Singapore - Loktej

सिंगापुर के खिलाफ भारत पर होगा दबाव, झिंगन मैच के लिये उपलब्ध : जमील
बेंगलुरू, 19 सितंबर (भाषा) भारतीय फुटबॉल टीम के कोच खालिद जमील ने शुक्रवार को कहा कि सिंगापुर के खिलाफ अगले महीने एएफसी एशियाई क्वालीफायर में अनुभवी डिफेंडर संदेश झिंगन खेलेंगे ।

झिंगन को ताजिकिस्तान में हाल ही में हुए काफा नेशंस कप के दौरान लगी चोट के बाद गले की हड्डी की सर्जरी करानी पड़ी थी और अब फिट होने की राह पर है ।

भारत का सामना सिंगापुर से नौ अक्टूबर को कालांग में होगा । इसके बाद रिटर्न मैच गोवा के जवाहरलाल नेहरू स्टेडियम पर खेला जायेगा ।

जमील ने अखिल भारतीय फुटबॉल महासंघ द्वारा आयोजित प्रेस कांफ्रेंस में कहा ,‘‘ झिंगन इन मैचों के लिये उपलब्ध होगा ।’’

जमील ने कहा ,‘‘ भारतीय टीम ने एशियाई कप क्वालीफायर में अच्छा प्रदर्शन किया है । मुझे यकीन है कि यह सिंगापुर के खिलाफ अच्छा खेलेगी । हम पर दबाव रहेगा लेकिन मैं दबाव के बिना काम नहीं कर सकता । यह कठिन मैच है और हमें अच्छी तैयारी करनी होगी ।’’

सिंगापुर : विमान परिचारिका से छेड़छाड़ के मामले में भारतीय नागरिक को तीन सप्ताह की जेल की सजा
सिंगापुर, 15 मई (भाषा) पर्थ से सिंगापुर जा रहे सिंगापुर एयरलाइन्स के एक विमान में एक परिचारिका से छेड़छाड़ करने के आरोप में 20 वर्षीय भारतीय नागरिक को तीन सप्ताह की जेल की सजा सुनाई गई है।

‘द स्ट्रेट्स टाइम्स’ ने बृहस्पतिवार को कहा कि रजत नामक भारतीय ने बुधवार को पीड़िता की गरिमा को ठेस पहुंचाने के इरादे से आपराधिक बल का इस्तेमाल करने के आरोप को स्वीकार कर लिया।

आरोप है कि रजत ने 28 फरवरी को सिंगापुर एयरलाइन्स (एसआईए) की उड़ान के दौरान परिचारिका को पीछे से पकड़ा और उसे शौचालय में धकेल दिया। विमान के चांगी हवाई अड्डे पर पहुंचने पर उसे गिरफ्तार कर लिया गया।

उप लोक अभियोजक यूजीन लाउ ने रजत को तीन से छह सप्ताह की जेल की सजा दिए जाने की मांग करते हुए कहा कि परिचारिका को मनोवैज्ञानिक पीड़ा हुई है।

उन्होंने कहा कि रजत ने जो किया, उससे वह डरी हुई और अपमानित महसूस कर रही थी।

लाउ ने कहा कि यह गंभीर बात है कि अपराध विमान में किया गया। उन्होंने कहा, ‘‘व्यावसायिक हवाई यात्रा एक उच्च दबाव वाला वातावरण है जिसमें शारीरिक निकटता शामिल होती है, और अवांछित शारीरिक संपर्क का पता लगाना कठिन होता है।’’

भारतीय मूल के मलेशियाई व्यक्ति को सिंगापुर में कुत्ते की तस्करी के जुर्म में जेल
सिंगापुर, 16 अप्रैल (भाषा) भारतीय मूल के एक मलेशियाई व्यक्ति को गंदे कपड़े रखने वाले बैग में छिपा कर एक पिल्ले की तस्करी करने के जुर्म में मंगलवार को आठ सप्ताह की जेल की सजा सुनाई गई और 2,500 सिंगापुरी डॉलर का जुर्माना भी लगाया गया।

