Eknath Shinde - Loktej

कामरा का कटाक्ष ‘सुपारी’ लेकर किसी के खिलाफ बोलने जैसा है: शिंदे
मुंबई, 25 मार्च (भाषा) महाराष्ट्र के उपमुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे ने हास्य कलाकार कुणाल कामरा द्वारा उनके बारे में की गई टिप्पणी की तुलना ‘‘सुपारी लेकर किसी के खिलाफ बोलने’’ से करते हुए कहा कि कटाक्ष करते समय मर्यादा बनाए रखनी चाहिए, अन्यथा क्रिया की प्रतिक्रिया होती है।

शिंदे ने सोमवार को कामरा की टिप्पणियों पर प्रतिक्रिया व्यक्त करते हुए कहा कि अभिव्यक्ति की स्वतंत्रता है, लेकिन इसकी एक सीमा होनी चाहिए।

‘स्टैंड-अप कॉमेडियन’ कामरा (36) ने अपने ‘शो’ में शिंदे के राजनीतिक करियर पर कटाक्ष करके महाराष्ट्र में बड़ा राजनीतिक तूफान खड़ा कर दिया है।

शिवसेना नेता ने कहा कि वह इस बात पर ध्यान नहीं देते कि कौन क्या कहता है, बल्कि उनका काम ही उनके लिए बोलता है।

शिवसेना कार्यकर्ताओं ने रविवार को मुंबई में खार क्षेत्र स्थित ‘हैबिटेट कॉमेडी क्लब’ में कथित रूप से तोड़फोड़ की थी, जहां कामरा का कार्यक्रम शूट किया गया था। इस कार्यक्रम में कामरा ने शिंदे पर ‘‘गद्दार’’ शब्द के जरिये कटाक्ष किया था।

बड़ी संख्या में शिवसेना कार्यकर्ता रविवार रात ‘होटल यूनिकॉन्टिनेंटल’ के बाहर एकत्र हुए जहां संबंधित क्लब स्थित है। उन्होंने क्लब और होटल परिसर में तोड़फोड़ की।

शिंदे द्वारा 2022 में तत्कालीन मुख्यमंत्री उद्धव ठाकरे के खिलाफ बगावत किए जाने का जिक्र करते हुए कामरा ने अपने शो में फिल्म ‘दिल तो पागल है’ के एक गीत का संशोधित संस्करण गाया था।

शिंदे ने बीबीसी मराठी कार्यक्रम में कहा, ‘‘अभिव्यक्ति की स्वतंत्रता है। हम व्यंग्य को समझते हैं लेकिन इसकी एक सीमा होनी चाहिए। यह सुपारी लेकर किसी के खिलाफ बोलने जैसा है।’’

शिवसेना कार्यकर्ताओं द्वारा स्टूडियो में तोड़फोड़ किए जाने पर शिंदे ने कहा कि सामने वाले व्यक्ति को भी एक मर्यादा बनाए रखनी चाहिए। उन्होंने कहा, ‘‘अन्यथा क्रिया की प्रतिक्रिया होती है।’’

उपमुख्यमंत्री ने कहा, ‘‘मैं इस पर ज्यादा कुछ नहीं बोलूंगा। मैं तोड़फोड़ किए जाने को उचित नहीं ठहराता।’’

शिंदे ने कहा, ‘‘इसी व्यक्ति (कामरा) ने उच्चतम न्यायालय, प्रधानमंत्री, (पत्रकार) अर्नब गोस्वामी और कुछ उद्योगपतियों पर टिप्पणी की थी। यह अभिव्यक्ति की स्वतंत्रता नहीं है; यह किसी के लिए काम करना है।’’

कामरा ने कहा है कि वह महाराष्ट्र के उपमुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे के बारे में अपनी विवादास्पद टिप्पणियों के लिए माफी नहीं मांगेंगे। इसके साथ ही उन्होंने मुंबई में उस स्थान पर तोड़फोड़ किए जाने की आलोचना की, जहां ‘कॉमेडी शो’ रिकॉर्ड किया गया था।

शिंदे ने आरोपों पर प्रतिक्रिया देने के बजाय विकास और कल्याणकारी योजनाओं को प्राथमिकता देने की अपनी प्रतिबद्धता पर जोर दिया।

उन्होंने कहा, ‘‘आजकल मैं आरोपों पर प्रतिक्रिया नहीं देता। मैं कहता हूं कि मेरा काम ही मेरा जवाब होगा। मैंने हमेशा काम को प्राथमिकता दी है। अटल सेतु, कोस्टल रोड (दोनों मुंबई में) और मेट्रो जैसी सभी परियोजनाएं अचानक बंद हो गई थीं। हमने विकास और कल्याणकारी योजनाओं को प्राथमिकता देते हुए उन्हें फिर से शुरू किया।’’

उपमुख्यमंत्री ने ‘लाडकी बहिन’ योजना, ‘लखपति दीदी’ योजना और लड़कियों के लिए शिक्षा निःशुल्क करने के निर्णय सहित कई कल्याणकारी पहलों पर प्रकाश डाला।

शिंदे ने कहा कि राज्य सरकार ने कई निर्णय लिए हैं और आवश्यक सरकारी प्रस्तावों (जीआर) को लागू किया है। उन्होंने कहा, ‘‘इसलिए, मैं इस बात पर ध्यान केंद्रित नहीं करता कि कौन क्या कहता है। मैं अपने काम के माध्यम से उनका जवाब देता हूं।’’

शिंदे पर टिप्पणी: कामरा एवं शिवसेना के 40 कार्यकर्ताओं के खिलाफ मामला दर्ज
मुंबई, 24 मार्च (भाषा) मुंबई पुलिस ने एक कार्यक्रम के दौरान महाराष्ट्र के उपमुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे के लिए कथित रूप से अपमानजनक टिप्पणी करने पर ‘स्टैंड-अप कॉमेडियन’ कुणाल कामरा के खिलाफ सोमवार को प्राथमिकी दर्ज की। अधिकारियों ने यह जानकारी दी।

