WPL 2023 - Loktej

महिला प्रीमियर लीग : हरमनप्रीत की मुंबई इंडियन्स ने दिल्ली को सात विकेट से हराते हुए जीता पहला खिताब
इस महीने के पहले सप्ताह को शुरू हुआ और भारतीय क्रिकेट इतिहास के लिए मील का पत्थर साबित होने वाला टूर्नामेंट महिला प्रीमियर लीग का पहला सीजन आज दिल्ली और मुंबई के बीच हुए मुकाबले के साथ समाप्त हो गया। ब्रेबोर्न स्टेडियम में हुए फाइनल मुकाबले में मुंबई इंडियंस ने दिल्ली कैपिटल्स को सात विकेट से हराते  हुए पहले सीजन का खिताब अपने नाम कर लिया। दिल्ली ने 20 ओवर में नौ विकेट पर 131 रन बनाए। जवाब में मुंबई ने 19.3 ओवर में तीन विकेट पर 134 रन बनाकर मैच को अपने नाम कर लिया। पुरुष आईपीएल में पुरुष टीम के पांच बार के खिताब और इस जीत के साथ ही आईपीएल में मुंबई फ्रेंचाइजी के पास में यह छठी ट्रॉफी आ गई है।

Being champions? It’s a #OneFamily thing. 💙

WE HAVE WON THE FIRST-EVER WPL! 😎#MumbaiIndians #AaliRe #WPL2023 #DCvMI #WPLFinal #ForTheW pic.twitter.com/rypKFQxiBw

— Mumbai Indians (@mipaltan) March 26, 2023

नताली सीवर ब्रंट, इस्सी वोंग और हीली मैथ्यूज बनी मैच-विनर

मैच के बारे में बात करें तो महिला प्रीमियर लीग के पहले सीजन में मुंबई इंडियंस को चैंपियन बनाने में इंग्लैंड की अनुभवी खिलाड़ी नताली सीवर ब्रंट, इस्सी वोंग और हीली मैथ्यूज का बहुत बड़ा हाथ रहा। मैच में पहले दिल्ली कैपिटल्स की कप्तान मेग लैनिंग ने टॉस जीतकर बल्लेबाजी का फैसला किया। ये फैसला दिल्ली के पक्ष में बिल्कुल भी नहीं रहा। टीम ने दुसरे ही ओवर से विकेट खोना शुरू कर दिया। कप्तान मेग लैनिंग को छोड़कर कोई भी बल्लेबाजी कुछ नहीं कर सकी। लैनिंग 29 गेंद पर 35 रन बनाकर दुर्भाग्यपूर्ण तरीके से रन आउट हो गईं। उनके अलावा मरिजान कैप ने 18 और शेफाली वर्मा ने 11 रन का योगदान दिया।

🏆 Mumbai Indians - The first-ever champions of the Women's Premier League 🏆 #MumbaiIndians #WPL #DCvMI #MIvDC pic.twitter.com/P2j5k3LfPX

— Cricbuzz (@cricbuzz) March 26, 2023

दिल्ली की आखरी जोड़ी का कमाल

एक समय दिल्ली के  79 रन पर उसके नौ विकेट गिर चुके थे। 100 रन के स्कोर तक भी पहुंचने को मजबूर दिखाई दे रही दिल्ली को शिखा पांडे और राधा यादव ने संभाला और आखिरी विकेट के लिए 24 गेंद पर नाबाद 52 रनों की साझेदारी की। राधा ने 12 गेंद पर नाबाद 27 और शिखा ने 17 गेंद पर नाबाद 27 रन बनाए। मुंबई के लिए इस्सी वोंग और हीली मैथ्यूज ने तीन-तीन विकेट लिए। अमेलिया केर को दो सफलता मिली।

मुंबई की भी ख़राब शुरुआत

अब इसके बाद आसान से लग रहे लक्ष्य का पीछा करने उतरी मुंबई की भी शुरुआत बहुत अच्छी नहीं रही और एक समय जब मैच रोमांचक स्थिति में आ गई तो नताली सीवर ब्रंट ने संयम से काम लेते हुए 55 गेंद पर नाबाद 60 रन बनाकर टीम को खिताब जीता दिया।

इस तरह मुंबई बनी चैंपियन

बता दें कि नताली ने दो जल्दी विकेटों के बाद तीसरे विकेट के लिए कप्तान हरमनप्रीत कौर के साथ 74 गेंद पर 72 रन की साझेदारी की। हरमनप्रीत 39 गेंद पर 37 रन बनाकर आउट हुईं। नताली ने अमेलिया केर के साथ चौथे विकेट के लिए 20 गेंद पर नाबाद 39 रन की साझेदारी की। अमेलिया केर आठ गेंद पर 14 रन बनाकर नाबाद रहीं। दिल्ली के लिए राधा यादव और जेस जोनासेन ने एक-एक विकेट अपने नाम किया।

