Arun Govil - Loktej

सांसद अरुण गोविल ने रामायण की 11 लाख प्रतियां वितरित करने के लिए शुरू किया देशव्यापी अभियान
मेरठ (उप्र), 23 जनवरी (भाषा) दूरदर्शन पर प्रसारित हुए धारावाहिक 'रामायण' में श्री राम की भूमिका निभाने अभिनेता और मेरठ से भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के मौजूदा सांसद अरुण गोविल ने 'घर-घर रामायण' पहल के तहत रामायण की प्रतियां वितरित करने के लिए एक राष्ट्रव्यापी अभियान शुरू किया है।

यह अभियान अयोध्या में राम मंदिर में प्राण प्रतिष्ठा की पहली वर्षगांठ के उपलक्ष्य में शुरू किया गया है।

गोविल ने बुधवार को हापुड़ में रामायण की प्रतियां वितरित कीं और बृहस्पतिवार को मेरठ के किठौर विधानसभा क्षेत्र में दो विशेष कार्यक्रम आयोजित किये।

भाजपा सांसद ने कार्यक्रम को सम्बोधित करते हुए कहा कि अभियान का लक्ष्य पांच साल के अंदर देश भर में रामायण की 11 लाख प्रतियां वितरित करना है।

उन्होंने कहा, ''इस पहल को शुरू करने से पहले मैंने प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी को पत्र लिखकर उनकी स्वीकृति मांगी थी। उनके सहयोग से रामायण के पवित्र पाठ को भारत के हर घर तक पहुंचाने के लिए यह अभियान शुरू किया गया।''

गोविल ने इस बात पर जोर दिया कि यह अभियान परिवारों को रामायण की शिक्षा से फिर से जोड़ने और भावी पीढ़ियों में भारतीय सांस्कृतिक और आध्यात्मिक मूल्यों को बढ़ावा देने की दिशा में एक कदम है।

उन्होंने कहा, ''यह राष्ट्रव्यापी पहल समाज को पवित्रता, आध्यात्मिकता और सांस्कृतिक विरासत को अपनाने के लिए प्रेरित करेगी। जनता द्वारा दिखाया गया जबरदस्त उत्साह और गर्मजोशी साझा मूल्यों के माध्यम से देश को एकजुट करने में अभियान के महत्व की पुष्टि करती है।''

मनोरंजन : एक बार फिर परदे पर साथ नजर आने वाले हैं ‘राम और सीता’!
वर्षों पहले रामानंद सागर द्वारा बनाये रामायण और महाभारत को आज भी कोई नहीं भुला है। उन कार्यक्रमों का असर ये रहा है कि आज भी राम-सीता का नाम लेने पर उसी जोड़ी को याद किया जाता है जिन्होंने उस रामायण में रान और सीता का किरदार निभाया था। इनके किरदार का असर ही कुछ ऐसा था कि लोग इन्हें भगवान की तरह मानने लगे थे। हम बात कर रहे हैं राम का किरदार निभाने वाले अरुण गोविल और सीता का किरदार निभाने वाली दीपिका चिखलिया की, जो अब 35 साल बाद एक बार फिर टीवी पर धमाल मचाने के लिए तैयार है।

सीता ने वीडियो शेयर किया है

आपको बता दें कि इस बारे में जानकारी देते हुए अभिनेत्री दीपिका ने सोशल मीडिया पर एक वीडियो शेयर किया है। इस वीडियो में राम और सीता दोनों साथ नजर आ रहे हैं। वीडियो में दीपिका साड़ी में पूजा करती नजर आ रही हैं। ये वीडियो उनके नए प्रोजेक्ट की शूटिंग का है। वीडियो में दीपिका का लुक बेहद सिंपल नजर आ रहा था, इसके साथ ही दीपिका अपनी वैनिटी वैन में बैठकर स्क्रिप्ट पढ़ती नजर आ रही थीं।

https://www.instagram.com/reel/Cpm2CieDuHl/?utm_source=ig_web_copy_link

वैनिटी वैन के दरवाजे पर लगी कागज की पर्ची  पर शारदा का नाम और नीचे दीपिका का नाम लिखा है। ऐसे में अंदाजा लगाया जा सकता है कि राम और सीता के इस नए प्रोजेक्ट में दीपिका 'शारदा' नाम के किरदार में नजर आएंगी। इस वीडियो के शेयर होते ही राम-सीता के चाहने वालों में एक नया उत्साह देखने को मिल रहा है।