Zomato - Loktej

श्रम संहिताएं गिग श्रमिकों के लिए सामाजिक सुरक्षा को मजबूत करेंगी: इटरनल
नयी दिल्ली, 22 नवंबर (भाषा) जोमैटो और ब्लिंकिट की मूल कंपनी इटरनल लिमिटेड ने शनिवार को चारों श्रम संहिताओं के लागू होने का स्वागत किया।

कंपनी ने कहा कि इससे गिग श्रमिकों की सामाजिक सुरक्षा तक पहुंच मजबूत होगी, जिसमें उसके जोमैटो और ब्लिंकिट कारोबार से जुड़े डिलीवरी साझेदार भी शामिल हैं।

इटरनल ने शेयर बाजार को बताया कि लंबी अवधि में इन नए नियमों का उसके कारोबार की सेहत और स्थिरता पर कोई नकारात्मक वित्तीय असर नहीं पड़ेगा।

सरकार ने शुक्रवार को चारों श्रम संहिताओं को अधिसूचित कर दिया, जिनके जरिए मौजूदा 29 श्रम कानूनों को एकीकृत किया गया है। ये संहिताएं - वेतन संहिता 2019, औद्योगिक संबंध संहिता 2020, सामाजिक सुरक्षा संहिता 2020 और व्यावसायिक सुरक्षा, स्वास्थ्य एवं कार्य दशाएं संहिता 2020 हैं।

नयी संहिताओं में पहली बार ‘गिग कार्य’, ‘मंच कार्य’ और ‘एग्रीगेटर’ की परिभाषाएं दी गई हैं।

नियमों के अनुसार एग्रीगेटर कंपनियों को अपने सालाना कारोबार का 1-2 प्रतिशत (अधिकतम पांच प्रतिशत तक की सीमा के साथ) गिग और मंच श्रमिकों को दिए जाने वाले भुगतान के आधार पर सामाजिक सुरक्षा कोष में जमा करना होगा।

ईटरनल ने कहा, ''श्रम कानूनों का एकीकरण अधिक स्पष्ट, एकसमान और सुसंगत नियम देता है, जो देश के साथ ही हमारे पूरे तंत्र के लिए फायदेमंद है। इन चार संहिताओं में एक सामाजिक सुरक्षा संहिता, 2020 है, जो पूरे देश में गिग श्रमिकों, खासकर हमारे जोमैटो और ब्लिंकिट को चलाने वाले डिलीवरी साझेदारों की सामाजिक सुरक्षा को मजबूत करेगी।''

कंपनी ने आगे कहा कि देशव्यापी एकसमान ढांचा गिग श्रमिकों के लिए जरूरी एकरूपता लाएगा, मंच के लिए कारोबारी सुगमता बढ़ाएगा और यह पूरी तरह सही दिशा में उठाया गया कदम है।

ईटरनल ने बताया कि वह गिग श्रमिकों की भलाई के लिए पूरी तरह प्रतिबद्ध है और पहले ही उन्हें मुफ्त में व्यापक बीमा एवं कल्याणकारी सुविधाएं दे रही है।

जोमैटो का नाम बदलकर इटर्नल करने को शेयरधारकों की मंजूरी
नयी दिल्ली, 10 मार्च (भाषा) जोमैटो के शेयरधारकों ने कंपनी का नाम बदलकर ‘इटर्नल’ करने के लिए एक विशेष प्रस्ताव को मंज़ूरी दे दी है।

कंपनी ने शेयर बाजार को बताया कि उसके खाद्य वितरण कारोबार का ब्रांड नाम और ऐप का नाम ‘जोमैटो’ ही रहेगा।

इटर्नल में फिलहाल चार प्रमुख व्यवसाय - जोमैटो, ब्लिंकिट, डिस्ट्रिक्ट और हाइपरप्योर - शामिल होंगे।

कंपनी ने रविवार को शेयर बाजार को बताया कि जोमैटो के शेयरधारकों ने कंपनी के नाम में बदलाव को मंजूरी देने के लिए एक विशेष प्रस्ताव पारित किया।

