Artificial Intelligence (AI) - Loktej

सूरत : एआई-संचालित ‘स्पीड बिजनेस नेटवर्किंग कॉन्क्लेव’, 10 करोड़ से अधिक व्यापार की संभावनाएं
सूरत। दक्षिण गुजरात चैंबर ऑफ कॉमर्स एंड इंडस्ट्री (एसजीसीसीआई) के एसबीसी (एसजीसीसीआई बिजनेस कनेक्ट) द्वारा सरसाना स्थित प्लैटिनम हॉल में शनिवार, 18 अप्रैल 2026 को एआई-संचालित ‘स्पीड बिजनेस नेटवर्किंग कॉन्क्लेव’ का सफल आयोजन किया गया। सुबह 9 बजे से दोपहर 2 बजे तक चले इस कॉन्क्लेव में गुजरात के विभिन्न शहरों से 600 से अधिक उद्यमियों और प्रोफेशनल्स ने भाग लिया।

कॉन्क्लेव की खासियत यह रही कि इसमें आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (एआई) के माध्यम से नेटवर्किंग को तेज और प्रभावी बनाया गया। तीन अलग-अलग राउंड में आयोजित फेस-टू-फेस बिजनेस मीटिंग्स के दौरान कुल 2584 रेफरेंस का आदान-प्रदान हुआ, जिससे 10 करोड़ रुपये से अधिक के संभावित व्यापार का अनुमान लगाया गया।

कार्यक्रम में मुंबई के एनएलपी ट्रेनर अमित पाठक और सूरत के बिजनेस कोच विशाल शाह ने विशेषज्ञ वक्ता के रूप में मार्गदर्शन दिया। अमित पाठक ने कहा कि आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस आज केवल तकनीक नहीं, बल्कि बिजनेस ग्रोथ का एक शक्तिशाली माध्यम बन चुका है, जिससे छोटे और मध्यम उद्योग भी अपनी कार्यक्षमता और प्रतिस्पर्धा बढ़ा सकते हैं। वहीं विशाल शाह ने व्यवसाय में स्पीड और एफिशिएंसी बढ़ाने के लिए डिजिटल टूल्स और ऑटोमेशन के महत्व पर जोर दिया।

चैंबर के अध्यक्ष निखिल मद्रासी ने बताया कि यह देश का पहला ऐसा कॉन्क्लेव है, जिसमें एआई के माध्यम से प्रभावी नेटवर्किंग को बढ़ावा दिया गया। इसका उद्देश्य उद्यमियों को कम समय में अधिक और सार्थक बिजनेस कनेक्शन बनाने का प्लेटफॉर्म उपलब्ध कराना था।

चैंबर के वाइस प्रेसिडेंट अशोक जीरावाला ने कहा कि इस आयोजन में 10 से अधिक प्रमुख संस्थानों के प्रतिनिधि और विभिन्न क्षेत्रों के 500 से अधिक उद्यमी एक मंच पर एकत्र हुए, जिससे नए व्यावसायिक संबंधों को बढ़ावा मिला।

कॉन्क्लेव के दौरान प्रत्येक प्रतिभागी को 30-30 मिनट के तीन राउंड में अलग-अलग श्रेणी के उद्यमियों से मिलने का अवसर मिला, जिससे वे अपने प्रोडक्ट्स और सेवाओं को प्रभावी ढंग से प्रस्तुत कर सके। एआई आधारित इस प्रक्रिया में हर टेबल पर क्युआर कोड की व्यवस्था की गई थी, जिसके माध्यम से प्रतिभागियों ने डिजिटल तरीके से बिजनेस इन्क्वायरी दर्ज की।

एसजीसीसीआई बिजनेस कनेक्ट कमेटी के चेयरमैन चंद्रकांत प्रजापति ने बताया कि कॉन्क्लेव में सभी गतिविधियों को डिजिटल रूप से रिकॉर्ड किया गया और लाइव स्क्रीन पर प्रदर्शित किया गया।

कार्यक्रम के समापन पर चैंबर ग्रुप के चेयरमैन दीपक कुमार सेठवाला ने भविष्य में ऐसे और बड़े नेटवर्किंग प्लेटफॉर्म विकसित करने की बात कही।

इस आयोजन में सूरत के अलावा गांधीनगर, गांधीधाम, वडोदरा और अहमदाबाद से भी बड़ी संख्या में उद्यमियों ने भाग लिया, जिससे यह कॉन्क्लेव राज्य स्तर पर एक महत्वपूर्ण बिजनेस प्लेटफॉर्म के रूप में उभरकर सामने आया।

चैंबर के ऑनरेरी ट्रेज़रर, सीए मितेश मोदी ने कॉन्क्लेव में मौजूद सर्वे करने वालों का धन्यवाद किया।कॉन्क्लेव इंचार्ज विशाल बख्शी ने एआई ड्रिवन कॉन्क्लेव के टेक्निकल पहलुओं के बारे में जानकारी दी।

