Surat District Cricket Association (SDCA) - Loktej

सूरत : सूरत डिस्ट्रिक्ट क्रिकेट एसोसिएशन द्वारा लालभाई कॉन्ट्रैक्टर स्टेडियम में ‘म्यूजिकल हाउस’ कार्यक्रम आयोजित
सूरत। सूरत डिस्ट्रिक्ट क्रिकेट एसोसिएशन द्वारा रविवार, 10 मई 2026 को लालभाई कॉन्ट्रैक्टर स्टेडियम में पहली बार “म्यूजिकल हाउस” कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में करीब 1200 सदस्यों और उनके परिवारों ने उत्साहपूर्वक भाग लिया।

कार्यक्रम के दौरान सदस्यों ने “एंकर RJ मीट” म्यूजिकल बैंड और सिंगर्स की लाइव परफॉर्मेंस के साथ हाउस गेम्स का आनंद लिया। लगभग तीन घंटे तक चले इस मनोरंजन कार्यक्रम में लाइव म्यूजिक और गेम्स का अनोखा संगम देखने को मिला।

आयोजकों के अनुसार, इस तरह का “म्यूजिकल हाउस” कार्यक्रम पहली बार आयोजित किया गया, जिसे सदस्यों और परिवारों से शानदार प्रतिसाद मिला। कार्यक्रम में 170 से अधिक आकर्षक प्राइज भी वितरित किए गए।

इस आयोजन को सफल बनाने में एसोसिएशन के प्रेसिडेंट कनैयाभाई कॉन्ट्रैक्टर, सेक्रेटरी हितेशभाई पटेल, एंटरटेनमेंट कमिटी के कन्वीनर हेमंतभाई जरीवाला, को-कन्वीनर किशोरभाई पटेल तथा एंटरटेनमेंट कमिटी के सदस्यों ने महत्वपूर्ण भूमिका निभाई।

सूरत में इंटर क्लब पिकलबॉल टूर्नामेंट संपन्न, सिटी जिमखाना बना चैंपियन
सूरत। सूरत डिस्ट्रिक्ट क्रिकेट एसोसिएशन द्वारा 11 और 12 अप्रैल 2026 को लालभाई कॉन्ट्रैक्टर स्टेडियम में पहला इंटर क्लब “पिकलबॉल टूर्नामेंट” सफलतापूर्वक आयोजित किया गया।

इस टूर्नामेंट में शहर के तीन प्रमुख क्लब—एसडीसीए लालभाई कॉन्ट्रैक्टर स्टेडियम, सूरत सिटी जिम खाना और सूरत टेनिस क्लब ने भाग लिया।

टूर्नामेंट का आयोजन एसडीसीए के प्रेसिडेंट कनैयाभाई कॉन्ट्रैक्टर और सेक्रेटरी हितेशभाई पटेल के नेतृत्व में किया गया। इसके साथ ही आउटडोर स्पोर्ट्स एवं स्पोर्ट्स एरिना डेवलपमेंट कमेटी के कन्वीनर उर्मिल कॉन्ट्रैक्टर तथा टूर्नामेंट कोऑर्डिनेटर अनिल जुनेजा और अश्विन भदानी के मार्गदर्शन में आयोजन को सफल बनाया गया।

फाइनल मुकाबला सूरत सिटी जिम खाना और सूरत टेनिस क्लब के बीच खेला गया, जिसमें सूरत सिटी जिमखाना ने शानदार प्रदर्शन करते हुए सूरत टेनिस क्लब को हराकर चैंपियनशिप अपने नाम की।

टूर्नामेंट को देखने के लिए बड़ी संख्या में सदस्य और उनके परिवारजन मौजूद रहे, जिससे आयोजन में उत्साहपूर्ण माहौल देखने को मिला। समापन समारोह में विजेता टीम को पुरस्कार देकर सम्मानित किया गया।

