Tennis - Loktej

टेनिस स्टार नोवाक जोकोविच का चौंकाने वाला खुलासा: विराट कोहली की वजह से शुरू किया क्रिकेट देखना
मैड्रिड, 22 अप्रैल (वेब वार्ता)। सर्बिया के महान टेनिस खिलाड़ी और 24 बार के ग्रैंड स्लैम विजेता नोवाक जोकोविच ने क्रिकेट के प्रति अपने लगाव को लेकर एक बड़ा खुलासा किया है।

लॉरियस वर्ल्ड स्पोर्ट्स अवार्ड्स 2026 के दौरान एक साक्षात्कार में जोकोविच ने बताया कि उन्होंने विराट कोहली की वजह से ही क्रिकेट देखना शुरू किया था।

जोकोविच ने कोहली को अपना एक अच्छा दोस्त बताते हुए कहा कि वे उनकी खेल भावना और उपलब्धियों का बेहद सम्मान करते हैं। यह बयान सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है, क्योंकि जोकोविच जैसे वैश्विक आइकन का किसी क्रिकेटर के प्रति ऐसा सम्मान खेल जगत की सीमाओं को जोड़ने का काम करता है।

साक्षात्कार के दौरान जोकोविच ने जल्द ही भारत आने के अपने इरादे भी जाहिर किए। उन्होंने उत्साह के साथ कहा कि जब भी वे भारत आएंगे, तो वे विराट कोहली के साथ समय बिताना चाहेंगे।

जोकोविच ने एक दिलचस्प योजना साझा करते हुए कहा कि वे विराट के साथ थोड़ा टेनिस और थोड़ा क्रिकेट खेलना चाहते हैं, ताकि खेल के माध्यम से लोगों के बीच सकारात्मकता और खुशियां फैलाई जा सकें।

उन्होंने भारतीय प्रशंसकों से मिलने वाले निरंतर प्यार और समर्थन के लिए भी आभार व्यक्त किया और कहा कि भारत का दौरा करना उनके लिए हमेशा खास अनुभव होता है।

विराट कोहली और नोवाक जोकोविच के बीच की दोस्ती नई नहीं है; दोनों लंबे समय से एक-दूसरे के खेल के प्रशंसक रहे हैं। पिछले साल विंबलडन 2025 में कोहली को अपनी पत्नी अनुष्का शर्मा के साथ जोकोविच का उत्साह बढ़ाते देखा गया था।

वहीं, पिछले साल मई में जब विराट ने टेस्ट क्रिकेट को अलविदा कहा था, तब जोकोविच ने उनके सम्मान में एक विशेष पोस्ट साझा कर उनकी पारी को ‘अविश्वसनीय’ बताया था।

यह आपसी सम्मान दर्शाता है कि कैसे दो अलग-अलग खेलों के ये महान खिलाड़ी एक-दूसरे की मेहनत और सफलता को वैश्विक स्तर पर सराहते हैं।

रोहन बोपन्ना ने पेशेवर टेनिस को अलविदा कहा
नयी दिल्ली, एक नवंबर (भाषा) भारत के अनुभवी टेनिस खिलाड़ी और दो बार के ग्रैंडस्लैम चैम्पियन रोहन बोपन्ना ने शनिवार को पेशेवर टेनिस को अलविदा कह दिया जिससे एटीपी टूर पर उनके दो दशक से अधिक के कैरियर पर विराम लग गया ।

45 वर्ष के बोपन्ना ने आखिरी बार इस सप्ताह पेरिस मास्टर्स में खेला जिसमे वह कजाखस्तान के अलेक्जेंडर बुबलिक के साथ पहले दौर में हार गए ।

कर्नाटक के कूर्ग के रहने वाले बोपन्ना ने ‘ अलविदा ..लेकिन अंत नहीं ’ शीर्षक से अपने भावुक बयान में लिखा,‘‘ आधिकारिक रूप से खेल से विदा ले रहा हूं ।’’

उन्होंने लिखा ,‘‘ भारत के छोटे से शहर कूर्ग से सफर की शुरूआत करने से लेकर , सर्विस दमदार बनाने के लिये लकड़ी के टुकड़े कांटने, स्टेमिना बढाने के लिये कॉफी के बागानों के बीच से जॉगिंग करने से लेकर दुनिया के सबसे बड़े कोर्ट पर दूधिया रोशनी में अपने सपनों को पूरा करने तक । सब सपने जैसा लगता है ।’’

बोपन्ना ने पेरिस ओलंपिक के बाद अंतरराष्ट्रीय कैरियर से संन्यास ले लिया था । उन्होंने 2023 में डेविस कप से विदा ली थी और आखिरी बार लखनऊ में मोरक्को के खिलाफ खेला था ।

