Board of Control for Cricket in India (BCCI) - Loktej

आईपीएल 2026 के बाद बीसीसीआई लेगा बड़ा निर्णय, कोचिंग रोल के लिए बालाजी समेत कई अन्य नाम किए गए शॉर्टलिस्ट
मुंबई, 14 मई (वेब वार्ता)। खबर है कि भारतीय क्रिकेट की अहम कड़ी कहे जाने वाले बीसीसीआई के सेंटर ऑफ एक्सीलेंस (सीओई) में जल्द कुछ बड़े बदलाव देखने को मिल सकते हैं।

दरअसल, भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड (बीसीसीआई) ने टीम में कोचिंग स्टाफ के लिए नामों को शॉर्टलिस्ट किया है। बोर्ड के द्वारा शॉर्टलिस्ट की गई इस लिस्ट में टीम इंडिया के पूर्व गेंदबाद लक्ष्मीपति बालाजी और वीआरवी सिंह जैसे लोकप्रिय नाम सामने आ रहे हैं। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक आईपीएल 2026 के खत्म होते ही इनको नई जिम्मेदारी सौंपी जा सकती है।

पिछले साल ट्रॉय कूली के सेंटर ऑफ एक्सीलेंस से अलग होने के बाद बीसीसीआई बेंगलुरु स्थित अपने हाई-परफॉर्मेंस सेंटर के लिए नए गेंदबाजी विशेषज्ञ की तलाश में जुटा हुआ था। इस दौरान बोर्ड ने इंग्लैंड के प्रसिद्ध बॉलिंग कोच स्टेफन जोन्स के साथ भी बातचीत की थी।

रिपोर्ट्स के मुताबिक दोनों पक्षों के बीच चर्चा काफी आगे तक पहुंच गई थी, लेकिन फिलहाल यह मामला अंतिम रूप नहीं ले सका। इसके बाद बीसीसीआई ने विदेशी विकल्पों से हटकर भारतीय कोचों पर ध्यान देना शुरू किया।

10 पदों के लिए मांगे थे आवेदन
अब खबरें हैं कि पूर्व भारतीय तेज गेंदबाज वीआरवी सिंह और लक्ष्मीपति बालाजी को सेंटर ऑफ एक्सीलेंस के कोचिंग स्टाफ में शामिल किया जा सकता है।

फरवरी महीने में बीसीसीआई ने कुल 10 नए कोचिंग पदों के लिए आवेदन मांगे थे और अब चयन प्रक्रिया अपने आखिरी चरण में पहुंच चुकी है। माना जा रहा है कि आईपीएल 2026 खत्म होने के बाद इन नामों पर आधिकारिक फैसला लिया जा सकता है।

क्रिकबज की रिपोर्ट के अनुसार, जम्मू-कश्मीर टीम के साथ शानदार काम कर चुके अनुभवी कोच पी कृष्णकुमार को बीसीसीआई सेंटर ऑफ एक्सीलेंस में गेंदबाजी कोच की जिम्मेदारी मिल सकती है।

कृष्णकुमार को उमरान मलिक, युद्धवीर सिंह और आकिब नबी जैसे तेज गेंदबाजों को तैयार करने का श्रेय दिया जाता है। वहीं बल्लेबाजी कोच के रूप में पूर्व कर्नाटक ऑलराउंडर येरे गौड़ का नाम सबसे आगे बताया जा रहा है। 54 वर्षीय गौड़ ने अपने करियर में 134 फर्स्ट-क्लास और 49 लिस्ट ए मैच खेले थे।

इसके अलावा पूर्व भारतीय महिला क्रिकेटर सुनेत्रा परांजपे को भी बल्लेबाजी कोचिंग सेटअप में शामिल किए जाने की संभावना है।

फील्डिंग कोच की भूमिका के लिए दिशान्त याग्निक का नाम लगभग तय माना जा रहा है। याग्निक फिलहाल कोलकाता नाइट राइडर्स के साथ फील्डिंग कोच के तौर पर काम कर रहे हैं और इससे पहले राजस्थान तथा राजस्थान रॉयल्स का हिस्सा भी रह चुके हैं।

हालांकि विदेशी कोच स्टेफन जोन्स के मामले में अभी पूरी तरह तस्वीर साफ नहीं हुई है। 52 वर्षीय जोन्स हाल ही में हैदराबाद में एक निजी कोचिंग प्रोजेक्ट से जुड़े नजर आए थे, जिससे उनके नाम को लेकर चर्चाएं अभी भी बनी हुई हैं।

खिलाड़ियों के होटल रूम में एंट्री बंद! BCCI का नया फरमान, IPL सीजन के पीक पर आकर क्यों लेना पड़ा ये फैसला
मुंबई, 09 मई (वेब वार्ता)। भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड ने आईपीएल 2026 के पीक पर जाकर खिलाड़ियों के लिए नई एडवाइजरी जारी कर दी है। इस नई एडवाडरी के मुताबिक अब किसी को भी होटल रूम में एंट्री नहीं मिलेगी।