जोमैटो के संस्थापक और मुख्य कार्यपालक अधिकारी (सीईओ) दीपिंदर गोयल ने पिछले महीने कहा था कि अगर नाम बदलने को मंजूरी मिल जाती है तो कंपनी की कॉरपोरेट वेबसाइट का पता ‘जोमैटो.कॉम’ से बदलकर ‘इटर्नल.कॉम’ हो जाएगा।'

उन्होंने कहा, ‘‘जब हमने ब्लिंकिट का अधिग्रहण किया, तो कंपनी और ब्रांड/ऐप के बीच अंतर करने के लिए आपस में जोमैटो की जगह इटर्नल का इस्तेमाल शुरू कर दिया था। हमने यह भी सोचा कि जिस दिन जोमैटो के अलावा कुछ भी हमारे भविष्य का एक महत्वपूर्ण चालक बन जाएगा, हम सार्वजनिक रूप से कंपनी का नाम बदलकर इटर्नल कर देंगे।’’

गोयल ने कहा, ‘‘आज, ब्लिंकिट के साथ मुझे लगता है कि हम वहां पहुंच गए हैं। हम कंपनी का नाम (ब्रांड/ऐप नहीं) जोमैटो लिमिटेड से बदलकर इटर्नल लिमिटेड करना चाहेंगे।’’

नई सदी के स्व-निर्मित उद्यमों में डीमार्ट सबसे आगे, शीर्ष तीन में जोमैटो, स्विगी भी शामिलः हुरुन
मुंबई, 18 दिसंबर (भाषा) राधाकिशन दमानी प्रवर्तित सुपरमार्केट शृंखला ‘डीमार्ट’ इस सदी में अपने दम पर मुकाम बनाने वाले उद्यमी द्वारा स्थापित सबसे मूल्यवान भारतीय कंपनी बनकर उभरी है जिसका मूल्यांकन 3.42 लाख करोड़ रुपये है। हुरुन इंडिया की तरफ से बुधवार को जारी आंकड़ों से यह जानकारी सामने आई।

डीमार्ट का संचालन करने वाली कंपनी एवेन्यू सुपरमार्केट का मूल्य इस साल 44 प्रतिशत बढ़ा जबकि दीपिंदर गोयल द्वारा स्थापित जोमैटो का मूल्यांकन 190 प्रतिशत बढ़कर 2.51 लाख करोड़ रुपये हो गया। जोमैटो हुरुन इंडिया द्वारा संकलित सूची में दूसरे स्थान पर रही है।

रिपोर्ट के मुताबिक, जोमैटो की प्रतिद्वंद्वी और श्रीहर्ष मजेटी एवं नंदन रेड्डी द्वारा स्थापित स्विगी 1.01 लाख करोड़ रुपये के मूल्यांकन के साथ तीसरे स्थान पर रही है।

पिछले साल भी दमानी की डीमार्ट वर्ष 2000 के बाद अपने दम पर आगे बढ़ने वाली कंपनियों की सूची में शीर्ष पर थी जबकि फ्लिपकार्ट और जोमैटो क्रमशः दूसरे एवं तीसरे स्थान पर थीं।

पिछले साल शीर्ष 10 कंपनियों में शामिल रहीं फ्लिपकार्ट, पेटीएम, मैक्स हेल्थकेयर और क्रेड इस बार सूची से बाहर हो गई हैं।

हुरुन की नवीनतम सूची में दीप कालरा एवं राजेश मागो द्वारा स्थापित मेकमाईट्रिप 99,300 करोड़ रुपये के मूल्यांकन के साथ चौथे स्थान पर है जबकि यशीश दहिया एवं आलोक बंसल द्वारा स्थापित पॉलिसी बाजार छठे स्थान पर है।

भावित सेठ और हर्ष जैन द्वारा स्थापित ड्रीम11 सातवें स्थान और हर्षिल माथुर और शशांक कुमार द्वारा स्थापित रेजरपे नौवें स्थान पर हैं।