विंबलडन 2025: कोर्ट पर गिरे नोवाक जोकोविच, कहा- मेरा शरीर अब पहले जैसा नहीं रहा
लंदन, 10 जुलाई (वेब वार्ता)। विंबलडन-2025 के क्वार्टर फाइनल में नोवाक जोकोविच ने फ्लावियो कोबोली के खिलाफ मुकाबले को अपने नाम किया। जीत हासिल करने से ठीक पहले जोकोविच कोर्ट पर गिर पड़े, जिसने वहां मौजूद फैंस को चिंतित कर दिया।

24 बार के मेजर चैंपियन नोवाक जोकोविच कुछ देर बाद अपने पैरों पर वापस उठे और 6-7(6), 6-2, 7-5, 6-4 से जीत हासिल करते हुए अगले दौर में जगह बनाई।

जीत के बाद नोवाक जोकोविच ने पत्रकारों से कहा, “यह बहुत अजीब था। घास पर ऐसा होता है। मेरे करियर में ग्रास-कोर्ट पर ऐसा कई बार हुआ है। स्पष्ट है कि मेरा शरीर अब पहले जैसा नहीं रहा, इसलिए चोट का असर मुझे अगले दिन महसूस होगा तो देखते हैं। मैं उम्मीद कर रहा हूं कि अगले 24 से 48 घंटे में जो कुछ भी हुआ है, वह ज्यादा गंभीर न हो, ताकि मैं दो दिनों में बिना दर्द के अपना सर्वश्रेष्ठ खेल सकूं।”

अपनी 102वीं विंबलडन जीत के साथ, जोकोविच के इस सीजन का रिकॉर्ड 26-8 हो गया है। वह 25वें मेजर खिताब से दो कदम दूर हैं। अगर 38 वर्षीय जोकोविच इस खिताब को जीत लेते हैं, तो वह ग्रास कोर्ट मेजर में रोजर फेडरर के आठ खिताबों के रिकॉर्ड की बराबरी कर लेंगे।

अगर जोकोविच खिताब जीत लेते हैं, तो टूर्नामेंट के ओपन एरा इतिहास में सबसे उम्रदराज चैंपियन भी बन जाएंगे। इसी के साथ वह रोजर फेडरर के साल 2017 में बनाए गए रिकॉर्ड को भी पीछे छोड़ देंगे, जिन्होंने 35 साल की उम्र में खिताब जीता था।

जोकोविच ने कहा, “मैं 38 वर्षीय खिलाड़ी के रूप में इस बात से बहुत संतुष्ट हूं कि मैं अभी जिस तरह से चल-फिर रहा हूं और खेल रहा हूं, यह मुझे बहुत पसंद है। मेरी टीम में लगभग 10 लोग हैं, जो मेरे ऑन-कोर्ट और ऑफ-कोर्ट करियर, तैयारी और रिकवरी के हर पहलू पर रोजाना काम करते हैं।”

उन्होंने कहा, “कभी-कभी मैं इन रोजमर्रा के कामों से थक जाता हूं, लेकिन प्रदर्शन को बेहतर करने के लिए मुझे करना पड़ता है। कोर्ट से बाहर, जिम में या फिर ट्रीटमेंट टेबल पर कई-कई घंटे बिताने पड़ते हैं, बस इस कोशिश में कि जो कुछ भी मेरे पास है, उसके साथ मैं सर्वश्रेष्ठ दे सकूं।”

विंबलडन 2025: डिमिट्रोव के रिटायर होने से क्वार्टरफाइनल में पहुंचे जैनिक सिनर
लंदन, 08 जुलाई (वेब वार्ता)। विंबलडन टेनिस टूर्नामेंट में सोमवार को खेले गए मुकाबले में विश्व नंबर एक जैनिक सिनर क्वार्टरफाइनल में पहुंच गए, जब बुल्गारिया के अनुभवी खिलाड़ी ग्रिगोर डिमिट्रोव चोट के चलते मैच से रिटायर हो गए।

डिमिट्रोव ने शुरुआती दो सेटों में शानदार प्रदर्शन करते हुए मुकाबले में 6-3, 7-5, 2-2 की बढ़त बना ली थी, लेकिन फिर उन्हें पेक्टोरल (सीने की मांसपेशियों) में चोट के कारण खेल बीच में ही छोड़ना पड़ा।

सिनर, जिन्होंने सेंटर कोर्ट पर खेले गए इस मैच से पहले लगातार 36 गेम्स में अपनी सर्व नहीं गंवाई थी, उन्हें डिमिट्रोव ने पहले ही गेम में ब्रेक करते हुए 2-0 की बढ़त बना ली। 34 वर्षीय डिमिट्रोव ने पहला सेट आसानी से जीतकर दर्शकों को चौंका दिया।

