OTT - Loktej

प्राइम वीडियो ने रिलीज किया राख का दूसरा ट्रेलर, 12 जून को होगी स्ट्रीम
मुंबई, 10 जून (वेब वार्ता)। वेबसीरीज राख के निर्माताओं ने बहुप्रतीक्षित इन्वेस्टिगेटिव क्राइम थ्रिलर सीरीज का दूसरा ट्रेलर जारी कर दिया है।

सस्पेंस, अपराध और गहरी मानवीय भावनाओं से जुड़ी यह काल्पनिक सीरीज 12 जून को विशेष रूप से प्राइम वीडियो पर प्रदर्शित होगी।

एंडेमोल शाइन इंडिया के बैनर तले निर्मित इस सीरीज का निर्देशन और कार्यकारी निर्माण प्रोसित रॉय ने किया है। इसे अनुषा नंदकुमार और संदीप साकेत ने रचा, लिखा और सह-निर्देशित किया है, जबकि संवाद लेखन आयुष त्रिवेदी ने किया है।

सीरीज में सोनाली बेंद्रे, अली फज़ल और आमिर बशीर मुख्य भूमिकाओं में हैं। इनके साथ आकाश मखीजा, रमनदीप यादव, दिव्या शर्मा, विवान शर्मा, अंशुल चौहान, राकेश बेदी और दिब्येंदु भट्टाचार्य महत्वपूर्ण भूमिकाओं में नजर आएंगे।

दूसरे ट्रेलर में बाबू और रज्जो नामक दो अपराधियों की भयावह दुनिया दिखाई गई है, जबकि एसआई जयप्रकाश उनकी तलाश में जुटे हैं।

ट्रेलर अपराध, न्याय, मनोवैज्ञानिक संघर्ष और मानवीय संवेदनाओं के जटिल पहलुओं को उजागर करता है। तेज रफ्तार घटनाक्रम और गहरे भावनात्मक दृश्यों के जरिए यह दर्शकों को एक रोमांचक सफर का संकेत देता है।

सीरीज के क्रिएटर्स अनुषा नंदकुमार और संदीप साकेत का कहना है कि राख  केवल अपराध और जांच की कहानी नहीं है, बल्कि यह उन भावनात्मक प्रभावों को भी सामने लाती है जो किसी अपराध के बाद लोगों के जीवन पर पड़ते हैं।

उनके अनुसार, सीरीज दुख, अपराधबोध, प्रेम, गुस्से और मानवीय रिश्तों की जटिलताओं को भी गहराई से दर्शाती है।

1970 के दशक की पृष्ठभूमि पर आधारित यह काल्पनिक इन्वेस्टिगेटिव थ्रिलर 12 जून को भारत सहित दुनिया के 240 से अधिक देशों और क्षेत्रों में हिंदी भाषा में प्रीमियर के लिए उपलब्ध होगी।

ओटीटी वीकेंड स्पेशल: ‘धुरंधर 2’ और ‘गुल्लक सीजन 5’ समेत ये धमाकेदार फिल्में-सीरीज हुई रिलीज
हैदराबाद, 06 जून (वेब वार्ता)। जून के पहले वीकेंड पर दर्शकों के लिए ओटीटी प्लेटफॉर्म्स पर रोमांचक कंटेंट की बौछार हो गई है। अगर आप इस वीकेंड घर बैठे मनोरंजन की तलाश में हैं, तो आपके लिए ढेरों विकल्प मौजूद हैं।

रणवीर सिंह की ‘धुरंधर 2: द रिवेंज’ से लेकर मिश्रा परिवार की मस्ती भरी ‘गुल्लक सीजन 5’ तक, कई नई फिल्में और वेब सीरीज रिलीज हो चुकी हैं जो आपको बांधे रखेंगी।

प्रमुख फिल्मों और सीरीज की झलक
5 जून से स्ट्रीम हो रही फिल्मों में ‘धुरंधर 2: द रिवेंज’ एक एक्शन पैक्ड फिल्म है, जिसमें हमजा अली मजारी की संघर्षपूर्ण कहानी दिखाई गई है। वहीं, ‘पैट्रियट’ एक हाई-स्टेक्स पॉलिटिकल थ्रिलर है, जबकि ‘केडी: द डेविल’ 1970 के दशक के अंडरवर्ल्ड का रोमांच पेश करती है।

इसके अलावा, करिश्मा कपूर की डार्क साइकोलॉजिकल थ्रिलर ‘ब्राउन’ और दर्शकों की पसंदीदा ‘गुल्लक सीजन 5’ अपनी रिलीज के साथ ही चर्चा में है।

