Indian Premier League (IPL) - Loktej

आईपीएल 2027 से पहले दिल्ली कैपिटल्स में बड़े बदलाव, युवराज सिंह बनेंगे बैटिंग कोच
नई दिल्ली, 20 जून (वेब वार्ता)। इंडियन प्रीमियर लीग (आईपीएल) 2027 सीजन के लिए दिल्ली कैपिटल्स की टीम अपने कोचिंग सेटअप में बड़े बदलावों की तैयारी कर रही है। सूत्रों के अनुसार, पूर्व स्टार ऑलराउंडर युवराज सिंह को टीम का नया बल्लेबाजी कोच नियुक्त किया जा सकता है।

यह युवराज का आईपीएल में पहला आधिकारिक कोचिंग कार्यकाल होगा, जिन्होंने हाल के वर्षों में कई युवा खिलाड़ियों को मेंटोरशिप प्रदान की है।
सौरव गांगुली को मिली अहम जिम्मेदारी

इस बदलाव के तहत पूर्व भारतीय कप्तान सौरव गांगुली को टीम का ‘क्रिकेट निदेशक’ नियुक्त किया जा सकता है। माना जा रहा है कि युवराज को कोचिंग सेटअप में शामिल करने की सिफारिश खुद गांगुली ने की है।

फ्रैंचाइजी के प्रबंधन में आ रहे बदलावों के बीच टीम के मौजूदा सपोर्ट स्टाफ में वेणुगोपाल राव और हेमांग बदानी जैसे चेहरों की जगह नए लोगों को मौका मिल सकता है।

टीम के भविष्य की रूपरेखा
दिल्ली कैपिटल्स आगामी सीजन को ध्यान में रखते हुए ऋषभ पंत को दोबारा टीम में शामिल करने के विकल्पों पर भी विचार कर रही है। हालांकि, फ्रैंचाइजी ने इन नियुक्तियों को लेकर अभी तक कोई आधिकारिक घोषणा नहीं की है।

2027-28 के लिए जेएसडब्ल्यू प्रबंधन द्वारा टीम में किए जा रहे ये बदलाव क्रिकेट जगत में चर्चा का विषय बने हुए हैं।

धर्मशाला के एचपीसीए स्टेडियम को मिला आईपीएल 2026 का बेस्ट ग्राउंड और पिच अवॉर्ड
धर्मशाला, 02 जून (वेब वार्ता)। हिमाचल प्रदेश क्रिकेट एसोसिएशन (एचपीसीए) के धर्मशाला क्रिकेट स्टेडियम ने एक बार फिर देश-दुनिया में अपनी अलग पहचान बनाई है।

इंडियन प्रीमियर लीग (आईपीएल) 2026 सीजन में धर्मशाला के मैदान को ‘बेस्ट ग्राउंड एंड पिच ऑफ द सीजन’ पुरस्कार से सम्मानित किया गया है।

यह उपलब्धि मैदान की बेहतरीन गुणवत्ता, उत्कृष्ट पिच तैयारियों और पर्दे के पीछे दिन-रात मेहनत करने वाले क्यूरेटरों, ग्राउंड्समैन और प्रबंधन टीम की मेहनत का परिणाम मानी जा रही है।

हिमाचल प्रदेश क्रिकेट एसोसिएशन के पूर्व अध्यक्ष एवं भाजपा सांसद अनुराग सिंह ठाकुर ने इस उपलब्धि पर खुशी जताते हुए कहा कि धौलाधार पर्वत श्रृंखला की छाया में बसे धर्मशाला क्रिकेट स्टेडियम को विश्व क्रिकेट के मानचित्र पर स्थापित करने के लिए वर्षों तक निरंतर प्रयास किए गए।

उन्होंने कहा कि यह सम्मान उन सभी लोगों को समर्पित है जिन्होंने मैदान को देश के सर्वश्रेष्ठ क्रिकेट स्थलों में शामिल करने के लिए अथक परिश्रम किया। उन्होंने कहा कि धर्मशाला का मैदान केवल एक क्रिकेट स्टेडियम नहीं, बल्कि हिमाचल की प्राकृतिक सुंदरता और खेल संस्कृति का प्रतीक बन चुका है।

यहां की हरियाली, विश्वस्तरीय सुविधाएं और पृष्ठभूमि में दिखाई देने वाली धौलाधार पर्वतमाला खिलाड़ियों और दर्शकों दोनों के लिए यादगार अनुभव प्रदान करती है।

एचपीसीए प्रबंधन ने भी इस सम्मान को पूरी टीम की सामूहिक उपलब्धि बताते हुए कहा कि मैदान की गुणवत्ता बनाए रखने के लिए वर्षभर विशेष ध्यान दिया जाता है। यही कारण है कि धर्मशाला आज देश के सबसे खूबसूरत और पसंदीदा क्रिकेट मैदानों में शुमार है।

क्रिकेट प्रेमियों का मानना है कि धर्मशाला में खेला गया हर मुकाबला केवल एक मैच नहीं, बल्कि हिमालय की गोद में खेल और प्रकृति के अद्भुत संगम का अनुभव होता है। आईपीएल 2026 में मिला यह सम्मान एचपीसीए और हिमाचल प्रदेश के लिए गर्व का विषय है।