अधिकारियों ने बताया कि पुलिस ने मुंबई के खार इलाके में स्थित ‘हैबिटेट स्टूडियो’ में कथित रूप से तोड़फोड़ करने को लेकर शिवसेना के करीब 40 कार्यकर्ताओं के खिलाफ भी मामला दर्ज किया है।

शिवसेना कार्यकर्ताओं ने रविवार को मुंबई में खार इलाके के उस ‘हैबिटेट कॉमेडी क्लब’ में कथित रूप से तोड़फोड़ की, जहां कामरा का कार्यक्रम शूट किया गया था। कार्यक्रम में कामरा शिंदे पर ‘‘गद्दार’’ शब्द के जरिये कटाक्ष किया था।

बड़ी संख्या में शिवसेना कार्यकर्ता रविवार रात ‘होटल यूनिकॉन्टिनेंटल’ के बाहर एकत्र हुए जहां संबंधित क्लब स्थित है। उन्होंने क्लब और होटल परिसर में तोड़फोड़ की। ‘हैबिटैट क्लब’ वही स्थान है जहां विवादास्पद ‘इंडियाज गॉट लैटेंट’ शो को शूट किया गया था।

सत्तारूढ़ महायुति के नेताओं ने कामरा को ‘‘कॉन्ट्रैक्ट कॉमेडियन’’ करार देते हुए चेतावनी दी कि उन्हें देश छोड़कर भागने पर मजबूर कर दिया जाएगा। वहीं, विपक्ष ने कामरा के खिलाफ प्राथमिकी को ‘‘कानून का मजाक’’ करार दिया और कहा कि पुलिस को ऐसे शब्द स्पष्ट करने चाहिए जिनका इस्तेमाल सरकार की आलोचना करने के लिए नहीं किया जा सकता।

शिवसेना विधायक मुरजी पटेल ने कहा कि अगर कामरा दो दिन में शिंदे से माफी नहीं मांगते हैं तो पार्टी कार्यकर्ता उन्हें सड़कों पर नहीं निकलने देंगे।

शिंदे के खिलाफ कथित तौर पर अपमानजनक शब्दों का इस्तेमाल करने वाला कामरा का वीडियो वायरल होने के बाद शिवसेना विधायक मुरजी पटेल ने पुलिस में शिकायत दर्ज कराई। एमआईडीसी थाने के एक अधिकारी ने बताया कि शिकायत के आधार पर सोमवार तड़के कामरा के खिलाफ 353(1)(बी) (सार्वजनिक उत्पात संबंधी बयान) और 356(2) (मानहानि) समेत भारतीय न्याय संहिता (बीएनएस) की विभिन्न धाराओं के तहत प्राथमिकी दर्ज की गई।

अधिकारी ने बताया कि करीब दो मिनट के वीडियो में कामरा ने सत्तारूढ़ राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी (राकांपा) और शिवसेना का भी मजाक उड़ाया। उन्होंने कहा कि मामले की जांच जारी है।

पुलिस अधिकारियों ने बताया कि खार पुलिस ने ‘हैबिटेट स्टूडियो’ और होटल में तोड़फोड़ करने के मामले में राहुल कनाल, कुणाल सरमालकर और अक्षय पनवेलकर समेत शिवसेना के 19 पदाधिकारियों के खिलाफ नामजद और 15 से 20 अज्ञात लोगों के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज की है।

उन्होंने बताया कि कनाल एवं सरमालकर को खार थाने लाया गया और उन्हें नोटिस दिया गया।

अधिकारी ने बताया कि पुलिस ने तोड़फोड़ में शामिल कई शिवसेना कार्यकर्ताओं को हिरासत में भी लिया है।

खार पुलिस के उपनिरीक्षक विजय सईद की शिकायत पर शिवसेना कार्यकर्ताओं के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज की गई। उन्होंने अपने बयान में आरोप लगाया कि पनवेलकर, सरमालकर और शिवसेना के अन्य कार्यकर्ताओं ने होटल एवं स्टूडियो में घुसकर नुकसान पहुंचाया।

उन्होंने कहा कि वे ‘‘शिवसेना जिंदाबाद’’ जैसे नारे लगा रहे थे और जब पुलिस ने हस्तक्षेप किया तो उन्होंने ड्यूटी पर मौजूद पुलिसकर्मियों को धक्का दिया तथा होटल के कर्मचारियों के साथ भी हाथापाई की।

सईद ने कहा कि बाद में उन्हें जांच के लिए थाने ले जाया गया।

राज्य के परिवहन मंत्री प्रताप सरनाईक ने खार थाने का दौरा किया। उन्होंने कहा कि जिस स्टूडियो में कार्यक्रम शूट किया गया, वह अवैध है।

शिवसेना नेता ने कहा, ‘‘हम अपने नेता का मजाक उड़ाया जाना बर्दाश्त नहीं करेंगे। पुलिस और नगर निकाय प्राधिकारियों को उनके खिलाफ कार्रवाई करनी चाहिए।’’

शिवसेना सांसद नरेश म्हस्के ने कामरा को चेतावनी दी कि पूरे देश में शिवसेना कार्यकर्ता उनका पीछा करेंगे। उन्होंने एक वीडियो संदेश में कहा, ‘‘आपको भारत से भागने पर मजबूर होना पड़ेगा।’’

महस्के ने कामरा को ‘‘कॉन्ट्रैक्ट कॉमेडियन’’ करार देते हुए कहा कि उन्हें ‘‘सांप की पूंछ’’ पर पैर नहीं रखना चाहिए था।

उन्होंने चेतावनी देते हुए कहा, ‘‘विषदंत निकल आने पर भयंकर परिणाम होंगे।’’

म्हस्के ने आरोप लगाया कि कामरा ने शिवसेना (उबाठा) प्रमुख उद्धव ठाकरे से पैसे लिए हैं और वह एकनाथ शिंदे को निशाना बना रहे हैं।