दूसरे सेट के दौरान एक गिरावट में सिनर की दाहिनी कोहनी में चोट लग गई, जिसके चलते उन्होंने मेडिकल टाइमआउट लिया। हालांकि, डिमिट्रोव ने भी इस दौरान अपना एक सर्व गंवाया लेकिन फिर भी उन्होंने दूसरा सेट जीत लिया और मुकाबले में बढ़त बरकरार रखी।

तीसरे सेट में स्कोर जब 2-2 पर था, तभी डिमिट्रोव सर्व करने के बाद अचानक गिर पड़े और दर्द में कराहते हुए कोर्ट पर लेट गए। वे अपने आंसू रोक नहीं पाए और अंततः उन्हें मैच छोड़ने का फैसला करना पड़ा। इस अप्रत्याशित मोड़ से सिनर को राहत मिली और वह विंबलडन 2025 के क्वार्टरफाइनल में प्रवेश कर गए।

गुजरात की वैदेही ने राष्ट्रीय खेलों की टेनिस प्रतियोगिता का महिला एकल खिताब जीता
देहरादून, 11 फरवरी (भाषा) गुजरात की वैदेही चौधरी ने मंगलवार को यहां टेनिस प्रतियोगिताओं के अंतिम दिन महाराष्ट्र की वैष्णवी अडकर को सीधे सेट में हराकर महिला एकल खिताब जीतकर राष्ट्रीय खेलों का अपना दूसरा स्वर्ण पदक जीता।

सोमवार को जील देसाई के साथ महिला युगल का स्वर्ण पदक जीतने वाली वैदेही ने एकल फाइनल में वैष्णवी को 6-4, 6-4 से हराया।

महाराष्ट्र की आकांक्षा निटुरे और कर्नाटक की अमोदिनी नाइक को कांस्य पदक मिला।

पुरुष एकल का स्वर्ण सेना के इशाक इकबाल ने जीता जिन्होंने पहला सेट गंवाने के बाद वापसी करते हुए गुजरात के देव जाविया को फाइनल में 3-6, 6-4, 7-6 से शिकस्त दी।

तमिलनाडु के मनीष सुरेश कुमार और कर्नाटक के प्रज्जवल देव को कांस्य पदक मिला।

लोहित अक्ष बद्रीनाथ और लक्ष्मी प्रभा अरुण कुमार की तमिलनाडु की जोड़ी ने फाइनल में निकी के पूनाचा और सोहा सादिक की कर्नाटक की जोड़ी को 6-4, 6-1 से हराकर मिश्रित युगल का स्वर्ण पदक जीता।

हरियाणा के सुनील कुमार और अदिति रावत तथा पश्चिम बंगाल के नितिन कुमार सिन्हा और युबरानी बनर्जी को कांस्य पदक मिले।

बोपन्ना, झांग की जोड़ी आस्ट्रेलियाई ओपन मिश्रित युगल के दूसरे दौर में
मेलबर्न, 17 जनवरी ( भाषा ) भारत के रोहन बोपन्ना और चीन की शुआइ झांग की जोड़ी आस्ट्रेलियाई ओपन मिश्रित युगल में इवान डोडिज और क्रिस्टिना म्लादेनोविच को 6 . 4, 6 . 4 से हराकर दूसरे दौर में पहुंच गई ।

पुरूष युगल के पहले ही दौर से बाहर होने के बाद दुनिया के पूर्व नंबर एक युगल खिलाड़ी बोपन्ना ने एक घंटे 12 मिनट तक चले इस मुकाबले में शानदार प्रदर्शन किया ।

अब बोपन्ना और झांग का सामना अमेरिका के टेलर टाउनसेंड और मोनेगास्क के हुगो निस और आस्ट्रेलिया के वाइल्ड कार्ड धारक मेडिसन इंगलिस और जैसन कुबर के बीच होने वाले मैच के विजेता से होगा ।

बोपन्ना 2023 में सानिया मिर्जा के साथ यहां फाइनल में पहुंचे थे ।

वह 2024 आस्ट्रेलियाई ओपन में मैथ्यू एबडेन के साथ खिताबी जीत के बाद युगल रैंकिंग में शीर्ष पर पहुंचे थे । वह 43 वर्ष की उम्र में खिताब जीतने के साथ यह कारनामा करने वाले सबसे उम्रदराज खिलाड़ी भी बने थे ।

सेंथिल, रेवती आईटीएफ विश्व टेनिस टूर जे300 टूर्नामेंट में भारत की चुनौती की अगुआई करेंगे
नयी दिल्ली, चार जनवरी (भाषा) भारत के शीर्ष जूनियर खिलाड़ी सेंथिल कुमार और माया राजेश्वरन रेवती यहां डीएलटीए परिसर में छह जनवरी से शुरू हो रहे आईटीएफ जे300 प्रतियोगिता में क्रमश: लड़के और लड़कियों के वर्ग में भारत की चुनौती की अगुआई करेंगे।

