Mallikarjun Kharge - Loktej

यह जो भी है, इस पर कांग्रेस आलाकमान फैसला लेगा: कर्नाटक में मुख्यमंत्री बदलने की अटकलों पर खरगे
बेंगलुरु, 23 नवंबर (भाषा) कर्नाटक में मुख्यमंत्री बदलने को लेकर अटकलें बंद होने का नाम नहीं ले रही हैं, ऐसे में कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे ने रविवार को कहा कि यह जो कुछ भी है, इस पर पार्टी आलाकमान फैसला लेगा तथा फिलहाल उनके पास कहने के लिए कुछ नहीं है।

कांग्रेस प्रमुख के इस बयान से एक दिन पहले यहां मुख्यमंत्री सिद्धरमैया के साथ उनकी एक घंटे से अधिक समय तक बैठक हुई थी।

खरगे ने यहां अपने आवास पर पत्रकारों से कहा, “जो भी घटनाक्रम हुए हैं, उनके बारे में कहने के लिए मेरे पास कुछ नहीं है। इसलिए आप (मीडिया) यहां खड़े होकर अपना समय बर्बाद कर रहे हैं और मुझे भी बुरा लग रहा है। जो होना है, आलाकमान करेगा। आपको इस बारे में और चिंता करने की कोई जरूरत नहीं है।”

कर्नाटक में कांग्रेस सरकार का पांच में से ढाई साल का कार्यकाल 20 नवंबर को पूरा हो गया। ऐसे में मुख्यमंत्री बदलने की अटकलों के बीच सत्तारूढ़ पार्टी में सत्ता संघर्ष तेज हो गया है। खरगे से मिलने के बाद शनिवार रात पत्रकारों से बातचीत में सिद्धरमैया ने मुख्यमंत्री के रूप में अपने कार्यकाल से जुड़े सवाल के जवाब में कहा था कि वह आलाकमान के फैसले का पालन करेंगे, और सभी को ऐसा ही करना चाहिए।

सिद्धरमैया की एक सप्ताह से भी कम समय में खरगे के साथ यह दूसरी मुलाकात थी।

हालांकि, सिद्धरमैया ने नेतृत्व परिवर्तन को लेकर जारी चर्चाओं को अटकलें करार दिया था।

मुख्यमंत्री की एआईसीसी प्रमुख के साथ बैठक से पहले उपमुख्यमंत्री डी के शिवकुमार के समर्थक कुछ विधायकों ने 20 नवंबर को सरकार का ढाई साल का कार्यकाल पूरा होने पर दिल्ली जाकर खरगे से मुलाकात की थी।

हालांकि, शिवकुमार ने कहा कि उन्हें यह जानकारी नहीं थी कि विधायक दिल्ली खरगे से मिलने गए हैं।

मुख्यमंत्री सिद्धरमैया के करीबी माने जाने वाले मंत्री एच. सी. महादेवप्पा और के. वेंकटेश ने रविवार को खरगे से उनके आवास पर मुलाकात की।

पार्टी सूत्रों के अनुसार, एक ओर सिद्धरमैया अपने मंत्रिमंडल में फेरबदल के लिए दबाव डाल रहे हैं, तो दूसरी ओर शिवकुमार चाहते हैं कि पार्टी पहले नेतृत्व परिवर्तन पर फैसला करे।

पार्टी के कई सूत्रों के अनुसार, अगर कांग्रेस आलाकमान मंत्रिमंडल फेरबदल को मंजूरी देता है, तो यह संकेत होगा कि वर्तमान मुख्यमंत्री सिद्धरमैया पांच साल का कार्यकाल पूरा करेंगे। सूत्रों का कहना है कि इससे मुख्यमंत्री बनने की शिवकुमार की संभावनाएं कमजोर पड़ जाएंगी।

मई 2023 में विधानसभा चुनाव परिणामों की घोषणा के बाद मुख्यमंत्री पद के लिए सिद्धरमैया और शिवकुमार के बीच कड़ी प्रतिस्पर्धा थी। कांग्रेस ने शिवकुमार को मनाने में कामयाबी हासिल की और उन्हें उपमुख्यमंत्री बनाया।