‘चैनल न्यूज एशिया’ की रिपोर्ट के अनुसार, 43 वर्षीय महेंथरन गणेशन ने उस पर लगाए गए आरोपों को स्वीकार कर लिया है।

‘इमिग्रेशन एंड चेकपॉइंट्स अथॉरिटी’ (आईसीए) के अधिकारियों ने 20 अक्टूबर 2023 को ‘तुआस चेकपॉइंट’ पर महेंथरन के वाहन की तलाशी के दौरान एक पिल्ले को बैग में छिपा हुआ पाया। इस बैग को वाहन में अतिरिक्त टायर रखने वाले हिस्से में रखा गया था। यह चेकपॉइंट मलेशिया के दक्षिणी प्रायद्वीपीय क्षेत्र से सिंगापुर को जोड़ता है।

अदालत में बताया गया कि आरोपी मलेशिया में एक परिवहन कंपनी का मालिक है। उसने एक अज्ञात व्यक्ति से कुछ पैसे उधार लिए थे, जिसने कर्ज चुकाने के लिए उसे अवैध रूप से मलेशिया से सिंगापुर जंतुओं को लाने का काम सौंपा।

शुरुआत में आरोपी को अपने वाहन से कुत्ते या बिल्ली के बच्चे सिंगापुर लाने को कहा गया था। पहले तो आरोपी ने इस कार्य से इनकार कर दिया था क्योंकि वह जानता था कि यह गैरकानूनी है लेकिन बाद में खराब आर्थिक स्थिति के कारण वह इसके लिए राजी हो गया।

भारतीय मूल की सिंगापुरी रंगोली कलाकार को पुरस्कार से नवाजा गया
( गुरदीप सिंह )

सिंगापुर, चार अप्रैल (भाषा) सिंगापुर में रहने वालीं भारतीय मूल की कलाकार विजयलक्ष्मी मोहन समेत पांच व्यक्तियों को अपने कौशल और परंपराओं को सिंगापुर के विभिन्न समुदायों व युवा पीढ़ी तक पहुंचाने के लिए सम्मानित किया गया है।

संस्कृति, समुदाय एवं युवा मंत्री एडविन टोंग ने नेशनल गैलरी सिंगापुर में ‘नेशनल हेरिटेज बोर्ड’ (एनएचबी) के ‘स्ट्यूवर्ड ऑफ इंटेंजिबल कल्चरल हेरिटेज अवार्ड’ के विजेताओं को प्रमाण पत्र प्रदान किए। एनएचबी ने शुक्रवार को यह जानकारी दी।

तमिलनाडु के त्रिची से संबंध रखने वालीं 66 वर्षीय रंगोली कलाकार विजयलक्ष्मी ने पांच वर्ष की आयु में सममित (सिमेट्रिकल) और ज्यामितीय (ज्योमेट्रिकल) आकृतियों के साथ सजावटी डिजाइनों से युक्त भारतीय लोक फर्श कला की 5,000 वर्ष पुरानी शैली को अपनाया और रंगोली कलाकार बन गईं।

तमिलनाडु के त्रिची में पली-बढ़ीं विजयलक्ष्मी ने अपनी मां से यह कला सीखी, जो हर सुबह उनके घर के दरवाजे पर रंगोली बनाती थीं।

‘द स्ट्रेट्स टाइम्स’ ने विजयलक्ष्मी के हवाले से कहा, "दक्षिण भारत में, हम 'कोलम' नामक एक सफेद रंग का डिजाइन बनाते हैं। हम गणितीय सिद्धांतों व ज्यामितीय डिजाइनों पर आधारित पैटर्न बनाते हैं।"

विजयलक्ष्मी 1992 में सिंगापुर आ गई थीं और 2005 में यहां की नागरिक बन गईं।

हर सुबह 6:30 बजे, विजयलक्ष्मी अपने घर के दरवाजे के बाहर चावल के पाउडर से एक जटिल रंगोली बनाती हैं।

