Shreyas Iyer - Loktej

श्रेयस अय्यर ने हवा में उड़कर पकड़ा नामुमकिन सा कैच, रोहित और सूर्या रह गए दंग, रिएक्शन वीडियो हुआ वायरल
मुंबई, 17 अप्रैल (वेब वार्ता)। श्रेयस अय्यर ने बाउंड्री लाइन पर शानदार फील्डिंग करते हुए रिले कैच पूरा कराया, जिससे हार्दिक पांड्या आउट हुए। इसे देखकर रोहित शर्मा और सूर्यकुमार यादव हैरान रह गए।

आईपीएल में बाउंड्री लाइन पर रिले कैच हमेशा से फैंस के लिए खास आकर्षण रहे हैं और आईपीएल 2026 के 24वें मुकाबले में भी ऐसा ही शानदार नजारा देखने को मिला।

मुंबई इंडियंस के खिलाफ खेले जा रहे मैच में पंजाब किंग्स के कप्तान श्रेयस अय्यर ने अपनी फुर्ती और सूझबूझ से एक बेहतरीन रिले कैच पूरा कर सभी को हैरान कर दिया।

बाउंड्री के पास संतुलन बिगड़ने के बावजूद उन्होंने गेंद को साथी खिलाड़ी की ओर उछालकर विकेट हासिल कराया, जो इस मैच का यादगार पल बन गया।

बाउंड्री लाइन पर श्रेयस अय्यर का शानदार कमाल
यह शानदार कैच उस समय देखने को मिला जब मार्को यानसेन की गेंद पर हार्दिक पांड्या ने सामने की ओर बड़ा शॉट खेला। लॉन्ग ऑन पर खड़े श्रेयस अय्यर ने दौड़ते हुए गेंद को लपका, लेकिन उनका संतुलन बिगड़ गया और वह बाउंड्री लाइन के बाहर जाने लगे।

ऐसे में उन्होंने शानदार समझदारी दिखाते हुए हवा में ही गेंद को मार्को यानसेन की ओर उछाल दिया। यानसेन ने बिना कोई गलती किए कैच पूरा कर लिया और हार्दिक पांड्या की पारी का अंत कर दिया। यह रिले कैच फील्डिंग के बेहतरीन उदाहरणों में से एक माना जा रहा है।

रोहित और सूर्यकुमार का रिएक्शन हुआ वायरल
श्रेयस अय्यर का यह कमाल मुंबई इंडियंस के डगआउट के सामने ही हुआ, जहां रोहित शर्मा और सूर्यकुमार यादव बैठे हुए थे। इस शानदार फील्डिंग को देखकर दोनों खिलाड़ी हैरान रह गए।

सूर्यकुमार यादव का मुंह खुला रह गया, जबकि रोहित शर्मा आश्चर्य से उनकी ओर देखते नजर आए। इसके बाद अय्यर ने दर्शकों की तरफ इशारा करते हुए इस विकेट का जश्न मनाया, जिसका वीडियो तेजी से वायरल हो गया और फैंस भी इस पल की जमकर तारीफ कर रहे हैं।

डी कॉक का शतक और मुंबई का मजबूत स्कोर
अगर मैच की बात करें तो मुंबई इंडियंस ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 20 ओवर में 6 विकेट खोकर 195 रन बनाए। टीम की ओर से क्विंटन डी कॉक ने शानदार बल्लेबाजी करते हुए नाबाद 112 रन की पारी खेली।

उन्होंने 60 गेंदों पर 186 के स्ट्राइक रेट से रन बनाए और अपनी पारी में 8 चौके व 7 छक्के लगाए। उनके अलावा नमन धीर ने भी 31 गेंदों में 50 रन की अहम पारी खेली।

पंजाब किंग्स की ओर से अर्शदीप सिंह सबसे सफल गेंदबाज रहे, जिन्होंने 3 विकेट झटके और इस दौरान अपने 100 आईपीएल विकेट भी पूरे किए।

श्रेयस अय्यर आंतरिक रक्तस्राव के कारण आईसीयू में भर्ती
नयी दिल्ली, 27 अक्टूबर (भाषा) भारत की वनडे टीम के उप कप्तान श्रेयस अय्यर को सिडनी के एक अस्पताल में भर्ती कराया गया है और ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ तीसरे एकदिवसीय मैच के दौरान पसलियों में लगी चोट के कारण आंतरिक रक्तस्राव के बाद वह फिलहाल गहन चिकित्सा इकाई (आईसीयू) में हैं।