आईपीएल 2026: आरसीबी ने गुजरात टाइटंस को हराकर लगातार दूसरी बार जीता खिताब
अहमदाबाद, 01 जून (वेब वार्ता)। रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु ने आईपीएल 2026 के फाइनल में गुजरात टाइटंस को 5 विकेट से हराकर लगातार दूसरी बार चैंपियन बनने का गौरव हासिल किया है।

इस जीत के साथ ही आरसीबी अब चेन्नई सुपर किंग्स और मुंबई इंडियंस की कतार में शामिल हो गई है, जिन्होंने अपने खिताब का सफलतापूर्वक बचाव किया है। अहमदाबाद के नरेंद्र मोदी स्टेडियम में खेले गए इस खिताबी मुकाबले में आरसीबी का दबदबा देखने को मिला।

फाइनल मुकाबले में गुजरात टाइटंस द्वारा दिए गए 156 रनों के लक्ष्य का पीछा करते हुए आरसीबी ने 18वें ओवर में ही जीत दर्ज कर ली। विराट कोहली ने नाबाद 75 रनों की जादुई पारी खेली, जिसके लिए उन्हें ‘प्लेयर ऑफ द मैच’ चुना गया।

कोहली का साथ वेंकटेश अय्यर (32 रन) और टिम डेविड (24 रन) ने बखूबी दिया, जिससे आरसीबी ने 5 विकेट शेष रहते ही मैच अपने नाम कर लिया।

इससे पहले टॉस हारकर बल्लेबाजी करने उतरी गुजरात टाइटंस की टीम निर्धारित 20 ओवर में 8 विकेट खोकर मात्र 155 रन ही बना सकी। आरसीबी की ओर से रसीख सलाम ने घातक गेंदबाजी करते हुए 3 विकेट झटके, जबकि भुवनेश्वर कुमार और हेजलवुड को 2-2 सफलताएं मिलीं।

गुजरात के लिए वॉशिंग्टन सुंदर ने सर्वाधिक 50 रन बनाए, लेकिन अन्य बल्लेबाज आरसीबी के अनुशासित गेंदबाजी आक्रमण के सामने टिक नहीं पाए।

आईपीएल 2026 अवॉर्ड्स: आरसीबी बनी चैंपियन, युवा बल्लेबाज वैभव सूर्यवंशी ने पांच बड़े पुरस्कार जीतकर बिखेरा जलवा
अहमदाबाद, 01 जून (वेब वार्ता)। आईपीएल 2026 के फाइनल में गुजरात टाइटंस को शिकस्त देकर रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु ने लगातार दूसरी बार खिताब अपने नाम कर इतिहास रच दिया है।

इस शानदार जीत के साथ आरसीबी को 20 करोड़ रुपये की प्राइज मनी से पुरस्कृत किया गया। फाइनल मुकाबले की समाप्ति के बाद आयोजित भव्य पुरस्कार वितरण समारोह में विजेता टीम के साथ-साथ व्यक्तिगत प्रदर्शन करने वाले खिलाड़ियों को भी सम्मानित किया गया।

इस पूरे सीजन में राजस्थान रॉयल्स के युवा बल्लेबाज वैभव सूर्यवंशी का दबदबा रहा। उन्होंने कुल पांच बड़े अवॉर्ड अपने नाम किए, जिनमें ऑरेंज कैप, मोस्ट वैल्यूएबल प्लेयर, इमर्जिंग प्लेयर ऑफ द सीजन, सुपर स्ट्राइकर और सुपर सिक्स ऑफ द सीजन शामिल हैं।

वैभव ने टूर्नामेंट में 776 रनों का विशाल स्कोर खड़ा किया। इन पांचों अवॉर्ड्स के लिए उन्हें ट्रॉफी के साथ कुल 50 लाख रुपये की इनामी राशि भी दी गई।

व्यक्तिगत श्रेणियों में कगिसो रबाडा ने 29 विकेट लेकर ‘पर्पल कैप’ जीती, जबकि मोहम्मद सिराज को ‘ग्रीन डॉट बॉल’ अवॉर्ड मिला। मनीष पांडे ने ‘कैच ऑफ द सीजन’ और साई सुदर्शन ने ‘मोस्ट फोर्स’ अवॉर्ड हासिल किया। वहीं, खेल भावना के लिए पंजाब किंग्स को ‘फेयर प्ले अवॉर्ड’ से नवाजा गया।
आयोजन के दौरान मैदानों की बेहतरीन गुणवत्ता के लिए हिमाचल प्रदेश क्रिकेट एसोसिएशन और क्रिकेट एसोसिएशन ऑफ बंगाल को भी विशेष रूप से सम्मानित किया गया।