विजयलक्ष्मी के अलावा मलय ड्रम निर्माता मोहम्मद याजीज मोहम्मद हसन, पेरानाकन शैली के जौहरी थॉमिस क्वान, चीनी चाय की दुकान ‘पेक सिन चून’ और तेओच्यू पेस्ट्री की दुकान ‘थाई मोह चान’ को भी पुरस्कार प्रदान किया गया।

प्रत्येक विजेता को पुरस्कार के रूप में 5,000 सिंगापुर डॉलर की नकद धनराशि प्रदान की गई तथा वे 20,000 सिंगापुर डॉलर तक की परियोजना के अनुदान के लिए पात्र हैं। यह पुरस्कार 2019 में शुरू किया गया था।

विजयलक्ष्मी 1992 में सिंगापुर आ गईं और 2005 में वहां की नागरिक बन गईं।

उन्होंने 1993 में सिंगापुर में पहली बार रंगोली प्रतियोगिता में भाग लिया था और चावल के रंगीन पाउडर से भगवान गणेश की तस्वीर बनाई थी।

पुरानी बातों को याद कर हंसते हुए उन्होंने कहा, ‘‘मैं पहली बार भाग ले रही थी और मुझे नहीं पता था कि इतनी तेज हवा चलेगी। निर्णायकों के आने से पहले ही मेरी बनाई आकृति का रंग तेज हवा में उड़ गया और मुझे अयोग्य घोषित कर दिया गया।’’

उन्होंने स्कूलों और विश्वविद्यालयों में रंगोली कार्यशालाएं आयोजित कीं और 2015 में अपने पति एन. मोहन के साथ मिलकर ‘सिंगा रंगोली’ नामक कंपनी बनाई।

उनकी कंपनी पारंपरिक डिजाइन में रंगोली बनाती है, जिसमें सीडी, रंगीन स्ट्रॉ और पिस्ता के छिलकों जैसी समकालीन सामग्रियों का इस्तेमाल किया जाता है, ताकि यह दिखाया जा सके कि कोई भी इस कला को अपना सकता है।

कंपनी रंगोली बनाने का काम भी लेती है और रंगोली बनाने पर कार्यशालाएँ भी चलाती है।

सिंगापुर एयरलाइंस की उड़ान में चालक दल सदस्य से छेड़छाड़ के मामले में भारतीय को नौ माह की जेल
सिंगापुर, दो अप्रैल (भाषा) अमेरिका से सिंगापुर आ रही सिंगापुर एयरलाइंस (एसआईए) की उड़ान में चालक दल की चार महिला सदस्यों के साथ छेड़छाड़ करने के दोषी 73 वर्षीय भारतीय नागरिक को बुधवार को नौ महीने कारवास की सजा सुनाई गई। मीडिया में आयी खबर से यह जानकारी मिली।

‘द स्ट्रेट्स टाइम्स’ की खबर के मुताबिक बालसुब्रमण्यम रमेश ने छेड़छाड़ के चार मामलों में दोष स्वीकार किया, जबकि एक पीड़िता से संबंधित तीन अतिरिक्त आरोपों पर विचार किया गया जिसके साथ उसने 18 नवंबर, 2024 की उड़ान के दौरान चार अलग-अलग मौकों पर छेड़छाड़ की थी।

खबर के मुताबिक भारत में एक बैंक के भूतपूर्व प्रबंधक को बेंत लगाने की सजा नहीं दी जा सकती थी क्योंकि उसकी उम्र 50 वर्ष से अधिक है। सिंगापुर के कानून के तहत छेड़छाड़ के प्रत्येक मामले में अपराधी को तीन साल तक कारावास, जुर्माना या बेंत लगाने की सजा दी जा सकती है।

खबर के मुताबिक बालसुब्रमण्यम ने सैन फ्रांसिस्को से सिंगापुर की 14 घंटे की उड़ान के दौरान चार महिलाओं के साथ छेड़छाड़ की।