एसजीसीसीआई बिज़नेस कनेक्ट कमेटी के मेंबर हर्ष गुजराती ने स्पीकर्स का परिचय कराया। सुश्री पारुल सोशा, सुश्री पिंकी देसाई और सुश्री पायल शाह ने कॉन्क्लेव का संचालन किया।

एआई सम्मेलन में विरोध प्रदर्शन: युवा कांग्रेस अध्यक्ष उदय भानु चिब गिरफ्तार, दिल्ली में कड़ी सुरक्षा
नई दिल्ली, 24 फरवरी (वेब वार्ता)। दिल्ली पुलिस ने पिछले सप्ताह यहां एआई इम्पैक्ट समिट में भारतीय युवा कांग्रेस के सदस्यों के एक समूह द्वारा कमीज उतारकर किए गए विरोध प्रदर्शन के संबंध में संगठन के अध्यक्ष उदय भानु चिब को गिरफ्तार कर लिया। अधिकारियों ने मंगलवार को यह जानकारी दी।

चिब की गिरफ्तारी के बाद विरोध प्रदर्शनों की आशंका को देखते हुए पुलिस ने राजधानी के प्रमुख स्थानों पर सुरक्षा बढ़ा दी है। चिब की गिरफ्तारी के साथ ही इस मामले में गिरफ्तार किए गए लोगों की कुल संख्या आठ हो गई है।

पुलिस ने गत शुक्रवार को भारत मंडपम में हुए विरोध प्रदर्शन के सिलसिले में भारतीय युवा कांग्रेस (आईवाईसी) के सात कार्यकर्ताओं को गिरफ्तार किया था, जिनमें से तीन को मध्य प्रदेश के ग्वालियर से पकड़ा गया था। उनकी पहचान जितेंद्र यादव, राज गुज्जर और अजय कुमार के रूप में की गयी
है।

इसके अलावा, युवा कांग्रेस की उत्तर प्रदेश इकाई के महासचिव रितिक उर्फ ​​मोंटी शुक्ला को राज्य के ललितपुर से हिरासत में लिया गया है। वरिष्ठ अधिकारियों ने कहा कि संवेदनशील स्थानों पर, विशेष रूप से नई दिल्ली में अतिरिक्त बल तैनात किया गया है।

तिलक मार्ग पुलिस थाने के आसपास सुरक्षा बढ़ा दी गई है, जहां फिलहाल चिब को हिरासत में रखा गया है, जबकि रणनीतिक रूप से महत्वपूर्ण स्थानों पर अवरोधक लगा दिए गए हैं और दंगा-रोधी टीम तैयार हैं।

अधिकारियों ने बताया कि कानून-व्यवस्था की किसी भी स्थिति से निपटने के लिए त्वरित प्रतिक्रिया दल (क्यूआरटी) और अर्धसैनिक बलों की अतिरिक्त टुकड़ियों को भी तैयार रहने के लिए कहा गया है।

वरिष्ठ अधिकारियों ने जमीनी स्तर पर तैनात कर्मियों को यह सुनिश्चित करने का निर्देश दिया है कि यातायात सुचारू रूप से चलता रहे।

एक वरिष्ठ अधिकारी ने बताया, ‘‘हमारी प्राथमिकता सार्वजनिक व्यवस्था बनाए रखना और यह सुनिश्चित करना है कि दैनिक जीवन में कोई बाधा न आए। यदि कोई समूह बिना अनुमति के इकट्ठा होने का प्रयास करता है तो निवारक उपाय लागू किए जा सकते हैं।’’

पुलिस के अनुसार, प्राथमिकी में भारतीय न्याय संहिता (बीएनएस) के तहत अतिरिक्त धाराएं लगाई गई हैं, जिनमें 196 (विभिन्न समूहों के बीच दुश्मनी को बढ़ावा देना और सद्भाव विरोधी हानिकारक कृत्य) और 197 (राष्ट्रीय एकता के लिए हानिकारक बयान) शामिल हैं, जिनमें तीन साल तक की कैद का प्रावधान है।

एआई में पारदर्शिता जरूरी, बने सबके हित और सुख का साधनः प्रधानमंत्री
नई दिल्ली, 19 फरवरी (वेब वार्ता)। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने गुरुवार को एआई शिखर सम्मेलन में विश्व के समक्ष भारत का सर्वजन हिताय और सर्वजन सुखाय का बेंचमार्क प्रस्तुत किया।

उन्होंने कहा कि एआई को कुछ देश और कंपनियां रणनीति के तौर पर इस्तेमाल करने की सोच रही हैं। भारत का मानना है कि एआई के लिए पारदर्शिता सबसे महत्वपूर्ण है।

प्रधानमंत्री ने इस दौरान कहा, “हमें आज यह संकल्प करना चाहिए कि एआई को वैश्विक भलाई (ग्लोबल कॉम गुड) के रूप में विकसित किया जाएगा।”
दुनिया के 20 देशों के नेताओं और 45 देशों के मंत्रियों की उपस्थिति में प्रधानमंत्री मोदी ने एआई से जुड़ा ‘मानव’ विजन प्रस्तुत किया।