इस मौके पर संगठन के कई पदाधिकारी भी उपस्थित रहे, जिनमें वाइस प्रेसिडेंट नरेंद्रभाई पटेल, क्रिकेट सेक्रेटरी डॉ. नैमेश देसाई, परीक्षितभाई कॉन्ट्रैक्टर, हेमंतभाई जरीवाला, एडवोकेट मनीषभाई पटेल और मयंकभाई देसाई शामिल थे।

सूरत : लालभाई कॉन्ट्रैक्टर स्टेडियम में पहली बार पिकलबॉल टूर्नामेंट की शुरुआत
सूरत। सूरत में खेल गतिविधियों को बढ़ावा देते हुए सूरत डिस्ट्रिक्ट क्रिकेट एसोसिएशन द्वारा लालभाई कॉन्ट्रैक्टर स्टेडियम में पहली बार पिकलबॉल टूर्नामेंट का आयोजन किया गया। टूर्नामेंट का उद्घाटन शुक्रवार, 20 मार्च 2026 को किया गया।

कार्यक्रम का शुभारंभ एसोसिएशन के सेक्रेटरी हितेशभाई पटेल ने रिबन काटकर किया, जबकि आउटडोर गेम्स कमेटी के कन्वीनर उर्मिलभाई कॉन्ट्रैक्टर ने टूर्नामेंट की औपचारिक शुरुआत कराई। इस प्रतियोगिता में कुल 150 खिलाड़ियों ने हिस्सा लिया, जिससे आयोजन को लेकर खिलाड़ियों में खासा उत्साह देखने को मिला।

पूरे टूर्नामेंट का आयोजन एसोसिएशन के प्रेसिडेंट कनैयाभाई कॉन्ट्रैक्टर और सेक्रेटरी हितेशभाई पटेल के मार्गदर्शन में किया गया। आयोजन को सफल बनाने में आउटडोर कमेटी के कन्वीनर उर्मिलभाई कॉन्ट्रैक्टर और उनकी टीम के सदस्य अश्विनभाई भदानी, मितुलभाई मेहता और टूर्नामेंट कोऑर्डिनेटर अनिलभाई जुनेजा ने महत्वपूर्ण भूमिका निभाई।

इस मौके पर एग्जीक्यूटिव मेंबर डॉ. नैमेशभाई देसाई, परीक्षितभाई कॉन्ट्रैक्टर, हेमंतभाई जरीवाला, हितेंद्रभाई मोदी, अतुलभाई पटेल, प्रमोदभाई मद्रासी, किशोरभाई पटेल, तिरुमालाबेन गढ़वी, अनिलभाई दलाल, किरीटभाई देसाई, विपुलभाई मुंशी, रमेशभाई शाह और गोविंदभाई मोदी सहित कई गणमान्य व्यक्ति उपस्थित रहे।

टूर्नामेंट का फाइनल मुकाबला 22 मार्च 2026 को शाम 6:00 बजे खेला जाएगा, जिसे लेकर खिलाड़ियों और खेल प्रेमियों में उत्सुकता बनी हुई है।

सूरत क्रिकेट लीग-2026 का आगाज़ 14 मार्च से, लालभाई कॉन्ट्रैक्टर स्टेडियम में होंगे डे-नाइट मुकाबले
सूरत। सूरत डिस्ट्रिक्ट क्रिकेट एसोसिएशन द्वारा आयोजित और  गुजरात क्रिकेट एसोसिएशन  के तहत सूरत क्रिकेट लीग – 2026 (सीजन-6) का शुभारंभ 14 मार्च को शाम 5:30 बजे से होगा। यह टूर्नामेंट 14 मार्च से 29 मार्च 2026 तक लालभाई कॉन्ट्रैक्टर स्टेडियम में खेला जाएगा।

टूर्नामेंट का उद्घाटन मुकाबला गोपिन डेवलपर्स और कैलाश स्पोर्ट्स के बीच खेला जाएगा। लीग में कुल सात टीमें हिस्सा ले रही हैं, जिनमें डम्स क्रिकेट क्लब, श्री स्पोर्ट्स, पार्थ टेक्स, गोपिन डेवलपर्स, कैलाश स्पोर्ट्स, सूरत टाइटन्स, गुलशन स्ट्राइकर्स और लूथरा इक्सास शामिल हैं।

