Patanjali - Loktej

पतंजलि समूह ने आयुर्वेद उत्पादों की रूस में बिक्री के लिए एमओयू पर हस्ताक्षर किए
नयी दिल्ली, छह दिसंबर (भाषा) योग गुरु बाबा रामदेव के पतंजलि समूह ने शनिवार को रूस की सरकार के साथ एक सहमति पत्र (एमओयू) पर हस्ताक्षर किए, जिसके जरिये उसके लिए इस देश में प्रवेश आसान हो जाएगा।

एक बयान के मुताबिक एमओयू का मकसद स्वास्थ और आरोग्य, स्वास्थ्य पर्यटन, कौशल युक्त मानव संसाधन और शोध के क्षेत्र में सहयोग बढ़ाना है।

इस एमओयू पर यहां रामदेव ने पतंजलि समूह की तरफ से और भारत-रूस व्यावसायिक परिषद के चेयरमैन और रूस के वाणिज्य मंत्री सर्गेई चेरेमिन ने हस्ताक्षर किए।

बाबा रामदेव और आचार्य बालकृष्ण द्वारा शुरू किया गया पतंजलि समूह अपने आयुर्वेदिक और एफएमसीजी उत्पादों के लिए जाना जाता है, जिसमें पतंजलि आयुर्वेद और पतंजलि फूड्स (पहले रुचि सोया) शामिल हैं।

इस मौके पर रामदेव ने कहा कि रूस में लोग योग, आयुर्वेद और प्राकृतिक चिकित्सा को पसंद करते हैं और सक्रिय रूप से इनका अभ्यास करते हैं।

विकसित भारत बनाने का सपना पूरा करने के लिए महिलाओं समेत सभी का सहयोग चाहिए: राष्ट्रपति मुर्मू
हरिद्वार, दो नवंबर (भाषा) राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने रविवार को कहा कि 2047 तक विकसित भारत बनाने का सपना पूरा करने के लिए महिलाओं समेत सभी का सहयोग चाहिए।

राष्ट्रपति ने यहां पतंजलि विश्वविद्यालय के दूसरे दीक्षांत समारोह में बतौर मुख्य अतिथि अपने संबोधन में कहा कि उन्हें यह जानकार बहुत प्रसन्नता हुई है कि यहां शिक्षा प्राप्त कर रहे कुल छात्रों में 62 प्रतिशत और आज उपाधि ग्रहण करने वाले छात्रों में 64 प्रतिशत छात्राएं हैं जबकि पदक प्राप्त करने वाली छात्राओं की संख्या छात्रों की तुलना में चौगुनी है।

उन्होंने कहा, ‘‘यह केवल संख्या नहीं है, यह महिलाओं के नेतृत्व में आगे बढ़ने वाले विकसित भारत का अग्रिम स्वरूप है। साथ ही, यह भारतीय संस्कृति की उस महान परंपरा का विस्तार है जिसमें गार्गी, मैत्रेयी, अपाला और लोपामुद्रा जैसी विदुषी महिलाएं समाज को बौद्धिक व आध्यात्मिक नेतृत्व प्रदान करती थीं।’’

उन्होंने कहा, ‘‘मुझे विश्वास है कि हमारी शिक्षित बेटियां अपनी आंतरिक शक्ति व प्रतिभा से भारत माता का गौरव बढ़ाएंगी।’’

राष्ट्रपति ने कहा कि देश की 140 करोड़ की आबादी में से 50 फीसदी महिलाएं हैं ऐसे में 2047 तक भारत को विकसित बनाने के लिए महिलाओं समेत सभी का सहयोग चाहिए।

उन्होंने कहा, ‘‘अगर केवल बेटे प्रयास करेंगे और बेटियां पीछे रह जाएंगी तो विकसित भारत का सपना अधूरा रह जाएगा।’’

राष्ट्रपति ने योग, आयुर्वेद एवं प्राकृतिक चिकित्सा के प्रचार प्रसार में पतंजलि विश्वविद्यालय के योगदान की सराहना करते हुए कहा कि हिमालय के इस आंचल से अनेक पवित्र नदियों के साथ ही ज्ञान-गंगा की अनेक धाराएं भी प्रवाहित होती हैं और उनमें इस विश्वविद्यालय की एक अविरल धारा भी जुड़ गई है।

उन्होंने छात्रों से कहा, ‘‘भारतीय संस्कृति के अनुसार आधुनिक शिक्षा को प्रोत्साहित करने वाले इस विश्वविद्यालय में पढ़ने का निर्णय लेकर आप सब एक महान सांस्कृतिक परंपरा के संवाहक बने हैं और इसके लिए आपके अभिभावकों की भी सराहना की जानी चाहिए।’’