उस समय कुछ खबरें आई थीं कि “बारी बारी से मुख्यमंत्री पद संभालने के फॉर्मूला” के आधार पर समझौता हुआ है। खबरों में कहा गया था कि समझौते के अनुसार शिवकुमार ढाई साल बाद मुख्यमंत्री बनेंगे। हालांकि, पार्टी ने इस फॉर्मूले की पुष्टि नहीं की थी।

कांग्रेस में जो जिम्मेदारी निभा नहीं सकते उन्हें रिटायर होना चाहिए: खरगे
अहमदाबाद, 09 अप्रैल (वेब वार्ता)। कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे ने पार्टी नेताओं को सख्त संदेश देते हुए बुधवार को कहा कि जो लोग पार्टी के काम में हाथ नहीं बटाते उन्हें आराम करने की आवश्यकता है और जो जिम्मेदारी नहीं निभाते, उन्हें 'रिटायर' हो जाना चाहिए।

उन्होंने यहां कांग्रेस के अधिवेशन को संबोधित करते हुए कहा कि जिला अध्यक्षों की नियुक्ति निष्पक्ष तरीके से होगी और चुनावों में उम्मीदवारों के चयन में उन्हीं की महत्वपूर्ण भूमिका रहेगी।

खरगे ने कहा, ‘संगठन निर्माण में जिला अध्यक्षों की भूमिका महत्वपूर्ण होने वाली है। इसलिए इनकी नियुक्ति कांग्रेस के दिशानिर्देशों के अनुसार निष्पक्षता से होनी है।’ उनके अनुसार, जिला अध्यक्ष को अपनी नियुक्ति के एक साल के अंदर बूथ कमेटी, मंडल कमेटी, ब्लॉक कमेटी और जिला कमेटी बेहतरीन लोगों को जोड़ते हुए बनाना है तथा इसमें कोई पक्षपात नहीं होना चाहिए।

कांग्रेस अध्यक्ष ने कहा, ‘हमने भी देश भर से जिला अध्यक्षों की तीन बैठकें बुलाईं। राहुल जी और हमने उनसे बात की। उनसे जानकारी ली। हम भविष्य में उम्मीदवार चयन की प्रक्रिया में जिला अध्यक्षों को शामिल करने वाले हैं।’ उन्होंने इस बात पर जोर दिया, ‘साथ में मैं कहना चाहता हूं कि जो लोग पार्टी के काम में हाथ नहीं बटाते, उन्हें आराम करने की आवश्यकता है। जो जिम्मेदारी नहीं निभाते, उन्हें रिटायर हो जाना चाहिए।’

कांग्रेस महासचिव, प्रभारी चुनाव नतीजों के लिए जवाबदेह होंगे: खरगे
नयी दिल्ली, 19 फरवरी (भाषा) कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे ने पार्टी के भीतर जवाबदेही की जरूरत पर जोर देते हुए बुधवार को कहा कि सभी महासचिव तथा प्रभारी अपने प्रभार वाले राज्यों में संगठन एवं चुनाव परिणामों के लिए जवाबदेह होंगे। खरगे ने पार्टी महासचिवों और प्रदेश प्रभारियों की बैठक में नए मुख्य निर्वाचन आयुक्त की नियुक्ति का उल्लेख करते हुए यह भी कहा कि चयन समिति से प्रधान न्यायाधीश को बाहर करने से स्पष्ट है कि सरकार को उनकी निष्पक्षता पर भी भरोसा नहीं है।

उन्होंने मतदाता सूचियों में कथित गड़बड़ी को लेकर कहा कि इस चुनौती से निपटना होगा।

खरगे ने पार्टी पदाधिकारियों से कहा, "कई बार पार्टी की मजबूती के लिए जल्दबाजी में कई लोगों को शामिल कर लिया जाता है लेकिन विचारधारा में कमजोर लोग मुश्किल समय में भाग खड़े होते हैं। ‘असल फिसल पड़े और नकल चल पड़े’ यह पुरानी कहावत है, ऐसे लोगों से हम दूर रहें।"

