Examination - Loktej

नीट-यूजी की पुन: परीक्षा 21 जून को होगी; अगले वर्ष से परीक्षा कंप्यूटर आधारित होगी: धर्मेंद्र प्रधान
नई दिल्ली, 15 मई (वेब वार्ता)। केंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान ने शुक्रवार को घोषणा की कि राष्ट्रीय पात्रता सह प्रवेश परीक्षा-स्नातक (नीट-यूजी) की पुन: परीक्षा 21 जून को आयोजित की जाएगी।

साथ ही उन्होंने कहा कि अनियमितताओं के आरोपों के मद्देनजर सुधारों के तहत अगले वर्ष से मेडिकल प्रवेश परीक्षा कंप्यूटर आधारित होगी।

प्रधान ने संवाददाता सम्मेलन को संबोधित करते हुए कहा कि सरकार की ‘‘सर्वोच्च प्राथमिकता’’ छात्र और उनका भविष्य है। उन्होंने कहा कि नीट-यूजी परीक्षा के संचालन में पाई गई अनियमितताओं के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जा रही है।

उन्होंने कहा, ‘‘हमारी सर्वोच्च प्राथमिकता छात्रों का भविष्य है। इस बार हम किसी भी प्रकार की अनियमितता नहीं होने देंगे। सरकार आपके साथ है।’’
परीक्षा प्रक्रिया में अनियमितताओं के आरोपों के बाद तीन मई को आयोजित हुई नीट-यूजी परीक्षा रद्द कर दी गई थी।

प्रधान ने कहा कि यह मामला उस समय सामने आया जब राष्ट्रीय परीक्षा एजेंसी (एनटीए) की शिकायत प्रणाली के माध्यम से ‘‘गेस पेपर’’ के प्रश्न पत्रों साथ नीट-यूजी परीक्षा में पूछे गए प्रश्नों के कथित तौर पर मेल खाने को लेकर आपत्तियां प्राप्त हुईं, जिसके बाद जांच शुरू की गई।

उन्होंने कहा, ‘‘यह प्रक्रिया आठ मई को शुरू हुई तथा आठ, नौ, 10 और 11 मई तक जारी रही। स्पष्टता मिली और यह पुष्टि हो गई कि प्रश्न पत्र लीक हो चुके हैं, तो हमने 12 मई को छात्रों के हित में यह (परीक्षा रद्द करने का) निर्णय लिया।’’

उन्होंने कहा, ‘‘तत्काल चर्चा हुई और एनटीए तथा सरकार ने उच्च शिक्षा विभाग के साथ मिलकर प्रारंभिक जांच शुरू की। इसके बाद मामला भारत सरकार की संबंधित एजेंसियों को सौंप दिया गया।’’

मंत्री ने बताया कि सरकार ने मामला केंद्रीय अन्वेषण ब्यूरो (सीबीआई) को सौंप दिया है। उन्होंने जांच पर पूरा भरोसा जताया।

उन्होंने कहा, ‘‘सीबीआई ने बिल्कुल सही कहा है… किसी को बख्शा नहीं जाएगा। चाहे कोई एनटीए के अंदर हो या बाहर, किसी को बख्शा नहीं जाएगा।’’

मंत्री ने कहा, ‘‘सीबीटी (कंप्यूटर आधारित परीक्षा) का तरीका, ओएमआर पद्धति की तुलना में कहीं बेहतर है। यह कुछ हद तक सुरक्षित भी है। साइबर अपराध अपने आप में एक बड़ी दुनिया बन गया है।

चुनौतियां तो हैं, लेकिन हमें अपने देश की प्रणाली पर भरोसा रखना होगा।’’ यह संवाददाता सम्मेलन आज हुआ। इससे पहले बृहस्पतिवार देर शाम प्रधान के आवास पर हुई एक उच्च स्तरीय बैठक में परीक्षा के नए सिरे से आयोजन की तैयारियों की समीक्षा की गई थी।

दोबारा परीक्षा का शेड्यूल 7-10 दिनों में जारी होगा, एनटीए महानिदेशक ने छात्रों को दिया पारदर्शिता और निष्पक्षता का भरोसा
नई दिल्ली, 13 मई (वेब वार्ता)। नेशनल टेस्टिंग एजेंसी के महानिदेशक अभिषेक सिंह ने घोषणा की है कि रद्द की गई नीट-यूजी 2026 परीक्षा के दोबारा आयोजन का पूरा शेड्यूल अगले 7 से 10 दिनों के भीतर आधिकारिक तौर पर जारी कर दिया जाएगा।

उन्होंने स्पष्ट किया कि इस पुन: परीक्षा के लिए उम्मीदवारों को न तो नए सिरे से पंजीकरण (रजिस्ट्रेशन) करने की आवश्यकता होगी और न ही कोई अतिरिक्त आवेदन शुल्क देना होगा।

