Metro Rail - Loktej

सूरत : मेट्रो प्रोजेक्ट ने पकड़ी रफ्तार, दूसरे कॉरिडोर पर ट्रायल रन शुरू
सूरत मेट्रो प्रोजेक्ट, जिसका शहरवासी और प्रशासन लंबे समय से इंतजार कर रहे हैं, अब धीरे-धीरे अपने अंतिम चरण की ओर बढ़ता दिखाई दे रहा है। पहले कॉरिडोर पर सफल ट्रायल रन के बाद अब दूसरे कॉरिडोर पर भी मेट्रो ट्रेन का ट्रायल रन शुरू कर दिया गया है।

गुरुवार को उगत कैनाल रोड से सूरत मेट्रो के दूसरे कॉरिडोर पर आधिकारिक ट्रायल रन की शुरुआत हुई। इस दौरान मेट्रो ट्रेन को करीब 500 घंटे तक लगातार चलाकर उसकी तकनीकी क्षमता, सुरक्षा मानकों और ऑपरेशनल सिस्टम की विस्तृत जांच की जाएगी। गुजरात मेट्रो रेल कॉर्पोरेशन (जीएमआरसी) और जीईसी के विशेषज्ञ अलग-अलग स्तर पर इसकी टेस्टिंग करेंगे।

ट्रायल प्रक्रिया पूरी होने के बाद देश की प्रमुख संस्था रिसर्च डिज़ाइन्स एंड स्टैंडर्ड्स ऑर्गनाइज़ेशन (आरडीएसओ) और अन्य नियामक एजेंसियों द्वारा आवश्यक तकनीकी परीक्षण किए जाएंगे। अंतिम चरण में कमिश्नर ऑफ़ मेट्रो रेल सेफ्टी (सीएमआरएस) की ओर से सुरक्षा निरीक्षण और मंजूरी मिलने के बाद सूरत में मेट्रो सेवा आम लोगों के लिए शुरू कर दी जाएगी।

12,020 करोड़ के प्रोजेक्ट का 75 प्रतिशत काम पूरा

जीएमआरसी के अनुसार, सूरत मेट्रो प्रोजेक्ट के दोनों कॉरिडोर की कुल लंबाई 40.35 किलोमीटर है, जिसकी अनुमानित लागत करीब 12,020 करोड़ रुपये है। अब तक परियोजना का 75 प्रतिशत से अधिक कार्य पूरा किया जा चुका है।

पूरे प्रोजेक्ट में कुल 38 मेट्रो स्टेशन और दो प्रमुख डिपो — ड्रीम सिटी डिपो तथा भेसन डिपो — शामिल हैं।

इससे पहले 29 मार्च 2026 को कॉरिडोर-1 (नॉर्थ-साउथ कॉरिडोर) के तहत ड्रीम सिटी से अलथान टेनेमेंट स्टेशन के बीच 8.5 किलोमीटर लंबे रूट पर ट्रायल रन शुरू किया गया था। इस रूट पर 7 स्टेशनों को शामिल किया गया है और वर्तमान में वहां तकनीकी वेरिफिकेशन और टेस्टिंग प्रक्रिया जारी है।

अब कॉरिडोर-2 (ईस्ट-वेस्ट कॉरिडोर) के तहत 6.5 किलोमीटर लंबे रूट और 7 नए स्टेशनों का सिविल कार्य पूरा होने के बाद यहां भी ट्रायल रन शुरू कर दिया गया है। इससे उम्मीद जताई जा रही है कि सूरत में मेट्रो सेवा शुरू होने का इंतजार अब ज्यादा लंबा नहीं रहेगा।

सूरत : मेट्रो की 6.40 किमी टनल का काम पूरा, चौक बाजार में TBM का ऐतिहासिक ब्रेकथ्रू
सूरत। डायमंड सिटी सूरत में मेट्रो रेल प्रोजेक्ट के तहत एक बड़ी तकनीकी उपलब्धि हासिल हुई है। शहर के अत्यंत व्यस्त और घनी आबादी वाले चौक बाजार क्षेत्र में टनल बोरिंग मशीन (TBM) ने सफलतापूर्वक अपना लक्ष्य पूरा कर टनल से बाहर निकलते हुए 6.40 किलोमीटर लंबी अंडरग्राउंड टनलिंग का कार्य पूर्ण कर लिया है।