फाल्गुनी नैयर द्वारा स्थापित ऑनलाइन सौंदर्य प्रसाधन विक्रेता नाइका सूची में 19 महिला उद्यमियों द्वारा स्थापित व्यवसायों में शीर्ष पर है।

आईडीएफसी फर्स्ट प्राइवेट और हुरुन इंडिया की सहस्राब्दी-2024 की शीर्ष 200 स्व-निर्मित उद्यमियों की रिपोर्ट में यह सूची दी गई है। वर्ष-2000 के बाद अपने उद्यम स्थापित करने वाले शीर्ष 200 स्व-निर्मित उद्यमियों के लिए प्रत्यक्ष कर व्यय पिछले वर्ष 10 प्रतिशत घटकर 4,570 करोड़ रुपये रह गया।

इन कंपनियों के पसंदीदा स्थान के रूप में बेंगलुरु शीर्ष पर है जहां शीर्ष 200 कंपनियों में से 66 के मुख्यालय हैं जबकि मुंबई 36 कंपनियों के मुख्यालय के साथ दूसरे स्थान पर है।

इस सूची में शामिल कंपनियों के कई संस्थापकों का भारतीय प्रौद्योगिकी संस्थान (आईआईटी) दिल्ली से जुड़ाव रहा है। इन 200 कंपनियों में लगभग 10 लाख लोग कार्यरत हैं।

ज़ोमैटो ने अब पहुंचायेगी ‘घर का खाना!’
फूड डिलीवरी प्लेटफॉर्म, ज़ोमैटो ने बुधवार को घोषणा की कि उसने गुरुग्राम के चुनिंदा क्षेत्रों में ज़ोमैटो एवरीडे नामक एक नई सेवा शुरू की है। यह सेवा वास्‍तविक घरेलू रसोइयों द्वारा किफायती मूल्‍य पर ताजा घरेलू भोजन की पेशकश करेगी। भोजन केवल 89 रुपये से शुरू होगा, जो इसे ग्राहकों के लिए एक किफायती विकल्प बनाता है। इस प्लेटफॉर्म का उद्देश्य ग्राहकों को उनके घर पर डिलीवर किए जाने वाले घर के बने भोजन की सुविधा की याद दिलाना है। Zomato के संस्थापक और सीईओ दीपिंदर गोयल ने कहा कि यह सेवा भारतीय बाजार में एक बड़ा अप्रयुक्त अवसर है।

जोमैटो एवरीडे के फूड पार्टनर घर के शेफ के साथ मिलकर पौष्टिक खाना परोसेंगे। प्लेटफॉर्म का उपयोग करना आसान है: ग्राहक मेनू ब्राउज़ कर सकते हैं, अपने भोजन को अनुकूलित कर सकते हैं और गर्म और स्वादिष्ट भोजन मिनटों में अपने दरवाजे पर पहुंच जायेगा। मंच का उद्देश्य मेनू विकल्पों की एक विस्तृत श्रृंखला के साथ एक प्रामाणिक घर के बने भोजन का अनुभव प्रदान करना है।

ज़ोमैटो अपनी ज़ोमैटो इंस्टेंट सेवा को फिर से तैयार करने पर काम कर रहा है ताकि ग्राहकों को किफायती घर जैसा पका हुआ भोजन उपलब्ध कराया जा सके। कंपनी ने जनवरी में ज़ोमैटो गोल्ड नाम से एक नया सदस्यता कार्यक्रम भी शुरू किया। गोल्ड के साथ सदस्यों को पीक समय के दौरान अधिक रेस्तरां तक प्राथमिकता के आधार पर पहुंच मिलती है और डिलीवरी और डाइनिंग-आउट दोनों के लिए कई रेस्तरां से ऑफर मिलते हैं। गोल्ड सदस्य विशेष रूप से उनके लिए उपलब्ध प्रसिद्ध रेस्तरां से इंटरसिटी डिलीवरी का लाभ उठा सकते हैं।