उन्होंने राजनीतिक विरोधियों पर प्रचार के लिए कामरा जैसे ‘स्टैंड-अप कॉमेडियन’ को काम पर रखने का आरोप लगाया।

म्हस्के ने कहा कि शिवसेना इस तरह के अपमान को बर्दाश्त नहीं करेगी और पार्टी कार्यकर्ता सुनिश्चित करेंगे कि कामरा की टिप्पणी का कड़ा जवाब दिया जाए।

शिवसेना विधायक मुरजी पटेल ने कहा कि वह ‘‘कामरा को उनकी औकात’’ दिखा देंगे। उन्होंने कहा कि कामरा को माफी मांगनी चाहिए।

भाजपा विधायक राम कदम ने कहा कि कामरा किसी के निर्देश पर शिंदे को निशाना बना रहे हैं। कदम ने कहा, ‘‘चूंकि उन्होंने अपनी सीमाएं पार की हैं, इसलिए हम उन्हें जहां भी देखेंगे, उनका मुंह काला कर देंगे।’’

आम आदमी पार्टी (आप) की मुंबई इकाई की अध्यक्ष प्रीति शर्मा मेनन ने कामरा का समर्थन करते हुए कहा, ‘‘हम कामरा का स्पष्ट रूप से समर्थन करते हैं। देवेंद्र फडणवीस, शर्म की बात है, एकनाथ शिंदे ने दिखाया है कि गृह मंत्री के रूप में आपके (फडणवीस के) पास शून्य शक्तियां हैं। आप नागपुर में शांति नहीं रख सके और अब आप मुंबई में तोड़-फोड़ कर रहे हैं।’’

कांग्रेस की प्रदेश इकाई के महासचिव सचिन सावंत ने कहा कि ऐसे मामले में जहां एक साधारण गैर-संज्ञेय अपराध टिक नहीं सकता, उसमें प्राथमिकी दर्ज की गई है और यह ‘‘कानून का मजाक’’ है। उन्होंने आरोप लगाया कि इसका उद्देश्य राजनीतिक विरोधियों को डराना है।

उन्होंने आरोप लगाया कि सत्तारूढ़ गठबंधन के नेता खुलेआम धमकियां दे रहे हैं और भड़काऊ बयान दे रहे हैं, लेकिन सरकार कोई कदम नहीं उठा रही।

सावंत ने कहा कि पुलिस को उन शब्दों की सूची प्रकाशित करनी चाहिए जिनका इस्तेमाल सरकार की आलोचना करते समय नहीं किया जा सकता और उसे यह भी घोषित करना चाहिए कि सत्तारूढ़ गठबंधन के नेताओं के लिए क्या ठीक है।

कांग्रेस की प्रदेश इकाई के मुख्य प्रवक्ता अतुल लोंढे ने कहा, ‘‘इतनी असहिष्णुता क्यों है? हम इस तरह की तोड़-फोड़ का समर्थन नहीं करते। अगर भावनाएं आहत हो रही हैं तो वे थाने में उनके खिलाफ शिकायत दर्ज करा सकते थे।’’

उन्होंने कहा, ‘‘कामरा एक ‘स्टैंड-अप कॉमेडियन’ हैं और उन्होंने राज्य में मौजूदा राजनीतिक परिदृश्य पर कुछ टिप्पणी की है। अगर आप इसके खिलाफ हैं तो ‘स्टैंड-अप कॉमेडी’ के पूरे प्रारूप पर प्रतिबंध लगा दीजिए। मामूली टिप्पणी से क्यों डरना? यह अभिव्यक्ति की स्वतंत्रता के खिलाफ है।’’

(अस्वीकरण: उपरोक्त समाचार/लेख समाचार एजेंसी पीटीआई-भाषा की ऑटो जनरेटेड  सिंडिकेटेड फीड से प्राप्त हुई है और लोकतेज टीम द्वारा संपादित नहीं की गई है। लोकतेज इस सामग्री के लिए किसी भी प्रकार से उत्तरदायी नहीं होगा।)

शिंदे को प्रमुख आपदा प्रबंधन निकाय में नहीं किया गया शामिल, महायुति में दरार की चर्चा तेज
मुंबई, 10 फरवरी (भाषा) महाराष्ट्र के उपमुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे को राज्य आपदा प्रबंधन प्राधिकरण (एसडीएमए) में शामिल नहीं किए जाने से राजनीतिक हलकों में हलचल है और सत्तारूढ़ गठबंधन ‘महायुति’ में दरार की अटकलें तेज हो गई हैं।

वर्ष 2005 में मुंबई में आई विनाशकारी बाढ़ के बाद गठित आपदा प्रबंधन प्राधिकरण मुख्यमंत्री के नेतृत्व में आपातकालीन कदमों के समन्वय में महत्वपूर्ण भूमिका निभाता है।

हाल में जारी एक आदेश के अनुसार, महाराष्ट्र सरकार ने एसडीएमए का पुनर्गठन किया है। इसके अध्यक्ष महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस हैं और राज्य की मुख्य सचिव सुजाता सौनिक इसकी मुख्य कार्याधिकारी हैं। उपमुख्यमंत्री एवं राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी (राकांपा) के नेता अजित पवार को भी एसडीएमए में शामिल किया गया है।

हालांकि, शहरी विकास विभाग के प्रमुख पूर्व मुख्यमंत्री शिंदे को नौ सदस्यीय निकाय में शामिल नहीं किया गया है।

शहरी विकास विभाग आपदा मोचन प्रयासों में महत्वपूर्ण भूमिका निभाता है। इसके अधिकारियों और बुनियादी ढांचे की राहत एवं पुनर्वास कार्य के समन्वय में महत्वपूर्ण भूमिका होती है।

इसके बावजूद, शिंदे को प्रमुख प्राधिकरण में जगह नहीं दी गई है जिससे महायुति सरकार में दरार की अटकलों को बल मिला है। महायुति में भाजपा, शिंदे के नेतृत्व वाली शिवसेना और अजित पवार की राकांपा शामिल हैं।