कपोदरा और चौक बाजार के बीच डाउन लाइन की 6.40 किमी टनल छह महीने पहले पूरी हो चुकी थी, जबकि अब अप लाइन टनल का कार्य भी सफलतापूर्वक पूरा कर लिया गया है। इसके साथ ही इस खंड में अंडरग्राउंड टनलिंग का पूरा कार्य संपन्न हो गया है।

गुजरात मेट्रो रेल कॉर्पोरेशन (GMRC) ने सूरत रेलवे स्टेशन से चौक बाजार तक लगभग 3.56 किमी लंबे अंडरग्राउंड सेक्शन का कार्य वर्ष 2021 में शुरू किया था। यह मार्ग पुरानी इमारतों, संकरी गलियों और घनी आबादी से होकर गुजरता है, जिससे निर्माण कार्य तकनीकी रूप से बेहद चुनौतीपूर्ण था।

टनलिंग के दौरान मशीन लगभग 12 मीटर गहराई पर संचालित की गई। कंपन से पुराने मकानों को नुकसान न पहुंचे, इसके लिए विशेष मॉनिटरिंग और सुरक्षा उपाय किए गए।

संवेदनशील और जर्जर इमारतों में रहने वाले लोगों को एहतियातन कुछ समय के लिए होटलों में ठहराया गया। इतने संवेदनशील क्षेत्र में बिना किसी बड़े हादसे के टनल निर्माण को इंजीनियरिंग की महत्वपूर्ण सफलता माना जा रहा है।

GMRC अधिकारियों के अनुसार, टनलिंग कार्य पूरा होने के बाद अब चौक बाजार स्टेशन पर फिनिशिंग वर्क, ट्रैक बिछाने, इलेक्ट्रिफिकेशन और सिस्टम इंस्टॉलेशन पर तेजी से काम किया जाएगा।

सूरत मेट्रो के पहले चरण (कॉरिडोर-1: सरथाना से ड्रीम सिटी) को जून 2026 तक शुरू करने का लक्ष्य निर्धारित किया गया है। टनलिंग कार्य की सफलता के बाद यह उम्मीद और मजबूत हो गई है कि सूरतवासियों का मेट्रो में सफर करने का सपना तय समयसीमा में साकार होगा।

सूरत : सूरत रेलवे स्टेशन रीडेवलपमेंट में तेजी, एसएमसी कमिश्नर ने एमएमटीएच प्रोजेक्ट साइट का निरीक्षण किया
सूरत । सूरत म्युनिसिपल कॉर्पोरेशन (एसएमसी) कमिश्नर शालिनी अग्रवाल ने 09 दिसंबर 2025 को सीटको और निगम अधिकारियों के साथ सूरत रेलवे स्टेशन रीडेवलपमेंट के महत्वपूर्ण हिस्से—मल्टी मॉडल ट्रांसपोर्ट हब (एमएमटीएच)—की साइट का निरीक्षण किया।

केंद्र सरकार के इस बड़े प्रोजेक्ट में वेस्टर्न रेलवे, गुजरात स्टेट रोड ट्रांसपोर्ट कॉर्पोरेशन (जीएसआरटीसी) और सूरत म्युनिसिपल कॉर्पोरेशन प्रमुख स्टेकहोल्डर हैं, जिन्होंने संयुक्त रूप से एमओयूसाइन किया है।

एमएमटीएच प्रोजेक्ट को आधुनिक सुविधाओं से लैस एक ऐसे केंद्र के रूप में विकसित किया जा रहा है, जहां मेट्रो रेल, रेलवे, स्टेट ट्रांसपोर्ट बस, सिटी बस और बीआरटीएस जैसी सभी पब्लिक ट्रांसपोर्ट सेवाएं एक ही स्थान पर उपलब्ध होंगी। इसके लिए आसपास के क्षेत्रों में एलिवेटेड ब्रिज, सड़क चौड़ाई बढ़ाने और कनेक्टिविटी सुधारने की प्लानिंग शुरू की गई है।

निरीक्षण के दौरान कमिश्नर शालिनी अग्रवाल को सीटको  के सीईओ द्वारा प्रोजेक्ट की आउटलाइन और वर्तमान प्रगति की जानकारी दी गई। कमिश्नर ने प्रोजेक्ट का विस्तृत रिव्यू करते हुए काम में तेजी लाने के निर्देश दिए।