उन्होंने इस बात पर जोर दिया, "मैं सबसे जरूरी बात जवाबदेही के बारे में भी आप सभी से कहना चाहूंगा। आप सभी अपने प्रभार वाले राज्यों के संगठन और भविष्य के चुनाव परिणामों के लिए जवाबदेह होंगे।"

कांग्रेस अध्यक्ष ने कहा, "मैंने कार्य समिति की पिछली दो बैठकों में संगठनात्मक सृजन बात की थी। उस कड़ी में कई फैसले लिए जा चुके हैं। कुछ और फैसले जल्दी ही किए जाएंगे।"

क्या गंगा में स्नान करने से गरीबी खत्म होगी? भाजपा वाले कैमरे के समक्ष डुबकी लगा रहे हैं: खरगे
महू (मप्र), 27 जून (भाषा) केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह द्वारा प्रयागराज में त्रिवेणी संगम में डुबकी लगाने के बीच कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे ने सोमवार को पूछा कि क्या गंगा में डुबकी लगाने से गरीबी समाप्त हो जाएगी? उन्होंने कटाक्ष किया कि भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के नेताओं में कैमरे के समक्ष डुबकी लगाने की होड़ मची है।

मध्य प्रदेश के इस शहर में 'जय बापू, जय भीम, जय संविधान' रैली को संबोधित करते हुए खरगे ने कहा कि भाजपा नेता तब तक डुबकी लगाते रहते हैं जब तक कि यह कैमरे पर अच्छा न लगे (अच्छी तरह से फिल्माया न जा सके)। हालांकि उन्होंने जोर दिया कि वह यह कहकर किसी की आस्था पर सवाल नहीं उठा रहे हैं।

उन्होंने यह भी कहा कि यदि किसी को उनकी टिप्पणी से ठेस पहुंची हो तो वह इसके लिए माफी मांगते हैं।

खरगे ने कहा, “(नरेन्द्र) मोदी के झूठे वादों के जाल में मत फंसिए। क्या गंगा में डुबकी लगाने से गरीबी खत्म हो जाती है? क्या इससे आपका पेट भर जाता है? मैं किसी की आस्था पर सवाल नहीं उठाना चाहता। अगर किसी को बुरा लगा हो तो मैं माफी मांगता हूं।”

कांग्रेस अध्यक्ष ने कहा, ‘‘लेकिन मुझे बताइए, जब एक बच्चा भूख से मर रहा है, स्कूल नहीं जा रहा है, मजदूरों को उनका हक नहीं मिल रहा है, ऐसे समय में ये लोग हजारों रुपये खर्च कर रहे हैं और (गंगा में) डुबकी लगाने की होड़ में लगे हैं।’’

उन्होंने कहा कि वे तब तक डुबकी लगाते रहते हैं जब तक कि यह कैमरे पर अच्छा न दिखने लगे।

खरगे ने कहा, "ऐसे लोग देश का भला नहीं कर सकते। हमारी आस्था भगवान में है - लोग हर दिन घर में पूजा करते हैं, सभी महिलाएं पूजा करने के बाद अपने घरों से बाहर निकलती हैं, इसमें कोई मुद्दा नहीं है। लेकिन हमें धर्म के नाम पर गरीबों के शोषण से समस्या है।”

शाह द्वारा प्रयागराज में आयोजित महाकुंभ मेले के दौरान त्रिवेणी संगम में डुबकी लगाने के कुछ घंटों बाद कांग्रेस प्रमुख की यह टिप्पणी आई।

कुछ शीर्ष संतों के साथ शाह ने दोपहर करीब एक बजे डुबकी लगाई। उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने भी अलग से डुबकी लगाई।

गृह मंत्री ने जूनापीठाधीश्वर महामंडलेश्वर स्वामी अवधेशानंद गिरि जी महाराज और कुछ अन्य शीर्ष संतों के साथ बातचीत भी की।