अय्यर ने बैकवर्ड प्वाइंट से पीछे की ओर दौड़ते हुए एलेक्स कैरी का शानदार कैच लिया था। ऐसा लगता है कि इस दौरान उनकी बाईं पसली में चोट लग गई थी और शनिवार को ड्रेसिंग रूम में लौटने के तुरंत बाद उन्हें अस्पताल ले जाया गया।

भारतीय क्रिकेट बोर्ड (बीसीसीआई) के अनुसार स्कैन से पता चला कि उनकी ‘‘तिल्ली में चोट’’ लगी है।

बीसीसीआई ने सोमवार को जारी बयान में कहा, ‘‘श्रेयस अय्यर की बाई पसली के नीचे के हिस्से में चोट लगी है। उन्हें आगे की जांच के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है।’’

बयान के अनुसार, ‘‘स्कैन से पता चला है कि उनकी तिल्ली में चोट लगी है। उनका इलाज चल रहा है। उनकी हालत स्थिर है और वह स्वस्थ हो रहे हैं।’’

बयान में कहा गया है, ‘‘बीसीसीआई की मेडिकल टीम सिडनी और भारत के विशेषज्ञों के परामर्श से उनकी चोट की स्थिति पर कड़ी नज़र रख रही है। भारतीय टीम के डॉक्टर श्रेयस की दैनिक प्रगति का आकलन करने के लिए उनके साथ सिडनी में रहेंगे।’’

इस बल्लेबाज को दो से सात दिन तक निगरानी में रखा जाएगा।

इस घटनाक्रम की जानकारी रखने वाले एक सूत्र ने गोपनीयता की शर्त पर पीटीआई से कहा, ‘‘श्रेयस पिछले दो दिन से आईसीयू में भर्ती है। रिपोर्ट आने के बाद आंतरिक रक्तस्राव का पता चला और उन्हें तुरंत अस्पताल में भर्ती कराना पड़ा।’’

उन्होंने कहा, ‘‘उनकी स्थिति को देखते हुए उन्हें दो से सात दिनों तक निगरानी में रखा जाएगा, क्योंकि रक्तस्राव के कारण संक्रमण को फैलने से रोकने के लिए ऐसा करना जरूरी है।’’

ड्रेसिंग रूम में लौटने पर अय्यर की स्थिति का आकलन करने के बाद बीसीसीआई की मेडिकल टीम ने उन्हें तुरंत ही अस्पताल में भर्ती करने का फैसला किया।

सूत्र ने कहा, ‘‘टीम के डॉक्टर और फ़िज़ियो ने कोई जोखिम नहीं उठाया और उन्हें तुरंत अस्पताल ले गए। अब हालत स्थिर है, लेकिन यह जानलेवा हो सकता था। वह एक मज़बूत खिलाड़ी हैं। वह जल्द ही ठीक हो जाएंगे।’’

शुरुआत में अय्यर के लगभग तीन सप्ताह तक खेल से बाहर रहने की उम्मीद थी, लेकिन अब उन्हें पूरी तरह फिट होने में अधिक समय लग सकता है।

सूत्र ने कहा, ‘‘ आंतरिक रक्तस्राव हुआ है, इसलिए उन्हें पूरी तरह फिट होने में अधिक समय लग सकता है। अभी प्रतिस्पर्धी क्रिकेट में उनकी वापसी के लिए कोई निश्चित समयसीमा निर्धारित करना मुश्किल है।‘‘

इस 31 वर्षीय खिलाड़ी को भारत वापस जाने के लिए फिट घोषित किए जाने से पहले कम से कम एक हफ़्ते तक सिडनी के अस्पताल में रहना होगा। अय्यर भारतीय टी20 टीम का हिस्सा नहीं हैं।

श्रेयस अय्यर ने लाल गेंद के क्रिकेट से ब्रेक लिया, बीसीसीआई को पीठ दर्द की जानकारी दी
नयी दिल्ली, 23 सितंबर (भाषा) मध्यक्रम के बल्लेबाज श्रेयस अय्यर ने चयन समिति के अध्यक्ष अजीत अगरकर को सूचित किया है कि पीठ में जकड़न के कारण वह इस समय लाल गेंद के क्रिकेट में होने वाली कड़ी मेहनत का सामना नहीं कर सकते और उन्होंने वेस्टइंडीज के खिलाफ आगामी घरेलू टेस्ट श्रृंखला के लिए भी उनके नाम पर विचार नहीं करने का अनुरोध किया है।