आरआर बनाम जीटी: शुभमन गिल ने रचा इतिहास, यह कारनामा करने वाले बने पहले कप्तान
न्यू चंडीगढ़, 30 मई (वेब वार्ता)। आईपीएल 2026 के दूसरे क्वालीफायर मुकाबले में गुजरात टाइटंस (जीटी) ने राजस्थान रॉयल्स (आरआर) को 7 विकेट से हराया। जीटी की इस जीत के नायक कप्तान शुभमन गिल रहे।

गिल ने शानदार बल्लेबाजी करते हुए शतकीय पारी खेली। अपनी इस पारी के दौरान गिल ने वह कारनामा किया, जो आईपीएल के इतिहास में आजतक कोई भी कप्तान नहीं कर सका है।

शुभमन गिल ने 53 गेंदों की अपनी पारी में 104 रन बनाए। उन्होंने अपनी इस पारी में 15 चौके और 3 छक्के लगाए। गिल आईपीएल के प्लेऑफ मुकाबले में शतक लगाने वाले पहले कप्तान बन गए हैं।

आरआर से मिले 215 रनों के लक्ष्य का पीछा करने उतरी जीटी को गिल ने साई सुदर्शन के साथ मिलकर जबरदस्त शुरुआत दी और पहले विकेट के लिए 12.5 ओवर में 167 रन जोड़े।

सुदर्शन ने 32 गेंदों का सामना करते हुए 8 चौके और एक छक्के की मदद से 58 रनों की दमदार पारी खेली। वॉशिंगटन सुंदर ने 16 रनों का योगदान दिया, जबकि राहुल तेवतिया 9 गेंदों में 17 रन बनाकर नाबाद रहे। जीटी ने लक्ष्य को 18.4 ओवर में 3 विकेट खोकर हासिल किया।

इससे पहले, राजस्थान रॉयल्स ने 20 ओवर में 6 विकेट खोकर 214 रन स्कोरबोर्ड पर लगाए। आरआर की ओर से वैभव सूर्यवंशी ने शानदार बल्लेबाजी करते हुए 47 गेंदों में 96 रनों की शानदार पारी खेली।15 वर्षीय बल्लेबाज ने अपनी पारी में 8 चौके और 7 छक्के लगाए। वहीं, रवींद्र जडेजा ने 35 गेंदों में नाबाद 45 रन बनाए।

अंत के ओवरों में डोनोवन फेरेरा ने ताबड़तोड़ अंदाज में बल्लेबाजी करते हुए 11 गेंदों में नाबाद 38 रन बनाए। गेंदबाजी में जीटी की ओर से कगिसो रबाडा और जेसन होल्डर ने 2-2 विकेट चटकाए।

इस जीत के साथ ही गुजरात टाइटंस ने फाइनल का टिकट हासिल कर लिया है। जीटी ने तीसरी बार फाइनल में जगह बनाई है। खिताबी मुकाबले में टीम का सामना रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु से रविवार को अहमदाबाद के नरेंद्र मोदी क्रिकेट स्टेडियम में होगा।

सनराइजर्स हैदराबाद को 47 रनों से हराकर राजस्थान रॉयल्स क्वालीफायर 2 में पहुंची
न्यू चंडीगढ़, 28 मई (वेब वार्ता)। वैभव सूर्यवंशी (97) और ध्रुव जुरेल (50) की आतिशी अर्धशतकीय पारियों के बाद जोफ्रा आर्चर की अगुवाई गेंदबाजों के बेहतरीन प्रदर्शन की बदौलत राजस्थान रॉयल्स (आरआर) ने बुधवार को इंडियन प्रीमियर लीग (आईपीएल) 2026 एलिमिनेटर मुकाबले में सनराइजर्स हैदराबाद 47 रनों से हरा दिया है।

इस जीत के साथ ही आर आर ने क्वालीफायर 2 में जगह बना ली है। आरआर के 244 रनों के लक्ष्य का पीछा करते हुए एसआरएच की टीम 196 रन पर सिमट गई है।

इस तरह आईपीएल 2026 में उनका सफर अब यहीं पर समाप्त हो गया है। जब आरआर ने पहले खेलते हुए 243 रन बनाए थे, तब किसी ने भी सनराइजर्स हैदराबाद को मैच से बाहर नहीं रखा था। क्योंकि सबको पता था कि एसआरएच के पास ऐसे बल्लेबाज हैं जो इस टार्गेट को चेज कर सकते हैं।

हालांकि आर्चर ने दूसरी ही गेंद पर अभिषेक शर्मा को आउट कर दिया। इसके बाद पावरप्ले में टीम ने अपने टॉप ऑर्डर के चार बल्लेबाज गंवा दिए। यहीं से मैच एसआरएच की टीम काफी पीछे हो गई और कभी वापसी नहीं कर पाई।

नीतीश रेड्डी और सलील अरोड़ा की साझेदारी ने थोड़ी उम्मीद जगाई थी लेकिन तब तक काफी देर हो चुकी थी। अब दूसरे क्वालीफायर में आरआर का सामना गुजरात टाइटंस से होगा, वहीं एसआरएच का सफ़र यहीं पर समाप्त होता है। 244 रनों के विशाल लक्ष्य का पीछा करने उतरी सनराइजर्स हैदराबाद की शुरुआत अच्छी नहीं रही और उसने पहले ही ओवर में अभिषेक शर्मा (शून्य) का विकेट गंवा दिया।