सिंगापुर में भारतीय मूल के विपक्षी नेता को संसद में झूठ बोलने का दोषी पाया गया
(गुरदीप सिंह)

सिंगापुर, 17 फरवरी (भाषा) सिंगापुर में भारतीय मूल के विपक्ष के नेता प्रीतम सिंह को सोमवार को संसदीय समिति के समक्ष झूठी गवाही देने का दोषी पाया गया।

इस फैसले के तहत उन्हें संसद से अयोग्य घोषित किया जा सकता है और इस वर्ष आम चुनाव लड़ने से भी अयोग्य ठहराया जा सकता है।

उप प्रधान जिला न्यायाधीश ल्यूक टैन ने अपने फैसले में सिंह को दोषी ठहराया।

सिंह के खिलाफ आरोप उनकी पार्टी के एक पूर्व सांसद रईस खान के मामले से निपटने के तरीके से संबंधित हैं। खान ने एक अन्य मामले में संसद से झूठ बोला था।

सिंह (48) पर 10 दिसंबर और 15 दिसंबर 2021 को खान के मामले की जांच के दौरान विशेषाधिकार समिति (सीओपी) को जानबूझकर दो झूठे जवाब देने का आरोप था।

यह मामला संसद में खान के झूठे दावे से निपटने के सिंह के तरीके से जुड़ा है। खान ने झूठा दावा किया था कि वह यौन उत्पीड़न की पीड़िता के साथ थाने गए थे।

सिंह को इस आरोप के लिए तीन साल तक की जेल, 7,000 सिंगापुर डॉलर (5,290 अमेरिकी डॉलर) तक का जुर्माना या दोनों सजा हो सकती है। सिंह पर मुकदमा चार महीने पहले शुरू हुआ था।

भारतीय फिल्मों के प्रदर्शन के साथ कूटनीतिक संबंधों की 60वीं वर्षगांठ मनाएंगे भारत और सिंगापुर
सिंगापुर, 22 जनवरी (भाषा) सिंगापुर में भारतीय उच्चायोग सिंगापुर फिल्म सोसाइटी के सहयोग से भारतीय फिल्म महोत्सव 2025 (आईएफएफ 2025) का आयोजन करेगा और दोनों देशों के बीच राजनयिक संबंधों के 60 साल पूरे होने के मौके पर सिंगापुर की जनता के लिए 18 फिल्में प्रदर्शित की जाएंगी।

उच्चायुक्त डॉ. शिल्पक अंबुले ने कहा कि इस महोत्सव को वार्षिक आयोजन बनाने के प्रयास किए जाएंगे, जो इस साल 24 जनवरी से शुरू होकर 2 मार्च तक चलेगा।

अंबुले ने बुधवार को कहा, ‘‘दशकों पहले बनीं क्लासिक फिल्मों से लेकर क्षेत्रीय भाषाओं की हिट फिल्मों तक की मिश्रित शृंखला का चयन किया गया है। इसे सूचना एवं प्रसारण मंत्रालय और भारतीय राष्ट्रीय फिल्म विकास निगम के सहयोग से गैर-व्यावसायिक आधार पर आयोजित किया जा रहा है।’’

महोत्सव में हर सप्ताहांत तीन फिल्में सनटेक सिटी के गोल्डन विलेज सिनेमा में दिखाई जाएंगी, जो सेंट्रल बिजनेस डिस्ट्रिक्ट में एक विशाल शॉपिंग और मनोरंजन परिसर है।

कुल मिलाकर, महोत्सव में भारत की सात अलग-अलग भाषाओं में विभिन्न शैलियों की 18 फिल्में दिखाई जाएंगी। फिल्मों को अंग्रेजी सबटाइटल के साथ दिखाया जाएगा ताकि सभी सिंगापुरवासी उनका आनंद ले सकें।

