Cheteshwar Pujara - Loktej

आप टेस्ट क्रिकेट की खूबसूरती की याद दिलाते थे, प्रधानमंत्री मोदी ने पुजारा से कहा
नयी दिल्ली, 31 अगस्त (भाषा) प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने हाल ही में क्रिकेट के सभी प्रारूपों से संन्यास लेने वाले भारतीय बल्लेबाज चेतेश्वर पुजारा की सराहना करते हुए लिखा कि उनकी दृढ़ खेल शैली टेस्ट क्रिकेट की खूबसूरती की याद दिलाती थी।

पुजारा ने पिछले रविवार को अपने 103 टेस्ट मैच के शानदार करियर का अंत करते हुए संन्यास की घोषणा की थी।

मोदी ने पुजारा को एक पत्र में लिखा, ‘‘क्रिकेट के छोटे प्रारूपों के प्रभुत्व वाले युग में आप खेल के लंबे प्रारूप की खूबसूरती की याद दिलाते थे। आपके अडिग धैर्य और लंबे समय तक एकाग्रता के साथ बल्लेबाजी करने की क्षमता ने आपको भारतीय बल्लेबाजी क्रम का आधार बनाया।’’

भारत के लिए तीसरे नंबर पर बल्लेबाजी करने वाले इस पूर्व बल्लेबाज ने पत्र की प्रति सोशल मीडिया पर पोस्ट की और प्रधानमंत्री को उनके गर्मजोशी भरे शब्दों के लिए धन्यवाद दिया।

प्रधानमंत्री मोदी ने 2018 और 2021 में ऑस्ट्रेलिया में लगातार दो श्रृंखला जीतने के दौरान पुजारा की अहम भूमिका का जिक्र करते हुए लिखा, ‘‘आपका उत्कृष्ट क्रिकेट करियर उल्लेखनीय कौशल तथा दृढ़ संकल्प के क्षणों से भरा पड़ा है, विशेषकर विदेशों में चुनौतीपूर्ण परिस्थितियों में।’’

उन्होंने कहा, ‘‘उदाहरण के लिए प्रशंसक ऑस्ट्रेलिया में टेस्ट मैच जैसे मौकों को हमेशा याद रखेंगे जब आपने ऑस्ट्रेलियाई धरती पर भारत के पहली बार ऐतिहासिक श्रृंखला जीतने की नींव रखी थी!’’

मोदी ने लिखा, ‘‘सबसे मजबूत गेंदबाजी आक्रमणों में से एक के सामने डटे रहकर आपने दिखाया कि टीम की जिम्मेदारी उठाने का क्या मतलब होता है।’’

मोदी ने घरेलू क्रिकेट के प्रति पुजारा की प्रतिबद्धता की भी सराहना की।

उन्होंने कहा, ‘‘खेल के प्रति आपका जुनून इस बात से भी झलकता है कि एक अंतरराष्ट्रीय क्रिकेटर होने के बावजूद आपने प्रथम श्रेणी क्रिकेट खेलना जरूरी समझा, चाहे वह सौराष्ट्र के लिए हो या विदेश में।’’

प्रधानमंत्री ने आगे कहा, ‘‘सौराष्ट्र क्रिकेट के साथ आपका लंबा जुड़ाव और राजकोट को क्रिकेट के नक्शे पर लाने में आपका योगदान इस क्षेत्र के हर युवा के लिए अपार गर्व का स्रोत रहेगा।’’

पुजारा ने अपनी प्रतिक्रिया में लिखा, ‘‘मैं अपने संन्यास पर हमारे माननीय प्रधानमंत्री से प्रशंसा पत्र प्राप्त करके सम्मानित महसूस कर रहा हूं।’’

उन्होंने कहा, ‘‘आपकी भावनाओं की मैं बहुत सराहना करता हूं। अपनी दूसरी पारी में कदम रखते हुए मैं मैदान पर बिताई हर याद और मुझे मिले प्यार और प्रशंसा को संजोकर रखूंगा। धन्यवाद सर।’’