कहां देखें ये ओटीटी रिलीज?
ये सभी नई फिल्में और वेब सीरीज अलग-अलग ओटीटी प्लेटफॉर्म्स पर स्ट्रीम की जा रही हैं। आप ‘धुरंधर 2’ को जियो हॉटस्टार/नेटफ्लिक्स पर, ‘गुल्लक सीजन 5’ को सोनी लिव पर और ‘पैट्रियट’, ‘ब्राउन’ व ‘केडी: द डेविल’ जैसी फिल्मों को जी5 पर देख सकते हैं। तो देर किस बात की, अपने पसंदीदा ओटीटी प्लेटफॉर्म पर जाइए और इस वीकेंड को अपनी पसंद की फिल्मों के साथ यादगार बनाइए।

श्रुति शर्मा बनेंगी आइकॉनिक शो ऑफिस ऑफिस सीज़न 2 की नई लीड
मुंबई, 27 मई (वेब वार्ता)। अभिनेत्री श्रुति शर्मा ऑफिस ऑफिस सीज़न 2 में मुख्य भूमिका निभाती नज़र आएँगी। भारतीय टेलीविज़न के सुनहरे दौर के सबसे पसंदीदा कॉमेडी शोज़ में से एक ऑफिस ऑफिस सीज़न अब एक बार फिर दर्शकों का मनोरंजन करने लौट रहा है। इस बहुप्रतीक्षित वापसी की सबसे खास बात यह है कि अभिनेत्री श्रुति शर्मा इस नए सीज़न में मुख्य भूमिका निभाती नज़र आएँगी।

अपने तीखे व्यंग्य, सरकारी दफ्तरों की जमीनी सच्चाइयों और यादगार किरदारों के लिए मशहूर रहा ऑफिस ऑफिस सीज़न  आज भी दर्शकों के दिलों में खास जगह रखता है। ऐसे में, शो के दूसरे सीज़न का हिस्सा बनना श्रुति शर्मा के लिए सिर्फ एक नया प्रोजेक्ट नहीं, बल्कि एक बेहद भावुक और व्यक्तिगत अनुभव भी है।

शो से जुड़ी अपनी यादों को साझा करते हुए, श्रुति ने कहा, ऑफिस ऑफिस से मेरी बेहद खास यादें जुड़ी हैं। स्कूल से लौटने के बाद मैं अपनी माँ के साथ खाना खाते हुए इस शो के एपिसोड्स देखा करती थी।

इसी वजह से मुझे इसके सभी किरदार, उनकी अदाएँ और मशहूर डायलॉग्स आज भी याद हैं। जब मैंने इस नए सीज़न की शूटिंग शुरू की, तो पूरा अनुभव बेहद नॉस्टैल्जिक लगा।

जिस शो को देखकर मैं बड़ी हुई, आज उसी शो की लीड बनना मेरे लिए किसी सपने के सच होने जैसा है।उन्होंने कहा, इस शो को प्राइम टाइम स्लॉट मिलना भी अपने आप में बहुत बड़ी बात है।

मुझे पूरी उम्मीद है कि दर्शक इस नए सीज़न को उतना ही प्यार देंगे, जितना मैंने इसके पहले सीज़न को दिया था। जैसे इसके पुराने किरदार मेरे बचपन का हिस्सा बन गए थे, वैसे ही उम्मीद है कि मैं भी इस सीज़न के जरिए किसी बच्चे की पसंदीदा कॉमेडी किरदार बन पाऊँ श्रुति शर्मा ने भारतीय टेलीविज़न पर अपने दमदार अभिनय से लगातार अपनी अलग पहचान बनाई है।

उन्होंने गठबंधन में एक सशक्त आईपीएस अधिकारी का किरदार निभाकर लोकप्रियता हासिल की थी। इसके बाद नज़र 2;नमक इश्क का और हाल ही में रिलीज़ हुए मिट्टीजैसे शोज़ में अपने प्रभावशाली अभिनय से उन्होंने अपनी बहुमुखी प्रतिभा साबित की।

अब तक दर्शकों ने श्रुति को मुख्य रूप से गंभीर और इमोशनल किरदारों में पसंद किया है, लेकिन ऑफिस ऑफिस सीज़न 2उनके करियर का एक बेहद दिलचस्प मोड़ साबित होने वाला है, जहाँ वे पहली बार पूरी तरह कॉमिक स्पेस में नजर आएँगी।

प्राइम टाइम स्लॉट, पुराने शो की नॉस्टैल्जिक यादें और आज के दौर के रिलेटेबल ह्यूमर का बेहतरीन मिश्रण लिएऑफिस ऑफिस सीज़न 2 इस साल के सबसे चर्चित टेलीविज़न शोज़ में से एक बन चुका है।

अब दर्शकों को बेसब्री से इंतज़ार है कि श्रुति शर्मा इस नए दौर के ऑफिस ऑफिस की मज़ेदार और अफरा-तफरी भरी दुनिया को किस अंदाज़ में स्क्रीन पर पेश करती हैं। यह शो दूरदर्शन और वेव्स ओटीटी पर पर जल्दी ही प्रसारित किया जाएगा।