मानव विजन का अर्थ है एम (मोरल एंड एथिकल सिस्टम), ए (अकाउंटेबल गवर्नेंस) एन (नेशनल सॉवरेन्टी) ए (एक्सेसिबल एंड इंक्लूसिव) वी (वैलिड एंड लेजिटीमेट)।

प्रधानमंत्री ने वर्तमान में सामने आई एआई चुनौतियों जैसे डीप फेक का उल्लेख करते हुए कहा कि जिस प्रकार खाने के सामानों पर उसके अंदर उपयुक्त सामग्री का लेबल होता है, इसी तरह डिजिटल दुनिया में भी लेबलिंग बहुत जरूरी है।

प्रधानमंत्री ने एआई को मानव इतिहास का आज तक का सबसे परिवर्तनकारी नवाचार बताया और कहा कि इसकी तेजी और स्तर, अब तक हुए सभी नवाचार से कहीं ज्यादा है। ऐसे में इसके विनाशकारी प्रभाव भी हो सकते हैं जिससे बचाना जरूरी है।

ग्लोबल साउथ (विकासशील देशों) का प्रतिनिधित्व करते हुए प्रधानमंत्री ने कहा कि हमें एआई को लोकतांत्रिक करने और इसे समावेशी और सशक्त बनाने का माध्यम बनाने पर जोर देना चाहिए।

इंडिया AI इम्पैक्ट समिट’ में भारत का बड़ा ऐलान, AI इंफ्रास्ट्रक्चर में 16 हजार करोड़ का निवेश और ‘AI का UPI’ लॉन्च करने की तैयारी
नई दिल्ली, 18 फरवरी (वेब वार्ता)। नई दिल्ली के ‘भारत मंडपम’ में आयोजित ‘इंडिया एआई इम्पैक्ट समिट’ में केंद्रीय मंत्री अश्विनी वैष्णव ने भारत को वैश्विक तकनीकी मानचित्र पर स्थापित करने वाली बड़ी घोषणाएं की हैं।

उन्होंने बताया कि केंद्र सरकार अगले दो वर्षों में एआई इंफ्रास्ट्रक्चर के विकास के लिए 2 बिलियन डॉलर (लगभग 16,000 करोड़ रुपये) का भारी-भरकम निवेश करेगी।

इस समिट को जी- 20 से भी बड़ा आयोजन बताते हुए उन्होंने जानकारी दी कि वैश्विक दिग्गज कंपनी एनवीडिया (Nvidia) भारतीय कंपनियों के साथ बड़े सहयोग के लिए बातचीत कर रही है। सरकार का लक्ष्य एआई ‘मिशन 2.0’ के जरिए रिसर्च और स्किलिंग को लोकतांत्रिक बनाना है।

जिस तरह यूपीआई (UPI) ने डिजिटल भुगतान में क्रांति ला दी, उसी तर्ज पर भारत अब ‘एआई का यूपीआई’ विकसित करने जा रहा है। यह तकनीक विशेष रूप से स्वास्थ्य, कृषि और शिक्षा जैसे बुनियादी क्षेत्रों की जटिल समस्याओं को सुलझाने के लिए एक प्रभावी मंच प्रदान करेगी।

भारत का यह समावेशी एआई मॉडल अमेरिका और चीन के वर्चस्व को चुनौती दे रहा है। ग्लोबल साउथ के देशों ने भारत की इस पहल की सराहना करते हुए कहा कि जहां अमेरिकी मॉडल महंगा है और चीनी मॉडल पर भरोसे की कमी है, वहीं भारत का मॉडल आम आदमी के लिए सुलभ और कल्याणकारी है।

एआई के बढ़ते दुरुपयोग को लेकर सरकार ने कड़ा रुख अपनाते हुए डीप-फेक के खिलाफ सख्त कानून लाने के संकेत दिए हैं। मंत्री वैष्णव ने स्पष्ट किया कि मेटा, यूट्यूब और नेटफ्लिक्स जैसी वैश्विक कंपनियों को भारत के नियमों का अनिवार्य रूप से पालन करना होगा।

बच्चों की सुरक्षा को प्राथमिकता देते हुए सोशल मीडिया के उपयोग की न्यूनतम उम्र सीमा तय करने पर भी मंथन चल रहा है। इसके साथ ही, सोशल मीडिया पर प्रामाणिक सूचना साझा करने वालों को आय में हिस्सेदारी देने जैसे क्रांतिकारी बदलावों पर विचार किया जा रहा है ताकि डिजिटल स्पेस को सुरक्षित बनाया जा सके।

एआई इम्पैक्ट समिट के लिए दिल्ली पहुंचे सुंदर पिचाई
नई दिल्ली, 18 फरवरी (वेब वार्ता)। गूगल के मुख्य कार्यकारी अधिकारी (सीईओ) सुंदर पिचाई बुधवार को राष्ट्रीय राजधानी पहुंचे। वह 20 फरवरी को इंडिया एआई इम्पैक्ट समिट में मुख्य भाषण देंगे।

