Sonu Nigam - Loktej

लता मंगेशकर को याद कर सोनू निगम ने शेयर किया भावुक पोस्ट
मुंबई, 13 जुलाई (वेब वार्ता)। बालीवुड के मशहूर गायक सोनू निगम ने एक पोस्ट सोशल मीडिया पर शेयर की, जो स्वर कोकिला लता मंगेशकर के साथ उनके आत्मीय रिश्ते की एक भावुक झलक पेश करती है।

इस तस्वीर में वे मंच पर लता मंगेशकर के सामने घुटनों के बल बैठकर सिर झुकाकर उन्हें प्रणाम कर रहे हैं और लता जी भी हाथ जोड़कर उनके अभिवादन को स्वीकार कर रही हैं।

सोनू निगम ने इंस्टाग्राम पर यह तस्वीर साझा करते हुए लिखा कि यह 2013 की घटना है, जब उनकी मां के निधन के कुछ महीने बाद मुंबई के षणमुखानंद हॉल में दीनानाथ मंगेशकर अस्पताल के लिए फंड जुटाने वाले एक शो में उन्हें गाने का मौका मिला था। उस वक्त मंच पर वे अपने जज्बात पर काबू नहीं रख पाए और लता जी को हाथ जोड़कर प्रणाम किया।

इस पर लता मंगेशकर ने उन्हें प्यार से थामते हुए कहा था- मैं हूं ना, मैं हूं ना। लता मंगेशकर का निधन 6 फरवरी 2022 को 92 वर्ष की आयु में मुंबई के ब्रीच कैंडी अस्पताल में हुआ था। जनवरी 2022 की शुरुआत में वे कोविड-19 से संक्रमित हो गई थीं। इसके साथ ही उन्हें निमोनिया भी हो गया था, जिसके बाद उन्हें अस्पताल में भर्ती कराया गया।

करीब एक महीने तक इलाज चलने के बावजूद उनकी तबीयत लगातार बिगड़ती गई और आखिरकार मल्टीपल ऑर्गन फेलियर के कारण उनका निधन हो गया। उनके जाने से भारतीय संगीत जगत में गहरा शोक छा गया था। सोनू निगम ने अपने करियर में भारतीय संगीत को कई अनमोल गीत दिए हैं। उन्हें उनकी गायकी की विविधता के लिए जाना जाता है।

उनके गीतों में रोमांस, ब्रेकअप, शास्त्रीय, भक्ति, पार्टी, देशभक्ति, गजल, कव्वाली, रॉक और पॉप जैसी तमाम शैलियां शामिल हैं। वे अब तक 32 से ज्यादा भाषाओं में 6,000 से अधिक गाने रिकॉर्ड कर चुके हैं। उन्हें आधुनिक रफी भी कहा जाता है।

अपने करियर के शुरुआती दौर में उन्होंने मोहम्मद रफी के गीतों को एल्बम के रूप में गाया और इससे उन्हें काफी पहचान मिली। हिंदी और कन्नड़ के अलावा उन्होंने बंगाली, मराठी, तेलुगू, तमिल, उड़िया, अंग्रेजी, असमिया, मलयालम, गुजराती, भोजपुरी, नेपाली, तुलु, मैथिली और मणिपुरी जैसी भाषाओं में भी गीत गाए हैं।

नाराज सोनू निगम ने किशोर कुमार, अलका याग्निक को पद्म सम्मान नहीं मिलने पर निराशा व्यक्त की
नयी दिल्ली, 27 जनवरी (भाषा) लोगों की प्रतिभा और योगदान के लिए पद्म सम्मान मरणोपरांत भी दिए जाने का जिक्र करते हुए गायक सोनू निगम ने दुनिया भर के गायकों को प्रेरित करने वाले किशोर कुमार के नाम पर पद्म श्री के लिए विचार नहीं किए जाने पर निराशा व्यक्त की है।