भविष्य में कोचिंग से पुजारा को नहीं है ऐतराज
नयी दिल्ली, 28 अगस्त (भाषा) अपने शानदार कैरियर पर विराम लगाने के बाद भारत के धुरंधर टेस्ट बल्लेबाज चेतेश्वर पुजारा को भविष्य में अपनी दूसरी पारी में कोचिंग या बीसीसीआई के उत्कृष्टता केंद्र पर कोई जिम्मेदारी निभाने से गुरेज नहीं है ।

क्रिकेट के सभी प्रारूपों से विदा लेने के कुछ दिन बाद पीटीआई से बातचीत में पुजारा ने भविष्य की अपनी योजनाओं और 103 टेस्ट के अपने सुनहरे कैरियर पर बात की जिसमें उन्होंने 7000 से अधिक रन बनाये ।

पुजारा ने कहा ,‘‘ मुझे ब्रॉडकास्टिंग के काम में मजा आता है । मैं वह करता रहूंगा । कोचिंग या एनसीए (उत्कृष्टता केंद्र) की जहां तक बात है तो मैं इसके लिये तैयार हूं ।’’

उन्होंने कहा ,‘‘ मैने इसके बारे में सोचा नहीं है । जब भी मौका मिलेगा, मैं इस पर फैसला लूंगा । मैं पहले भी कह चुका हूं कि खेल से जुड़ा रहना चाहता हूं ।’’

पुजारा ने कहा ,‘‘जिस तरह से भी मैं भारतीय क्रिकेट को योगदान दे सकूं, मुझे खुशी होगी ।’’

उन्होंने यह भी कहा कि खेल से विदा लेते हुए उन्हें किसी तरह का अफसोस या मलाल नहीं है । उन्होंने यह भी कहा कि टेस्ट क्रिकेट अब पारंपरिक तरीके से नहीं खेला जा रहा हालांकि पारंपरिक बल्लेबाजों की प्रासंगिकता बनी हुई है ।

टेस्ट मैचों में बल्लेबाजी का शास्त्रीय तरीका खत्म हो रहा है और क्या वह इससे दुखी हैं ? यह पूछने पर उन्होंने कहा ,‘‘ मैं दुखी नहीं हूं । मेरा अभी भी मानना है कि मौजूदा दौर में भी टेस्ट मैच के शास्त्रीय बल्लेबाज प्रासंगिक हैं । लेकिन समय बदल गया है और समय के साथ बदलना लाजमी है ।’’

उन्होंने कहा ,‘‘ अगर मुझे किसी युवा खिलाड़ी को कोई सलाह देनी है तो मैं यही कहूंगा कि तीनों प्रारूपों में खेलो क्योंकि आजकल सफेद गेंद का क्रिकेट अधिक हो रहा है ।’’

उन्होंने कहा कि इसका कारण यह है कि टेस्ट खिलाड़ी भी आईपीएल या वनडे में प्रदर्शन के आधार पर चुने जा रहे हैं ।

पुजारा ने कहा ,‘‘ जब आप सफेद गेंद के क्रिकेट में अच्छा प्रदर्शन करते हैं तो भारतीय टेस्ट टीम में मौका मिल जाता है । यही वजह है कि उनकी बल्लेबाजी में आक्रामकता होती है ।’’

उन्होंने हालांकि अभिमन्यु ईश्वरन और करूण नायर के उदाहरण भी दिये जिनका चयन रणजी टीम के प्रदर्शन के आधार पर हुआ ।

उन्होंने कहा ,‘‘ रणजी ट्रॉफी में अच्छा प्रदर्शन करने वाले खिलाड़ियों के लिये भी गुंजाइश है कि वे टेस्ट टीम में चुने जायें । केएल राहुल इस समय टीम में सर्वश्रेष्ठ टेस्ट बल्लेबाजों में से हैं । वह तकनीक के धनी है और अच्छी बात यह है कि पारी की शुरूआत करते हैं जिससे टीम के लिये अच्छी नींव तैयार होती है ।’’

भारतीय क्रिकेट जगत ने पुजारा के धैर्य और जज्बे की सराहना की
नई दिल्ली, 24 अगस्त (वेब वार्ता)। भारतीय क्रिकेट जगत ने रविवार को खेल के सभी प्रारूप से संन्यास लेने वाले स्टार बल्लेबाज चेतेश्वर पुजारा की उनके धैर्य, दृढ़ संकल्प और निस्वार्थ भाव से खेलने के लिए जमकर सराहना की। पुजारा ने भारत की तरफ से 103 टेस्ट मैच खेले और 43.60 की औसत से 7195 रन बनाए।