एनटीए वर्तमान में अपनी तकनीकी टीम के साथ मिलकर परीक्षा केंद्रों और तारीखों का निर्धारण कर रहा है ताकि प्रक्रिया पूरी तरह सुरक्षित और सुव्यवस्थित रहे।

मीडिया से चर्चा करते हुए डीजी अभिषेक सिंह ने स्वीकार किया कि परीक्षा प्रणाली में हुई गड़बड़ी की जिम्मेदारी एजेंसी लेती है और इसीलिए सुचिता बनाए रखने के लिए परीक्षा रद्द करने का कड़ा फैसला लिया गया है।

उन्होंने बताया कि मामले की गहन जांच का जिम्मा सीबीआई (CBI) को सौंप दिया गया है। एनटीए ने जांच एजेंसी से अपील की है कि पेपर लीक में शामिल चाहे कोई बाहरी व्यक्ति हो या विभाग के भीतर का कर्मचारी, दोषियों को चिन्हित कर उनके खिलाफ सख्त से सख्त कानूनी कार्रवाई की जाए ताकि भविष्य में ऐसी घटनाओं की पुनरावृत्ति न हो।

महानिदेशक ने 22 लाख से अधिक अभ्यर्थियों को आश्वस्त किया कि वर्तमान घटनाक्रम का एनटीए की भविष्य की अन्य परीक्षाओं पर कोई प्रतिकूल प्रभाव नहीं पड़ेगा।

उन्होंने कहा कि एजेंसी अपनी साख और छात्रों के भरोसे को बहाल करने के लिए प्रतिबद्ध है और दोबारा परीक्षा का आयोजन पूरी पारदर्शिता और बिना किसी त्रुटि के किया जाएगा।

गौरतलब है कि 3 मई को आयोजित हुई इस प्रवेश परीक्षा को पेपर लीक के आरोपों के बाद केंद्र सरकार ने मंगलवार को रद्द कर दिया था, जिसके बाद अब नए सिरे से तैयारी शुरू कर दी गई है।

नीट यूजी 2026 परीक्षा रद्द, पेपर लीक के आरोपों के बाद एनटीए का बड़ा फैसला, अब दोबारा होगा एग्जाम
नई दिल्ली, 12 मई (वेब वार्ता)। देशभर के लाखों मेडिकल उम्मीदवारों के लिए एक चौंकाने वाली खबर सामने आई है। नेशनल टेस्टिंग एजेंसी (एनटीए) ने 3 मई 2026 को आयोजित हुई नीट यूजी परीक्षा को आधिकारिक तौर पर रद्द करने का ऐलान किया है।

पेपर लीक और परीक्षा में धांधली के गंभीर आरोपों के बाद, भारत सरकार की मंजूरी से यह कड़ा फैसला लिया गया है। एजेंसी ने स्पष्ट किया है कि परीक्षा की शुचिता बनाए रखने के लिए अब नए सिरे से परीक्षा आयोजित की जाएगी, जिसकी तिथि और एडमिट कार्ड का शेड्यूल जल्द ही आधिकारिक वेबसाइट पर जारी कर दिया जाएगा।

एनटीए द्वारा जारी बयान के अनुसार, परीक्षा में हुई गड़बड़ी के इनपुट मिलने के बाद मामले की स्वतंत्र जांच केंद्रीय जांच ब्यूरो को सौंप दी गई है। 8 मई को प्रारंभिक जांच के लिए मामले को केंद्रीय एजेंसियों के पास भेजा गया था, जिनकी रिपोर्ट के आधार पर मौजूदा प्रक्रिया को रद्द करना जरूरी समझा गया।

सरकार ने साफ कर दिया है कि दोषियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी। एजेंसी ने यह भी भरोसा दिलाया है कि वह जांच प्रक्रिया में तकनीकी सहयोग और सभी आवश्यक रिकॉर्ड उपलब्ध कराएगी ताकि भविष्य में ऐसी घटनाओं को रोका जा सके।

लाखों छात्रों की परेशानी को ध्यान में रखते हुए एनटीए ने राहत भरी घोषणा की है कि दोबारा होने वाली परीक्षा के लिए छात्रों को फिर से आवेदन करने की आवश्यकता नहीं होगी।

पिछला रजिस्ट्रेशन डेटा और उम्मीदवारों की जानकारी ही मान्य रहेगी। इसके अलावा, छात्रों से कोई अतिरिक्त परीक्षा शुल्क भी नहीं लिया जाएगा और रिपोर्ट्स के मुताबिक पहले जमा की गई फीस वापस करने की योजना भी बनाई जा रही है।