भारत और सिंगापुर इस वर्ष राजनयिक संबंधों की 60वीं वर्षगांठ मना रहे हैं।

प्रसिद्ध बांग्ला फिल्म निर्माता सत्यजीत रे की कालजयी कृतियों से लेकर प्रशंसाप्राप्त समकालीन कृतियों को प्रदर्शित करने वाला यह फिल्म महोत्सव राजनयिक उपलब्धि का जश्न मनाने के लिए उच्चायोग द्वारा आयोजित किए जाने वाले कई कार्यक्रमों में से पहला है।

भारत की ‘एक्ट ईस्ट’ नीति का प्रमुख स्तंभ है सिंगापुर: राष्ट्रपति मुर्मू
नयी दिल्ली, 16 जनवरी (भाषा) राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने बृहस्पतिवार को कहा कि सिंगापुर भारत की ‘एक्ट ईस्ट’ नीति का एक प्रमुख स्तंभ है और बढ़ती द्विपक्षीय साझेदारी से दोनों देशों के लोगों को काफी लाभ होगा।

राष्ट्रपति भवन में सिंगापुर के राष्ट्रपति थर्मन षणमुगरत्नम और उनके प्रतिनिधिमंडल का स्वागत करते हुए राष्ट्रपति ने कहा कि भारत-सिंगापुर सहयोग ने हाल के वर्षों में और गति पकड़ी है।

उन्होंने षणमुगरत्नम के सम्मान में एक भोज का आयोजन भी किया।

मुर्मू ने कहा कि सिंगापुर भारत की ‘एक्ट ईस्ट’ नीति और "हिंद-प्रशांत के हमारे दृष्टिकोण" का एक प्रमुख स्तंभ है।

राष्ट्रपति कार्यालय द्वारा जारी एक बयान में कहा गया, "लोकतांत्रिक मूल्यों में हमारा साझा विश्वास भी हमें एक-दूसरे से जोड़ता है।"

सिंगापुर में भारतीय मूल के व्यक्ति को पिता पर हमला करने और महिला से छेड़छाड़ के जुर्म में सजा
सिंगापुर, 21 दिसंबर (भाषा) सिंगापुर में अपने पिता पर हमला करने और महिला से छेड़छाड़ के मामले में भारतीय मूल के 25 वर्षीय व्यक्ति को डेढ़ वर्ष से अधिक के कारावास की सजा सुनाई गई है।

समाचारपत्र ‘द स्ट्रेट्स टाइम्स’ की खबर के अनुसार अर्जुन रवि ने 10 मई को अपने 64 वर्षीय पिता पर हमला किया था। इस दौरान वहां पहुंचे पुलिस अधिकारियों ने अर्जुन को गिरफ्तार कर लिया और पिता को अस्पताल ले गए।

एक अन्य घटना में, अर्जुन ने नवंबर 2023 में लिटिल इंडिया एन्क्लेव में 24 वर्षीय महिला से छेड़छाड़ की थी।

उप लोक अभियोजक (डीपीपी) झोउ यांग ने अदालत को बताया कि 10 नवंबर 2023 को रात करीब नौ बजे अर्जुन ने बफेलो रोड पर महिला से छेड़छाड़ की थी। अर्जुन को शुक्रवार को सजा सुनाई गई।

सिंगापुर में भारतीय नागरिक को 16 महीने की जेल की सजा
(गुरदीप सिंह)

सिंगापुर, 11 दिसंबर (भाषा) सिंगापुर में 58 इंडियन स्टार कछुओं को अवैध रूप से लाने के जुर्म में एक भारतीय नागरिक को 16 महीने की जेल की सजा सुनाई गई है। मीडिया में आई एक खबर में यह जानकारी दी गई है।

‘द स्ट्रेट्स टाइम्स’ की खबर के अनुसार, अब्दुल जाफर हाजी अली जब 29 अगस्त को जकार्ता के लिए दूसरी उड़ान में सवार होने के वास्ते भारत से चांगी हवाई अड्डे पहुंचे तो उनके निजी सामान में छिपाकर रखे गए ये कछुए मिले।

