Veer Narmad South Gujarat University (VNSGU) - Loktej

सूरत : कपड़ा व्यापारियों के लिए वीएनएसजीयू शुरू करेगा एक्सपोर्ट गाइडेंस कोर्स
सूरत। सूरत का कपड़ा उद्योग इन दिनों कई चुनौतियों का सामना कर रहा है। ऐसे समय में व्यापार को नई दिशा देने और अंतरराष्ट्रीय बाजार में अवसर तलाशने के उद्देश्य से वीर नर्मद दक्षिण गुजरात यूनिवर्सिटी (वीएनएसजीयू) ने व्यापारियों के लिए विशेष “एक्सपोर्ट गाइडेंस कोर्स” शुरू करने की घोषणा की है।

यह 80 घंटे का विशेष कोर्स सूरत के व्यापारियों और उद्यमियों को एक्सपोर्ट से जुड़ी संपूर्ण जानकारी उपलब्ध कराने के उद्देश्य से तैयार किया गया है। कोर्स का पहला सेशन 18 मई से शुरू होगा।

फेडरेशन ऑफ सूरत ट्रेड एन्ड टेक्सटाईल एसोसिएशन  (फोस्टा) के अध्यक्ष कैलाश हाकिम ने कहा कि सूरत के पास बेहतर गुणवत्ता, आकर्षक डिज़ाइन, प्रतिस्पर्धी कीमत और बड़े स्तर पर सप्लाई करने की मजबूत क्षमता है। इसके बावजूद कई व्यापारी सही मार्गदर्शन और जानकारी के अभाव में एक्सपोर्ट बिजनेस शुरू करने से पीछे हट जाते हैं।

उन्होंने कहा कि आने वाला समय एक्सपोर्ट आधारित व्यापार का है और यदि सूरत के व्यापारी सही दिशा और जानकारी के साथ आगे बढ़ते हैं, तो शहर का टेक्सटाइल उद्योग अंतरराष्ट्रीय बाजार में नई पहचान बना सकता है।

इस कोर्स के माध्यम से प्रतिभागियों को एक्सपोर्ट प्रक्रिया, सरकारी योजनाएं, डॉक्यूमेंटेशन, इंटरनेशनल मार्केट, पेमेंट सिक्योरिटी, सब्सिडी और अन्य महत्वपूर्ण विषयों की विस्तृत जानकारी दी जाएगी।

कोर्स में व्यापारियों को वैश्विक बाजार में व्यापार बढ़ाने के व्यावहारिक पहलुओं से भी अवगत कराया जाएगा, ताकि वे अपने उत्पादों को अंतरराष्ट्रीय स्तर तक पहुंचा सकें।

कैलाश हाकिम ने व्यापारियों से इस अवसर का लाभ उठाने की अपील करते हुए कहा कि नाममात्र शुल्क में उपलब्ध यह कोर्स व्यापार के नए रास्ते खोल सकता है और देश के लिए विदेशी मुद्रा अर्जित करने में भी महत्वपूर्ण भूमिका निभा सकता है।

सूरत : GCAS पोर्टल की गड़बड़ियों पर वीएनएसजीयू में छात्रों का प्रदर्शन
सूरत। वीर नर्मद साउथ गुजरात यूनिवर्सिटी  (वीएनएसजीयू) में GCAS पोर्टल में आ रही तकनीकी समस्याओं को लेकर छात्रों का आक्रोश सामने आया है।

अखिल भारतीय विधार्थि परिषद (एबीवीपी) के नेतृत्व में बड़ी संख्या में छात्र यूनिवर्सिटी के मुख्य द्वार पर एकत्र हुए और प्रशासन के खिलाफ नारेबाजी करते हुए विरोध प्रदर्शन किया।