पिचाई ने ‘एक्स’ पर एक पोस्ट में कहा कि इंडिया एआई इम्पैक्ट समिट के लिए भारत लौटकर अच्छा लग रहा है। उन्होंने आयोजकों को गर्मजोशी से स्वागत के लिए धन्यवाद दिया।

यह शिखर सम्मेलन 16 से 20 फरवरी तक नई दिल्ली के भारत मंडपम में आयोजित किया जा रहा है, जिसका उद्घाटन प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने किया।

मोदी ने उद्घाटन के अवसर पर कहा कि भारत वैश्विक आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस बदलाव में अग्रणी भूमिका निभा रहा है। मोदी ने इस सम्मेलन के साथ ही इंडिया एआई इम्पैक्ट एक्सपो का भी शुभारंभ किया और प्रदर्शनी परिसर का दौरा कर स्टार्टअप संस्थापकों, उद्योग प्रतिनिधियों से संवाद किया तथा अत्याधुनिक एआई नवाचारों को प्रदर्शित करने वाले स्टॉल देखे।

पिचाई का कीनोट संबोधन 20 फरवरी को सुबह 9:30 बजे निर्धारित है, जिसे सम्मेलन के सबसे प्रतीक्षित सत्रों में से एक माना जा रहा है।

इस कार्यक्रम में 100 से अधिक देशों के प्रतिनिधि और लगभग 20 राष्ट्राध्यक्ष और सरकार प्रमुख भाग ले रहे हैं। इनमें फ्रांस के राष्ट्रपति इमैनुएल मैक्रों, स्पेन के प्रधानमंत्री पेद्रो सांचेज़, ब्राजील के राष्ट्रपति लुइज़ इनासियो लूला डा सिल्वा, यूनान के प्रधानमंत्री किरियाकोस मित्सोटाकिस और अबू धाबी के क्राउन प्रिंस खालिद बिन मोहम्मद बिन ज़ाएद अल नहयान शामिल हैं।

इंडिया एआई इम्पैक्ट समिट 2026 एक वैश्विक मंच के रूप में उभरा है, जिसमें सरकारें, अंतरराष्ट्रीय संगठन, उद्योग जगत, शोधकर्ता और नागरिक समाज के प्रतिनिधि समावेशी एवं नैतिक एआई विकास पर विचार-विमर्श कर रहे हैं।

भारत सरकार यह आयोजन इलेक्ट्रॉनिक्स एवं सूचना प्रौद्योगिकी मंत्रालय और इंडिया एआई मिशन के माध्यम से कर रही है। सम्मेलन में पूर्ण सत्र, पैनल चर्चा, कार्यशालाएं, हैकाथॉन और एआई एक्सपो शामिल हैं, जिनमें स्वास्थ्य, शिक्षा, कृषि और शासन जैसे क्षेत्रों में एआई के व्यावहारिक उपयोग पर चर्चा हो रही है।

एआई के दौर में नौकरियों पर संकट की आहट, मुख्य आर्थिक सलाहकार अनंत नागेश्वरन ने दी कड़ी चेतावनी
नई दिल्ली, 17 फरवरी (वेब वार्ता)। भारत एआई इम्पैक्ट समिट 2026 में देश के मुख्य आर्थिक सलाहकार (CEA) वी अनंत नागेश्वरन ने आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस को लेकर महत्वपूर्ण चेतावनी जारी की है।

उन्होंने कहा कि एआई को केवल ‘संयोग’ या भरोसे पर नहीं छोड़ा जा सकता, बल्कि इसे एक सोची- समझी योजना के तहत लागू करना होगा।

नागेश्वरन ने जोर दिया कि एआई का अपनाना अनिवार्य है, लेकिन इसे बड़े पैमाने पर रोजगार सृजन से जोड़ना सामाजिक स्थिरता के लिए आवश्यक है। उन्होंने स्पष्ट किया कि यदि तकनीक और मानव श्रम के बीच सही संतुलन नहीं बना, तो यह भारत की आर्थिक तरक्की और सामाजिक ढांचे को प्रभावित कर सकता है।

अपने संबोधन के दौरान सीईए ने देश की ‘संरचनात्मक कमजोरी’ की ओर ध्यान आकर्षित किया। उन्होंने कहा कि हर साल लाखों नौकरियां पैदा हो रही हैं, लेकिन युवाओं के पास आधुनिक तकनीक के अनुरूप कौशल (Skills) का अभाव है। बहुत कम लोगों के पास औपचारिक स्किल ट्रेनिंग है, जो एआई के युग में एक बड़ी बाधा है।

