The Romantics - Loktej

हार्वर्ड विश्वविद्यालय के छात्रों के लिए खास तौर पर प्रदर्शित की जाएगी दिवंगत निर्देशक-निर्माता यश चोपड़ा पर बनी 'डॉक्यू-सीरीज़ 'द रोमैंटिक्स'
दिवंगत निर्देशक-निर्माता यश चोपड़ा की विरासत को श्रद्धांजलि देने के स्वरुप हाल ही में ओटीटी प्लेटफार्म पर स्ट्रीम हो रही 'डॉक्यू-सीरीज़ 'द रोमैंटिक्स', को हार्वर्ड विश्वविद्यालय के छात्रों के लिए खास तौर पर प्रदर्शित की जाएगी। इसके अतिरिक्त सिनेमा के अध्ययन के लिए भारत का सर्वोच्च संस्थान भारतीय फिल्म टेलीविजन संस्थान (FTII) पुणे ने 'द रोमैंटिक्स' को अपने पाठ्यक्रम का हिस्सा बनाने का फैसला किया है।

"द रोमांटिक' एक बड़ा प्रयास : निर्देशक

आपको बता दें कि इस 'द रोमैंटिक्स' का निर्देशन ऑस्कर और एमी-नॉमिनेटेड फिल्मकार स्मृति मूंदड़ा ने किया है। इस बारे में बात करते हुए उन्होंने कहा "एक पूर्व फिल्म छात्र के रूप में, मैंने दुनिया भर के कलाकारों के काम का अध्ययन किया। यह हमेशा मुझे परेशान करता था कि मेरे साथी और मैंने भारतीय सिनेमा के महान फिल्म निर्माताओं के बारे में क्यों नहीं पढ़ा।" उन्होंने आगे कहा "द रोमांटिक' हमारे सबसे सम्मानित निर्देशकों में से एक, यश चोपड़ा, और फिल्म निर्माताओं और फिल्म देखने वालों की पीढ़ी के शिल्प, यात्रा और वैश्विक प्रभाव पर प्रकाश डालने का मेरा प्रयास है।

दुनिया के दो शीर्ष संस्थानों में चर्चा को लेकर उत्सुक

वहीं इसकी स्क्रीनिंग पर स्मृति ने कहा स्मृति ने आगे कहा, "मैं दुनिया के दो सर्वश्रेष्ठ संस्थानों - हार्वर्ड और एफटीआईआई - के छात्रों के साथ 'द रोमैंटिक्स' की स्क्रीनिंग और छात्रों के साथ गहराई से चर्चा करने और यश चोपड़ा को दुनिया के महानतम शिल्पकारों में से एक के रूप में उनके सही स्थान पर लाने के लिए बहुत उत्साहित हूं।

नेटफ्लिक्स पर  स्ट्रीमिंग  है 'द रोमैंटिक्स'

गौरतलब है कि वर्तमान में नेटफ्लिक्स पर उपलब्ध हो चुकी यश राज फिल्म्स पर बनी डॉक्यूमेंट्री सीरीज 'द रोमैंटिक्स’ में इस कंपनी के 50 साल के विकास गाथा है जिसे बॉलीवुड के 35 सितारों ने मिलकर सुनाया है। अमिताभ बच्चन से लेकर आमिर खान, सलमान खान, शाहरुख खान, रणबीर कपूर, रणवीर सिंह, सलीम खान, रानी मुखर्जी, कैटरीना कैफ, अनुष्का शर्मा जैसे हिंदी सिनेमा के दिग्गज सितारों ने जहां स्टूडियो की फिल्मों के बारे में बातें की हैं।