एजेंसी ने छात्रों और अभिभावकों से अपील की है कि वे सोशल मीडिया पर चल रही अफवाहों से बचें और केवल आधिकारिक सूचनाओं पर ही भरोसा करें।

नीट परीक्षा में ओएमआर शीट भरने के दौरान न करें ये छोटी गलतियां, वरना रद्द हो सकती है आपकी उत्तर पुस्तिका -एनटीए
नई दिल्ली, 02 मई (वेब वार्ता)। मेडिकल प्रवेश परीक्षा नीट (यूजी) 2026 का काउंटडाउन शुरू हो चुका है और इस बार सफलता केवल सही उत्तरों पर नहीं, बल्कि ओएमआर (ओएमआर) शीट भरने की सटीकता पर भी निर्भर करेगी।

नेशनल टेस्टिंग एजेंसी (एनटीए) ने चेतावनी दी है कि ओएमआर शीट पूरी तरह मशीन द्वारा स्कैन की जाती है, इसलिए गोला अधूरा भरने, टिक मार्क करने या एक से अधिक विकल्प चुनने पर सही उत्तर को भी अमान्य घोषित कर दिया जाएगा।

परीक्षार्थियों को सलाह दी गई है कि वे ओएमआर भरने के लिए अंत में कम से कम 15 मिनट का समय सुरक्षित रखें और प्रत्येक प्रश्न संख्या का मिलान करने के बाद ही गहरा नीला या काला गोला भरें।

इस साल 3 मई को आयोजित होने वाली परीक्षा के लिए रिकॉर्ड 22,79,743 अभ्यर्थियों ने पंजीकरण कराया है, जो अब तक का सबसे बड़ा आंकड़ा है।

विशेष रूप से चिकित्सा क्षेत्र में महिलाओं की बढ़ती रुचि ने सबको चौंकाया है; कुल आवेदकों में से 13,32,928 महिलाएं हैं, जो कुल हिस्सेदारी का लगभग 58 प्रतिशत है। पुरुष उम्मीदवारों की संख्या 9,46,815 दर्ज की गई है।

एनटीए के अनुसार, ओएमआर शीट में सुधार या ओवरराइटिंग की कोई गुंजाइश नहीं होती, इसलिए पहली बार परीक्षा दे रहे छात्रों को सलाह दी गई है कि वे सैंपल शीट पर घर पर ही टाइमर लगाकर अभ्यास करें ताकि ऐन वक्त पर घबराहट न हो।

देशभर में 3 मई को होने वाली परीक्षा के दिन कई राज्यों में बारिश और आंधी-तूफान की संभावना जताई गई है। इसके मद्देनजर एनटीए ने परीक्षार्थियों के लिए विशेष एडवाइजरी जारी की है।

उम्मीदवारों को निर्देश दिया गया है कि वे मौसम और संभावित जलभराव को देखते हुए अपने केंद्रों के लिए समय से पहले रवाना हों। ध्यान रहे कि परीक्षा केंद्रों के गेट दोपहर 1:30 बजे सख्ती से बंद कर दिए जाएंगे, जिसके बाद किसी भी स्थिति में प्रवेश नहीं दिया जाएगा।

छात्र अपने साथ एडमिट कार्ड के साथ-साथ मौसम के अनुकूल आवश्यक प्रबंध और पहचान पत्र ले जाना न भूलें ताकि किसी भी अप्रिय स्थिति से बचा जा सके।

सूरत : पीएसआई भर्ती परीक्षा कड़ी सुरक्षा के बीच संपन्न, 20 हजार से अधिक अभ्यर्थियों ने दी परीक्षा
सूरत। गुजरात पुलिस में भर्ती के लिए पुलिस सब-इंस्पेक्टर (पीएसआई) कैडर की लिखित परीक्षा रविवार, 19 अप्रैल 2026 को सूरत जिले में कड़ी सुरक्षा व्यवस्था के बीच आयोजित की गई। परीक्षा में शामिल होने के लिए करीब 20,700 अभ्यर्थी शहर के विभिन्न केंद्रों पर पहुंचे।

पूरे शहर में 69 प्रतिष्ठित शैक्षणिक संस्थानों को परीक्षा केंद्र बनाया गया था, जहां कुल 690 ब्लॉकों में बैठने की व्यवस्था की गई। प्रत्येक ब्लॉक में केवल 30 अभ्यर्थियों को बैठाया गया, ताकि परीक्षा शांतिपूर्ण और पारदर्शी ढंग से संपन्न हो सके।

प्रशासन ने सुविधा के लिए सूरत जिले को दो जोन में विभाजित किया था, जिसमें प्रमुख केंद्रों से पूरे परीक्षा संचालन की निगरानी की गई। परीक्षा दो सत्रों में आयोजित हुई—पहला सत्र सुबह 9:30 से दोपहर 12:30 बजे तक और दूसरा सत्र दोपहर 3:00 से शाम 6:00 बजे तक चला।