महू रैली के दौरान खरगे ने राज्यसभा में शाह की टिप्पणी पर भी कटाक्ष किया, जिसके कारण संसद के शीतकालीन सत्र के दौरान हंगामा खड़ा हो गया था।

शाह ने विपक्ष पर तंज कसते हुए कहा था, “ अभी एक फैशन हो गया है -- आंबेडकर, आंबेडकर, आंबेडकर, आंबेडकर, आंबेडकर, आंबेडकर। इतना नाम अगर भगवान का लेते तो सात जन्म तक स्वर्ग मिल जाता।”

इस टिप्पणी का हवाला देते हुए खरगे ने प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी और शाह की आलोचना की और कहा, "उन्होंने इतने पाप किए हैं कि वे 100 जन्म में भी स्वर्ग नहीं जा सकते।"

नए अध्यक्ष के चयन के लिए प्रधानमंत्री की अध्यक्षता वाली समिति की बैठक में शामिल हुए खरगे, राहुल
नयी दिल्ली, 18 दिसंबर (भाषा) प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी की अध्यक्षता में एक समिति ने बुधवार को राष्ट्रीय मानवाधिकार आयोग (एनएचआरसी) के अगले अध्यक्ष का चयन करने के लिए बैठक की। सूत्रों ने यह जानकार दी।

उन्होंने यह भी कहा कि कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे और पार्टी नेता राहुल गांधी क्रमशः राज्यसभा और लोकसभा में विपक्ष के नेता के रूप में बैठक में शामिल हुए।

न्यायमूर्ति (सेवानिवृत्त) अरुण कुमार मिश्रा का कार्यकाल एक जून को पूरा होने के बाद से एनएचआरसी अध्यक्ष का पद रिक्त है।

उच्चतम न्यायालय के पूर्व न्यायाधीश न्यायमूर्ति मिश्रा ने अधिकारों की पैरवी करने वाले निकाय के आठवें अध्यक्ष के रूप में कार्य किया और जून 2021 में उन्हें इसके शीर्ष पद पर नियुक्त किया गया।

एनएचआरसी को नियंत्रित करने वाले कानून के अनुसार, निकाय के प्रमुख का चयन करने वाली समिति की अध्यक्षता प्रधानमंत्री करते हैं, तथा लोकसभा अध्यक्ष, गृह मंत्री, लोकसभा में विपक्ष के नेता, राज्यसभा में विपक्ष के नेता और राज्यसभा के उपसभापति इसके सदस्य होते हैं।

न्यायमूर्ति मिश्रा के पद छोड़ने के बाद एनएचआरसी की सदस्य विजया भारती सयानी इसकी कार्यवाहक अध्यक्ष बनीं।

चयन समिति की सिफारिश पर राष्ट्रपति द्वारा भारत के पूर्व प्रधान न्यायाधीश या शीर्ष न्यायालय के सेवानिवृत्त न्यायाधीश को एनएचआरसी का अध्यक्ष नियुक्त किया जाता है।

पूर्व प्रधान न्यायाधीश एच.एल. दत्तू और के.जी. बालाकृष्णन उन लोगों में से हैं जो अतीत में आयोग का नेतृत्व कर चुके हैं।

संविधान खतरे में है और इसकी रक्षा के लिए सबको चौकस रहना होगा : कांग्रेस
नयी दिल्ली, 16 दिसंबर (भाषा) देश में अनुसूचित जाति, जनजाति, अन्य पिछड़ा वर्ग और महिलाओं पर अत्याचारों का सिलसिला जारी रहने का दावा करते हुए कांग्रेस ने सोमवार को कहा कि संविधान खतरे में है और इसकी रक्षा के लिए सबको चौकस रहना होगा।

राज्यसभा में 'भारतीय संविधान के 75 वर्षों की गौरवशाली यात्रा' पर चर्चा में हिस्सा ले रहे कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे ने कहा कि जब संविधान को स्वीकार किया गया तो ‘‘हमें इसके तहत ही चलना चाहिए। एक दूसरे की खामियां निकाले जाने पर कई बातें निकलेंगी।’’