राजनीतिक पर्यवेक्षक इसे फडणवीस और शिंदे के बीच सत्ता संघर्ष की अटकलों के बीच एक और टकराव के तौर पर देख रहे हैं।

इस संबंध में एक राजनीतिक विश्लेषक ने सोमवार को ‘पीटीआई-भाषा’ से कहा, ‘‘शिंदे को राज्य आपदा प्रबंधन प्राधिकरण से बाहर रखा जाना दोनों नेताओं (शिंदे और फडणवीस) के बीच बढ़ती असहजता का संकेत हो सकता है।’’

भाजपा के एक वरिष्ठ मंत्री ने हाल में तनाव की खबरों को खारिज करते हुए कहा था कि फडणवीस और शिंदे के बीच कोई ‘‘बड़े मतभेद’’ नहीं हैं।

हालांकि, एक राजनीतिक पर्यवेक्षक ने दावा किया कि महाराष्ट्र विधानसभा चुनाव के नतीजे आने के बाद से शिंदे को ऐसा महसूस हो रहा है कि भाजपा और फडणवीस उन्हें ‘‘परेशान’’ कर रहे हैं।

उन्होंने कहा कि शिंदे ने उपमुख्यमंत्री पद स्वीकार करने में ‘‘काफी समय’’ भी लिया था।

दिल्ली चुनाव में भाजपा की जीत प्रधानमंत्री मोदी की गारंटी के जादू के कारण हुई: एकनाथ शिंदे
मुंबई, आठ फरवरी (भाषा) दिल्ली में भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के सरकार बनाने की संभावना के बीच महाराष्ट्र के उपमुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे ने शनिवार को विधानसभा चुनाव में पार्टी के प्रदर्शन का श्रेय प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी की गारंटी को देते हुए कहा कि ‘‘झूठ की हार’’ हुई है।

सत्तारूढ़ शिवसेना के प्रमुख नेता शिंदे ने ‘एक्स’ पर एक पोस्ट में कहा कि महाराष्ट्र के बाद दिल्ली के मतदाताओं ने भी भाजपा के नेतृत्व में अपना विश्वास जताया है। आम आदमी पार्टी (आप) पर निशाना साधते हुए शिंदे ने कहा कि दिल्ली के विकास में बाधाएं दूर हो गई हैं।

उन्होंने कहा कि मतदाताओं ने अरविंद केजरीवाल के नेतृत्व वाली पार्टी को सबक सिखाया, जिसने संविधान के खतरे में होने का झूठा दावा किया था।

शिंदे ने कहा, ‘‘यह प्रधानमंत्री मोदी की गारंटी का जादू है।’’ उन्होंने कहा, ‘‘झूठ की हार हुई है और मतदाता सत्य के साथ खड़े हैं।’’ उपमुख्यमंत्री ने कहा कि मतदाताओं ने वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण द्वारा पिछले सप्ताह पेश किए गए केंद्रीय बजट पर भी अपना फैसला दिया है।

शिंदे ने पिछले सप्ताह दावा किया था कि दिल्ली चुनाव के लिए आप के निवर्तमान विधायक शिवसेना के संपर्क में थे, लेकिन मतों के विभाजन से बचने के लिए उन्हें मैदान में नहीं उतारा गया क्योंकि उनकी पार्टी ने भाजपा को समर्थन देने की घोषणा की थी।

महाराष्ट्र में लाडकी बहिन योजना जारी रहेगी: उपमुख्यमंत्री शिंदे
ठाणे, चार फरवरी (भाषा) महाराष्ट्र के उपमुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे ने महिलाओं के कल्याण के लिए महायुति सरकार की प्रतिबद्धता को दर्शाते हुए कहा कि राज्य में लाडकी बहिन योजना बिना किसी रुकावट के जारी रहेगी।

महाराष्ट्र में पिछले साल नवंबर में हुए विधानसभा चुनाव में भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के नेतृत्व वाले गठबंधन की बड़ी जीत का श्रेय लाडकी बहिन योजना को भी दिया जाता है।

योजना के तहत महिलाओं को 1,500 रुपये प्रतिमाह सहायता प्रदान की जाती हैं।

शिंदे के नेतृत्व वाली शिवसेना और अजित पवार के नेतृत्व वाली राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी (राकांपा) सत्तारूढ़ महायुति के घटक दल हैं।

ठाणे शहर में सोमवार रात एक कार्यक्रम को संबोधित करते हुए शिंदे ने कहा, ‘‘महायुति सरकार कभी भी लाडकी बहिन योजना को बंद नहीं होने देगी।’’

उन्होंने सामाजिक कल्याण कार्यक्रमों के प्रति सरकार की प्रतिबद्धता दोहराई।

आवास एवं शहरी विकास विभाग का प्रभार संभाल रहे शिंदे ने कहा, ‘‘हमारी जिम्मेदारी बढ़ गई है क्योंकि हमें लोगों की सेवा करने का एक और मौका मिला है।’’

उन्होंने मुंबई, ठाणे, पुणे और महाराष्ट्र के अन्य स्थानों में लंबित आवास परियोजनाओं से संबंधित चिंताओं पर चर्चा की।

मंत्री ने आश्वासन दिया कि रुकी हुई विकास परियोजनाएं अब समयबद्ध तरीके से पूरी की जाएंगी। इन परियोजनाओं में कुछ 25 वर्षों से भी अधिक समय से लंबित हैं।

उन्होंने महाराष्ट्र सरकार द्वारा शुरू की गई क्लस्टर विकास योजना की प्रशंसा करते हुए कहा कि यह एक अनूठी पहल है जो किसी अन्य देश में नहीं देखी गई है।

शिंदे ने कहा कि इससे झुग्गी पुनर्वास प्राधिकरण (एसआरए) योजना की कमियों, विशेषकर ऊपरी मंजिलों पर रहने वाले निवासियों को पुनर्वास लाभों से वंचित रखने की समस्या का प्रभावी ढंग से समाधान हो सकेगा।