इंडियन प्रीमियर लीग 2026 का सीजन चल रहा है और इसी दौरान बीसीसीआई का एक बड़ा फरमान सामने आ गया है। कुछ आईपीएल फ्रेंचाइजी और खिलाड़ियों से जुड़ी अनियमितताओं को देखते हुए बीसीसीआई ने एक सख्त एडवाइजरी जारी की है।

बीसीसीआई ने खिलाड़ियों की सुरक्षा और सपोर्ट स्टाफ को देखते हुए होटल में आने-जाने वाले और विजिटर्स की एंट्री को लेकर कड़े नियम लागू कर दिए है।

आखिर ऐसा क्या हुआ कि बीसीसीआई को आईपीएल सीजन के पीक पर पहुंचने के ठीक पहले इतना बड़ा फैसला लेने पर मजबूर होना पड़ा? इसका जवाब बीसीसीआई सचिव देवजीत सैकिया ने दिया।

बीसीसीआई ने क्यों जारी की नई एडवाइजरी?
दरअसल बीसीसीआई सचिव का कहना है कि आईपीएल सीजन 2026 के दौरान देखा गया कि कुछ ‘अनाधिकृत’ लोग टीमों के साथ यात्रा करते, होटलों और टीम बसों में प्रवेश करते, और यहां तक कि खिलाड़ियों के कमरों में भी जाते पाए गए है। ये एंटी करप्शन प्रोटोकॉल का उल्लंघन है।

इसलिए बीसीसीआई ने यह बड़ा कदम उठाया है।
इस नई गाइडलाइन के आने के बाद अब कोई भी व्यक्ति चाहे उसका खिलाड़ी या स्टाफ से कोई भी रिश्ता हो, बिना परमिशन लेटर और टीम मैनेजर को पूर्व जानकारी दिए बिना होटल रूम में एंट्री नहीं कर पाएगा।

साथ ही यह भी साफ किया गया है कि रिश्तेदारों और मेहमानों को केवल सार्वजनिक जगहों पर जैसे लाउंज या लॉबी में मिलने की अनुमति दी जाएगी। खिलाड़ी के रूम में जाने के लिए अब परमिशन लेटर की आवश्यकता होगी।

हनीट्रैप जैसे जोखिमों का खतरा
आईपीएल 2026 में हाई प्रोफाइल खिलाड़ी हिस्सा लेते है। ऐसे में उनकी सुरक्षा को लेकर सतर्कता बरतना जरूरी होता है। आईपीएल सीजन के दौरान बीसीसीआई को हनीट्रैप जैसे जोखिमों के लिए भी तैयार रहना होता है। बीसीसीआई ने यह फैसला आईपीएल फ्रैंचाइजियों के खिलाड़ियों की सुरक्षा के लिए सतर्कता बरतते हुए लिया है ताकि किसी भी विवाद से बचा जा सकें।

प्लेऑफ और फाइनल मैच की जगह बदली
आपको जानकारी दें, कि आईपीएल 2026 के प्लेऑफ और फाइनल के लिए वेन्यू का सिलेक्शन किया जा चुका है। सीजन का पहला प्लेऑफ धर्मशाला में होगा। दूसरा और तीसरा मैच न्यू चंडीगढ़ में होगा।

फाइनल मैच अहमदाबाद के नरेंद्र मोदी स्टेडियम में होगा। पिछले साल आरसीबी विजेता थी, इसलिए सामान्य प्रोटोकॉल के अनुसार, एक प्लेऑफ मैच और फाइनल मैच बेंगलुरु में होना चाहिए था। लेकिन कुछ कारणों से, एक मैच को न्यू चंडीगढ़ और फाइनल मैच को अहमदाबाद शिफ्ट करने का फैसला लिया गया है।

कर्नाटक राज्य क्रिकेट संघ ने टिकटों की अनुमत 15% सीमा से अधिक 10,000 अतिरिक्त टिकटों की मांग की थी, जो आईपीएल नियमों और टिकट वितरण के संबंध में सुप्रीम कोर्ट के आदेश का उल्लंघन था। इसलिए, मैच का वेन्यू बदलने का फ़ैसला लिया गया। इसमें कुछ I आईपीएल फ्रैंचाइजिया और खिलाड़ी भी शामिल हैं।

आईपीएल में सुरक्षा और अनुशासन पर बीसीसीआई की सख्त चेतावनी
नई दिल्ली | भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड (BCCI) ने आईपीएल की सभी 10 फ्रेंचाइजी को आठ पन्नों का एक विस्तृत सुरक्षा निर्देश जारी किया है।

बीसीसीआई सचिव देवजीत सैकिया द्वारा लिखे गए इस पत्र में खिलाड़ियों को ‘हनी ट्रैपिंग’ और लक्षित यौन शोषण जैसे गंभीर खतरों से आगाह किया गया है। बोर्ड ने स्पष्ट किया है कि अनधिकृत व्यक्तियों का खिलाड़ियों के होटल कमरों में प्रवेश तत्काल प्रभाव से प्रतिबंधित है।

अब किसी भी अतिथि से मिलने के लिए टीम मैनेजर की लिखित अनुमति अनिवार्य होगी और मुलाकात केवल होटल की लॉबी या सार्वजनिक स्थानों पर ही की जा सकेगी। बोर्ड का मानना है कि इन प्रोटोकॉल का पालन न करने से खिलाड़ियों की सुरक्षा और बोर्ड की प्रतिष्ठा को बड़ा जोखिम हो सकता है।

