Sidhu Moosewala - Loktej

सिद्धू मूसेवाला मर्डर केस के आरोपियों के बीच हुई गैंग वार, दो आरोपियों की हुई मौत
पंजाबी सिंगर सिद्धू मूसेवाला मर्डर केस में शामिल 2 बदमाश जेल में हुई गैंगवार में मारे गए। सिद्धू मूसेवाला के हत्या के आरोपी मनदीप तूफान, मनमोहन सिंह और केशव के बीच रविवार शाम को हिंसक मुठभेड़ हुई, जिसमें गैंगस्टर मनदीप तूफान और मनमोहन की मौत हो गई। जबकि गैंगस्टर केशव गंभीर रूप से घायल हो गया। सिद्धू मुसेवाला हत्याकांड के तीनों आरोपी पंजाब की गोइंदवाल जेल में बंद थे, जहां झड़प हुई थी।

अस्पताल पहुँचने से पहले ही हो गई थी मौत

इस हत्याकांड के बाद कड़ी सुरक्षा के बीच घायलों को तरनतारन के सिविल अस्पताल लाया गया। चिकित्सा अधिकारी डॉ जगजीत सिंह ने कहा कि जेल से लाए गए तीन घायलों में से दो की पहले ही मौत हो चुकी है। जबकि तीसरे की हालत गंभीर है, उसे भारी सुरक्षा के बीच अमृतसर के गुरु नानक देव अस्पताल भेजा जाएगा।

हादसे से जेल प्रशासन पर उठे सवाल

सिंगर सिद्धू मुसेवाला हत्याकांड के आरोपियों को जेल में कड़ी सुरक्षा में रखा गया है। बहरहाल, दो गैंगस्टरों के मारे जाने से सुरक्षा व्यवस्था पर बड़े सवाल खड़े होते हैं। इस घटना में आरोपियों ने लोहे की रॉड का इस्तेमाल किया। एसएसपी गुरमीत सिंह चौहान ने बताया कि इस मामले में गहनता से जांच शुरू कर दी गयी है।

पिछले साल 29 मई को हुई थी मूसेवाला की हत्या

बता दें कि 29 मई 2022 को शाम साढ़े 5 बजे मानसा के गांव जवाहरके में पंजाबी सिंगर सिद्धू मूसेवाला की हत्याकर दी गई थी। मूसेवाला पर करीब 40 राउंड फायर किए गए। मूसेवाला के शरीर पर 19 जख्म मिले थे। इनमें 7 गोलियां सीधी मूसेवाला को लगी थीं। गोली लगने के 15 मिनट के भीतर मूसेवाला की मौत हो गई थी। बोलेरो और कोरोला गाड़ी से पीछा कर थार जीप से जा रहे मूसेवाला की हत्या की गई। उस वक्त मूसेवाला के साथ गनमैन नहीं थे।