रितेश देशमुख की ‘राजा शिवाजी’ अब ओटीटी पर मचाएगी धमाल, जानें किस प्लेटफॉर्म पर होगी रिलीज
मुंबई, 23 मई (वेब वार्ता)। ‘राजा शिवाजी’ इन दिनों बॉक्स ऑफिस पर शानदार प्रदर्शन कर रही है। रितेश देशमुख की इस ऐतिहासिक फिल्म ने रिलीज के बाद से ही दर्शकों के बीच जबरदस्त क्रेज बना लिया है।

1 मई 2026 को सिनेमाघरों में रिलीज हुई इस फिल्म ने कमाई के मामले में कई रिकॉर्ड तोड़ दिए हैं। खास बात यह है कि ‘राजा शिवाजी’ अब मराठी सिनेमा की सबसे ज्यादा कमाई करने वाली फिल्मों में शामिल हो चुकी है।

‘राजा शिवाजी’ की सफलता के बाद अब दर्शक इसकी ओटीटी रिलीज का बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं। ऐसे में आइए जानते हैं कि यह फिल्म किस प्लेटफॉर्म पर रिलीज हो सकती है।

छत्रपति शिवाजी महाराज के जीवन और शौर्य पर आधारित इस फिल्म को दर्शकों से जबरदस्त रिस्पॉन्स मिला है। फिल्म ने दुनियाभर में लगभग 115 करोड़ रुपये की कमाई कर ली है। मराठी और हिंदी दोनों भाषाओं में रिलीज हुई इस फिल्म को हर वर्ग के दर्शकों ने पसंद किया।

किस OTT प्लेटफॉर्म पर रिलीज होगी फिल्म
हालांकि मेकर्स ने अभी तक फिल्म की ओटीटी रिलीज को लेकर कोई आधिकारिक घोषणा नहीं की है, लेकिन मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक ‘राजा शिवाजी’ को जियो हॉटस्टार पर स्ट्रीम किया जा सकता है।

बताया जा रहा है कि थिएट्रिकल रन खत्म होने के बाद फिल्म इसी प्लेटफॉर्म पर रिलीज होगी। फिलहाल फैंस को मेकर्स की ऑफिशियल अनाउंसमेंट का इंतजार है।

जुलाई में हो सकती है स्ट्रीम
भारतीय सिनेमा में आमतौर पर किसी भी फिल्म को थिएटर रिलीज के लगभग 8 हफ्ते बाद ओटीटी प्लेटफॉर्म पर लाया जाता है। ऐसे में माना जा रहा है कि ‘राजा शिवाजी’ जुलाई 2026 तक ओटीटी पर दस्तक दे सकती है। अगर ऐसा होता है तो जो दर्शक सिनेमाघरों में फिल्म नहीं देख पाए, उन्हें घर बैठे इस ऐतिहासिक कहानी का आनंद लेने का मौका मिलेगा।

दमदार स्टार कास्ट ने जीता दिल
फिल्म में रितेश देशमुख सिर्फ लीड रोल में ही नहीं हैं, बल्कि उन्होंने निर्देशन और प्रोडक्शन की जिम्मेदारी भी संभाली है। उनके अलावा अभिषेक बच्चन, सलमान खान, संजय दत्त, फरदीन खान और जेनेलिया देशमुख जैसे सितारे भी अहम भूमिकाओं में नजर आए हैं। फिल्म की भव्यता, शानदार विजुअल्स और दमदार अभिनय ने इसे दर्शकों के लिए एक खास सिनेमाई अनुभव बना दिया है।

‘धुरंधर 2’ की ओटीटी रिलीज डेट आई सामने, रणवीर सिंह की फिल्म इस दिन होगी स्ट्रीम
मुंबई, 16 मई (वेब वार्ता)। रणवीर सिंह की मेगा ब्लॉकबस्टर फिल्म ‘धुरंधर: द रिवेंज’ अब आखिरकार OTT प्लेटफॉर्म पर रिलीज होने जा रही है। बॉक्स ऑफिस पर रिकॉर्ड तोड़ कमाई करने के बाद से ही फैंस इस फिल्म की डिजिटल रिलीज का बेसब्री से इंतजार कर रहे थे।

अब मेकर्स ने फिल्म की OTT रिलीज डेट का आधिकारिक ऐलान कर दिया है। खास बात यह है कि फिल्म भारत और विदेशों में अलग-अलग प्लेटफॉर्म्स पर रिलीज होगी।

आदित्य धर के निर्देशन में बनी इस स्पाई-एक्शन फिल्म ने सिनेमाघरों में शानदार प्रदर्शन किया था। अब भारतीय दर्शक इस फिल्म को 5 जून 2026 से जियो हॉटस्टार पर स्ट्रीम कर सकेंगे। वहीं 4 जून को प्लेटफॉर्म पर फिल्म का एक खास प्री-शो भी दिखाया जाएगा।

जियो हॉटस्टार ने अपने ऑफिशियल सोशल मीडिया अकाउंट के जरिए इसकी घोषणा की है। इस प्री-शो में फिल्म से जुड़े कई दिलचस्प पहलू देखने को मिलेंगे।