सुरक्षा के लिहाज से 31 संवेदनशील मार्गों के जरिए प्रश्नपत्रों को कड़ी निगरानी में केंद्रों तक पहुंचाया गया। सभी परीक्षा केंद्रों को अत्याधुनिक सीसीटीवी कैमरों से कवर किया गया, जिनकी लाइव मॉनिटरिंग कंट्रोल रूम से की गई।

इस बीच, परीक्षा के दौरान पुलिस का मानवीय चेहरा भी देखने को मिला। एक अभ्यर्थी गलत केंद्र पर पहुंच गया था, जिसे पुलिस ने समय रहते सरकारी वाहन से सही केंद्र तक पहुंचाया। वहीं, एक अन्य अभ्यर्थी अपना कॉल लेटर भूल गया था, जिसे पुलिस ने तुरंत सहायता देकर समय पर परीक्षा दिलवाई।

गुजरात पुलिस रिक्रूटमेंट बोर्ड द्वारा आयोजित इस परीक्षा में राज्यभर में पीएसआई कैडर के 858 पदों के लिए चार शहरों—अहमदाबाद, वडोदरा, सूरत और राजकोट—में परीक्षा ली गई। इससे पहले हुए फिजिकल टेस्ट में 2.47 लाख उम्मीदवारों ने भाग लिया था, जिनमें से 1,10,680 अभ्यर्थी लिखित परीक्षा के लिए चयनित हुए।

परीक्षा को निष्पक्ष और पारदर्शी बनाने के लिए करीब 4000 पुलिसकर्मियों और 8000 शिक्षा विभाग के कर्मचारियों को तैनात किया गया था। इसके अलावा बायोमेट्रिक वेरिफिकेशन, फेशियल रिकग्निशन तकनीक और जीपीएस ट्रैकिंग जैसे आधुनिक उपायों का भी उपयोग किया गया।

कुल मिलाकर, सख्त सुरक्षा और तकनीकी निगरानी के बीच परीक्षा शांतिपूर्ण तरीके से संपन्न हुई, जिससे अभ्यर्थियों में निष्पक्ष चयन की उम्मीद और मजबूत हुई है।

सूरत : बोर्ड परीक्षा के लिए विशेष तैयारी; मेट्रो कार्य और ट्रैफिक जाम को देखते हुए 203 केंद्रों की सूची जारी
सूरत : कक्षा 10 और 12 की बोर्ड परीक्षाएं 26 फरवरी से प्रारंभ हो रही हैं। इसे ध्यान में रखते हुए सूरत डिस्ट्रिक्ट एजुकेशन ऑफिसर ने विशेष प्रबंध किए हैं, ताकि विद्यार्थी समय पर और सुरक्षित रूप से परीक्षा केंद्र तक पहुंच सकें।

शहर में चल रहे मेट्रो कार्य और विभिन्न स्थानों पर ट्रैफिक डायवर्जन के कारण यातायात प्रभावित होने की आशंका को देखते हुए 203 ऐसे परीक्षा केंद्रों की पहचान कर उनकी सूची जारी की गई है, जहां ट्रैफिक का अधिक प्रभाव पड़ सकता है।

अधिकारियों के अनुसार सुबह और दोपहर के समय शहर के कई इलाकों में भारी जाम की स्थिति रहती है। चौक बाजार, अठवागेट, वराछा, कटारगाम, ओलपाड, रांदेर, उधना, कामरेज और सचिन जैसे क्षेत्रों को संवेदनशील माना गया है। इन क्षेत्रों में रहने वाले या जिनका परीक्षा केंद्र इन इलाकों में है, उन्हें परीक्षा शुरू होने से कम से कम एक घंटा पहले केंद्र पर पहुंचने की सलाह दी गई है।

शिक्षा विभाग और ट्रैफिक पुलिस के बीच समन्वय स्थापित कर विशेष इंतजाम किए गए हैं। परीक्षा अवधि के दौरान कुछ मार्गों पर ट्रैफिक डायवर्जन लागू रहेगा, अतिरिक्त पुलिस बल तैनात किया जाएगा और परीक्षा केंद्रों के आसपास पार्किंग की अलग व्यवस्था की जाएगी। केंद्रों के समीप अनावश्यक वाहन पार्किंग पर प्रतिबंध रहेगा, ताकि विद्यार्थियों को प्रवेश में किसी प्रकार की असुविधा न हो।