प्रदर्शन कर रहे छात्रों का आरोप है कि GCAS पोर्टल में लगातार तकनीकी गड़बड़ियां आ रही हैं, जिससे एडमिशन प्रक्रिया प्रभावित हो रही है। छात्रों के अनुसार, ऑनलाइन फॉर्म भरने, डेटा अपलोड करने और वेरिफिकेशन जैसी प्रक्रियाओं में बाधाएं आ रही हैं, जिसके कारण कई विद्यार्थी समय पर आवेदन जमा नहीं कर पा रहे हैं। इससे एडमिशन में देरी हो रही है और छात्रों में असंतोष बढ़ता जा रहा है।

एबीवीपी कार्यकर्ताओं ने बताया कि इस समस्या को लेकर कई बार विश्वविद्यालय प्रशासन को अवगत कराया गया, लेकिन अब तक कोई ठोस समाधान नहीं निकला। इसके विरोध में छात्रों ने GCAS पोर्टल का प्रतीकात्मक पुतला दहन किया और मटके फोड़कर अपनी नाराजगी जताई।

छात्रों ने मांग की कि GCAS पोर्टल को तत्काल प्रभाव से सुधार किया जाए या वैकल्पिक व्यवस्था लागू की जाए, ताकि एडमिशन प्रक्रिया सुचारू रूप से चल सके। एबीवीपी नेताओं ने चेतावनी दी कि यदि जल्द समाधान नहीं किया गया, तो आंदोलन को और उग्र रूप दिया जाएगा।

प्रदर्शन के बाद छात्र वापस लौट गए, लेकिन पोर्टल की समस्याओं को लेकर उनका असंतोष अभी भी बरकरार है।

सूरत : वीएनएसजीयू का 58वां दीक्षांत समारोह, शंखनाद और वैदिक मंत्रोच्चार के बीच 8,725 विद्यार्थियों को मिलीं डिग्रियां
सूरत। राज्यसभा सांसद गोविंदभाई ढोलकिया की उपस्थिति में वीर नर्मद साउथ गुजरात यूनिवर्सिटी (वीएनएसजीयू) का 58वां दीक्षांत समारोह गरिमामय वातावरण में आयोजित हुआ। समारोह में 12 विषयों के 99 कोर्स के कुल 8,725 विद्यार्थियों को डिग्रियां प्रदान की गईं।

इसके अतिरिक्त 149 विद्यार्थियों को Ph.D. तथा 1 विद्यार्थी को M.Phil. की उपाधि दी गई। सभी 8,725 डिग्रियां विद्यार्थियों के डिजिलॉकर में डिजिटल रूप से उपलब्ध कराई जाएंगी और उन्हें नेशनल एकेडमिक डिपॉजिटरी में भी जमा किया गया।

समारोह की शुरुआत संस्कृत पाठशाला के ऋषियों द्वारा शंखनाद और वैदिक मंत्रोच्चार के साथ हुई, जिससे भारतीय संस्कृति की प्राचीन गुरुकुल परंपरा की झलक देखने को मिली।

कॉन्वोकेशन स्पीच में गोविंदभाई ढोलकिया ने डिग्री प्राप्त करने वाले विद्यार्थियों को बधाई देते हुए कहा कि यह सफलता जीवन के मुख्य लक्ष्य की ओर पहला कदम है। उन्होंने युवाओं से आह्वान किया कि वे जीवन की हर चुनौती को अवसर में बदलें और सच्चाई, ईमानदारी व कड़ी मेहनत के बल पर अपनी पहचान बनाएं।

उन्होंने अपने अनुभव साझा करते हुए युवाओं को पेशेवर जीवन में अनुशासन, नियमित मेहनत और सामाजिक जिम्मेदारी निभाने की प्रेरणा दी। साथ ही, सीखे हुए ज्ञान का उपयोग समाज और राष्ट्र के हित में करने का संदेश दिया।

उद्घाटन भाषण में कुलपति डॉ. के.एन. चावड़ा ने कहा कि नर्मद यूनिवर्सिटी ने शिक्षा और पारदर्शी प्रशासन से विशेष पहचान बनाई है। उन्होंने बताया कि एकेडमिक बैंक ऑफ क्रेडिट (ABC ID) निर्माण और सर्वाधिक क्रेडिट अर्जन में विश्वविद्यालय ने देश में प्रथम स्थान प्राप्त किया है।