उन्होंने मेट्रो रेल, लैंड एक्विजिशन ऑफिसर और एसएमसी अधिकारियों की संयुक्त कोऑर्डिनेशन मीटिंग बुलाने को कहा, ताकि प्रोजेक्ट से जुड़ी बाधाओं को शीघ्रता से हल किया जा सके।

उन्होंने एलिवेटेड रोड निर्माण के लिए आवश्यक निजी जमीन और सबरस गरनाला से सटी भूमि जल्द उपलब्ध कराने का निर्देश दिया। वहीं, जीएसआरटीसी आईएसबीटी बिल्डिंग के अप्रोच के लिए मेट्रो कार्य के कारण रुकी हुई जगह को खोलने के आदेश जीएमआरसीएल को दिए, जिसका अधिकांश निर्माण सीटको  द्वारा किया जा चुका है।

ड्रेनेज और पानी जैसी आधारभूत सुविधाओं को भी जल्द उपलब्ध कराने के निर्देश देते हुए कमिश्नर ने स्पष्ट किया कि प्रोजेक्ट की गुणवत्ता और समयसीमा दोनों सर्वोच्च प्राथमिकता पर हैं।

प्रोजेक्ट की प्रगति: फेज-1 में जीएसआरटीसी आईएसबीटी बिल्डिंग का 96% कार्य पूर्ण, ईस्ट साइड स्टेशन बिल्डिंग का 42% कार्य पूरा, फेज-2 में एलिवेटेड रोड कॉरिडोर का 25% कार्य पूरा।

एसएमसी ने इस प्रोजेक्ट के लिए अपनी 18,858 वर्ग मीटर जमीन सीटको  को उपलब्ध कराई है, जिसकी अनुमानित कीमत 175 करोड़ रुपये है। इसके अतिरिक्त, एमएमटीएच के लिए आवश्यक 841 वर्ग मीटर जमीन प्राथमिकता के आधार पर अधिग्रहित की गई है, जिसके लिए 4.69 करोड़ रुपये का मुआवजा भुगतान किया गया।

लंबे हनुमान मंदिर क्षेत्र में एलिवेटेड ब्रिज निर्माण हेतु लगभग 200 वर्ग मीटर क्षेत्र खाली कराया गया है और 20 नवंबर 2025 को सीटको को सौंपा गया। लाल दरवाजा से आयुर्वेदिक कॉलेज तक सड़क को 80 फीट चौड़ा करने का कार्य भी शुरू है, जो एलिवेटेड रोड प्लान का हिस्सा है।

एमएमटीएच के लिए आवश्यक कुल 20,740 वर्ग मीटर जमीन की खरीद प्रक्रिया वर्तमान में जारी है।

सूरत शहर के सबसे बड़े ट्रांसपोर्ट इन्फ्रास्ट्रक्चर प्रोजेक्ट्स में से एक एमएमटीएच, पूरा होने पर शहर के ट्रैफिक मैनेजमेंट और पब्लिक ट्रांसपोर्ट सिस्टम को नया आयाम देने वाला साबित होगा।

भारत दो-तीन साल में मेट्रो नेटवर्क में अमेरिका से आगे निकल जाएगा: मनोहर लाल
हैदराबाद, 18 नवंबर (भाषा) आवासन एवं शहरी कार्य मंत्री मनोहर लाल ने मंगलवार को कहा कि देश अगले दो .तीन वर्षों में मेट्रो नेटवर्क के मामले में अमेरिका से आगे निकल जाएगा।

दक्षिण-पश्चिमी राज्यों के शहरी विकास मंत्रियों की क्षेत्रीय बैठक में उन्होंने कहा कि देश मेट्रो नेटवर्क के विस्तार में तेजी से आगे बढ़ रहा है।

उन्होंने बताया कि 2004-05 में देश के केवल पांच शहरों में मेट्रो चलती थी, जबकि अब 24 शहरों में मेट्रो नेटवर्क मौजूद है।

मनोहर लाल ने कहा कि अमेरिका और चीन भारत से पहले मेट्रो परियोजनाओं पर काम कर रहे थे, लेकिन भारत में मेट्रो विस्तार बहुत तेजी से हुआ है।