बीसीसीआई ने मैच के दौरान खिलाड़ियों और मैच अधिकारियों के लिए आरक्षित क्षेत्रों (PMOA) की पवित्रता बनाए रखने पर भी जोर दिया है। बोर्ड ने उन घटनाओं पर चिंता व्यक्त की है जहाँ फ्रेंचाइजी मालिक मैच के दौरान खिलाड़ियों से शारीरिक संपर्क करने या उन्हें गले लगाने का प्रयास करते हैं।

नए निर्देशों के अनुसार, मालिकों और उनके प्रतिनिधियों को मैच के दौरान डगआउट, ड्रेसिंग रूम या मैदान पर खिलाड़ियों से संवाद करने से सख्ती से रोक दिया गया है। बोर्ड ने साफ कर दिया है कि भले ही ये व्यवहार सद्भावनापूर्ण हों, लेकिन इन्हें मैच के संचालन में हस्तक्षेप माना जाएगा और किसी भी उल्लंघन पर अनुशासनात्मक कार्रवाई की जाएगी।

टूर्नामेंट के दौरान अनुशासन बनाए रखने के लिए बोर्ड ने प्रतिबंधित पदार्थों के सेवन पर भी कड़ा रुख अपनाया है। हाल ही में ड्रेसिंग रूम में ‘वेपिंग’ (ई-सिगरेट) के मामलों का संज्ञान लेते हुए बीसीसीआई ने याद दिलाया है कि भारतीय कानून के तहत ई-सिगरेट पूरी तरह प्रतिबंधित है।

निर्देश में स्पष्ट किया गया है कि ड्रेसिंग रूम, डगआउट, टीम होटल और अभ्यास क्षेत्रों में वेपिंग या किसी भी अन्य नशीले पदार्थ का उपयोग न केवल बीसीसीआई नियमों का उल्लंघन है, बल्कि एक कानूनी अपराध भी है।

बोर्ड ने सभी फ्रेंचाइजी प्रबंधकों को सुनिश्चित करने को कहा है कि प्रत्येक मैच से पहले सभी हितधारकों को इन नियमों की पूरी जानकारी दी जाए।

बीसीसीआई ने टीम इंडिया के घरेलू सत्र 2026-27 के कार्यक्रम का किया ऐलान, रोहित-कोहली 9 वनडे मैचों में दिखाएंगे दम
नई दिल्ली, 27 मार्च (वेब वार्ता)। भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड (BCCI) ने आगामी घरेलू सत्र 2026-27 के लिए टीम इंडिया का पूरा शेड्यूल जारी कर दिया है।

इस व्यस्त सीजन के दौरान वेस्टइंडीज, श्रीलंका, जिम्बाब्वे और ऑस्ट्रेलिया की टीमें भारत का दौरा करेंगी। कुल 22 अंतरराष्ट्रीय मैचों के इस कार्यक्रम में 9 वनडे (ODI) मैच मुख्य आकर्षण होंगे, जिनमें स्टार बल्लेबाज रोहित शर्मा और विराट कोहली एक्शन में नजर आएंगे।

सत्र की शुरुआत सितंबर-अक्टूबर 2026 में वेस्टइंडीज के खिलाफ 3 वनडे और 5 टी20 मैचों की सीरीज से होगी। इसके बाद दिसंबर में श्रीलंका की टीम भारत आएगी, जिसके खिलाफ दिल्ली, बेंगलुरु और अहमदाबाद जैसे शहरों में मुकाबले खेले जाएंगे।

साल 2027 की शुरुआत भी क्रिकेट प्रशंसकों के लिए धमाकेदार होने वाली है। जनवरी में जिम्बाब्वे के खिलाफ तीन वनडे मैचों की सीरीज कोलकाता, हैदराबाद और मुंबई में आयोजित की जाएगी।

इसके तुरंत बाद, सीजन की सबसे प्रतिष्ठित ‘बॉर्डर-गावस्कर ट्रॉफी’ शुरू होगी। भारत और ऑस्ट्रेलिया के बीच जनवरी से मार्च 2027 तक पांच मैचों की ऐतिहासिक टेस्ट सीरीज खेली जाएगी।

बीसीसीआई ने स्पष्ट किया है कि रोहित और कोहली जैसे वरिष्ठ खिलाड़ी विशेष रूप से वनडे और टेस्ट प्रारूप पर ध्यान केंद्रित करेंगे, जिससे विश्व कप की तैयारियों को मजबूती मिलेगी। इन सभी सीरीज के लिए वेन्यू का चयन रोटेशन पॉलिसी के आधार पर किया गया है।

वर्तमान में आईपीएल 2026 की तैयारियों के बीच, टीम इंडिया का अंतरराष्ट्रीय कैलेंडर काफी पैक नजर आ रहा है। जून 2026 में आईपीएल खत्म होने के ठीक बाद अफगानिस्तान की टीम भारत का दौरा करेगी, जिसमें एक टेस्ट और तीन वनडे मैच खेले जाएंगे।

