Hrithik Roshan - Loktej

जैकी चैन से मिले ऋतिक रोशन, इंस्टाग्राम पर तस्वीर साझा की
नयी दिल्ली, 27 अक्टूबर (भाषा) अभिनेता ऋतिक रोशन ने एक्शन आइकन जैकी चैन के साथ एक तस्वीर साझा करके अपने प्रशंसकों को चौंका दिया है।

सोमवार को रोशन ने अपने इंस्टाग्राम हैंडल पर दो तस्वीरें अपलोड कीं। जिनमें वह अमेरिका के बेवर्ली हिल्स स्थित एक होटल के बाहर चैन के साथ पोज देते नजर आ रहे हैं। उन्होंने कैप्शन में लिखा, "आपसे यहां मिलकर बहुत अच्छा लगा, सर।"

"द फियरलेस हाइना" (1979), "हू एम आई?" (1998) और "पुलिस स्टोरी" (1985) जैसी फिल्मों में अपने उल्लेखनीय काम के लिए मशहूर चैन ने गहरे नीले रंग का ट्रैकसूट पहना था। वहीं रोशन ने सफेद डेनिम और एक जैकेट के साथ उसी रंग के जूते पहने थे। दोनों ने ही हैट पहना हुआ था।

रोशन की हालिया फिल्म "वॉर 2" अगस्त में रिलीज हुई थी। अयान मुखर्जी द्वारा निर्देशित इस फ़िल्म में रोशन के साथ जूनियर एनटीआर और कियारा आडवाणी भी थे। यह 2019 में रिलीज़ हुई "वॉर" का दूसरा भाग थी जिसमें रोशन और टाइगर श्रॉफ मुख्य भूमिका में थे।

जोनाथन एंटविसल की मार्शल आर्ट्स आधारित फिल्म "कराटे किड: लीजेंड्स" में जैकी चैन अहम भूमिका में दिखे थे। यह फिल्म मई में रिलीज हुई और इसमें सैडी स्टेनली, राल्फ मैकियो और बेन वांग जैसे कलाकार भी हैं। इस फिल्म में चैन ने मिस्टर हान का किरदार निभाया है।

यह "द कराटे किड" फ्रैंचाइजी की छठी फिल्म है जो 2010 में आई "द कराटे किड" और टेलीविज़न सीरीज "कोबरा काई" की कड़ी में अगली फिल्म है। इस फिल्म ने दुनिया भर में बॉक्स ऑफिस पर करीब 11.05 करोड़ डॉलर से ज्यादा की कमाई की थी।

‘वॉर 2 हर किसी के लिए एक मिस न करने वाला प्रोजेक्ट होगा’ : ऋतिक रोशन
मुंबई, 13 अगस्त (वेब वार्ता)। बॉलीवुड सुपरस्टार ऋतिक रोशन का मानना है कि उनकी आने वाली फिल्म ‘वॉर 2’, दर्शकों के लिए सिनेमाघरों में देखने लायक एक अनमिसेबल प्रोजेक्ट होगी।

ऋतिक ने कहा, “जब मैंने ‘वॉर’ में कबीर का किरदार निभाया था, तो जो प्यार और सराहना मुझे मिली, उसने मुझे ‘कहो ना... प्यार है’, ‘धूम 2’ और ‘कृष’ के समय मिले प्यार की याद दिला दी।

इस बार मैं फिर से कबीर बनकर आ रहा हूं, और यह रोल निभाना मेरे लिए खुशी की बात है क्योंकि दर्शकों ने इसे बहुत पसंद किया था। इस बार वह पहले से भी ज्यादा इंटेंस और दुविधा में है ,बहुत ही इमोशनल। मुझे लगता है ‘वॉर 2’ कुछ ऐसा होगा जिसे मिस नहीं किया जा सकता।”

ऋतिक, जिन्होंने गंभीर चोटों से उबरकर फिल्म वॉर 2 की है, कहते हैं कि इस प्रोजेक्ट के लिए झेला हर दर्द और तकलीफ वाजिब थी।उन्होंने कहा, “यह मुश्किल था (दर्द और चोट से जूझते हुए काम करना)।

हमने बहुत मेहनत की। ‘वॉर 2’ की शूटिंग के दौरान जो भी दर्द और चोटें झेलीं, वो सब इसके लायक थीं। कई बार सेट पर दर्द होता था तो सोचता था, क्या ये सब वाकई में वर्थ है? लेकिन अब जब लोगों का प्यार देख रहा हूं, तो जवाब है, हां, बिल्कुल।”