उन्होंने कहा, “हम अमेरिका की मेट्रो नेटवर्क की लंबाई के बेहद करीब पहुंच गए हैं। अमेरिका में यह लगभग 1400 किलोमीटर है और हम 1100 किलोमीटर तक पहुंच चुके हैं। केवल दो–तीन वर्षों में हम अमेरिका से आगे निकल जाएंगे।”

तेजी से बढ़ते शहरीकरण का उल्लेख करते हुए मंत्री ने कहा कि अनुमान के अनुसार वर्ष 2050 तक देश के शहर और कस्बे राष्ट्रीय सकल घरेलू उत्पाद में 80 प्रतिशत योगदान देंगे।

उन्होंने आश्वासन दिया कि केंद्र सरकार तेलंगाना में मेट्रो विस्तार, मुसी नदी पुनर्विकास सहित सभी प्रमुख शहरी विकास योजनाओं में सहयोग प्रदान करेगी।

इससे पहले, मुख्यमंत्री ए. रेवंत रेड्डी ने कहा कि राज्य की कई विकास परियोजनाएं स्वीकृति के लिए लंबित हैं और उन्होंने केंद्र से मदद मांगी।

रेड्डी ने केंद्रीय मंत्री से अनुरोध किया कि हैदराबाद मेट्रो के दूसरे चरण, मुसी नदी पुनर्विकास, गोदावरी नदी के जल प्रवाह को मोड़ने और क्षेत्रीय रिंग रोड जैसी परियोजनाओं को तुरंत मंजूरी दी जाए।

सूरत : मेट्रो रेल परियोजना में बड़ी उपलब्धि
सूरत। शहर की बहुप्रतीक्षित मेट्रो रेल परियोजना एक और अहम मुकाम पर पहुँची है। मंगलवार को चौक बाज़ार मेट्रो स्टेशन पर डाउन लाइन सुरंग का निर्माण कार्य सफलतापूर्वक पूरा हो गया। नगर निगम और मेट्रो अधिकारियों की मौजूदगी में यह ऐतिहासिक उपलब्धि दर्ज हुई।

मेट्रो अधिकारियों के अनुसार, सरथाणा से ड्रीम सिटी तक बन रहे कॉरिडोर-1 (डायमंड कॉरिडोर) के 9.47 किमी लंबे भूमिगत हिस्से में चौक बाज़ार से सूरत रेलवे स्टेशन तक टनल बोरिंग मशीन (TBM) ने कार्य पूरा किया। मंगलवार दोपहर 12:30 बजे TBM चौक बाज़ार पहुँची और डाउन लाइन का कार्य पूर्ण हो गया। अब यही मशीन मस्कटी अस्पताल स्टेशन की ओर बढ़ रही है, जहाँ शेष कार्य जल्द ही पूरा होने की योजना है।

इस कॉरिडोर की कुल लंबाई 21.61 किमी है, जिसमें 20 स्टेशन होंगे। इनमें से 14 भूमिगत और 6 एलिवेटेड स्टेशन शामिल हैं। चौक बाज़ार, मस्कटी अस्पताल, सूरत रेलवे स्टेशन, सेंट्रल वेयरहाउस, लाभेश्वर चौक और कपोदरा जैसे प्रमुख भूमिगत स्टेशन यात्री सुविधाओं से लैस होंगे।

मेट्रो अधिकारियों ने बताया कि इस परियोजना ने कठिन इंजीनियरिंग चुनौतियों को पार कर शहर को तेज़, सुरक्षित और आधुनिक परिवहन प्रणाली देने की दिशा में एक और ठोस कदम बढ़ाया है। मेट्रो पूरी होने पर यह डायमंड बर्स, कपोदरा और सरथाणा जैसे व्यावसायिक क्षेत्रों को जोड़ते हुए हजारों यात्रियों को रोज़ाना राहत देगी।

सूरत मेट्रो परियोजना की झलक

कुल लंबाई: 40.35 किमी, दो कॉरिडोर:

कॉरिडोर-1 (ड्रीम सिटी–सरथाणा) – 21.61 किमी, 20 स्टेशन

कॉरिडोर-2 (भेंसन–सारोली) – 18.74 किमी, 18 स्टेशन

कुल स्टेशन: 38 (मजूरा गेट जंक्शन स्टेशन दोनों कॉरिडोर का संगम)