महिला प्रीमियर लीग : मुंबई ने उत्तर प्रदेश को हराया, फाइनल में दिल्ली से होगी खिताबी जंग
महिला प्रीमियर लीग में आज खेले गए एकलौते एलिमिनेटर मुकाबले में मुंबई इंडियंस ने बेहतरीन प्रदर्शन करते हुए यूपी वॉरियर्स को 72 रन से हराकर पहले महिला प्रीमियर लीग के फाइनल में जगह बना ली। अब 26 मार्च को खिताबी मुकाबले में मुंबई का सामना दिल्ली कैपिटल्स से होगा। ये मुकाबला मुंबई के ब्रेबोर्न स्टेडियम में खेले जायेगा। इस मैच में यूपी वॉरियर्स ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी का फैसला किया है जो उसके लिए कुछ हद तक सही भी रहता पर मुंबई की बल्लेबाजी ने इस फैसले को गलत साबित कर दिया। मुंबई ने 20 ओवर में चार विकेट पर 182 रन बनाए। यूपी की टीम जवाब में 17.4 ओवर में 110 रन पर सिमट गई। इस तरह मुंबई इंडियंस ने 72 रन से मुकाबले को अपने नाम कर फाइनल में जगह बना ली।

मुंबई के लिए नताली सीवर ब्रंट ने की शानदार बल्लेबाजी

मैच की बात करें तो टॉस हारकर पहले बल्लेबाजी करते हुए मुंबई इंडियंस ने 20 ओवर में चार विकेट पर 182 रन बनाए। उसके लिए नताली सीवर ब्रंट ने 38 गेंद में नाबाद 72 रन की  शानदार पारी खेली। वहीं अमेलिया केर ने 19 गेंद पर 29, हीली मैथ्यूज ने 26 गेंद पर 26 और यास्तिका भाटिया ने 18 गेंद पर 21 रन बनाए। यूपी वॉरियर्स के लिए सोफी एक्लेस्टोन ने सर्वाधिक दो विकेट जबकि अंजलि सरवानी और पार्श्वी चोपड़ा को एक-एक सफलता मिली।

महिला प्रीमियर लीग की पहली हैट्रिक

फाइनल में जगह बनाने के लिए एक बड़े लक्ष्य का पीछा करने उतरी यूपी की शुरुआत बहुत अच्छी नहीं रही और टीम ने 21 रन पर ही तीन विकेट खो दिए। इसके बाद इस्सी वोंग की हैट्रिक लगते हुए यूपी की कमर ही तोड़ दी। महिला प्रीमियर लीग में पहली हैट्रिक लेने वाली इस्सी वोंग ने चार ओवर में 15 रन देकर चार विकेट अपने नाम किए। उन्होंने किरण नवगिरे, सिमरन शेख और सोफी एक्लेस्टोन को आउट कर हैट्रिक पूरी की।

WWW - 𝐅𝐈𝐑𝐒𝐓 𝐄𝐕𝐄𝐑 𝐇𝐀𝐓-𝐓𝐑𝐈𝐂𝐊 IN THE #WPL! 🔥#OneFamily #MumbaiIndians #AaliRe #WPL2023 #MIvUPWpic.twitter.com/JxJ0kecQ6S

— Mumbai Indians (@mipaltan) March 24, 2023

वहीं उत्तर प्रदेश के लिए किरण नवगिरे की एकलौती युद्धा नजर आई। वह 27 गेंद पर 43 रन बनाकर आउट हुईं। उनके अलावा दीप्ति शर्मा 16, ग्रेस हैरिस 14 और एलिसा हीली 11 रन ही दहाई का आंकड़ा छू सकी। मुंबई के लिए इस्सी वोंग के अलावा सायका इशाक ने दो विकेट लिए। नताली सीवर, हीली मैथ्यूज और जे कलिता को एक-एक सफलता मिली।

महिला प्रीमियर लीग : आज गुजरात और मुंबई की हार के साथ ही साफ़ हुआ क्वालीफ़ायर का दृश्य, दिल्ली-मुंबई और उत्तर प्रदेश की कूच
महिला प्रीमियर लीग में आज दो मुकाबले खले गये। पहला मैच उत्तर प्रदेश और गुजरात के बीच खेला गया। महिला प्रीमियर लीग के 17वें मैच में यूपी वॉरियर्स ने गुजरात जाएंट्स को आसान मुकाबले में तीन विकेट से हरा दिया है। इस जीत के साथ ना सिर्फ यूपी की टीम ने प्लेऑफ में अपनी जगह पक्की कर ली है। वहीं, मुंबई के अलावा दिल्ली का रास्ता भी साफ़ हो गया और गुजरात जाएंट्स और रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर टूर्नामेंट से बाहर हो गई। वहीं शाम को हुए दुसरे मुकाबले में मुंबई को लगातार दूसरी हार का सामना करना पड़ा। इस मुकाबले में दिल्ली कैपिटल्स ने मुंबई इंडियंस को एकतरफा रूप से नौ विकेट से हरा दिया।