पिछले सत्र में आईटीएफ जूनियर सर्किट पर कई टूर्नामेंट के फाइनल में जगह बनाने वाले सेंथिल के अलावा भारत के शीर्ष पांच खिलाड़ियों में शामिल हितेश चौहान (तीसरी रैंकिंग), अर्णव पापरकर (चौथी रैंकिंग) और वरूण वर्मा (पांचवीं रैंकिंग) भी लड़कों के वर्ग के मुख्य ड्रॉ में हिस्सा लेंगे।

विदेशी खिलाड़ियों में दुनिया के 87वें नंबर के निकता बिलोजेर्त्सेव और तुकी के दुनिया के 111वें नंबर के खिलाड़ी हेदर केम गोकपिनर भी खिताब के लिए चुनौती पेश करेंगे।

लड़कियों के वर्ग में घरेलू खिलाड़ियों के अलाव बुल्गारिया की दुनिया की 51वें नंबर की खिलाड़ी योआना कोन्सटेनटिनोवा, दुनिया की 71वें नंबर की खिलाड़ी फ्रांस की एलिजाह इनिसान और उनकी हमवतन डेपहनी एमपेत्सी पेरिकार्ड (73) आकर्षक का केंद्र होंगी।

अदा कुमरू (74) और पेत्रा कोंजिकुसिक (75) लड़कियों के वर्ग में शीर्ष 100 में शामिल अन्य खिलाड़ी हैं।

मलागा : नडाल ने टेनिस से लिया संन्यास, कहा- खुशकिस्मत हूं कि अपने शौक को करियर में बदल सका
मलागा, 20 नवंबर (हि.स.)। नीदरलैंड के खिलाफ अपने घरेलू मैदान पर डेविस कप मुकाबले के बाद पेशेवर टेनिस से संन्यास लेने वाले दिग्गज स्पेनिश टेनिस स्टार राफेल नडाल ने कहा कि वह अपने शौक को एक शानदार करियर में बदलने के लिए बेहद भाग्यशाली हैं।

22 बार के ग्रैंड स्लैम चैंपियन नडाल का पेशेवर टेनिस सफर मंगलवार देर रात डेविस कप में नीदरलैंड के खिलाफ स्पेन के क्वार्टर फाइनल मैच के शुरुआती मुकाबले में बोटिक वैन डे ज़ैंड्सचुल्प से 6-4, 6-4 से सीधे सेटों में हार के साथ समाप्त हो गया।

इसके बाद युवा सनसनी कार्लोस अल्काराज ने टैलोन ग्रीक्सपूर के खिलाफ 7-6 (0), 6-3 से जीत के साथ स्कोरलाइन को बराबर कर दिया। लेकिन बाद में, अल्काराज और मार्सेल ग्रैनोलर्स को युगल निर्णायक मुकाबले में 7-6 (4), 7-6 (3) से हार का सामना करना पड़ा और नीदरलैंड अगले दौर में पहुंचा गया।

एटीपी की आधिकारिक वेबसाइट के हवाले से मैच के बाद नडाल ने कहा, "मैं वह व्यक्ति हूं जिसे इतने सारे लोगों का आभारी होना चाहिए। यह जानना मुश्किल है कि कहां से शुरू करें।"

नडाल ने प्रशंसकों को उनके असाधारण समर्थन के लिए धन्यवाद दिया। उन्होंने कहा, "स्पेन और सामान्य रूप से दुनिया में, मुझे इतना स्नेह पाकर बहुत सौभाग्यशाली महसूस हुआ है।"

नडाल ने विरोधियों के साथ-साथ अपने साथियों को भी बधाई देते हुए कहा, "मैं यहां मौजूद पूरी स्पेनिश टीम का शुक्रिया अदा करना चाहता हूं। आप सभी ने मुझे इस डेविस कप में खेलने का मौका दिया। यह वैसा नहीं हुआ जैसा हम चाहते थे, मैंने अपना सबकुछ दिया। मेरे करियर के कई सबसे भावनात्मक पल यहां मौजूद कई लोगों के साथ रहे हैं, यह मेरे लिए बहुत बड़ा सम्मान रहा है। हमने साथ मिलकर कई शानदार चीजें हासिल की हैं और अब समय आ गया है कि आप सभी उन्हें हासिल करते रहें।"

नडाल ने कहा कि एक खिलाड़ी नहीं चाहता कि रिटायरमेंट का यह पल आए, लेकिन उसका शरीर अब टेनिस नहीं खेलना चाहता।

उन्होंने कहा, "आपको स्थिति को स्वीकार करना होगा, मैं बहुत खुशकिस्मत महसूस करता हूं। मैं अपने शौक में से एक को अपने करियर में बदलने में सक्षम रहा हूं, और यह मेरी कल्पना से कहीं ज्यादा लंबा था। मैं केवल जीवन का आभारी हो सकता हूं।"

