mahuva - Loktej

अमरेली : महुवा से सूरत जा रही पैसेंजर ट्रेन की टक्कर से 24 गायों की मौत
अहमदाबाद, 12 अक्टूबर (हि.स.)। अमरेली जिले की सावरकुंडला तहसील के बाढडा गांव के समीप महुवा से सूरत जा रही पैसेंजर ट्रेन की टक्कर से 24 गायों की मौत हो गई। घटना बुधवार रात 8 बजे के आसपास की बताई जा रही है। मामले की सूचना मिलते ही रेलवे, पुलिस के वरिष्ठ अधिकारियों समेत बड़ी संख्या में गौ सेवक घटनास्थल पर पहुंच गए। घटना को लेकर ट्रेन में सवार यात्रियों में भी अफरा-तफरी मच गई। दुर्घटना में किसी यात्री के घायल होने की खबर नहीं है।

सावरकुंडला के बाढडा के समीप बुधवार रात ट्रेन की टक्कर से 24 गायों की मौत से पूरे क्षेत्र में हड़कंप मच गया। आसपास के ग्रामीण समेत भाजपा कार्यकर्ता भी बड़ी संख्या में इकट्ठा हो गए। घटना के बाद रेलवे फाटक बंद कर दिया गया, जिसके कारण करीब 25 मिनट तक ट्रेन को रोक कर रखा गया। पुलिस, बड़ी संख्या में गौ प्रेमी मौके पर पहुंच गए।

पुलिस उपाधीक्षक हरेश वोरा ने बताया कि नगर पालिका की टीम ने सभी पशुओं के मृत शरीर को ट्रैक से हटाया। नगरपालिका ने विधिपूर्वक गायों का अंतिम संस्कार किया। जानकारी के अनुसार इसी रेलवे ट्रैक पर कुछ दिन पहले शेरों के ट्रेन से टकराने के बाद मौत हो गई थी।

गुजरात : करंट की चपेट में आने से तीन बच्चों की मौत
बच्चों को लेकर माता-पिता के लिए चेतावनी समान मामला सामने आया है। स्कूल से घर जाते समय खेत में एक साइड में रखे खुले बिजली के तार की चपेट में आने से तीन बच्चे करंट की चपेट में आ गए। जिससे तीनों की मौके पर ही मौत हो गई। यह घटना महुवा तालुका के कटकड़ा गांव की है। बच्चों को करंट लगने की बात जब आसपास के खेतों में काम करने वाले लोगों को पता चली तो वे फौरन मौके पर पहुंचे। लेकिन इससे पहले ही तीनों बच्चों की मौत हो चुकी थी।

अस्पताल में डॉक्टर ने उन्हें मृत घोषित कर दिया

सुबह स्कूल जाने के बाद जब बच्चे घर लौटते समय खेत में पहुंचे तो वाडी के बगल में रखे खुले बिजली के तार की चपेट में आने से तीनों बच्चे एक-एक कर करंट की चपेट में आ गए। उन्हें जनरल अस्पताल में स्थानांतरित कर दिया गया, लेकिन वहां ड्यूटी पर मौजूद डॉक्टर ने उन्हें मृत घोषित कर दिया।