प्रत्येक टीम में 20 खिलाड़ियों का चयन किया गया है, जिनमें सूरत के अलावा गुजरात क्रिकेट एसोसिएशन के अंतर्गत आने वाले अहमदाबाद, खेड़ा, आनंद, गांधीनगर, वलसाड, भरूच, पंचमहल, बनासकांठा, दमन और दादरा-नगर हवेली जैसे क्षेत्रों के खिलाड़ियों को भी मौका दिया गया है। हर टीम में सूरत के 14 खिलाड़ी शामिल रहेंगे।

टूर्नामेंट लीग फॉर्मेट में खेला जाएगा, जिसमें सभी टीमें एक-दूसरे के खिलाफ मुकाबला करेंगी। लीग चरण के बाद शीर्ष टीमें प्लेऑफ में प्रवेश करेंगी। आयोजकों के अनुसार रोजाना दो डे-नाइट मैच खेले जाएंगे, जिनमें पहला मैच दोपहर 2:00 बजे और दूसरा रात 7:00 बजे शुरू होगा। सभी मैचों का लाइव प्रसारण यूट्यूब पर किया जाएगा, जबकि दर्शकों के लिए स्टेडियम में प्रवेश निशुल्क रहेगा।

इस साल लीग में गुजरात का प्रतिनिधित्व करने वाले और IPL टीमों से जुड़े खिलाड़ी भी मैदान में उतरेंगे। इनमें अर्थ देसाई, रिपल पटेल और उर्विल पटेल जैसे खिलाड़ी शामिल हैं।

इसके अलावा रणजी ट्रॉफी में गुजरात का प्रतिनिधित्व करने वाले खिलाड़ी जैसे चिराग गांधी, सेन पटेल, उमंग टंडेल, हेमंग पटेल, ऋषि पटेल, प्रियेश पटेल, आदित्य पटेल, हेनरी पटेल, खिलन पटेल, मौलीराज चावड़ा भी हिस्सा लेंगे। जिससे स्थानीय क्रिकेट प्रतिभाओं को बड़े मंच पर खेलने का अवसर मिलेगा।

टूर्नामेंट के आयोजन में सोसियो ग्रुप, नेशनल फाइटर स्पोर्ट्स, वेदांता ग्रुप और सिल्वी वॉच ने पुरस्कार प्रायोजक के रूप में सहयोग दिया है। वहीं सूरत मैरियट, कोटिलार्ड मैरियट, ले मेरिडियन, होटल जिंजर, रामी इंटरनेशनल, सूरत टेनिस क्लब, ओली क्लब और एलिगेंट इन होटल जैसे संस्थानों ने भी आयोजन को समर्थन दिया है।

आयोजकों का कहना है कि इस लीग के जरिए गुजरात के उभरते क्रिकेटरों को अपनी प्रतिभा दिखाने का मंच मिलेगा और सूरत में क्रिकेट का उत्साह और भी बढ़ेगा।

सूरत : लालभाई कॉन्ट्रैक्टर स्टेडियम में ट्रांसफॉर्मेशन चैलेंज कॉम्पिटिशन 2025-26 का समापन
सूरत।सूरत डिस्ट्रिक्ट क्रिकेट एसोसिएशन (SDCA) द्वारा आयोजित ट्रांसफॉर्मेशन चैलेंज कॉम्पिटिशन 2025-26 का भव्य समापन लालभाई कॉन्ट्रैक्टर स्टेडियम में किया गया। एसोसिएशन के सदस्यों और उनके परिवारों के लिए आयोजित इस प्रतियोगिता का पुरस्कार वितरण समारोह 31 जनवरी 2026 को सम्पन्न हुआ।