इस घरेलू सीरीज के तुरंत बाद भारतीय टीम इंग्लैंड के लंबे दौरे पर रवाना होगी। 1 जुलाई से शुरू होने वाले इस दौरे पर भारत मेजबान इंग्लैंड के खिलाफ पहले 5 टी20 मैच और फिर 14 जुलाई से 3 वनडे मैचों की सीरीज खेलेगा।

बीसीसीआई सचिव ने कहा कि यह शेड्यूल खिलाड़ियों के वर्कलोड मैनेजमेंट और आगामी आईसीसी टूर्नामेंटों को ध्यान में रखकर तैयार किया गया है।

नमन अवॉर्ड्स 2026 में वर्ल्ड चैंपियंस का जलवा, पांच ट्रॉफियों के साथ BCCI व खिलाड़ियों ने मनाया जीत का जश्न
नई दिल्ली, 16 मार्च (वेब वार्ता)। को दिल्ली में आयोजित नमन अवॉर्ड्स 2026 में भारत की पांच वर्ल्ड कप विजेता टीमों को सम्मानित किया। खिलाड़ियों को मेमेंटो देकर उनकी ऐतिहासिक उपलब्धियों का जश्न मनाया गया।

नई दिल्ली में आयोजित प्रतिष्ठित नमन अवॉर्ड्स 2026 में भारतीय क्रिकेट की शानदार उपलब्धियों का जश्न देखने को मिला। इस खास मौके पर बीसीसीआई ने भारत की पांच वर्ल्ड कप विजेता टीमों को सम्मानित किया।

बोर्ड की ओर से इन टीमों के खिलाड़ियों को मेमेंटो देकर उनकी ऐतिहासिक कामयाबी को सराहा गया और भारतीय क्रिकेट के सुनहरे दौर का जश्न मनाया गया।

भारत की पांच वर्ल्ड कप विजेता टीमों को मिला सम्मान पिछले कुछ वर्षों में भारत ने अलग-अलग स्तरों पर आईसीसी टूर्नामेंट में बेहतरीन प्रदर्शन करते हुए कई बड़े खिताब अपने नाम किए हैं।

इन्हीं उपलब्धियों को सम्मान देने के लिए नमन अवॉर्ड्स 2026 में पांच वर्ल्ड कप जीतने वाली टीमों को सम्मानित किया गया। इनमें आईसीसी अंडर-19 महिला टी20 वर्ल्ड कप 2025, आईसीसी चैंपियंस ट्रॉफी 2025, आईसीसी अंडर-19 पुरुष क्रिकेट वर्ल्ड कप 2026, आईसीसी महिला क्रिकेट वर्ल्ड कप 2025 और आईसीसी मेन्स टी20 वर्ल्ड कप 2026 जीतने वाली भारतीय टीमें शामिल रहीं। समारोह में मौजूद खिलाड़ियों और अधिकारियों ने इन ऐतिहासिक जीतों का जश्न मनाया।

जूनियर टीमों ने दिखाया दम भारतीय जूनियर टीमों ने भी हाल के वर्षों में शानदार प्रदर्शन किया है। भारत की अंडर-19 महिला टीम ने कप्तान निक्की प्रसाद की अगुवाई में खेले गए अंडर-19 महिला टी20 वर्ल्ड कप 2025 के फाइनल में साउथ अफ्रीका को हराकर खिताब अपने नाम किया था।

वहीं पुरुष अंडर-19 टीम ने कप्तान आयुष म्हात्रे के नेतृत्व में अंडर-19 वर्ल्ड कप 2026 जीतकर देश का नाम रोशन किया। इन युवा खिलाड़ियों की उपलब्धियों को भी इस समारोह में खास तौर पर सराहा गया।

भारतीय सीनियर टीमों ने भी आईसीसी टूर्नामेंट में शानदार प्रदर्शन करते हुए कई बड़े खिताब जीते। पुरुष टीम ने रोहित शर्मा की कप्तानी में आईसीसी चैंपियंस ट्रॉफी 2025 जीती थी। इसके बाद महिला टीम ने कप्तान हरमनप्रीत कौर के नेतृत्व में आईसीसी महिला क्रिकेट वर्ल्ड कप 2025 जीतकर इतिहास रचा।

हाल ही में भारतीय पुरुष टीम ने आईसीसी मेन्स टी20 वर्ल्ड कप 2026 का खिताब अपने नाम किया, जहां फाइनल में न्यूजीलैंड को हराकर भारत ने तीसरी बार टी20 वर्ल्ड कप जीता। इन लगातार सफलताओं ने भारतीय क्रिकेट की ताकत और गहराई को दिखाया है।

दिग्गजों को मिला खास सम्मान नमन अवॉर्ड्स 2026 में बीसीसीआई ने भारतीय क्रिकेट के तीन महान खिलाड़ियों को कर्नल सी. के. नायडू लाइफटाइम अचीवमेंट अवॉर्ड से सम्मानित किया।

इनमें राहुल द्रविड़, मिताली राज और रोजर बिन्नी शामिल हैं। वहीं भारतीय टेस्ट और वनडे टीम के कप्तान शुभमन गिल को 2024-25 सीजन के लिए बेस्ट इंटरनेशनल मेन्स क्रिकेटर का अवॉर्ड दिया गया।