उन्होंने कहा, ‘‘क्लस्टर योजना सभी प्रकार के पुनर्वास एवं विकास के लिए एक व्यापक समाधान प्रदान करेगी और यह सुनिश्चित करेगी कि प्रत्येक प्रभावित परिवार को वह लाभ मिले जिसके वे हकदार हैं।’’

राजनीतिक विरोधियों पर कटाक्ष करते हुए शिंदे ने कहा कि उनकी सरकार केवल तस्वीरें नहीं दिखाती और बड़ी-बड़ी घोषणाएं नहीं करती, बल्कि कदम उठाती हैं और परिणाम देती है।

चुनाव परिणाम विरोधियों के मुंह पर तमाचा, शिवसेना मजबूत हो रही है: शिंदे
ठाणे, पांच जनवरी (भाषा) महाराष्ट्र के उपमुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे ने रविवार को 2024 के विधानसभा चुनाव के नतीजों को अपने विरोधियों के मुंह पर तमाचा बताया, जिन्होंने निर्वाचन आयोग और उच्चतम न्यायालय तक की आलोचना की थी।

शिवसेना प्रमुख ने राज्य के विभिन्न हिस्सों से आए शिवसेना (यूबीटी) के कई नेताओं का अपनी पार्टी में स्वागत करने के बाद यह बात कही। उन्होंने कहा कि शिवसेना मजबूत हो रही है।

हाल में हुए विधानसभा चुनावों में भाजपा, शिवसेना और राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी (राकांपा) के ‘महायुति’ गठबंधन ने राज्य की 288 में से 230 सीट जीतीं, जिसमें शिंदे की पार्टी को 57 सीटें मिलीं। उद्धव ठाकरे के नेतृत्व वाली शिवसेना (यूबीटी) को केवल 20 सीट मिलीं।

शिंदे ने परिणामों को उन लोगों के मुंह पर तमाचा बताया, जिनका मानना था कि जनता उनका साथ देगी। शिंदे के विद्रोह के कारण ठाकरे के नेतृत्व वाली शिवसेना विभाजित हो गई और 2022 में महा विकास आघाडी की सरकार गिर गई थी।

उन्होंने अप्रत्यक्ष रूप से शिवसेना (यूबीटी) नेताओं का जिक्र करते हुए कहा कि जिन लोगों ने निर्वाचन आयोग और उच्चतम न्यायालय तक की आलोचना की थी, उन्हें जनता ने पूरी तरह से खारिज कर दिया है।

शिंदे ने कहा कि जब वह ढाई साल तक मुख्यमंत्री रहे, तो महाराष्ट्र में काफी विकास हुआ और शासन के संबंध में काफी प्रगति हुई।

शिंदे ने बताया कि उन्होंने विधानसभा में कहा था कि अगर उनका गठबंधन 200 से ज़्यादा सीट नहीं जीतता है, तो वह अपने गांव वापस जाकर खेती करेंगे। उन्होंने कहा, "हमने 230 से ज़्यादा सीटें जीतीं।"

उन्होंने कहा कि शिवसेना (यूबीटी) नेताओं का शिवसेना में आना पार्टी की बढ़ती ताकत और निरंतर सफलता को दर्शाता है। उन्होंने कहा कि पार्टी संस्थापक बाल ठाकरे के विचारों ने वर्षों में शिवसेना को आकार दिया है।

विपक्ष ईवीएम के बारे में लोगों को गुमराह करना बंद करे, जनादेश स्वीकारे: एकनाथ शिंदे
मुंबई, आठ दिसंबर (भाषा) महाराष्ट्र के उपमुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे ने रविवार को विपक्ष पर निशाना साधते हुए इलेक्ट्रॉनिक वोटिंग मशीन (ईवीएम) के बारे में लोगों को गुमराह करने और जनादेश को स्वीकार न करने का आरोप लगाया।

शिंदे ने पत्रकारों को संबोधित करते हुए कहा कि सत्तारूढ़ महायुति गठबंधन ने 20 नवंबर को संपन्न विधानसभा चुनाव में अपने काम की वजह से जीत हासिल की है इसलिए विपक्षी महाविकास आघाडी(एमवीए) को जनादेश को स्वीकार करना चाहिए और विकास कार्यों में सरकार का समर्थन करना चाहिए।

महाराष्ट्र की 288 सदस्यीय विधानसभा के लिए 20 नवंबर को मतदान हुआ था और 23 नवंबर को नतीजे आए थे। इस चुनाव में भारतीय जनता पार्टी ( भाजपा), एकनाथ शिंदे नीत शिवसेना और अजित पवार के नेतृत्व वाली राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी (राकांपा) के ‘महायुति’ गठबंधन ने 230 सीट पर जीत हासिल की थी जबकि कांग्रेस, उद्धव ठाकरे नीत शिवसेना(उबाठा) और शरद पवार नीत राकांपा(एसपी)के विपक्षी गठबंधन को केवल 46 सीट मिली थीं।

विपक्षी दलों ने चुनाव में हार के लिए ईवीएम में अनियमितता का आरोप लगाया और मतपत्रों के इस्तेमाल की मांग की।

शिवसेना प्रमुख ने विपक्ष पर निशाना साधते हुए कहा, “जब आप जीतते हैं तो ईवीएम में कोई गड़बड़ी नहीं होती लेकिन जब आप हारते हैं तो मशीन खराब हो जाती है। यह सही तरीका नहीं है।”

उन्होंने कहा कि विपक्ष को जनादेश को स्वीकार करना चाहिए कि उन्हें निर्णायक रूप से पराजय मिला है।

उपमुख्यमंत्री ने कहा कि लोगों ने विपक्ष को उसकी जगह दिखा दी और साबित कर दिया कि वे घर बैठने वालों को वोट नहीं देते।

उन्होंने कहा, “लोकसभा चुनाव में महायुति को 2.48 करोड़ मत मिले, जो 43.55 प्रतिशत है। एमवीए को 2.5 करोड़ मत मिले, जो 43.71 प्रतिशत है। फिर भी विपक्ष को 31 सीट पर जीत हासिल हुई और महायुति को 17 सीट मिलीं। क्या हमें यह कहना चाहिए कि ईवीएम में गड़बड़ी हुई?”