OTT वर्जन में मिलेगा खास सरप्राइज
‘धुरंधर 2’ के OTT वर्जन को खास बनाने के लिए मेकर्स ने इसमें कई नए एलिमेंट्स जोड़े हैं। रिपोर्ट्स के मुताबिक, डिजिटल रिलीज में फिल्म का रॉ और अनकट वर्जन दिखाया जाएगा।

इसमें कई एक्सटेंडेड सीन्स और कुछ ऐसे मोमेंट्स शामिल होंगे, जो थिएटर वर्जन में नहीं थे। यही वजह है कि फिल्म की OTT रिलीज को लेकर सोशल मीडिया पर जबरदस्त चर्चा हो रही है।

विदेशों में नेटफ्लिक्स पर होगी स्ट्रीम
फैंस रणवीर सिंह के दमदार एक्शन और इमोशनल अवतार को दोबारा देखने के लिए बेहद उत्साहित हैं। भारत में जहां यह फिल्म जियो हॉटस्टार पर रिलीज होगी, वहीं इंटरनेशनल ऑडियंस के लिए इसे नेटफ्लिक्स पर स्ट्रीम किया जाएगा।

मेकर्स का मानना है कि फिल्म की ग्लोबल फैन फॉलोइंग को देखते हुए अंतरराष्ट्रीय बाजार में भी इसे शानदार रिस्पॉन्स मिलेगा।

बॉक्स ऑफिस पर किया था धमाका
‘धुरंधर 2’ ने रिलीज के बाद बॉक्स ऑफिस पर कई रिकॉर्ड तोड़ दिए थे। रिपोर्ट्स के अनुसार, फिल्म ने दुनियाभर में लगभग 1800 करोड़ रुपये का कारोबार किया।

रणवीर सिंह के साथ फिल्म में आर माधवन, अर्जुन रामपाल और संजय दत्त जैसे दमदार कलाकार नजर आए थे। हाई-ऑक्टेन एक्शन, इमोशनल स्टोरीलाइन और दमदार डायलॉग्स की वजह से यह फिल्म साल की सबसे बड़ी हिट फिल्मों में शामिल हो गई।

सामाजिक मुद्दे पर बनी चिरैया को मिला जबरदस्त रिस्पॉन्स, दिव्या दत्ता ने सोशल मीडिया पर जताया फैंस का आभार
मुंबई, 15 अप्रैल (वेब वार्ता)। की वेब सीरीज चिरैया को ओटीटी पर शानदार प्रतिक्रिया मिल रही है। सामाजिक मुद्दों पर आधारित चिरैया ने दर्शकों को सोचने पर मजबूर किया है। दिव्या ने सोशल मीडिया पर फैंस का दिल से आभार जताया।

हिंदी सिनेमा और ओटीटी की जानी-मानी अभिनेत्री दिव्या दत्ता एक बार फिर अपने दमदार अभिनय को लेकर चर्चा में हैं। दिव्या दत्ता की हालिया वेब सीरीज चिरैया को दर्शकों से जबरदस्त प्रतिक्रिया मिल रही है। इस सफलता से उत्साहित दिव्या दत्ता ने सोशल मीडिया के जरिए अपने फैंस का दिल से धन्यवाद किया है। सीरीज के रिलीज होने के बाद से ही इसे दर्शकों का भरपूर प्यार मिल रहा है।

दिव्या दत्ता ने सोशल मीडिया पर पोस्ट शेयर करते हुए लिखा कि वे उन सभी दर्शकों की आभारी हैं, जिन्होंने इस कहानी से जुड़कर इसे सराहा। दिव्या दत्ता ने कहा कि यह प्यार और समर्थन उनके लिए बेहद मायने रखता है।

दिव्या दत्ता की चिरैया एक छह एपिसोड की हिंदी ड्रामा सीरीज है, जो वैवाहिक दुष्कर्म और पितृसत्तात्मक सोच जैसे गंभीर मुद्दों को उजागर करती है।

महिला के अधिकारों की मजबूत आवाज
निर्देशक शशांत शाह ने इस कहानी के जरिए समाज में लंबे समय से चली आ रही उन कुरीतियों पर सवाल उठाने की कोशिश की है, जिन पर अक्सर खुलकर बात नहीं होती।

दिव्या दत्ता की सीरीज की कहानी एक ऐसी महिला के इर्द-गिर्द घूमती है, जो शादी के बाद भी अपने अधिकारों और सहमति को लेकर आवाज उठाती है।

यह कहानी दर्शकों को सोचने पर मजबूर करती है कि क्या शादी का मतलब हमेशा के लिए सहमति होता है, या फिर हर रिश्ते में सम्मान और इच्छा की अहमियत बनी रहनी चाहिए।