सूरत मेट्रो का यह चरण पूरा होना शहर के लिए एक महत्वपूर्ण पड़ाव है, जो न केवल यात्रियों के लिए समय और सुविधा लाएगा बल्कि सूरत को विश्वस्तरीय परिवहन ढांचे से भी जोड़ेगा।

दक्षिण मुंबई में मेट्रो लाइन 11 का प्रस्ताव, 13 स्टेशन होंगे शामिल
मुंबई, 15 जुलाई (वेब वार्ता)। मुंबई मेट्रो रेल कॉर्पोरेशन लिमिटेड (एमएमआरसीएल) ने दक्षिण मुंबई में यातायात की समस्या के समाधान के लिए महाराष्ट्र सरकार को एक महत्वपूर्ण प्रस्ताव सौंपा है।

खबर है कि मुंबई मेट्रो रेल ने एक नए भूमिगत मेट्रो लाइन 11 मार्ग का प्रस्ताव रखा है। 17.5 किलोमीटर लंबी यह लाइन अनिक डिपो को गेटवे ऑफ इंडिया से जोड़ेगी। मुंबई मेट्रो रेल द्वारा प्रस्तुत परियोजना रिपोर्ट के अनुसार, इस लाइन में कुल 13 स्टेशन होंगे, जिनमें से अनिक डिपो को छोड़कर शेष 12 स्टेशन भूमिगत होंगे।

यह लाइन दक्षिण मुंबई के सबसे भीड़भाड़ वाले और घनी आबादी वाले इलाकों जैसे नागपाड़ा और भिंडी बाजार से होकर गुज़रेगी। नई लाइन लाइन 4 (वडाला-घाटकोपर-ठाणे-कासारवडवली), अक्कालाइन (लाइन 3-कफ परेड-बीकेसी-आरे जेवीएलआर), मोनोरेल और भायखला व सीएसएमटी जैसे उपनगरीय रेलवे स्टेशनों से जुड़ेगी। इससे यात्रियों को आसानी से यात्रा करने में मदद मिलेगी।

बताया गया है कि अनिक-प्रतीक्षा नगर बेस्ट बस डिपो में 16 हेक्टेयर भूमि पर एक मेट्रो डिपो प्रस्तावित है, जिससे मेट्रो को मौजूदा बस परिवहन ढांचे से जोड़ा जा सकेगा। प्रस्तावित 13 भूमिगत स्टेशनों में से 8 स्टेशनों का निर्माण कट एंड कवर पद्धति से किया जाएगा, जबकि शेष 5 स्टेशनों का निर्माण न्यू ऑस्ट्रियन टनलिंग मेथड से किया जाएगा।

एमएमआरसीएल के अनुमान के अनुसार, 2031 तक प्रतिदिन 5,80,000 यात्री इस मार्ग का उपयोग करेंगे और 2041 तक यह संख्या 869,000 तक पहुँच जाएगी। यह प्रस्ताव वर्तमान में राज्य सरकार के शहरी विकास विभाग के विचाराधीन है। राज्य सरकार की स्वीकृति मिलते ही इसे अंतिम स्वीकृति के लिए केंद्र सरकार के पास भेजा जाएगा।

महाराष्ट्र: मंत्री ने मुंबई मेट्रो रेल सेवा का विस्तार दहिसर तक करने की मांग की
ठाणे, छह फरवरी (भाषा) महाराष्ट्र के परिवहन मंत्री प्रताप सरनाईक ने यात्रियों को राहत देने के लिए बृहस्पतिवार को मुंबई मेट्रो रेल सेवाओं का विस्तार उपनगरीय दहिसर तक करने की आवश्यकता पर बल दिया।

ठाणे जिले के मीरा-भायंदर टाउनशिप में बुनियादी ढांचा परियोजनाओं के निरीक्षण के दौरान उन्होंने पत्रकारों से बात की।

सरनाईक ने कहा, "मीरा-भायंदर के लोगों को न्याय चाहिए। स्थानीय निवासियों को परेशानी मुक्त परिवहन सुविधा प्रदान करने के लिए मुंबई मेट्रो रेल को इस वर्ष के अंत तक दहिसर तक चालू किया जाना चाहिए।"

उन्होंने मुंबई महानगर क्षेत्र विकास प्राधिकरण (एमएमआरडीए) के अधिकारियों को परियोजना में तेजी लाने का निर्देश देते हुए कहा कि बेहतर संपर्क प्रदान करने और भीड़भाड़ को कम करने के लिए इसका प्राथमिकता से विस्तार हो।