अयान मुखर्जी के निर्देशन में बनी यश राज फिल्म्स की वॉर 2, वर्ष 2025 की सबसे बहुप्रतीक्षित फिल्म है। आदित्य चोपड़ा द्वारा निर्मित वॉर 2 मशहूर वायआरएफ स्पाई यूनिवर्स फ्रेंचाइज़ी की छठी किस्त है, जिसने अब तक केवल ब्लॉकबस्टर दी हैं।

वॉर 2 में ऋतिक रोशन, एनटीआर जूनियर और कियारा आडवाणी की भी अहम भूमिका है। यह फिल्म 14 अगस्त को दुनियाभर के सिनेमाघरों में रिलीज़ होगी।

‘वॉर 2’ का नया गाना ‘आवां जावां’ में दिखी ऋतिक-कियारा की शानदार केमिस्ट्री
मुंबई, 31 जुलाई (वेब वार्ता)। फिल्म वॉर-2 के मेकर्स ने गुरुवार को सोशल मीडिया पर पहला गाना ‘आवां जावां’ रिलीज कर दिया है, जिसमें कियारा और ऋतिक की शानदार केमिस्ट्री देखने को मिल रही है। 4 मिनट के गाने में ऋतिक और कियारा रोमांस करते हुए नजर आ रहे हैं। दोनों के डांस स्टेप्स को काफी पसंद किया जा रहा है। वहीं, कियारा का गोल्डन लुक भी लोगों का ध्यान अपनी ओर खींच रहा है।

‘ब्रह्मास्त्र: पार्ट वन’ के हिट गाने ‘केसरिया’ की टीम ने इस गाने को अपने सुरों से सजाया है। आवाज निकिता गांधी और अरिजीत सिंह की है। वहीं संगीत प्रीतम का है और गीतकार अभिजीत भट्टाचार्य हैं। यह एक रोमांटिक गाना है, जो लोगों को बहुत पसंद आ रहा है। यूट्यूब पर रिलीज होने के सिर्फ एक घंटे के भीतर 284,855 बार देखा जा चुका है।

गाने को यूट्यूब पर पोस्ट कर डिस्क्रिप्शन में लिखा गया है, “‘आवां जावां’ के प्यार और म्यूजिक को महसूस करें, बीट्स पर झूमें, क्योंकि आज हमारी फेवरेट कियारा आडवाणी का बर्थडे है। गाना अब रिलीज हो चुका है। ‘वॉर 2’ 14 अगस्त को हिंदी, तेलुगू और तमिल में सिनेमाघरों में रिलीज होगी।”

अभिनेता ऋतिक रोशन ने भी इंस्टाग्राम अकाउंट पर गाने को पोस्ट कर कैप्शन में लिखा, “एक समय कबीर के पास उम्मीद, खुशी और प्यार था। ‘आवां जावां’ सॉन्ग रिलीज हो गया है। ‘वॉर 2’ 14 अगस्त को हिंदी, तेलुगू और तमिल में सिनेमाघरों में रिलीज होगी।”

‘वॉर-2’ डॉल्बी सिनेमा में रिलीज होने वाली पहली भारतीय फिल्म है। निर्माताओं ने इस बहुप्रतीक्षित सीक्वल को हिंदी और तेलुगू में उत्तरी अमेरिका, यूनाइटेड किंगडम, संयुक्त अरब अमीरात, सऊदी अरब और कुवैत के डॉल्बी सिनेमा केंद्रों के साथ ही दुनिया भर में रिलीज करने की योजना बनाई है। ‘वॉर 2’ 14 अगस्त, 2025 को सिनेमाघरों में रिलीज होगी। इस फिल्म के साथ ‘आरआरआर’ अभिनेता जूनियर एनटीआर बॉलीवुड में डेब्यू करेंगे।

ऋतिक रोशन के साथ काम करना शानदार रहा: कियारा आडवाणी
मुंबई, 13 जुलाई (वेब वार्ता)। अगली बहुप्रतीक्षित फिल्म वॉर 2 में अभिनेत्री कियारा आडवाणी सुपरस्टार ऋतिक रोशन के साथ नजर आएंगी। अभिनेत्री ने अपने सोशल मीडिया पोस्ट में ऋतिक के साथ काम करने के अनुभव को यादगार बताया।

कियारा ने लिखा कि ऋतिक रोशन जैसे अभिनेता के साथ स्क्रीन स्पेस शेयर करना शानदार अनुभव रहा। कियारा ने यह भी कहा कि निर्देशक अयान मुखर्जी और निर्माता आदित्य चोपड़ा के साथ काम करना भी बेहद रोमांचक रहा और पूरी टीम के साथ फिल्म के एक्शन और थ्रिल को दर्शकों के सामने लाने के लिए वे बेहद उत्साहित हैं।