इसके बाद बल्लेबाजी करने आये इशान किशन ने ट्रेविस हेड के साथ दूसरे विकेट लिए आतिशी बल्लेबाजी करते हुए 50 रन जोड़े। तीसरे ओवर में जोफ्रा आर्चर ने इशान किशन को आउटकर आरआर का दूसरी सफलता दिलाई।

इशान किशन ने 11 गेंदों में तीन चौके और तीन छक्के लगाते हुए 33 रन बनाये। अगले ओवर में बर्गर ने आर स्मरण (पांच) को आउट कर पवेलियन भेज दिया। पांचवें ओवर में आर्चर ने ट्रेविस हेड को बोल्ड कर पवेलियन भेज दिया। ट्रेविड हेड ने आठ गेंदों में दो चौके और एक छक्का लगाते हुए 17 रन बनाये।

हाइनरिक क्लासन ने 10 गेंदों में दो चौके और एक छक्का लगाते हुए18 रन बनाये। उन्हें यश पुंजा ने आउट किया। हैदराबाद का छठा विकेट 11वें ओवर में नीतीश कुमार रेड्डी के रूप में गिरा। नीतीश कुमार रेड्डी ने 20 गेंदों में तीन चौके और दो छक्कों की मदद से 38 रनों की पारी खेली।

उन्हें रवींद्र जडेजा ने आउट किया। अगले ओवर में सुशांत मिश्रा ने कप्तान पैट कमिंस (एक) रन को आउट किया। 15वें ओवर में जडेजा ने सलील अरोड़ा को आउट कर आरआर को आठवीं सफलता दिलाई।

सलील अरोड़ा ने 21 गेंदों में दो चौके और दो छक्के लगाते हुए 35 रनों की पारी खेली। नांद्रे बर्गर ने ईशान मलिंगा (पांच) को आउट कर आरआर को नौवीं सफलता दिलाई। आरआर के गेंदबाजी आक्रमण के आगे  सनराइजर्स हैदराबाद 19.2 ओवरों में 196 रनों पर सिमट गई। संशांत मिश्रा ने शिवांग को आउट कर हैदराबाद की पारी का अंत किया।

आरआर के लिए जोफ्रा आर्चर ने तीन विकेट लिये। रवींद्र जडेजा को दो विकेट मिले। सुशांत मिश्रा को दो विकेट मिले। यश पुंजा ने एक-एक बल्लेबाज को आउट किया।

इससे पहले आज यहां सनराइजर्स हैदराबाद ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी करने का फैसला किया। बल्लेबाजी करने उतरी आआर को वैभव सूर्यवंशी और यशस्वी जायसवाल की सलामी जोड़ी ने तूफानी प्रदर्शन करते हुए पहले विकेट के लिए आठ ओवरों में 125 रन जोड़ डाले। इस दौरान वैभव सूर्यवंशी ने क्रिस गेल का एक आईपीएल सत्र में सर्वाधिक छक्कों का रिकॉर्ड तोड़ दिया है।

सूर्यवंशी अब एक आईपीएल सीजन में सबसे ज्यादा (60) छक्के लगाने वाले बल्लेबाज बन गए हैं। हालांकि वे आईपीएल इतिहास का सबसे तेज शतक लगाने से चूक गए सूर्यवंशी, 29 गेंद पर 97 रनों की पारी खेलकर आउट: हुए। वह बड़ा शॉट लगाने के प्रयास में शॉर्ट ऑफ लेंथ गेंद, ऑफ स्टंप की लाइन, कट किया लेकिन डीप थर्ड में लपक लिए गए। उन्हें प्रफुल्ल हिंगे ने आउट किया।

11वें ओवर में शिवांग कुमार ने यशस्वी जायसवाल (29) रन का शिकार कर लिया। ध्रुव जुरेल और कप्तान रियान पराग बड़ा शॉट लगाने के प्रयास में आउट हुये। दोनों बल्लेबाजो प्रफुल्ल हिंगे ने आउट किया। ध्रुव जुरेल ने 21 गेंदों में पांच चौके और तीन छक्के लगाते हुए (50) रनों की पारी खेली।

ध्रुव जुरेल को आउट करने बाद हैदराबाद के गेंदबाजो ने वापसी की। रियान पराग ने 12 गेंदों में दो चौके और दो छक्के उड़ाते हुए (26) रन बनाये। 17वें ओवर की पहली गेंद पर ईशान मलिंगा ने दसून शानका (पांच) को आउट किया।

19वें ओवर की पहली गेंद पर डॉनोवन फरेरा (12) रनआउट हुये। इसी ओवर की आखिरी गेंद पर जोफ्रा आर्चर (चार)रन बाउंड्री पर कैच आउट हुये। नांद्रे बर्गर (एक) रनआउट हुये।