उन्होंने आरोप लगाया कि आरएसएस वाले चाहते हैं कि संविधान मनु स्मृति जैसा हो। उन्होंने आरोप लगाया कि ‘‘जो लोग भारत के राष्ट्रीय ध्वज से, हमारे अशोक चक्र से, हमारे संविधान से नफरत करते हैं, वह लोग आज हमें संविधान का पाठ पढ़ा रहे हैं।’’

खरगे ने कहा कि लोकतंत्र में संसद सत्ता पक्ष और विपक्ष के साथ चलती है।

उन्होंने कहा कि आज अनुसूचित जाति, जनजाति, अन्य पिछड़ा वर्ग और महिलाओं पर अत्याचारों का सिलसिला थमा नहीं है। ‘‘अपनी सरकारों के राज्यों की स्थिति देखिए।’’

कांग्रेस अध्यक्ष ने कहा पहली बार 26 जनवरी 2002 को अदालत के आदेश के बाद आरएसएस के मुख्यालय पर तिरंगा फहराया गया।

उन्होंने दावा किया कि संविधान पर खतरा बना हुआ है ‘‘इसलिए हमें चौकस रहना होगा।’’ उन्होंने कहा कि संविधान सत्ता का नैतिक मार्गदर्शक है और उसका अनुसरण करना चाहिए।

खरगे ने कहा ‘‘जिन लोगों ने देश के लिए आवाज ही नहीं उठाई, देश के लिए लड़ा ही नहीं, वह लोग क्या जानेंगे कि आजादी क्या होती है।

उन्होंने सवाल किया कि इस सरकार ने पिछले 11 साल में ऐसा कौन सा काम किया है जिससे देश का लोकतंत्र और संविधान मजबूत हुआ है।

खरगे ने कहा कि खाद्य सुरक्षा अधिनियम, मनरेगा और शिक्षा का अधिकार अधिनियम कांग्रेस की पूर्ववर्ती सरकार ले कर आई और आज भी गरीबों के लिए यह कानून मददगार हैं। ‘‘यहां तक कि कोविड काल में मनरेगा मजदूरों का सबसे बड़ा सहारा था।’’

उन्होंने कहा कि काला धन विदेश से वापस ला कर एक एक व्यक्ति के खाते में 15 लाख रुपये देने का वादा, हर साल दो करोड़ रोजगार देने का वादा, किसानों की आमदनी दोगुनी करने का वादा, क्या झूठ नहीं था ? उन्होंने कहा, ‘‘झूठ आप बोलते हैं, आरोप हम पर लगाते हैं।’’

(अस्वीकरण: उपरोक्त समाचार/लेख समाचार एजेंसी पीटीआई-भाषा की ऑटो जनरेटेड  सिंडिकेटेड फीड से प्राप्त हुई है और लोकतेज टीम द्वारा संपादित नहीं की गई है। लोकतेज इस सामग्री के लिए किसी भी प्रकार से उत्तरदायी नहीं होगा।)

संविधान पर पक्ष रखने नहीं देने पर किया वाकआउट : मल्लिकार्जुन खरगे
नई दिल्ली, 3 जुलाई (हि.स.)। प्रधानमंत्री के राज्यसभा में वक्तव्य के दौरान विपक्ष के वाकआउट पर कांग्रेस नेता मल्लिकार्जुन खड़गे ने बाहर आकर स्पष्टीकरण दिया। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी राष्ट्रपति के अभिभाषण पर धन्यवाद प्रस्ताव के जवाब के दौरान कुछ ‘गलत बातें’ कही थी। वे इस पर अपनी बात रखना चाहते थे लेकिन उन्हें बोलने नहीं दिया।

मल्लिकार्जुन खरगे ने आरोप लगाया, “झूठ बोलना और सच्चाई से परे बातें कहना उनकी आदत है। मैंने उनसे सिर्फ इतना पूछा कि उन्होंने संविधान नहीं बनाया और वे इसके खिलाफ थे। मैं बस यह स्पष्ट करना चाहता था कि कौन संविधान के पक्ष में था और कौन इसके खिलाफ था।”