संवेदनशील केंद्रों पर सुरक्षा व्यवस्था भी कड़ी कर दी गई है। वहां मेटल डिटेक्टर और सघन जांच की व्यवस्था रहेगी। साथ ही परीक्षा के दौरान ध्वनि प्रदूषण नियंत्रण के निर्देश जारी किए गए हैं, ताकि विद्यार्थियों को शांत वातावरण मिल सके।

इस वर्ष शहर में बड़ी संख्या में छात्र-छात्राएं परीक्षा में शामिल होंगे। अधिकारियों ने अभिभावकों से भी अपील की है कि वे बच्चों को समय से पहले घर से भेजें और जहां संभव हो सार्वजनिक परिवहन या साझा वाहन का उपयोग करें।

शिक्षा विभाग का कहना है कि बेहतर योजना और प्रशासनिक समन्वय के माध्यम से परीक्षा प्रक्रिया सुचारू रूप से संपन्न कराई जाएगी, जिससे विद्यार्थी बिना किसी तनाव के परीक्षा दे सकें।

सूरत : बोर्ड परीक्षार्थियों के लिए पुलिस का 'सुरक्षा कवच'; रात 10 बजे के बाद DJ और भारी हॉर्न पर लगा बैन
सूरत। गुजरात माध्यमिक और उच्चतर माध्यमिक शिक्षा बोर्ड (GSEB) की कक्षा 10वीं और 12वीं की परीक्षाएं नजदीक हैं। विद्यार्थियों की एकाग्रता और स्वास्थ्य को ध्यान में रखते हुए सूरत पुलिस ने एक महत्वपूर्ण अधिसूचना (Notification) जारी की है। अब शहर में रात 10 बजे के बाद लाउडस्पीकर, DJ और भारी वाहनों के तेज हॉर्न बजाने पर पूरी तरह पाबंदी लगा दी गई है।

विद्यार्थियों की पढ़ाई और नींद को प्राथमिकता

फिलहाल शहर में शादियों का सीजन चरम पर है, जिससे देर रात तक पार्टी प्लॉट और हॉल में बजने वाले DJ से छात्रों की पढ़ाई बाधित हो रही थी। अभिभावकों और छात्रों की लगातार शिकायतों के बाद पुलिस कमिश्नर ने यह सख्त रुख अपनाया है। फैसले के मुख्य बिंदु इस प्रकार हैं:

समय सीमा: रात 10:00 बजे के बाद किसी भी सार्वजनिक स्थान, पार्टी प्लॉट या हॉल में तेज आवाज में म्यूजिक बजाना प्रतिबंधित है।

सख्त कार्रवाई: यदि कोई नियम का उल्लंघन करता पाया गया, तो पुलिस न केवल मामला दर्ज करेगी, बल्कि DJ का सामान और लाउडस्पीकर भी जब्त कर लेगी।

भारी वाहनों पर नकेल: लग्जरी बसों और बड़े ट्रकों द्वारा बजाए जाने वाले 'प्रेशर हॉर्न' और अनावश्यक शोर के खिलाफ भी पुलिस एक विशेष अभियान चलाएगी।

नॉइज़ पॉल्यूशन के खिलाफ विशेष कैंपेन

सिर्फ लाउडस्पीकर ही नहीं, बल्कि यातायात के दौरान होने वाले ध्वनि प्रदूषण पर भी पुलिस की पैनी नजर है। पेरेंट्स की शिकायत थी कि भारी वाहनों के तेज हॉर्न से रात में पढ़ाई कर रहे छात्रों का ध्यान भटकता है। इसे रोकने के लिए ट्रैफिक पुलिस को संवेदनशील इलाकों और हाईवे से सटे इलाकों में पेट्रोलिंग बढ़ाने के निर्देश दिए गए हैं।

अभिभावकों ने फैसले का किया स्वागत

सूरत पुलिस के इस फैसले से अभिभावकों ने राहत की सांस ली है। उनका मानना है कि इस कदम से छात्रों को परीक्षा की तैयारी के लिए शांत माहौल मिलेगा और वे अपनी नींद भी पूरी कर पाएंगे, जो परीक्षा के तनाव को कम करने के लिए बेहद जरूरी है।

पढ़ाई के लिए सायरन: विद्यार्थियों के भविष्य को सुरक्षित करने के लिए एक गांव की अनूठी पहल
बीड, 28 दिसंबर (भाषा) महाराष्ट्र के बीड जिले के परली तहसील स्थित नागापुर गांव ने मोबाइल, टेलीविजन और अन्य गैजेट्स में खोए छात्रों में पढ़ाई की आदत विकसित करने के लिए एक अनोखी पहल शुरू की है।

‘सायरन ब्लोज फॉर स्टडी’ अभियान के तहत, गांव में हर शाम सायरन बजते ही छात्र अपने गैजेट्स छोड़कर दो घंटे तक नियमित रूप से पढ़ाई में जुट जाते हैं।