इस बीच ऋतिक रोशन ने भी वॉर 2 की शूटिंग पूरी होने की घोषणा सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर की। उन्होंने एक भावुक पोस्ट में पूरी टीम का आभार जताया और कियारा की तारीफ करते हुए लिखा कि वह दुनिया को कियारा का विलेन का रोल दिखाने के लिए बहुत उत्साहित हैं।

ऋतिक ने कियारा के साथ काम करने को शानदार अनुभव बताया। अभिनेता ने अपने पोस्ट में लिखा कि 149 दिनों तक चली इस शूटिंग में एक्शन, डांस, खून-पसीना और चोटों के बावजूद यह सब इसके लायक था। उन्होंने साथी अभिनेता एनटीआर जूनियर के साथ काम करने को भी सम्मानजनक बताया और निर्देशक अयान मुखर्जी की सिनेमैटिक दृष्टि की सराहना की।

ऋतिक ने यह भी लिखा कि उनके किरदार कबीर को अलविदा कहना हमेशा थोड़ा दुखद होता है और शूट खत्म होने के बाद सामान्य होने में कुछ दिन लगेंगे। उन्होंने फिल्म की रिलीज की तारीख का ऐलान करते हुए कहा कि अब 14 अगस्त 2025 को वह वॉर 2 दर्शकों के सामने पेश करने की यात्रा पर हैं।

इससे पहले फिल्म से कियारा आडवाणी के लुक्स और झलकियां सामने आने के बाद दर्शकों के बीच इसे लेकर काफी उत्साह देखा गया था। वॉर 2 यशराज फिल्म्स की स्पाई यूनिवर्स की अगली कड़ी है और इसका निर्देशन अयान मुखर्जी कर रहे हैं। यह फिल्म ऋतिक और कियारा की जोड़ी को पहली बार बड़े पर्दे पर एक साथ लाएगी।

'वॉर 2' के प्रमोशन में एक-दूसरे से दूर रहेंगे ऋतिक और एनटीआर!
मुंबई, 02 जुलाई (वेब वार्ता)। यशराज फिल्मस (वाईआरएफ) की फिल्म 'वॉर 2' के प्रचार में ऋतिक रोशन और जूनियर एनटीआर को एक-दूसरे से अलग रखा जायेगा।

यशराज फिल्म्स ने हमेशा अपने स्पाई यूनिवर्स की फिल्मों के प्रचार के लिए अनोखी और दिलचस्प रणनीतियाँ अपनाई हैं। अब, बहुप्रतीक्षित फिल्म 'वॉर 2' के प्रचार को लेकर एक नई जानकारी सामने आई है। कहा जा रहा है कि ऋतिक रोशन और जूनियर एनटीआर को एक-दूसरे से अलग रखा जाएगा!

'वॉर 2' में पहली बार ऋतिक और एनटीआर एक साथ स्क्रीन साझा करते नजर आएंगे, और दर्शकों के लिए यह एक ऐतिहासिक क्षण होने वाला है। इस तीव्र टक्कर को प्रमोशन के दौरान भी बरकरार रखने के लिए वाईआरएफ ने तय किया है कि दोनों कलाकार कभी भी एक ही मंच पर नजर नहीं आएंगे।

चर्चा है कि “ऋतिक और एनटीआर फिल्म के प्रचार में कभी एक साथ नहीं दिखेंगे ,न किसी प्रेस कॉन्फ्रेंस में, न किसी प्रमोशनल वीडियो में और न किसी इवेंट में। वाईआरएफ चाहता है कि दर्शक पहले बड़े पर्दे पर इन दोनों की जबरदस्त भिड़ंत देखें, उसके बाद ही उन्हें साथ में किसी दोस्ताना माहौल में देखना चाहिए।

यह रणनीति वाईआरएफ की अब तक की स्पाय यूनिवर्स फिल्मों की तरह एक और दिलचस्प पहल है। इससे पहले 'वॉर' में भी ऋतिक और टाइगर श्रॉफ पहली बार फिल्म की सक्सेस पार्टी में एक साथ नजर आए थे। 'पठान' के प्रचार के दौरान शाहरुख खान ने केवल सोशल मीडिया के लिए कुछ खास वीडियो शूट किए, लेकिन किसी भी प्रमोशनल इवेंट में हिस्सा नहीं लिया।

फिल्म 'वॉर 2' का निर्देशन अयान मुखर्जी ने किया है और यह फिल्म 14 अगस्त को दुनियाभर में आइमैक्स पर रिलीज होगी। इस फिल्म में कियारा आडवाणी भी वाईआरएफ स्पाय यूनिवर्स का हिस्सा बन रही हैं और इस बार उनके सबसे खतरनाक अवतार की झलक देखने को मिलेगी। इस फिल्म को आदित्य चोपड़ा ने प्रोड्यूस किया है।