श्रेयस ने लखनऊ में ऑस्ट्रेलिया ए के खिलाफ चल रहे भारत ए के दूसरे चार दिवसीय अनौपचारिक टेस्ट से नाम वापस ले लिया था और अब पता चला है कि उन्होंने लाल गेंद के क्रिकेट से अस्थायी ब्रेक ले लिया है।

उन्हें भारत ए का कप्तान बनाया गया था और उनकी अनुपस्थिति में ध्रुव जुरेल ने यह पद संभाला।

बीसीसीआई के एक सूत्र ने पीटीआई को बताया, ‘‘उन्होंने भारत ए टीम प्रबंधन को सूचित किया कि वह निजी कारणों से मुंबई गए हैं जबकि उन्होंने चयन समिति के अध्यक्ष को सूचित किया है कि उनकी पीठ फिलहाल प्रथम श्रेणी और टेस्ट क्रिकेट की कड़ी मेहनत का सामना करने की स्थिति में नहीं है।’’

दरअसल श्रेयस ने अगरकर को पत्र लिखकर औपचारिक रूप से आग्रह किया है।

इससे पंजाब किंग्स को आईपीएल 2025 के फाइनल तक पहुंचाने वाले श्रेयस का 15 अक्टूबर से शुरू हो रहे रणजी ट्रॉफी सत्र में खेलना संदिग्ध हो गया है।

पीटीआई को पता चला है कि श्रेयस अब अपनी पीठ की आगे की जांच और उबरने की प्रक्रिया के लिए बेंगलुरु स्थित बीसीसीआई सेंटर ऑफ एक्सीलेंस जाएंगे।

गौरतलब है कि श्रेयस अतीत में भी पीठ की समस्या से जूझते रहे हैं।

श्रेयस अय्यर के नाम बड़ा रिकॉर्ड, तीन अलग आईपीएल टीमों को फाइनल में पहुंचाने वाले इकलौते कप्तान
नई दिल्ली, 02 जून (वेब वार्ता)। आईपीएल-2025 में रविवार को क्वालीफायर-2 खेला गया, जिसमें पंजाब किंग्स ने मुंबई इंडियंस को पांच विकेट से शिकस्त दी। पंजाब दूसरी बार फाइनल में पहुंची है। इससे पहले साल 2014 में टीम ने खिताबी मैच खेला था। इस सीजन का फाइनल मैच 3 जून को अहमदाबाद के नरेंद्र मोदी स्टेडियम में खेला जाना है, जहां पंजाब किंग्स का सामना रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु से होगा।

पंजाब किंग्स की ऐतिहासिक जीत में कप्तान श्रेयस अय्यर का अहम योगदान रहा। अय्यर ने 41 बॉल में आठ छक्कों और पांच चौकों की मदद से नाबाद 87 रन की पारी खेली। इस खिलाड़ी को ‘प्लेयर ऑफ द मैच’ खिताब से नवाजा गया। अय्यर इस सीजन अब तक 16 मैच खेल चुके हैं, जिसमें 54.82 की औसत के साथ कुल 603 रन बनाए। इस दौरान उनके बल्ले से 6 अर्धशतक आ चुके हैं।

इसी के साथ अय्यर ऐसे इकलौते कप्तान बन गए, जिनके नेतृत्व में तीन अलग-अलग आईपीएल टीमें फाइनल में पहुंची हैं। इससे पहले श्रेयस अय्यर ने साल 2020 में दिल्ली कैपिटल्स, जबकि साल 2024 में केकेआर को फाइनल में पहुंचाया था।

अहमदाबाद के नरेंद्र मोदी स्टेडियम में खेला गया ये मुकाबला बारिश के चलते देरी से शुरू हुआ। टॉस हारकर पहले बल्लेबाजी के लिए उतरी मुंबई इंडियंस ने 20 ओवरों में 6 विकेट खोकर 203 रन बनाए।