राजस्थान रॉयल्स ने निर्धारित 20 ओवरों में आठ विकेट पर 243 रनों का स्कोर बनाया। यह आईपीएल इतिहास में आरआर का अब तक सबसे बड़ा स्कोर है। रवींद्र जडेजा 12 रन बनाकर नाबाद रहे सनराइजर्स हैदराबाद ने आखिरी पांच ओवर में सिर्फ 36 रन दिए और पांच विकेट चटका दिए।

इसी वजह से आरआर 250 तक नहीं पहुंच पाई। हालांकि एलिमिनेटर को देखते हुए यह काफी बड़ा स्कोर कहा जा सकता है। यह आईपीएल प्लेऑफ इतिहास का दूसरा सबसे बड़ा स्कोर है।

सनराइजर्स हैदराबाद के लिए प्रफुल्ल हिंगे ने तीन विकेट लिये। नीतीश कुमार रेड्डी ,शिवांग कुमार और ईशान मलिंगा ने एक- एक बल्लेबाज को आउट किया।

आउट होने के बाद छलका वैभव सूर्यवंशी का दर्द, बताया आखिर कहां हो गई चूक वरना बन जाता वर्ल्ड रिकॉर्ड
धर्मशाला, 28 मई (वेब वार्ता)। आईपीएल 2026 के दूसरे एलिमिनेटर मुकाबले में वैभव सूर्यवंशी की विस्फोटक पारी ने दर्शकों को रोमांचित कर दिया। न्यू चंडीगढ़ के मुल्लांपुर के महाराजा यादविन्द्र सिंह इंटरनेशनल क्रिकेट स्टेडियम में खेले गए मुकाबले में राजस्थान रॉयल्स (RR) के लिए पारी की शुरुआत करते हुए सनराइजर्स हैदराबाद (SRH) के खिलाफ वैभव ने 97 रन की विस्फोटक पारी खेली।

आरआर पारी खत्म होने के बाद वैभव ने ब्रॉडकास्टर से बात करते हुए कहा कि मेरे दिमाग में था कि यह एक नॉकआउट गेम है और बड़ा मैच है। लेकिन सभी कोचों ने मुझसे कहा था कि मैं जो अभ्यास में कर रहा था, वही करूं, गेम का मजा लूं, और इस मैच का दबाव न लूं।

क्रिस गेल का रिकॉर्ड तोड़ने से चूके वैभव
वैभव सूर्यवंशी अपने रिकॉर्ड शतक से चूक गए। इसके जवाब में उन्होंने कहा, मैंने वह शॉट फील्डर को देखकर खेला, और इसीलिए मैंने मिसटाइम किया। अगर मैं थर्ड मैन की तरफ जाता, तो वह आसानी से क्लियर हो जाता। लेकिन मैंने उसे स्ट्रेट मारने की कोशिश की, और इसीलिए मेरा शॉट मिस हो गया।

राजस्थान रॉयल्स के लिए पारी की शुरुआत करने वाले वैभव सूर्यवंशी ने मात्र 29 गेंदों पर 12 छक्कों और 5 चौकों की मदद से 97 रन की पारी खेली। वैभव के नाम आईपीएल इतिहास का सबसे तेज शतक दर्ज होते-होते रह गया। आईपीएल इतिहास का सबसे तेज शतक क्रिस गेल के नाम है। गेल ने 2013 में मात्र 30 गेंदों में शतक लगा दिया था।

एक सीजन में सबसे ज्यादा छक्के
हालांकि अपनी पारी में वैभव ने एक सीजन में सर्वाधिक छक्के लगाने के क्रिस गेल के रिकॉर्ड को तोड़ दिया। वैभव के इस पारी के बाद आईपीएल 2026 में 65 छक्के हो गए हैं। क्रिस गेल ने आईपीएल 2012 में 59 छक्के लगाए थे।

वैभव सूर्यवंशी 97 रन बनाकर पहले विकेट के रूप में आउट हुए। उस समय आरआर का स्कोर 8 ओवर में 125 रन था। इसके बाद एसआरएच के गेंदबाजों ने वापसी की और आरआर को 20 ओवर में 8 विकेट पर 243 रन पर रोक दिया। आरआर आखिरी 5 ओवर में मात्र 36 रन बना सकी और आखिरी ओवर में सिर्फ 5 रन बना सकी।

धर्मशाला में टूटा शुभमन गिल का दिल! RCB की आंधी में उड़ी गुजरात टाइटंस
मुंबई, 27 मई (वेब वार्ता)। इंडियन प्रीमियर लीग (आईपीएल) 2026 के क्वालीफायर 1 में गुजरात टाइटंस को धर्मशाला में रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु के खिलाफ 92 रनों की करारी हार का सामना करना पड़ा।

मैच के बाद ब्रॉडकास्टर से बात करते हुए गुजरात के कप्तान शुभमन गिल ने माना कि खराब फील्डिंग और दबाव में की गई गलतियां टीम पर भारी पड़ीं, जिसके कारण उसे हार का सामना करना पड़ा।

इस हार के साथ ही गुजरात टाइटंस की फाइनल में सीधे पहुंचने की उम्मीदें टूट गईं। हालांकि राहत की बात ये है कि टीम के पास फाइनल में जाने का अभी एक और मौका बाकी है।