ऋतिक रोशन ने अमेरिका में मचाई धूम, 50 की उम्र में 'टाइमलेस' लुक ने जीता दिल
अटलांटा, 11 अप्रैल 2025: बॉलीवुड के 'ग्रीक गॉड' कहे जाने वाले अभिनेता ऋतिक रोशन ने हाल ही में अमेरिका में इंटरनेट पर तहलका मचा दिया है। एक वायरल सोशल मीडिया पोस्ट में उनकी 50 साल की उम्र में जवां और आकर्षक तस्वीर को 1985 के एक औसत अमेरिकी व्यक्ति की उम्रदराज तस्वीर के साथ तुलना की गई, जिसके बाद लोग उनके 'टाइमलेस' लुक की तारीफ करते नहीं थक रहे। इस पोस्ट ने उम्र और सौंदर्य की देखभाल को लेकर व्यापक चर्चा छेड़ दी है।

वायरल पोस्ट ने बनाया सनसनी

सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म X पर यूजर TheLizVariant ने ऋतिक की एक शानदार तस्वीर साझा की और इसे एक उम्रदराज अमेरिकी व्यक्ति की तस्वीर के साथ जोड़ा, जिसके साथ लिखा था, "1985 में 50 साल के लोग बनाम 2025 में 50 साल के लोग..."। इस पोस्ट को 48 हजार से ज्यादा लाइक्स और करीब 60 लाख व्यूज मिले। लोगों ने ऋतिक के लुक की जमकर तारीफ की, लेकिन कुछ ने यह भी कहा कि एक सुपरस्टार की तुलना आम इंसान से करना ठीक नहीं है। एक यूजर ने लिखा, "दायीं ओर वाला शख्स कौन है?" तो वहीं एक अन्य ने टिप्पणी की, "ऋतिक रोशन भारत के सबसे हैंडसम और सफल अभिनेताओं में से एक हैं।" एक फैन ने मजाकिया अंदाज में कहा, "तो अब ऋतिक रोशन पश्चिमी देशों में 50 साल के आदर्श पुरुष बन गए हैं?"

https://twitter.com/TheLizVariant/status/1908314220287951264?t=S0PmKgq1WDKDoFcck1vHDg&s=19

चर्चा में उम्र और सौंदर्य की देखभाल

इस पोस्ट ने उम्र बढ़ने और सौंदर्य की देखभाल को लेकर बहस छेड़ दी। कुछ यूजर्स ने तर्क दिया कि पुरानी पीढ़ी को कठिन परिस्थितियों, जैसे वियतनाम युद्ध और आर्थिक मंदी, का सामना करना पड़ा, जिसके कारण उनके पास अपनी सेहत और लुक पर ध्यान देने का समय नहीं था। एक यूजर ने लिखा, "जिम और हेल्दी लाइफस्टाइल की सुविधा के बिना, उस दौर में लोग मेहनत से काम करते थे, जिसका असर उनके लुक पर पड़ता था।"

ऋतिक के हालिया प्रोजेक्ट्स

ऋतिक रोशन हाल ही में फिल्म 'फाइटर' में दीपिका पादुकोण के साथ नजर आए थे। वह जल्द ही 'वॉर 2' में मेजर कबीर धालीवाल की भूमिका में वापसी करेंगे, जिसमें उनके साथ तेलुगु स्टार जूनियर एनटीआर भी होंगे। इस फिल्म की शूटिंग के दौरान ऋतिक को पैर में चोट लग गई थी, जिसके कारण उनके और जूनियर एनटीआर के बीच एक बहुप्रतीक्षित डांस सीक्वेंस को मई 2025 तक टाल दिया गया। फिल्म 14 अगस्त 2025 को रिलीज होने वाली है। अटलांटा में एक इवेंट के दौरान ऋतिक ने जूनियर एनटीआर की तारीफ करते हुए कहा, "वह एक शानदार को-स्टार हैं और बेहतरीन शेफ भी। हमने 'वॉर 2' में कुछ खास किया है, और मुझे उम्मीद है कि दर्शकों को यह पसंद आएगा।"