मुंबई के लिए तिलक वर्मा और सूर्यकुमार यादव ने 44-44 रनों की पारी खेली, जबकि जॉनी बेयरस्टो ने 38 और नमन धीर ने 37 रन का योगदान टीम के खाते में दिया। विपक्षी टीम की ओर से अजमतुल्लाह उमरजई ने सर्वाधिक दो विकेट अपने नाम किए।

इसके जवाब में पंजाब किंग्स ने 19 ओवरों में ही जीत दर्ज कर ली। टीम के लिए कप्तान अय्यर ने सर्वाधिक 87 रन बनाए। इस दौरान उन्होंने नेहल वढेरा के साथ चौथे विकेट के लिए 84 रन की अहम साझेदारी की। मुंबई की ओर से अश्विनी कुमार ने सर्वाधिक दो शिकार किए।

विलियमसन ने कहा, श्रेयस अय्यर ने अपने खेल में लगातार सुधार किया है
अहमदाबाद, 26 मार्च (भाषा) न्यूजीलैंड के दिग्गज क्रिकेटर केन विलियमसन का मानना ​​है कि भारत के मध्यक्रम के बल्लेबाज और आईपीएल में पंजाब किंग्स के कप्तान श्रेयस अय्यर ने अपने खेल में लगातार सुधार किया है तथा शॉर्ट पिच गेंदों को खेलने जैसी चुनौतियों से बड़ी अच्छी तरह से तालमेल बिठाया है।

अय्यर ने मंगलवार को यहां गुजरात टाइटंस के खिलाफ 42 गेंदों पर नौ छक्कों और पांच चौकों की मदद से नाबाद 97 रन की मैच विजेता पारी खेली।

विलियमसन ने जिओ स्टार से कहा, ‘‘श्रेयस अय्यर की सबसे खास बात यह है कि उन्होंने अपने खेल में लगातार सुधार किया है। एक समय उन्हें शॉर्ट पिच गेंदों से निशाना बनाया जाता था लेकिन उन्होंने बड़ी अच्छी तरह से इससे सामंजस्य से बिठाया। उन्होंने अपने आगे के पांव पर वजन डालकर शॉर्ट पिच गेंदों का बड़ी खूबसूरती से सामना किया।’’

उन्होंने कहा, ‘‘उसकी सबसे बड़ी विशेषता आगे के पांव में तेजी से वजन को स्थानांतरित करने की क्षमता है जिससे उन गेंदबाजों के लिए मुश्किल बढ़ जाती है जो उन्हें कभी शॉर्ट और फिर फुल लेंथ गेंद करते हैं। वह मैदान के हर छोर पर शॉट लगाने में सक्षम है जिससे वह बेहद मजबूत बल्लेबाज बन जाता है।’’

विलियमसन ने अय्यर की गुजरात टाइटंस के खिलाफ खेली गई नाबाद 97 रन की पारी को बेजोड़ करार दिया।

उन्होंने कहा, ‘‘ यह एक उच्च स्तर की पारी थी। वह पहली गेंद से ही हावी हो गए थे। उन्होंने गेंद को उसी जगह पर खेला जहां वह वास्तव में उसे हिट करना चाहते थे।’’

मेरे बारे में धारणायें बनाई गई, टाइपकास्ट किया गया लेकिन मुझे अपनी ताकत पता थी : श्रेयस
(कुशान सरकार )

नयी दिल्ली, 18 मार्च (भाषा) उन्हें तथाकथित तकनीकी कमी को लेकर बनी धारणाओं से लड़ना पड़ा, उन्हें टाइपकास्ट किया गया और विश्व कप नायक बनने के कुछ महीनों के भीतर ही उनका अनुबंध रद्द कर दिया गया लेकिन श्रेयस अय्यर इन सबके बावजूद अडिग रहे और अपनी ईमानदारी और सुलझे हुए दिमाग पर भरोसा करके आगे बढे ।

इसका फल भी उन्हें मीठा ही मिला । पिछले कुछ समय में वह चौथे नंबर पर भारत के सबसे भरोसेमंद बल्लेबाज बने और कप्तान रोहित शर्मा ने कुछ दिन पहले चैम्पियंस ट्रॉफी में मिली खिताबी जीत के बाद उन्हें ‘ मौन नायक’ करार दिया ।