उन्होंने ‘टीम इंडिया’ के रूप में निजी क्षेत्र, शिक्षाविदों और नीति-निर्माताओं से मिलकर काम करने का आह्वान किया। उनके अनुसार, बुनियादी शिक्षा को मजबूत करना और श्रम-प्रधान सेवा क्षेत्रों का विस्तार करना ही इस तकनीकी बदलाव से निपटने का एकमात्र रास्ता है।

नागेश्वरन ने आगाह किया कि एआई के लाभ उठाने के लिए अवसर की खिड़की अभी खुली है, लेकिन यह हमेशा नहीं रहेगी। उन्होंने भारत को दुनिया का ऐसा पहला देश बनाने का लक्ष्य रखा जहाँ मानव और तकनीक मिलकर समृद्धि का उदाहरण पेश करें, लेकिन इसके लिए उन्होंने राजनीतिक इच्छाशक्ति और मजबूत प्रशासनिक क्षमता को अनिवार्य बताया।

यह संबोधन नई दिल्ली के भारत मंडपम में चल रहे पांच दिवसीय एआई समिट के ‘एआई युग में रोजगार का भविष्य’ सत्र में दिया गया, जहाँ दुनिया भर के टेक दिग्गज एआई के जिम्मेदार उपयोग पर मंथन कर रहे हैं।

एआई समिट के नतीजे प्रगतिशील, नवाचारी और अवसरों से भरपूर भविष्य का निर्माण करेंगे: मोदी
नई दिल्ली, 16 फरवरी (वेब वार्ता)। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने सोमवार से यहां शुरू हो रहे कृत्रिम बुद्धिमत्ता सम्मेलन ‘ए आइ इम्पैक्ट समिट ’ में हिस्सा लेने वाले दुनिया भर के प्रतिनिधियों का स्वागत करते हुए उम्मीद जतायी है कि इस सम्मेलन के नतीजे के प्रगतिशील, नवाचारी और अवसरों से भरपूर भविष्य के निर्माण में सहायक होंगे।

बीस फरवरी तक चलने वाले इस पांच दिन के सम्मेलन से पहले श्री मोदी ने सोशल मीडिया पर अपने सिलसिलेववार पोस्ट में कहा कि इस सम्मेलन की विषय वस्तु ‘सर्वजन हिताय, सर्वजन सुखाय’, यानी सभी का कल्याण, सभी के लिए खुशी, मानव केन्द्रीत प्रगति के लिए कृत्रिम बुद्धिमत्ता का इस्तेमाल करने की हमारी साझा प्रतिबद्धता को दिखाती है।

प्रधानमंत्री ने कहा, “आज से, भारत दिल्ली के भारत मंडपम में एआई इम्पैक्ट समिट होस्ट कर रहा है। मैं इस समिट के लिए दुनिया भर के लीडर्स, इंडस्ट्री के कैप्टन्स, इनोवेटर्स, पॉलिसीमेकर्स, रिसर्चर्स और टेक के शौकीनों का दिल से स्वागत करता हूं।

समिट की थीम है सर्वजन हिताय, सर्वजन सुखाय, यानी सभी का कल्याण, सभी के लिए खुशी, जो ह्यूमन-सेंट्रिक प्रोग्रेस के लिए कृत्रिम बुद्धिमत्ता का इस्तेमाल करने के हमारे साझा कमिटमेंट को दिखाता है।”

उन्होंने कहा,“ आज एआई स्वास्थ्य , शिक्षा,कृषि, शासन और उद्यम सहित कई क्षेत्रों को बदल रहा है। एआई इम्पैक्ट समिट एआई के अलग-अलग पहलुओं, जैसे नवाचार, सहयोग, ज़िम्मेदारी से इस्तेमाल और भी बहुत कुछ पर वैश्चिक बातचीत को बेहतर बनाएगा। मुझे विश्वास है कि समिट के नतीजे एक ऐसे भविष्य को बनाने में मदद करेंगे जो प्रोग्रेसिव, इनोवेटिव और मौकों पर आधारित हो।”

मोदी ने कहा,“ भारत के 1.4 अरब लोगों की बदौलत, हमारा देश एआई बदलाव में सबसे आगे है। डिजिटल पब्लिक इंफ्रास्ट्रक्चर से लेकर एक वाइब्रेंट स्टार्टअप इकोसिस्टम और कटिंग-एज रिसर्च तक, एआई में हमारी तरक्की एम्बिशन और ज़िम्मेदारी दोनों को दिखाती है।”

इससे पहले उन्होंने एक और पोस्ट में कहा, “ यह हमारे लिए अत्यंत गर्व की बात है कि एआई इम्पैक्ट समिट के लिए दुनियाभर से लोग भारत आ रहे हैं। इससे हमारे देश के युवाओं के सामर्थ्य का भी पता चलता है।

यह अवसर इस बात का भी प्रमाण है कि हमारा देश विज्ञान और टेक्नोलॉजी के क्षेत्र में तेजी से प्रगति कर रहा है और वैश्विक विकास में अहम योगदान दे रहा है।”