'कृष 4' के साथ डायरेक्टोरियल डेब्यू

ऋतिक अपनी सुपरहीरो फ्रेंचाइजी 'कृष' के चौथे भाग, 'कृष 4', के साथ निर्देशन की दुनिया में कदम रखने जा रहे हैं। इस फिल्म को उनके पिता राकेश रोशन और आदित्य चोपड़ा मिलकर प्रोड्यूस करेंगे। राकेश रोशन ने हाल ही में इसकी घोषणा करते हुए कहा, "25 साल पहले मैंने ऋतिक को एक अभिनेता के रूप में लॉन्च किया था, और आज वह 'कृष 4' के साथ निर्देशक के रूप में अपनी नई पारी शुरू कर रहे हैं।" अटलांटा में एक इवेंट के दौरान ऋतिक ने कहा, "मैं पहली बार फिल्म 'कोयला' के दौरान कैमरे के पीछे गया था, और अब फिर से यह जिम्मेदारी ले रहा हूं। मुझे आप सबके सपोर्ट की जरूरत है।"

'जिंदगी ना मिलेगी दोबारा' का सीक्वल?

इसी इवेंट में ऋतिक ने अपनी 2011 की ब्लॉकबस्टर फिल्म 'जिंदगी ना मिलेगी दोबारा' के सीक्वल की संभावना पर भी बात की। उन्होंने कहा, "मेरे दिल की आवाज कह रही है कि इसका सीक्वल होगा। कब होगा, यह पक्का नहीं कह सकता, लेकिन यह जरूर होगा।" इस फिल्म में उनके साथ कैटरीना कैफ, अभय देओल और फरहान अख्तर मुख्य भूमिकाओं में थे।

ऋतिक का ग्लोबल अपील

ऋतिक रोशन का आकर्षण सिर्फ भारत तक सीमित नहीं है। उनकी ओवल और हार्ट-शेप्ड चेहरा, हाई चीकबोन्स और डिफाइंड जॉलाइन उन्हें एक 'टाइमलेस' लुक देती है, जिसे लोग 'ग्रीक गॉड' लुक कहते हैं। एक सर्वे के मुताबिक, भारत में पुरुष ग्रूमिंग सैलून में ऋतिक का हेयरस्टाइल और लुक सबसे ज्यादा डिमांड में रहता है। इस वायरल पोस्ट ने एक बार फिर साबित कर दिया कि ऋतिक की अपील अब ग्लोबल हो चुकी है।

कृष 4 का निर्देशन करेंगे ऋतिक रोशन
मुंबई, 29 मार्च (वेब वार्ता)। बॉलीवुड स्टार ऋतिक रोशन फिल्म कृष 4 के जरिये अब निर्देशक भी बनने जा रहे हैं। सुपरहीरो फिल्म फ्रेंचाइजी कृष को सिनेमा लवर्स ने बेशुमार प्यार दिया है।

राकेश रोशन निर्मित-निर्देशित और ऋतिक रोशन अभिनीत कृष देश की इस सबसे बड़ी सुपरहीरो फ्रैंचाइजी है, जिसकी शुरुआत 2003 में 'कोई मिल गया' से हुई थी। उसके बाद 2006 में 'कृष' और फिर 2013 में 'कृष 3' रिलीज हुई थी। ये तीनों ही फिल्‍में बॉक्‍स ऑफिस पर सुपर-डुपर हिट रही हैं। काफी समय से चौथे पार्ट का इंतजार किया जा रहा था। कुछ साल पहले इसका ऐलान भी किया गया था, लेकिन कोई भी प्रोग्रेस नहीं हो सकी थी।

कृष 4 के जरिए ऋतिक रोशन बतौर निर्देशक करियर की शुरुआत करने जा रहे हैं। इस बात की घोषणा खुद उनके पिता राकेश रोशन ने की है। उन्होंने सोशल मीडिया पर एक फोटो शेयर करते हुए लिखा, 'डुग्गू 25 साल पहले मैंने तुम्हें बतौर एक्टर लॉन्च किया था, और आज 25 साल बाद, दो फिल्ममेकर आदित्य चोपड़ा और मैं मिलकर तुम्हें एक निर्देसक के रूप में लॉन्च करने जा रहे हैं, जिससे तुम हमारी सबसे बड़ी फिल्म को आगे ले जा सको।'

राकेश रोशन ने कहा,'कृष ने दुनियाभर के दर्शकों का मनोरंजन किया है। ऋतिक अब इस सुपरहीरो गाथा के अगले चैप्‍टर्स को सामने लाएंगे और इतने साल पहले बनाए गए मेरे विजन को और नई ऊंचाइयों तक ले जाएंगे। कृष 4 के निर्माता के रूप में आदित्‍य जैसे किसी व्यक्ति को देखकर मुझे बहुत खुशी होती है। उन्होंने ही ऋतिक को निर्देशक की कुर्सी पर बैठने के लिए राजी किया।