अली (40) ने सिंगापुर में अवैध रूप से इंडियन स्टार कछुओं को लाने का दोष सोमवार को स्वीकार कर लिया। इन कछुओं को अंतरराष्ट्रीय प्रकृति संरक्षण संघ (आईयूसीएन) द्वारा ‘लुप्त होने के खतरे’ वाली श्रेणी में रखा गया है।

अली को ये कछुए उसके दोस्त से मिले थे, जिसकी पहचान अदालती दस्तावेजों में ‘भाई’ के रूप में की गई है। इसी शख्स ने अली की यात्रा की व्यवस्था में मदद की थी, जिसमें उसकी उड़ान का भुगतान और उसके रहने की व्यवस्था करना भी शामिल था। बदले में, ‘भाई’ ने अली से अपना सामान जकार्ता तक पहुंचाने में मदद मांगी थी।

सिंगापुर के राष्ट्रीय उद्यान बोर्ड के अभियोक्ता लिम चोंग हुई ने कहा कि अली ने सामान के बारे में नहीं पूछा और न ही 28 अगस्त को चेन्नई में भाई द्वारा पैकेट सौंपे जाने के बाद उसकी जांच की।

सिंगापुर : प्रधानमंत्री मोदी ने सिंगापुर में उद्योग जगत के शीर्ष नेताओं और सीईओ से बातचीत की
सिंगापुर/नई दिल्ली, 05 सितंबर (हि.स.)। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने गुरुवार को सिंगापुर में निवेश कोष, बुनियादी ढांचे, विनिर्माण, ऊर्जा, स्थिरता और रसद सहित उद्योग जगत के शीर्ष नेताओं और मुख्य कार्यकारी अधिकारियों (सीईओ) के एक समूह के साथ बातचीत की। उन्हें भारत में निवेश और नवाचार को आकर्षित करने के लिए चल रहे विभिन्न सुधारों के बारे में जानकारी दी। इस कार्यक्रम में सिंगापुर के उपप्रधानमंत्री गन किम योंग और गृह मामलों और कानून मंत्री के शानमुगम ने भाग लिया।

भारत में निवेश की सराहना करते हुए, प्रधानमंत्री ने भारत और सिंगापुर के बीच द्विपक्षीय संबंधों को मजबूत करने और आर्थिक सहयोग को बढ़ावा देने में सिंगापुर के उद्योग जगत के नेताओं द्वारा निभाई गई भूमिका को स्वीकार किया। भारत के साथ उनके सहयोग को और सुविधाजनक बनाने के लिए, प्रधानमंत्री ने सिंगापुर में इन्वेस्ट इंडिया कार्यालय की स्थापना की घोषणा की। उन्होंने आगे कहा कि भारत-सिंगापुर संबंधों को एक व्यापक रणनीतिक साझेदारी में बदलने से द्विपक्षीय आर्थिक संबंधों को एक बड़ा बढ़ावा मिलेगा।

प्रधानमंत्री माेदी ने कहा कि भारत ने पिछले दस वर्षों में परिवर्तनकारी प्रगति की है और राजनीतिक स्थिरता, नीतिगत पूर्वानुमान, व्यापार करने में आसानी और सुधारोन्मुखी आर्थिक एजेंडे की अपनी ताकत को देखते हुए यह इसी राह पर आगे बढ़ता रहेगा। अगले कुछ वर्षों में यह दुनिया की तीसरी सबसे बड़ी अर्थव्यवस्था बनने के लिए तैयार है। भारत की प्रभावशाली विकास कहानी, इसके कुशल प्रतिभा पूल और विस्तृत बाजार अवसरों की बात करते हुए उन्होंने इस बात पर प्रकाश डाला कि भारत वैश्विक आर्थिक विकास में 17 प्रतिशत योगदान दे रहा है।