क्या रहा गुजरात-उत्तर प्रदेश के मैच का हाल

आपको बता दें कि आज के पहले मैच यानी उत्तर प्रदेश और गुजरात के मैच में गुजरात ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करते हुए 20 ओवर में छह विकेट गंवाकर 178 रन बनाए। गुजरात के लिए दयालन हेमलता ने 33 गेंदों में 57 रन और एश्ले गार्डनर ने 39 गेंदों में 60 रन की पारी खेली।  दयालन हेमलता और एश्ले गार्डनर ने 61 गेंदों में 93 रन की साझेदारी निभाई। उत्तर प्रदेश के लिए पार्श्वी और राजेश्वरी गायकवाड़ ने दो-दो विकेट जबकि अंजलि सरवानी और सोफी एक्लस्टोन ने एक-एक विकेट लिया। जवाब में यूपी ने एक गेंद शेष रहते सात विकेट गंवाकर लक्ष्य हासिल कर लिया। ताहिला मैक्ग्रा ने 38 गेंदों में 57 रन और ग्रेस हैरिस ने 41 गेंदों में 72 रन की पारी खेली। गुजरात के लिए किम गार्थ ने दो जबकि मोनिका-गार्डनर-तनूजा-स्नेह राणा ने एक-एक विकेट चटकाया।

दिल्ली ने एकतरफा मुकाबले में मुम्बई को दी मात

वहीं आज के दुसरे मुकाबले में दिल्ली शुरू से ही हावी रही और मुंबई को शुरुआती बड़े झटके देते हुए कम स्कोर पर ही रोक दिया। मुंबई की टीम 20 ओवर में आठ विकेट पर 109 रन ही बना सकी। मुंबई की बल्लेबाजी कैसी रही इसका प्रमाण ये है कि टीम के लिए पूजा वस्त्राकर ने सर्वाधिक 26 रन बनाए। उनके अलावा कप्तान हरमनप्रीत कौर 23, इस्सी वोंग 23 और अमनजोत कौर 19 रन बनाकर आउट हुईं। दिल्ली के लिए मरिजान कैप, शिखा पांडे और जेस जोनासेन ने दो-दो जबकि अरुंधति रेड्डी ने एक विकेट अपने नाम किया। वहीं इस आसान से लक्ष्य को नौ ओवर में ही बना लिया। दिल्ली के लिए एलिस कैप्सी ने सर्वाधिक नाबाद 38 रन, कप्तान मेग लैनिंग 22 गेंद पर 32 रन बनाकर नाबाद रहीं। शेफाली वर्मा ने 15 गेंद पर छह चौकों की मदद से 33 रन बनाए। मुंबई के लिए इकलौती सफलता हीली मैथ्यूज को मिली।

महिला प्रीमियर लीग : सोफी डिवाइन की तूफानी पारी से मिली आरसीबी को लगातार दूसरी जीत, गुजरात को आठ विकेट से हराया
महिला प्रीमियर लीग में आज अपने ‘करो या मरो’ वाले मुकाबले में आरसीबी ने गुजरात जायंट्स के खिलाफ 27 गेंद शेष रहते आठ विकेट से जीत दर्ज कर शानदार जीत दर्ज की। ये मुकाबला बंगलौर के लिए बहुत अहम था क्योंकि इस मैच की हार के साथ ही इस महिला प्रीमियर लीग में आरसीबी का सफ़र ख़त्म हो जाता। ऐसे में आरसीबी के लिए बल्लेबाजों ने, खासकर सोफी डिवाइन ने तूफानी पारी खेलते हुए न सिर्फ टीम को जीत दिला दी बल्कि रनरेट में भी काफी सुधार किया है।

आया सोफी डिवाइन का तुफान

मैच में पहले टॉस जीतकर गुजरात ने निर्धारित 20 ओवर में चार विकेट पर 188 रन बनाए। जवाब में आरसीबी ने लक्ष्य का पीछा करते हुए महज 15.3 ओवर में दो विकेट पर 189 रन बनाकर मैच अपने नाम कर लिया। आरसीबी के लिए सोफी डिवाइन ने मात्र 36 गेंदों पर 99 रन की शानदार पारी खेली। सोफी ने अपनी पारी में नौ चौके और आठ छक्के जड़े। वहीं 31 गेंदों पर 37 रन बनाने वाली कप्तान स्मृति मंधाना ने डिवाइन के साथ पहले विकेट के लिए 125 रन बनाए। इन दोनों के आउट होने के बाद हीथर नाइट ने 15 गेंद पर 22 और एलिस पैरी ने 12 गेंद पर 19 रन बनाकर मैच को समाप्त किया। सोफी डिवाइन मात्र एक रन से महिला प्रीमियर लीग के पहले शतक से चूक गईं। वह 99 रन पर किम गर्थ की गेंद पर अश्विनी कुमारी को कैच थमा बैठीं।