यह प्रतियोगिता फैट लॉस और मसल गेम्स की विभिन्न कैटेगरी में आयोजित की गई थी, जिसमें कुल 536 प्रतिभागियों ने उत्साहपूर्वक भाग लिया। प्रतियोगिता के समापन पर अलग-अलग कैटेगरी के 48 विजेता प्रतिभागियों को पुरस्कार देकर सम्मानित किया गया।

ट्रांसफॉर्मेशन चैलेंज कॉम्पिटिशन का आयोजन एसडीसीए के अध्यक्ष श्री कनैयाभाई कॉन्ट्रैक्टर और सचिव श्री हितेशभाई पटेल के प्रत्यक्ष मार्गदर्शन में किया गया। आयोजन को सफल बनाने में एसडीसीए हेल्थ क्लब कमेटी के कन्वीनर श्री परीक्षितभाई कॉन्ट्रैक्टर और उनकी टीम की अहम भूमिका रही।

पुरस्कार वितरण समारोह के दौरान सूरत क्रिकेट एसोसिएशन की हेल्थ क्लब कमेटी के सदस्य श्री अश्विनीभाई भदानी, श्री हितेंद्रभाई मोदी, श्री किशोरभाई पटेल, क्रिकेट सचिव डॉ. नैमेश देसाई सहित कार्यकारी सदस्य उपस्थित रहे। कार्यक्रम के दौरान खिलाड़ियों की फिटनेस और स्वस्थ जीवनशैली को बढ़ावा देने के लिए ऐसे आयोजनों की सराहना की गई।

सूरत : SDCA क्लब में स्टेट-ऑफ़-द-आर्ट तीन मंज़िला ‘अल्ट्रा-मॉडर्न’ जिम का उद्घाटन
सूरत। सूरत डिस्ट्रिक्ट क्रिकेट एसोसिएशन (SDCA) ने अपने नए, तीन मंज़िला अल्ट्रा-मॉडर्न जिम का भव्य उद्घाटन किया। यह SDCA क्लब की अब तक की सबसे उन्नत और सबसे बड़ी फिटनेस फैसिलिटी है, जिसमें 40 से अधिक क्वालिफाइड ट्रेनर तैनात होंगे। जिम को SDCA सेक्रेटरी हितेश पटेल ने औपचारिक रूप से उद्घाटित किया।

जिम में कुल 12 नई हाई-टेक स्ट्रेंथ मशीनें लगाई गई हैं, जो छाती, पीठ, कंधे, बाइसेप्स, ट्राइसेप्स और पैरों सहित सभी प्रमुख मसल ग्रुप्स की ट्रेनिंग को कवर करती हैं।

इसके अलावा, कार्डियो ज़ोन में 4 इलेक्ट्रिक कार्डियो मशीनें और 4 स्पिनिंग बाइक उपलब्ध कराई गई हैं। वेट लिफ्टिंग के लिए पूरी रेंज में प्लेट्स, बारबेल और स्पेशल स्ट्रेचिंग मशीनें भी शामिल हैं।

फैसिलिटी की सबसे खास बात है हैमर स्ट्रेंथ के एक्सक्लूसिव लाइफस्टाइल इक्विपमेंट, जो इस जिम को वर्ल्ड-क्लास अनुभव प्रदान करते हैं। SDCA का अनुमान है कि रोज़ाना 1,500–1,800 मेंबर इस फैसिलिटी का उपयोग करेंगे।

उद्घाटन समारोह में SDCA के वाइस प्रेसिडेंट अमित गज्जर, ट्रेज़रर और जिम कमेटी मेंबर CA हितेंद्र मोदी, तथा मैनेजिंग कमेटी मेंबर्स संजय पटेल, अश्चिन भदानी, निसर्ग पटेल, प्रमोद मद्रासी और अनिल दलाल उपस्थित रहे।