दमदार स्टार कास्ट और प्रभावशाली प्रस्तुति
इस सीरीज में दिव्या दत्ता के अलावा संजय मिश्रा, सिद्धार्थ शॉ, प्रसन्ना बिष्ट, फैसल राशिद, टिन्नू आनंद और सरिता जोशी जैसे कलाकार अहम भूमिकाओं में नजर आ रहे हैं।

सभी कलाकारों ने अपने अभिनय से कहानी को और भी प्रभावशाली बना दिया है। दिव्या दत्ता की वेब सीरीज चिरैया न केवल मनोरंजन करती है, बल्कि समाज के संवेदनशील पहलुओं पर गंभीर चर्चा भी छेड़ती है।

यही वजह है कि यह सीरीज दर्शकों के दिलों को छूने के साथ-साथ उन्हें आत्ममंथन के लिए भी प्रेरित कर रही है।

उस्ताद भगत सिंह अब OTT पर मचाएगी धमाल, इस दिन नेटफ्लिक्स पर देगी दस्तक
मुंबई, 13 अप्रैल (वेब वार्ता)। साउथ सुपरस्टार पवन कल्याण की फिल्म ‘उस्ताद भगत सिंह’ सिनेमाघरों के बाद अब ओटीटी पर दर्शकों का मनोरंजन करने के लिए तैयार है।

थिएटर में उम्मीद के मुताबिक प्रदर्शन न कर पाने के बावजूद, फिल्म को डिजिटल प्लेटफॉर्म पर अच्छा रिस्पॉन्स मिलने की उम्मीद है।

फिल्म ‘उस्ताद भगत सिंह’ को ओटीटी प्लेटफॉर्म नेटफ्लिक्स पर 16 अप्रैल को रिलीज किया जाएगा। खास बात यह है कि दर्शक इस फिल्म को हिंदी, तेलुगू, तमिल, कन्नड़ और मलयालम जैसी कई भाषाओं में देख सकेंगे।

नेटफ्लिक्स ने खुद सोशल मीडिया पर इसकी रिलीज डेट की घोषणा करते हुए फिल्म के दमदार किरदार और कहानी को लेकर उत्साह बढ़ाया है। हालांकि ‘उस्ताद भगत सिंह’ से मेकर्स और फैंस को काफी उम्मीदें थीं, लेकिन बॉक्स ऑफिस पर यह फिल्म कुछ खास कमाल नहीं दिखा पाई।

फिल्म ने दुनियाभर में करीब 96.36 करोड़ रुपये का कलेक्शन किया, जबकि इसका बजट लगभग 150 करोड़ रुपये बताया गया। ऐसे में यह फिल्म अपनी लागत तक भी नहीं निकाल सकी।

दमदार स्टारकास्ट और निर्देशन
इस फिल्म का निर्देशन हरीश शंकर ने किया है। फिल्म में श्रीलीला, राशि खन्ना और आर. पार्थीबन जैसे कलाकार भी अहम भूमिकाओं में नजर आए हैं। स्टारकास्ट के बावजूद फिल्म दर्शकों को सिनेमाघरों तक खींचने में सफल नहीं रही, लेकिन अब ओटीटी पर इसे नया मौका मिल सकता है।

‘उस्ताद भगत सिंह’ की कहानी एक ऐसे बहादुर और निडर पुलिस अधिकारी के इर्द-गिर्द घूमती है, जो हमेशा अन्याय के खिलाफ खड़ा रहता है।

उस्ताद भगत सिंह में इमोशन का तड़का

‘उस्ताद भगत सिंह’ में जबरदस्त एक्शन सीक्वेंस के साथ इमोशनल ड्रामा भी देखने को मिलता है। खास बात यह है कि पवन कल्याण ने 50+ उम्र में भी शानदार एक्शन कर फैंस को प्रभावित किया है।

अब देखना दिलचस्प होगा कि थिएटर में उम्मीद के मुताबिक प्रदर्शन न कर पाने वाली ‘उस्ताद भगत सिंह’ ओटीटी प्लेटफॉर्म पर दर्शकों का दिल जीत पाती है या नहीं। फिलहाल, फैंस 16 अप्रैल का इंतजार कर रहे हैं, जब यह फिल्म घर बैठे देखने के लिए उपलब्ध होगी।

आमिर खान की ‘सितारे जमीन पर’ अब OTT पर मचाएगी धूम, 125 करोड़ ठुकराने के बाद लिया ये बड़ा फैसला
मुंबई, 28 मार्च (वेब वार्ता)। आमिर खान की ‘सितारे जमीन पर’ थिएटर के बाद अब OTT पर रिलीज होने जा रही है। 125 करोड़ का ऑफर ठुकराने के बाद फैंस इसे घर बैठे देख सकेंगे। तो चलिए जानते हैं कहां होगी रिलीज।

बॉलीवुड के मिस्टर परफेक्शनिस्ट आमिर खान एक बार फिर अपनी अलग सोच और रणनीति को लेकर सुर्खियों में हैं। उनकी फिल्म ‘सितारे जमीन पर’ पहले सिनेमाघरों में रिलीज हुई, फिर यूट्यूब पर ‘पे पर व्यू’ मॉडल के जरिए दर्शकों तक पहुंची और अब यह OTT प्लेटफॉर्म पर भी दस्तक देने जा रही है।