शॉर्ट गेंद के खिलाफ उनकी कमजोरी को लेकर पूछे जाने पर श्रेयस ने पीटीआई को दिये इंटरव्यू में कहा ,‘‘ शायद ऐसी धारणा बनाई गई थी या मुझे टाइपकास्ट किया गया । लेकिन मुझे हमेशा से अपनी ताकत , क्षमता पता थी और खुद पर भरोसा था ।’’

पिछले आठ वनडे में उन्होंने चौथे नंबर पर 53 की औसत से रन बनाये हैं ।

उन्होंने कहा ,‘‘ खेल बदलता रहता है लिहाजा खिलाड़ी को लगातार अपने प्रदर्शन में सुधार करना होता है । मुझे खुशी है कि मैं सकारात्मक सोच के साथ खेल सका और अपनी प्रक्रिया पर भरोसा रखा ।’’

पिछले साल इंग्लैंड के खिलाफ घरेलू टेस्ट श्रृंखला के दौरान उनकी कमर में चोट लगी और फिर उन्हें केंद्रीय अनुबंध गंवाना पड़ा चूंकि उस समय वह अपनी तत्कालीन आईपीएल टीम कोलकाता नाइट राइडर्स के साथ अभ्यास कर रहे थे जबकि उन्हें रणजी ट्रॉफी खेलना था ।

श्रेयस की कप्तानी में केकेआर ने आईपीएल जीता और फिर उन्होंने भारतीय वनडे टीम में वापसी की ।

इस आईपीएल सत्र से पंजाब किंग्स की कप्तानी करने जा रहे श्रेयस ने कहा ,‘‘ मैने अपनी प्रक्रिया सरल रखी । ज्यादा सोचा नहीं और ईमानदारी से काम करता रहा । मुझे भरोसा था कि मेरी ईमानदारी और प्रदर्शन फिर मुझे मौका दिलायेगा ।’’

उन्होंने कहा ,‘‘ इस दौर ने मुझे बहुत कुछ सिखाया । मैने अपने कौशल पर और मेहनत की । मैं नतीजे से खुश हूं क्योंकि इसके पीछे काफी मेहनत की गई है । कोच प्रवीण आम्रे सर से लेकर ट्रेनर सागर तक सभी ने मेहनत की । इन दोनों ने मुझे वह ताकत पैदा करने में मदद की जो अब मेरी बल्लेबाजी में दिखती है ।’’

श्रेयस ने यह भी कहा कि वह चौथे नंबर पर बल्लेबाजी में सहज महसूस करते हैं । चैम्पियंस ट्रॉफी में उन्होंने भारत के लिये पांच मैचों में सर्वाधिक 243 रन बनाये ।

उन्होंने कहा ,‘‘ मुझे लगता है कि मैं चौथे नंबर पर सबसे सहज हूं । विश्व कप 2023 हो या चैम्पियंस ट्रॉफी, मैने चौथे नंबर पर बल्लेबाजी का पूरा मजा लिया है । ’’

श्रेयस भाई की मौजूदगी से चीजें आसान हो जाएंगी : शेडगे
मुंबई, 29 जनवरी (भाषा) इंडियन प्रीमियर लीग (आईपीएल) की मेगा नीलामी में पंजाब किंग्स द्वारा चुने गए मुंबई के युवा ऑलराउंडर सूर्यांश शेडगे अपने पहले आईपीएल सत्र की तैयारी में जुटे हैं और कप्तान श्रेयस अय्यर के साथ अपनी भागीदारी को आगे बढ़ाने के लिए उत्सुक हैं।

बाईस साल के शेडगे पहले ही घरेलू क्रिकेट में सूत्रधार की काबिलियत ​​दिखा चुके हैं, उन्होंने अय्यर की कप्तानी में मुंबई को सैयद मुश्ताक अली ट्रॉफी दिलाने में अहम भूमिका निभाई थी।

शेडगे ने फाइनल सिर्फ 15 गेंद में नाबाद 36 रन बनाने के साथ गेंदबाजी (32 रन देकर एक विकेट) में भी योगदान दिया जिससे वह मध्य प्रदेश पर पांच विकेट की जीत में ‘प्लेयर ऑफ द मैच’ रहे।

इस सत्र में मुंबई के लिए सीनियर पदार्पण करने शेडगे का मानना ​​है कि अय्यर की मौजूदगी से उन्हें पंजाब किंग्स में खिलाड़ियों से जल्दी सांमजस्य बिठाने में मदद मिलेगी।