SDCA मैनेजिंग कमेटी ने जिम कन्वीनर परीक्षित कॉन्ट्रैक्टर और जिम कमेटी के सभी सदस्यों की सराहना की, जिन्होंने छह महीनों की कड़ी मेहनत से इस अत्याधुनिक जिम को तैयार किया। यह नया तीन मंज़िला जिम SDCA के अपने सदस्यों को सर्वश्रेष्ठ स्पोर्ट्स एवं फिटनेस सुविधाएँ उपलब्ध कराने के संकल्प को दर्शाता है।

सूरत : शुरू हुआ अंडर-23 सीके नायडू टूर्नामेंट, गुजरात-केरल भिड़ंत में सूरत के पाँच खिलाड़ी टीम में शामिल
सूरत। गुजरात क्रिकेट एसोसिएशन द्वारा आयोजित अंडर-23 सीके नायडू बीसीसीआई घरेलू टूर्नामेंट का आगाज़ सोमवार को सूरत के लालभाई कॉन्ट्रैक्टर स्टेडियम में गुजरात और केरल के बीच हुआ।

सूरत के लिए यह गर्व का विषय है कि इस मैच में शहर के पाँच युवा क्रिकेटर गुजरात टीम का प्रतिनिधित्व कर रहे हैं — अहान पोद्दार (कप्तान), रुद्र पटेल, शेन पटेल, कृष गुप्ता और निर्मल प्रजापति।

इस वर्ष से अंडर-23 मैचों में टॉस की परंपरा समाप्त कर दी गई है और मेहमान टीम को बल्लेबाजी या गेंदबाजी चुनने का अधिकार दिया गया है।

इसी नियम के तहत केरल ने पहले बल्लेबाजी का फैसला किया और दिन के खेल की समाप्ति तक 204 रन पर पाँच विकेट खो दिए।

सूरत : आईएसपीएल इंडियन स्ट्रीट प्रीमियर लीग 2025 का तीसरा सीज़न सूरत में खेला जाएगा
सूरत। भारतीय स्ट्रीट क्रिकेट को वैश्विक पहचान दिलाने वाली आईएसपीएल – इंडियन स्ट्रीट प्रीमियर लीग का तीसरा सीज़न आगामी 9 जनवरी से 6 फरवरी 2026 तक सूरत के लालभाई कॉन्ट्रैक्टर स्टेडियम में खेला जाएगा। यह आयोजन सूरत जिला क्रिकेट संघ (SDCA) के लिए गर्व का अवसर माना जा रहा है।

एसडीसीए के क्रिकेट सचिव डॉ. नैमेश देसाई  ने कार्यक्रम के बारे में जानकारी देते हुए कहा कि आईएसपीएल की स्थापना वर्ष 2024 में हुई थी। इसका उद्देश्य देशभर के प्रतिभाशाली स्ट्रीट क्रिकेट खिलाड़ियों को एक मंच प्रदान करना है। इस लीग के ब्रांड एंबेसडर बॉलीवुड अभिनेता सलमान खान हैं, जबकि सचिन तेंदुलकर, आशीष सेलर, दीपक चौहान, मीनल अमोल काले और सूरज सामंत इसकी कोर कमेटी में शामिल हैं।
र्व भारतीय क्रिकेट कोच रवि शास्त्री लीग के मुख्य संरक्षक हैं।

आईएसपीएल के पहले दो सीजन महाराष्ट्र के थाणे में आयोजित हुए इस बार तीसरा सीजन सूरत में आयोजित होने वाला है। इस दस ओवर और टेनिस बॉल आधारित टूर्नामेंट में कुल आठ टीमें हिस्सा लेंगी, जिनके मालिक बॉलीवुड के प्रसिद्ध अभिनेता हैं । बैंगलोर स्ट्राइकर्स – ऋतिक रोशन, चेन्नई सिंगम – सूर्या, फाल्कन राइजर्स हैदराबाद – राम चरण, टाइगर्स ऑफ़ कलकत्ता – सैफ अली खान और करीना कपूर, माझी मुंबई – अमिताभ बच्चन, श्रीनगर वीर – अक्षय कुमार, अहमदाबाद लायंस – अजय देवगन, नई दिल्ली – सलमान खान।