PM उषा योजना के तहत विश्वविद्यालय को विकास कार्यों के लिए 100 करोड़ रुपये की ग्रांट मिली है, जिसमें से 60 करोड़ रुपये से विभिन्न शैक्षणिक विकास परियोजनाएं प्रगति पर हैं।

इस अवसर पर रजिस्ट्रार आर.सी. गढ़वी, परीक्षा निदेशक ए.वी. धडुक, विभागाध्यक्ष, विश्वविद्यालय पदाधिकारी, कॉलेज प्रिंसिपल और बड़ी संख्या में डिग्रीधारक विद्यार्थी उपस्थित रहे।

सूरत: वीएनएसजीयू बनाएगा 400 करोड़ का हाई-टेक स्पोर्ट्स कॉम्प्लेक्स, ओलंपिक 2036 के लिए तैयार होंगे खिलाड़ी
सूरत। वीर नर्मद साउथ गुजरात यूनिवर्सिटी (वीएनएसजीयू) ने अपने डायमंड जुबली वर्ष की पूर्व संध्या पर दक्षिण गुजरात के खेल जगत के लिए ऐतिहासिक निर्णय लिया है।

यूनिवर्सिटी के बोर्ड ऑफ मैनेजमेंट की बैठक में कैंपस में लगभग  400 करोड़ की लागत से अत्याधुनिक स्पोर्ट्स कॉम्प्लेक्स बनाने को मंजूरी प्रदान की गई। यह परियोजना न केवल विश्वविद्यालय के 2 लाख से अधिक छात्रों के लिए, बल्कि दक्षिण गुजरात के 1.5 करोड़ लोगों के लिए भी एक बड़ा खेल केंद्र साबित होगी।

भारत द्वारा 2036 ओलंपिक की मेजबानी के लिए बोली और 2030 कॉमनवेल्थ गेम्स की तैयारियों को ध्यान में रखते हुए यह निर्णय लिया गया है। विश्वविद्यालय का उद्देश्य स्थानीय खिलाड़ियों को अंतरराष्ट्रीय स्तर की सुविधाएं उपलब्ध कराकर उन्हें वैश्विक प्रतियोगिताओं के लिए तैयार करना है।

परियोजना के तहत मौजूदा क्रिकेट ग्राउंड को लगभग 14,000 दर्शकों की क्षमता वाले डे-नाइट स्टेडियम में विकसित किया जाएगा। इसमें फ्लडलाइट्स और अंतरराष्ट्रीय मानकों की पिच तैयार की जाएगी, जिससे भविष्य में बड़े टूर्नामेंट आयोजित किए जा सकेंगे। साथ ही बॉक्स क्रिकेट जैसी सुविधाएं भी विकसित की जाएंगी।

कॉम्प्लेक्स में एक नया ओलंपिक साइज़ स्विमिंग पूल बनाया जाएगा, जिसमें 300 से अधिक दर्शकों के बैठने की गैलरी होगी। हॉकी ग्राउंड और एथलेटिक ट्रैक को भी आधुनिक मानकों के अनुसार अपग्रेड किया जाएगा, ताकि खिलाड़ियों को अंतरराष्ट्रीय स्तर का अभ्यास वातावरण मिल सके।

इनडोर खेलों के लिए पांच मंजिला अत्याधुनिक हाई-परफॉर्मेंस सेंटर बनाया जाएगा। इसमें बैडमिंटन, टेबल टेनिस, शूटिंग रेंज, खो-खो, वॉलीबॉल और पिकलबॉल जैसी खेल सुविधाएं उपलब्ध होंगी। यह केंद्र वैज्ञानिक प्रशिक्षण, तकनीकी कोचिंग और स्किल डेवलपमेंट पर विशेष ध्यान देगा।

