Dipika Chikhlia - Loktej

मनोरंजन : एक बार फिर परदे पर साथ नजर आने वाले हैं ‘राम और सीता’!
वर्षों पहले रामानंद सागर द्वारा बनाये रामायण और महाभारत को आज भी कोई नहीं भुला है। उन कार्यक्रमों का असर ये रहा है कि आज भी राम-सीता का नाम लेने पर उसी जोड़ी को याद किया जाता है जिन्होंने उस रामायण में रान और सीता का किरदार निभाया था। इनके किरदार का असर ही कुछ ऐसा था कि लोग इन्हें भगवान की तरह मानने लगे थे। हम बात कर रहे हैं राम का किरदार निभाने वाले अरुण गोविल और सीता का किरदार निभाने वाली दीपिका चिखलिया की, जो अब 35 साल बाद एक बार फिर टीवी पर धमाल मचाने के लिए तैयार है।

सीता ने वीडियो शेयर किया है

आपको बता दें कि इस बारे में जानकारी देते हुए अभिनेत्री दीपिका ने सोशल मीडिया पर एक वीडियो शेयर किया है। इस वीडियो में राम और सीता दोनों साथ नजर आ रहे हैं। वीडियो में दीपिका साड़ी में पूजा करती नजर आ रही हैं। ये वीडियो उनके नए प्रोजेक्ट की शूटिंग का है। वीडियो में दीपिका का लुक बेहद सिंपल नजर आ रहा था, इसके साथ ही दीपिका अपनी वैनिटी वैन में बैठकर स्क्रिप्ट पढ़ती नजर आ रही थीं।

https://www.instagram.com/reel/Cpm2CieDuHl/?utm_source=ig_web_copy_link

वैनिटी वैन के दरवाजे पर लगी कागज की पर्ची  पर शारदा का नाम और नीचे दीपिका का नाम लिखा है। ऐसे में अंदाजा लगाया जा सकता है कि राम और सीता के इस नए प्रोजेक्ट में दीपिका 'शारदा' नाम के किरदार में नजर आएंगी। इस वीडियो के शेयर होते ही राम-सीता के चाहने वालों में एक नया उत्साह देखने को मिल रहा है।