आदित्‍य और यशराज फिल्म्स के पास इस फिल्म को बनाने और इस प्रोजेक्ट में वैल्‍यू ऐड करने के लिए ज्ञान, समझ और तकनीकी क्षमता है। ऋतिक और आदित्‍य का निर्माता-निर्देशक की जोड़ी के रूप में साथ आना एक दुर्लभ और शानदार क्रिएटिव कोलेबरेशन है।

ऋतिक रोशन 'कृष 4' से रखेंगे निर्देशन के क्षेत्र में कदम
मुंबई, 28 मार्च (भाषा) अभिनेता ऋतिक रोशन "कृष 4" के साथ निर्देशन के क्षेत्र में कदम रखने जा रहे हैं। निर्माताओं ने शुक्रवार को यह जानकारी दी।

इस बहुप्रतीक्षित फिल्म का निर्माण यशराज फिल्म्स (वाईआरएफ) द्वारा राकेश रोशन की फिल्मक्राफ्ट प्रोडक्शंस के सहयोग से किया जाएगा और इसकी शूटिंग अगले साल की शुरुआत में प्रारंभ होगी।

ऋतिक रोशन ने 'कृष', 'कृष-2', 'कृष-3' में मुख्य भूमिका निभाई है।

राकेश रोशन ने एक बयान में कहा, "मैं 'कृष 4' के निर्देशन की कमान अपने बेटे ऋतिक रोशन को सौंप रहा हूं।"

उन्होंने कहा कि ऋतिक के पास 'कृष' की यात्रा को अगले दशकों तक दर्शकों के साथ आगे ले जाने का एक स्पष्ट और बहुत ही महत्वाकांक्षी दृष्टिकोण है। मेरे लिए इससे ज्यादा गर्व की कोई और बात नहीं हो सकती कि वह एक ऐसी फिल्म से निर्देशन के क्षेत्र में कदम रखने जा रहे हैं, जो हमारे लिए एक परिवार की तरह बहुत मायने रखती है।

चौंक गया था जब मेरे पिता ने कहा कि वह 'कहो ना... प्यार है' मेरे साथ बना रहे हैं: ऋतिक रोशन
मुंबई, 10 जनवरी (भाषा) बॉलीवुड अभिनेता ऋतिक रोशन ने बताया कि जब उनके पिता राकेश रोशन ने उन्हें कहा कि वह उनके साथ 'कहो ना...प्यार है' बनाएंगे तो वह दंग रह गए थे, क्योंकि उन्हें लगता था कि यह फिल्म शाहरुख खान, सलमान खान और आमिर खान जैसे बड़े सितारों के लिए लिखी जा रही है।

राकेश रोशन द्वारा निर्देशित, 'कहो ना... प्यार है' 2000 में रिलीज हुई थी और इस फिल्म से ऋतिक रोशन के करियर की शानदार शुरुआत हुई थी। ऋतिक की फिल्म इंडस्ट्री में 25 साल की यात्रा का जश्न मनाने के लिए, इस फिल्म को फिर से सिनेमाघरों में रिलीज किया जा रहा है।

बृहस्पतिवार शाम को एक विशेष 'फैन स्क्रीनिंग' में देश भर से प्रशंसक इस लोकप्रिय फिल्म को देखने के लिए एकत्रित हुए। इस फिल्म में अमीषा पटेल भी थीं। एक संवाद सत्र के दौरान ऋतिक ने फिल्म की कास्टिंग के बारे में बात की।

राकेश रोशन के साथ बतौर सहायक निर्देशक ‘किंग अंकल’,‘करण- अर्जुन’ और ‘कोयला’ में काम कर चुके ऋतिक रोशन ने बताया कि जब उनके पिता इस फिल्म की कहानी लिख रहे थे, उस समय उन्होंने अपने पिता से कहा कि इस भूमिका के लिए कोई भी अभिनेता उपयुक्त नहीं है।

ऋतिक रोशन ने बताया,‘‘ तब मेरे पिता ने कहा कि वह मेरे साथ यह फिल्म बना रहे हैं, तो मुझे बहुत आश्चर्य हुआ।’’

उन्होंने बताया कि शुरुआत में मुझे लगा कि यह कहानी शाहरुख खान, आमिर खान या सलमान खान जैसे बड़े सितारों के लिए लिखी जा रही है।

उन्होंने बताया, "मैंने कहा, पापा, इनमें से कोई भी अभिनेता इस फिल्म के लिए ठीक नहीं रहेगा। मैंने उन्हें उनकी पहली फिल्मों में यह सब करते देखा है।’ इस पर उन्होंने कहा, 'चुप रहो। मैं यह फिल्म तुम्हारे साथ बना रहा हूं।' तो हां, यह थोड़ा चौंकाने वाला था।"