कुछ ऐसी रही गुजरात की पारी

वहीं पहले बल्लेबाजी करने उतरी गुजरात के लिए लौरा वोल्वार्ड्ट शीर्ष स्कोरर रही, जिन्होंने 42 गेंदों पर 68 रन बनाए, जिसमें नौ चौके और दो छक्के शामिल थे। एशले गार्डनर ने 26 गेंदों पर 41 रन बनाए और मेघना सबबिनेनी ने 32 गेंदों पर 31 रन बनाए। हालाँकि, आखिरी कुछ ओवरों में गुजरात की पारी बिखर गई, जिसमें हरलीन देओल और दयालन हेमलता ने नौ गेंदों पर 27 रनों की साझेदारी कर सँभालने की कोशिश की। हेमलता ने छह गेंदों में 16 रन बनाए और देओल ने पाँच गेंदों में 12 रन बनाए।

महिला प्रीमियर लीग : आखिरकार रुक ही गया मुंबई का विजय रथ, उत्तर प्रदेश ने पांच विकेट से जीता मैच
महिला प्रीमियर लीग में अबतक अपराजित रही मुंबई इंडियन की विजय यात्रा आज आखिरकार रुक ही गई. मुंबई को टूर्नामेंट की पहली हार उत्तर प्रदेश के सामने टूर्नामेंट के 15वें मुकाबले में मिली. बेहद रोमांचक मुकाबले में यूपी वॉरियर्स ने मुंबई को पांच विकेट से हरा दिया। हालांकि मुंबई इंडियंस पहले ही प्लेऑफ के लिए क्वालिफाई कर चुकी है क्योंकि मुंबई ने इस मैच के पहले खेले गये सभी पांच मैचों में जीत हासिल की है। वहीं यूपी छह मैचों में तीसरी जीत और छह अंकों के साथ टीम तीसरे स्थान पर आ गई है। इस जीत के साथ यूपी की टीम ने प्लेऑफ की दावेदारी बरकरार रखी है।

UP Warriorz - first team to beat Mumbai Indians in WPL. pic.twitter.com/r3vUIz6m2Q

— Johns. (@CricCrazyJohns) March 18, 2023

कैसी रही मुंबई की बल्लेबाजी

मैच की बात करें तो उत्तर प्रदेश ने टॉस जीतकर मुंबई को पहले बल्लेबाजी के लिए बुलाया. मुंबई ने 20 ओवर में 127 रन ही बना सकी और पहली बार उसके सभी विकेट आउट हुए थे। मुंबई के लिए हेली मैथ्यूज ने सबसे ज्यादा 35 रन और कप्तान हरमनप्रीत कौर 22 गेंदों में 25 रन बनाए। वहीं निचले क्रम में इस्सी वोंग ने 19 गेंदों में चार चौके और एक छक्के की मदद से 32 रन की तूफानी पारी खेलते हुए टीम को सम्मानजनक स्कोर तक पहुँचाया। वहीं, यूपी की ओर से सोफी एक्लस्टोन ने सबसे ज्यादा तीन विकेट झटके। इनके अलावा राजेश्वरी गायकवाड़ और दीप्ति शर्मा ने दो-दो विकेट और अंजलि सरवनी ने एक झटके। दीप्ति ने आखिरी ओवर में दो शानदार रनआउट किये.

उत्तर प्रदेश की खराब शुरुआत पर फिर मिली जीत

इसके जवाब में ख़राब शुरुआत से संभलते हुए यूपी ने 19.3 ओवर में पांच विकेट गंवाकर लक्ष्य हासिल कर लिया। उत्तर प्रदेश के शीर्ष बल्लेबाजों को कई जीवनदान मिले पर वो इसका फायदा नहीं उठा पाए और एक समय 71 रन पर चार विकेट गिर गये थे पर इसके बाद मैकग्राथ और हेरीस और फिर दीप्ति और सोफी एक्लस्टोन ने संभलकर बल्लेबाजी करते हुए टीम को जीत दिला दिया. इसके बाद आखिरी ओवर में यूपी को जीत के लिए पांच रन चाहिए थे। पहली दो गेंदों पर इस्सी वोंग ने कोई रन नहीं दिया। तीसरी गेंद पर सोफी एक्लस्टोन ने छक्का लगाया और यूपी की टीम को जीत दिलाई।

महिला प्रीमियर लीग : मरिजान कैप की घातक गेंदबाजी के बाद शैफाली के तूफ़ान में उड़ा गुजरात, 10 विकेट से मिली हार
महिला प्रीमियर लीग में आज गुजरात और दिल्ली की टीमें आमने सामने थी। मैच में टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी का फैसला करने के बाद गुजरात की टीम दिल्ली की गेंदबाजी खासकर मरिजान कैप की कातिलाना गेंदबाजी के सामने घुटने टेंक दिए। गुजरात ने पहले बल्लेबाजी करते हुए निर्धारित 20 ओवर में नौ विकेट पर 105 रन बनाए। इसके जवाब में दिल्ली ने 43 गेंदों में हीकिसी नुकसान के 107 रन बना लिए।