राष्ट्रपति मुर्मू ने कहा कि पतंजलि विश्वविद्यालय ने व्यक्तिगत विकास के माध्यम से राष्ट्र निर्माण का मार्ग अपनाया है। उन्होंने विश्वास व्यक्त किया कि इस विश्वविद्यालय के छात्र अपने आचरण से एक स्वस्थ समाज और विकसित भारत के निर्माण में महत्वपूर्ण सहयोग देंगे।

राष्ट्रपति ने पर्यावरण संरक्षण और जीवनशैली को प्रकृति के अनुरूप ढालने को मानव समुदाय के भविष्य के लिए जरूरी बताया। उन्होंने विश्वास जताया कि यहां के मनोरम स्थान पर शिक्षा प्राप्त करने के कारण छात्र जलवायु-परिवर्तन समेत अन्य वैश्विक चुनौतियों का सामना करने में सदैव तत्पर रहेंगे।

दीक्षांत समारोह में कुल 1454 छात्रों को उपाध्यिां प्रदान की गयीं जिनमें 62 शोधार्थियों को विद्या वारिधि और तीन शोधार्थियों को विद्या वाचस्पति की उपाधि दी गयी।

समारोह में उत्तराखंड के राज्यपाल सेवानिवृत्त लेफ्टिनेंट जनरल गुरमीत सिंह (सेनि), मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी, पतंजलि विश्वविद्यालय के कुलाधिपति स्वामी रामदेव, कुलपति आचार्य बालकृष्ण एवं हरिद्वार सांसद त्रिवेंद्र सिंह रावत भी मौजूद थे।

पतंजलि फूड्स का तीसरी तिमाही का शुद्ध लाभ 71 प्रतिशत बढ़कर 371 करोड़ रुपये पर
नयी दिल्ली, 10 फरवरी (भाषा) रोजमर्रा के उपभोग का सामान (एफएमसीजी) बनाने वाली कंपनी पतंजलि फूड्स लि. का चालू वित्त वर्ष की दिसंबर में समाप्त तीसरी तिमाही में एकीकृत शुद्ध लाभ 71.29 प्रतिशत बढ़कर 370.93 करोड़ रुपये हो गया। कंपनी ने सोमवार को शेयर बाजार को यह जानकारी दी।

कंपनी को पिछले वित्त वर्ष की समान तिमाही में 216.54 करोड़ रुपये का शुद्ध लाभ हुआ था।

चालू वित्त वर्ष अक्टूबर- दिसंबर तिमाही में कंपनी की कुल आय बढ़कर 9,103.13 करोड़ रुपये हो गई, जो पिछले वित्त वर्ष की समान तिमाही में 7,910.70 करोड़ रुपये थी।

उक्त अवधि में कंपनी का खर्च बढ़कर 8,652.53 करोड़ रुपये हो गया, जो पिछले वित्त वर्ष की समान अवधि में 7,651.51 करोड़ रुपये था।

पतंजलि फूड्स ने चार टन लाल मिर्च पाउडर वापस मंगाया, ग्राहकों के पैसे होंगे वापस
नयी दिल्ली, 24 जनवरी (भाषा) पतंजलि फूड्स लिमिटेड ने खाद्य नियामक एफएसएसएआई के निर्देश के बाद बाजार से चार टन लाल मिर्च पाउडर वापस मंगाया है।

भारतीय खाद्य सुरक्षा एवं मानक प्राधिकरण (एफएसएसएआई) ने पतंजलि फूड्स को खाद्य सुरक्षा मानदंडों के अनुरूप न होने के कारण पैक किए गए लाल मिर्च पाउडर की एक विशिष्ट खेप को वापस लेने का निर्देश दिया है।

कंपनी के मुख्य कार्यपालक अधिकारी (सीईओ) संजीव अस्थाना ने बयान में कहा, ‘‘ पतंजलि फूड्स ने चार टन लाल मिर्च पाउडर (200 ग्राम पैक) के बैच को वापस मंगाया है।’’

उन्होंने कहा, ‘‘ उत्पाद के नमूनों की जांच करने पर पाया गया कि उनमें कीटनाशकों के अवशेष की अधिकतम स्वीकार्य सीमा की पुष्टि नहीं हुई। एफएसएसएआई ने लाल मिर्च पाउडर सहित विभिन्न खाद्य पदार्थों के लिए कीटनाशकों के अवशेष की अधिकतम सीमा (एमआरएल) निर्धारित की है।’’

अस्थाना ने कहा कि विनिर्दिष्ट नियामक मानदंडों के अनुरूप कंपनी ने अपने वितरण साझेदारों को सूचित करने के लिए तत्काल कदम उठाए हैं। उत्पाद खरीदने वाले उपभोक्ताओं तक पहुंचने के लिए विज्ञापन भी जारी किए हैं।