वहीं, मौजूदा चैंपियन आरसीबी लगातार दूसरी बार फाइनल में पहुंचने में कामयाब हो गई है। आरसीबी के 254/5 के विशाल स्कोर के जवाब में जीटी सिर्फ 162 रनों पर ऑलआउट हो गई।

गिल ने बताई हार की वजह
मैच के बाद शुभमन गिल ने कहा कि मुझे लगता है कि हम 12वें या 13वें ओवर तक अच्छा खेल रहे थे। मुझे नहीं लगता कि हमारी फील्डिंग अच्छी थी। हमने कुछ कैच छोड़े और हमारी ग्राउंड फील्डिंग भी उम्मीद के मुताबिक अच्छी नहीं थी।

टीम की हार पर बात करते हुए गिल ने इसे ऐसा मैच बताया, जिससे टीम जल्द से जल्द उबरना चाहेगी। उन्होंने कहा यह उन मैचों में से एक है, जिसे हम भूलकर मोहाली में नए सिरे से शुरुआत करना चाहेंगे।

RBC की जीत के हीरो बने रजत पाटीदार
RBC के कप्तान रजत पाटीदार ने इन छूटे हुए मौकों का गुजरात के खिलाफ जमकर फायदा उठाया और सिर्फ 39 गेंदों में नाबाद 93 रन बनाए। मध्य ओवरों में मिसफील्डिंग और नो-बॉल के जरिए भी गुजरात ने रन लुटाए, जिसके चलते आरसीबी ने आईपीएल प्लेऑफ इतिहास का सबसे बड़ा स्कोर खड़ा किया।

मैच हारने के बाद GT के कप्तान ने कहा कि टीम अभ्यास सत्र और टीम मीटिंग में नियमित रूप से फील्डिंग पर काम करती है। गिल ने आगे कहा कि टीम मीटिंग और अभ्यास सत्रों में हम इस पर चर्चा जरूर करते हैं। जोश तो था, लेकिन दबाव में हम उम्मीदों पर खरे नहीं उतर सके।

चेज करते हुए संघर्ष करती नजर आई GT
बल्लेबाजी के बेहतर मानी जाने वाले धर्मशाला की पिच पर 255 रनों के चुनौतीपूर्ण लक्ष्य का पीछा करते हुए गुजरात टाइटंस कभी भी निश्चिंत नजर नहीं आई।

टीम ने लगातार नियमित अंतराल पर विकेट गंवाए। गिल खुद भुवनेश्वर कुमार की गेंद पर मात्र दो रन बनाकर आउट हो गए, जबकि जोस बटलर के तेज 29 रन शुरुआती संघर्ष में एकमात्र सकारात्मक पहलू रहे। इसके बाद राहुल तेवतिया ने 43 गेंदों में 68 रन बनाकर अकेले संघर्ष करते नजर आए।

बारिश में धुला प्लेऑफ का मैच तो कौन खेलेगा फाइनल? सुपर ओवर, रिजर्व-डे और अंक तालिका की पूरी डिटेल?
मुंबई, 26 मई (वेब वार्ता)। आईपीएल 2026 का प्लेऑफ चरण मंगलवार से शुरू होने जा रहा है। पहला मुकाबला क्वालीफायर-1 के रूप में 26 मई को धर्मशाला में रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु और गुजरात टाइटंस के बीच खेला जाएगा।

इसके बाद 27 मई को न्यू चंडीगढ़ में एलिमिनेटर मैच में सनराइजर्स हैदराबाद और राजस्थान रॉयल्स आमने-सामने होंगी। वहीं, 29 मई को इसी मैदान पर क्वालीफायर-2 खेला जाएगा, जिसमें क्वालीफायर-1 में हारने वाली टीम का सामना एलिमिनेटर की विजेता से होगा।

प्लेऑफ में नहीं होगा रिजर्व डे
क्वालीफायर-1, एलिमिनेटर और क्वालीफायर-2 के लिए ‘रिजर्व डे’ नहीं है। आइए, जानते हैं कि अगर बारिश के चलते यह मुकाबले पूरे नहीं होते, तो विजेता टीम का फैसला किस तरह निकलेगा? दरअसल, क्वालीफायर-1, एलिमिनेटर और क्वालीफायर-2 में अगर बारिश के चलते मैच का नतीजा नहीं निकलता, तो ऐसे में प्वाइंट्स टेबल में पोजिशन के आधार पर टीम की जीत-हार तय होगी।

क्वालीफायर-1 मंगलवार को रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु (आरसीबी) और गुजरात टाइटंस (जीटी) के बीच धर्मशाला के हिमाचल प्रदेश क्रिकेट एसोसिएशन में खेला जाना है। अगर बारिश की वजह से मुकाबला बेनतीजा रहता है, तो इसका फायदा आरसीबी को मिलेगा।

