Smriti Irani - Loktej

‘क्योंकि सास भी कभी बहू थी’ की नई शुरुआत
मुंबई, 28 जुलाई (वेब वार्ता)। स्मृति ईरानी और एकता कपूर शो क्योंकि सास भी कभी बहू थी’ के नए सीजन से पहले नाथद्वारा मंदिर में आशीर्वाद लेने पहुंची।

'क्योंकि सास भी कभी बहू थी' के नए सीज़न की लॉन्च से पहले स्मृति ईरानी और प्रोड्यूसर एकता कपूर ने राजस्थान के उदयपुर के पास स्थित प्रसिद्ध नाथद्वारा मंदिर में दर्शन किए।

धार्मिक और सांस्कृतिक दृष्टि से बेहद महत्वपूर्ण इस मंदिर में उनकी यह यात्रा एक शुभ शुरुआत और आभार के प्रतीक के रूप में देखी जा रही है। यह शो 29 जुलाई रात 10:30 बजे स्टार प्लस पर होने वाले भव्य प्रीमियर के लिए पूरी तरह तैयार है।

जब मेकर्स एक बार फिर से इंडियन टेलीविज़न के सबसे आइकोनिक शोज़ में से एक को लेकर आ रहे हैं, तो एकता कपूर और स्मृति ईरानी का नाथद्वारा मंदिर जाकर आशीर्वाद लेना इस शो से उनके गहरे भावनात्मक और आध्यात्मिक जुड़ाव को दिखाता है। भगवान कृष्ण से जुड़ा यह मंदिर नई शुरुआत से पहले हिम्मत और साफ सोच के लिए लोग ज़रूर जाते हैं।

एकता कपूर और स्मृति ईरानी के लिए यह सिर्फ प्रमोशन का हिस्सा नहीं, बल्कि एक ऐसा पल है जहाँ वो अपने करियर को बनाने वाले इस शो के लिए शुक्रिया अदा कर रही हैं। उनका यह दौरा हमें यह याद दिलाता है कि हर बड़ी कहानी के पीछे विश्वास, सच्ची भावना और गहरी जुड़ाव की ताकत होती है।

इस बार 'क्योंकि सास भी कभी बहू थी' सिर्फ एक कहानी को आगे बढ़ाने की बात नहीं है, बल्कि उन भावनाओं, संस्कारों और किस्सों को दोबारा महसूस करने का मौका है, जो इस शो को एक सांस्कृतिक पहचान बना चुके हैं।

जैसे-जैसे दर्शक नए सीज़न का इंतज़ार कर रहे हैं, मंदिर दर्शन इस सफर को और भी भावनात्मक बना देते हैं, यह याद दिलाते हुए कि कुछ कहानियां टीवी से आगे निकल जाती हैं और हमारे दिलों की याद बन जाती हैं।

‘क्योंकि सास भी कभी बहू थी’ का नया प्रोमो रिलीज
मुंबई, 19 जुलाई (वेब वार्ता)। सुपरहिट सीरियल ‘क्योंकि सास भी कभी बहू थी’ के नये सीजन का नया प्रोमो रिलीज हो गया है।

शो ‘क्योंकि सास भी कभी बहू थी’ के नए सीजन की घोषणा ने सोशल मीडिया पर पहले ही हलचल मचा दी थी, और जैसे ही पहला प्रोमो रिलीज हुआ, दर्शकों का उत्साह और भी बढ़ गया।

प्रोमो ने सिर्फ नए सीजन की झलक ही नहीं दी, बल्कि तुलसी का लुक भी सामने आया जिसमें वही गरिमा और मजबूती झलक रही थी, जिसकी वजह से वो हमेशा फैंस की पसंदीदा रही हैं।

अब जब नया प्रोमो रिलीज हो चुका है, मेकर्स ने इसे शेयर करते हुए लिखा है, बदलते वक्त के साथ एक नए नजरिए के साथ लौट रही है तुलसी! क्या आप तैयार हैं उसके इस नए सफर में उसके साथ जुड़ने के लिए? देखिए क्योंकि सास भी कभी बहू थी, 29 जुलाई से, रात 10:30 बजे, सिर्फ स्टार प्लस पर और कभी-कभी जियोहॉटस्टार पर!

नई दिल्ली : अनुच्छेद 370 पर भाजपा का कांग्रेस-नेकां पर निशाना, कहा आरक्षण विरोधी है ‘इंडी अलायंस’
नई दिल्ली, 7 नवंबर (हि.स.)। भारतीय जनता पार्टी ने जम्मू-कश्मीर विधानसभा में निरस्त किए जा चुके अनुच्छेद 370 पर मचे घमासान पर आज विपक्षी गठबंधन का नेतृत्व कर रही कांग्रेस पार्टी और राज्य में सरकार की अगुवाई कर रही नेशनल कांफ्रेस पर निशाना साधा है। पार्टी ने एक ओर कांग्रेस पर दलित, पिछड़ों और महिला विरोधी होने का आरोप लगाया है और दूसरी ओर कहा है कि अनुच्‍छेद 370 की वापसी असंभव है।

भाजपा नेत्री स्मृति ईरानी ने गुरुवार को पार्टी मुख्यालय में पत्रकार वार्ता कर कहा कि कल राज्य विधानसभा में प्रस्ताव को ‘इंडी’ अलायंस (विपक्षी पार्टियों का गठबंधन) ने पारित किया है। प्रस्ताव में वे जम्मू-कश्मीर में भारत के संविधान के खिलाफ एक नई जंग लड़ते हुए दिखाई देते हैं। स्मृति ईरानी ने इंडी अलायंस के नेताओं से सवालिया लहजे में कहा कि भारत की संसद और सुप्रीम कोर्ट के सर्वमान्य निर्णय का अपमान और अवहेलना करने का अधिकार कांग्रेस और नेशनल कॉन्फ्रेंस को किसने दिया है?