मैदान पर आया शेफाली का तूफान, 19 गेंदों में जड़ा अर्द्धशतक

एक आसान से लक्ष्य का पीछा करने उतरी दिल्ली के लिए शेफाली वर्मा ने तूफानी पारी खेलनी शुरू की और महज 28 गेंद पर 76 रन बनाकर गुजरात के लिए कोई भी उम्मीद नहीं छोड़ी। कप्तान मेग लैनिंग 15 गेंद पर 21 रन बनाकर नाबाद रहीं। शेफाली ने 19 गेंद पर ही अर्धशतक पूरा कर दिया। दिल्ली पारी इस तरह चली कि दिल्ली ने 106 रन के लक्ष्य का पीछा करते हुए पावरप्लेमें ही 87 रन बना लिए थे। दिल्ली द्वारा इस पॉवरप्ले में बनाए गया रन इस टूर्नामेंट में किसी भी टीम द्वारा बनाया गया सबसे ज्यादा रन है।

ऐसी रही गुजरात की पारी

मैच की पहली पारी की बात करें तो गुजरात के लिए ये किसी भी मायने में अच्छा दिन नहीं था। गुजरात के लिए किम गर्थ ने सर्वाधिक 32 रन, जॉर्जिया वेयरहम ने 22 और हरलीन देओल ने 20 रन बनाए।  दिल्ली के चार बल्लेबाजों के अलावा कोई भी दहाई का आंकड़ा नहीं छू सकीं। वहीं दिल्ली के लिए मरिजान कैप ने अपने चार ओवर में पांच विकेट लिए। वहीं शिखा पांडे को तीन सफलता मिली। राधा यादव को एक विकेट मिला।

महिला प्रीमियर लीग : आरसीबी को पहली जीत के लिए करना होगा और इंतजार, उत्तर प्रदेश के सामने दस विकेट की शर्मनाक हार
महिला प्रीमियर लीग में आज बंगलौर और उत्तर प्रदेश आमने सामने थे। इस मैच को जीतकर आरसीबी अपनी पहली जीत हासिल करना चाहती थी पर ऐसा हो नहीं पाया। बल्कि इस मैच में बंगलोर को दस विकेट की शर्मनाक हार का सामना करना पड़ा। टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी का फैसला करने के बाद बंगलौर की टीम साधारण से स्कोर पर सिमट गई। पूरी आरसीबी टीम 19.3 ओवर में मात्र 138 रन ही बना पाई। वहीं यूपी वॉरियर्स ने मात्र 13 ओवर में ही 139 रन के लक्ष्य को हासिल कर लिया।

एक बार फिर फेल रही आरसीबी की बल्लेबाजी

आपको बता दें कि अब तक टूर्नामेंट में अपने नाम के अनुरूप बल्लेबाजी न कर पाने वाले आरसीबी के बल्लेबाजों का खराब प्रदर्शन इस मैच में भी जारी रहा। टीम के लिए एलिस पैरी ने 39 गेंद पर 52 रन, सोफी डिवाइन ने 24 गेंद पर 36, श्रेयंका पाटिल ने 10 गेंद पर 15 और एरिन बर्न्स नौ गेंद पर 12 रन बनाकर आउट हुईं। कप्तान स्मृति मंधाना एक बार फिर सस्ते में ही लौट गई। वो चार रन ही बना सकीं। वहीं यूपी वॉरियर्स के लिए सोफी एक्लेस्टोन ने चार विकेट विकेट लिए। दीप्ति शर्मा को तीन सफलता मिली। राजेश्वरी गायकवाड़ ने एक विकेट अपने नाम किया।

कप्तान हीली की धमाकेदार बल्लेबाजी

वहीं उत्तर प्रदेश की बात करें तो यूपी के लिए नई ओपनिंग जोड़ी के साथ आई टीम ने शानदार खेल दिखाया। कप्तान एलिसा हीली ने आक्रामक रुख अपनाया।  हालांकि एलिसा हीली अपने शतक से चूक गईं पर टीम को जीत दिलाकर ही वापस आई। वह 47 गेंद पर 96 रन बनाकर नाबाद रहीं। उन्होंने अपनी पारी में 18 चौके और एक छक्का लगाया। देविका ने 31 गेंद पर पांच चौकों की मदद से नाबाद 36 रन बनाए। टूर्नामेंट में उत्तर प्रदेश की ये दुसरी जीत है। अब यूपी तीन मैचों में चार अंक के साथ तीसरे पायदान पर है। दिल्ली कैपिटल्स के भी तीन मैच में चार अंक हैं, लेकिन वह बेहतर नेट रनरेट से दूसरे पायदान पर है। मुंबई इंडियंस की टीम तीन मैच में तीन जीत के साथ शीर्ष पर है।