उन्होंने एक विज्ञप्ति में कहा, ‘‘अगर आप पिछले कुछ साल में पंजाब किंग्स के रिकॉर्ड को देखें तो वे हमेशा नयी प्रतिभाओं में निवेश करते हैं और घरेलू सर्किट पर बारीकी से नजर रखते हैं।’’

शेडगे ने कहा, ‘‘मैं फ्रेंचाइजी का हिस्सा बनकर सच में काफी उत्साहित हूं। श्रेयस भैया के कप्तान होने से यह आसान होगा क्योंकि मैं उन्हें अच्छी तरह जानता हूं। ’’

वह ऑस्ट्रेलिया के पूर्व क्रिकेटर रिकी पोंटिंग के मार्गदर्शन में काम करने को लेकर खास तौर पर उत्साहित हैं।

उन्होंने कहा, ‘‘रिकी पोंटिंग महान खिलाड़ी हैं। संन्यास के बाद वह लगातार क्रिकेट से जुड़े रहे हैं। ’’

भारत-ऑस्ट्रेलिया आखरी टेस्ट : भारतीय मध्यक्रम के बल्लेबाज श्रेयस अय्यर को पीठ के निचले हिस्से में दर्द की शिकायत, नहीं आये बल्लेबाजी करने
भारत और ऑस्ट्रेलिया के बीच खेले जा रहे बोर्डे-गावस्कर ट्रॉफी के चौथे और अंतिम टेस्ट के तीसरे दिन जब भारत बल्लेबाजी कर रही थी उस समय उसके लिए एक चिंताजनक बात सामने आई है।  टीम के मध्यक्रम के बल्लेबाज श्रेयस अय्यर अपने स्थान पर बल्लेबाजी के लिए नहीं उतरे क्योंकि उन्होंने पीठ के निचले हिस्से में दर्द की शिकायत की। रिपोर्ट्स के मुताबिक, अय्यर को स्कैन के लिए ले जाया गया है और बीसीसीआई की मेडिकल टीम उन पर नजर रख रही है। हालांकि, यह अनिश्चित है कि वह भारत की पहली पारी में बल्लेबाजी कर पाएंगे या नहीं।

अय्यर नहीं आये बल्लेबाजी करने, जड़ेजा-भरत को भेजा गया आगे

आपको बता दें कि चौथे टेस्ट में पहले ऑस्ट्रेलिया द्वारा बल्लेबाजी कर 480 रन बनाने के बाद भारत की बल्लेबाजी शुरू हुई। टेस्ट के तीसरे दिन चेतेश्वर पुजारा के आउट होने के बाद रवींद्र जडेजा को ऊपर के क्रम में पदोन्नत किया गया। वहीं चौथे दिन जब जडेजा टोड मर्फी द्वारा आउट किये जाने के बाद विकेटकीपर-बल्लेबाज केएस भरत बल्लेबाजी के लिए आये और क्रीज़ पर विराट कोहली का साथ देने लगे। भारत के आउट होने के बाद भी अय्यर बल्लेबाजी के लिए नहीं आ सकें बल्कि अक्षर पटेल ने खेल को आगे बढ़ाया।

कोहली ने तीन साल बाद जड़ा टेस्ट शतक

वहीं स्कोर की बात करें तो समाचार लिखे जाने तक भारत ने ऑस्ट्रेलिया के बड़े स्कोर के सामने शानदार बल्लेबाजी करते हुए ना सिर्फ स्कोर की बराबरी कर ली बल्कि 39 रनों की बढ़त भी बना ली है। चौथे दिन चाय तक कोहली ने तीन साल और तीन महीने का सूखा खत्म करते हुए 28वां टेस्ट शतक जड़ा। वहीं चाय के बाद खेलते हुए अक्षर अपने शानदार फॉर्म को जारी रखते हुए अर्द्धशतक लगाया। दिन के अंतिम सेशन के मध्य तक भारत का स्कोर 519 रन है और अभी भी भारत के पास 5 विकेट शेष है। इस समय कोहली ने 150 रन पूरे कर लिए हैं। इसी के साथ उन्होंने अक्षर पटेल के साथ शतकीय साझेदारी भी कर ली है।