सरनाईक ने अक्सर यातायात जाम से जूझने वाले दहिसर नाका का निरीक्षण किया। उन्होंने जाम के लिए टोल संचालकों के "कुप्रबंधन" को जिम्मेदार ठहराया और तत्काल सुधारात्मक उपाय करने की मांग की।

उन्होंने कहा कि मुंबई के पांच प्रवेश बिंदुओं पर हल्के मोटर वाहनों के लिए टोल माफ करने के पूर्ववर्ती एकनाथ शिंदे सरकार के फैसले से जाम की समस्या कुछ हद तक कम हुई है।

मंत्री ने मीरा-भायंदर में निर्माणाधीन तीन फ्लाईओवर की प्रगति की भी समीक्षा की।

उन्होंने कहा कि एक फ्लाईओवर पहले से ही चालू है। दूसरे का उद्घाटन छत्रपति शिवाजी महाराज की जयंती के अवसर पर 19 फरवरी को किया जाएगा, जबकि तीसरे फ्लाईओवर के अगस्त के अंत तक पूरा होने की उम्मीद है।

भारत में दुनिया का तीसरा सबसे बड़ा मेट्रो नेटवर्क : राष्ट्रपति मुर्मू
नयी दिल्ली, 31 जनवरी (भाषा) राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने शुक्रवार को कहा कि भारत का मेट्रो नेटवर्क अब एक हजार किलोमीटर के स्तर को पार कर चुका है और यह देश में दुनिया का तीसरा सबसे बड़ा मेट्रो नेटवर्क है।

मुर्मू ने बजट सत्र के पहले दिन संसद के दोनों सदनों की संयुक्त बैठक को संबोधित करते हुए कहा, ‘‘शहरी यातायात को सुगम बनाने के कार्य लगातार जारी हैं। दिल्ली, पुणे, ठाणे और बेंगलुरु में मेट्रो परियोजनाएं और अहमदाबाद-भुज मार्ग पर शुरू हुई नमो भारत रैपिड रेल सेवाएं विकसित भारत के शहरों का स्वरूप हैं।’’

उन्होंने कहा कि विकसित भारत को गति देने के लिए हमारे शहरों को भविष्य के लिहाज से तैयार करना आवश्यक है।

मुर्मू ने कहा, ‘‘इस दिशा में मेरी सरकार ने शहरी सुविधाओं का आधुनिकीकरण कर उन्हें ऊर्जा दक्ष बनाने पर जोर दिया है। साथ ही नए शहरों के विकास की भी नींव रखी जा रही है।’’

राष्ट्रपति ने कहा, ‘‘आज मुझे यह बताते हुए बेहद प्रसन्नता है कि भारत का मेट्रो नेटवर्क अब एक हजार किलोमीटर के ‘माइलस्टोन’ को पार कर चुका है। भारत अब मेट्रो नेटवर्क के मामले में दुनिया का तीसरा सबसे बड़ा देश बन गया है।’’

उन्होंने कहा कि कुछ सप्ताह पूर्व ही दिल्ली में रिठाला–नरेला–कुंडली कॉरिडोर का काम शुरू हुआ है, जो दिल्ली मेट्रो नेटवर्क के बड़े सेक्शन में से एक होगा।

उन्होंने कहा, ‘‘मेरी सरकार के निरंतर प्रयास से दिल्ली में मेट्रो रूट लगातार बढ़ रहा है। 2014 में दिल्ली-एनसीआर में मेट्रो का कुल नेटवर्क 200 किलोमीटर से भी कम था। अब यह बढ़कर दोगुने से भी ज्यादा हो गया है।’’

राष्ट्रपति ने कहा कि लगभग आठ हजार करोड़ रुपए के खर्च से देश में 52 हजार विद्युत चालित बसें चलाने का भी निर्णय हुआ है। इससे शहरी इलाकों में सुगम और स्वच्छ यातायात की सुविधा मिलेगी तथा अनेक लोगों को रोजगार मिलेगा।

उन्होंने कहा कि आसान कनेक्टिविटी और शहरी पर्यटन को बढ़ावा देने के लिए देश में पंद्रह ‘रोपवे’ परियोजनाओं पर भी काम हो रहा है।