महिला वर्ग में यह सम्मान स्टार बल्लेबाजस्मृति मंधाना को मिला। यह समारोह भारतीय क्रिकेट की उपलब्धियों को सम्मान देने वाला यादगार मंच
बन गया।

विश्व विजेता टीम इंडिया पर हुई पैसों की बारिश, BCCI ने दिया 131 करोड़ रुपये का बंपर ईनाम
मुंबई, 10 मार्च (वेब वार्ता)। भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड (BCCI) ने टी20 वर्ल्ड कप 2026 में खिताबी जीत दर्ज करने वाली टीम इंडिया के लिए खजाना खोल दिया है।

बोर्ड ने खिलाड़ियों, सपोर्ट स्टाफ और चयनकर्ताओं के लिए कुल 131 करोड़ रुपये के नकद पुरस्कार की घोषणा की है। गौरतलब है कि यह राशि आईसीसी (ICC) द्वारा दी गई 27.48 करोड़ रुपये की इनामी राशि से लगभग पांच गुना अधिक है।

अहमदाबाद के नरेंद्र मोदी स्टेडियम में न्यूजीलैंड को हराकर लगातार दूसरी बार और कुल तीसरी बार खिताब जीतने वाली भारतीय टीम के इस ऐतिहासिक प्रदर्शन से गदगद होकर बोर्ड ने यह बड़ा फैसला लिया है।

फाइनल मुकाबले में भारत ने पहले बल्लेबाजी करते हुए संजू सैमसन के 89, अभिषेक शर्मा के 52 और ईशान किशन के 54 रनों की मदद से 255 रनों का विशाल स्कोर खड़ा किया था। जवाब में न्यूजीलैंड की टीम महज 159 रनों पर सिमट गई।

गेंदबाजी में जसप्रीत बुमराह ने घातक स्पैल डालते हुए 4 विकेट झटके, जबकि अक्षर पटेल ने 3 विकेट लेकर कीवी बल्लेबाजी की कमर तोड़ दी। भारत न केवल अपना खिताब बचाने वाली पहली टीम बनी, बल्कि टी20 प्रारूप के इतिहास में तीन विश्व कप जीतने वाली एकमात्र टीम बनकर उभरी है।
इस बार आईसीसी ने कुल प्राइज पूल में 20% की बढ़ोतरी की थी, जिसके तहत विजेता भारत को ₹27.48 करोड़ और उप-विजेता न्यूजीलैंड को ₹14.65 करोड़ मिले हैं।

हालांकि, बीसीसीआई द्वारा घोषित 131 करोड़ रुपये का ईनाम भारतीय क्रिकेट के बढ़ते कद और वित्तीय मजबूती को दर्शाता है। बोर्ड सचिव ने प्रेस विज्ञप्ति में कहा कि यह पुरस्कार खिलाड़ियों की कड़ी मेहनत और मैदान पर उनके अटूट जज्बे का सम्मान है।

जल्द ही मुंबई में एक भव्य सम्मान समारोह आयोजित किया जाएगा, जहाँ टीम इंडिया के नायकों को यह राशि प्रदान की जाएगी।

टी20 वर्ल्ड कप: बीसीसीआई की सख्ती बरकरार, परिवार के साथ नहीं रहेंगे भारतीय खिलाड़ी- रिपोर्ट
नई दिल्ली, 10 फरवरी (वेब वार्ता)। टी20 वर्ल्ड कप में भारतीय टीम के बेहतर प्रदर्शन के लिए बीसीसीआई ने सख्त कदम उठाया है।

रिपोर्ट्स के मुताबिक, बीसीसीआई ने अपनी सख्त नीतियों पर कायम रहते हुए टी20 वर्ल्ड कप अभियान के दौरान खिलाड़ियों के परिवारों को उनके साथ रहने से रोक दिया है।

बता दें, टी20 वर्ल्ड कप में इंडियन टीम ग्रुप स्टेज के तीन मुकाबले भारत में ही खेलने वाली है।

बीसीसीआई के नियम के मुताबिक 45 दिनों से ज्यादा चलने वाली सीरीज या टूर्नामेंट के लिए परिवार के सदस्य खिलाड़ियों के साथ 14 दिनों तक रह सकते हैं, जबकि छोटे टूर के लिए यह लिमिट घटाकर सिर्फ सात दिन कर दी गई है।

इंडियन एक्सप्रेस की रिपोर्ट के मुताबिक भारतीय टीम मैनेजमेंट ने क्रिकेटरों के परिवारों को उनके साथ रहने की इजाजत देने के बारे में सफाई मांगी थी, लेकिन बोर्ड ने साफ कहा कि परिवार खिलाड़ियों के साथ नहीं रहेंगे।

रिपोर्ट में सोर्स के हवाले से कहा गया है, “बोर्ड ने साफ कर दिया है कि परिवार खिलाड़ियों के साथ नहीं रहेंगे। हालांकि, अगर वे चाहें तो अलग से इंतजाम कर सकते हैं।”

भारत टी20 वर्ल्ड कप के दौरान लीग फेज के तीन मैच घर पर और एक गेम कोलंबो में खेलेगा। यह मैच भारत पाकिस्तान के खिलाफ होगा।