भारत के मुख्य कोच गौतम गंभीर ने एक्स पर लिखा, ‘‘जब तूफान आया तो वह डटे रहे, जब उम्मीदें धूमिल हो रही थीं तब उन्होंने अपना जुझारूपन दिखाया। पुज्जी को बधाई।’’

पूर्व भारतीय ऑलराउंडर युवराज सिंह ने राष्ट्रीय टीम के प्रति पुजारा की प्रतिबद्धता की सराहना की।

युवराज ने लिखा, ‘‘ऐसा व्यक्ति जिसने हमेशा अपना मन, शरीर और आत्मा देश के लिए लगा दी। शानदार करियर के लिए बहुत-बहुत बधाई पूजी। फिर मिलेंगे।’’

भारत के पूर्व बल्लेबाज वीवीएस लक्ष्मण ने लिखा, ‘‘उनका साहस, धैर्य और दृढ़ संकल्प स्पष्ट दिखाई दिया और ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ गाबा टेस्ट में उन्हें जो चोटें लगीं, वे मेरे लिए पुजारा के उस क्रिकेटर का प्रतीक हैं जो अपने देश के लिए अपना सब कुछ झोंक देता है। शाबाश और आपको दूसरी पारी के लिए शुभकामनाएं।’’

पुजारा के करियर के दौरान भारत के कोच रहे अनिल कुंबले ने कहा, ‘‘शानदार करियर के लिए बधाई! आप इस अद्भुत खेल के एक महान दूत रहे हैं। क्रिकेट के मैदान पर आपकी सभी उपलब्धियों पर हम सभी को गर्व है।‘‘

कुंबले ने लिखा, ‘‘आपने टीम के लिए अपना सबकुछ झोंक दिया। आपके साथ काम करना सौभाग्य की बात थी और आप अपनी दूसरी पारी में भी इसी तरह चमकते रहें। आपको, पूजा, अदिति और आपके पिताजी को शुभकामनाएं। शाबाश।’’

पूर्व भारतीय सलामी बल्लेबाज वीरेंद्र सहवाग ने कहा, ‘‘शानदार टेस्ट करियर के लिए बधाई चेतेश्वर। आपका धैर्य, दृढ़ संकल्प और कड़ी मेहनत प्रेरणादायक थी और आपने जो हासिल किया है उस पर आपको गर्व हो सकता है। दूसरी पारी के लिए शुभकामनाएं।’’

‘एक क्रिकेटर की पत्नी की डायरी’ : चेतेश्वर पुजारा की पत्नी ने लिखे अपने संस्मरण
नयी दिल्ली, 16 अप्रैल (भाषा) अपनी तरह के अनूठे संस्मरण में भारत के अनुभवी क्रिकेटर चेतेश्वर पुजारा की पत्नी पूजा पुजारा ने क्रिकेटर की पत्नी के रूप में अपने जीवन के अनुभव कलमबद्ध किये हैं जिनमें मैदान के भीतर और बाहर के उतार चढावों और क्रिकेट के दीवाने देश में अपार अपेक्षाओं के बारे में बेबाक ढंग से लिखा है ।

हार्परकोलिंस इंडिया द्वारा प्रकाशित यह किताब ‘ द डायरी ऑफ अ क्रिकेटर्स वाइफ : अ वेरी अनयूजुअल मेमोयर’ को पूजा और नमिता काला ने लिखा है जिसका विमोचन 29 अप्रैल को होगा ।

पूजा ने एक बयान में कहा ,‘‘ चेतेश्वर पुजारा जिद्दी लेकिन सहयोग करने वाले इंसान है जो ज्यादा बोलते नहीं लेकिन उनके पास छिपाने के लिये भी कुछ नहीं है । वह आध्यात्मिक हैं लेकिन पाखंडी नहीं और उन्हें मूर्खतापूर्ण लतीफे सुनाना पसंद है । राजकोट की गलियों से अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट तक उनका सफर अनूठा रहा है और मुझे इसे करीब से देखने का मौका मिला है ।’’