उन्होंने कहा कि भारत के संविधान की कसमें खाते हुए कल भारतीय संविधान का गला घोंटने का दुस्साहस ‘इंडी’ अलायंस ने जम्मू-कश्मीर में किया है। जम्मू-कश्मीर विधानसभा में भारत के संविधान की धज्जियां उड़ाते हुए आदिवासी, दलितों और महिलाओं के अधिकारों का हनन करने का दुस्साहस कांग्रेस के नेतृत्व वाले ‘इंडी’ अलायंस ने किया है। जागृत भारत उस दुस्साहस को बर्दाश्त नहीं करेगा।

भाजपा नेत्री ने पूछा कि इंडी अलायंस के नेता बताएं कि अनुच्छेद 370 हटने के बाद आदिवासी समाज, दलित और पिछड़े समाज को राज्य में भारत के संविधान के पूरी तरह लागू होने के बाद मिले अधिकार क्या कांग्रेस और इंडी अलायंस के खिलाफ हैं?

माइक्रोसॉफ्ट के संस्थापक बिल गेट्स को खिचड़ी में तड़का लगाना सिखा रही हैं केन्द्रीय मत्री स्मृति ईरानी, वीडियो वायरल
माइक्रोसॉफ्ट के संस्थापक बिल गेट्स इस दिनों भारत में है और इस दौरान उन्हें एक विशेष प्रकार की ट्रेनिंग दी गई। इस ट्रेनिंग को देने का काम देश की केंद्रीय मंत्री और पूर्व एक्ट्रेस स्मृति ईरानी ने किया। दरअसल, स्मृति ईरानी ने अपने ट्विटर हैंडल पर एक वीडियो साझा किया है, जिसमें वह बिल गेट्स को तड़का लगाना सिखा रही हैं। बिल गेट्स भारत में चल रही जी 20 बैठक में बैठक के संबंध में भारत आए हैं।

स्मृति ईरानी ने ट्विटर पर साझा किया बिल गेट्स का वीडियो

आपको बता दें कि केंद्रीय मंत्री स्मृति ईरानी ने ट्वीट कर माइक्रोसॉफ्ट के संस्थापक बिल गेट्स के साथ एक वीडियो साझा किया है, जिसमें बिल गेट्स को खिचड़ी में तड़का लगाना सिखा रही हैं। वह उस तड़के को खिचड़ी में मिलाती हैं और उसके बाद बिल गेट्स उसे कटोरे में मिलाने के बाद परोसते हैं। खिचड़ी परोसने के बाद वह उसे टेस्ट करते हुए नजर आ रहे हैं। स्मृति ने इस वीडियो को साझा करते हुए कैप्शन में लिखा है-भारत के सुपर फूड और इसके पोशन तत्व को पहचाना, जब बिल गेट्स ने श्री एन खिचड़ी को तड़का लगाया।

गैर लाभकारी संगठन के ट्रस्टी हैं बिल गेट्स

जानकारी के लिए बता दें कि बिल गेट्स एक प्रसिद्ध गैर लाभकारी संगठन के सह अध्यक्ष और ट्रस्टी हैं। अपनी भारत यात्रा के दौरान उन्होंने पोषण अभियान के जरिए से सशक्तिकरण में भाग लिया था। इस अभियान की अगुवाई करने के लिए केंद्रीय मंत्री स्मृति ईरानी पहुंची थीं, जिनका मुख्य उद्देश्य गर्भवती महिलाओं और बच्चों के लिए पोषण को बढ़ावा देना है। इस वीडियो के अलावा स्मृति ईरानी ने एक और तस्वीर साझा की है,जिसमें उन्होंने कैप्शन में लिखा है बिल गेट्स के साथ नए भारत में महिलाओं की क्षमता का जश्न मनाया है।माइक्रोसॉफ्ट के संस्थापक बिल गेट्स ने महिला एवं बाल विकास मंत्रालय द्वारा आयोजित ‘पोषण के माध्यम से सशक्तिकरण: नए भारत की महिलाओं का जश्न’ कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के तौर पर भाग लिया।

Recognising the Super Food of India and its POSHAN component..

When @BillGates gave tadka to Shree Ann Khichdi! pic.twitter.com/CYibFi01mi

— Smriti Z Irani (@smritiirani) March 2, 2023

पोषण 2.0 योजना के तहत काम करने वाले लोगों की प्रशंसा की

इस अवसर पर, उन्होंने पोषण 2.0 योजना के तहत काम करने वाले प्रशासकों से भी मुलाकात की, जो देश में महिलाओं और बच्चों के स्वास्थ्य में सुधार के लिए काम कर रही है। इस संबंध में, बिल गेट्स ने ट्वीट किया कि भारत डेटा और निगरानी पर ध्यान केंद्रित करके पोषण 2.0 के माध्यम से महिलाओं और बच्चों के लिए एक स्वस्थ भविष्य की दिशा में मजबूत प्रगति कर रहा है। उन्होंने कहा कि वह इस कार्यक्रम में दो अद्भुत प्रशासकों, एमी जोसेफ और लक्ष्मी प्रिया से भी मिले, जो पोषण परिणामों को बेहतर बनाने में मदद कर रहे हैं।