पहले सीज़न की विजेता रही टाइगर्स ऑफ़ कलकत्ता, जबकि दूसरे सीज़न की चैंपियन टीम अमिताभ बच्चन की माझी मुंबई रही थी। विजेता टीम को ₹1 करोड़, जबकि उपविजेता टीम को ₹50 लाख का पुरस्कार दिया जाएगा। टूर्नामेंट के सबसे मूल्यवान खिलाड़ी (MVP) को पोर्श-911 कार उपहार स्वरूप प्रदान की जाएगी।

खिलाड़ी चयन और नीलामी प्रक्रिया के बारे में जानकारी देते हुए डॉ. नैमेश देसाई ने कहा कि देशभर के 102  शहरों में चयन ट्रायल आयोजित किए जा रहे हैं। अब तक 45 लाख से अधिक खिलाड़ियों ने पंजीकरण कराया है। प्रत्येक टीम में 18 खिलाड़ी, जिनमें 2 अंडर-19 खिलाड़ी अनिवार्य होंगे।
कुल 350 खिलाड़ियों का चयन नीलामी के माध्यम से किया जाएगा। खिलाड़ियों की वेतन सीमा को बढ़ाकर ₹1 करोड़ से ₹1.5 करोड़ कर दिया गया है।

सूरत से राज्य स्तर पर चयनित खिलाड़ियों अभिषेक डालोर, सागर अली, रजत मुंडे, केतन महात्रे, जगन्नाथ सरकार और फरदीन काज़ी के लिए यह टूर्नामेंट अपनी प्रतिभा दिखाने का एक शानदार अवसर होगा।

आईएसपीएल 2025 के सभी मैचों का सीधा प्रसारण स्टार स्पोर्ट्स और जियो हॉटस्टार पर किया जाएगा। मेच सोमवार से शुक्रवार शाम 7.30 से 10.30 बजे और शनिवार रविवार को शाम 5.30 से 7.30 और 7.30 से 10.30 मेच होगी। आईएसपीएल के ओपनींग सेरेमनी में कई बोलीवुड के अभिनेता और क्रिकेट खिलाड़ी तथा टीमों का मालिक उपस्थित रह सकते है।

इस भव्य आयोजन को सफल बनाने के लिए सूरत जिला क्रिकेट संघ के अध्यक्ष कनयभाई कॉन्ट्रैक्टर, मंत्री हितेश पटेल, उपाध्यक्ष अमित गज्जर और नरेंद्र पटेल, क्रिकेट सचिव डॉ. नैमेश देसाई सहित पूरी प्रबंध समिति और क्रिकेट समिति सक्रिय भूमिका निभा रही है।

सूरत : लालभाई कॉन्ट्रैक्टर स्टेडियम में “विश्व योग दिवस” पर भव्य आयोजन
सूरत। 21 जून को “विश्व योग दिवस” के अवसर पर सूरत के लालभाई कॉन्ट्रैक्टर क्लब में एक भव्य योग कार्यक्रम का आयोजन किया गया। यह पहला अवसर था जब क्लब के इतिहास में इतनी बड़ी संख्या में योग साधक एक साथ जुटे। कार्यक्रम में 450 से अधिक सदस्यों ने भाग लिया और सामूहिक योगाभ्यास किया।

इस आयोजन में एसडीसीए उपाध्यक्ष अमितभाई गज्जर सहित प्रशासनिक समिति के प्रमुख सदस्य हितेंदभाई मोदी, अश्विनभाई भदानी, प्रमोदभाई मद्रासी, अनिलभाई जुनेजा, हरीशभाई उमरीगर, निसर्ग पटेल, संजयभाई पटेल, गोविंदभाई मोदी और अन्य  उपस्थित रहे।