उप सरपंच संतोष सोलंके ने कहा कि इस अभियान को अभिभावकों और छात्रों दोनों से जबरदस्त प्रतिक्रिया मिली है।

सोलंके ने बताया कि उन्हें सांगली जिले के अग्रम धुलगांव गांव में इसी तरह के एक सफल मॉडल से प्रेरणा मिली।

सोलंके ने कहा, "यह प्रक्रिया सरल लेकिन प्रभावी है। शाम सात बजे, पूरे गांव में सायरन बजता है। यह हर घर के लिए टेलीविजन बंद करने और मोबाइल फोन दूर रखने के आदेश जैसा होता है। यह सुनिश्चित करने के लिए कि यह पहल महज एक रस्म बनकर न रह जाए, एक समर्पित निगरानी समिति समय-समय पर निरीक्षण करती है।’’ उन्होंने बताया कि ग्राम पंचायत के सदस्य और स्वयंसेवक निगरानी के लिए सप्ताह में दो बार घरों का दौरा करते हैं।

इस पहल का सबसे उल्लेखनीय प्रभाव छोटे बच्चों में देखा गया है। सोलंके ने बताया कि माता-पिता के अनुसार बच्चों के व्यवहार में महत्वपूर्ण बदलाव आया है, जहां बच्चे स्वयं अपने परिवारों को इसके बारे में बताते हैं।

उन्होंने कहा, ‘‘हमारा लक्ष्य अपने छात्रों को राज्य स्तरीय परीक्षाओं के लिए पर्याप्त रूप से सक्षम बनाना और उनके लिए उच्च शिक्षा के द्वार खोलना है। हम चाहते हैं कि नागपुर अपनी शैक्षणिक उत्कृष्टता के लिए जाना जाए।’’

सूरत : शहर में बोर्ड परीक्षाओं से पहले स्कूलों का व्यापक निरीक्षण पूरा
सूरत। आगामी कक्षा 10 और कक्षा 12 की बोर्ड परीक्षाओं को ध्यान में रखते हुए, ज़िला शिक्षा अधिकारी कार्यालय ने शहर और तालुका के सभी स्कूलों का विस्तृत स्थलीय निरीक्षण किया।

इस बार गुजरात शिक्षा बोर्ड ने छात्रों की सुरक्षा को सर्वोच्च प्राथमिकता देते हुए स्पष्ट निर्देश जारी किए हैं कि केवल उन स्कूलों को परीक्षा केंद्र बनाया जाएगा जो निर्धारित सुरक्षा मानकों पर पूरी तरह खरे उतरते हों।

ज़िला शिक्षा अधिकारी डॉ. भागीरथसिंह परमार ने जानकारी देते हुए बताया कि निरीक्षण के दौरान अग्नि अनापत्ति प्रमाण पत्र, भवन उपयोग प्रमाण पत्र, सीसीटीवी निगरानी व्यवस्था, कार्यरत अग्निशमन उपकरण और आपातकालीन निकास मार्ग जैसे अनिवार्य बिंदुओं की गहराई से जांच की गई।

उन्होंने कहा, “हमारी टीम ने यह सुनिश्चित किया कि प्रत्येक स्कूल में अग्नि सुरक्षा प्रणाली सुचारु रूप से काम कर रही हो, आपातकालीन द्वार सही स्थिति में हों, विद्युत तारों की स्थिति सुरक्षित हो तथा छात्रों के बैठने के लिए पर्याप्त प्रकाश, हवा और जगह उपलब्ध हो।”

पिछले वर्षों में कुछ पुराने या बगैर अनुमति संचालित स्कूलों को परीक्षा केंद्र बनाए जाने पर सुरक्षा को लेकर सवाल उठे थे। इसी को ध्यान में रखते हुए इस बार सुरक्षा मानकों पर विशेष कड़ाई बरती जा रही है ताकि किसी भी प्रकार की अनहोनी की गुंजाइश न रहे।

ज़िला प्रशासन का दावा है कि सूरत अब आगामी बोर्ड परीक्षाओं के लिए पूरी तरह तैयार है और यह शहर “ज्ञान, विश्वास और सुरक्षा” के आदर्श मॉडल के रूप में उभरने को तत्पर है।

सूरत : कक्षा 10 और 12 के लिए गुजरात बोर्ड परीक्षा समय-सारिणी घोषित
सूरत। गुजरात माध्यमिक एवं उच्चतर माध्यमिक शिक्षा बोर्ड (GSEB) ने कक्षा 10 और 12 की मुख्य बोर्ड परीक्षाओं की समय-सारिणी घोषित कर दी है। इस बार बोर्ड परीक्षाएँ 26 फरवरी 2026 से शुरू होंगी। आमतौर पर यह समय-सारिणी अक्टूबर के प्रारंभ में घोषित की जाती है, लेकिन इस वर्ष कुछ तकनीकी कारणों से इसमें विलंब हुआ।