उन्होंने प्रेस, टेनिस संस्थानों और बिरादरी को उनके समर्थन के लिए धन्यवाद दिया, जिसने उन्हें आगे बढ़ने में मदद की और स्टैंड में मौजूद अपने परिवार और टीम के लिए एक विशेष संदेश भी दिया।

उन्होंने आंखों में आंसू भरकर कहा, "मैं शांत हूं, क्योंकि मुझे ऐसी शिक्षा मिली है, जिससे मैं अपने नए जीवन को मन की शांति के साथ जी सकता हूं। मेरे आसपास एक अच्छा परिवार है, जो मेरी मदद करता है।"

बोटिक से हारने के बाद नडाल ने यह भी कहा कि यह उनके लिए एक भावनात्मक दिन था।

उन्होंने कहा, "मुझे पता था कि यह एक पेशेवर टेनिस खिलाड़ी के रूप में मेरा आखिरी मैच हो सकता है। इससे पहले के पल भावनात्मक थे, सामान्य तौर पर उन्हें संभालना थोड़ा मुश्किल था। बहुत सारी भावनाएँ थीं। मैंने इसे यथासंभव बेहतर तरीके से करने की कोशिश की। मैंने परिणाम चाहे जो भी हो, मैंने आवश्यक ऊर्जा के साथ, यथासंभव सर्वश्रेष्ठ रवैया रखने की कोशिश की। अंत में उम्मीद की एक किरण दिखी, लेकिन ऐसा नहीं हो सका। मेरा प्रतिद्वंद्वी आज मुझसे बेहतर था और बस यही बात है।"

जुलाई में नोवाक जोकोविच से हारने के बाद पेरिस ओलंपिक के दूसरे दौर के बाद से प्रतिस्पर्धी टेनिस नहीं खेलने वाले नडाल तब से कोर्ट पर अभ्यास कर रहे थे और अपने कप्तान डेविड फेरर के लिए खेलने में सक्षम महसूस कर रहे थे।

उन्होंने कहा, "यह निर्णय लिया गया कि मैं खेलूंगा। हम जानते थे कि यह थोड़ा जोखिम भरा निर्णय था। डेविड ने हम सभी को अभ्यास करते हुए देखा था और हम सभी को लगा कि मैं मैच के लिए सही खिलाड़ी हूं। मैंने कोशिश की, लेकिन ऐसा नहीं हो सका, अंत में, आप अपने स्तर को नियंत्रित नहीं कर सकते, केवल अपने दृष्टिकोण, अपनी ऊर्जा और अपने दृढ़ संकल्प को नियंत्रित कर सकते हैं। इससे मैं निराश नहीं हुआ। मैं बस वह नहीं कर पाया जो स्पेन को एक अंक दिलाने के लिए आवश्यक था।"

नडाल 22 ग्रैंड स्लैम खिताब के साथ खेल से विदा हुए, जिसमें रिकॉर्ड 14 फ्रेंच ओपन एकल खिताब शामिल हैं। उन्होंने 2009 और 2022 में दो बार ऑस्ट्रेलियन ओपन, 2008 और 2010 में विंबलडन भी जीता। वह यूएस ओपन में भी सफल रहे, उन्होंने 2010, 2013, 2017 और 2019 में चार बार खिताब जीता।

38 वर्षीय ने 36 एटीपी मास्टर्स चैंपियनशिप ट्रॉफियों सहित 92 एसोसिएशन ऑफ टेनिस प्रोफेशनल्स (एटीपी) टूर-स्तरीय खिताब हासिल किए। उन्होंने 2016 रियो ओलंपिक में पुरुष युगल में ओलंपिक स्वर्ण पदक भी हासिल किया, जिससे वह नोवाक जोकोविच और आंद्रे अगासी के अलावा तीन पुरुष सितारों में से एक बन गए, जिन्होंने ओलंपिक स्वर्ण और सभी प्रमुख ग्रैंड स्लैम खिताब जीतकर करियर गोल्डन स्लैम पूरा किया।

नई दिल्ली : फेडरर ने डेविस कप के बाद संन्यास लेने वाले नडाल को लिखा भावुक पोस्ट
नई दिल्ली, 19 नवंबर (हि.स.)। रोजर फेडरर ने मंगलवार को सोशल मीडिया पर इस सप्ताह स्पेन के मलागा में डेविस कप फाइनल में पेशेवर टेनिस से संन्यास लेने वाले 22 बार के मेजर चैंपियन राफेल नडाल के लिए एक भावुक पोस्ट लिखा।