राज्यसभा से विपक्ष के वॉकआउट पर कांग्रेस नेता और राज्य सभा सदस्य प्रमोद तिवारी ने कहा कि जब प्रधानमंत्री गलत तथ्य पेश कर रहे थे, गलत जानकारी दे रहे थे, तो विपक्ष के नेता कुछ सही तथ्य पेश करने के लिए, सच्ची जानकारी देने के लिए खड़े हुए। विपक्ष ने तथ्यों, आंकड़ों और किताबों के साथ बार-बार कोशिश की, लेकिन उन्हें मौका नहीं मिला, इसलिए जब सदन के सामने सच नहीं आने दिया जा रहा था और झूठ बोला जा रहा था, तो विपक्ष के नेता मल्लिकार्जुन खड़गे के नेतृत्व में पूरा विपक्ष वॉकआउट कर गया।

तृणमूल कांग्रेस की सांसद सागरिका घोष ने प्रतिक्रिया व्यक्त करते हुए कहा कि विपक्ष के नेता मल्लिकार्जुन खरगे काे बोलने की अनुमति नहीं देना संसद और संविधान के मानदंडों का अपमान है । उन्हें बोलने की अनुमति नहीं दी गई इसलिए, हम बाहर चले गए।

आईएनडीआईए की सरकार बनी तो सभी गरीबों को मिलेगा 10 किलो राशन: खड़गे
लखनऊ, 15 मई (हि.स.)। कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे और समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव ने लोकसभा चुनाव में आईएनडीआईए की सरकार बनने का दावा किया है। खड़गे ने कहा कि सरकार बनने के बाद हम सभी गरीबों को 10 किलो राशन देंगे।

खड़गे ने अखिलेश के साथ लखनऊ के ताज होटल में बुधवार को संयुक्त पत्रकार वार्ता में दावा किया 04 जून को आईएनडीआईए की सरकार बनेगी। उन्होंने कहा कि खाद्य सुरक्षा कानून कांग्रेस-नीत यूपीए सरकार लाई थी। आईएनडीआईए की सरकार बनने के बाद हम प्रति व्यक्ति 10 किलो राशन देंगे। हमारी लड़ाई गरीबों के लिए है। युवाओं को नौकरी नहीं मिल रही है। पद रिक्त हैं लेकिन भर्ती नहीं हुई। ये देश का भविष्य बनाने वाला चुनाव है। वोट का अधिकार ही सबसे बड़ी ताकत है। हम मजबूती के साथ लड़ रहे हैं।

कांग्रेस अध्यक्ष खड़गे ने कहा कि हम दलित, आदिवासी, पिछड़ों एवं कमजोर वर्ग को आगे लाने के लिए जातीय जनगणना कराएंगे। उन्होंने कहा कि भाजपा के लोग कम मतदान प्रतिशत पर नहीं बोलते। उन्हें इस पर भी बोलना चाहिए।

अखिलेश यादव ने कहा कि देश की जनता बदलाव चाहती है। उत्तर प्रदेश एवं देश में सबसे ज्यादा सीटें आईएनडीआईए जीतेगा। फ्रीडम आफ प्रेस का दिन 04 जून होगा। उन्होंने कहा कि 10 साल की सरकार में एनडीए सरकार के वादे झूठे निकले। आईएनडीआईए को जनसमर्थन मिल रहा है। किसान खुशहाली के रास्ते पर बढ़ेगा। किसानों के साथ जो अन्याय हुआ, उसे किसान भूला नहीं है।

कांग्रेस ऊपरी अदालतों में राहुल गांधी की सजा के खिलाफ अपील करेगी
नई दिल्ली। कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे ने गुरुवार को घोषणा की कि पार्टी कांग्रेस सांसद राहुल गांधी को आपराधिक मानहानि मामले में हाल ही में दोषी ठहराए जाने के खिलाफ ऊपरी अदालतों में अपील करेगी। गुजरात की सूरत जिला अदालत ने गांधी को 2019 से उनकी कथित 'मोदी सरनेम' टिप्पणी के लिए दोषी पाया।

