Valentine's Day - Loktej

सूरत : पीएम मोदी के लिए छात्रों ने तैयार किया गोल्ड प्लेटेड वैलेंटाइन ट्री, जानिए क्या है खास
हर साल 14 फरवरी को वैलेंटाइन डे मनाया जाता है। इस दिन जहां प्रेमी-प्रेमिका एक दूसरे को उपहार देकर अपने प्यार का इजहार करते हैं। वहीं सूरत के छात्रों ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के प्रति अपने अनोखे प्यार का इजहार किया है। वैलेंटाइन डे पर प्रधानमंत्री को गोल्ड प्लेटेड 151 गुलाब का वैलेंटाइन ट्री दिया जा रहा है। सूरत की ओरो यूनिवर्सिटी के छात्रों ने देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के प्रति अपने प्यार का इजहार किया है।

जानिए इस वैलेंटाइन ट्री में क्या है खास

ओरो यूनिवर्सिटी, सूरत के छात्रों ने 151 सोने के गुलाबों से इस वैलेंटाइन ट्री को बनाया है। छात्रों का कहना है कि पीएम मोदी उनके आदर्श हैं। उन्हें हमेशा छात्र की चिंता रहती है। पीएम मोदी को छात्रों का यूथ आइकन माना जाता है। हम इस रोज गोल्ड को स्थायी स्मृति (यादगार) के रूप में पीएम मोदी को उपहार में देना चाहते हैं।

वैलेंटाइन डे स्पेशल : सूरत का एक गांव जैसा जहां अमुमन युवक-युवती प्रेम-विवाह करते हैं!
एक ही गांव में युवक-युवती की शादी होना कोई अनहोनी नहीं। लेकिन सूरत में भाठा नामक एक गांव है जहां 3 पीढ़ियों से लोग अमुमन गांव के भीतर ही जीवन साथी ढूंढ कर शादी करते आ रहे हैं। इस प्रकार, एक साथ पढ़ने वाले और एक-दूसरे के साथ घूमते-घूमते लोग एक-दूसरे से शादी कर अपना पूरा जीवन व्यतीत करते हैं।

वैलेंटाइन डे प्रेमी युगलों के लिए खास होता है। इस दिन वे अपने प्यार का इज़हार करते हैं। और चुंकि भाठा गांव की कहानी प्रेमी-प्रेमिकाओं और गांव के गांव ही में शादी करने की रोचक तथ्य से जुड़ी है, वैलेंटाइन डे यहां के बाशिंदो के लिये बेहद खास है। इस गांव को वैलेंटाइन गांव भी कहा जा सकता है। इस गांव के युवक ही नहीं बल्कि उनके माता-पिता और बुजुर्गों ने भी प्रेम विवाह किया है। यह जानकर आपको हैरानी होगी लेकिन ये सच है।

वैलेंटाइन डे पर यह गांव औरों से अलग होता है

यहां लोग प्यार का इजहार करते हैं और लड़के ही नहीं बड़े लोग भी गांव में ही शादी कर चुके हैं। इस प्रकार आपको एक ही गांव में कई रिश्तेदार मिल जाते हैं। यदि आप मामा के घर जाना चाहते हैं, तो आपको बाहर जाने की जरूरत नहीं है, बल्कि एक गली पार करनी है और आप मामा के घर आ जाएंगे। कभी-कभी भाई-बहन भी गांव में एक-दूसरे से मिलते हैं और एक-दूसरे का हालचाल पूछते हैं। भाई-बहनें एक ही गांव में होने से एक दूसरे की सभी जानकारी होती है। इसी कारण वैलेंटाइन डे पर यह गांव औरों से अलग होता है।

माता-पिता भी अपनी सहमति देते हैं और शादी करा देते हैं

इस गांव की खास बात यह है कि यदि किसी युवक-युवती में प्रेम हो गया, तो उनके माता-पिता भी अपनी सहमति देते हैं और शादी करवा देते हैं। गांव में ही प्रेम विवाह करने को गांव के लोग इसे अच्छी बात मानते हैं। ज्यादातर लोग चाहते हैं कि लड़के-लड़कियों की शादी एक ही गांव में हो क्योंकि लड़के और लड़कियां एक दूसरे को जानते हैं। अगर कोई लड़की बाहर शादी करती है तो उसे गांव के नए माहौल में ढलना पड़ता है। जबकि जिस गावं में पली-बढ़ी है उसी माहौल में शोदी होने से उसे पारिवारिक माहौल मिलता है।  सबसे बड़ी सफलता यह है कि अधिकांश लोग प्रेम विवाह के बावजूद सुखी जीवन व्यतीत करते हैं।