महिला प्रीमियर लीग : मुंबई ने लगाई जीत की हट्रिक, दिल्ली को आठ विकेट से रौंदा
महिला प्रीमियर लीग (WPL) में आज खेले गये सातवें मुकाबले में मुंबई इंडियंस ने दिल्ली कैपिटल्स को आठ विकेट से हराते हुए जीत की हट्रिक लगाई है। मुंबई के डीवाई पाटिल स्टेडियम में खेले गये इस मुकाबले में मुंबई ने एकतरफा जीत हासिल की। दूसरी ओर, दिल्ली कैपिटल्स को टूर्नामेंट में तीन मैचों में पहली हार का सामना करना पड़ा।

मुंबई के गेंदबाजों का कहर

मैच की बात करें तो अब तक टूर्नामेंट में अच्छे लय में दिख रही दिल्ली ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी का फैसला किया। दिल्ली का ये फैसला सही नहीं साबित हुआ और पूरी टीम 18 ओवर में मात्र 105 रन पर ऑलआउट हो गई। दिल्ली की बल्लेबाजी इस कदर लचर रही कि कप्तान मेग लैनिंग के सर्वाधिक 43 रन, जेमिमा रोड्रिग्ज के 25 और राधा यादव के 10 रनों के अलावा कोई भी बल्लेबाज दहाई का आंकड़ा नहीं छू सकी। वहीं मुंबई के लिए इस मैच में गेंदबाजों ने शानदार प्रदर्शन किया। सायका इशाक, इस्सी वोंग और हीली मैथ्यूज ने तीन-तीन विकेट लिए।

आसानी से मुंबई ने हासिल किया लक्ष्य

इसके बाद आसान से लक्ष्य का पीछा करने उतरी मुंबई ने 15 ओवर में मात्र दो विकेट पर 109 रन बनाकर मैच को अपने नाम कर लिया। मुंबई के लिए यास्तिका भाटिया ने सर्वाधिक 41 रन और हीली मैथ्यूज ने 32 रनों का योगदान दिया। नताली सीवर 23 और कप्तान हरमनप्रीत कौर 11 रन बनाकर नाबाद रहीं। इस मैच के साथ ही मुंबई की टीम तीन मैचों में तीन जीत के साथ अंक तालिका में छह अंकों के साथ शीर्ष पर है। वहीं तीन मैचों में दो जीत के साथ चार अंकों के साथ दिल्ली दूसरे स्थान पर है। आगे के मुकाबलों की बात करें तो कल उत्तर प्रदेश और बंगलोर आमने-सामने होंगे। वहीं 12 मार्च को मुंबई का अगला मुकाबला यूपी वॉरियर्स से होगा। वहीं, दिल्ली कैपिटल्स की टीम 11 मार्च को गुजरात जाएंट्स के खिलाफ उतरेगी।

महिला प्रीमियर लीग : रोमांचक मुकाबले में गुजरात को मिली अपनी पहली जीत, आरसीबी की हार की हैट्रिक
महिला प्रीमियर लीग के छठे मैच में रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर यानी आरसीबी और गुजरात जाएंट्स इस टूर्नामेंट में अपने-अपने पहली जीत के लिए खेलने उतरी। इससे पहले अपने-अपने दोनों मैच हार चुकी दोनों ही टीमों के लिए ये मुकाबला जीतना बहुत अहम था जिसमें सफलता हाथ लगी गुजरात की टीम को। मुंबई के ब्रेबोर्न स्टेडियम में खेले गये इस मैच में गुजरात ने आरसीबी को 11 रन से हारकर टूर्नामेंट में पहली जीत हासिल की। दूसरी ओर, आरसीबी की टीम लगातार तीसरे मैच में हारी।

क्या रहा मैच का हाल

मैच की बात करें तो मैच में टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करते हुए गुजरात ने 20 ओवर में सात विकेट पर 201 रन बनाए। जवाब में आरसीबी की टीम 20 ओवर में छह विकेट पर 190 रन ही बना सकी। आरसीबी को आखिरी ओवर में जीत के लिए 24 रन बनाने थे। हीथर नाइट ने प्रयास जरूर किए, लेकिन वह टीम को जीत नहीं दिला सकीं। गुजरात के लिए शुरुआती ओवरों में सोफिया डंकली ने वहीं अंतिम ओवर में हरलीन ने विस्फोटक बल्लेबाजी की। दोनों बल्लेबाजों ने अर्धशतक लगाया। सोफिया डंकली ने 28 गेंद पर 65 रन और हरलीन ने 45 गेंद पर 67 रन की पारी खेली। बंगलोर के लिए नाईट और श्रेयांका पाटिल ने दो-दो जबकि रेणुका और स्कोट ने एक-एक विकेट लिए।