बारिश हुई तो आरसीबी को होगा फायदा आरसीबी ने इस सीजन 14 में से 9 मैच जीतकर प्वाइंट्स टेबल में शीर्ष स्थान अपने नाम किया था। गुजरात टाइटंस ने भी इतने ही मुकाबले अपने नाम किए, लेकिन नेट रन रेट में अंतर होने की वजह से जीटी दूसरे पायदान पर रही।

बारिश के चलते मुकाबला रद्द होने पर आरसीबी प्वाइंट्स टेबल में जीटी से ऊपर होने की वजह से इस मुकाबले की विजेता बन सकती है।

वहीं, एलिमिनेटर मैच 27 मई को सनराइजर्स हैदराबाद (एसआरएच) और राजस्थान रॉयल्स (आरआर) के बीच न्यू चंडीगढ़ के महाराजा यादवेंद्र सिंह अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट स्टेडियम में खेला जाएगा।

एसआरएच लीग मुकाबलों में 14 में से 9 मैच जीतकर प्वाइंट्स टेबल में तीसरे स्थान पर रही, जबकि राजस्थान रॉयल्स ने 14 में से 8 मैच अपने नाम करते हुए चौथा पायदान हासिल किया था। अगर बारिश की वजह से एलिमिनेटर मैच धुलता है, तो सनराइजर्स हैदराबाद की टीम क्वालीफायर-2 में पहुंचेगी।

क्वालीफायर-2 में एलिमिनेटर मैच की विजेता टीम क्वालीफायर-1 गंवाने वाली टीम का सामना करेगी। इस मुकाबले में भी जो टीम लीग स्टेज के दौरान अंकतालिका में ऊपर होगी, वही टीम बारिश के चलते मैच रद्द होने की स्थिति में फाइनल का टिकट हासिल करेगी।

खिताबी मैच 31 मई को अहमदाबाद के नरेंद्र मोदी स्टेडियम में खेला जाना है।

आईपीएल 2026 के प्लेऑफ का पूरा गणित, जानें क्या है क्वालीफायर-1, क्वालीफायर-2 और एलिमिनेटर मैच में अंतर?
मुंबई, 26 मई (वेब वार्ता)। इंडियन प्रीमियर लीग 2026 का लीग चरण समाप्त हो चुका है और अब टूर्नामेंट का रोमांचक प्लेऑफ दौर शुरू होने जा रहा है।

26 मई को क्वालीफायर-1 खेला जाएगा, जबकि 27 मई को एलिमिनेटर मुकाबला आयोजित होगा। इसके बाद 29 मई को क्वालीफायर-2 और 31 मई को खिताबी मुकाबला खेला जाएगा।

आइए जानते हैं कि क्वालीफायर-1, क्वालीफायर-2 और एलिमिनेटर मैचों में क्या अंतर होता है और इनका फाइनल की राह में कितना महत्व है।

क्वालीफायर-1
यह मैच लीग मुकाबलों में शीर्ष पर रहने वाली दो टीमों के बीच खेला जाता है। आईपीएल 2026 में रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु 18 अंकों के साथ टॉप पर रही, जबकि गुजरात टाइटंस ने भी 18 ही अंक हासिल किए, लेकिन नेट रन रेट में मामूली अंतर के कारण यह टीम दूसरे स्थान पर रही।

26 मई को क्वालीफायर-1 धर्मशाला के एचपीसीए स्टेडियम में खेला जाएगा, जिसे जीतने वाली टीम सीधे फाइनल में पहुंचेगी, जहां उसका सामना क्वालीफायर-2 जीतने वाली टीम से होगा। खिताबी मैच 31 मई को अहमदाबाद के नरेंद्र मोदी स्टेडियम में खेला जाना है। क्वालीफायर-1 जीतने वाली टीम के पासफाइनल में पहुंचने का एक और मौका होगा।

एलिमिनेटर
यह मैच 27 मई को न्यू चंडीगढ़ के महाराजा यादवेंद्र सिंह अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट स्टेडियम में सनराइजर्स हैदराबाद (एसआरएच) और राजस्थान रॉयल्स (आरआर) के बीच खेला जाएगा। एलिमिनेटर जीतने वाली टीम क्वालीफायर-2 में प्रवेश करेगी। इस टीम को फाइनल तक पहुंचने के लिए एलिमिनेटर और क्वालीफायर-2 जीतने होंगे।

क्वालीफायर-2
यह मुकाबला भी न्यू चंडीगढ़ के महाराजा यादवेंद्र सिंह अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट स्टेडियम में आयोजित होगा।
इस मैच में क्वालीफायर-1 हारने वाली टीम एलिमिनेटर की विजेता टीम से भिड़ेगी। क्वालीफायर-2 को अपने नाम करने वाली टीम फाइनल का अंतिम टिकट हासिल कर सकेगी।

इस सीजन रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु (2025), गुजरात टाइटंस (2022), सनराइजर्स हैदराबाद (2016) और राजस्थान रॉयल्स (2008) ने प्लेऑफ के लिए क्वालीफाई किया है।

यह चारों टीमें एक-एक बार खिताब अपने नाम कर चुकी हैं। यानी इस बार जो भी टीम टाइटल अपने नाम करेगी, वो उसका दूसरा आईपीएल खिताब होगा।