शिंदे ने कहा कि लोकतांत्रिक रूप से चुनी गई सरकार के बारे में भ्रम पैदा करना लोकतंत्र के लिए अच्छा नहीं है।

उन्होंने कहा, “लोगों ने हमें हमारे काम के लिए जनादेश दिया है। विलाप करना बंद करें और हमारे द्वारा किए गए विकास कार्यों को स्वीकार करें। जनादेश को स्वीकार करें।”

शिंदे ने कहा कि विपक्ष ने झारखंड विधानसभा चुनाव और नांदेड़ (महाराष्ट्र) तथा वायनाड (केरल) लोकसभा सीट पर हुए उपचुनाव में जीत हासिल की।

उन्होंने कहा कि महायुति को 49.30 प्रतिशत मत और 3.18 करोड़ वोट मिले जबकि एमवीए को 2.35 करोड़ मत मिले।

शिंदे ने कहा कि दोनों दलों के बीच एक करोड़ मतों का अंतर है।

उन्होंने कहा कि कोई भी गलत काम नहीं होगा और किसी के साथ कोई अन्याय नहीं होगा।

एकनाथ शिंदे का राजनीतिक सफर: विद्रोह के बाद मुख्यमंत्री पद पर आसीन हुए, बनाई कर्मठ व्यक्ति की छवि
मुंबई, पांच दिसंबर (भाषा) वर्ष 2022 में शिवसेना से बगावत करने वाले वरिष्ठ नेता एकनाथ संभाजी शिंदे ने महाराष्ट्र में एक तेजतर्रार व कर्मठ नेता की छवि हासिल की है जिसे उन्होंने महायुति सरकार के नेतृत्व के दौरान ढाई साल के अपने मुख्यमंत्री के कार्यकाल में आकार दिया।

शिंदे (60) ने बृहस्पतिवार को भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के नेता देवेन्द्र फडणवीस के नेतृत्व वाली नयी सरकार में उपमुख्यमंत्री पद की शपथ ली। उनके (शिंदे के) कुछ उत्साही समर्थक भले ही इसे "पदावनति" बता रहे हों, लेकिन कभी ऑटो-रिक्शा चालक रहे शिंदे हाल ही में हुए विधानसभा चुनाव में अपनी पार्टी के दमदार प्रदर्शन के आधार पर यह दावा कर सकते हैं कि वही शिवसेना की विरासत के वास्तविक उत्तराधिकारी हैं।

नवंबर में हुए महाराष्ट्र विधानसभा चुनाव में शिंदे ठाणे जिले के कोपरी-पचपखाड़ी से विधायक चुने गए और उन्होंने पार्टी को भी शानदार जीत दिलाई। शिंदे के नेतृत्व वाली शिवसेना ने 81 सीटों पर चुनाव लड़ा, जिनमें से 57 पर जीत हासिल की। वहीं, उद्धव ठाकरे के नेतृत्व वाली प्रतिद्वंद्वी शिवसेना (उबाठा) का प्रदर्शन बहुत खराब रहा और वह केवल 20 सीट जीत सकी।

मुख्यमंत्री के अपने कार्यकाल (30 जून, 2022 से चार दिसबंर, 2024) में शिंदे ने हमेशा उपलब्ध रहने वाले नेता के तौर पर छवि बनाई और मुंबई तटीय सड़क, मुंबई ट्रांस हार्बर लिंक (अटल सेतु, मेट्रो रेल, नवी मुंबई अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डा, मुंबई-नागपुर समृद्धि महामार्ग और धारावी पुनर्विकास जैसी बड़ी परियोजनाओं को आगे बढ़ाया।

विधानसभा चुनाव में सत्तारूढ़ महागठबंधन की प्रचंड जीत में शिंदे की महत्वपूर्ण भूमिका रही और उनकी सरकार द्वारा महिलाओं के लिए लाई गयी लाडकी बहिन योजना पांसा पलटने वाली साबित हुई।

यह योजना महिलाओं के बीच इतनी लोकप्रिय हुई कि शिवसेना नेता को 'लाडका भाऊ' भी कहा जाने लगा।

ठाणे जिले से अपना राजनीतिक जीवन शुरू करने वाले शिवसेना नेता की सबसे बड़ी खूबी लोगों और पार्टी कार्यकर्ताओं तक उनकी पहुंच थी।

शिंदे ने जून 2022 में मुख्यमंत्री और शिवसेना प्रमुख उद्धव ठाकरे के खिलाफ बगावत की तो उनका यह कदम अपने राजनीतिक करियर को खतरे में डालने वाला प्रतीत हुआ, लेकिन ढाई साल बाद वह बेहद मजबूत होकर उभरे। उन्होंने खुद को न केवल सत्तारूढ़ महायुति गठबंधन में महत्वपूर्ण नेता के रूप में स्थापित किया, बल्कि महाराष्ट्र की बेहद प्रभावशाली हस्तियों में भी शुमार हुए।

कभी मुंबई से सटे ठाणे शहर में ऑटो चालक के रूप में काम करने वाले शिंदे ने राजनीति में कदम रखने के बाद बेहद कम समय में ठाणे-पालघर क्षेत्र में शिवसेना के प्रमुख नेता के तौर पर अपनी पहचान बनायी। उन्हें जनता से जुड़े मुद्दों को आक्रामक तरीके से उठाने के लिए जाना जाता था।

नौ फरवरी 1964 को जन्मे शिंदे ने स्नातक की शिक्षा पूरी होने से पहले ही पढ़ाई छोड़ दी और राज्य में उभर रही शिवसेना में शामिल हो गए। मूलरूप से पश्चिमी महाराष्ट्र के सतारा जिले से ताल्लुक रखने वाले शिंदे ने ठाणे जिले को अपना कार्यक्षेत्र बनाया।