उन्होंने कहा ,‘‘ मेरा विश्वास है कि चेतेश्वर पुजारा की कहानी में सभी के लिये कुछ न कुछ है और यही वजह है कि मैने यह किताब लिखी ।’’

जीवन में कभी क्रिकेट नहीं देखने वाली पूजा पाबारी ने 2013 में चेतेश्वर पुजारा से शादी की और उसके बाद से एक क्रिकेटर के दैनंदिनी जीवन का उन्हें अनुभव मिला ।

उसके बाद कुछ साल उन्होंने खेल की बारीकियों को समझा और अपने शाकाहारी पति के लिये पोषक खुराक बनाने की जिम्मेदारी भी ले ली ।

किताब में चेतेश्वर के माता पिता के बलिदानों का भी जिक्र है ।

महान क्रिकेटरों अनिल कुंबले, राहुल द्रविड़ और वीवीएस लक्ष्मण ने किताब की तारीफ की है । कुंबले और लक्ष्मण ने इसे बेहद बेबाकी और ईमानदारी से लिखी गई किताब कहा तो द्रविड़ ने कहा कि इसे जरूर पढ़ना चाहिये ।

द्रविड़ ने कहा ,‘‘ पुजारा के सफर को पूजा ने करीब से देखा है । इस किताब से भारत के सबसे अनूठे बल्लेबाज के दिमाग को पढने का दुर्लभ मौका मिलेगा । कड़ी मेहनत और दृढता में विश्वास रखने वाले हर इंसान को यह किताब पढनी चाहिये ।’’

हेड की कमजोरी का फायदा उठाने में नाकाम रहे भारतीय गेंदबाज: पुजारा
मुंबई, सात दिसंबर (भाषा) भारत के अनुभवी बल्लेबाज चेतेश्वर पुजारा ने ट्रेविस हेड को शॉर्ट-पिच गेंदें करने में नाकाम रहने और उन्हें उनके पसंदीदा ऑफ साइड में गेंद करके रन बनाने का मौका देने के लिए भारतीय गेंदबाजों की आलोचना की।

बाएं हाथ के बल्लेबाज हेड ने 141 गेंद पर 140 रन बनाए जिससे ऑस्ट्रेलिया पहली पारी में 157 रन की बढ़त हासिल करने में सफल रहा। भारत ने इसके जवाब में दूसरे दिन का खेल समाप्त होने तक अपनी दूसरी पारी में पांच विकेट पर 128 रन बनाए हैं और वह ऑस्ट्रेलिया से अभी 29 रन पीछे है।

पुजारा ने दिन का खेल समाप्त होने के बाद स्टार स्पोर्ट्स से कहा, ‘‘हेड की कमजोरी शॉर्ट-पिच गेंदें हैं, जो विपक्षी टीम को अच्छी तरह से पता है। हमने देखा कि उसे केवल दो-तीन शॉर्ट पिच गेंद ही की गई। वे (भारतीय तेज गेंदबाज) इसका बेहतर उपयोग कर सकते थे।’’

उन्होंने कहा,‘‘वह ऑफ साइड पर हावी होकर खेलता है और हमें उस पर अंकुश लगाने की जरूरत थी। उसके लिए ऑफ साइड पर छह की बजाय पांच क्षेत्ररक्षक लगाना बेहतर रणनीति होती।’’

बुमराह में अच्छा कप्तान बनने के सभी गुण हैं : पुजारा
नयी दिल्ली, दो दिसंबर (भाषा) स्टार बल्लेबाज चेतेश्वर पुजारा का मानना है कि तेज गेंदबाज जसप्रीत बुमराह में अच्छा कप्तान बनने के सभी गुण मौजूद हैं और भारत को रोहित शर्मा के इस पद से हटने के बाद उन्हें कप्तानी के दीर्घकालिक विकल्प के रूप में देखना चाहिए।

बुमराह ने रोहित की अनुपस्थिति में ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ पहले टेस्ट मैच में अपने नेतृत्वकौशल का अच्छा नमूना पेश किया था और भारत को बड़ी जीत दिलाने में अहम भूमिका निभाई थी।