शुक्रवार को 51 साल के हुए ऋतिक ने कहा कि यह सुनने के बाद वह अपने कमरे में चले गए और सोचने लगे कि कैसे मैं ये सब कर पाउंगा।

ऋतिक ने याद करते हुए बताया, ‘‘पापा आए और दरवाजा खटखटाया। उन्होंने पूछा, ‘क्या हुआ? मैंने कहा, कुछ नहीं। इसके बाद वह बोले, ‘चार महीने में तैयार हो जाओ।’ मैंने उनसे कहा,‘मुझे छह महीने चाहिए।’

और इस तरह शुरूआत हुई।

इन वर्षों में, "कभी खुशी कभी गम", "कोई... मिल गया", "लक्ष्य", "धूम 2",, "जोधा अकबर", "क्रिश", "जिंदगी ना मिलेगी दोबारा", "सुपर 30" और "वॉर" जैसी फिल्मों में प्रशंसित अभिनय के साथ, ऋतिक ने हिंदी सिनेमा में सबसे बहुमुखी अभिनेताओं में से एक के रूप में अपनी पहचान बनाई है।

"जिंदगी ना मिलेगी दोबारा" के बारे में उन्होंने कहा कि उन्हें इस फिल्म पर हमेशा गर्व रहेगा और उनका मानना ​​है कि यह कभी पुरानी नहीं होगी।

रजनीकांत बेहद उदार और सौम्य हैं : ऋतिक रोशन
मुंबई, 10 जनवरी (भाषा) बॉलीवुड स्टार ऋतिक रोशन ने 1986 की फिल्म ‘भगवान दादा’ में अभिनेता रजनीकांत के साथ एक बाल कलाकार के रूप में काम करने के अपने अनुभव को याद करते हुए बताया कि दक्षिण भारतीय फिल्मों के सुपर स्टार उनके प्रति ‘‘कितने उदार और सौम्य’’ थे।

ऋतिक ने अपने पिता राकेश रोशन की 2000 में निर्देशित फिल्म ‘कहो ना... प्यार है’ में एक नायक के रूप में शानदार शुरुआत करने से पहले, ‘आशा’, और ‘आप के दीवाने’ सहित कई फिल्मों में बाल कलाकार के तौर पर काम किया था। इनमें से ही एक थी ‘भगवान दादा’ जो ऋतिक के नाना जे ओम प्रकाश द्वारा निर्देशित एक पारिवारिक ड्रामा फिल्म थी। इसमें रजनीकांत नायक थे। ऋतिक के पिता राकेश रोशन और बॉलीवुड स्टार रहीं श्रीदेवी ने भी इस फिल्म में काम किया है।

नेटफ्लिक्स की आगामी डॉक्यूमेंट्री-सीरीज़ ‘द रोशन्स’ के ट्रेलर लॉन्च कार्यक्रम में, ऋतिक ने कैमरे के सामने अपने शुरुआती दिनों को याद किया और बताया कि कैसे वह एक छोटे ‘मूर्ख लड़के’ थे। 50 वर्षीय अभिनेता ने संवाददाताओं से कहा, ‘‘मुझे बिल्कुल भी अंदाजा नहीं था कि मैं अब तक के सबसे महान कलाकार के साथ खड़ा हूं। मेरे लिए, वह रजनी अंकल थे। मैं उनसे इस तरह बात करता था, 'हां, नहीं।'... मैंने उनके साथ अपनी मर्जी से काम किया।’’

ऋतिक ने कहा कि अगर उन्हें आज रजनीकांत के साथ काम करने का मौका मिलता है, तो वह ‘बहुत अलग’ होंगे।

उन्होंने कहा ‘‘मुझे उस पल बेहद दबाव महसूस होगा जब मैं उनके साथ स्क्रीन साझा करूंगा... वे बहुत ही सौम्य और इतने उदार थे। जब भी मैं कोई शॉट गड़बड़ करता था, तो मेरे दादाजी शॉट काट देते थे और रजनी सर दोष अपने ऊपर ले लेते हुए कहते थे, 'सॉरी, सॉरी, सॉरी। मेरी गलती है।' लेकिन वास्तव में मेरी गलती होती थी। हर बार जब मैं कोई गलती करता था, तो रजनी सर दोष अपने ऊपर ले लेते थे ताकि बच्चा घबरा न जाए। यह अविश्वसनीय था।’’

‘द रोशन्स’ ऋतिक के परिवार की तीन पीढ़ियों की कहानी को सामने लाएगी जिसमें उनके चाचा राजेश रोशन और उनके दिवंगत दादा और प्रख्यात संगीतकार रोशन भी शामिल हैं। इसका प्रीमियर 17 जनवरी को नेटफ्लिक्स पर होगा।