खिलाड़ियों के समग्र विकास के लिए मॉडर्न जिम, फिजियोथेरेपी सेंटर और प्राथमिक स्वास्थ्य सुविधाएं भी विकसित की जाएंगी। बाहर से आने वाले खिलाड़ियों और टीम प्रबंधकों के लिए रेस्ट हाउस की व्यवस्था भी की जाएगी।

परियोजना के लिए राज्य और केंद्र सरकार से वित्तीय सहयोग प्राप्त करने के साथ-साथ सीएसआर फंड और औद्योगिक घरानों से भी सहायता ली जाएगी। सभी सुविधाओं को अगले तीन वर्षों में पूर्ण करने का लक्ष्य रखा गया है।

विश्वविद्यालय के चांसलर किशोर सिंह चावड़ा ने कहा कि अपने 61वें वर्ष में प्रवेश कर रही यूनिवर्सिटी दक्षिण गुजरात के युवाओं को विश्वस्तरीय खेल सुविधाएं देने के लिए प्रतिबद्ध है।

उन्होंने विश्वास जताया कि भविष्य में जब अंतरराष्ट्रीय मंचों पर भारत का तिरंगा लहराएगा, तब वीएनएसजीयू में प्रशिक्षण लेने वाले खिलाड़ी भी उसमें महत्वपूर्ण भूमिका निभाएंगे।

सूरत : गुरु के बिना कल्याण नहीं - भरत ठाकोर
सूरत। वीर नर्मद दक्षिण गुजरात विश्वविद्यालय (वीएनएसजीयू) के पत्रकारिता एवं जन संचार विभाग में गुरुवार को गुरु पूर्णिमा और व्यास जयंती का उत्सव मनाया गया। इस अवसर पर विद्यार्थियों ने अपने शिक्षकों का पुष्प देकर सम्मान किया। आयोजन में शामिल हुए अतिथि पत्रकारों का भी सम्मान किया गया।

आयोजन में विभाग के अध्यक्ष डॉ भरत ठाकोर ने कहा कि गुरु पूर्णिमा का उत्सव आषाढ़ महीने में मनाया जाता है, जब बारिश का मौसम रहता है। आकाश में बादलों का डेरा रहता है जिससे पूर्ण चंद्र का दर्शन नहीं हो पाता है। इस वक्त जब चंद्रमा बादलों को चीरता हुआ बाहर आता है तो हमें प्रकाश से पूर्ण दिव्य चंद्र का दर्शन होता है।

ठीक इसी तरह गुरु भी हमारे जीवन से अंधकार को हटाकर  प्रकाशमय करता है। इस वजह से गुरु के बिना हमारा कल्याण संभव नहीं है। इस दिन को व्यास जयंती के रूप में भी मनाने का उल्लेख कर उन्होंने कहा कि महर्षि वेद व्यास ने महाभारत की व्याख्या सरल और विस्तृत ग्रंथ के रूप में की थी। यह ग्रंथ भारतीय ज्ञान परंपरा का अलौकिक और अद्भुत ग्रंथ माना जाता है।

डॉ ठाकोर ने कहा कि इस दिन को हम माता-पिता और गुरु के प्रति कृतज्ञता का भाव प्रकट कर मनाते हैं जो हमें सदैव अच्छे कर्म के लिए प्रेरित करते रहते हैं। उन्होंने गुरु दक्षिणा, भारतीय ज्ञान दर्शन समेत अन्य विषयों पर चर्चा की।

उन्होंने विद्यार्थियों से विशेष तौर पर कहा कि सीखना परस्पर प्रक्रिया है, जिसमें सभी एक दूसरे से सीखते हैं। पढ़-लिखकर सम्पन्न बनने के साथ वे समाज के प्रति भी अपने दायित्वों का निर्वहन बखूबी करें।

भारत में सम्पन्न बनने का अर्थ यह नहीं कि सिर्फ अपने लिए जिए, अपितु समाज की भी चिंता करें। उन्होंने विद्यार्थियों से अपील की कि वे विकसित भारत के स्वप्न को साकार करने में योगदान दें। भारत को सिरमौर इसलिए बनाना है कि यहा सर्वे भवन्तु सुखिन: का विचार सर्वोपरी है।