कार्यक्रम का आयोजन यूटिलिटी कमेटी के अध्यक्ष मितुल मेहता और अश्विनभाई भदानी के मार्गदर्शन में किया गया। योग कार्यक्रम में हिस्सा लेने वाले सभी पंजीकृत सदस्यों को आयोजकों की ओर से टी-शर्ट और योग मैट उपहार में दिए गए, जिससे सभी प्रतिभागियों में उत्साह का माहौल देखा गया।

इस सफल आयोजन ने क्लब के सामाजिक और स्वास्थ्य केंद्रित आयोजनों में एक नया अध्याय जोड़ा है और आने वाले वर्षों में इस परंपरा को और भी व्यापक रूप देने की उम्मीद जताई जा रही है।

सूरत में आयोजित होगा महिला क्रिकेट चैलेंजर टूर्नामेंट, 21 मई को होंगे ट्रायल्स
सूरत : गुजरात क्रिकेट एसोसिएशन और सूरत जिला क्रिकेट एसोसिएशन (एसडीसीए) के संयुक्त तत्वावधान में दूसरा एआईसी इन्ट्रास्ट्रक्चर महिला चैलेंजर टूर्नामेंट सूरत के लालभाई कॉन्ट्रैक्टर स्टेडियम में आयोजित किया जाएगा। इस बात की जानकारी एसडीसीए के क्रिकेट सचिव डॉ. नैमेश देसाई ने दी है।

टूर्नामेंट में भाग लेने वाली सूरत की महिला खिलाड़ियों के चयन हेतु बुधवार, 21 मई 2025 को सुबह 8:30 बजे से चयन ट्रायल का आयोजन किया गया है। ट्रायल सूरत के प्रतिष्ठित लालभाई कॉन्ट्रैक्टर स्टेडियम में होंगे।

इच्छुक महिला खिलाड़ी इस ट्रायल में भाग लेने के लिए टीम कोच प्रज्ञा चौधरी से सुबह 8:00 बजे तक संपर्क कर सकती हैं। यह चयन ट्रायल स्थानीय प्रतिभाओं को राज्य और राष्ट्रीय स्तर तक पहुंचने का अवसर प्रदान करेगा।

एसडीसीए ने खिलाड़ियों से समय पर पहुंचने और आवश्यक क्रिकेट किट साथ लाने का अनुरोध किया है। आयोजकों की ओर से यह भी कहा गया है कि चयन प्रक्रिया पूरी पारदर्शिता और योग्यता के आधार पर की जाएगी।

सूरत : लालभाई कॉन्ट्रैक्टर स्टेडियम में लीग बैडमिंटन टूर्नामेंट का आगाज
सूरत: सूरत जिला क्रिकेट एसोसिएशन के तत्वावधान में लालभाई कॉन्ट्रैक्टर स्टेडियम में लीग बैडमिंटन टूर्नामेंट का भव्य शुभारंभ हुआ। 02 मई, 2025 को आयोजित उद्घाटन समारोह में बैडमिंटन समिति के संयोजक अनिलभाई जुनेजा ने आठ लिटिल मास्टर्स से सम्मानित अंडर-11, 13, 14 और अंडर-17 आयु समूहों के इस प्रतिष्ठित टूर्नामेंट की शुरुआत की घोषणा की।

इस रोमांचक लीग में सूरत शहर और दक्षिण गुजरात की कुल 8 टीमें प्रतिस्पर्धा कर रही हैं, जिनमें विभिन्न आयु वर्गों के कुल 120 युवा खिलाड़ी अपनी प्रतिभा का प्रदर्शन करेंगे।

पूरे टूर्नामेंट का सफल आयोजन सूरत जिला क्रिकेट एसोसिएशन के अध्यक्ष कन्हैयाभाई कॉन्ट्रैक्टर और सचिव हितेशभाई पटेल के कुशल मार्गदर्शन में किया जा रहा है। बैडमिंटन समिति के संयोजक अनिलभाई जुनेजा इस आयोजन का नेतृत्व कर रहे हैं, और ड्रीम सिटी बैडमिंटन एसोसिएशन इसमें सक्रिय सहयोग प्रदान कर रहा है। यह टूर्नामेंट युवा बैडमिंटन प्रतिभाओं को अपनी कौशल दिखाने और प्रतिस्पर्धा करने के लिए एक महत्वपूर्ण मंच प्रदान करेगा।