आज भी बहुत शर्मिला हूं : बॉलीवुड में 25 साल होने पर ऋतिक रोशन
मुंबई, आठ जनवरी (भाषा) बॉलीवुड के मशहूर अभिनेता ऋतिक रोशन ने कहा कि वह आज भी उतने ही शर्मीले और घबराए हुए रहते हैं जितने 25 साल पहले थे, जब उन्होंने ब्लॉकबस्टर फिल्म ‘कहो ना प्यार है’ से हिंदी फिल्मों में मुख्य अभिनेता के रूप में शुरुआत की थी।

फिल्म ‘कहो ना प्यार है’ का निर्देशन उनके पिता एवं फिल्म निर्माता राकेश रोशन ने किया था। यह फिल्म साल 2000 में सिनेमाघरों में रिलीज हुई थी और अभिनेत्री अमीषा पटेल ने भी इस फिल्म से अपने अभिनय करियर की शुरुआत की थी।

अभिनेता ऋतिक रोशन के 51वें जन्मदिन के अवसर पर फिल्म ‘कहो ना प्यार है’ सिनेमाघरों में शुक्रवार को पुन: रिलीज होगी।

ऋतिक रोशन ने मंगलवार शाम को एक कार्यक्रम के दौरान मीडिया से बात करते हुए कहा कि वह सिनेमा में 25 साल पूरे होने के पलों को बयां करने के लिए ‘‘विरासत’’ और ‘‘मील का पत्थर’’ जैसे शब्दों को इस्तेमाल करना पसंद नहीं करते।

उन्होंने कहा, ‘‘25 साल हो गए हैं। मुझे विरासत और मील का पत्थर जैसे शब्द पसंद नहीं हैं और मैं यहां यह कहने के लिए नहीं हूं कि ‘25 साल हो गए’ हैं।’’

अभिनेता ने कहा, ‘‘मुझे याद है कि जब ‘कहो ना प्यार है’ रिलीज हुई थी तब मैं इतना शर्मीला था और इस कदर घबराया हुआ था कि मैंने एक भी इंटरव्यू नहीं दिया। मैं कभी घर से बाहर नहीं निकला था; मैं फिल्म प्रमोशन के किसी भी कार्यक्रम में नहीं गया। 25 साल बीत चुके हैं और मैं आज भी वैसा ही हूं, कुछ भी नहीं बदला। मैं अभी भी उतना ही शर्मीला हूं और वैसे ही घबराया हुआ रहता हूं।’’

फिल्म: ऋतिक रोशन के साथ 'वॉर 2' में नजर आएंगे जूनियर एनटीआर
'आरआरआर' के साथ भारतीय और अंतर्राष्ट्रीय दोनों दर्शकों को प्रभावित करने वाले दक्षिण के जाने माने अभिनेता जूनियर एनटीआर, 2019 में आई ब्लॉकबस्टर स्पाई एक्शन-थ्रिलर, 'वॉर' के अगली भाग ‘वॉर-2’ में दिखाई देने वाले है।' अभिनेता जूनियर एनटीआर ने 'वॉर 2' में, वह बॉलीवुड स्टार ऋतिक रोशन के साथ अभिनय करेंगे, जिन्होंने पहली फिल्म में कबीर की भूमिका निभाई थी। फिल्म एक एक्शन-थ्रिलर है जिसमें बहुत सारे रोमांचक क्षण हैं, और इसका निर्देशन अयान मुखर्जी द्वारा किया जाएगा, जो अपनी बड़े बजट की बॉलीवुड फिल्मों के लिए प्रसिद्ध हैं और 'ब्रह्मास्त्र' समेत बड़ी ब्लॉकबस्टर दे चुके हैं।

दक्षिण भारत के जाने-माने नाम है जूनियर एनटीआर

आपको बता कि जूनियर एनटीआर दक्षिण भारत के सबसे सम्मानित और फॉलो किए जाने वाले आइकन में से एक हैं और कहा जाता है कि वह अपनी फिल्मों को लेकर बेहद चूजी हैं और फिल्म में उनका शामिल होना दर्शकों के लिए इसे और भी रोमांचक बनाता है। फिल्म का निर्माण यशराज फिल्म्स द्वारा किया जाएगा। दर्शकों के लिए ऋतिक रोशन बनाम जूनियर एनटीआर यादगार अनुभव रहने वह है। 'वॉर 2' का निर्माण आदित्य चोपड़ा की यशराज फिल्म्स के बैनर तले होगा।