विश्व में खुशहाली और शांति व्याप्त हो, इसलिए भारत को सिरमौर बनाना है। आयोजन में हिमांशु भट्ट, नरेश कापड़िया, विरेन, डॉ मनोज पटेल, निलय पुराणिक समेत बड़ी संख्या में विद्यार्थी मौजूद रहे। कार्यक्रम का संचालन विभाग के सांस्कृतिक क्लब के विद्यार्थियों ने किया।

सूरत : वीएनएसजीयू में मीडिया और साहित्य पर राष्ट्रीय संगोष्ठी का आयोजन
सूरत। वीर नर्मद दक्षिण गुजरात विश्वविद्यालय (वीएनएसजीयू) के पत्रकारिता एवं जनसंचार विभाग द्वारा "मीडिया और साहित्य" विषय पर एक दिवसीय राष्ट्रीय संगोष्ठी का आयोजन किया गया। यह संगोष्ठी विश्वविद्यालय के कुलपति डॉ. किशोर सिंह एन. चावड़ा की अध्यक्षता में संपन्न हुई, जिसमें मीडिया और साहित्य से जुड़े प्रमुख विषयों पर विस्तार से चर्चा की गई। कार्यक्रम का संचालन विभाग के समन्वयक डॉ. भारत ठाकोर के नेतृत्व में किया गया।

कार्यक्रम का शुभारंभ दीप प्रज्वलन और मुख्य अतिथियों को भगवद्गीता और राम मंदिर की प्रतिकृति भेंट कर किया गया। कुलपति डॉ. चावड़ा ने अपने उद्घाटन भाषण में मीडिया की जिम्मेदारी, डिजिटल मीडिया के प्रभाव, और पत्रकारिता की बदलती भूमिका जैसे विषयों पर प्रकाश डाला। पांच सत्रों में विशेषज्ञों ने साझा किए विचार

पहला सत्र:

प्रसिद्ध उद्घोषक राम अवतार बेरवा (आकाशवाणी, दिल्ली) ने रेडियो पत्रकारिता के विभिन्न पहलुओं पर चर्चा की। उन्होंने पत्रकारिता में भाषा की भूमिका, प्रस्तुति कौशल और रेडियो में स्थानीयता के महत्व को रेखांकित किया।

दूसरा सत्र:

फिल्म और सेंसर बोर्ड से जुड़े प्रवीण आर्य ने साहित्य, मीडिया और मनोरंजन के बीच संबंध पर बात की। उन्होंने समाचार चैनलों की पत्रकारिता, उद्घोषकों की भूमिका, और समाचारों की सत्यता पर उपभोक्ता विश्वास के मुद्दों पर गहन विचार साझा किए।

तीसरा सत्र:

वृत्तचित्र फिल्म निर्माता अरुणशेखर ने डॉक्यूमेंट्री फिल्मों की विषय-वस्तु, निर्माण प्रक्रिया और उनके सामाजिक प्रभाव पर चर्चा की। उन्होंने साहित्य, संस्कृति और कला के महत्व पर भी जोर दिया।

चौथा सत्र:

डॉ. सुजाता मिश्रा ने साहित्य और सिनेमा के आपसी संबंधों की व्याख्या की। उन्होंने साहित्यिक कृतियों पर आधारित हिंदी फिल्मों, उनकी सामाजिक प्रभावशीलता और निर्माण प्रक्रिया के अंतर पर विस्तार से प्रकाश डाला।

पांचवां सत्र:

माधव चंद्रा (ईएमआरसी, सागर विश्वविद्यालय) ने वीडियो प्रोडक्शन और दृश्य माध्यमों के तकनीकी पक्षों पर गहन चर्चा की। उन्होंने कैमरा कार्य, डॉक्यूमेंट्री निर्माण, और भारत की प्रसिद्ध डॉक्यूमेंट्री फिल्मों का उल्लेख किया।

