोकसभा 2024 के लिए पहले चरण के चुनाव में गूगल ने मतदान को दिखाते हुए वोटिंग साइन के साथ डूडल बनाया था। गूगल ने एक बार फिर वही डूडल मतदाता को समर्पित किया है।

लोकसभा 2024 के लिए हो रहे वोटिंग में मतदाता बढ़-चढ़कर हिस्सा ले रहे हैं। दूसरे चरण के लिए आज सुबह 7 बजे से 12 राज्यों और एक केंद्र शासित प्रदेश की 88 सीटों के लिए मतदान हो रहा है। दूसरे चरण के मतदान के लिए कुल 1202 उम्मीदवार चुनावी मैदान में हैं।

गूगल ने लोकसभा चुनाव के लिए बनाया डूडल, स्याही के साथ दिखाई इंडेक्स फिंगर
नई दिल्ली, 19 अप्रैल (हि.स.)। इंटरनेट सर्च इंजन और बहुराष्ट्रीय अमेरिकी प्रौद्योगिकी कंपनी गूगल ने शुक्रवार को लोकसभा चुनाव 2024 के लिए डूडल जारी किया है। गूगल ने देश में 19 अप्रैल को 102 लोकसभा सीटों पर पहले चरण की हो रही वोटिंग वाले दिन अपना डूडल जारी करके लोकतंत्र का जश्न मनाया है।

इंटरनेट सर्च इंजन गूगल ने भारत में 18वीं लोकसभा चुनाव के लिए मतदान शुरू होते ही अपना लोगो बदल लिया। गूगल के होमपेज पर वोटिंग के पहले लगाई जाने वाली स्याही के साथ इंडेक्स फिंगर को ऊपर की ओर दिखाया गया है, जो भारतीय लोकतंत्र को दिखाती है।

क्या होता है गूगल का डूडल

गूगल का डूडल उसके होमपेज पर दिखता है। गूगल का डूडल एक वैकल्पिक लोगो है। यह सर्च इंजन गूगल के होमपेज पर नजर आता है। गूगल का डूडल अक्सर किसी त्योहार या छुट्टी वाले दिन ही नजर आता है। इसके अलावा गूगल किसी के योगदान को दिखाने के लिए उसके जन्म-दिन और मृत्यु दिवस के दिन यह पेश करता है।

उल्लेखनीय है कि देश में 18वीं लोकसभा के लिए चुनाव हो रहे हैं। लोकसभा चुनाव 2024 को सात चरणों में आयोजित किया गया है। इस चुनाव में मतदाता 543 सांसदों को अपने मताधिकार के जरिए चुनेंगे। पहले चरण के लिए हो रहे मतदान में 21 राज्यों और केंद्र शासित प्रदेश की 102 सीटों पर वोटिंग जारी है, 4 जून, 2024 को चुनावों का परिणाम आएगा।