स्वयं भी पद्म श्री सम्मानित निगम ने पुरस्कारों की घोषणा के एक दिन बाद रविवार को एक इंस्टाग्राम वीडियो में यह भी कहा कि अलका याग्निक, श्रेया घोषाल और सुनिधि चौहान जैसे गायकों को संगीत की दुनिया में उनके योगदान को देखते हुए इस सम्मान से सम्मानित किया जाना चाहिए।

निगम ने ‘‘भारत और इसके लंबित पद्म पुरस्कार विजेता’’ शीर्षक से किए गए पोस्ट में कहा, ‘‘दो गायक ऐसे हैं जिन्होंने पूरी दुनिया के गायकों को प्रेरित किया है। हमने उनमें से एक को पद्म श्री पुरस्कार तक सीमित कर दिया, वह हैं मोहम्मद रफी। दूसरे, किशोर कुमार को पद्म श्री भी नहीं मिला।’’

रफी को जहां उनकी मृत्यु से 13 साल पहले 1967 में पद्मश्री मिला था, वहीं 1987 में दिवंगत हुए कुमार को अभी तक इस सम्मान से सम्मानित नहीं किया गया है।

पद्म पुरस्कार 2025 की सूची में गायिका शारदा सिन्हा और पंकज उधास के नाम भी शामिल हैं जिन्हें मरणोपरांत क्रमशः पद्म विभूषण और पद्म भूषण से सम्मानित किया गया है। गायक अरिजीत सिंह और जसपिंदर नरूला को पद्म श्री दिए जाने की घोषणा की गई है।

वर्ष 2022 में पद्म श्री प्राप्त करने वाले निगम ने कहा कि जीवन के विभिन्न क्षेत्रों की कई हस्तियां हैं जिन्होंने अपनी कला में महारत हासिल की है लेकिन उनके योगदान के लिए सरकार द्वारा उन्हें मान्यता नहीं दी गई। उन्होंने इस सम्मान के लिए याग्निक, घोषाल और चौहान का नाम भी आगे बढ़ाया।

उन्होंने कहा, ‘‘मौजूदा गायिकाओं में अलका याग्निक का करियर इतना लंबा और अभूतपूर्व रहा है, उन्हें अभी तक कोई सम्मान नहीं मिला है। श्रेया घोषाल लंबे समय से अपनी प्रतिभा साबित कर रही हैं। उन्हें भी सम्मानित किया जाना चाहिए। सुनिधि चौहान ने अपनी अनोखी आवाज से एक पूरी पीढ़ी को प्रेरित किया है। उन्हें भी अभी तक कुछ नहीं मिला है।’’

वीडियो के अंत में, गायक ने अपने प्रशंसकों से संगीत, अभिनय, विज्ञान या साहित्य सहित विभिन्न क्षेत्रों में पद्म पुरस्कार से सम्मानित होने की पात्र हस्तियों के नाम का उल्लेख करने के लिए कहा।

‘सूरज हुआ मद्धम’, ‘अभी मुझमें कहीं’, ‘तुमसे मिलके दिल का’, ‘राम जाने’ और ‘दीवाना है ये मन’ जैसे गीतों को अपनी आवाज देने वाले निगम 1995 में फिल्म ‘बेवफा सनम’ के गीत ‘अच्छा सिला दिया...’ से मशहूर हुए थे।

संगीत की दुनिया में मेरे लिये पिता समान थे रफी, बाप-बेटे की तुलना नहीं हो सकती: सोनू निगम
(कोमल पंचमटिया)

मुंबई, 21 दिसंबर (भाषा) मोहम्मद रफी को संगीत की दुनिया में पिता तुल्य मानने वाले गायक सोनू निगम ने उनसे अपनी तुलना को लेकर कहा है कि बाप-बेटे के बीच कोई तुलना नहीं हो सकती।

निगम ने 24 दिसंबर को आने वाली रफी की 100वीं जयंती से पहले कहा कि वह जो भी गाते हैं, अपने “उस्ताद” जैसा नहीं गाते।