पार्टी की हिंदुत्ववादी विचारधारा और बाल ठाकरे के व्यक्तित्व से प्रभावित होकर शिंदे ने शिवसेना का दामन थाम लिया।

वह कहते हैं कि महाराष्ट्र की राजनीति में अपनी तरक्की के लिए वह शिवसेना और इसके संस्थापक, दिवंगत बाल ठाकरे के ऋणी हैं।

शिवसेना में शामिल होने के बाद उन्हें पार्टी के मजबूत नेता आनंद दिघे का मार्गदर्शन मिला। 2001 में दिघे की आकस्मिक मृत्यु के बाद उन्होंने ठाणे-पालघर क्षेत्र में पार्टी को मजबूत किया।

शिंदे 1997 में ठाणे नगर निगम में पार्षद चुने गए थे और इसके बाद वह 2004 के विधानसभा चुनाव में जीत दर्ज कर पहली बार विधायक बने। 2005 में उन्हें शिवसेना का ठाणे जिला प्रमुख बनाया गया ।

शिंदे के बेटे श्रीकांत शिंदे कल्याण सीट से लोकसभा सदस्य हैं।

शिंदे को 2014 में कुछ समय के लिए राज्य विधानसभा में विपक्ष का नेता नियुक्त किया गया था। शिवसेना द्वारा देवेंद्र फडणवीस मंत्रिमंडल में शामिल नहीं होने के फैसले के बाद उन्होंने यह पद संभाला।

शिंदे के प्रभाव में तब इजाफा हुआ जब 2014 के विधानसभा चुनाव के बाद शिवसेना ने भाजपा के साथ हाथ मिलाया और फडणवीस के नेतृत्व में सरकार बनाई जिसमें वह मंत्री रहे।

शिंदे तत्कालीन मुख्यमंत्री फडणवीस (2014-19) के करीब आए और उनकी घनिष्ठता चर्चा का विषय बन गयी और ठाणे नगर निगम को छोड़कर, भाजपा ने 2016 में शिवसेना के खिलाफ महाराष्ट्र के सभी नगरीय निकायों के चुनाव लड़े।

जब शिवसेना ने भाजपा से नाता तोड़ लिया और 2019 के अंत में रांकपा और कांग्रेस के साथ महा विकास आघाडी (एमवीए) सरकार बनाई, तो वह कैबिनेट मंत्री बने।

कोविड-19 महामारी के दौरान, राकांपा के पास स्वास्थ्य मंत्रालय होने के बावजूद, शिंदे-नियंत्रित महाराष्ट्र राज्य सड़क विकास निगम ने कोरोना वायरस के रोगियों के इलाज के लिए मुंबई और उसके उपनगरों में स्वास्थ्य केंद्र स्थापित किए।

शिंदे को जमीन से जुड़ा नेता माना जाता है, क्योंकि वह पार्टी कार्यकर्ताओं और सहकर्मियों के लिए हमेशा उपलब्ध रहते हैं।

मुंबई : महाराष्ट्र में भाजपा का मुख्यमंत्री बनने का रास्ता साफ, एकनाथ शिंदे ने दिया समर्थन
मुंबई, 27 नवंबर (हि.स.)। महाराष्ट्र में भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) का मुख्यमंत्री बनने का रास्ता साफ हो गया है। कार्यवाहक मुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे ने बुधवार को कहा कि भाजपा के वरिष्ठ नेता प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी और केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह जिस व्यक्ति को भी राज्य की बागडोर देंगे, उसे शिवसेना शिंदे समूह समर्थन देगा। शिंदे ने कहा कि गुरुवार को दिल्ली में अमित शाह के साथ महाराष्ट्र के भाजपानीत एनडीए गठबंधन के नेताओं की बैठक होगी। इसके बाद महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री के नाम पर फैसला हाेगा।

राज्य के कार्यवाहक मुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे ने बुधवार को ठाणे स्थित अपने आवास पर पत्रकारों को बताया कि मंगलवार को उनकी प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी और केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह से फोन पर बात हुई। उस समय मैंने साफ कह दिया था कि आप जिसे भी मुख्यमंत्री बनाएंगे, मेरा उसे समर्थन रहेगा। एकनाथ शिंदे ने कहा कि यही बात आज यहां दोहरा रहा हूं। मुख्यमंत्री पद को लेकर प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी और केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह जो फैसला लेंगे, वह हमें स्वीकार्य होगा। एकनाथ शिंदे ने कहा कि पिछले ढाई साल में प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी और केंद्रीय गृहमंत्री उनकी सरकार के पीछे चट्टान की तरह खड़े रहे। राज्य के विकास के लिए केंद्र से बड़े पैमाने पर विकास फंड मिला, जिससे वे राज्य के विकास कार्यों को आगे बढ़ा सके। इसी वजह से राज्य की जनता ने भाजपा नीत एनडीए गठबंधन को भारी बहुमत दिया है। इसलिए राज्य में किसी के भी नेतृत्व में सरकार बनेगी, वे एक सामान्य कार्यकर्ता के तौर पर काम करते रहेंगे।

एकनाथ शिंदे ने कहा कि बाला साहेब ठाकरे का सपना एक साधारण शिवसैनिक को मुख्यमंत्री बनाना था। वह सपना मोदी और शाह ने पूरा किया। शिंदे ने कहा कि वे मेरे पीछे पहाड़ की तरह खड़े थे। मैंने ढाई साल में एक भी छुट्टी नहीं ली है। दिन रात काम किया। मैंने आम आदमी के मुख्यमंत्री के रूप में काम किया। मेरा परिचय लाडले भाई के रूप में हुई। यह मेरे लिए संतोषजनक है।