आरसीबी की कोशिश अच्छी पर नहीं मिली जीत

टूर्नामेंट में अपनी पहली जीत के लिए इस विशाल लक्ष्य का पीछा करने उतरी बंगलौर की शुरुआत शानदार रही।टीम ने छह ओवर में एक विकेट पर 59 रन बनाए। इसके बाद सोफी डिवाइन ने अर्द्धशतक जड़कर टीम को लक्ष्य तक पहुँचाने का प्रयास किया। उनके अलावा पैरी और नाइट ने 30-30 रन की पारी खेली पर ये सब नाकाफी रहा और टीम ९ रन से मैच हारकर हर का हट्रिक लगा बैठी। गुजरात के लिये गार्डनर ने सबसे अधिक तीन जबकि सुथेरलैंड ने दो विकेट लिए।

महिला प्रीमियर लीग 2023: मुंबई की नौ विकेट की बेहद आसान जीत, आरसीबी को मिली लगातार दूसरी हार
महिला आईपीएल के तीसरे दिन मुंबई और बंगलौर आमने सामने आई। जहाँ मुंबई अपनी जीत के लय को बरकरार रखने के लिए मैदान पर उतरी वहीं बंगलौर अपनी पहली जीत के लिए! हालांकि मुंबई ने एकतरफा मुकाबले में आरसीबी को नौ विकेट से हराकर लगातार दूसरी जीत दज कर ली। इस मैच टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करने उतरी आरसीबी की पूरी टीम 155 रन पर सिमट गई। इसके बाद मुंबई ने इस लक्ष्य को मात्र एक विकेट के नुकसान पर हासिल कर लिया।

कुछ ऐसा रहा पहली पारी का हाल?

आपको बता दें कि पहले बल्लेबाजी करते हुए ऑरसीबी के लिए पहले विकेट के लिए सोफी डिवाइन और कप्तान स्मृति मंधाना ने 39 रन जोड़े। इसके बाद टीम की स्थिति बिगड़ी और टीम ने चार रन बनाने में चार विकेट गंवाकर बैकफुट में आ गई। इसके बाद ऋचा घोष 26 गेंद में 28, कनिका अहूजा 13 गेंद में 22, श्रेयांका पाटिल 15 गेंद में 23 रन बनाकर टीम को सम्मानजनक स्कोर तक पहुँचाने में सफलता हासिल की। मुंबई के लिए सबसे ज्यादा तीन विकेट हीली मैथ्यूज ने लिए। वहीं, साइका इशाक और अमेलिया केर को दो-दो विकेट मिले। नेट शिवर और पूजा वस्त्राकर ने एक-एक विकेट झटके।

बड़ी आसानी से मुंबई ने जीता मैच

इस लक्ष्य का पीछा करने उतरी मुंबई ने एकतरफा तरीके से मैच को अपने पक्ष में कर लिया। मुंबई के लिए हीली मैथ्यूज और नेट शिवर ब्रंट के बीच नाबाद शतकीय साझेदारी ने बंगलोर को मैच से बहुत पहले बाहर कर दिया। मुंबई ने 34 गेंद शेष रहते ही मुकाबला जीत लिया। मुंबई का एकमात्र विकेट यस्तिका भाटिया के रूप में गिरा जो 23 रन बनाकर प्रीती का शिकार बनी। वहीं हीली मैथ्यूज ने 38 गेंदों में 77 और नेट शिवर ब्रंट ने 29 गेंदों में 55 रन की पारी खेली।

महिला प्रीमियर लीग 2023 : बेहद रोमांचक मुकाबले में उत्तर प्रदेश ने गुजरात को 3 विकेट से हराया,आखरी तीन ओवर में बनाए 53 रन
महिला आईपीएल या महिला प्रीमियर लीग के पहले मैच में 143 रनों की करारी हार झेलने के बाद अपनी पहली जीत के लिए एक बाद बार फिर गुजरात की टीम मैदान पर उतरी। टूर्नामेंट के तीसरे मुकाबले में गुजरात जायंट्स और यूपी वॉरियर्स आमने सामने थे जिसमें एक बेहद रोमांचक स्थिति में आने के बाद उत्तर प्रदेश ने गुजरात को तीन विकेट से हरा दिया। इस मैच के परिणाम के साथ यूपी को अपनी पहली जीत मिली वहीं गुजरात को लगातार दो दिन में हुए दोनों मैचों में हार का सामना करना पड़ा। मैच की स्थिति ऐसी रही कि उत्तर प्रदेश को आखरी चार ओवर में 63 रन चाहिए थे और टीम ने सात विकेट खो दिए थे पर इसके बाद ग्रेस हैरिस और सोफी एक्लेसटोन ने नाबाद पारी खेलते हुए टीम को एक गेंद रहते ही जीत दिला दी।