निगम ने ‘पीटीआई-भाषा’ से कहा, “रफी साहब बेजोड़ थे। वह कव्वाली, भजन, उदासी भरे, सुरों के उतार-चढ़ाव वाले, सेमी-क्लासिकल गीत गा सकते थे। एक गायक को ऐसा ही होना चाहिए। वह मेरे लिए प्रेरणास्रोत थे।”

निगम के गायक माता-पिता अगम और शोभा ने उन्हें रफी जैसा गीतकार बनने के लिए प्रोत्साहित किया था।

निगम ने कहा, “मैं आज जो कुछ भी हूं, वह बनने में उनसे (रफी) मुझे बहुत मदद मिली है और मैं अब भी उनसे सीखता रहता हूं। वह संगीत की दुनिया में मेरे लिए पिता समान हैं।”

निगम (51) की तुलना अकसर रफी से की जाती है। उन्होंने अपने करियर का पहला गाना चार वर्ष की आयु में 1977 में आई फिल्म "हम किसी से कम नहीं" में “क्या हुआ तेरा वादा” गाया था ।

निगम रफी की 100वीं जयंती के मौके पर मंगलवार को मुंबई में एक विशेष संगीत कार्यक्रम के साथ अपने गुरु को श्रद्धांजलि देंगे।

निगम रफी से अपनी तुलना को सही नहीं मानते।

उन्होंने कहा, “तुलना करने वालों को यह समझना होगा कि वह मेरे लिए पिता तुल्य हैं। आप पिता और पुत्र की तुलना नहीं कर सकते। पिता सदैव पिता ही रहेगा। चाहे मैं कुछ भी गाऊं, उनके जैसा कभी नहीं बन पाऊंगा।'”

उन्होंने कहा कि वह अपने आदर्श से कभी नहीं मिल पाए लेकिन इससे कोई फर्क नहीं पड़ता।

निगम ने कहा, “वह हमेशा मेरे में बसे हैं, इसलिए मुझमें वास्तव में उनसे न मिल पाने की कसक नहीं है।”

उन्होंने कहा, “मैं इस बात से अभिभूत और विनम्र महसूस करता हूं कि मुझे उनके 100वें जन्मदिन पर उनके गीत गाने का मौका मिल रहा है।”

देव आनंद, शम्मी कपूर, गुरुदत्त, धर्मेंद्र और कई अन्य प्रमुख सितारों को अपनी आवाज देने वाले रफी का 1980 में 55 वर्ष की आयु में दिल का दौरा पड़ने से निधन हो गया था। उस समय निगम केवल सात वर्ष के थे।

गायक सोनू निगम का आरोप: मुख्यमंत्री व अन्य लोग उनके कार्यक्रम को बीच में छोड़कर चले गए
जयपुर, 10 दिसंबर (भाषा) पार्श्व गायक सोनू निगम ने इस बात पर नाराजगी जताई है कि मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा और अन्य प्रतिनिधि (डेलिगेट) सोमवार रात उनके संगीत कार्यक्रम को बीच में ही छोड़कर चले गए।

निगम के अनुसार, इस तरह का व्यवहार संगीत और कला की देवी सरस्वती का "अपमान" है।

जयपुर में आयोजित 'राइजिंग राजस्थान ग्लोबल इन्वेस्टमेंट समिट' में भाग लेने आए प्रतिनिधियों के लिए होटल रामबाग पैलेस में सांस्कृतिक संध्या में सोनू निगम का भी शो रखा गया था।

"ये दिल दीवाना", "सूरज हुआ मद्धम", "अभी मुझमें कहीं" और "ऐसा पहली बार हुआ है" जैसे गानों के लिए मशहूर निगम ने कार्यक्रम के बाद अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर साझा किए गए वीडियो में कहा कि अगर कोई व्यक्ति कार्यक्रम को बीच में ही छोड़ना चाहता है, तो उसे आना ही नहीं चाहिए।

गायक ने कहा, "मैंने देखा कि मुख्यमंत्री साब और बाकी भी जो लोग थे वे सब उठके चले गए। उनके जाते ही जितने भी डेलिगेट थे वे भी चले गए। मेरा सभी राजनीतिक नेताओं से निवेदन है कि अगर आप ही अपने कलाकार की कद्र नहीं करेंगे तो बाहर के लोग क्या करेंगे? वो भी क्या सोचते होंगे?”