उन्होंने ग्राहकों से आग्रह किया कि वे उत्पाद को जहां से खरीदा है वहां लौटाएं और पूरा पैसा वापसी का दावा करें।

अस्थाना ने कहा, ‘‘ वापस लिए गए उत्पाद का मूल्य और मात्रा बहुत कम है।’’

उन्होंने कहा कि कंपनी अपने कृषि उत्पाद आपूर्तिकर्ताओं का मूल्यांकन कर रही है। साथ ही कृषि उत्पादों की खरीद के लिए कठोर गुणवत्ता नियंत्रण प्रक्रियाएं अपनाने तथा एफएसएसएआई नियमों का पूर्ण अनुपालन सुनिश्चित करने के लिए कदम उठा रही है।

अस्थाना ने कहा, ‘‘ कंपनी अपने सभी उत्पादों में उच्चतम गुणवत्ता मानकों को बनाए रखने और पूर्णतः अनुपालन आपूर्ति श्रृंखला सुनिश्चित करने के लिए प्रतिबद्ध है।’’

पतंजलि फूड्स ने बृहस्पतिवार को कहा, ‘‘ खाद्य सुरक्षा नियामक ने पतंजलि फूड्स को निर्देश दिया है कि वह खाद्य सुरक्षा एवं मानक (संदूषक, विषाक्त पदार्थ व अवशेष) विनियम, 2011 का अनुपालन न करने के कारण बैच संख्या-एजेडी2400012 के पूरे बैच (यानी लाल मिर्च पाउडर, पैक) को (बाजार से) वापस ले।’’

बाबा रामदेव नीत पतंजलि आयुर्वेद समूह के अधीन 1986 में पतंजलि फूड्स (पुराना नाम रुचि सोया) का गठन किया गया था। यह दैनिक उपयोग की घरेलू वस्तुएं बनाने वाली ( एफएमसीजी) देश की शीर्ष कंपनियों में से एक है।

पतंजलि फूड्स ने एक्सचेंजों द्वारा प्रमोटर होल्डिंग फ्रीज रखने के बाद भी वित्तीय स्थिति में कोई प्रभाव नहीं पड़ने का आश्वासन दिया
नई दिल्ली - पतंजलि फूड्स ने निवेशकों को आश्वस्त किया है कि स्टॉक एक्सचेंजों द्वारा उसके प्रमोटर होल्डिंग पर हालिया फ्रीज का उसकी वित्तीय स्थिति पर कोई प्रभाव नहीं पड़ेगा, क्योंकि कंपनी मजबूत कारोबार और वित्तीय प्रदर्शन दर्ज करने की अपनी यात्रा जारी रखे हुए है।

एक एक्सचेंज फाइलिंग में, पतंजलि फूड्स ने कहा कि इसकी लंबी अवधि की यात्रा को नेविगेट करने के लिए इसकी एक मजबूत प्रबंधन टीम है, और इसे अपने प्रमोटरों से संचार प्राप्त हुआ है कि वे अनिवार्य न्यूनतम सार्वजनिक शेयरधारिता (एमपीएस) को प्राप्त करने के लिए पूरी तरह से प्रतिबद्ध हैं और सार्वजनिक शेयरधारिता बढ़ाने के लिए विभिन्न तरीकों पर चर्चा कर रहा है।

कंपनी ने आगे कहा कि उसके प्रवर्तकों के इक्विटी शेयर अप्रैल 2023 तक भारतीय प्रतिभूति और विनिमय बोर्ड (सेबी) के नियमों के अनुसार पहले से ही लॉक-इन के अधीन हैं, और इसलिए, स्टॉक एक्सचेंजों द्वारा की गई हालिया कार्रवाई का कोई प्रभाव नहीं दिखता है। कंपनी ने कहा कि उसके प्रवर्तकों के इक्विटी शेयर गिरवी नहीं रखे गए हैं।

कंपनी ने कहा, "हम देश में अग्रणी एफएमसीजी खिलाड़ियों में से एक होने के लिए पूरी तरह से प्रतिबद्ध हैं, जिसमें निरंतर विकास हो रहा है।"

पतंजलि फूड्स योग गुरु बाबा रामदेव द्वारा स्थापित भारतीय उपभोक्ता सामान कंपनी पतंजलि आयुर्वेद की सहायक कंपनी है। कंपनी अपने हर्बल और प्राकृतिक उत्पादों के लिए जानी जाती है और इसने खाद्य और पेय पदार्थों को शामिल करने के लिए तेजी से अपनी उत्पाद लाइन का विस्तार किया है।