थिएटर और यूट्यूब के बाद OTT पर आएगी आमिर की फिल्म
आमिर खान ने इस फिल्म की रिलीज के लिए पारंपरिक रास्ते से हटकर काम किया। आमतौर पर फिल्में थिएटर के कुछ समय बाद सीधे OTT पर आ जाती हैं, लेकिन आमिर ने पहले इसे बड़े पर्दे पर रिलीज किया और फिर यूट्यूब पर 100 रुपये में उपलब्ध कराया। यह कदम इंडस्ट्री के लिए एक नया प्रयोग साबित हुआ, जिसे दर्शकों ने भी काफी सराहा।

125 करोड़ का ऑफर क्यों ठुकराया?
इस फिल्म के लिए आमिर खान को करीब 125 करोड़ रुपये का बड़ा OTT ऑफर मिला था, लेकिन उन्होंने इसे ठुकरा दिया। उनका मानना था कि फिल्म को पहले अलग-अलग प्लेटफॉर्म के जरिए ज्यादा से ज्यादा लोगों तक पहुंचाया जाए। आमिर का फोकस सिर्फ कमाई नहीं, बल्कि कंटेंट को सही तरीके से दर्शकों तक पहुंचाना था।

अब क्यों लिया OTT रिलीज का फैसला?
हाल ही में एक इंटरव्यू में आमिर खान ने बताया कि वह OTT के खिलाफ कभी नहीं थे, बल्कि वह फिल्म को थिएटर रिलीज के तुरंत बाद डिजिटल प्लेटफॉर्म पर लाना नहीं चाहते थे।

अब जब फिल्म का थिएट्रिकल रन और यूट्यूब रिलीज पूरी हो चुकी है, तो उन्होंने इसे OTT पर रिलीज करने का फैसला लिया है, ताकि जो लोग इसे पहले नहीं देख पाए, वे अब आसानी से देख सकें।

कब और कहां देख सकेंगे फिल्म?
‘सितारे जमीन पर’ 3 अप्रैल से SonyLIV पर स्ट्रीम होगी। इस फिल्म का निर्देशन R. S. Prasanna ने किया है और इसमें आमिर खान के साथ जेनेलिया देशमुख अहम भूमिका में नजर आई हैं।

बॉक्स ऑफिस पर भी रही सफल
फिल्म ने बॉक्स ऑफिस पर भी शानदार प्रदर्शन किया। रिपोर्ट्स के मुताबिक, इसने दुनियाभर में करीब 266 करोड़ रुपये का कलेक्शन किया, जो इसकी लोकप्रियता को दर्शाता है।

थिएटर के बाद यूट्यूब पर 100 रुपये में फिल्म रिलीज करना एक नया प्रयोग था। इस मॉडल ने दर्शकों को घर बैठे फिल्म देखने का सस्ता और आसान विकल्प दिया, जिसे अच्छी प्रतिक्रिया मिली।

वर्क फ्रंट की बात करें तो आमिर खान जल्द ही लाहौर 1947 को लेकर चर्चा में हैं। इस फिल्म को वह प्रोड्यूस कर रहे हैं, जिसमें सनी देओल और प्रीति जिंटा मुख्य भूमिका में नजर आएंगे। यह फिल्म 13 अगस्त को सिनेमाघरों में रिलीज होगी।

प्राइम वीडियो की सीरीज एस्पिरेंट्स का सीजन 3 को होगी रिलीज
मुंबई, 02 मार्च (वेब वार्ता)। प्राइम वीडियो ने पनी सुपरहिट हिंदी ड्रामा सीरीज एस्पिरेंट्स सीजन 3 की वर्ल्डवाइड रिलीज डेट 13 मार्च घोषित कर दी है।

द वायरल फीवर के बैनर तले बनी और दीपेश सुमित्रा जगदीश द्वारा निर्देशित एस्पिरेंट्स सीजन 3 में नवीन कस्तुरिया, शिवांकित सिंह परिहार, अभिलाष थपलियाल, सन्नी हिंदुजा, नमिता दुबे और टेंगम सेलिन अपने पुराने रोल्स में नजर आएंगे, वहीं जतिन गोस्वामी इस सीजन में नई एंट्री हैं।

एस्पिरेंट्स सीजन 3 का प्रीमियर 13 मार्च को भारत और दुनिया भर के 240 से अधिक देशों और क्षेत्रों में प्राइम वीडियो पर होगा।

नया सीजन डीएम अभिलाष की कहानी दो टाइमलाइन में दिखाता है। अभी के समय में, संदीप ओझा द्वारा लगाए गए आरोपों के कारण अभिलाष के खिलाफ जांच शुरू हो जाती है, जिससे उसके दोस्तों और परिवार के साथ रिश्ते खराब होने लगते हैं और करियर पर भी संकट आ जाता है।