43 वर्षीय फेडरर, जिन्होंने दो साल पहले 20 मेजर खिताब जीतकर खेल से संन्यास ले लिया था, ने लिखा "राफा, मुझे पता है कि आप अपने शानदार करियर के आखिरी पड़ाव पर ध्यान केंद्रित कर रहे हैं। जब यह खत्म हो जाएगा तो हम बात करेंगे। अभी के लिए, मैं सिर्फ आपके परिवार और टीम को बधाई देना चाहता हूं, जिन्होंने आपकी सफलता में बहुत बड़ी भूमिका निभाई है। और मैं चाहता हूं कि आप यह जान लें कि आपका पुराना दोस्त हमेशा आपका उत्साहवर्धन करता है, और आप जो भी करेंगे उसके लिए उतनी ही जोर से आगे भी करेगा।"

फेडरर और नडाल के बीच खेल के इतिहास में सबसे बड़ी प्रतिद्वंद्विता थी। वे पहली बार 2004 में मियामी में एक दूसरे से भिड़े थे, जहां स्पेनिश खिलाड़ी ने राउंड ऑफ 32 में तत्कालीन विश्व नंबर 1 फेडरर को 6-3, 6-3 से हराया था।

फेडरर ने अपनी पहली मुलाकात को याद करते हुए लिखा, "2004 के ऑस्ट्रेलियन ओपन के बाद, मैंने पहली बार नंबर 1 रैंकिंग हासिल की। ​​मुझे लगा कि मैं दुनिया में सबसे ऊपर हूं। और मैं तब तक शीर्ष पर था, जब तक कि दो महीने बाद, जब आप मियामी में अपनी लाल स्लीवलेस शर्ट में कोर्ट पर उतरे, अपनी बाइसेप्स दिखाते हुए, आपने मुझे आसानी से हरा दिया। आपके बारे में जो भी चर्चा मैं सुन रहा था, वह सिर्फ प्रचार नहीं था। हम दोनों अपनी यात्रा की शुरुआत में थे और यह एक ऐसा सफर था जिसे हमने साथ मिलकर पूरा किया। बीस साल बाद, राफा, मुझे कहना होगा: आपका प्रदर्शन कितना शानदार रहा है। जिसमें 14 फ्रेंच ओपन शामिल हैं। ऐतिहासिक! आपने स्पेन को गौरवान्वित किया... आपने पूरे टेनिस जगत को गौरवान्वित किया।"

फेडरर ने क्ले पर नडाल के कौशल की सराहना की और उन्हें बेहतर खिलाड़ी बनाने के लिए धन्यवाद दिया। उन्होंने लिखा, "आपने मुझे ऐसे तरीके से चुनौती दी, जैसा कोई और नहीं दे सकता। क्ले पर, आपने मुझे अपनी जमीन पर टिके रहने के लिए जितना मैंने कभी सोचा था, उससे कहीं अधिक मेहनत करने पर मजबूर किया। आपने मुझे अपने खेल की फिर से कल्पना करने पर मजबूर किया, यहां तक ​​कि मैंने अपने रैकेट के सिर का आकार भी बदल दिया, ताकि किसी बढ़त की उम्मीद कर सकूं।"

बता दें कि 'फेडल' प्रतिद्वंद्विता में कुछ सबसे शानदार टेनिस मैच हुए, जिसमें विंबलडन 2008 का फाइनल भी शामिल है, जिसमें नडाल ने फेडरर को 6-4, 6-4, 6-7(5), 6-7(8), 9-7 से हराया। कुल मिलाकर, वे 40 बार एक-दूसरे से भिड़े, जिसमें नडाल ने 24-16 से हेड-टू-हेड रिकॉर्ड बनाया।

फेडरर ने लिखा, "मैं उन यादों के बारे में सोचता रहता हूँ जो हमने साझा की हैं। साथ में खेल को बढ़ावा देना। आधा घास और आधा मिट्टी पर मैच खेलना। दक्षिण अफ्रीका के केप टाउन में 50,000 से ज़्यादा प्रशंसकों के सामने खेलकर सर्वकालिक उपस्थिति रिकॉर्ड तोड़ना। हमेशा एक-दूसरे का मज़ाक उड़ाना। कोर्ट पर एक-दूसरे को थका देना और फिर, कभी-कभी, ट्रॉफी समारोह के दौरान लगभग सचमुच एक-दूसरे को थामना पड़ता था।"

फेडरर के आखिरी पेशेवर टेनिस मैच में, नडाल कोर्ट के उसी तरफ थे, जब दोनों ने 2022 में लंदन में लेवर कप में युगल मैच खेलने के लिए जोड़ी बनाई थी। मैच के बाद, बेंच पर बैठे फेडरर और नडाल की एक तस्वीर सोशल मीडिया पर वायरल हुई, जिसमें वे हाथ पकड़कर रो रहे थे।

फेडरर ने लिखा, "मेरा अंतिम मैच। यह मेरे लिए बहुत मायने रखता था कि आप मेरे साथ थे- मेरे प्रतिद्वंद्वी के रूप में नहीं बल्कि मेरे युगल साथी के रूप में। उस रात आपके साथ कोर्ट साझा करना और उन आंसुओं को साझा करना, हमेशा मेरे करियर के सबसे खास पलों में से एक रहेगा।"