खिलाड़ियों की पत्नियों और परिवारों को खिलाड़ियों के साथ टूर पर जाने से रोकने का फैसला पिछले जनवरी में फिर से लागू किया गया था। इसे कोविड-19 महामारी के दौरान रद्द कर दिया गया था।

बीसीसीआई ने केकेआर से कहा, मुस्तफिजुर को आईपीएल टीम से बाहर करें
मुंबई, 03 जनवरी (वेब वार्ता)। भारतीय क्रिकेट बोर्ड (बीसीसीआई) ने कोलकाता नाइटराइडर्स (केकेआर) से बांग्लादेशी तेज गेंदबाज मुस्तफिजुर रहमान को इंडियन प्रीमियर लीग (आईपीएल) से हटाने को कहा है। बीसीसीआई सचिव देवजीत सैकिया ने कहा कि शाहरुख खान के मालिकाना अधिकार वाली केकेआर से मुस्तफिजुर को तत्काल बाहर करने को कहा गया है।

गौरतलब है कि बांग्लादेश में हिंदुओं और अन्य अल्पसंख्यकों के खिलाफ हो रही हिंसा को देखते हुए देश भर में कई संगठनों व लोगों ने मुस्तफिजुर को आईपीएल से बाहर करने को कहा था। सैकिया ने एक बयान में कहा, ‘हाल में जो कुछ बांग्लादेश में हो रहा है, उसे देखते हुए बोर्ड ने केकेआर से कहा है कि बांग्लादेश के किसी भी खिलाड़ी को टीम में नहीं रखा जा सकता है, इसलिए मुस्तफिजुर को रिलीज किया जाये। साथ ही कहा कि अगर केकेआर उनकी जगह किसी रिप्लेसमेंट की मांग करते हैं, तो बोर्ड इसके लिए भी उसे इजाजत दे रहा है।

इससे पहले आध्यात्मिक गुरु देवकीनंदन ठाकुर सहित कई अन्य ने मुस्तफिज़ुर को शामिल करने पर केकेआर के सह-मालिक शाहरुख खान की कड़ी आलोचना की थी और कहा था कि वहां हिंदुओं के खिलाफ हो रही हिंसा को देखते हुए किसी बांग्लादेशी खिलाड़ी को शामिल कैसे किया जा सकता है।

बोर्ड के मुस्तफिजुर को बाहर करने के फैसले से केकेआर की मुश्किलें बढ़ गयी हैं। मुस्तफिजुर को केकेआर ने 9.20 करोड़ रुपये की बड़ी रकम देकर खरीदा था। टीम ने इस खिलाड़ी के स्तर को देखते हुए उसे इतनी भारी रकम देकर खरीदा था पर अब टीम उसका लाभ उसे नहीं मिलेगा। मुस्तफिजुर अंतिम ओवरों में अपनी प्रभावी गेंदबाजी के लिए जाने जाते हैं। इस खिलाड़ी ने पहले भी आईपीएल में कई टीमों से खेला है। मुस्तफिज़ुर ने साल 2016 में सनराइजर्स हैदराबाद के साथ आईपीएल में डेब्यू किया था। इस गेंदबाज ने अब तक 60 आईपीएल मैचों में 8.13 की इकॉनमी रेट से 65 विकेट लिए हैं। वह पिछले सत्र में ऑस्ट्रेलिया के बल्लेबाज जेक फ्रेजर-मैकगर्क के चोटिल होने पर उनकी जगह दिल्ली कैपिटल्स में वापस आ गये थे।

रोहित और विराट ही नहीं, हर भारतीय खिलाड़ी को कम से कम दो विजय हजारे मैच खेलने होंगे : बीसीसीआई
नयी दिल्ली, 15 दिसंबर (भाषा) बीसीसीआई ने भारतीय टीम के मौजूदा खिलाड़ियों के लिये 24 दिसंबर से शुरू हो रही विजय हजारे ट्रॉफी में कम से कम दो वनडे मैच खेलना अनिवार्य कर दिया है ।

दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ आखिरी टी20 मैच (19 दिसंबर ) और न्यूजीलैंड के खिलाफ पहले वनडे (11 जनवरी , 2026) के बीच तीन सप्ताह से अधिक का अंतर है और बोर्ड चाहता है कि सभी सीनियर खिलाड़ी घरेलू क्रिकेट खेलें ।

अजित अगरकर की अध्यक्षता वाली चयन समिति ने सभी को यह निर्देश दे दिया है ।

इस साल की शुरूआत में आस्ट्रेलिया में टेस्ट श्रृंखला में हार के बाद यह सिफारिश की गई थी । इसमें हर प्रारूप में घरेलू क्रिकेट पर अधिक जोर देने के लिये कहा गया था ।

विराट कोहली और रोहित शर्मा टूर्नामेंट के लिये अपनी उपलब्धता की सूचना दे चुके हैं । वहीं सीनियर खिलाड़ी शुभमन गिल, जसप्रीत बुमराह, केएल राहुल, हार्दिक पंड्या और सूर्यकुमार यादव को अपनी अपनी टीमों के लिये कम से कम दो मैच खेलने के लिये कहा जा सकता है ।