कार्यक्रम के अंत में विभागाध्यक्ष ने धन्यवाद प्रस्ताव प्रस्तुत किया और संगोष्ठी के सफल आयोजन पर सभी वक्ताओं और प्रतिभागियों को बधाई दी।

यह संगोष्ठी साहित्य और मीडिया के बढ़ते संबंधों और उनके सामाजिक प्रभाव को समझने का एक मंच साबित हुई। विशेषज्ञों के विचारों ने इन दोनों क्षेत्रों के आपसी तालमेल और भविष्य की संभावनाओं पर एक नई दृष्टि प्रदान की।

सूरत : पहली बार विश्वविद्यालय के दीक्षांत समारोह में ड्रेस कोड होगा, 600 का कुर्ता 1565 में दिया जाऐगा
छह मार्च को होने वाले वीर नर्मद दक्षिण गुजरात विश्वविद्यालय के दीक्षांत समारोह में ड्रेस कोड रखा गया है। मेडल, पुरस्कार पाने वाले विद्यार्थियों के लिए दो रंग का कुर्ता ड्रेस तय किया गया है। इसके अलावा छात्रों को खेस (फित्ता) भी दिया जाएगा। इस ड्रेस कोड के लिए विश्वविद्यालय ने बारोबार बारडोली के एक संस्थान को आदेश दिया है।

कुर्तों के लिए बहुत अधिक शुल्क रखा गया, छात्रों के बीच सुगबुगाहट

इस फर्म द्वारा तय किए गए अनुसार छात्रों को कुर्ता और खेस प्रदान किया जाएगा। इसके लिए छात्रों ने कुर्ता के लिए 1180 रुपये और खेस के लिए 385 रुपये और इच प्रकार से दो घंटे के समारोह के लिए छात्रों को 1565 रुपये खर्च करने पडेंगे। छात्रों के बीच यह सुगबुगाहट रही है कि विश्वविद्यालय द्वारा दिए जानेवाले कुर्तों के लिए बहुत अधिक शुल्क रखा गया है। आमतौर पर अगर आप रेडीमेड कुर्ता लेने जाते हैं तो यह आपको बाजार में 500 से 600 रुपये में आसानी से मिल जाता है। इसके बजाय 1180 जितनी ऊंची कीमत वसूल की जा रही है।

अन्य संस्था से कीमत पूछे बिना आँख बंद करके ऑर्डर दिया

वीर नर्मद दक्षिण गुजरात विश्वविद्यालय की ओर से बारडोली के खादी भंडार को ऑर्डर दिया गया है। इस संबंध में विश्वविद्यालय ने किसी अन्य संस्थान से मूल्य भी नहीं पुछा है। इसलिए विश्वविद्यालय ने स्वयं ही संस्था द्वारा दी गई कीमतों को आंख मूंदकर स्वीकार कर लिया है। जिससे ऐसी स्थिति उत्पन्न हो गई है कि छात्रों को अधिक पैसा देना पड़ रहा है।

यह फैसला संगठन को फायदा पहुंचाने के लिए लिया गया है

सीनेट सदस्य भावेश रबारी ने कहा कि एक ही संस्था से ड्रेस खरीदने का फैसला गलत है। एक छात्र या एक सीनेट सदस्य को उस रंग का कुर्ता कहीं से भी खरीदने की अनुमति दी जानी चाहिए। इससे साफ तौर पर संगठन को फायदा होता दिख रहा है।

यूजीसी सर्कुलर के अनुसार फैसला लिया, ड्रेस कोड अनिवार्य नहीं

वाईस चांसलर किशोर सिंह चावड़ा ने कहा कि यूजीसी के सर्कुलर के मुताबिक खादी की दुकान या हैंडीक्राफ्ट से ही कुर्ता खरीदना होता है। 200 छात्रों के लिए ड्रेस कोड होने से निविदा की आवश्यकता नहीं है। ड्रेस कोड भी अनिवार्य नहीं है। खादी ग्रामोद्योग के साथ-साथ एक सखी मंडल भी है।