गणतंत्र दिवस पर तड़के तीन बजे शुरू होंगी दिल्ली मेट्रो की सेवाएं
नयी दिल्ली, 24 जनवरी (भाषा) दिल्ली मेट्रो गणतंत्र दिवस के अवसर पर रविवार को तड़के तीन बजे अपनी सेवाएं शुरू करेगी ताकि लोगों को कर्तव्य पथ तक पहुंचने में सुविधा हो। एक आधिकारिक बयान में यह जानकारी दी गयी।

आधिकारिक बयान के मुताबिक देश भर में गणतंत्र दिवस के उत्सव के बीच दिल्ली मेट्रो रविवार को सुबह तीन बजे सभी लाइनों पर अपनी सेवाएं शुरू कर देगी, ताकि लोग कर्त्तव्य पथ तक पहुंच सकें और वहां आयोजित होने वाली गणतंत्र दिवस परेड और समारोह देख सकें।

बयान के मुताबिक यात्रियों की सुगम यात्रा सुनिश्चित करने के लिए सुबह छह बजे तक 30 मिनट के अंतराल पर ट्रेनें चलेंगी, जिसके बाद शेष दिन के लिए नियमित समय सारिणी का पालन किया जाएगा।

इसमें कहा गया है कि यात्रियों को अपनी यात्रा की योजना तदनुसार बनाने तथा अंतिम समय में होने वाली किसी भी असुविधा से बचने के लिए सुबह की मेट्रो सेवाओं का लाभ उठाने के लिए प्रोत्साहित किया जाता है।

2024 में दिल्ली मेट्रों में यात्रियों ने 40 लाख रुपये नकद, 89 लैपटॉप व 193 मोबाइल फोन छोड़े
नयी दिल्ली, 22 जनवरी (भाषा) दिल्ली मेट्रो में वर्ष 2024 के दौरान यात्रियों द्वारा छोड़े गए सामान में 40 लाख रुपये से अधिक की नकदी, 89 लैपटॉप, 193 मोबाइल फोन और नौ मंगलसूत्र शामिल हैं।

केंद्रीय औद्योगिक सुरक्षा बल (सीआईएसएफ) द्वारा एकत्र सभी सामान को सत्यापन के बाद उनके मालिकों को लौटा दिया गया।

राष्ट्रीय राजधानी क्षेत्र (एनसीआर) में 250 से अधिक स्टेशन और 350 किमी से ज्यादा रेल ट्रैक पर फैले सार्वजनिक परिवहन नेटवर्क की सुरक्षा का जिम्मा केंद्रीय औद्योगिक सुरक्षा बल पर है।

यात्रियों द्वारा कई वस्तुएं स्टेशन में एक्स-रे स्कैनर के पास भूलवश छोड़ दी गयी थीं।

पीटीआई-भाषा को मिले आधिकारिक आंकड़ों के अनुसार 40.74 लाख रुपये नकद के अलावा, सीआईएसएफ कर्मियों ने 89 लैपटॉप, 40 घड़ियां और 193 मोबाइल फोन बरामद किए। बरामद वस्तुओं में 13 जोड़ी पायल, अंगूठी और चूड़ियां भी हैं।

सीआईएसएफ कर्मियों ने मेट्रो परिसर से विदेशी मुद्रा भी बरामद किए जिनमें अमेरिकी डॉलर, सऊदी रियाल और थाई बहत शामिल हैं। उन्हें भी उनके मालिकों को लौटा दिया गया है।

एजेंसी ने पिछले साल दिल्ली मेट्रो नेटवर्क में आत्महत्या के प्रयास के 59 मामले दर्ज किए। इनमें से 23 व्यक्तियों की मृत्यु हो गई, तीन को बचा लिया गया और 33 लोग घायल हुए।

सीआईएसएफ कर्मियों ने यात्रियों और उनके सामान की सुरक्षा जांच के दौरान 75 कारतूस और सात आग्नेयास्त्र भी बरामद किए।

कुल 262 बच्चों को अकेले यात्रा करते हुए पाया गया और उन्हें उनके माता-पिता, स्थानीय पुलिस या चाइल्ड हेल्पलाइन स्वयंसेवकों को सौंप दिया गया। इसी तरह, परेशान 671 महिला यात्रियों को भी मदद प्रदान की गई।

सीआईएसएफ ने दिल्ली मेट्रो नेटवर्क की सुरक्षा के लिए 13,000 पुरुष और महिला कर्मियों की तैनाती की है।