पुजारा ने ईएसपीएन क्रिकइंफो से कहा,‘‘‘ इसमें कोई संदेह नहीं कि वह (दीर्घकालिक कप्तानी का व्यवहारिक विकल्प) हैं। भारत जब घरेलू धरती पर श्रृंखला में करारी हार झेलने के बाद ऑस्ट्रेलिया में पहला टेस्ट मैच खेल रहा था तब इन मुश्किल परिस्थितियों में उन्होंने अपने नेतृत्वकौशल की शानदार बानगी पेश की।’’

उन्होंने कहा,‘‘मेरा मानना है कि उनमें टीम का नेतृत्व करने की क्षमता है और वह एक टीम मैन हैं। आप उन्हें देखिए, वह कभी भी केवल अपने बारे में बात नहीं करते, वह टीम और अन्य खिलाड़ियों के बारे में बात करते हैं।’’

भारत को न्यूजीलैंड के हाथों घरेलू श्रृंखला में 0-3 से हार का सामना करना पड़ा, जिससे लगातार तीसरी बार विश्व टेस्ट चैंपियनशिप फाइनल में जगह बनाने की उसकी उम्मीदों को भी काफी झटका लगा।

पुजारा ने कहा,‘‘कई बार ऐसा होता है जब खिलाड़ियों को सलाह की ज़रूरत नहीं होती और वह इसे स्वीकार करते हैं। उनका मानना है कि अगर कोई अनुभवी खिलाड़ी है तो वह शांत रहेगा। यह एक अच्छे कप्तान की निशानी है।’’

इस स्टार बल्लेबाज ने बुमराह के बारे में आगे कहा, ‘‘वह ड्रेसिंग रूम में खिलाड़ियों के साथ बहुत दोस्ताना व्यवहार करते हैं और मदद करने के लिए उत्सुक रहते हैं और बातचीत करने के लिए वह अच्छे इंसान हैं। क्रिकेट से इतर भी वह विनम्र हैं।’’

ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ छह दिसंबर से एडिलेड में शुरू होने वाले दूसरे टेस्ट मैच में रोहित शर्मा कप्तान के रूप में वापसी करेंगे।

क्रिकेट : ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ आखरी टेस्ट में 9 रन बनाते ही एक विशेष क्लब में शामिल हो जाएंगे चेतेश्वेर पुजारा
भारत और ऑस्ट्रेलिया के बीच चल रही चार टेस्ट मैचों की सीरीज का चौथा और आखिरी टेस्ट मैच अहमदाबाद के नरेंद्र मोदी स्टेडियम में खेला जाएगा। भारतीय टीम सीरीज में 2-1 से आगे चल रही है। भारत की नजर आखरी टेस्ट मैच जीतकर सीरीज जीतने और विश्व टेस्ट चैंपियनशिप के फाइनल में जगह बनाने पर होगी इसी बीच भारत के दिग्गज बल्लेबाज चेतेश्वर पुजारा नौ रन बनाने के साथ ही इस मैच में खास उपलब्धि हासिल कर लेंगे।

शामिल हो जायेंगे इस विशेष क्लब में

आपको बता दें कि इस टेस्ट में मात्र 9 बनाते ही चेतेश्वर पुजारा सचिन तेंदुलकर, इस समय टीम के कोच राहुल द्रविड़ और राष्ट्रीय अकादमी के अध्यक्ष वीवीएस लक्ष्मण के साथ टेस्ट में एक विशेष क्लब में शामिल हो जाएंगे। इस सभी खिलाडियों ने ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ दो हजार से अधिक रन बनाएं है। पुजारा ने अब तक ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ 23 टेस्ट की 42 पारियों में 1991 रन बनाए हैं। उनका औसत 51.05 का रहा है। पुजारा ने 5 शतक और 11 अर्धशतक लगाए हैं। अगर वह अहमदाबाद टेस्ट में 9 रन बना लेते हैं तो ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ उनके दो हजार रन पूरे हो जाएंगे

द्रविड़ और क्लार्क को पीछे छोड़ सकते हैं पुजारा

ध्यान देने वाली बात है कि पुजारा के पास ऑस्ट्रेलिया के पूर्व कप्तान माइकल क्लार्क और भारत के मौजूदा कोच राहुल द्रविड़ को पीछे छोड़ने का मौका होगा। क्लार्क ने 22 मैचों की 40 पारियों में 2049 रन बनाए थे। वहीं, द्रविड़ के नाम 32 मैचों की 60 पारियों में 2143 रन हैं। इस तरह वह अगर 157 रन बनाते हैं तो क्लार्क और 251 रन बनाते हैं द्रविड़ को पीछे छोड़ सकते हैं।