वहीं पास्ट में, आईआरएस बनने के बाद, युवा अभिलाष आखिरी बार आईएएस की तैयारी करने का फैसला करता है।

अश्लील,गैरकानूनी सामग्री पर कार्रवाई करें;अन्यथा परिणाम भुगतें: सरकार की ऑनलाइन मंचों को चेतावनी
नयी दिल्ली, 30 दिसंबर (भाषा) केंद्र ने ऑनलाइन मंचों विशेषकर सोशल मीडिया कंपनियों को आगाह किया कि यदि वे अश्लील, अभद्र, बाल यौन शोषण से जुड़ी और अन्य प्रकार की गैरकानूनी सामग्री पर कार्रवाई करने में विफल रहते हैं तो उन्हें कानूनी परिणामों का सामना करना पड़ेगा।

इलेक्ट्रॉनिक्स एवं सूचना प्रौद्योगिकी मंत्रालय ने 29 दिसंबर 2025 को जारी परामर्श में सोशल मीडिया कंपनियों से अपने अनुपालन ढांचे की तत्काल समीक्षा करने और अपने मंच पर अश्लील एवं गैरकानूनी सामग्री के खिलाफ कार्रवाई करने को कहा है। साथ ही कहा कि ऐसा करने में विफल रहने पर उन्हें देश के कानून के तहत मुकदमे का सामना करना पड़ सकता है।

परामर्श में कहा गया, ‘‘ सोशल मीडिया मध्यस्थों सहित मध्यस्थों को याद दिलाया जाता है कि वे सूचना प्रौद्योगिकी अधिनियम की धारा 79 के तहत वैधानिक रूप से बाध्य हैं... कि वे अपने मंचों पर या उनके माध्यम से ‘अपलोड’, प्रकाशित, ‘होस्ट’, साझा या प्रसारित की गई तृतीय-पक्ष की जानकारी के संबंध में दायित्व से छूट प्राप्त करने की शर्त के रूप में उचित सावधानी बरतें। ’’

यह परामर्श ऐसे समय जारी किया गया है कि जब इलेक्ट्रॉनिक्स एवं सूचना प्रौद्योगिकी मंत्रालय ने यह पाया कि सोशल मीडिया मंच अश्लील, भद्दी, अनुचित और गैरकानूनी सामग्री पर सख्ती से कार्रवाई नहीं कर रहे हैं।

परामर्श में दोहराया गया कि सूचना प्रौद्योगिकी अधिनियम और/या सूचना प्रौद्योगिकी नियम, 2021 के प्रावधानों का पालन नहीं करने पर मध्यस्थों, मंचों तथा उनके उपयोगकर्ताओं के खिलाफ आईटी अधिनियम, भारतीय न्याय संहिता (बीएनएस) और अन्य लागू आपराधिक कानूनों के तहत कार्रवाई की जा सकती है।

सरकार ने सोशल मीडिया कंपनियों को आईटी अधिनियम व आईटी नियम, 2021 के उन प्रावधानों की भी याद दिलाई जिनके तहत ऑनलाइन मंचों को यह सुनिश्चित करने के लिए यथोचित प्रयास करने होते हैं कि उनके कंप्यूटर संसाधनों का उपयोग करने वाले लोग ऐसी कोई जानकारी ‘होस्ट’, प्रदर्शित, ‘अपलोड’, संशोधित, प्रकाशित, प्रसारित, संग्रहित, अद्यतन या साझा न करें जो अश्लील (पोर्नोग्राफिक), बाल यौन शोषण से जुड़ी (पीडोफिलिक), बच्चों के लिए हानिकारक या अन्यथा गैरकानूनी हो।

मंत्रालय ने कहा कि उसके संज्ञान में यह आया है कि मध्यस्थों द्वारा उचित परिश्रम संबंधी दायित्वों के पालन में अधिक निरंतरता एवं सख्ती की आवश्यकता है।

आईटी मंत्रालय ने मध्यस्थों से कहा कि वे अदालत के आदेश या उपयुक्त सरकार अथवा उसकी अधिकृत एजेंसी से प्राप्त सूचना के माध्यम से वास्तविक जानकारी मिलने पर गैरकानूनी सामग्री को तुरंत हटाएं या उस तक पहुंच निष्क्रिय करें और यह कार्रवाई आईटी नियम, 2021 में निर्धारित समयसीमा के भीतर सख्ती से की जाए।

आईटी नियम, 2021 के तहत अनिवार्य है कि यदि किसी व्यक्ति या उसकी ओर से किसी अन्य द्वारा शिकायत की जाती है और सामग्री प्रथम दृष्टया किसी व्यक्ति को यौन कृत्य या आचरण में दर्शाती है या उसका प्रतिरूपण है तो मध्यस्थ 24 घंटे के भीतर ऐसी सामग्री को हटाएं या उस तक पहुंच निष्क्रिय करें।