IPL 2026 प्लेऑफ की जंग: RCB, GT, SRH और RR के बीच खिताबी मुकाबला
धर्मशाला, 25 मई (वेब वार्ता)। आईपीएल 2026 के रोमांचक सफर में प्लेऑफ की चार टीमों की तस्वीर साफ हो गई है। अंक तालिका में शीर्ष पर मौजूद रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर, गुजरात टाइटन्स, सनराइजर्स हैदराबाद और राजस्थान रॉयल्स ने क्वालीफाई कर लिया है।

दिलचस्प बात यह है कि ये चारों टीमें पहले भी एक-एक बार खिताब जीत चुकी हैं, जिससे इस साल किसी एक टीम का दूसरी बार चैंपियन बनना तय है। लीग मैचों की समाप्ति के बाद अब सबकी निगाहें ट्रॉफी पर टिकी हैं।

प्लेऑफ की जंग 26 मई से धर्मशाला में शुरू होगी, जहाँ क्वालीफायर-1 में आरसीबी और गुजरात टाइटन्स आमने-सामने होंगी। इसके बाद 27 मई को चंडीगढ़ में सनराइजर्स हैदराबाद और राजस्थान रॉयल्स के बीच एलिमिनेटर मुकाबला खेला जाएगा।

टूर्नामेंट का क्वालीफायर-2 मैच 29 मई को चंडीगढ़ में आयोजित होगा। अंत में, खिताबी महामुकाबला 31 मई को अहमदाबाद के नरेंद्र मोदी स्टेडियम में खेला जाएगा, जहाँ दुनिया को आईपीएल 2026 का नया चैंपियन मिलेगा।

सभी प्लेऑफ मैच भारतीय समयानुसार शाम 7:30 बजे शुरू होंगे, जिसके लिए टॉस आधा घंटा पहले यानी शाम 7:00 बजे होगा। प्रशंसक इन मैचों का सीधा प्रसारण स्टार स्पोर्ट्स नेटवर्क पर देख सकते हैं।

इसके अलावा, डिजिटल रूप से मैच की लाइव स्ट्रीमिंग जियो स्टार ऐप पर उपलब्ध रहेगी। प्लेऑफ के सभी मुकाबले नॉकआउट प्रारूप में खेले जाएंगे, जिससे हर मैच का रोमांच अपने चरम पर होगा। क्या आप उत्साहित हैं कि इस बार कौन सी टीम दूसरी बार चैंपियन बनेगी?

IPL में गरमाया माहौल: विराट कोहली और ट्रेविस हेड के बीच तीखी बहस, मैच के बाद हाथ न मिलाने की वीडियो वायरल
हैदराबाद, 23 मई (वेब वार्ता)। इंडियन प्रीमियर लीग (IPL) 2026 में सनराइजर्स हैदराबाद और रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु के बीच हुए मुकाबले के बाद एक वीडियो सोशल मीडिया पर चर्चा का विषय बन गया है।

मैच में SRH की 55 रनों से शानदार जीत के बाद, विराट कोहली को विपक्षी ओपनर ट्रेविस हेड के साथ पारंपरिक ‘हैंडशेक’ रस्म को नजरअंदाज करते देखा गया। हालांकि, कोहली ने टीम के अन्य खिलाड़ियों से गर्मजोशी से मुलाकात की, लेकिन हेड से उनकी दूरी ने प्रशंसकों के बीच कई तरह की अटकलें तेज कर दी हैं।

दोनों खिलाड़ियों के बीच यह विवाद मैच के दौरान ही शुरू हो गया था। पहली पारी में ट्रेविस हेड के विकेट गिरने पर कोहली का आक्रामक जश्न और फिर दूसरी पारी में बल्लेबाजी के दौरान दोनों दिग्गजों के बीच तीखी जुबानी जंग देखी गई।

कोहली द्वारा हेड को गेंदबाजी की चुनौती देने के बाद, जब कोहली आउट हुए तो हेड ने कथित तौर पर तंज कसते हुए उन पर टिप्पणी की। बाद में खुद हेड गेंदबाजी करने आए और महत्वपूर्ण विकेट भी झटका, जिससे मैदान पर तनाव और बढ़ गया।

मैच के प्रदर्शन की बात करें तो हैदराबाद ने ईशान किशन और अभिषेक शर्मा की तूफानी पारियों की बदौलत 255 रनों का विशाल लक्ष्य रखा था। इसके जवाब में आरसीबी की टीम निर्धारित ओवरों में 200 रन ही बना सकी और 55 रनों से मैच हार गई।

रजत पाटीदार के संघर्षपूर्ण अर्धशतक के बावजूद बेंगलुरु की टीम हैदराबाद के गेंदबाजी आक्रमण के आगे टिक नहीं पाई। इस रोमांचक मुकाबले ने खेल के परिणाम के साथ-साथ खिलाड़ियों के बीच के व्यक्तिगत टकराव के कारण भी खूब सुर्खियां बटोरीं।