ऐसी रही गुजरात की पारी

मैच की बात करें तो मुंबई के डीवाई पाटिल स्टेडियम में खेले गये इस मुकाबले में टॉस जीतकर गुजरात ने पहले बल्लेबाजी करते हुए यूपी के सामने 170 रन का लक्ष्य रखा था। गुजरात अपने रेगुलर कप्तान के बिना ही उतरी । पिछले मैच में मूडी के घायल होने के कारण इस मैच में स्नेह राणा ने गुजरात की कप्तानी की। गुजरात की शुरुआत अच्छी रही। टीम के लिए इस मैच में हरलीन देओल ने 46 रन की शानदार पारी खेली। उनके अलावा गार्डनर ने 25, मेघना ने 24 और हेमलता ने 21 रन बनाये। वहीं, यूपी के लिए दीप्ति और सोफी ने दो-दो विकेट और मैकग्राथ-अंजलि ने एक-एक विकेट लिए।

इस तरह उत्तर प्रदेश ने जीता मैच

इस लक्ष्य का पीछा करने उतरी यूपी की शुरुआत बहुत ख़राब रही । यूपी ने बस  20 रन पर तीन विकेट गंवा दिए। इसके बाद किरण नवगिरे ने दीप्ति शर्मा ने साथ अर्धशतकीय साझेदारी कर पारी को संभाला। किरण नवगिरे 43 गेंद में 53 रन बनाकर आउट हुई इस बीच कीम गर्थ ने एक के बाद एक पांच विकेट लेकर गुजरात को जीत की दहलीज पर पहुंचा दिया। उत्तर प्रदेश के लिए मुश्किल हालत में ग्रेस हैरिस ने तूफानी अर्धशतक लगाकर अपनी टीम को जीत दिला दी।

महिला प्रीमियर लीग 2023 : दिल्ली ने बंगलौर को 60 रनों से हराया, लगातार दूसरे मैच में बने दो सौ से अधिक स्कोर
महिला प्रीमियर लीग यानी डब्ल्यूपीएल का दूसरा मुकाबला रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर (आरसीबी) और दिल्ली कैपिटल्स के बीच मुंबई के ब्रेबोर्न स्टेडियम में खेला गया। इस मैच में दिल्ली कैपिटल्स ने शानदार प्रदर्शन करते हुए इस मैच को 60 रन से जीत कर अपना आगाज किया। दिल्ली कैपिटल्स ने 20 ओवर में दो विकेट पर 223 रन बनाए हैं। जवाब में आरसीबी की टीम 20 ओवर में आठ विकेट पर 163 रन ही बना सकी।

शेफाली वर्मा और मेग लैनिंग की धमाकेदार पारी

मैच की बात करें तो आरसीबी की कप्तानी स्मृति मंधाना ने टॉस जीतकर दिल्ली को पहले बल्लेबाजी के लिए आमंत्रित किया।दिल्ली कैपिटल्स के लिए उनके दोनों ओपनर शेफाली वर्मा और मेग लैनिंग ने शानदार बल्लेबाजी करते हुए मजबूत शुरुआत दी. दोनों ने पहले विकेट के लिए 91 गेंद पर 162 रन की साझेदारी की। शेफाली वर्मा 45 गेंद पर 10 चौके और चार छक्के लगाते हुए 84 रन बनाकर आउट हुईं। वहीं टीम की कप्तान मेग लैनिंग ने 43 गेंद पर 14 चौके लगाते हुए 72 रनों की पारी खेली। फिर मारिजान कैप और जेमिमा रोड्रिग्ज ने पारी को आगे बढ़ाते हुए टीम को मजबूत स्थिति में पंहुचाया. दोनों ने तीसरे विकेट के लिए 31 गेंद पर नाबाद 60 रन की साझेदारी की। मारिजान कैप 17 गेंद पर 39 और जेमिमा रोड्रिग्ज 15 गेंद पर 22 रन बनाकर नाबाद रहीं। दिल्ली ने  20 ओवर में दो विकेट पर 223 रन बनाए। वहीं आरसीबी के लिए हीथर नाइट ने दोनों विकेट लिए।

अच्छी शुरुआत के बाद लड़खड़ाई आरसीबी

इसके बाद एक विशाल स्कोर का पीछा करने उतरी आरसीबी की शुरुआत तो अच्छी रही पर फिर जैसे ही मंदाना और हीथर नाइट आउट हुई टीम की स्थिति बिगड़ गई. टीम के लिए स्मृति मंधाना ने सर्वाधिक 35 रन , हीथर नाइट ने 34 रन बनाये. एलिस पैरी (31) और मेगन शुट (नाबाद 30) ने नीचे कुछ अच्छे शॉट खेले पर तब तक स्थिति हाथ से निकल चुकी थी। दिल्ली कैपिटल्स के लिए अमेरिका की तारा नौरिस ने सर्वाधिक पांच विकेट लिए। एलिस कैप्सी ने दो विकेट झटके। शिखा पांडे को एक सफलता मिली।