परामर्श में ऑनलाइन मंचों से अपने आंतरिक अनुपालन ढांचे, सामग्री नियंत्रण प्रक्रियाओं और उपयोगकर्ता प्रवर्तन तंत्र की तत्काल समीक्षा करने तथा आईटी अधिनियम व आईटी नियम, 2021 के प्रावधानों का सख्त और निरंतर पालन सुनिश्चित करने को भी कहा गया है।

मनोज बाजपेयी की द फेमिली मैन 3 का दमदार ट्रेलर रिलीज
मुंबई, 08 नवंबर (वेब वार्ता)। मनोज बाजपेयी की बहुप्रतीक्षित वेब सीरीज द फेमिली मैन 3 का ट्रेलर आखिरकार रिलीज हो गया है, और इसे देखकर दर्शकों की उत्सुकता चरम पर पहुंच गई है।

करीब 2 मिनट 49 सेकंड लंबे इस ट्रेलर में एक बार फिर श्रीकांत तिवारी के रूप में मनोज बाजपेयी अपने पुराने अंदाज में लौटे हैं, लेकिन इस बार हालात और भी ज्यादा गंभीर नजर आ रहे हैं।

ट्रेलर की शुरुआत श्रीकांत तिवारी (मनोज बाजपेयी) के अपने बच्चों को अपने पेशे के बारे में बताते हुए होती है, एक पिता की चिंता और एक एजेंट की जिम्मेदारी के बीच झूलता किरदार।

लेकिन जल्द ही कहानी एक खतरनाक मोड़ लेती है जब सामने आता है जयदीप अहलावत का किरदार, जो इस सीजन का नया विलेन है। जयदीप के तीखे संवाद और उनकी उपस्थिति ने दर्शकों को तुरंत आकर्षित किया है, और ट्रेलर में वे मनोज पर भारी पड़ते नजर आ रहे हैं।

सीरीज में निमृत कौर की एंट्री ने उत्सुकता और बढ़ा दी है। उनका किरदार रहस्यमय है, ट्रेलर में उन्हें कम दिखाया गया है, लेकिन हर सीन में उनकी मौजूदगी एक सस्पेंस पैदा करती है।

राज और डीके के निर्देशन में बनी यह सीरीज डी2आर फिल्म्स के बैनर तले तैयार की गई है। इसका ग्लोबल प्रीमियर 21 नवंबर को अमेजन प्राइम वीडियो पर होगा।

पहले दो सीजन की जबरदस्त सफलता के बाद द फैमिली मैन 3 दर्शकों के लिए एक और रोमांचक अनुभव लेकर आने वाली है, जहां एक आम आदमी, जो एक जासूस भी है, देश और परिवार दोनों के बीच अपनी जिम्मेदारियों का संतुलन साधने की कोशिश करता है।

'सारे जहां से अच्छा' का प्रीमियर 13 अगस्त से नेटफ्लिक्स पर, फर्स्ट लुक ने बढ़ाई उत्सुकता
मुंबई, 24 जुलाई (वेब वार्ता)। अभिनेता प्रतीक गांधी इन दिनों अपनी आगामी वेब सीरीज 'सारे जहां से अच्छा' को लेकर चर्चा में हैं, जिसका निर्देशन गौरव शुक्ला कर रहे हैं।

इस सीरीज में प्रतीक के साथ-साथ सनी हिंदुजा, सुहैल नैय्यर, कृतिका कामरा, तिलोत्तमा शोम, रजत कपूर और अनूप सोनी जैसे प्रतिभाशाली कलाकार भी नजर आएंगे।

अब निर्माताओं ने 'सारे जहां से अच्छा' का पहला पोस्टर जारी कर दिया है, जिसमें प्रतीक गांधी और सनी हिंदुजा समेत पूरी स्टारकास्ट की दमदार झलक देखने को मिल रही है। पोस्टर ने दर्शकों के बीच सीरीज को लेकर उत्सुकता और भी बढ़ा दी है।

'सारे जहां से अच्छा' का प्रीमियर 13 अगस्त से नेटफ्लिक्स पर होने जा रहा है। हाल ही में निर्माताओं ने इसका पहला पोस्टर शेयर करते हुए लिखा, प्रतीक गांधी और सनी हिंदुजा एक गुप्त जंग में जासूस बने हैं। ओवर एंड आउट। यह वेब सीरीज 1970 के दशक की राजनीतिक और सामाजिक उथल-पुथल के दौर को पृष्ठभूमि बनाकर तैयार की गई है।

इसकी कहानी में जासूसी, देशभक्ति, बलिदान और कर्तव्य की भावना को गहराई से उकेरा गया है। सीरीज में प्रतीक गांधी एक खुफिया अधिकारी विष्णु शंकर की भूमिका में नजर आएंगे, जो देश के लिए हर खतरे से लड़ने को तैयार है। यह सीरीज थ्रिल और इमोशन का बेहतरीन मिश्रण साबित होने वाली है।