बीसीसीआई के एक सीनियर अधिकारी ने कहा ,‘‘ विजय हजारे ट्रॉफी के छह दौर 24 दिसंबर से खेले जाने हैं । यह खिलाड़ियों और उनके प्रदेश संघों पर निर्भर करता है कि वे कौन से दो दौर खेलना चाहते हैं ।’’

उन्होंने कहा ,‘‘किसी को छूट तभी दी जायेगी जब उत्कृष्टता केंद्र से किसी को अनफिट घोषित किया जाता है लेकिन अधिकारियों का मानना है कि दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ श्रृंखला के बाद चोट से उबरने के लिये काफी समय होगा ।’’

इस निर्देश से यह धारणा भी टूटेगी कि चयन समिति और मुख्य कोच गौतम गंभीर सिर्फ कोहली और रोहित का उदाहरण देना चाहते हैं जिन्हें किसी को कुछ साबित नहीं करना है ।

इस बीच जसप्रीत बुमराह को धर्मशाला में तीसरे टी20 से पहले निजी कारणों से घर लौटना पड़ा । विश्वस्त सूत्रों के अनुसार उनके करीबी परिजन को अस्पताल में भर्ती कराया गया है ।

सूत्र ने कहा ,‘‘ सब कुछ ठीक रहा तो वह चौथे या पांचवें मैच के लिये लौट सकते हैं ।’’

बीसीसीआई की शीर्ष परिषद की एजीएम में कोहली और रोहित के अनुबंध पर होगी चर्चा
मुंबई, 10 दिसंबर (भाषा) भारतीय सुपरस्टार विराट कोहली और रोहित शर्मा के साथ-साथ घरेलू क्रिकेट में महिला खिलाड़ियों के अनुबंध में बदलाव पर 22 दिसंबर को भारतीय क्रिकेट बोर्ड (बीसीसीआई) की शीर्ष परिषद की सालाना आम बैठक (एजीएम) में चर्चा होगी।

शीर्ष परिषद की 31वीं एजीएम ऑनलाइन होगी जिसमें कोहली और रोहित के अनुबंध पर फैसला होने की उम्मीद है। ये दोनों पिछले एक साल में टेस्ट और टी20 अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट से संन्यास ले चुके हैं और अब सिर्फ एकदिवसीय अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट खेलते हैं।

इस संदर्भ में भारत के टेस्ट और एकदिवसीय अंतरराष्ट्रीय कप्तान शुभमन गिल को सीनियर ऑलराउंडर रविंद्र जडेजा और तेज गेंदबाज जसप्रीत बुमराह के साथ ‘ए प्लस’ वर्ग में रखा जा सकता है।

अन्य मामलों में अंपायरों और मैच रेफरी के भुगतान में बदलाव के साथ-साथ बोर्ड की डिजिटल संपत्तियों के अपडेट पर भी चर्चा होगी।

यह बीसीसीआई के अधिकारियों में बदलाव के बाद शीर्ष परिषद की पहली एजीएम होगी। मिथुन मन्हास सितंबर में बोर्ड के अध्यक्ष बने और रघुराम भट्ट को कोषाध्यक्ष बनाया गया जबकि देवजीत सैकिया और प्रभतेज सिंह भाटिया को क्रमश: सचिव और संयुक्त सचिव नियुक्त किया गया।

बोर्ड के पिछले चुनावों में सौराष्ट्र क्रिकेट संघ के अध्यक्ष जयदेव शाह भी काउंसलर के तौर पर बोर्ड में शामिल हुए।

सूरत : 8 गेंदें... 8 छक्के! 11 गेंदों में 50 रन — मेघालय के आकाश चौधरी ने रचा नया इतिहास
सूरत। सूरत के पीठावाला स्टेडियम में चल रहे रणजी ट्रॉफी मैच के दौरान क्रिकेट प्रेमियों ने एक ऐतिहासिक पारी देखी। मेघालय के बल्लेबाज आकाश कुमार चौधरी ने मात्र 11 गेंदों में अर्धशतक जड़कर प्रथम श्रेणी क्रिकेट का नया रिकॉर्ड बना दिया।

आकाश ने अपनी विस्फोटक पारी में 8 छक्के लगाए और एक ही ओवर में लगातार 6 छक्के जड़ दिए। उन्होंने यह कमाल अरुणाचल प्रदेश के गेंदबाज़ लिमर डाबी के ओवर में किया, जिससे वे गैरी सोबर्स और रवि शास्त्री के बाद प्रथम श्रेणी क्रिकेट में ऐसा करने वाले तीसरे खिलाड़ी बन गए।

बीसीसीआई के अनुसार, आकाश ने 14 गेंदों में 50 (नाबाद) रन पूरे किए — जो अब तक का सबसे तेज़ अर्धशतक है। इससे पहले इंग्लैंड के वेन व्हाइट ने 2012 में 12 गेंदों में अर्धशतक लगाया था।

आठवें नंबर पर बल्लेबाजी करने उतरे आकाश ने शुरुआत में एक डॉट और दो सिंगल खेले, फिर अगली आठ गेंदों पर आठ छक्के जड़कर मैदान में सनसनी मचा दी।