प्रधानमंत्री ने उत्पादन से जुड़ी प्रोत्साहन योजना, भारत सेमीकंडक्टर मिशन और 12 नए औद्योगिक स्मार्ट शहरों की स्थापना जैसे कार्यक्रमों के माध्यम से वैश्विक मूल्य श्रृंखलाओं में भारत की भागीदारी बढ़ाने के लिए विभिन्न पहलों के बारे में बात की। उन्होंने व्यवसाय जगत के नेताओं से कौशल विकास के क्षेत्र में भारत में अवसरों को देखने का आह्वान किया।

लचीली आपूर्ति श्रृंखलाओं की तलाश कर रहे व्यवसायों के लिए, प्रधानमंत्री ने कहा कि भारत अपनी ताकत को देखते हुए सबसे अच्छा विकल्प है। प्रधानमंत्री ने आश्वासन दिया कि भारत अपने तीसरे कार्यकाल में बुनियादी ढांचे के विकास की गति और पैमाने को बढ़ाएगा और सीईओ को रेलवे, सड़क, बंदरगाह, नागरिक उड्डयन, औद्योगिक पार्क और डिजिटल कनेक्टिविटी के क्षेत्र में नए अवसरों से अवगत कराया।

प्रधानमंत्री ने सिंगापुर के व्यापारिक नेताओं को भारत में निवेश के अवसरों पर विचार करने तथा देश में अपनी उपस्थिति बढ़ाने के लिए आमंत्रित किया।

नई दिल्ली : सिंगापुर-भारत व्यापार संबंध बढ़ाने पर सहमत, समझौता ज्ञापन का आदान-प्रदान
नई दिल्ली, 05 सितंबर (हि.स.)। सिंगापुर और भारत ने व्यापार संबंध बढ़ाने पर सहमत होते हुए आज समझौता ज्ञापन पर हस्ताक्षर किए। इस दौरान दोनों देशों के प्रतिनिधियों के बीच इनका आदान प्रदान किया गया। सिंगापुर की आधिकारिक यात्रा पर पहुंचे भारतीय प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने आज अब से कुछ देर पहले इस बारे में एक्स हैंडल पर यह जानकारी साझा की। प्रधानमंत्री मोदी ने लिखा, '' मेरे मित्र प्रधानमंत्री लॉरेंस वोंग के साथ चर्चा आज भी जारी रही। हमारी बातचीत कौशल, प्रौद्योगिकी, स्वास्थ्य देखभाल, एआई और अन्य क्षेत्रों में सहयोग बढ़ाने पर केंद्रित रही। हम दोनों व्यापार संबंधों को बढ़ावा देने की आवश्यकता पर सहमत हुए।

उन्होंने एक अन्य पोस्ट में लिखा, "गर्मजोशी भरे स्वागत के लिए मैं आपका आभार व्यक्त करता हूं। आपके प्रधानमंत्री का पद संभालने के बाद यह हमारी पहली मुलाकात है। मेरी तरफ से आपको बहुत-बहुत बधाई। मुझे विश्वास है कि फोर जी के नेतृत्व में सिंगापुर और भी तेजी से प्रगति करेगा। सिंगापुर सिर्फ एक देश नहीं है। सिंगापुर हर विकासशील देश के लिए एक प्रेरणा है। हम भी भारत में कई सिंगापुर बनाना चाहते हैं। मुझे खुशी है कि हम इस दिशा में मिलकर प्रयास कर रहे हैं। हमारे बीच जो मंत्रिस्तरीय गोलमेज बैठक हुई है, वह एक पथ-प्रदर्शक व्यवस्था है।"

इस बीच प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी और सिंगापुर के प्रधानमंत्री लॉरेंस वोंग की मौजूदगी में भारत और सिंगापुर के बीच समझौता ज्ञापन पर हस्ताक्षर किए गए। प्रधानमंत्री मोदी ने सिंगापुर के प्रधानमंत्री लॉरेंस वोंग के साथ एईएम होल्डिंग्स लिमिटेड की सेमीकंडक्टर सुविधा का जायजा लिया।