डेविस कप फाइनल 19 से 24 नवंबर तक खेला जाएगा।

लखनऊ : हरियाणा के जगमीत सिंह ने उप्र के अनुरुद्ध को दी मात
लखनऊ, 10 नवम्बर (हि.स.)। आइटा मेंस एक लाख का इनामी टेनिस टूर्नामेंट में क्वालीफाइंग राउंड के आठ फाइनल मुकाबले हुए, जिसमें खिलाड़ियों में खूब उत्साह देखने को मिला। हरियाणा के प्रथम वरियता प्राप्त जगमीत सिंह ने उप्र के अनुरुद्ध कुमार को सीधे सेटों में हरा दिया। वहीं तमिलनाडु के नियांत ब्रदीनारायण ने तेलंगाना के सातवां वरियता प्राप्त हर्ष को सीधे मुकाबले में मात दी।

उन्नाद टेनिस एकेडमी में खेले जा रहे मैचों में खिलाड़ियों ने खूब पसीने बहाये। दिल्ली के द्वितीय वरियता प्राप्त सार्थक सुडेन ने उप्र के आर्यन शर्मा को सीधे सेटों में 6-3, 6-2 से मात देकर बढ़त बना ली। वहीं हरियाणा के जगमीत सिंह ने उप्र के अनुरुद्ध को 6-2, 6-1 से हराया।

बिहार के अभिषेक सिंह और उप्र के अतुल्य सिंह के बीच मुकाबले में बिहार के अभिषेक ने अतुल्य को 6-4, 6-0 से मात दे दी। कर्नाटक के निथिलान किनातुविला ने उप्र के पांचवी वरियता प्राप्त सौरभ कुमार सिंह को सीधे मुकाबले में 6-2, 6-1 से मात दे दी।

वहीं तेलंगाना के राजेश्वर पटोला ने उप्र के वंशराज जलोटा को सीधे मुकाबले में 6-4, 6-0 से हरा दिया। तेलंगाना के आठवें वरियता प्राप्त श्रीवांत आर. मुम्मडी ने उप्र के फैज अली किदवई को 6-1, 6-2 से मात देकर बढ़त बना ली। वहीं तमिलनाडु के नियांत बद्रीनारायण ने तेलंगाना के सातवें वरियता प्राप्त हर्ष को 6-3, 6-4 से मात दे दी। वहीं उप्र के ध्रुव शर्मा ने महाराष्ट्र के फतेहयब सिंह को 7-6, 6-3 से हरा दिया।

ट्यूरिन : रोहन बोपन्ना-मैथ्यू एबडेन ने पुरुष युगल एटीपी फाइनल्स 2024 के लिए किया क्वालीफाई
ट्यूरिन, 30 अक्टूबर (हि.स.)। भारतीय टेनिस स्टार रोहन बोपन्ना और उनके ऑस्ट्रेलियाई जोड़ीदार मैथ्यू एबडेन ने एटीपी फाइनल्स 2024 में पुरुष युगल स्पर्धा के लिए क्वालीफाई कर लिया है, जो 10 से 17 नवंबर तक इटली के ट्यूरिन में इनालपी एरिना में खेला जाएगा।

एटीपी फाइनल्स, सीजन के अंत में आयोजित होने वाली पुरुषों की टेनिस चैंपियनशिप है। इसमें दो अलग-अलग टूर्नामेंट होते हैं - एक एकल और एक युगल।

वर्ष के केवल शीर्ष आठ रैंक वाले एकल खिलाड़ी या युगल टीमें ही एटीपी फाइनल्स में खेलने के लिए अर्हता प्राप्त करती हैं - जिसे अक्सर चार ग्रैंड स्लैम के बाद एटीपी टूर पर सबसे बड़ा पुरुष टेनिस आयोजन माना जाता है।

वेस्ले कूलहोफ/निकोला मेक्टिक, केविन क्राविएट्ज़/टिम पुएट्ज़, हैरी हेलियोवारा/हेनरी पैटन, मार्सेलो अरेवलो/मेट पैविक, मार्सेल ग्रानोलर्स/होरासियो ज़ेबालोस, सिमोन बोलेली/एंड्रिया वावस्सोरी और मैक्स परसेल/जॉर्डन थॉम्पसन अन्य सात युगल जोड़ियां हैं जो ट्यूरिन एटीपी फाइनल्स 2024 के लिए अर्हता प्राप्त कर चुकी हैं।

टूर्नामेंट के लिए योग्यता एटीपी फाइनल्स रैंकिंग पर आधारित है, जो संबंधित कैलेंडर वर्ष में एटीपी आयोजनों में प्रदर्शन को ध्यान में रखती है।