मेघालय की शानदार पारी

मेघालय के अर्पित भटेवारा ने 273 गेंदों में 207 रन, कप्तान किशन लिंगदोह ने 119 रन और राहुल दलाल ने 102 गेंदों में 144 रन बनाए। लेकिन टीम की इस विशाल पारी का सबसे यादगार पल रहा — आकाश चौधरी का तूफानी प्रदर्शन।

आकाश चौधरी का क्रिकेट सफर

25 वर्षीय आकाश ने अब तक 31 प्रथम श्रेणी, 28 लिस्ट-ए, और 30 टी20 मैच खेले हैं। उनके नाम प्रथम श्रेणी क्रिकेट में 553 रन और 87 विकेट, लिस्ट-ए में 203 रन और 37 विकेट, तथा टी20 में 28 विकेट दर्ज हैं।

सूरत की धरती पर दर्ज यह ऐतिहासिक उपलब्धि अब रणजी ट्रॉफी और भारतीय क्रिकेट — दोनों के इतिहास में स्वर्ण अक्षरों में दर्ज हो चुकी है।

आईसीसी बैठक में चार नवंबर को एशिया कप ट्रॉफी का मुद्दा उठा सकता है बीसीसीआई
मुंबई, 31 अक्टूबर (भाषा) भारतीय क्रिकेट बोर्ड (बीसीसीआई) को उम्मीद है कि एशिया कप विजेता ट्रॉफी ‘एक या दो दिन में’ मुंबई स्थित उसके मुख्यालय पहुंच जाएगी लेकिन अगर हालात में कोई प्रगति नहीं होती है तो भारतीय बोर्ड चार नवंबर को इस मामले को अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट परिषद (आईसीसी) के समक्ष उठाएगा।

भारत ने दुबई में हुए फाइनल में चिर प्रतिद्वंद्वी पाकिस्तान को पांच विकेट से हराकर एशिया कप जीता लेकिन पाकिस्तान के गृह मंत्री मोहसिन नकवी से ट्रॉफी लेने से इनकार कर दिया। वह एशियाई क्रिकेट परिषद (एसीसी) और पाकिस्तान क्रिकेट बोर्ड (पीसीबी) के अध्यक्ष भी हैं।

यह तब हुआ जब भारतीय कप्तान सूर्यकुमार यादव ने दोनों देशों के बीच विवाद के कारण अपने पाकिस्तानी समकक्ष से हाथ मिलाने से इनकार कर दिया।

नकवी पहले ही बता चुके हैं कि ट्रॉफी भारत को सौंपी जा सकती है लेकिन इसे वह स्वयं प्रदान करेंगे।

एशिया कप जीत के एक महीने से ज्यादा समय बाद भी बीसीसीआई अब भी आधिकारिक तौर पर ट्रॉफी सौंपे जाने का इंतजार कर रहा है।

बीसीसीआई के संयुक्त सचिव देवजीत सैकिया ने पीटीआई वीडियो से विशेष बातचीत में कहा, ‘‘जिस तरह से एक महीने बाद भी हमें ट्रॉफी नहीं दी गई है, उससे हम थोड़े नाखुश हैं। हम इस मामले को आगे बढ़ा रहे हैं। लगभग 10 दिन पहले भी हमने एसीसी के अध्यक्ष को एक पत्र लिखा था लेकिन उनके रुख में कोई बदलाव नहीं आया है। ’’

उन्होंने कहा, ‘‘अब भी ट्रॉफी उनके पास है, लेकिन हमें उम्मीद है कि एक-दो दिन में यह ट्रॉफी मुंबई स्थित बीसीसीआई कार्यालय में हमारे पास पहुंच जाएगी। ’’

सैकिया ने कहा कि अगर ट्रॉफी जल्द ही नहीं सौंपी गई तो बीसीसीआई चार नवंबर से दुबई में होने वाली आईसीसी की तिमाही बैठक में इस मुद्दे को उठाएगा।

बीसीसीआई ने आधिकारिक तौर पर ट्रॉफी वापस करने का अनुरोध किया है लेकिन नकवी कथित तौर पर अपने रुख पर अड़े हुए हैं और सुझाव दे रहे हैं कि भारतीय खिलाड़ी भविष्य में किसी कार्यक्रम में इसे व्यक्तिगत रूप से ले लें क्योंकि अभी तक कोई औपचारिक समाधान नहीं हुआ है।

सैकिया ने कहा, ‘‘बीसीसीआई की ओर से हम इस मामले से निपटने के लिए पूरी तरह तैयार हैं और मैं भारत के लोगों को आश्वस्त कर सकता हूं कि ट्रॉफी भारत वापस आएगी, बस समय सीमा तय नहीं है। पर एक दिन यह आएगी। ’’

टेस्ट क्रिकेट में पहली बार भारत और दक्षिण अफ्रीका के बीच अगले महीने गुवाहाटी में होने वाली दो टेस्ट मैचों की श्रृंखला के दूसरे मैच में पारंपरिक सत्रों के क्रम में बदलाव देखने को मिल सकता है जिसमें लंच से पहले चाय परोसी जा सकती है।

सैकिया ने पुष्टि की कि गुवाहाटी में सूर्योदय और सूर्यास्त जल्दी होने के कारण खेल के समय में संभावित बदलाव के बारे में चर्चा चल रही है।