एक हिंदी ट्वीट में, खड़गे ने भाजपा सरकार की आलोचना की, उन्हें "कायर" और "तानाशाही" कहा। उन्होंने कहा, "मोदी सरकार राजनीतिक रूप से दिवालिया हो गई है। यह ईडी, पुलिस भेजती है और भाषणों के खिलाफ मामले दर्ज करती है।" खड़गे ने यह भी संकल्प लिया कि पार्टी सजा के खिलाफ उच्च न्यायालयों में अपील करेगी।

कायर, तानाशाह भाजपा सरकार श्री @RahulGandhi और विपक्ष से तिलमिलाई हुई है क्योंकि हम उनके काले कारनामों को उजागर कर रहे हैं। JPC की माँग कर रहे हैं।

राजनैतिक दिवालियेपन की शिकार मोदी सरकार,

ED, पुलिस भेजती है
राजनैतिक भाषणों पर केस थोपती है।

हम Higher Court में अपील करेंगे।

— Mallikarjun Kharge (@kharge) March 23, 2023

मुख्य न्यायिक मजिस्ट्रेट एचएच वर्मा ने गांधी को दो साल की जेल की सजा सुनाई और 15,000 रुपये का जुर्माना लगाया। हालांकि, गांधी की सजा को निलंबित कर दिया गया है और जमानत दे दी गई है, जिससे उन्हें 30 दिनों के भीतर अपनी सजा के खिलाफ अपील करने की अनुमति मिल गई है।

भाजपा विधायक और गुजरात के पूर्व मंत्री पूर्णेश मोदी ने गांधी के खिलाफ उनकी कथित टिप्पणी के लिए मामला दर्ज किया कि "सभी चोरों का उपनाम मोदी क्यों है।"

खड़गे ने भाजपा से मुकाबले के लिए यूपीए जैसे गठबंधन का आह्वान किया
कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे ने भाजपा का मुकाबला करने के लिए समान विचारधारा वाले दलों के साथ यूपीए जैसे गठबंधन का आह्वान किया है। शनिवार को रायपुर में चल रहे 85वें कांग्रेस अधिवेशन में बोलते हुए खड़गे ने कहा कि कांग्रेस भाजपा के विरोध में सभी दलों के साथ काम करने के लिए तैयार है।

खड़गे ने स्वीकार किया कि अतीत में कई पार्टियां मनमोहन सिंह के नेतृत्व वाली यूपीए सरकार का हिस्सा थीं और कांग्रेस अब भाजपा से लोहा लेने के लिए एक समान गठबंधन बनाने की मांग कर रही है। उन्होंने यह भी कहा कि यूपीए सरकार के ईमानदार नेतृत्व के बावजूद उसके खिलाफ बड़ी साजिश की जा रही है।

खड़गे का संदेश उन पार्टियों के लिए एक चेतावनी के रूप में आया है जो पहले यूपीए सरकार का हिस्सा थीं लेकिन अब कांग्रेस को गठबंधन में अग्रणी भूमिका देने को तैयार नहीं हैं। खड़गे ने विश्वास व्यक्त किया कि भाजपा बहुमत हासिल नहीं करेगी और कांग्रेस गठबंधन का नेतृत्व करेगी और बहुमत हासिल करेगी। उन्होंने इस बात पर भी जोर दिया कि कांग्रेस संविधान और लोकतंत्र का पालन करेगी।

सूत्रों का कहना है कि कांग्रेस अन्य विपक्षी दलों तक पहुंचने के लिए एक गठबंधन समिति का गठन करेगी और रायपुर में पार्टी के पूर्ण सत्र के दौरान इस पर चर्चा की जा सकती है। कांग्रेस का लक्ष्य इसका नेतृत्व करने की पूर्व शर्त के साथ एक राष्ट्रीय गठबंधन बनाना है। हालांकि, तेलंगाना के मुख्यमंत्री के. चंद्रशेखर राव, तृणमूल कांग्रेस और आम आदमी पार्टी जैसे नेता एक अलग लाइन खींच रहे हैं।