सूरत : एसडीसीए चुनाव : 21 सीटों के लिए 43 प्रत्याशी मैदान में
सूरत : सूरत जिला क्रिकेट एसोसिएशन (एसडीसीए) के 21 सीटों के लिए 101 उम्मीदवारों में से 58 ने सोमवार को अपना नामांकन वापस ले लिया, जिससे अब 43 प्रत्याशी चुनावी मैदान में हैं। इस बार मुकाबला स्टेडियम पैनल (कन्हैया कोन्ट्राक्टर समर्थकों) और लालभाई पैनल (स्व. हेमंत कोन्ट्राक्टर समर्थकों) के 21-21 प्रत्याशियों के बीच होगा, जबकि एक निर्दलीय उम्मीदवार जयेश मगदल्ला भी चुनाव लड़ेंगे।

एसडीसीए का यह चुनाव केवल क्रिकेट प्रशासन तक सीमित नहीं रहा, बल्कि इसमें राजनीतिक और सामुदायिक प्रभाव भी गहरा गया है। स्टेडियम पैनल और लालभाई पैनल के बीच रस्साकशी देखी जा रही है, जबकि परिवर्तन पैनल के कुछ प्रमुख सदस्य स्टेडियम पैनल में शामिल हो गए हैं।

स्टेडियम पैनल (कन्हैया कोन्ट्राक्टर समर्थक) के 21 उम्मीदवारों की सूची

कन्हैया एल. कोन्ट्राक्टर

हितेश पटेल

डॉ. नैमेश देसाई

राकेश सरावगी

सीए मयंक देसाई

सीए जितेन्द्र मोदी

अनिल जुनेजा

रमेश शाह

अमित गज्जर (एसपीबी)

किशोर पटेल

धवल शाह

मीतुल महेता

डॉ. मनिष पटेल

अनिल दलाल

दिप शाह

अश्विन भादाणी

विपुल मुन्शी

संजय पटेल

निसर्ग पटेल

हरीश उमरीगर

प्रमोद मद्रासी

लालभाई पैनल (स्व. हेमंत कोन्ट्राक्टर समर्थक) के 21 उम्मीदवारों की सूची

ऐशा हार्दिकभाई शाह

अक्षरा कोन्ट्राक्टर

महेक नरेन्द्रकुमार गांधी

परेश जरीवाला

मयुर गोलवाला

देवेन्द्र गरुड़ा

पारस शाह

निरंजन देसाई

जिग्नेश कोन्ट्राक्टर

हेरोइज गांधी

यशेश स्वामी

प्रतिक पटेल

विनय अग्रवाल

रोहन देसाई

संकेत देसाई

राशि झुनझुनवाला

मुकेश खुराना

सौरभ दारुवाला

केतन पटेल

रूशित महेता

विपुलसिंह देसाई

निर्दलीय प्रत्याशी

जयेश मगदल्ला

पिछले वर्षों से स्टेडियम पैनल के खिलाफ चुनाव लड़ने वाले परिवर्तन पैनल के 5 प्रमुख सदस्य स्टेडियम पैनल में शामिल हो गए। इस बार स्टेडियम पैनल का मुकाबला लालभाई पैनल से है। निर्दलीय प्रत्याशी जयेश मगदल्ला चुनावी गणित को प्रभावित कर सकते हैं।

एसडीसीए चुनाव 13 अप्रैल को होंगे। 58 प्रत्याशियों के नाम वापस लेने के बाद मुकाबला और रोचक हो गया है। चुनाव में स्टेडियम पैनल और लालभाई पैनल के बीच कांटे की टक्कर होने की संभावना है।