भारत बनेगा दुनिया का नया एआई सुपरपावर; ओपनएआई सीईओ सैम ऑल्टमैन ने सराहा देश का डिजिटल विजन
नई दिल्ली, 16 फरवरी (वेब वार्ता)। ओपनएआई (OpenAI) के सीईओ सैम ऑल्टमैन ने भारत की प्रौद्योगिकी प्रतिभा और राष्ट्रीय एआई रणनीति की जमकर तारीफ करते हुए कहा है कि भारत में वैश्विक एआई लीडर बनने की पूरी क्षमता है।

उन्होंने भारत को दुनिया का सबसे बड़ा लोकतंत्र बताते हुए कहा कि यहाँ तकनीक और नीतिगत पहलों का अनूठा संगम है। ऑल्टमैन के अनुसार, भारत में साप्ताहिक सक्रिय एआई उपयोगकर्ताओं की संख्या अब 10 करोड़ तक पहुंच गई है, जो अमेरिका के बाद दुनिया में दूसरे स्थान पर है।

विशेष रूप से, भारतीय छात्र चैटजीपीटी (ChatGPT) के उपयोग में दुनिया भर में शीर्ष पर हैं, जो देश की बढ़ती डिजिटल जागरूकता को दर्शाता है।
सैम ऑल्टमैन ने सरकार के ‘भारत एआई मिशन’ को एक मील का पत्थर बताया, जो कंप्यूट क्षमता बढ़ाने और स्टार्टअप्स को समर्थन देने के लिए समर्पित है।

उन्होंने स्वास्थ्य, कृषि और सार्वजनिक सेवाओं में बहुभाषी एआई अनुप्रयोगों की आवश्यकता पर जोर दिया। ऑल्टमैन ने स्पष्ट किया कि एआई की सफलता तीन स्तंभों—पहुंच, उपयोग और क्षमता—पर टिकी है। उन्होंने चेतावनी भी दी कि यदि एआई का लाभ असमान रूप से वितरित हुआ, तो आर्थिक लाभ केवल कुछ क्षेत्रों तक सीमित रह जाएंगे।

इसलिए, ओपनएआई भारत के लिए विशेष रूप से एआई टूल्स विकसित करने और उन्हें मुफ्त उपलब्ध कराने के लिए प्रतिबद्ध है।

भविष्य के रोडमैप पर चर्चा करते हुए ऑल्टमैन ने तीन प्राथमिकताओं को रेखांकित किया: एआई शिक्षा का विस्तार, ऊर्जा अवसंरचना का निर्माण और एआई को रोजमर्रा के कार्यों में शामिल करना।

उन्होंने कहा कि “इन्फ्रास्ट्रक्चर ही भविष्य तय करता है” और एआई तभी सफल होगा जब वह सुरक्षित और भरोसेमंद होगा। ऑल्टमैन ने यह भी संकेत दिया कि वे जल्द ही भारत सरकार के साथ नई महत्वपूर्ण साझेदारियों की घोषणा करेंगे।

उन्होंने अपने संबोधन का समापन एक शक्तिशाली संदेश के साथ किया—”एआई भारत के भविष्य को आकार देगा और भारत एआई के भविष्य को परिभाषित करेगा।”

एआई इम्पैक्ट समिट से पहले 70 टीमें अंतिम चरण के लिए चयनित
नई दिल्ली, 15 फरवरी (वेब वार्ता)। केंद्र सरकार ने देश में होने वाले कृत्रिम बुद्धिमत्ता (एआई) सम्मेलन से पहले तीन वैश्विक एआई चुनौती प्रतियोगिता के फाइनलिस्ट घोषित कर दिए हैं।

इन चुनौतियों में 60 से अधिक देशों से 4,650 से ज्यादा आवेदन किए गए थे। इनमें से 70 टीमों को फाइनल के लिए चुना
गया है।

केंद्रीय इलेक्ट्रॉनिक्स और सूचना प्रौद्योगिकी मंत्रालय अनुसार चयनित टीमें 16 और 17 फरवरी को नई दिल्ली स्थित भारत मंडपम और सुषमा स्वराज भवन में अपने समाधान प्रस्तुत करेंगी। यहां ग्रैंड फिनाले और पुरस्कार समारोह आयोजित होगा।

मंत्रालय ने बताया कि एआई फॉर ऑल चैलेंज में 1,350 से ज्यादा आवेदन आए थे। इसमें 20 टीमों का चयन किया गया। इन टीमों ने स्वास्थ्य, कृषि, जलवायु और शिक्षा से जुड़े एआई समाधान विकसित किए हैं।

‘एआई बाय हर’ के चैलेंज में 800 से ज्यादा आवेदन किए गए। इसमें 30 महिला नेतृत्व वाली टीमों को चुना गया। इन टीमों ने कैंसर जांच, हेल्थ टेक और डिजिटल सेवाओं से जुड़े समाधान तैयार किए हैं।