इसी बीच भाजपा प्रदेश अध्यक्ष चंद्रशेखर बावनकुले ने कार्यवाहक मुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे के इस बयान का स्वागत किया है। बावनकुले ने कहा कि एकनाथ शिंदे ने बहुत ही सोच समझकर राज्य की जनता के हित का निर्णय लिया है। केंद्रीय नेतृत्व गुरुवार काे इस संदर्भ में महाराष्ट्र के एनडीए नेताओं से चर्चा करने के बाद मुख्यमंत्री पद का निर्णय लेगा।

मुंबई : मुझे सीएम पद की लालसा नहीं, मोदी-शाह जो भी फैसला लेंगे, हमें मंजूरः एकनाथ शिंदे
मुंबई। महाराष्ट्र चुनाव नतीजों के चार दिन बाद नए सीएम को लेकर स्थिति साफ होती दिख रही है। बुधवार को ठाणे में एक प्रेस कॉन्फ्रेंस को संबोधित करते हुए एकनाथ शिंदे ने कहा, ''हम बीजेपी के सीएम को स्वीकार करते हैं।'' मैंने मोदी जी को फोन किया, हमारे बीच कोई मतभेद नहीं है, मन में कोई रुकावट मत पैदा करो। हम सभी एनडीए का हिस्सा हैं। बीजेपी की बैठक में जो भी फैसला होगा हम उसे स्वीकार करेंगे। कोई स्पीड ब्रेकर नहीं, हम सरकार बनाने में बाधक नहीं बनेंगे।

शिंदे ने आगे कहा कि, मैं खुद को कभी मुख्यमंत्री नहीं मानता। मैंने हमेशा एक आम आदमी की तरह काम किया है। यह जनता की जीत है, समर्थन के लिए जनता को धन्यवाद। चुनाव के दौरान वह सुबह पांच बजे तक काम करते थे। सभी कार्यकर्ताओं ने बहुत मेहनत की।

शिंदे ने कहा- लोग सोचते हैं कि मुख्यमंत्री हमारे बीच हैं। चाहे घर हो, मंत्रालय हो, लोग आते हैं और मिलते हैं मैं सबसे मिलता हूं। मुझे जो पहचान मिली वह आपकी वजह से है। मैंने लोकप्रियता के लिए काम नहीं किया है, मैंने महाराष्ट्र के लोगों के लिए काम किया है। ढाई साल तक केंद्र सरकार कायम रही। राज्य को आगे बढ़ाना है तो केंद्र सरकार का सहयोग बहुत जरूरी है।

एकनाथ शिंदे ने कहा- चुनाव हुआ और नतीजे आए, हमारे काम ने ऐतिहासिक नतीजा दिया। मैं सबका प्यारा भाई हूं, बहनों ने मुझे याद रखा और मेरी रक्षा की। मुझे सब पता है। ये बड़ी  ऐतिहासिक जीत है, हम एक साथ काम करने वाले लोग हैं, हम कड़ी मेहनत करते हैं। हमने जो भी काम किया है दिल से किया है। मेरा काम महाराष्ट्र के लोगों के लिए होगा।

एकनाथ शिंदे ने कहा- हमने राज्य की प्रगति का स्तर बढ़ाया। इस समय भी राज्य के विकास की गति तेज है।  मोदी जी, शाह जी ने बहुत सहयोग दिया। किसी भी सरकार ने ऐसे फैसले नहीं लिए। हमने जनता के लिए 124 फैसले लिए। पिछली सरकार में राज्य पीछे रह गया था और हम उसे फिर से आगे लेकर आए हैं।

एकनाथ शिंदे ने कहा, हमने परिवार के हर सदस्य को कुछ न कुछ देने की कोशिश की। सरकार का काम लोगों के लिए काम करना है। हर किसी के पास हमें देने के लिए कुछ न कुछ है। मुझे अमित शाह का पूरा समर्थन था, मेरे पीछे पहाड़ की तरह खड़े थे। कहा कि आप जनता के लिए काम करें, हम आपके साथ हैं। मुझ जैसे साधारण कार्यकर्ता पर विश्वास किया।

मुंबई : मुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे की तबीयत बिगड़ी, सभी कार्यक्रम रद्द
मुंबई, 08 अक्टूबर (हि.स.)। मुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे की मंगलवार को अचानक तबीयत बिगड़ जाने से उनका आज का सभी कार्यक्रम रद्द कर दिया है। डॉक्टरों ने मुख्यमंत्री को आज दिन भर आराम करने की सलाह दी है।

मुख्यमंत्री सचिवालय के अनुसार मुख्यमंत्री कल दिल्ली में दौरे पर थे। मुंबई लौटने के बाद आज सुबह उन्हें थकान महसूस हो रही थी। इसलिए डॉक्टरों में उनका वर्षा बंगले पर ही मेडिकल चेकअप किया और उन्हें आराम करने की सलाह दी है। इसी वजह से आज होने वाले कैबिनेट की बैठक सहित सभी कार्यक्रम रद्द कर दिए गए हैं। इसी तरह सोलापुर में होने वाला शासकीय कार्यक्रम उप मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस की अध्यक्षता में आयोजित किया गया।

महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री शिंदे को जान से मारने की धमकी देने वाला युवक गिरफ्तार
मुंबई, 11 अप्रैल (हि.स.)। महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे को फोन पर जान से मारने की धमकी देने वाले युवक राजेश अगवाने को पुलिस ने मंगलवार को मुंबई के धारावी इलाके से गिरफ्तार किया है। पुलिस पूछताछ में आरोपित अगवाने ने कहा कि उसने शराब के नशे में सीएम को धमकी दी। उसका ऐसा कोई इरादा नहीं था।

पुलिस के अनुसार आरोपित ने सोमवार मध्यरात्रि पुणे के वारजे इलाके से हेल्पलाइन नंबर 112 पर कॉल की थी। आरोपित ने कहा था कि वह सीएम एकनाथ शिंदे को उड़ा देगा। इस कॉल के बाद पुलिस ने मुख्यमंत्री की सुरक्षा बढ़ा दी थी। आरोपित मुंबई में वार्ड बॉय के रूप में काम करता है। उसकी पत्नी कोथरूड , पुणे में काम करती है।