ऑस्ट्रेलिया-भारत सीरीज में सबसे ज्यादा रन बनाने में तेंदुलकर सबसे ऊपर

बता दें कि पुजारा ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ दो हजार रन पूरे कर लेते हैं तो वह सचिन तेंदुलकर, वीवीएस लक्ष्मण और राहुल द्रविड़ के क्लब में शामिल हो जाएंगे। भारत की ओर से सिर्फ द्रविड़, लक्ष्मण और तेंदुलकर ने ही ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ 2 हजार से ज्यादा रन बनाए हैं। भारत-ऑस्ट्रेलिया सीरीज में तेंदुलकर सबसे ज्यादा रन बनाने वाले बल्लेबाज हैं। उन्होंने 39 टेस्ट में 55 की औसत से 3630 रन बनाए हैं। इस मामले में दूसरे नंबर पर कंगारू टीम के पूर्व कप्तान रिकी पोंटिंग हैं उन्होंने 29 टेस्ट में 54.36 की औसत से 2555 रन बनाए हैं।

भारत-ऑस्ट्रेलिया सीरीज में सबसे ज्यादा रन बनाने वाले खिलाड़ी

भारत -ऑस्ट्रेलिया तीसरा टेस्ट : हार के कगार पर पहुंची भारत, मेहमान टीम को जीत के लिए चाहिए बस 76 रन
भारत और ऑस्ट्रेलिया के बीच खेले जा रहे तीसरे टेस्ट मैच में भारत हार के मुहाने पर खड़ी है। दुसरे दिन के खेल में पहले ऑस्ट्रेलिया को सस्ते में निपटाने के बाद भारत भी जल्दी वापस लौट गई। भारत ने दूसरी पारी में 163 रन बनाए और ऑस्ट्रेलिया के सामने 76 रन का लक्ष्य रखा है। ऑस्ट्रेलिया को पहली पारी के आधार पर 88 रनों की बढ़त मिली थी। अब ऑस्ट्रेलिया को मैच के बाकी के तीन दिनों में मात्र 76 रन बनाने हैं और अभी उनकी पारी शुरू भी नहीं हुई है!

मात्र दो दिन में गिरे 30 विकेट, 26 विकेट स्पिनर्स को

आपको बता दें कि इंदौर के होल्कर स्टेडियम में खेले जा रहे इस मैच में दोनों ही दिन गेंदबाजों का बोलबाला रहा। टेस्ट मैच के पहले दिन 14 और दुसरे दिन 16 विकेट गिरे। इसमें से सिर्फ चार विकेट तेज गेंदबाजों को जबकि बाकि 26 विकेट स्पिनर्स को मिले हैं। पहले दिन भारतीय पारी को जल्दी समेटने के बाद बढ़त लेकर वापस लौटी औसी टीम ने आज के खेल की शुरुआत बड़ी बढ़त की उम्मीद के साथ खेलना शुरू किया पर भारतीय गेंदबाज उमेश यादव और टेस्ट के नंबर एक गेंदबाज आश्विन ने मेहमान टीम के इरादों पर पानी फेर दिया और पूरी ऑस्ट्रेलियाई टीम दो सौ से तीन रन पहले ही सिमट गई। ऑस्ट्रेलिया ने अपनी पहली पारी में 197 रन बनाए थे। कंंगारुओं को 88 रन की बढ़त मिली थी।