पेरिस मास्टर्स में नाथनियल लेमन्स और जैक्सन विथ्रो के बाहर होने के बाद 2024 के लिए बोपन्ना और एबडेन की योग्यता की पुष्टि हुई। बोपन्ना और एबडेन ने 2024 का शानदार सीजन बिताया है, जिसकी शुरुआत साल के शुरुआती ग्रैंड स्लैम - ऑस्ट्रेलियन ओपन में जीत के साथ हुई थी।

ऑस्ट्रेलिया में जीत के साथ बोपन्ना टेनिस इतिहास में सबसे उम्रदराज दुनिया के नंबर 1 खिलाड़ी बन गए। इंडो-ऑस्ट्रेलियाई जोड़ी ने इस साल मियामी ओपन भी जीता और एडिलेड में फाइनल में जगह बनाने के अलावा फ्रेंच ओपन के सेमीफाइनल में भी पहुंची।

2011, 2012, 2015 और 2023 के बाद यह एटीपी फाइनल में बोपन्ना की पांचवीं उपस्थिति होगी। भारतीय टेनिस खिलाड़ी ने 2012 और 2015 में फाइनल में जगह बनाई, पहले हमवतन महेश भूपति के साथ और फिर रोमानिया के फ्लोरिन मर्जिया के साथ, लेकिन दोनों ही मौकों पर हार गए।

बोपन्ना, जो इस वर्ष की शुरुआत में पेरिस 2024 ओलंपिक में पुरुष युगल स्पर्धा के पहले दौर से बाहर होने के बाद भारतीय राष्ट्रीय टीम से सेवानिवृत्त हो गए थे, उन्होंने पिछले वर्ष एबडेन के साथ सेमीफाइनल में भी जगह बनाई थी।

2011 में अपने पहले एटीपी फाइनल्स अभियान में बोपन्ना ने पाकिस्तान के ऐसाम उल हक कुरैशी के साथ जोड़ी बनाई थी, लेकिन प्रसिद्ध इंडो-पाक एक्सप्रेस ग्रुप चरण से आगे बढ़ने में असफल रही थी।

नई दिल्ली : डब्ल्यूटीटी चैंपियंस: बर्नडेट स्ज़ोक्स को हराकर क्वार्टर फाइनल में पहुंची मनिका बत्रा
नई दिल्ली, 26 अक्टूबर (हि.स.)। भारतीय टेबल टेनिस खिलाड़ी मनिका बत्रा ने शुक्रवार रात फ्रांस के मोंटपेलियर में विश्व की 14वें नंबर की खिलाड़ी बर्नडेट स्ज़ोक्स को हराकर डब्ल्यूटीटी चैंपियंस स्पर्धा के क्वार्टर फाइनल में प्रवेश किया।

विश्व की 30वें नंबर की खिलाड़ी बत्रा ने आठवीं वरीयता प्राप्त रोमानियाई खिलाड़ी के खिलाफ 29 मिनट में 3-1 (11-9, 6-11, 13-11, 11-9) से करीबी मुकाबले में जीत हासिल की।

भारतीय खिलाड़ी ने तीसरे गेम में दो गेम प्वाइंट बचाए। चौथे गेम में 4-7 से पिछड़ने के दौरान स्ज़ोक्स ने टाइम-आउट लिया। हालांकि, बत्रा ने अपने 29 वर्षीय प्रतिद्वंद्वी की देर से वापसी का मुकाबला किया और अपने दूसरे मैच प्वाइंट को स्कोर में बदलकर मैच को 6-5 से जीत लिया। इस तरह हेड-टू-हेड रिकॉर्ड में उनका स्कोर 6-5 हो गया।

बत्रा ने पेरिस ओलंपिक के प्री-क्वार्टर फाइनल में भारत की 3-2 की जीत में स्ज़ोक्स को भी हराया था। फ्रांस की राजधानी में ओलंपिक में एकल में राउंड ऑफ़ 16 तक पहुँचने वाले देश की पहली खिलाड़ी बनकर इतिहास रचने वाली भारतीय खिलाड़ी का अगला मुकाबला शनिवार को चीन की कियान तियानी से होगा।

विश्व की 21वें नंबर की खिलाड़ी कियान ने अपने राउंड ऑफ़ 16 मैच में शीर्ष वरीयता प्राप्त और हमवतन वांग यिदी को 3-0 (11-7, 11-9, 13-11) से हराया।

बत्रा ने अपने अभियान की शुरुआत यूएसए की लिली झांग पर 3-0 (11-4, 11-8, 12-10) की शानदार जीत के साथ की।

ड्रॉ में शामिल अन्य भारतीय श्रीजा अकुला को पहले दौर में विश्व की 13वें नंबर की खिलाड़ी प्यूर्टो रिको की एड्रियाना डियाज़ से 3-2 (6-11, 11-7, 11-1, 8-11, 11-8) से हार का सामना करना पड़ा।