उन्होंने कहा, “मेरा आपसे निवेदन है कि अगर आपको उठ कर जाना होता है तो आप आया मत करो या शो शुरू होने से पहले चले जाया करो। किसी भी कलाकार की प्रस्तुति के बीच में उठ कर जाना बड़ी नाकदरी है। ये सरस्वती का अपमान है।”

निगम ने कहा कि उन्होंने मुख्यमंत्री और प्रतिनिधियों के कार्यक्रम से चले जाने पर ध्यान नहीं दिया था।

उन्होंने कहा, "लेकिन बाद में मुझे (सोशल मीडिया पर) लोगों से कई संदेश आए कि आप लोगों को ऐसे शो नहीं करने चाहिए। आपको राजनीतिक नेताओं के लिए प्रस्तुति नहीं देनी चाहिए क्योंकि अगर वे उठकर जाते हैं तो यह कला की कद्र नहीं होती।”

गायक ने कहा, ‘‘मुझे पता है कि आप लोग व्यस्त हैं,आप लोगों के पास बहुत काम होते हैं। आप सारी जिम्मेदारियां संभालते हैं तो एक शो में बैठकर आपको अपना समय खराब नहीं करना चाहिए। आप पहले ही चले जाया करो। बहुत विनम्रता से, यह आप सभी से अनुरोध है।”

जयपुर में तीन दिवसीय ‘राइजिंग राजस्थान समिट’ सोमवार को शुरू हुआ। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने इसका उद्घाटन किया था।

कंसर्ट के बाद सोनू निगम पर हमला, विधायक के बेटे पर मामला दर्ज
पार्श्व गायक सोनू निगम पर शिवसेना (यूबीटी) के विधायक प्रकाश फटरपेकर के बेटे स्वप्निल पी. फतेरपेकर ने चेंबूर महोत्सव 2023 स्थल के बाहर सोमवार रात हमला किया, जब निगम कार्यक्रम से जा रहे थे। पुलिस उपायुक्त हेमराजसिंह राजपूत के अनुसार, फतेरपेकर ने सेल्फी के लिए निगम को रोका, लेकिन जब उन्होंने इनकार कर दिया, तो फतेरपेकर ने गायक और दो अन्य को सीढ़ियों से धक्का दे दिया, जिससे एक घायल हो गया। मुंबई पुलिस ने हमले के लिए केवल फटरपेकर को बुक किया है, जो संस्कार प्रतिष्ठान के अध्यक्ष हैं और जिनके पास लंदन और मुंबई से एमबीए की डिग्री है।

इंडियन सिंगर्स राइट्स एसोसिएशन (ISRA) ने इस घटना की निंदा की और महाराष्ट्र सरकार और कानून प्रवर्तन एजेंसियों से मामले को गंभीरता से लेने और यह सुनिश्चित करने का आह्वान किया कि भविष्य में किसी भी कलाकार या गायक को इस तरह के हमलों का सामना न करना पड़े। ISRA के सीईओ संजय टंडन ने निगम और उनकी टीम के लिए गहरा दुख और चिंता व्यक्त की।

सुप्रदा फटरपेकर, जो महाराष्ट्र राज्य महिला आयोग की सदस्य हैं, ने कार्यक्रम की आयोजन टीम की ओर से माफी मांगी और लोगों से इस मामले का राजनीतिकरण नहीं करने का अनुरोध किया। सोनू निगम ने पुलिस में शिकायत दर्ज कराई, जिसके बाद फतेरपेकर के खिलाफ भारतीय दंड संहिता की विभिन्न धाराओं के तहत मामला दर्ज किया गया। 15 फरवरी को क्रिकेटर पृथ्वी शॉ पर हुए हमले के बाद मुंबई में एक हफ्ते में सेल्फी से जुड़ी यह दूसरी घटना है।