एक बार फिर नहीं चले भारतीय बल्लेबाज, पुजारा का जुझारु अर्द्धशतक

इसके बाद अपनी स्थिति मजबूत करने के इरादे से उतरी भारतीय टीम बहुत कुछ खास नहीं कर पाई और पहली पारी की ही तरह दो सौ के भीतर ही सिमट गई। दूसरी पारी में भारत की शुरुआत खराब रही थी। भारत की दूसरी पारी में मात्र चेतेश्वर पुजारा ने कुछ कौशल दिखाया और शानदार अर्द्धशतकीय पारी खेली। उनके अलावा श्रेयस अय्यर  ने 27 गेंदों में 26 रन बनाए। पुजारा ने टेस्ट करियर का 35वां और ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ 16वां अर्धशतक जड़ा। पुजारा 142 गेंदों पर 59 रन की जुझारू पारी खेल आउट हुए। वहीं ऑस्ट्रेलिया के लिए नाथन लियोन ने दूसरी पारी में टेस्ट करियर की दूसरी सर्वश्रेष्ठ गेंदबाजी करते हुए 64 रन देकर आठ विकेट झटके। लियोन के अलावा मिचेल स्टार्क और कुह्नेमैन को एक-एक विकेट मिला।

आश्विन-उमेश ने कंगारुओं को जल्दी समेटा

इससे पहले भारत के लिए आज अश्विन और उमेश यादव ने तीन-तीन विकेट, जबकि जड़ेजा ने चार लिए। उमेश और आश्विन का कहर ऐसा था कि भारत ने 34 गेंदों के अंदर और 11 रन के भीतर ऑस्ट्रेलिया के आखरी छह बल्लेबाजों को पवेलियन वापस भेज दिया। ऑस्ट्रेलिया के लिए उस्मान ख्वाजा ने 60, मार्नस लाबुशेन ने 31, स्टीव स्मिथ ने 26 और कैमरन ग्रीन ने 21 रन बनाएं।

IND v AUS: पुजारा कहते हैं, धैर्य अपने आप नहीं आता, इसके लिए मानसिक शक्ति चाहिए!
नई दिल्ली। टेस्ट क्रिकेट में चेतेश्वर पुजारा के लंबे समय के सबसे सचित्र पहलुओं में से एक, जो शुक्रवार को ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ दूसरे टेस्ट मैच के दौरान प्रारूप में 100वीं उपस्थिति दर्ज करेंगे, उनका कभी न खत्म होने वाला धैर्य रहा है।

टेस्ट मैच से पहले पुजारा ने मीडिया को बताया कि कैसे उन्होंने बहुत धैर्य हासिल किया है, जिसने उन्हें भारत के लिए कई यादगार जीत का हिस्सा बनते देखा है। वे कहते हैं कि धैर्य अपने आप नहीं आता, इसके लिए मानसिक शक्ति की आवश्यकता होती है। इसके अलावा, आपको अच्छी तरह से अभ्यास करने की आवश्यकता होती है और तैयारी बहुत महत्वपूर्ण होती है। मैंने जूनियर क्रिकेट, आयु समूह क्रिकेट और प्रथम श्रेणी क्रिकेट में रन बनाए, जहाँ से मैंने सीखा धैर्य।

वे आगे कहते हैं  कि कुछ चीजें रातों-रात नहीं होती हैं। अनुशासन के बारे में बात करते हुए वे बताते हैं कि यह एक दिन या दो-चार-छह महीने में नहीं आता है, आपको लंबे समय तक अनुशासित रहने के बाद धैर्य मिलता है। जब आप आत्मविश्वास के साथ अपने खेल और क्षमताओं पर ध्यान केंद्रित करते हैं, अगर आप अपने प्रयासों में लगातार बने रहते हैं, तो आप सफल हो सकते हैं।

पुजारा बताते हैं कि वे खुद को सोशल मीडिया, अखबारों और टीवी से अलग करने की कोशिश करते हैं, भले ही यह सकारात्मक चीजें हों। कभी-कभी आपको उन चीजों पर ध्यान देने की जरूरत होती है जिन्हें आप नियंत्रित कर सकते हैं और फिर एक क्रिकेटर के रूप में बेहतर हो सकते हैं। इसलिए मैं वह सब करने की कोशिश करता हूं। जिसने मेरी बहुत मदद मिलती है।

इसके अलावा, पुजारा ने कहा कि हालांकि वह एक इंसान के रूप में नहीं बदले हैं, उन्होंने अपने बल्लेबाजी कौशल में कुछ शॉट्स जोड़े हैं और एक ऐसा खिलाड़ी बनने के लिए खुले विचारों वाले भी बन गए हैं जो आधुनिक दुनिया में विकास को गले लगाता है।