कक्षा 10 (एसएससी) परीक्षा कार्यक्रम

26 फरवरी – गुजराती/हिंदी/अंग्रेजी (प्रथम भाषा)

28 फरवरी – विज्ञान

4 मार्च – सामाजिक विज्ञान

6 मार्च – बुनियादी गणित

9 मार्च – मानक गणित

11 मार्च – अंग्रेजी (द्वितीय भाषा)

13 मार्च – गुजराती (द्वितीय भाषा)

14 मार्च – स्वास्थ्य सेवा, यात्रा पर्यटन व अन्य विषय

16 मार्च – हिंदी और संस्कृत

कक्षा 12 (सामान्य प्रवाह) परीक्षा कार्यक्रम

26 फरवरी – अर्थशास्त्र

27 फरवरी – दर्शनशास्त्र

28 फरवरी – व्यवसाय प्रशासन

4 मार्च – लेखांकन के मूल सिद्धांत

5 मार्च – मनोविज्ञान

6 मार्च – सामाजिक विज्ञान

7 मार्च – गुजराती/अंग्रेजी (द्वितीय भाषा)

9 मार्च – सांख्यिकी

10 मार्च – गुजराती/हिंदी/अंग्रेजी (प्रथम भाषा)

11 मार्च – हिंदी (द्वितीय भाषा)

12 मार्च – सचिवीय अभ्यास और व्यावसायिक पत्राचार

13 मार्च – भूगोल

14 मार्च – कंप्यूटर

16 मार्च – संस्कृत, पारसी, अरबी

कक्षा 12 (विज्ञान प्रवाह) परीक्षा कार्यक्रम

26 फरवरी – भौतिकी

28 फरवरी – रसायन विज्ञान

4 मार्च – जीव विज्ञान

6 मार्च – अंग्रेजी (द्वितीय भाषा)

7 मार्च – अंग्रेजी (प्रथम भाषा)

9 मार्च – गणित

11 मार्च – कंप्यूटर

12 मार्च – गुजराती/हिंदी (प्रथम भाषा)

13 मार्च – गुजराती/हिंदी (द्वितीय भाषा)

बोर्ड के अनुसार, इस बार समय-सारिणी तय करने से पहले स्कूल संचालकों और अभिभावकों से सुझाव आमंत्रित किए गए थे। प्राप्त सुझावों की समीक्षा के बाद ही अंतिम कार्यक्रम तैयार किया गया, ताकि परीक्षा अनुसूची छात्रों और संस्थानों दोनों के लिए संतुलित और सुविधाजनक रहे।

सूरत के RCI छात्रों का CMA फाउंडेशन 2025 में शानदार प्रदर्शन, 2 छात्र ऑल इंडिया टॉप 10 में शामिल!
सूरत । द इंस्टीट्यूट ऑफ कॉस्ट अकाउंटेंट्स ऑफ इंडिया (ICMAI) द्वारा आज, 8 जुलाई 2025 को घोषित सीएमए फाउंडेशन जून 2025 परीक्षा के परिणामों में, सूरत के आरसीआई (RCI) के छात्रों ने एक बार फिर उत्कृष्ट प्रदर्शन किया है। संस्थान के छात्रों ने न केवल सूरत शहर में शीर्ष स्थान हासिल किया, बल्कि राष्ट्रीय स्तर पर भी अपनी पहचान बनाई।

आरसीआई के संस्थापक सीए, सीएमए रवि छावछरिया ने परिणाम के बारे में जानकारी देते हुए कहा कि इस साल पहली बार ICMAI ने फाउंडेशन छात्रों की ऑल इंडिया टॉप 10 मेरिट सूची जारी की, जिसमें आरसीआई के दो छात्रों ने जगह बनाई है। खास बात यह है कि गुजरात राज्य से टॉप 10 में शामिल होने वाले ये ही दो छात्र हैं।

अक्षत अग्रवालऑल इंडिया रैंक 2 (अंक: 358/400)। इन्होंने गुजरात और सूरत में प्रथम स्थान प्राप्त किया। जेनी धमेलिया ऑल इंडिया रैंक 10 (अंक: 336/400)। इन्होंने गुजरात और सूरत में द्वितीय स्थान प्राप्त किया। इसके अतिरिक्त, हार्दिशा पटोलिया ने 314/400 अंक प्राप्त कर सूरत में तृतीय स्थान हासिल किया।