वैलेंटाइन डे के दिन जन्मी बिते जमाने की हर-दिल अजीज नायिका मधुबाला की ये कहानी जाननी चाहिये
अपने समय की सबसे मशहूर अभिनेत्री मधुबाला को अपने फिल्मी करियर में जितनी सफलता मिली वैसी निजी जिंदगी में नहीं मिली। क्योंकि, एक समय मधुबाला अभिनेता दिलीप कुमार के साथ काफी सीरियस रिलेशनशिप में थीं। लेकिन शादी से पहले ही उनका ब्रेकअप हो गया। उसके बाद मधुबाला की शादी किशोर कुमार से हुई थी, लेकिन कहा जाता है कि वह अपने आखिरी पलों तक प्यार के लिए तरसती रहीं, जो उन्हें नहीं मिला।

मधुबाला का जन्म नई दिल्ली में 14 फरवरी 1933 को अफगानिस्तान के एक मुस्लिम परिवार में मुमताज जहां बेगम देहलवी के रूप में हुआ था। मधुबाला का मायके का नाम मुमताज बेगम जहां देहलवी था। वे अपने माता-पिता की ग्यारह सन्तानों में पाँचवें सन्तान थीं। उनके कुल 10 भाई-बहन थे। वह पांच बहनों में सबसे ज्यादा कमाने वाली थीं। उन्होंने कम उम्र से ही फिल्मों में काम करना शुरू कर दिया था। इस वजह से वह स्कूल नहीं जा पाई। वह उर्दू जानती थी, लेकिन अंग्रेजी नहीं जानती थी।

मधुबाला की खूबसूरती के आज भी दीवाने हैं

मधुबाला फिल्म 'मुगल-ए-आजम' में अनारकली की भूमिका निभाने के बाद प्रशंसकों के बीच लोकप्रिय हो गईं। 15 साल की उम्र में अपने फिल्मी करियर की शुरुआत की थी। मधुबाला ने 9 साल की उम्र में बॉलीवुड फिल्मों में काम करना शुरू कर दिया था। 14 साल की उम्र में उन्हें मुख्य भूमिका मिली, लेकिन फिल्म महल से मधुबाला की किस्मत चमक गई। तब मधुबाला महज 15 साल की थीं।

हॉलीवुड में भी मधुबाला की खूबसूरती के चर्चे थे। मधुबाला की खूबसूरती की वजह से उनकी तुलना विश्व प्रसिद्ध अभिनेत्री मर्लिन मुनरो से की जाती थी। उन्हें भारतीय सिनेमा का शुक्र ग्रह भी कहा जाता था।

गंभीर बीमारी

मधुबाला को 1950 के दशक में हृदय की समस्या का पता चला था जिसके कारण खून की उल्टी हुई थी। वे एक वेंट्रिकुलर सेप्टल दोष के साथ पैदा हुईं थी, जिसे आम तौर पर "दिल में छेद" के रूप में पहचाना जाता है। उस समय इस रोग के लिए इतनी सुविधाएं उपलब्ध नहीं थीं। मधुबाला ने सालों तक अपनी बीमारी को फिल्म इंडस्ट्री से छुपाया, लेकिन 1954 में एक घटना अखबारों में खूब छपी।

कहा जाता है कि मधुबाला के आखिरी दिनों में किशोर कुमार ने मधुबाला को एक बंगले में शिफ्ट कर दिया था, जहां उनकी देखभाल के लिए एक नर्स हमेशा मौजूद रहती थी। मधुबाला की बहन मधुर भूषण ने एक बार एक इंटरव्यू में खुलासा किया था कि मधुबाला के आखिरी दिन बहुत अकेले थे और वह अक्सर रोती थीं।

मधुबाला को इस बात का दुख था कि कोई उनसे मिलने नहीं आता था। कभी वह बॉलीवुड में लोकप्रिय थीं, लेकिन जब वह बीमार पड़ीं, तो किसी ने उनका ठिकाना जानने की कोशिश नहीं की। मधुर के मुताबिक किशोर कुमार कभी-कभार महीने में एक या दो बार उनसे मिलने जाते थे। महज 36 साल की उम्र में 23 फरवरी 1969 को मधुबाला का निधन हो गया।