युवाई ग्लोबल यूथ चैलेंज में 2,500 से ज्यादा आवेदन किए गए। इसमें 13 से 21 वर्ष के युवाओं ने भाग लिया। इसमें 20 टीमों को फाइनलिस्ट बनाया गया। इन टीमों ने बीमारी पहचान, कृषि, बाढ़ चेतावनी और डीपफेक पहचान से जुड़े समाधान तैयार किए हैं।

एआई का इस्तेमाल बढ़ने के साथ घट रही हैं प्रवेश स्तर की नौकरियां : रिपोर्ट
नई दिल्ली, 15 फरवरी (वेब वार्ता)। कंपनियों के बीच कृत्रिम मेधा (एआई) की स्वीकार्यता बढ़ने से विशेष रूप से प्रवेश स्तर की भर्तियां प्रभावित हुई हैं। एक रिपोर्ट में यह निष्कर्ष निकाला गया है।

ओपनआई के समर्थन से इंडियन काउंसिल फॉर रिसर्च ऑन इंटरनेशनल इकॉनमिक रिलेशंस (इक्रियर) के एक अध्ययन के मुताबिक, एआई को अपनाने से पूरे क्षेत्र में नियुक्तियों को लेकर प्राथमिकताएं बदल रही हैं।

अध्ययन के अनुसार, 63 प्रतिशत कंपनियों में डोमेन विशेषज्ञता और एआई या डेटा कौशल वाले कर्मचारियों की मांग बढ़ी है, क्योंकि एआई उनके मुख्य कामकाज के साथ एकीकृत हो गया है।

‘एआई एंड जॉब्स: दिस टाइम इज नो डिफरेंट’ शीर्षक वाली रिपोर्ट भारत में अब तक के जेन एआई स्वीकार्यता के कंपनी स्तर का आकलन है। यह अध्ययन नवंबर, 2025 और जनवरी, 2026 के बीच किया गया। इसमें भारत के 10 शहरों की 650 सूचना प्रौद्योगिकी कंपनियों की प्रतिक्रिया शामिल है।

इसमें बताया गया, ‘‘कंपनियों ने कहा है कि एआई की वजह से नियुक्तियों में मामूली कमी आई है। मुख्य रूप से प्रवेश स्तर पर ऐसा देखने को मिल रहा है। साथ ही मध्यम और शीर्ष स्तर पर भर्तियों में स्थिरता भी है।’’

रिपोर्ट कहती है कि सॉफ्टवेयर डेवलपर और डेटाबेस प्रशासक जैसे एआई की जरूरत वाले क्षेत्रों में मांग सबसे ज्यादा बढ़ी है।

रिपोर्ट में कहा गया है कि एआई से सबसे ज़्यादा प्रभावित 1,900 से ज्यादा कारोबारी खंडों में उत्पादकता में बढ़ोतरी, गिरावट से काफी ज्यादा है।

सर्वे में शामिल आधी से ज़्यादा कंपनियों ने कहा कि वे पहले से ही जागरूकता या प्रशिक्षण के जरिये एआई को अपनाने में मदद कर रही हैं। वहीं 38 प्रतिशत अन्य ने कहा कि वे ऐसा करने की तैयारी कर रही हैं।

हालांकि, इसमें कहा गया है कि प्रशिक्षण का दायरा अभी सीमित है और सिर्फ कुछ ही कंपनियों का कहना था कि पिछले साल उनके आधे से ज़्यादा श्रमबल ने एआई से जुड़ा प्रशिक्षण हासिल किया है।

अमेरिका के विरोध के बावजूद संयुक्त राष्ट्र ने एआई पर 40 सदस्यीय वैज्ञानिक पैनल को मंजूरी दी
संयुक्त राष्ट्र, 13 फरवरी (वेब वार्ता)। संयुक्त राष्ट्र महासभा ने कृत्रिम बुद्धिमत्ता (एआई) के प्रभाव और जोखिमों का आकलन करने के लिए 40 सदस्यीय वैश्विक वैज्ञानिक पैनल के गठन को भारी बहुमत से मंजूरी दे दी, जबकि अमेरिका ने इस प्रस्ताव का कड़ा विरोध किया।

इस पैनल का गठन करने वाले, संयुक्त राष्ट्र महासचिव एंतोनियो गुतारेस ने इसे “एआई की वैश्विक वैज्ञानिक समझ की दिशा में एक बुनियादी कदम” बताया।

गुतारेस ने बृहस्पतिवार को कहा, “ऐसे समय में जब एआई तेजी से आगे बढ़ रहा है, यह पैनल कठोर, स्वतंत्र वैज्ञानिक अंतर्दृष्टि प्रदान करेगा ताकि सभी सदस्य देश, भले ही उनकी प्रौद्योगिकी क्षमता जो भी हो, समान आधार पर भागीदारी कर सकें।”

उन्होंने इसे एआई के वास्तविक आर्थिक एवं सामाजिक प्रभावों का आकलन करने के लिए पहला पूर्णतः स्वतंत्र वैश्विक वैज्ञानिक निकाय बताया।
एआई पैनल के पक्ष में, 193 सदस्यीय महासभा में 117 देशों ने मतदान किया, जबकि दो ने विरोध में वोट डाला।