आरसीआई ने इस परीक्षा में 95 प्रतिशत की प्रभावशाली उत्तीर्णता दर प्राप्त की है, जबकि राष्ट्रीय स्तर पर उत्तीर्णता प्रतिशत केवल 62 प्रतिशत रहा। यह आरसीआई की गुणवत्तापूर्ण शिक्षा, समर्पित प्रशिक्षण और छात्रों को दिए गए प्रभावी मार्गदर्शन का स्पष्ट प्रमाण है।

आरसीआई ने इस शानदार सफलता के लिए सभी छात्रों, उनके अभिभावकों और अपनी पूरी टीम का हृदय से आभार व्यक्त किया है।

सूरत : सीए परीक्षाओं में आरसीआई कोचिंग सेंटर का दबदबा, कई छात्रों ने हासिल की ऑल इंडिया रैंक
सूरत। इंस्टीट्यूट ऑफ चार्टर्ड अकाउंटेंट्स ऑफ इंडिया (आईसीएआई), नई दिल्ली द्वारा आज, रविवार 6 जुलाई 2025 को सीए फाउंडेशन, इंटरमीडिएट और फाइनल मई 2025 की परीक्षाओं के परिणाम घोषित किए गए। सूरत के आरसीआई कोचिंग सेंटर के छात्रों ने शानदार प्रदर्शन करते हुए ऑल इंडिया रैंक (एआईआर) हासिल की और शहर को गौरवान्वित किया।

आरसीआई संस्थान के सीए रवि छावछरिया ने जानकारी देते हुए बताया कि सीए फाइनल परीक्षा के पहले ग्रुप में देशभर से 66,943 छात्रों ने भाग लिया, जिसमें से 14,979 छात्र उत्तीर्ण हुए। परिणाम 22.38 प्रतिशत रहा। वहीं दूसरे ग्रुप में 46,173 में से 12,204 छात्र पास हुए, इस ग्रुप का परिणाम 26.43 प्रतिशत रहा। दोनों ग्रुप की संयुक्त परीक्षा में 29,286 छात्रों में से 5,490 छात्र उत्तीर्ण हुए, परिणाम 18.75 प्रतिशत रहा।

सीए फाईनल में आरसीआई के शुभम महावीर छाबरा ने 471 अंकों के साथ ऑल इंडिया रैंक 13, रूषिकेश नितिन देसाई ने 432 अंकों के साथ एआईआर 46 और मोहित संजय मेवावाला ने 431 अंकों के साथ एआईआर 47 हासिल की। अन्य सफल छात्रों में वरुण विजय चांडक (426 अंक), श्रेयांश कल्याणभाई जैन (421), ध्रुव सुरेश दियोरा (406), ध्रुव एस. शाह (405), हर्षित अरविंद बगेरिया (401), आर्यन अजितकुमार दोशी (400), और अभय संजयकुमार लालवाला (398) प्रमुख रहे।

सीए इंटरमीडिएट परीक्षा में देशव्यापी परिणाम पहले ग्रुप में 14.67प्रतिशत, दूसरे में 21.51प्रतिशत और दोनों ग्रुप में 13.52 प्रतिशत रहा। इस परीक्षा में तन्मय सज्जनराज जैन ने 497 अंकों के साथ ऑल इंडिया रैंक 4, तक्ष मेहता ने 473 अंकों के साथ एआईआर 20 और राघव चंदेर प्रकाश जुनेजा ने 444 अंकों के साथ एआईआर 44 प्राप्त की।

इसके अलावा सौम्य राकेश अग्रवाल (436), लक्ष्य नंदकिशोर राठी (426), निधि रवि मालाणी (412), गोपाल गुमानराम छप्परवाल (411), हर्षित मंगत बाफना (395), आतिफअली आबिदअली सैय्यद (389), हेत्वी भरत खैतान (386), संजय दयाशंकर दीक्षित (386) और हेत्वी गांधी (386) ने भी सफलता प्राप्त की।

सीए फाउंडेशन परीक्षा में देशभर से 82,662 छात्रों ने भाग लिया, जिनमें से 12,474 छात्र उत्तीर्ण हुए। परिणाम 15.09 प्रतिशत रहा। आरसीआई से हेनिल अशोककुमार जैन (335 ), शाश्वत रुपेश गुप्ता (330), अक्षत रोहित अग्रवाल (328), विनय सुशिल गंगवाल (328), वंशिका रोहित छावछरिया (327), जतिन नरेश दारा (314), दक्ष डी. मुंगेरा (307), रूषभ किसनगोपाल सोनी (297), जल संदीपभाई शाह (293) और अंशी निशांत बैध (291) ने परीक्षा उत्तीर्ण की।

आरसीआई कोचिंग संस्था के विद्यार्थियों की इस उपलब्धि से सूरत की शैक्षणिक प्रतिष्ठा को नया आयाम मिला है।