प्रतिदिन लाखों यात्री दिल्ली और उसके आसपास के शहरों जैसे नोएडा, गाजियाबाद, गुरुग्राम और फरीदाबाद की यात्रा के लिए दिल्ली मेट्रो का उपयोग करते हैं।

बंगाल: ईस्ट-वेस्ट कोलकाता मेट्रो के सियालदह-एस्प्लेनेड खंड पर पहला रेल परीक्षण सफल रहा
कोलकाता, 21 जनवरी (भाषा) कोलकाता में ईस्ट-वेस्ट मेट्रो के 2.63 किलोमीटर लंबे सियालदह-एस्प्लेनेड खंड पर पहला रेल परीक्षण मंगलवार को सफलतापूर्वक पूरा कर लिया गया।

मेट्रो रेलवे कोलकाता की ओर से जारी एक बयान के मुताबिक, ग्रीन लाइन की पश्चिम की ओर जाने वाली सुरंग के माध्यम से पहला परीक्षण मेट्रो रेलवे के महाप्रबंधक और कोलकाता मेट्रो रेल कॉर्पोरेशन लिमिटेड (केएमआरसीएल) के अध्यक्ष पी उदय कुमार रेड्डी व अन्य वरिष्ठ अधिकारियों की मौजूदगी में सफलतापूर्वक पूरा कर लिया गया।

परीक्षण के दौरान महाप्रबंधक मोटरमैन के केबिन में थे।

परीक्षण पूर्वाह्न 11 बजकर 20 मिनट पर सियालदह मेट्रो स्टेशन से शुरू हुआ और पूर्वाह्न 11 बजकर 31 मिनट पर एस्प्लेनेड मेट्रो स्टेशन पर पूरा हुआ।

रेड्डी ने सफल परीक्षण के लिए सभी को बधाई दी और एस्प्लेनेड मेट्रो स्टेशन पर मेट्रो रेलवे व केएमआरसीएल अधिकारियों के साथ बैठक की।

इस खंड के शुरू होने के बाद कोलकाता और उपनगरों के लोगों को एस्प्लेनेड भूमिगत मेट्रो स्टेशन के माध्यम से सियालदह और हावड़ा टर्मिनल स्टेशनों से शहर व आसपास के क्षेत्रों के विभिन्न हिस्सों तक पहुंचने में मदद मिलेगी।

एस्प्लेनेड भूमिगत मेट्रो स्टेशन से यात्री मेट्रो बदल सकते हैं।

ईस्ट-वेस्ट मेट्रो का पूरा 16 किलोमीटर लंबा खंड हावड़ा मैदान से सेक्टर वी कॉरिडोर इस वर्ष तक शुरू होने की उम्मीद है।

गणतंत्र दिवस के मद्देनजर दिल्ली मेट्रो स्टेशन पर जांच में लग सकता है समय : डीएमआरसी
नयी दिल्ली, 20 जनवरी (भाषा)दिल्ली मेट्रो रेल निगम (डीएमआरसी) ने सोमवार को घोषणा की कि गणतंत्र दिवस के मद्देनजर केंद्रीय औद्योगिक सुरक्षा बल (सीआईएसएफ) द्वारा गहनता से जांच की जा रही है, जिसकी वजह से व्यस्त समय के दौरान कुछ स्टेशन पर लंबी कतारें लग सकती हैं।

डीएमआरसी के एक वरिष्ठ अधिकारी ने बताया कि गणतंत्र दिवस से पहले बढ़ाई गई सुरक्षा व्यवस्था के मद्देनजर सीआईएसएफ 27 जनवरी तक मेट्रो स्टेशन पर यात्रियों की सुरक्षा जांच और तेज कर दी है।

अधिकारी ने कहा, ‘‘इसके परिणामस्वरूप कुछ मेट्रो स्टेशन पर, विशेष रूप से व्यस्त समय के दौरान, लंबी कतारें लग सकती हैं। इसलिए यात्रियों को सलाह दी जाती है कि वे अपनी यात्रा की योजना इसी के अनुसार बनाएं और इन दिनों में यात्रा के लिए कुछ अतिरिक्त समय रखें।’’

उन्होंने यात्रियों से जांच के दौरान सुरक्षाकर्मियों के साथ सहयोग करने का भी आग्रह किया।