अमेरिका और पराग्वे ने इसके विरोध में मतदान किया, जबकि ट्यूनीशिया और यूक्रेन ने मतदान में हिस्सा नहीं लिया। वहीं, अमेरिका के कई सहयोगियों ने रूस, चीन और कई विकासशील देशों के साथ प्रस्ताव के पक्ष में मतदान किया।

संयुक्त राष्ट्र में अमेरिकी मिशन की काउंसलर लॉरेन लवलेस ने पैनल को “संयुक्त राष्ट्र के अधिकार क्षेत्र का उल्लंघन” बताया और कहा कि “एआई शासन संयुक्त राष्ट्र द्वारा निर्देशित किए जाने का विषय नहीं है।”

उन्होंने कहा कि एआई के क्षेत्र में वैश्विक अग्रणी के रूप में अमेरिका नवाचार को तेजी से बढ़ाने और अपने बुनियादी ढांचे को मजबूत करने के लिए प्रतिबद्ध है।

उन्होंने कहा कि डोनाल्ड ट्रंप प्रशासन “समान विचारधारा वाले देशों के साथ मिलकर साझा मूल्यों के अनुरूप एआई के विकास को प्रोत्साहित करने” का समर्थन करेगा।

आईटी सेक्टर में लगातार तीसरे दिन भारी गिरावट, एआई की वजह से घबराए निवेशक
नई दिल्ली, 13 फरवरी (वेब वार्ता)। आईटी सेक्टर के शेयरों में कोहराम की स्थिति बन जाने के कारण घरेलू शेयर बाजार में आज लगातार तीसरे दिन गिरावट का रुख बना हुआ है।

आज आईटी सेक्टर की कंपनियों, खासकर टाटा कंसल्टेंसी सर्विसेज (टीसीएस), टेक महिंद्रा, इंफोसिस, एचसीएल टेक्नोलॉजी और विप्रो के शेयर दिन के पहले सत्र के कारोबार में आठ प्रतिशत तक की गिरावट का शिकार हो गए।

हालांकि, बाद में खरीदारी का सपोर्ट मिलने पर इन कंपनियों की स्थिति में मामूली सुधार भी हुआ। आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (एआई) से जुड़ी चिताओं की वजह से आईटी सेक्टर के शेयर आज बाजार खुलते ही गिरावट का शिकार हो गए। निफ्टी का आईटी इंडेक्स शुरूआती कारोबार में पांच प्रतिशत तक फिसल गया।

इसके पहले कल यानी गुरुवार को भी आईटी इंडेक्स 5.51 प्रतिशत की गिरावट का शिकार होकर बंद हुआ था। आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस के खतरों की आशंका के कारण साल 2026 में अभी तक आईटी इंडेक्स में 17.5 प्रतिशत तक की गिरावट आ चुकी है।

मार्केट एक्सपर्ट्स का मानना है कि आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस के कारण आईटी सेक्टर में चिंता का माहौल बना हुआ है, जिसकी वजह से दुनिया भर के शेयर बाजारों में आईटी सेक्टर की कंपनियों के शेयर धराशाई हो गए हैं।

निवेशकों को इस बात की आशंका है कि आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस की वजह से आईटी सेक्टर की कंपनियों के बिजनेस मॉडल को नुकसान पहुंच सकता है। यही वजह है कि आईटी कंपनी के शेयरों पर लगातार दबाव बना हुआ है। वॉल स्ट्रीट से लेकर यूरोपीय और एशियाई बाजार में आईटी सेक्टर बिकवाली के दबाव का सामना कर रहा है।

अमेरिका में लिस्टेड इंफोसिस के एडीआर (अमेरिकन डिपॉजिटरी रिसिप्ट) पिछले सत्र के कारोबार के दौरान 10 प्रतिशत की गिरावट का शिकार हो गए। इसी तरह विप्रो के अमेरिकन डिपॉजिटरी रिसिप्ट में पांच प्रतिशत की गिरावट दर्ज की गई।

धामी सिक्योरिटीज के वाइस प्रेसिडेंट प्रशांत धामी के अनुसार आईटी सेक्टर में निवेश करने वाले निवेशकों का मानना है कि आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस पर आधारित ऑटोमेशन से आईटी सेक्टर के लिए काम करने वाली भारतीय कंपनियों के पारंपरिक बिजनेस मॉडल पर दबाव बढ़ सकता है।

विशेष रूप से जिन आईटी कंपनियों का मॉडल लेबर बेस्ड सर्विस पर ज्यादा निर्भर है, उनके मार्जिन पर प्रतिकूल असर पड़ सकता है। इसी आशंका के कारण निवेशकों के मन में डर की भावना बनी है, जिससे आईटी सेक्टर के शेयरों में तेज बिकवाली हो रही है।